डिजिटल समाचार स्रोत

...

विजयवर्गीय बोले-कांग्रेस ने ही लीक किया मीनाक्षी का 'पर्चा':गुस्से में केंद्रीय मंत्री- मेरा तो दिमाग खराब हो गया; एसी बंद, नेताओं के पसीने छूटे

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के साथ हो गया बड़ा ‘खेल’जिसका डर था, बेदर्दी वही बात हो गई... कांग्रेस के साथ मानो फिल्मी गाने की इस लाइन वाला ही सीन बन गया। जिन राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की जीत को कांग्रेस नेता 500 प्रतिशत तय बता रहे थे, उनका नामांकन ही निरस्त हो गया। तेलंगाना की एक अदालत में लंबित एक मामले की जानकारी छिपाने के आरोप में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश और राज्यसभा सीट की सीधी-सीधी डकैती करार दिया। वहीं भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- ‘जिस आधार पर हमने आपत्ति लगाई, उसके दस्तावेज हमें किसने दिए? हमारे पास कहां से आए? कांग्रेस की स्थिति आप समझ सकते हैं। हमें कांग्रेस के लोगों ने ही जानकारी दी है।’ अब विजयवर्गीय के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा है कि कहीं कांग्रेस के साथ 'घर का भेदी लंका ढाए' वाला मामला तो नहीं हो गया? वैसे राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर भाजपा ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति बनाई हुई थी। विजयवर्गीय ने तो यहां तक दावा किया कि अगर चुनाव होते, तब भी भाजपा प्रत्याशी महेश केवट ही जीतते। सीएम भी कह चुके थे कि जब तक विजय प्राप्त नहीं होती, चैन से नहीं बैठेंगे। कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने लोकतंत्र का चीरहरण कियाइधर, पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद राज्यसभा सीट हाथ से निकल जाने के घटनाक्रम ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। पार्टी सदमे में भी है और आक्रोश में भी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र का चीरहरण करने और सीट चुराने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले को अदालत में चुनौती देने की बात भी कही है। इस बीच कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक हैरान करने वाला वाकया हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह से मीडिया को संबोधित करने का आग्रह किया, लेकिन दिग्विजय सिंह ने बोलने से इनकार कर दिया। कई बार अनुरोध किए जाने के बावजूद वे बोलने के लिए तैयार नहीं हुए। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की व्याख्याएं हो रही हैं। कोई इसे राजनीति का अनिश्चित गणित बता रहा है, तो कोई 'साम, दाम, दंड, भेद' की नीति का सफल प्रयोग। आखिर इस खेल में कौन-सा दांव चल गया, इसका जवाब शायद भाजपा के रणनीतिकार ही बेहतर दे सकें। इतना जरूर है कि राज्यसभा की यह लड़ाई अभी खत्म होती नहीं दिख रही। अदालत से लेकर सियासी मंचों तक, इसकी गूंज कुछ समय और सुनाई दे सकती है। घटिया निर्माण देखकर बिना फीता काटे लौटे केंद्रीय मंत्रीकेंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एक निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन वहां जो नजारा उन्होंने देखा, उसे देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। स्थिति ऐसी बनी कि मंत्री ने उद्घाटन किए बिना ही वहां से लौटना उचित समझा। दरअसल, उद्घाटन के पहले मंत्री के सामने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई। उन्होंने मौके पर फर्श में दरारें देखीं, कई जगह फर्श उखड़ा हुआ मिला और निर्माण की हालत देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फीता नहीं काटा और वहां से चले गए। मंत्री ने अधिकारियों को बुलाकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- आज जैसा मेरा दिमाग कभी खराब नहीं हुआ। जितना घटिया क्वालिटी का काम हो सकता है, वैसा हुआ है। मंत्री के इस बयान ने साफ कर दिया कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता से बिल्कुल संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई और घटिया निर्माण को लेकर जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि सार्वजनिक धन से होने वाले कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष को भी सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब सरकार के मंत्री ही सार्वजनिक मंचों पर व्यवस्थाओं की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। चलती बैठक में एसी बंद, पसीना-पसीना हो गए नेता लोगभोपाल नगर निगम की बैठक के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब बीच बैठक में ही एयर कंडीशनर (एसी) बंद हो गए। गर्मी और उमस के बीच बैठक में मौजूद पार्षदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हो गए कि पार्षदों ने राहत पाने के लिए बैठक के एजेंडा पेपर को ही पंखे की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। बैठक कक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधि कागज से हवा करते नजर आए, जिसका वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया। इस घटना के बाद नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जिस संस्था पर शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी है, वह खुद अपनी बुनियादी व्यवस्था संभालने में संघर्ष करती दिखाई दे रही है। ‘सरकार’ को आया गुस्सा, बैठक ही कैंसिल कर दीहाल ही में 'सरकार' ने एक विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई थी। लेकिन इसमें उस विभाग के मुखिया ही नहीं पहुंचे। उन्होंने अपनी जगह अपने अधीनस्थ एक अधिकारी को भेज दिया। जब 'सरकार' ने उस अधीनस्थ अधिकारी को देखा, तो पूछा कि आप यहां क्या कर रहे हैं। इस पर अधिकारी ने बताया कि उन्हें विभाग के मुखिया ने बैठक में भेजा है। यह सुनकर 'सरकार' कुछ खफा नजर आए और उन्होंने बैठक ही रद्द कर दी। खास बात यह है कि यह विभाग खुद 'सरकार' के ही पास है। वहीं, जो अधीनस्थ अधिकारी अपने मुखिया की जगह बैठक में पहुंचा था, उसकी भी 'सरकार' तक सीधी और बेरोक-टोक पहुंच मानी जाती है। अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि सब कुछ कर लेना, लेकिन 'सरकार' का इगो हर्ट नहीं होना चाहिए। इनपुट सहयोग - विजय सिंह बघेल (भोपाल), ईश्वर सिंह परमार (भोपाल), शैलेंद्र द्विवेदी (टीकमगढ़) ये भी पढ़ें - मैं झुकेगा नहीं.. 'पुष्पा' गेटअप में महाकाल दर्शन: राज्यसभा चुनाव में 'रामायण' की एंट्री 'मैं झुकेगा नहीं'.. फिल्म 'पुष्पा' का ये मशहूर डायलॉग आपने सुना होगा। उज्जैन में एक युवक ने इसी 'पुष्पा' अंदाज में मानो भगवान महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था को चुनौती दे दी। पुष्पा के गेटअप में मंदिर पहुंचा युवक मानो यही संदेश देता दिखाई दिया कि चाहे जितने नियम बना लो, अपन झुकेगा नहीं। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:43 am

“भास्कर समाधान” शिकायत पर तुरंत एक्शन:एयरपोर्ट रोड से हटाया गया गिरा पेड़, शबरी नगर में हुई सफाई; चुना भट्टी में घरों तक पहुंचा नाले का पानी

दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर भोपाल से लगातार जनसमस्याएं सामने आ रही हैं। बिजली, सड़क, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से पोस्ट की जा रही हैं। इनमें से कुछ समस्याओं का समाधान भी हुआ है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण भोपाल के कोलार रोड स्थित दानिश हिल्स का है, जहां निवासी संजय बलवानी ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर बिजली मीटर नहीं लगने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि स्थायी बिजली मीटर के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने के कई दिन बाद भी मीटर नहीं लगाया गया था। संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर केवल आश्वासन मिल रहा था, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही यह शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट हुई, बिजली कंपनी के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया। विद्युत कंपनी के मैनेजर प्रमोद वरकड़े की निगरानी में टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली मीटर स्थापित किया। विभाग ने समस्या का निराकरण कर दिया, जिससे शिकायतकर्ता को राहत मिली। मैनेजर प्रमोद वरकड़े बने आज के स्टार ऑफिसर… एयरपोर्ट रोड: चार दिन से बंद था रास्ता, शिकायत के बाद हटा पेड़ एयरपोर्ट रोड निवासी रवि वर्मा ने एप पर शिकायत दर्ज कराई थी कि तेज आंधी-तूफान के कारण उनके घर के सामने एक बड़ा पीपल का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया था। पेड़ की टहनियों और मलबे के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की कटाई और मलबा हटाने का काम किया। रास्ते को पूरी तरह साफ कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन फिर से सामान्य हो गया और रहवासियों को राहत मिली। शबरी नगर: रोड पर फैली थी नाली की गंदगी, हुई सफाई वार्ड 72, शबरी नगर निवासी अक्षय पांडे ने समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा, एक सप्ताह से नाली से निकाली गई गंदगी सड़क पर फैली हुई है। बारिश और हवाओं के कारण यह पूरे इलाके में फैल रही है। शिकायतकर्ता की पोस्ट प्रकाशित होने के बाद पार्षद विकास पटेल ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने सफाईकर्मियों को भेजकर समस्या का समाधान कराया, जिसकी पुष्टि उन्होंने एप पर की। सीधे जिम्मेदारों तक पहुंच रही पोस्ट किसी भी यूजर द्वारा जिस विभाग से संबंधित समस्या पोस्ट की जाती है, वह सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचती है। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… भोपाल के लोग जलभराव, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं... चुना भट्टी: नाले की सफाई नहीं, घरों तक पहुंचा गंदा पानी वार्ड 30 के चुना भट्टी निवासी तेजराम विश्वकर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर जलभराव और गंदगी की समस्या पोस्ट की है। उनका कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कई घरों तक पहुंच रहा है। इससे बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। रहवासियों ने जल्द सफाई कराने की मांग की है। कोलार रोड: सर्वधर्म पुल पर लटकी सुरक्षा जालियां बनीं खतरा सर्वधर्म क्षेत्र निवासी शुभम ने पुल पर लगी क्षतिग्रस्त जालियों की शिकायत साझा की है। उनका कहना है कि तेज हवा के कारण कई जालियां टूट गई हैं और कुछ अब भी खतरनाक स्थिति में लटकी हुई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। नटराज हाउसिंग सोसाइटी: खुदाई के बाद सड़क की हालत खराब कोलार स्थित नटराज हाउसिंग सोसाइटी के निवासी रूपेश सिंह ने सड़क की बदहाल स्थिति की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन बाद में उसे ठीक नहीं किया गया। बारिश के दौरान यहां कीचड़ जमा हो जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:40 am

