मैहर जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को अमरपाटन क्षेत्र में विशेष जांच और सैंपलिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दुकानों, केक फैक्ट्रियों और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया गया, जहां से खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए गए। गंदगी और जरूरी दस्तावेज न मिलने पर कुछ दुकानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस अभियान के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से खाने के सामान की शुरुआती जांच भी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने दुकानदारों को साफ-सफाई और नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। मिठाइयों और मसालों के लिए सैंपल निरीक्षण के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए, जिन्हें पूरी जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मां लक्ष्मी बीकानेर मिष्ठान भंडार से लड्डू, मावा बर्फी, मिल्क केक, बेकरी बिस्कुट और खोया नमकीन। श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार से मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू, इलायची बर्फी, बादाम बर्फी और सादी बर्फी। आराध्या स्वीट्स से बेसन लड्डू, नमकीन और बिस्कुट। द केक फैक्ट्री से केक। कृष्णा फास्ट फूड से अरहर दाल, चाउमीन, चिली सॉस, कॉन्टिनेंटल सॉस और सांभर मसाला। लापरवाही मिलने पर कृष्णा फास्ट फूड को नोटिस जांच के दौरान कृष्णा फास्ट फूड में साफ-सफाई के इंतजाम ठीक नहीं मिले। इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत जरूरी कागजात भी मौके पर उपलब्ध नहीं थे। इस पर विभाग ने संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और तय समय में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने साफ किया कि अगर समय रहते कमियों को दूर नहीं किया गया, तो नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य मकसद लोगों को शुद्ध व सुरक्षित खाना उपलब्ध कराना और दुकानों पर स्वच्छता बनाए रखना है।
जापान से लौटने पर पटना एयरपोर्ट पर अंडर-18 हॉकी गोलकीपर सावन कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने वहां एशियन हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और गोल्ड मेडल जीता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक (डीजी) रवींद्र शंकरन और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर अंडर-18 हॉकी गोलकीपर सावन कुमार का परिवार मौजूद था। उन्होंने बेटे का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सावन कुमार को मिठाई खिलाई। गोलकीपर सावन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना बहुत खुशी की बात है। बिहार में खेल के क्षेत्र में काफी विकास हो रहा है। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और सीईओ रवींद्रण शंकरन ने कहा कि आज बिहार खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और इसका पूरा श्रेय बिहार सरकार को जाता है। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें खेल मंत्री समेत हम सभी मौजूद थे। चर्चा सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं, बल्कि बिहार में लोकप्रिय सभी खेलों- जैसे फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी और अन्य के बारे में हुई। उन्होंने बताया कि अभी प्रयोग के रूप में ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम बने हैं, उसमें से 50 का चयन करके उस क्षेत्र के खिलाड़ियों को उन्हें सौंपा जाएगा, ताकि खेलों को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें खेल मंत्री समेत हम सभी मौजूद थे। चर्चा सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं, बल्कि बिहार में लोकप्रिय सभी खेलों- जैसे फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी