डिजिटल समाचार स्रोत

...

अमृतसर में हैंड ग्रेनेड समेत 2 गिरफ्तार:विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; DGP बोले- आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध सीमा पार बैठे हैंडलरों से जुड़े बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए। डीजीपी ने कहा कि आतंकवाद और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि उनकी गतिविधियां पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हैंड ग्रेनेड कहां से मिले, उन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां बड़ी सफलता मान रही दो हैंड ग्रेनेड की बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियां बड़ी सफलता मान रही हैं। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी संभावित बड़ी वारदात को टाला जा सका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और साजिश से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। पहचान-गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी इस संबंध में थाना घरिंडा में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आगे-पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य में आतंकवाद, संगठित अपराध और शांति भंग करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मामले की जांच जारी है और जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 1:09 pm

जालंधर में हिंदू नेता को मारने की धमकी:निहंग ने कहा- सुधीर सूरी जैसा हाल करेंगे, आतंकवाद पीड़ितों की याद में समारोह का विरोध

जालंधर की गोल मार्केट, सेंट्रल टाउन में आज (6 जून) दोपहर 12 बजे आतंकवाद पीड़ितों की याद में आयोजित होने वाले समारोह का विरोध शुरू हो गया है। कार्यक्रम से पहले पटियाला हिंसा के आरोपी निहंग बरजिंदर सिंह परवाना ने आयोजक योगेश सूरी को जान से मारने की धमकी दी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है। इसमें निहंग जालंधर के सिखों को भड़काते हुए कहा रहा है कि अगर ये समारोह होता है तो जालंधर में सिखों के रहने का कोई मतलब नहीं है। हिंदू नेता योगेश सूरी ने बताया कि निहंग द्वारा डाला गया धमकी भरे वीडियो में ये भी कहा गया है कि अमृतसर में दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी जैसा हाल करेंगे। जालंधर में एक और सूरी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस वीडियो के बाद किसी को कोई नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार निहंग परवाना होगा। इसके लिए उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है। योगेश सूरी ने बताया कि उन्होंने उक्त मामले की जानकारी तत्काल पंजाब पुलिस एवं जिला प्रशासन को दे दी है। सूचना मिलने के पश्चात एसीपी स्पेशल ब्रांच गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले जानें निहंग ने वीडियो में क्या कहा… कार्यक्रम के आयोजक योगेश सूरी ने कहा…

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 9:50 am

RSS को आतंकवादी संगठन कहने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार:फेसबुक पर लिखा- देशभक्ति के नाम पर साम्प्रदायिक दंगे फैलाकर राजनीतिक रोटी सेंकते

सारंगपुर पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में डिगवाड़ के रहने वाले कांग्रेस नेता और आईटी सेल जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को हिंदू समाज और संघ कार्यकर्ताओं के विरोध जताने और ज्ञापन सौंपने से पहले ही कर दी गई। यह पूरा मामला फेसबुक पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि रघुवीर सिंह चंदेल ने फेसबुक पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अगर आपके घर का कोई सदस्य आरएसएस की शाखा में नमस्ते वत्सले वगैरह का जाप कर रहा है तो समझिए कि वो आतंकवादी बनने की ट्रेनिंग ले रहा है; ऐसा एक आरएसएस के पूर्व प्रचारक का कहना है, उसका कहना है कि उसने मोहन भागवत के कहने पर कई बम विस्फोट किए। अभी भी वक्त है जागो और इन अंग्रेजों के एजेंटों को पहचानो ये देशभक्ति के नाम पर केवल साम्प्रदायिक दंगे फैलाकर राजनीतिक रोटी सेंकते हैं हिंदुत्व के नाम पर। साध्य कमेंट बॉक्स में संलग्न है। थाने पहुंचे कार्यकर्ता, कार्रवाई की मांग की शुक्रवार को हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता सारंगपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इस टिप्पणी से संघ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की गई है। अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं ज्ञापन सौंपने आए लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी संगठन, धर्म या समुदाय के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल मंजूर नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ये लोग रहे मौजूद इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष ध्रुव भल्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, अधिवक्ता पर्वत सिंह मंडलोई, सुशील व्यास, जुगल किशोर दुबे, निकेश पुष्पद, नवीन रुण्डवाल, अनिल बारकिया समेत बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और संघ के स्वयंसेवक मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 3:48 pm