ब्रजराजखेड़ी में लगाया अफ्रीकी बोमा:पहली बार बगैर हेलीकाप्टर इस पद्धति से नीलगायों का रेस्क्यू

फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों को पकड़ने आज से जिले में अफ्रीकी पद्धति का विशेष रेस्क्यू होगा। देश में पहला मौका होगा जब बगैर हेलीकाप्टर के बोमा पद्धति से नीलगायों का रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ेंगे। ग्रामीणों की मदद से जंगली जानवरों को हांकने का प्लान बनाया है। बोमा पद्धति में हेलीकाप्टर की मदद से ही जंगली जानवरों को हांकते हुए बोमा में लाते है, लेकिन उज्जैन में पहली बार बगैर हेलीकाप्टर के ग्रामीणों की मदद से नील गायों को हांकते हुए बोमा में लगाने का प्रयोग किया जा रहा है। प्रयोग सफल हुआ तो वन विभाग कम बजट में ही जंगली जानवरों को रेस्क्यू कर लेगा। कल्याणपुरा के किसान दिलीप सिंह सिसौदिया ने बताया कि उज्जैन जिले में नीलगाय व जंगली सुअरों फसलों को बर्बाद कर रहे है। यह जानवर अचानक दौड़ते हुए सड़क पार करते है। इसने टकराने से 3-4 लोगों की मैत भी हो चुकी है। 10-12 लोग घायल होकर अपाहिज हो गए। डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया बृजराज खेडी में बोमा लगा दिया है। टाइगर रिजर्व की टीम दो कंटेनर वाहनों के साथ यहां पहुंचेगी। पड़ोसी जिलों से भी विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए आएगी।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:39 am

राजस्थान- कल भारी बारिश की चेतावनी, आज भी अलर्ट:हीटवेव की भी आशंका, श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, पारा 46 पार

राजस्थान में बुधवार को भी आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जिलों में बारिश और 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 11 जून से बारिश तेज होगी। इससे पहले मंगलवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। चूरू, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। वहींहरियाणा, दिल्ली एनसीआर से लगते इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। आंधी चली और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। इस कारण आंधी चलने, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज, यलो अलर्ट है। राजस्थान में मौसम की तस्वीर ये शहर सबसे गर्म रहे गर्मी और बारिश से जुड़े अपडेट्स पिछले 24 घंटे का मौसम: श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर के अलावा चूरू में 44.6, फलोदी में 43.8, बीकानेर, जैसलमेर में 43.6, पिलानी में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन सभी एरिया में मंगलवार को हीटवेव का सबसे ज्यादा असर रहा। अलवर, हनुमानगढ़ में तूफानी बारिश: दिन में तेज धूप और गर्मी रहने के बाद हरियाण, दिल्लाी एनसीआर से लगते जिलों और उनके कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ। हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर के एरिया में दोपहर बाद बादल छाए और कई इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चली। हनुमानगढ़, अलवर में आंधी चलने के साथ ही बारिश हुई। अब आगे क्या:11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी (50-60 Kmph) और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम जयपुर: राजधानी में मंगलवार को गर्मी और तेज हो गई। यहां अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री चढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर में दिनभर तेज धूप रही, जबकि सुबह-शाम वातावरण में नमी बढ़ने से उमस तेज हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। उदयपुर: लेकसिटी में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस. देवड़ा कहते है कि एक नया पक्षिमी विक्षोभ से बादल छाए रहने और बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। अजमेर: मंगलवार को गर्मी का दौर जारी रहा। उमस के चलते आम जनता को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग में अधिकतम तापमान 39.7 और न्यूतम तापमान 28. 1 दर्ज किया है। कोटा: मंगलवार को भी तेज गर्मी का दौर जारी रहा। रात का तापमान भी 8 डिग्री बढ़ा। वहीं, तेज धूप के चलते लोग परेशान रहे। दोपहर में गर्म हवा चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 42.1 डिग्री और न्यूनतम 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में हल्के बादल छाए, लेकिन उमस बढ़ गई है। अलवर: जिले में मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अंधड़ आया। इसके बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इससे पहले दिन में भीषण गर्मी रही। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। लेकिन शाम को अंधड़-बारिश के बाद कई तापमान दो डिग्री तक की गिरावट हुई। सीकर: जिले में एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। सीकर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:39 am

अधिकारियों और ठेकेदारों की सांठगांठ:192 जीएसएस का सालाना 7.71 करोड़ रुपए खर्च, नियुक्त 4, मौके पर 1 कार्मिक तैनात

जिले के 192 जीएसएस को निजी हाथों में सौंपने के नाम पर हर साल 7 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपए खर्च किए गए है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक, 33/11 केवी के एक जीएसएस को सुचारू रूप से चलाने के लिए 33,500 रुपए का मासिक बजट तय है, जिसमें 3 कुशल आईटीआई होल्डर और 1 रेस्ट रिलीवर सहित कुल 4 कार्मिक लगाए जाने थे। लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश जीएसएस पर महज एक अनुभवहीन युवक के भरोसे 24 घंटे की सप्लाई छोड़ी जा रही है। इस खेल के जरिए ठेकेदार हर महीने 64 लाख 32 हजार रुपए के फर्जी बिल उठा रहे हैं और विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। 3 जीएसएस की पड़ताल में खुली पोल, लॉगबुक में खानापूर्ति: भास्कर टीम ने जब जिला मुख्यालय और आस-पास के 3 प्रमुख जीएसएस की औचक पड़ताल की, तो चौंकाने वाले और डराने वाले तथ्य सामने आए। नियम 3 पारियों में 3 अलग कार्मिकों का है, लेकिन हकीकत मौके पर एक-एक कार्मिक काम कर रहे है। शिवनगर जीएसएस पर कोई कार्मिक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि फाल्ट होने पर फोन करते हैं, तब एक लड़का शटडाउन देने आता है। इसी तरह जसदेर धाम जीएसएस पर भी सिर्फ एक कार्मिक तैनात मिला। लॉगबुक जांची तो पूरी किताब में एक ही व्यक्ति की राइटिंग मिली। सेफ्टी के लिए नाममात्र के रबर ग्लव्स मिले, सेफ्टी शूज गायब थे। इसी तरह हॉस्पिटल जीएसएस में भी 3 की जगह एक ही कार्मिक मिला। युवक के पास आईटीआई डिग्री नहीं थी। लॉगबुक में एक ही हेडराइटिंग थी। 9 हजार मासिक मजदूरी का नियम, दे रहे सिर्फ 5 से 8 हजार रुपए डिस्कॉम की शर्तों के अनुसार, जीएसएस पर 309 दैनिक वेतन पर कुशल तकनीकी कार्मिकों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगानी थी। नियमानुसार पीएफ और ईएसआई का पारदर्शी रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य है। लेकिन ठेकेदारों ने लूट मचा रखी है। जहां आईटीआई अनिवार्य थी, वहां बीएड और बीएसटीसी की तैयारी करने वाले युवाओं को रख दिया गया है। किसी को 5 हजार तो किसी को 8 हजार रुपए देकर शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों के पीएफ और ईएसआई का कोई अता-पता नहीं है। जीएसएस संचालन में फर्जीवाड़ा > अनुभवहीन टेक्नीशियन जान से खेल रहे- अनुभवहीन युवाओं को पावर ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर और सीटी/पीटी जैसे बेहद संवेदनशील और हाई-वोल्टेज उपकरणों का कोई ज्ञान नहीं है। सुरक्षा के नाम पर उन्हें सिर्फ रबर के घटिया दस्ताने थमा दिए गए हैं। बिना मेंटेनेंस के ये जीएसएस कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। यही वजह है कि पूरे शहर में बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या आ रही है। > जनता की जान और सरकारी खजाने दोनों पर डाका- यह सीधे तौर पर अधिकारियों की शह पर चल रहा एक घोटाला है। ठेकेदार बिना पूरी मैनपावर लगाए पूरा भुगतान उठा रहे हैं और डिस्कॉम के अधिकारी मॉनिटरिंग के नाम पर दफ्तरों से बाहर नहीं निकल रहे। इस मिलीभगत के कारण न केवल करोड़ों का चूना लग रहा है, बल्कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे अकुशल युवाओं और जनता की जान को भी दांव पर लगा दिया गया है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:39 am