और अन्य के बारे में हुई। Also Read: LIVE Cricket Score इस दौरान, मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार के दो क्रिकेट खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से, हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि बिहार के दो खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। यह सभी के लिए गर्व का क्षण है। जहां ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने भी आईपीएल में पहचान और तारीफें हासिल की हैं। इससे साफ पता चलता है कि बिहार क्रिकेट की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहा है। Article Source: IANS
29 महंगा... होटलों में नाश्ता, भोजन थाली 20% महंगी
भास्कर न्यूज | महासमुंद आम जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफे के ठीक बाद अब ऑयल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं। महासमुंद जिले में अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 947.5 रुपये चुकाने होंगे। इस बढ़ोत्तरी से न केवल घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाला खाना और नाश्ता भी आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। महासमुंद में 1 जून से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 44 रुपये की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 3116.50 रुपये हो गई है। वहीं, 6 जून से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। 31 मई तक घरेलू सिलेंडर ₹918.50 में बिक रहा था। जो 6 जून से ₹947.50 में मिल रहा है। कुल ₹29.00 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर ₹3074.50 बिक रहा था। जो 1 जून से ₹3116.50 में मिल रहा है कुल ₹44.00 की बढ़ोतरी हुई थी। गैस के कीमत बढ़ने का असर घरों की रसोई से लेकर होटल, रेस्टारेंट के नाश्ता से लेकर थाली तक दिखाई दे रहा है। नाश्ता और थाली की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। दूसरी ओर थाली से व्यंजन भी कम कर कटौती की जा रही है। भास्कर ने सोमवार को शहर के होटल और रेस्टारेंट से लेकर आम नागरिक तक गैस की कीमत में बढ़ोतरी के असर को लेकर जानकारी ली। कई भोजनालय में घरेलू सिलेंडर का उपयोग: शहर के कई भोजनालयांे में घरेलू गैस का उपयोग करते मिले वहीं अधिकांश में गैस सिलेंडर के बजाय अब कोयला और लकड़ी के चूल्हे का उपयोग कर रहे है। मारवाड़ी भोजनालय के संचालक आनंद ने बताया कि कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से थाली की भी कीमत बढ़ाना पड़ा। वहीं श्रुति स्वीट्स के संचालक पप्पू साहू ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से उन्हें नाश्ते के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़ाने पड़े हैं। होटल-रेस्टोरेंट में नाश्ता और भोजन 15 से 20% महंगा: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी का सीधा असर शहर के खान-पान पर पड़ा है। होटल संचालकों का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से वे दाम बढ़ाने पर मजबूर हैं। पहले जो पोहा, समोसा या कचौड़ी 10 से 20 रुपये प्लेट मिलती थी, वह अब 20 से 30 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं होटलों में सामान्य भोजन की थाली जो पहले 100-150 रुपये की थी, वह अब 120 से 200 रुपये के बीच मिल रही है। महासमुंद जिले में कुल 2,86,387 गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें 2 लाख से अधिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। जिले में प्रतिदिन करीब 10 हजार सिलेंडरों की बुकिंग होती है। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि जिन्होंने 1 से 5 जून के बीच सिलेंडर बुक किया था, उन्हें पहले पुराने रेट का डीएसी नंबर मिला, लेकिन 6 जून को दाम बढ़ते ही कंपनियों ने नया डीएसी नंबर भेज दिया, जिसमें 29 रुपये अतिरिक्त जुड़कर आए। 2.86 लाख लोग डीएसी नंबर के खेल से परेशान