क्लोन एप से मनरेगा पोर्टल में सेंध...:वसूली से बचने मजदूरों की बिना फोटो के लग रही फर्जी हाजिरी; हकीकत- मौके पर कोई काम ही नहीं चल रहा

30 जून से मनरेगा योजना बंद होने जा रही है। इससे पहले शिवपुरी जिले की कुछ ग्राम पंचायतों में अधूरे कार्यों पर फर्जी तरीके से मजदूरी भुगतान कराने की कोशिशों के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई और संभावित वसूली से बचने के लिए क्लोन एप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जा रही है, जबकि संबंधित कार्यस्थलों पर कोई काम नहीं चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मनरेगा योजना के तहत स्वीकृति कई काम अधूरे पड़े हैं। कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत गणेशखेड़ा, सेसईखुर्द और गोरा टीला में अधूरे कामों में ऑनलाइन हाजिरी लग रही है। लेकिन संबंधित ग्राम पंचायतों में मौके पर कोई काम नहीं चल रहे हैं। आईडी पासवर्ड के साथ साइट की लोकेशन के जरिए दूसरी जगह से क्लोन एप से हाजिरी लगाई जा रही है। बता दें कि विकसित भारत जी राम जी योजना 1 जुलाई 2026 से लागू होने जा रही है। ऐसे में मनरेगा योजना के कामों को लेकर समीक्षा चल रही है। फर्जी हाजिरी से मजदूरी निकालने की जुगत,पंचायतों में डिजिटल हाजिरी पर सवाल तीन ग्राम पंचायतें : मौके पर काम नहीं हो रहा 1. ग्राम पंचायत गणेशखेड़ा पिपरोदा में रुंध नाले पर 18.13 लाख का स्वीकृत तालाब अधूरा है, जिस पर 1.72 लाख खर्च हो चुके हैं। अब बची हुई राशि निकालने के लिए 3 से 8 जून तक लगातार रोजाना 180 फर्जी मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई। 2. ग्राम पंचायत सेसईखुर्द टुड़यावद रास्ते पर लल्लीराम के खेत पास 17.64 लाख की पाइप पुलिया मंजूर है, जिस पर 3.83 लाख खर्च हो चुके हैं। अब शेष राशि निकालने के लिए 3 से 7 जून तक रोजाना 121 से 131 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई गई। 3. ग्राम पंचायत गोरा टीला हीरापुर में 9.85 लाख के बंध और 5.24 लाख के एलबीएस कार्य पर क्रमशः 2.95 लाख व 1.18 लाख खर्च हुए। मौके पर सन्नाटे के बावजूद दोनों कार्यों में 3 से 8 जून तक रोजाना 101 से 111 फर्जी मजदूरों की हाजिरी लगी। जिन कामों में 30% कम खर्च, उनमें सरपंच-सचिवों से वसूली की तैयारी : मनरेगा योजना के तहत जिन कामों में 30% व इससे कम प्रगति है। ऐसे कामों का भौतिक सत्यापन के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। 30% कम राशि पर संबंधित सरपंच-सचिवों से राशि वसूली जाएगी। वसूली से बचने के लिए सरपंच-सचिव मनरेगा मद के संबंधित कामों में फर्जी हाजिरी लगवाकर भुगतान की जुगत में हैं। फर्जी हाजिरी में भुगतान नहीं होगा संबंधित सरपंच-सचिव से 30% कम प्रगति वाले कार्यों में राशि की वसूली होगी। मनरेगा पोर्टल पर प्रतिदिन बदलाव हो रहे हैं। भोपाल स्तर से फोटो प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। - विशाल सिंह तोमर , नोडल, मनरेगा योजना जिपं

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:38 am

गोरखपुर में अंडरवियर में मोबाइल छिपाने वाला गिड़गिड़ाकर रोया:बोला- पुलिस बनने का सपना था, क्रिमिनल बन गया; बदनामी होगी

‘सर मुझे माफ कर दीजिए…। पुलिस बनना चाहता था, लेकिन शार्टकट के चक्कर में क्रिमिनल बन गया। एक बार छोड़ दीजिए, फिर कभी कोई गलत काम नहीं करूंगा।’ ये बातें 23 साल के राम प्रकाश चौहान ने गोरखपुर में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए कही। वह यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में क्वेश्चन पेपर का मोबाइल से फोटो खींचते हुए पकड़ा गया था। आरोपी बिहार का रहने वाला है। सोमवार को गोरखपुर के नीना थापा इंटर कॉलेज में सिपाही बनने के लिए दूसरी पाली की परीक्षा देने आया था। कॉलेज के गेट पर फाइव लेयर की चेकिंग को चकमा देते हुए एग्जाम रूम तक पहुंच गया था। पकड़े जाने पर वह पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया। बार-बार माफी मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचना देकर उसे जेल भेज दिया। पुलिस उसके चचेरे भाई को पकड़ने के लिए बिहार रवाना हो गई है। चचेरे भाई के मोबाइल पर भेजनी थी पेपर की फोटोराम प्रकाश चौहान बिहार में नालंदा जिले के अस्थावा थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव का रहने वाला है। वह 12वीं तक पढ़ा है। उसने कई प्रतियोगी परीक्षाएंं दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। राम प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि पुलिस का बहुत भौकाल होता है। इसलिए मैंने भी पुलिस बनने की तैयारी शुरू कर दी। रोज सुबह उठकर दौड़ की प्रैक्टिस करता था। घर पर पढ़ाई भी करता था। लेकिन पढ़ाई में थोड़ा कमजोर था। मेरा चचेरा बड़ा भाई भी प्रतियोगी परीक्षा देता है। वह पढ़ने में बहुत तेज है। उसके साथ बैठकर मैंने पुलिस परीक्षा में नकल करने का प्लान बनाया था। एक दिन पहले खरीदा था अंडरवियरराम प्रकाश बोला कि चचेरे भाई ने कहा था- रोज रोज प्रतियोगी परीक्षा नहीं होती है। इस बार किसी भी तरह परीक्षा पास करना है तो रिस्क लेना पड़ेगा। अगर किसी तरह एग्जाम रूम में मोबाइल लेकर एंट्री कर जाओ तो काम बन जाएगा। पेपर की फोटो खींचकर भेजना, यहां गूगल से देखकर आंसर तुरंत भेज दूंगा। यह बात मेरे दिमाग में घर कर गई। इसके बाद मैंने परीक्षा के एक दिन पहले 7 जून को एक नया अंडरवियर खरीदा, ताकि मोबाइल उसके अंदर छिप जाए। सेंटर पर चेकिंग देखकर डर गया थाराम प्रकाश ने बताया- दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर तीन बजे स्टार्ट होना था। दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया था। वहां गेट पर चेकिंग देखकर डर गया था। काफी देर तक बाहर खड़ा होकर देखता रहा। फिर किनारे जाकर अंडरवियर के अंदर अच्छे से एंड्रायड मोबाइल को छिपाया। जब खुद को तसल्ली हो गई, फिर गेट की तरफ गया। वहां मेरी अच्छे से चेकिंग हुई। लेकिन कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद लगा कि अब मेरा पुलिस बनने का सपना पूरा हो जाएगा। एग्जाम रूम में 25 मिनट तक पेपर देखता रहा। फिर जब सभी अभ्यर्थी अपने लिखने में जुट गए, तब मैंने धीरे से अंडरवियर से मोबाइल निकाला। पेपर के फोटो खींच लिए। लेकिन चचेरे भाई को वॉट्सएप करने से पहले ही पकड़ा गया। मां-बाप की बड़ी बदनामी होगी- गिड़गिड़ाकर बोलापुलिस के सामने राम प्रकाश रोने लगा। उसने कहा कि घर पर मां-बाप जानेंगे तो बड़ी बदनामी होगी। समाज में भी लोग भला बुरा कहेंगे। एक बार मुझे माफ कर दीजिए, फिर कभी गलत काम नहीं करूंगा। पिता किसान हैं। उनके लिए कुछ करना चाहता हूं। कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर लिखी गई एफआईआरनीना थापा इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षक प्रवेश प्रताप सिंह की शिकायत पर पकड़े गए अभ्यर्थी रामप्रकाश चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत परीक्षा अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमे अभ्यर्थी के चचेरे भाई को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी चचेरे भाई की तलाश में पुलिस की एक टीम बिहार भी रवाना हो गई है। जांच में सवाल उठे तो 2 दरोगा और 6 कांस्टेबल पर कार्रवाईफाइव लेयर की चेकिंग के बाद भी राम प्रकाश मोबाइल अंडरवियर में छिपाकर अंदर चला गया। इससे चेकिंग पर भी सवाल उठे। पुलिस अधिकारियों ने जांच कर डयूटी पर तैनात 2 सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार, चंद्रेश्वर यादव और 6 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया- आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। परीक्षा में चेकिंग के दौरान लापरवाही करने वाले 2 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल पर भी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच एसपी नार्थ कर रहे हैं। विभागीय जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी। सिपाही भर्ती के बारे में जानिए…. 32,679 कॉन्स्टेबल और समकक्ष पदों के लिए 31 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन हुए। 29 लाख 45 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जांच के दौरान 60 हजार आवेदन निरस्त कर दिए गए। 28 लाख 85 हजार उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। लिखित परीक्षा 300 नंबर की होगी। 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल 2 नंबर का होगा। इस बार नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था खत्म कर दी गई है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। पुरुषों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके बाद फाइनल रिजल्ट घोषित होगा। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. सिपाही भर्ती: ट्रेन-बसों में खचाखच भीड़, पुलिस संभालने उतरी:एग्जाम देने जा रहे बाप-बेटी की मौत; 2.30 लाख ने परीक्षा छोड़ी यूपी में 32,679 पदों पर हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा का आज, मंगलवार को दूसरा दिन था। दो पालियों में 9,62,833 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। लेकिन, करीब 2.30 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 7,32,731 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बाद प्रयागराज, वाराणसी और बरेली के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज बसें भी खचाखच भरी रहीं। भीड़ मैनेज करने के लिए पुलिस को उतरना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:34 am

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- ईरान ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया; खान सर की गिरफ्तारी पर रोक; यूपी में पुलिस एग्जाम दिलाने पहुंचे पति की गोली मारकर हत्या

नमस्कार, ईरान ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया है। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है। उधर, फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज्यसभा कैंडिडेट का नामांकन रद्द होने की खबर भी बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... कल की बड़ी खबरें... 1. ट्रम्प बोले- ईरान ने होर्मुज के पास अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया, इसका जवाब जरूर देंगे होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया इस हेलिकॉप्टर को ईरान ने गिराया था। अमेरिका चुप नहीं बैठेगा और घटना का जवाब जरूर देगा। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अपाचे हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल छोटे हथियारबंद बोट्स और ड्रोन के हमले रोकने के लिए किया जाता है। खबर से जुड़े 3 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें... 2. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक, रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज पटना सिविल कोर्ट ने फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा कि गोली खान सर ने नहीं चलाई थी, बल्कि सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी है। हालांकि, अदालत ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्ट रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी है। रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन: जेल में बंद ज्ञान रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र तीसरी बार सड़क पर उतरे। छात्रों ने कहा, 'एक को जेल और एक को बेल, यह कैसा न्याय है? जो गोली चलवाने का आरोपी है, वह बाहर है, जबकि जिसने कुछ नहीं किया और घटना के समय मौके पर भी मौजूद नहीं था, वह जेल में है।' पूरी खबर पढ़ें... 3. TMC विधायकों की शिकायत पर ममता बनर्जी के घर पहुंची CID, पुलिस आने के बाद एंट्री मिली TMC में चल रहे विवाद के बीच CID की टीम ममता बनर्जी के घर पहुंची। इसी घर पर TMC का मुख्य ऑफिस भी है। शुरुआत में CID टीम को अंदर जाने नहीं दिया गया, लेकिन बाद में पुलिस की मौजूदगी में अधिकारी परिसर में दाखिल हो गए। क्या है पूरा मामला: पार्टी के कुछ बागी विधायकों ने स्पीकर को शिकायत भेजी थी। उनका आरोप है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता विपक्ष बनाने के प्रस्ताव पर अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया और उस पर फर्जी साइन किए गए। विधायकों ने अभिषेक पर ही फर्जी दस्तखत कराने का आरोप लगाया है। CID इसी मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें... 4. पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या, सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। घटना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की है। लव मैरिज से नाराज थे लड़की वाले: युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। पुलिस के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के बाद युवक पत्नी के साथ कार से घर जाने लगा। इसी दौरान उसका साला पहुंच गया और कार रुकवा ली। बहन से घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। बहन साथ नहीं गई तो गुस्साया भाई: युवक और साले के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच साले ने कमर से तमंचा निकाला और युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी इसी दौरान मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान शामली के खेड़ी बैरागी के रहने वाले शिव कुमार के रूप में की। उसे 3 मार्च को एसएसएफ में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था। हालांकि, उसने अब तक ज्वॉइन नहीं किया था। पूरी खबर पढ़ें… 5. वृंदावन- बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, 9 घायल; पड़ोसी बोला- बंदर के कूदने से टूटा वृंदावन में मंगलवार शाम बांके बिहारी मंदिर के पास गली नंबर-5 में एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां श्रद्धालुओं की भीड़ थी। छज्जा गिरने से 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोग बोले- आंधी के चलते हुआ हादसा: जिस मकान का छज्जा टूटा, वो सुधीर गोस्वामी का था। पड़ोसी शिवकुमार ने बताया कि छज्जे पर पहले से दरार थी। बंदर के कूदने से यह गिर गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जे का मलबा गली में फैल गया, जिसकी चपेट में आकर श्रद्धालु घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें… 6. MP में कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, कांग्रेस बोली- कोर्ट जाएंगे MP में राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। भाजपा का आरोप था कि मीनाक्षी ने हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है, उन्हें केवल कोर्ट का एक नोटिस मिला था। कांग्रेस ने कोर्ट जाने की बात कही है। अब पूरा गणित समझिए: MP में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए। भाजपा के पास 163 विधायक हैं, इसलिए उसकी दो सीटों पर जीत पहले से तय मानी जा रही थी। तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा था, लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। पूरी खबर पढ़ें... 7. भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए, 2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम मिसाइल्स पर लोड करके तैनात कर दिए हैं। पिछले 3 साल में 26 परमाणु हथियार बढ़ाए। अब परमाणु जखीरा 190 तक पहुंच गया है। ये खुलासा स्वीडिश थिंकटैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट में हुआ है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उसके पास अभी 170 परमाणु हथियार हैं। उसके कितने हथियार तैनात हैं, यह स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट के 3 अहम पॉइंट्स परमाणु हथियार कौन-कौन से देशों ने तैनात किए हैं: परमाणु हथियार तैनात करने के दो तरीके होते हैं। एक में बम और मिसाइल अलग-अलग रखे जाते हैं, जबकि दूसरे में बम पहले से मिसाइल पर लगा होता है। SIPRI के मुताबिक, भारत ने पहली बार शांतिकाल में 12 परमाणु हथियार मिसाइलों पर तैनात किए हैं। अब तक यह काम सिर्फ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन ही करते थे। भारत इस क्लब में शामिल होने वाला छठा देश बन गया है। पूरी खबर पढ़ें... आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ️ बयान जो चर्चा में है... खबर हटके... हनीमून पर सास-ससुर साथ गए तो पत्नी पहुंची कोर्ट यूपी के मेरठ में हनीमून को लेकर नवविवाहित जोड़े का विवाद परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। पत्नी का आरोप है कि पति हनीमून पर उसे अकेले ले जाने की बजाय सास-ससुर और ननद-देवर को भी साथ ले गया। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। अब मामला तलाक की कगार पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें... फोटो जो खुद में खबर है भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास बाजार का हाल ️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों के बिजनेस विस्तार की योजना शुरू हो सकती है। कुंभ राशि वालों की लोन से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:33 am

चुघ ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, मुआवजे की मांग की

अमृतसर| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने अमृतसर के रामबाग स्थित बांसां वाला बाजार में हुए अग्निकांड को मान सरकार की प्रशासनिक विफलता का उदाहरण बताया है। चुघ ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को पत्र लिखकर मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चुघ ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में 25 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं और एक दिव्यांग दुकानदार खैराती लाल की जीवित जलकर मृत्यु हो गई। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में चुघ ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:33 am

खिड़कियों से ट्रेन में घुसे अभ्यर्थी, टॉयलेट में बैठकर गए:यूपी में रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी पुलिस अभ्यर्थियों की भीड़, VIDEO देखिए

यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा का आज आखिरी दिन है। बीते दो दिनों में रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की तगड़ी भीड़ रही। कहीं ट्रेन आते ही परीक्षार्थी जान जोखिम में डालकर दौड़ पड़े, तो कहीं ट्रेन में घुसने के लिए खिड़की से घुसते दिखाई दिए। VIDEO देखिए…

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:33 am

आज सुबह 8 बजे पाकिस्तान जाएगा 541 श्रद्धालुओं जत्था

अमृतसर| श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर पाकिस्तान जाने वाला 541 सिख श्रद्धालुओं जत्था 10 जून को सुबह 8 बजे शिरोमणि कमेटी मुख्यालय से रवाना होगा। एसजीपीसी मुख्यालय में यात्रा विभाग के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को वीजा लगे पासपोर्ट प्रदान किए। जत्थे का नेतृत्व शिरोमणि कमेटी ने सदस्य भूपिंदर सिंह करेंगे, जबकि सदस्य गुरमीत सिंह जत्थे के डिप्टी लीडर के तौर पर साथ रहेंगे। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के एडिशनल सचिव बिजै सिंह, जसविंदर सिंह जस्सी, डिप्टी सचिव गुरमीत सिंह मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:33 am

कैंट थाने में दो वैल्यूअर सहित 15 पर FIR‎:बैंक में गिरवी रखवाए सवा 43 लाख के सोने के नकली जेवर

कैंट थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में गोल्ड वैल्यूअर का काम करने वाले दो ज्वेलर्स शॉप संचालकों ने बैंक में करीब सवा 43 लाख के नकली सोने के जेवर गिरवी रखवाकर धोखाधड़ी की। उनके द्वारा 13 ग्राहकों के नकली जेवर गिरवी रखवाए गए। जेवर गिरवी रखने वाले ग्राहकों ने जब राशि जमा नहीं की तो बैंक द्वारा जेवरों की जांच कराए जाने पर वे नकली निकले। वैल्यूअर सहित 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार जेवर गिरवी रखने पर रजनीश दाहिया को 2 लाख 83 हजार और 1 लाख 300 रुपए, नितिन को 2 लाख 25 हजार 800 रुपए, शहनाज बेगम को 3 लाख 18 हजार 900 रुपए, सोनू साहू को 2 लाख रुपए और 1 लाख 48 हजार, राहुल सिंह ठाकुर को 2 लाख, देवेन्द्र कुर्मी को 2 लाख और 2 लाख पांच हजार 600 रुपए, प्रीति बाई को 3 लाख, गणेश दाहिया को 76 हजार 300 और 3 लाख 57 हजार 300 रुपए, सुंदरलाल साहू को 2 लाख 46 हजार 700 रुपए, सोमनाथ कर्ण को 2 लाख रुपए, सत्यम पटेल को 4 लाख 26 हजार 800 रुपए, रिजवान मंसूरी को 1 लाख 43 हजार और पूजा सोनी को 2 लाख 31 हजार का लोन दिया गया था। 13 ग्राहकों को दिया था 38 लाखा लोन... बैंक में गिरवी रखे जेवरों की जांच वैल्यूअर अभिनव ज्वेलर्स के संचालक राजीव सोनी ने की थी। वहीं राजीव की पत्नी पूजा ने अपने नकली जेवर गिरवी रखे तो उन जेवरों की जांच कांचघर सिद्धेश्वरी ज्वेलर्स के संचालक आशुतोष सराफ ने की थी। सभी 13 ग्राहकों को 38 लाख 81 का लोन दिया गया था। यह रकम ब्याज सहित 43 लाख 17 हजार 512 रुपए हो गई थी।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:33 am

एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन सिस्टम में खराबी के चलते यात्री हुए परेशान

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 जून रात इमिग्रेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों ने हंगामा किया। सिस्टम में तकनीकी खराबी होने के चलते यात्रियों को करीब एक घंटा परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सिस्टम फेल होने की वजह से एयरपोर्ट पर चेकिंग व प्रोसेसिंग का काम धीमा हो गया जिसके चलते इमिग्रेशन पर यात्रियों की कतारें लग गईं। घटना 8 जून रात 11 बजे की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कोई यात्री फ्लाइट छूट जाने की बात कर रहा था तो कोई देरी होने के कारण दिल्ली से कनेक्टिंग फलाइट्स छूट जाने की बात कर रहा था। स्थिति खराब होते देख एयरपोर्ट अथारिटी ने तुरंत तकनीकी टीम को सिस्टम ठीक करने की हिदायत दी। वहीं एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह का कहना है कि रात 12 बजे के बाद एक-डेढ़ घंटे में ही सिस्टम को ठीक कर देने से स्थिति सामान्य हो गई थी, मंगलवार को कोई दिक्कत पेश नहीं आई। सब कुछ पहले की तरह रुटीन में चल रहा है। भविष्य में सिस्टम पर निगरानी यकीनी बनाई जाएगी, सिस्टम को मजबूत किया जाएगा ताकि फिर कभी ऐसी स्थिति पैदा न हो।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:33 am

राजभर बोले- मुझे नालायक कहने वाला करणी सेनाध्यक्ष मानसिक बीमार:मंत्री आशीष पटेल ने कहा- भागने नहीं पाएंगे; सूरजपाल ने साधा था निशाना

करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ‘अम्मू’ के तेवरों ने यूपी की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। अम्मू ने ऐलान किया कि करणी सेना भाजपा की गुलाम नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने भाजपा के सहयोगी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को 'नालायक' और अपना दल को 'सपना दल' कहकर भी हमला किया। इस पर अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने चेतावनी दी- दोबारा ऐसी हरकत की, तो ऐसा जवाब देंगे कि भागने का रास्ता भी नहीं मिलेगा। वहीं, ओपी राजभर ने उन्हें मानसिक बीमार बताया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, करणी सेना सत्ता में भागीदारी के लिए भाजपा पर दबाव बना रही है। वह चुनाव में बड़ी जीत भले न दर्ज कर पाए, लेकिन भाजपा के सवर्ण वोटबैंक में सेंध जरूर लगाएगी। पढ़िए ये रिपोर्ट… पहले जानिए करणी सेना अध्यक्ष ने क्या कहा था… करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ‘अम्मू’ ने 7 जून को शाहजहांपुर में कहा था- अगले विधानसभा चुनाव में करणी सेना 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। हम बीजेपी के गुलाम नहीं हैं। हम किसी की राजनीतिक गुलामी नहीं करेंगे। जब राजभर जैसे नालायक व्यक्ति को आप मंत्री बना देते हो। अपना दल, सपना दल टाइप के लोगों को आप सीटें दे देते हो। हमारे साथ ब्राह्मण, बनिया हैं। 36 बिरादरी खड़ी है, हम लोग चुनाव नहीं लड़ सकते क्या? आशीष पटेल बोले- उन्हें भागने का रास्ता नहीं मिलेगा खुद को नालायक कहे जाने पर कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर कहते हैं- करणी सेना अध्यक्ष मानसिक रूप से बीमार हैं। ऐसे लोगों के बारे में क्या टिप्पणी करें? वहीं, अपना दल पर अम्मू की टिप्पणी को लेकर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल काफी नाराज हैं। वह कहते हैं- यूपी का दबा-कुचला, वंचित समाज जाग चुका है। वह करणी सेना को जवाब देना जानता है। इस बार तो हम करणी सेना को छोड़ दे रहे, दोबारा ऐसी हरकत की तो वंचित समाज के लोग ऐसा जवाब देंगे कि भागने का रास्ता भी नहीं ढूंढ पाएंगे। करणी सेना भाजपा को ही डेंट करेगी सीनियर जर्नलिस्ट सिद्धार्थ कलहंस कहते हैं- करणी सेना के तमाम पदाधिकारी दूसरे दलों से चुनाव लड़ते रहे हैं। यह पहली बार है कि करणी सेना खुद चुनाव में उतरने का मन बना रही है। पिछले 3 साल में करणी सेना में ऐसे चेहरे शामिल हुए हैं, जो चुनाव लड़ सकते हैं। करणी सेना में अब केवल ठाकुर ही नहीं हैं। अयोध्या के कथावाचक राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए हैं, जो ब्राह्मण हैं। इसी तरह दूसरे लोगों को भी तैयार किया है। इससे भाजपा को सीधा नुकसान होगा। पूरी उम्मीद है कि वो प्रत्याशी खड़े करेंगे। हालांकि, करणी सेना ज्यादा वोट नहीं ले पाएगी। जो भी डेंट करेगी, वह भाजपा को ही करेगी। पश्चिमी यूपी, जहां मिहिरभोज की मूर्ति की स्थापना को लेकर जाट और ठाकुरों में विवाद हुआ था, वहां करणी सेना ज्यादा जोर लगा सकती है। करणी सेना के बड़े नेताओं को मैनेज कर सकती है भाजपा सीनियर जर्नलिस्ट सिद्धार्थ कलहंस बताते हैं- करणी सेना उसी तरह की राजनीति करती है, जो भाजपा और उसके अलग-अलग संगठन अब तक करते आ रहे हैं। करणी सेना अब सरकार में भागीदारी चाहती है।इसी वजह से वह भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में अगर भाजपा को लगा कि करणी सेना यूपी चुनाव में नुकसान कर सकती है, तो पार्टी उसके बड़े नेताओं को मैनेज कर सकती है। फिल्म ‘पद्मावत’ विवाद से सुर्खियों में आए अम्मू करणी सेना और उसके अध्यक्ष सूरजपाल सिंह 'अम्मू' 2017-18 में फिल्म 'पद्मावत' के विरोध के दौरान चर्चा में आए थे। संगठन ने फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए देशभर में प्रदर्शन किए। इसी दौरान अम्मू ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लेकर विवादित बयान दिए थे। गुरुग्राम समेत कई जगह हिंसा हुई थी। जनवरी- 2018 में अम्मू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। अम्मू अक्सर हिंदुत्व, राजपूत गौरव, लव जिहाद और इतिहास संरक्षण जैसे मुद्दों पर आक्रामक बयान देते रहे हैं। अम्मू का दावा है कि उनका संगठन किसी को हराने-जिताने की ताकत रखता है। करणी सेना का विवादों से पुराना नाता करणी सेना की स्थापना 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी ने जयपुर में की थी। इसका नाम राजस्थान की कुलदेवी करणी माता पर रखा गया था। शुरू में यह संगठन राजपूत आरक्षण और इतिहास संरक्षण पर केंद्रित था। लेकिन, जल्दी ही फिल्मों और सामाजिक मुद्दे उठाकर चर्चा में आया था। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी विधानसभा चुनाव 3 महीने पहले हो सकते हैं, जनगणना-बोर्ड परीक्षाएं वजह; भाजपा या सपा, किसे मिलेगा फायदा संभावना जताई जा रही है कि चुनाव दिसंबर महीने के अंत या जनवरी के शुरुआती हफ्तों में हो सकता है। यानी 3 महीने पहले चुनाव हो सकते हैं। अगर आयोग ने समय से पहले चुनाव का फैसला लिया, तो इस बार अंतिम वोटर लिस्ट नवंबर तक प्रकाशित कर दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:33 am