अलवर के सरिस्का में टहला के पास ‘द बीहड़ सरिस्का' होटल में टूरिस्ट को कीड़े वाला नाश्ता परोसा गया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद फूड इंस्पेक्टर ने होटल पहुंचकर जांच की। अब होटल को नोटिस दिया जा सकता है। फूड इंस्पेक्टर को जांच में होटल स्टाफ का हेल्थ चेकअप सर्टिफिकेट और वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट भी नहीं मिली। होटल से दाल, सब्जी और कॉर्न फ्लेक्स का सैंपल भी लिया गया है। आगे सैंपल की जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं टूरिस्ट सागर ने फूड इंस्पेक्टर को दूसरे दिन भी शिकायत की। उन्होंने बताया कि कीड़े वाला नाश्ता करने से पेट में दर्द और हल्की उल्टी हुई थी। अगले दिन चेहरे के एक हिस्से पर सूजन भी आई है। घूमने आए थे टूरिस्ट, रात को वहीं रुके, सुबह नाश्ता किया दरअसल, सरिस्का घूमने आए टूरिस्ट सागर यादव, सोनू चौधरी, भगवान यादव, ईश शर्मा और नीरज यादव ‘द बीहड़ सरिस्का’ रिसोर्ट में रुके थे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे टूरिस्ट सागर यादव को कीड़ों वाला नाश्ता दे दिया गया था। कॉर्न फ्लेक्स में कीड़े आ गए थे। एक ही कटोरी में 5-5 कीड़े मिले थे। एक टूरिस्ट ने मोबाइल चलाते हुए आधा कॉर्न फ्लेक्स खा लिया था। उसके बाद कीड़ा होठ पर चलने लगा तब अहसास हुआ था। उसके बाद शिकायत की गई। टूरिस्ट ने फूड इंस्पेक्टर और ऑनलाइन पॉर्टल 181 पर फोन कर शिकायत दी। इसके साथ ही कॉर्न फ्लेक्स में नजर आ रहे कीड़ों का वीडियो भी भेजा। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर केशवल गोयल सोमवार को होटल में गए। वहां से तीन चीजों के सैंपल लिए। केशव गोयल ने कहा कि होटल को नोटिस दे रहे हैं। खाद्य पदार्थ के सैंपल की जांच भी करा रहे हैं। --- ये खबर भी पढ़िए- सरिस्का आए टूरिस्ट को होटल में दिया कीड़ों वाला नाश्ता:फोन पर बात करते हुए आधे कॉर्न फ्लेक्स खाए; द बीहड़ सरिस्का रिसोर्ट में ठहरा था
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां बदमाशों ने युवक की हत्या के बाद नदी किनारे गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें1. जयपुर में युवक की हत्या कर शव गाड़ दियाजयपुर में युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। जल्दबाजी के चक्कर में युवक की बॉडी का कुछ हिस्सा मिट्टी से बाहर ही रह गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने इसे देख लिया। पास ही खून बिखरा था। पूरी खबर पढ़ें 2. टूरिस्ट को होटल में दिया कीड़ों वाला नाश्ताअलवर घूमने आए टूरिस्ट को 'द बीहड़ सरिस्का' रिसोर्ट में कीड़ों वाला नाश्ता दिया गया। टूरिस्ट ने मोबाइल पर बात करते हुए आधा नाश्ता कर लिया। कुछ देर बाद उसके होंठ पर हलचल हुई। उसने कटोरी में देखा तो दूध के ऊपर 5 से ज्यादा कीड़े नजर आए। पूरी खबर पढ़ें 3. दवा के ओवरडोज से सेना के जवान को हार्टअटैक,मौतजोधपुर के रहने वाले सेना के जवान को दवा के ओवरडोज से हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई। जवान 10 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली कैंट स्थित आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. विदेश से MBBS करके आए 3 डॉक्टर गिरफ्तारएसओजी ने विदेश से MBBS करके आए 3 डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों डॉक्टर ने 74 लाख रुपए देकर फेक FMG सर्टिफिकेट बनवाए थे। विभिन्न मेडीकल कॉलेजों से इंटर्नशिप कर RMC में अपना टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन करवा लिया। ऐसे 100 से ज्यादा डॉक्टर SOG की रडार पर हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. बस में बैठे युवक के पास से ACB को 85 लाख मिलेबीकानेर में ACB ने प्राइवेट बस में पैसेंजर के पास से थैलों और गत्ते के बॉक्स में 85 लाख रुपए कैश बरामद किए। पूछताछ में सामने आया है कि ये रकम बीज निगम के नामित निदेशक के श्रीगंगानगर स्थित घर पहुंचाई जानी थी। एसीबी को निदेशक के घर से भी 45 लाख रुपए कैश मिले। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें6. जहर पीने वाली इन्फ्लूएंसर के पति ने कराई FIRजोधपुर में जहर पीने वाली इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई के केस में पहली FIR दर्ज हुई है। उनके पति ने बनाड़ थाने में 6 जून को केस दर्ज कराया है। घटना के 4 दिन बाद हुई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि इन्फ्लूएंसर की इंस्टाग्राम आईडी पर पर गलत कमेंट कर ट्रोल किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 7. परिजन बोले- मर्डर को सुसाइड बनाने में लगी है पुलिसजयपुर में अपार्टमेंट के पोर्च में नाबालिग छात्रा का शव मिलने के मामले में रविवार सुबह परिजन धरने पर बैठ गए और शव लेने से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को MLA का दोहिता बताने वाला युवक धमकाता था। अब पुलिस दबाव में मर्डर को सुसाइड बनाने में लगी है। पूरी खबर पढ़ें 8. सांप के डसने से बेटे की मौत, लिपटकर रोती रही मांबांसवाड़ा के खटवाड़ा गांव में घर के बाहर खेल रहे 6 साल का मासूम को सांप ने डस लिया। बच्चा दर्द से चिल्लाया तो परिजन दौड़कर पहुंचे और अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद मां शव से लिपट कर रोने लगी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है9. रणथंभौर में GSM कैमरों से होगी टाइगर की निगरानीराजस्थान में पहली बार ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस (GSM) से लैस कैमरों और सैटेलाइट टेक्निक से बाघों की निगरानी होगी। इस टेक्निक से रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पेराफेरी इलाकों में पहुंचे रहे 8-10 टाइगरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास10. सतीश पूनिया और अलका गुर्जर दाखिल करेंगे नामांकनराज्यसभा चुनाव के लिए 8 जून को नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस के नीरज डांगी पहले ही नामांकन भर चुके हैं।
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित गामा दुग्ध भंडार में मिठाई पर चूहा लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हरकत में आ गया। शनिवार को विभागीय टीम ने दुकान पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो शनिवार सुबह गामा दुग्ध भंडार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक चूहा दुकान में रखी मिठाई को मुंह लगाता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली और मामले ने तूल पकड़ लिया। फूड विभाग की टीम ने की छापेमारी वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया और वहां रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए। इन सैंपलों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।दुकान का चालान, आगे की कार्रवाई शुरू निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. सतीश पूनिया को उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद शुक्रवार दोपहर तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। तहसील कार्यालय के सामने मिठाई वितरण और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इसे राजस्थान और भाजपा संगठन के लिए गौरव का विषय बताया और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. पूनिया संसद में राजस्थान की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता महावीर पूनिया, विशाल शर्मा, अनूप खंडेलवाल और सुरेश मित्तल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी भाग लिया।