खुद को 'श्रीप्रकाश शुक्ला' समझता था कटरा-गैंग का सरगना:300 गुर्गों का वॉट्सएप ग्रुप बनाया; गाजीपुर में 49 गैंग पुलिस के रडार पर

होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के बाद गाजीपुर का खोड़ा और कटरा इलाका पुलिस छावनी में बदल चुका है। वारदात को अंजाम देने वाले 'कटरा गैंग' का सरगना शंकर पांडेय खुद को कुख्यात अपराधी ‘श्रीप्रकाश शुक्ला’ जैसा दिखाता था। गैंग का नेटवर्क वॉट्सएप से ऑपरेट होता था। गैंग में जुड़े करीब 300 लड़के सिर्फ एक मैसेज पर हॉकी-डंडे लेकर मारपीट करने पहुंच जाते थे। हालांकि, एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करने का नोटिस थमा दिया है। कमलेश को सरगना शंकर पांडेय का राइटहैंड माना जा रहा है। वहीं, गैंग के मुख्य ठिकाने पर ताला लटका है। दैनिक भास्कर पूरे हालात जानने मौके पर पहुंचा। पढ़िए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट… हत्या से एनकाउंटर तक: 37 दिन पहले सिर पर सेहरा, अब घर में मातम विनीत राय हत्याकांड का एक आरोपी कमलेश बिंद 3 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। इससे महज 37 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। कमलेश का घर बिंदु होटल (जहां विनीत की हत्या हुई) से महज 300 मीटर की दूरी पर खोड़ा गांव में है। कमलेश की भाभी अनीता देवी गांव की प्रधान हैं। ‘कटरा गैंग’ के मेंबर्स के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमारी टीम सबसे पहले कमलेश के घर पहुंची। इस वक्त परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। घर के आसपास के 500 मीटर एरिया में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। इसके पीछे की वजह प्रदेश में कमलेश के एनकाउंटर पर चल रही सियासी बयानबाजी है। हम जैसे-तैसे परिवार के पास पहुंचे। वहां कमलेश के भाई संजय बिंद हाथ में नोटिस पकड़े बैठे मिले। हमने पूछा किस चीज का नोटिस है? इस पर वह कहने लगे- विभाग ने हमारे इस घर को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया है। 12 जून को जवाब देने के लिए कहा है। विनय मर्डर केस को लेकर संजय कहते हैं- उसमें कमलेश का कोई हाथ नहीं था। अगले दिन उसका नाम आया, तो वह रिश्तेदारी में चला गया था। उसकी मौत से हमें बहुत नुकसान हो गया। मुझे शासन-प्रशासन पर भरोसा है। यही चाहता हूं कि आगे उचित कार्रवाई करके हमें न्याय दें। हमारा आगे नुकसान न करें। शंकर के राइट हैंड कमलेश पर थे 7 मुकदमे कमलेश बिंद कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय का राइटहैंड था। अक्सर उसके साथ दिखाई देता था। कमलेश बाहर क्या करता है, घरवाले इससे अनजान थे। कमलेश पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट और धमकी देने जैसे 7 मुकदमे दर्ज थे। कमलेश की मां लक्ष्मीना देवी कहती हैं- मेरा लड़का निर्दोष था। सुबह हत्या में नाम आया, तो घर से भाग गया। पुलिसवाले आए और मेरी दोनों बहुओं को उठा ले गए। 5 दिन तक कोतवाली में ही बैठाए रखा। बेटे के एनकाउंटर वाली रात करीब 2 बजे छोड़ा। हम लोग चोर-बदमाश तो हैं नहीं, इसलिए कमलेश की मौत के बाद लोग आ गए। कोई पत्थर चला दिया, फिर मेरे घर में घुसकर सबको पीटा गया। कमलेश के अपराधों को लेकर लक्ष्मीना देवी कहती हैं- पहले लड़ाई-झगड़े का केस था। कोई बलवा-मर्डर नहीं किया मेरा लड़का। 2 साल पहले एक बारात आई थी, उसी में लड़ाई-झगड़ा हो गया था। इसलिए ये लोग बदला ले रहे हैं और मेरे बेटे का नाम लिखवा दिया। तस्कर पिता बंगाल जेल में बंद, बेटा गाजीपुर का गैंगस्टर मुख्य आरोपी शंकर पांडेय का घर भी होटल से कुछ ही दूरी पर है। इन दिनों घर पर ताला लगा हुआ है। आसपास के लोग शंकर के बारे में बात करने से डरते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इलाके में 30 से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। शंकर के बारे में लोग कहते हैं- शंकर का पिता रविशेखर पांडेय नशीले पदार्थों का बड़ा तस्कर है। हीरोइन के मामले में गिरफ्तारी हुई है। वो बंगाल की जेल में बंद है। घर पर मां पूनम पांडेय और दो भाई रहते थे, लेकिन अभी सब भागे हुए हैं। हत्या के 2 अन्य आरोपी सोनू यादव और आलोक दुबे भी इसी इलाके के हैं। हम सोनू के घर पहुंचे। पता चला उसका परिवार यानी मां-बाप, भाई-बहन यहां नहीं रहते हैं, सिर्फ वही रहता था। यही वजह है कि ये घर कटरा गैंग का मुख्य ठिकाना था। गैंग मेंबर्स यहीं शराब और चिकन पार्टी करते थे। सोनू पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। आसपास के लोग ऑफ कैमरा एक घटना बताते हैं। कहते हैं- पिछले महीने शंकर और सोनू में झगड़ा हो गया था। शंकर ने सोनू को बुरी तरह से पीटा था। धमकी दी थी कि गाजीपुर छोड़ देना, वरना तुम्हें मार दूंगा। इसके बाद सोनू इस इलाके में नजर नहीं आया। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, यह पुलिस ही जान सकती है। आलोक दुबे के घर पर भी ताला लगा हुआ है। शंकर की तरह उसने भी अपने घर में CCTV लगवा रखे हैं। इलाके में और किसी के घर पर कैमरे नहीं लगे हैं। आलोक खुद को नवाब बताता था। इंस्टाग्राम पर भी उसने इसी नाम से आईडी बना रखी है। आलोक के पिता लक्ष्मण दुबे सिक्योरिटी गार्ड हैं। आलोक अकेला लड़का है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। आलोक पर भी मारपीट, लूट के मुकदमे दर्ज हैं। महिला सिपाही से छेड़छाड़, विरोध पर परिजन को पीटा गाजीपुर शहर में कटरा गैंग के बारे में कई जानकारियां मिलीं। गैंग के वॉट्सएप ग्रुप में करीब 300 लड़के जुड़े थे। लड़कों के छोटे-मोटे झगड़े पर भी ग्रुप पर मैसेज करते ही 30-35 लड़के हॉकी लेकर मौके पर पहुंच जाते थे। ऐसा ही कुछ 25 फरवरी, 2024 को हुआ था। बद्रीचंद पोखरा इलाके में एक महिला सिपाही अपने पति, भाई और भांजे के साथ प्रयागराज जा रही थी। तभी कटरा गैंग के 2 बदमाश महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने लगे। पति और भाई ने ऐतराज जताया तो लड़कों ने गैंग ग्रुप पर मैसेज कर दिया। मौके पर 30-40 लड़के इकट्ठा हो गए। महिला सिपाही और परिवार के साथ मारपीट की, फिर मोबाइल लूटकर भाग गए। केस दर्ज हुआ, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ये कटरा गैंग के दुस्साहस का एक उदाहरण भर है। लड़कियां छेड़ना, किसी से बहस होने पर घेरकर पीट देना, व्यापारियों से जबरन वसूली करना, गैंग का मुख्य काम था। शंकर पांडेय इसका मुखिया था। वो CBSE बोर्ड से पढ़ा है। स्कूल के दिनों में ही उसने गैंग बना लिया था। ग्रुप के लड़के, लड़कियों का पीछा करते थे। कभी उनके घर तक जाते थे। परिवारवाले ऐतराज करते, तो उनके साथ मारपीट करते। शहर में ही BSF के एक जवान की बेटी के साथ इन लोगों ने छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तब ये लड़के पीछे हटे थे। शंकर खुद को श्रीप्रकाश शुक्ला जैसा दिखाता था। उसने कई बार श्रीप्रकाश की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कीं। गाड़ियों के काफिले में चलता था। खुद को शेर, गाजीपुर का किंग, बाहुबली लिखता था। हर पोस्ट का कैप्शन एक ही रहता “बस दुआओं में याद रखना”। कैप्शन के बाद शेर की इमोजी भी होती है। इसके बाद इलाके में उसका दबदबा कुछ ऐसा हो गया था कि कई लोग उसे पैसे देकर अपने दुश्मन को पिटवाने के लिए कहते थे। ये काम और अवैध वसूली शंकर का मुख्य धंधा बन गया था। गाजीपुर पुलिस का 'ऑपरेशन वज्रपात', शहर में एक्टिव मिले 49 गैंग विनीत राय की हत्या के बाद गाजीपुर पुलिस ने कटरा गैंग समेत शहर में एक्टिव अन्य गैंग पर शिकंजा कसना शुरू किया। ऑपरेशन वज्रपात चलाकर 49 गैंग की पहचान की। इनमें महाकाल, 315, फरसा, बुद्धन, यादव, शेरे पूर्वांचल, भुड़कुड़ा, हंटर जैसे गैंग शामिल हैं। इनमें कुल सदस्य 401 नजर में आए। 39 मुकदमे हुए और 11 गिरफ्तारियां हुईं। हालांकि, कटरा गैंग के एक भी मेंबर की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने पिछले साल भी 110 से ज्यादा गैंग की पहचान की थी, लेकिन इस साल कहा गया कि बहुत से गैंग अब एक्टिव नहीं हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अतीक-मुख्तार के बाद यूपी में फिर 'गैंग्स' एक्टिव, शंकर पांडेय-रॉबिन सिंह उभरे; पूर्व DGP बोले- योगीराज में अपराधियों का अंत तय नए गैंग सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं हैं, दूसरे राज्यों में जाकर भी मर्डर और रंगदारी के बड़े ठेके ले रहे हैं। कोलकाता में सीएम शुभेंदु के पीए की हत्या हो या मुंबई में बाबा सिद्दीकी का मर्डर, इन सबके तार यूपी के इन्हीं गैंग से जुड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:33 am

जीएनडीयू का 51वां दीक्षांत समारोह 12 जुलाई को

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में सिंडिकेट रूम में उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। उप-कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने बताया कि 51वां दीक्षांत समारोह 12 जुलाई को विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में होगा। समारोह की अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल व चांसलर गुलाब चंद कटारिया करेंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और अमेरिका के प्रसिद्ध अटॉर्नी-एट-लॉ जसप्रीत सिंह को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए ‘ऑनरिस कॉजा' डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डीन अकादमिक मामलों के डॉ. हरविंदर सिंह सैणी और रजिस्ट्रार डॉ. केएस चाहल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उप-कुलपति ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां और शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:32 am

एसआईआर को लेकर मतदाताओं को जागरूक करेगी कांग्रेस

अमृतसर| हलका दक्षिण से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जगदीप सिंह रिंकू नरूला और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव अरोड़ा द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अमृतसर एसआईआर के को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए विपिन आनंद तथा जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के उपाध्यक्ष बनाए गए संजय सागर गुप्ता को सिरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। संजीव अरोड़ा के निवास स्थान पर आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:32 am

प्रीतम एन्क्लेव... टूटी सड़क बनी परेशानी

अमृतसर| गोल्डन गेट स्थित प्रीतम एन्क्लेव के बाहर बाइपास की साइड लेन के किनारे रेन डिवाइडर के पास सड़क टूट चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पैदल आवाजाही करते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है, विशेषकर रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। - सुखचैन सिंह, प्रीतम एन्कलेव।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:32 am

मौसम ने दिन में दिखाए 3 रंग:दिन भर धूप, शाम को अंधड़ और फिर बारिश से मिली कुछ राहत

जिलेभर में सोमवार व मंगलवार को लगातार दो दिन शाम को आई आंधी व बरसात ने तबाही मचाई, जिससे 768 पोल टूटे व 12 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे जिले में विभिन्न स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित होने से रात को अंधेरा छाया रहा, वहीं विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी बिजली सप्लाई को सुचारू करने में जुटे रहे। मंगलवार को सुबह से शाम 5 बजे तक तेज झुलसाने वाली धूप रही, तभी सभी मोबाइल फोनों पर मौसम का अलर्ट का मैसेज आया। एक घंटे में ही मौसम बदल गया और हालात ये कि तेज आंधी व बरसात हुई और तापमान 42.8 ​डिग्री से 5 डिग्री घटकर 37 डिग्री हो गया। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में 11 जून से पुन: आंधी व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 10 जून को आंधी-बरसात का यलो अलर्ट रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ से आज यलो और 11-12 जून को ऑरेंज अलर्ट खरीफ फसलों की बुवाई अभी शुरुआती चरण में है, आंधी और बारिश से फिलहाल नुकसान नहीं है। जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई होनी है, जबकि अभी लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में ही ज्वार, बाजरा और ढेंचा की बुवाई हुई है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से किसान बुवाई कार्य में जुटे हैं। - राधेश्याम मीणा, जेडी, कृषि विस्तार जिला परिषद

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:32 am

सिल्लारपुर में उड़ते पत्थरों से ग्रामीणों में फैली दहशत‎:भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई के क्रेशर से ऐसी ब्लास्टिंग कि टूट गए पीएम आवास

करैरा के सिल्लारपुर गांव में क्रेशर पर हो रही ब्लास्टिंग से नाराज ग्रामीणों ने देर शाम नेशनल फोरलेन हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ब्लास्टिंग में उड़े पत्थरों को सड़क पर रखकर बैठ गए, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर पर लगातार हो रही ब्लास्टिंग से उनके मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। उनका कहना है कि ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उड़कर घरों तक पहुंच रहे हैं। खनिज विभाग के अनुसार क्रेशर की लीज चंद्रभान सिसोदिया के नाम पर है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव के भाई विनोद जाटव की जमीन पर संचालित है। क्रेशर आवासीय बस्ती से करीब 300 मीटर दूर स्थित है। ग्रामीणों के मुताबिक ब्लास्टिंग से 2 से 3 प्रधानमंत्री आवास क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई मकानों की दीवारों और छतों में भी नुकसान हुआ है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर ग्रामीण रात करीब 8 बजे सिल्लारपुर तिराहे पर एकत्र हुए और हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर करैरा थाना पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को सामान्य कराया। छत, दीवारें और चौखटें क्षतिग्रस्त हो गई हैं केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को पीएम जनमन आवास दिए हैं, लेकिन सिल्लारपुर में क्रेशर की ब्लास्टिंग से इन्हीं मकानों को नुकसान पहुंचने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि उड़कर आने वाले पत्थरों से आवासों की छत, दीवारें और चौखटें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे लोगों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। क्रेशर के आसपास बस्ती, लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंता ग्रामीणों का कहना है कि विनोद जाटव का क्रेशर नेशनल फोरलेन हाईवे से करीब 700 मीटर दूर स्थित है। इसके दोनों ओर आबादी बसी हुई है। उनका आरोप है कि बस्ती के पास हो रही ब्लास्टिंग से लोगों की जान-माल को खतरा पैदा हो रहा है। विनोद जाटव और भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव से संपर्क किया गया, लेकिन दोनों का फोन रिसीव नहीं हुआ। रात में ब्लास्टिंग नहीं की जा सकती। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर लीज निरस्त कर क्रेशर बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी कलेक्टर को भी दे दी गई है। – रामसिंह उइके , जिला खनिज अधिकारी, शिवपुरी