कोटा में रानपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गईं। ट्रेलर का पीछे का टायर महिला की बॉडी के ऊपर से गुजर गया। महिला के अंग बाहर आ गए। हादसा कोटा-झालावाड़ NH-52 पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे RTO ऑफिस के पास हुआ। महिला रहनुमा (26) मोड़क की रहने वाली थी। 6 साल में पहली बार महिला का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया था। वह अपने पति मोहसिन के साथ डॉक्टर को दिखाने कोटा हॉस्पिटल आ रही थी। पिता ने मौहल्ले में मिठाई बांटी थी पति मोहसिन ने बताया कि वो नीमच में सोलर का काम करता है। पत्नी शादी के 6 साल बाद पहली बार प्रेग्नेंसी टेस्ट में पॉजिटिव आई थी। इस खुशी में गुरुवार को पिता ने मौहल्ले में मिठाई बांटी थी। उसे कोटा में डॉक्टर को दिखाना था। इस कारण छुट्टी लेकर गुरुवार रात को अपने गांव मोड़क आया। मोहसिन ने बताया कि आज सुबह 8 बजे दोनों पति पत्नी बाइक से कोटा आ रहे थे। 20 मिनट दरा जाम में फंसे रहे। इसके बाद कोटा के लिए रवाना हुए। सुबह करीब साढ़े 9 बजे RTO ऑफिस के सामने से गुजर रहे थे। अनबैलेंस होकर डिवाइडर से टकराई बाइक एक ट्रेलर हमारे आगे चल रहा था। हम हमारी लाइन में चल रहे थे। जैसे मैंने गाड़ी आगे निकालने की कोशिश की। ट्रेलर चालक ने स्टेयरिंग घुमा दिया और हमारी लाइन में आ गया। मेरी बाइक अनबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गईं, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रेलर का पीछे का टायर पत्नी रहनुमा के शरीर से होकर गुजर गया। उसका दिल बाहर निकल आया, केवल एक पैर बचा। मोहसिन ने बताया कि वह भी चोटिल हुआ है। महिला का शव सड़क पर बिखर गया 108 एंबुलेंसकर्मी गणेश ने बताया कि पुलिस से सूचना के 5 मिनट में ही मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर भीड़ लगी थी। महिला का शव सड़क पर बिखरा पड़ा था। केवल एक पैर दिखाई दिया। तुरंत एम्बुलेंस कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। रानपुर थाना ASI सतीश चंद ने बताया कि पति-पत्नी बाइक से कोटा आ रहे थे। रास्ते में उन्हें एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएम योगी ने अपने जन्मदिन और पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में औषधि वन की स्थापना की। कुकरैल रेंज में स्थापित किए गए महर्षि चरक औषधि वन में नीम, अर्जुन, अशोक, जामुन समेत दो दर्जन से ज्यादा तरह के औषधीय पौधे लगाए गए। इनकी संख्या 200 से ज्यादा है। पर्यावरण दिवस पर आज (5 जून को) यूपी में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम योगी ने 5, कालिदास मार्ग पर एक पौधा रोपकर इस अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कुकरैल पहुंचे। वहां अपने साथ औषधि वन की स्थापना करने वाले स्कूली बच्चों को मिठाई बांटी। इसके बाद सीएम योगी ने कहा- पिछले 9 साल में 242 करोड़ पौधे यूपी में लगाए गए। हर प्रदेशवासी मां के नाम कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाए। सिटी फॉरेस्ट और गांवों के जंगल को विकसित करे। वन विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ से अधिक नर्सरी तैयार की है। 4 तस्वीरें देखिए- सीएम योगी ने औषधि वन लगाने वाले स्कूली बच्चों को 3 सीख दी। उन्होंने कहा- 1- कोई भी प्लास्टिक वेस्ट किसी सार्वजनिक स्थान पर न फेंकें। जलस्रोत, वाटिका, जंगल, किसी उपवन में न फेंकें। 2- जल संरक्षण का प्रयत्न करें। हमारे घर में बरसात का पानी आता है। उस पानी का एक-एक बूंद संरक्षित करें। 3- जो भी खाली जगह है, वहां एक पौधा रोपें। किसी पेड़ को क्षति न पहुंचाएं और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 1 पौधा लगाएं। पौधरोपण अभियान के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
खानपान के लिए फेमस जोधपुर में इन दिनों हलवाइयों की दुकान पर मालपुए जमकर बनाए जा रहे हैं। हर तीन साल बाद आने वाले अधिकमास के विशेष धार्मिक महीने में जोधपुरवासियों का स्वाद और श्रद्धा दोनों बढ़ जाती हैं। इस मौके पर शहर में सबसे ज्यादा बिक्री मालपुए की हो रही है। भीतरी शहर की प्रमुख और पारंपरिक हलवाइयों की दुकानों पर रोजाना करीब 300 किलो तक मालपुए की बिक्री हो रही है। खास बात ये है कि अधिकमास में ही सबसे ज्यादा मालपुओं की बिक्री होती है। मालपुए का दान करते हैं लोग भीतरी शहर के बाजार में इस सीजन में अलग-अलग वैरायटी के मालपुए उपलब्ध हैं। विक्रेता अक्षत बिड़ला ने बताया कि धार्मिक मान्यता के चलते लोग भगवान को भोग लगाने और दान करने के लिए मालपुए खरीदते हैं, जिससे इस सीजन में बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। अधिकमास में आटे ओर गुड़ के बने मालपूए विशेष तौर पर बनाए जाते हैं, जिनका लोग दान पुण्य भी करते हैं। वहीं पारंपरिक रबड़ी मालपुए की भी खूब डिमांड है। सुबह से काम शुरू कर देते हैं हलवाई इसके अलावा स्वास्थ्य के प्रति सजग और पारंपरिक स्वाद पसंद करने वाले लोग आटे और गुड़ से बने मालपुओं की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक गोदाम में सुबह से ही मालपुए छनने शुरू हो जाते हैं, जो देर तक जारी रहते हैं। खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक नवनीत चौहान ने बताया, अधिकमास के मौके पर दान पुण्य का विशेष महत्व है। वर्षों से इस महीने में मालपुए का दान करने की परंपरा चली आ रही है। यही वजह है कि अधिकमास के मौके पर मालपुए का दान भी किया जाता है। अधिकमास में दान-पुण्य का कई गुना फल मिलता है बता दें कि अधिकमास को लेकर मान्यता है कि इस महीने में किए गए दान-पुण्य का फल कई गुना होकर मिलता है। विशेषकर मालपुए का दान करना सबसे उत्तम माना गया है। इसके चलते पूरे एक माह तक मालपुओं की ब्रिकी अधिक होती है।
जब करीना के 'शाकाहारी' बॉयफ्रेंड को रणधीर कपूर ने भेजा था ड्राइवर के पास, जानें मजेदार किस्सा
बॉलीवुड के सबसे बिंदास और बेबाक अभिनेताओं में शुमार रणधीर कपूर अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 फरवरी 1947 को जन्मे रणधीर न केवल एक शानदार एक्टर रहे हैं, बल्कि अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी मशहूर हैं। कपूर खानदान का खाने के प्रति प्रेम किसी से छिपा ...
जब करीना के शाकाहारी बॉयफ्रेंड को पिता रणधीर कपूर ने नॉनवेज रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की है। रणधीर ने 1971 में बबीता से शादी रचाई थी। उनकी दो बेटियां करिश्मा और करीना कपूर हैं। करीना ने बताया था कि रणधीर कपूर ...
परिवार, मिठाई और दिवाली की खुशियां, मेघा शर्मा ने अपनी त्योहारी परंपराओं के बारे में की बात
दिवाली के करीब आने के साथ ही, 'बाल कृष्ण' और 'महाकाली-अंत ही आरंभ है' में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री मेघा शर्मा ने आगामी त्यौहारों के बारे में अपनी उत्सुकता साझा की। मेघा शर्मा ने रोशनी के त्यौहार के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बात की।
बकरी ईद पर अपनी पोस्ट में Swara Bhaskar नेशाकाहारी लोगों के लिए कह दी इतनी बड़ी बात, अब लोग सुना रहे खरी-खोटी
इस साल Aamir Khan ने अपने दोनों बेटों के साथ मनाया ईद का त्यौहार,पैप्स को भी मिठाई बांटते दिखेमिस्टर परफेक्शनिस्ट
किसी ने फैन्स को बांटी मिठाई तो किसी ने बनाई सेवइयां, भाई जान से लेकर पटौदी फैमिली तकसेलेब्स ने कुछ इस तरह मनाया ईद का त्यौहार
40 साल की Katrina Kaif ने सुनाई सबसे बड़ी खुशखबरी! Vicky Kaushal के परिवार में बांटीं जा रही मिठाईयां
40 साल की Katrina Kaif ने सुनाई सबसे बड़ी खुशखबरी! Vicky Kaushal के परिवार में बांटीं जा रही मिठाईयां
इस पॉपुलर फूड डिलीवरी एप पर Twinkle Khanna ने कसा तंज, बोलीं 'शाकाहारी को शुद्ध और दूसरे को....'
इस पॉपुलरफूड डिलीवरी एप परTwinkle Khanna ने कसा तंज,बोलीं 'शाकाहारी को शुद्ध और दूसरे को....'
Kriti के बाद Pulkit Samrat ने भी बनाई अपनी पहली रसोई, एक्टर ने ससुराल वालों के लिए बनाई ये खास रेसिपी