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:31 am

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मॉल्स में की चेकिंग

अमृतसर| अमृतसर शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने तथा शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस और एसओजी कमांडो की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर एक विशेष चेकिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, उनके सामान और वाहनों की गहनता से चेकिंग की।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:31 am

कहा- विकास कार्यों में ढील बर्दाश्त नहीं, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने और आम लोगों को आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार को मेयर जतिंदर सिंह भाटिया और निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान ओएंडएम, सिविल और स्ट्रीट लाइट विभाग के विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया। मेयर और कमिश्नर ने कहा कि किसी भी स्तर पर लेटलतीफी या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे पेंडिंग कार्यों की रफ्तार को तुरंत बढ़ाने पर जोर दिया। अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि जिन भी इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं या काम नहीं कर रही हैं, उस पूरी व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही सीवरेज ब्लॉक होने और पीने के पानी की सप्लाई से जुड़ी पब्लिक की जो भी शिकायतें आ रही हैं, उन पर तुरंत एक्शन लेकर ऑन-द-स्पॉट समाधान निकाला जाए। मेयर व कमिशनर ने दो टूक शब्दों में कहा कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढील-मटोल को सहन नहीं किया जाएगा और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट्स तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि शहरवासियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए कोई दिक्कत न झेलनी पड़े। इस विशेष मौके पर एसई सिविल संदीप सिंह, एक्सईएन भलिंदर सिंह, एसपी सिंह, एसडीओ सुरिंदर सिंह और अनुदीपक सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:31 am

बाबा नीब करौली बोले- हमारा साथ पिछले 83 जन्मों का:कष्ट मिटाऊंगा तो फिर जन्म लेना पड़ेगा; पानी को घी बनाने की लीला दिखाई

कैंची धाम में केवल मंदिर और आश्रम की ही नहीं, बल्कि बाबा नीब करौली के अनन्य भक्तों से जुड़ी कई अलौकिक कथाएं भी प्रचलित हैं। ऐसी ही एक कहानी बरेली निवासी किशनचंद तिवारी (केसी तिवारी) की है, जिन्हें महाराज-जी अपना 83 जन्मों का साथी बताते थे। विजय छाबरिया और डॉ. दीपक पटवर्धन की किताब 'दिव्य अनुभूति' में संस्मरण के अनुसार, केसी तिवारी एक प्रकांड विद्वान, विनम्र योगाभ्यासी और विद्यालय के प्रधानाचार्य थे। उच्च शिक्षित होने के बावजूद उनका मन सदैव अध्यात्म में रमता था। उनका मानना था कि आत्मिक उन्नति के लिए मन और इंद्रियों पर विजय आवश्यक है। इसी कारण उन्होंने अपने जीवन में कठोर अनुशासन अपनाया। उन्होंने अनाज का त्याग कर अल्प एवं सात्विक भोजन को अपनाया था, जिसे उनके ओजस्वी जीवन का आधार माना जाता था। बाबा विदेशी भक्तों को भी उनके पास भेजते थे तिवारी जी की शिवभक्ति भी चर्चा का विषय थी। महाशिवरात्रि पर वे तीन-तीन घंटे की चार अखंड पूजाएं करते थे। महाराज जी द्वारा दी गई जपमाला से घंटों नाम-जप और प्राणायाम करना उनकी नित्य साधना थी। मंत्रोच्चार और स्तोत्र पाठ के दौरान वे इतने भाव-विभोर हो जाते कि उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगती थी। नीब करौली बाबा को तिवारी जी के ज्ञान पर गहरा विश्वास था। जब भी कोई भक्त आध्यात्मिक शंका लेकर आता, बाबा अक्सर उसका समाधान तिवारीजी से करवाते थे। ध्यान योग सीखने के लिए विदेशी भक्तों को भी बाबा उनके पास भेजते थे। कई बार बाबा स्वयं उनके ध्यान और समाधि की अवस्था का प्रदर्शन करते थे। कहा जाता है कि एक स्पर्श से बाबा उन्हें गहन समाधि में पहुंचा देते थे। एक बार एक चिकित्सक से उनकी जांच करवाई गई। डॉक्टर ने बताया कि तिवारीजी का शरीर बाहरी संसार से पूरी तरह कट चुका है और वे गहरी समाधि में हैं। बाद में स्वयं बाबा ने उन्हें उस अवस्था से बाहर निकाला। बीमारी पर पूछा- मेरा कष्ट क्यों नहीं दूर करते तिवारीजी लंबे समय तक फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित रहे। असहनीय दर्द के दौरान उन्होंने एक दिन महाराज-जी से पूछा, आप मेरा यह कष्ट दूर क्यों नहीं कर देते? इस पर बाबा ने जवाब दिया, अरे किशन! मैं यह कष्ट अभी समाप्त कर सकता हूं, लेकिन यदि तुम्हारे प्रारब्ध भोग इस जन्म में नहीं कटे, तो उन्हें पूरा करने के लिए तुम्हें फिर जन्म लेना पड़ेगा। क्या तुम दोबारा जन्म-मृत्यु के चक्र में पड़ना चाहते हो? इसके बाद बाबा ने उनकी बीमारी की तीव्रता कम कर दी और उन्हें धैर्यपूर्वक अपना प्रारब्ध पूरा करने की सीख दी। एक बार तिवारीजी नैनीताल से कैंची धाम पहुंचे और कुछ नाराज होकर बोले, आप मुझे यहां क्यों खींच लाए? तब बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं किसी को खींचकर नहीं लाता। हमारा यह संबंध आज का नहीं, पिछले 83 जन्मों का है। संस्मरण में इसे गुरु और शिष्य के बीच जन्मों-जन्मों के आध्यात्मिक संबंध का प्रतीक बताया गया है। शादी नहीं करना चाहते थे किशनचंद तिवारी का बचपन संघर्षों में बीता था। कम उम्र में ही माता-पिता का निधन हो गया। बाद में उनका पालन-पोषण करने वाली चाची भी नहीं रहीं। इन परिस्थितियों के कारण उन्होंने जीवनभर अविवाहित रहने का निर्णय ले लिया था, लेकिन एक बार बाबा उन्हें हल्द्वानी के एक परिवार में ले गए। वहां की एक युवती की सेवा-भावना देखकर बाबा ने तय कर लिया कि वही किशनजी की जीवनसंगिनी बनेगी। तिवारीजी ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। इस पर बाबा ने कहा, जब तक तुम हां नहीं कहोगे, मैं यहां से नहीं जाऊंगा। अंततः तिवारीजी ने शर्त रखी कि बाबा लिखित रूप में उनके परिवार और गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारी लें। पुस्तक के अनुसार, बाबा ने कागज पर लिखकर दिया- तुम्हारे संसार का उत्तरदायित्व मेरा है। इसके बाद उन्होंने विवाह के लिए सहमति दे दी। एक बार लखनऊ के एक हनुमान मंदिर में बाबा ने तिवारीजी से शिव पूजा करने को कहा। तिवारीजी ने हंसते हुए जवाब दिया, मैं चार घंटे पूजा करूंगा और आप बीच में कहीं चले जाएंगे। जब उन्हें भरोसा नहीं हुआ तो बाबा ने अपने कान पकड़कर वचन दिया कि पूजा पूरी होने तक वह वहां से नहीं उठेंगे। कहा जाता है कि इसके बाद वे पूरे चार घंटे तक एक स्थान पर बैठे रहे। जहां लोग जाने से डरते थे, वहां बना मंदिर संस्मरण के अनुसार, वर्ष 1961 में महाराजजी इलाहाबाद में दादा मुखर्जी के घर ठहरे हुए थे। एक रात करीब 11 बजे अचानक उनके कमरे का दरवाजा खुला। बाहर आए दादा मुखर्जी ने जो दृश्य देखा, उसने उन्हें जीवनभर के लिए स्तब्ध और विस्मित कर दिया। बाबा का शरीर सामान्य से कहीं अधिक विशाल दिखाई दे रहा था। उनकी भुजाएं घुटनों तक पहुंच रही थीं और उनका स्वरूप हनुमानजी जैसा प्रतीत हो रहा था। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी कमला दीदी को भी बुलाया। तिवारीजी के अनुसार, जिस पहाड़ी पर आज नैनीताल की प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी स्थित है, वहां कभी बच्चों का श्मशान हुआ करता था। स्थानीय लोगों में उस स्थान को लेकर भय था। बाबा ने वहां संकटमोचन हनुमान की प्रतिमा स्थापित कर उस भय को भक्ति में बदल दिया। बाद में उनके मार्गदर्शन में हनुमानगढ़ी मंदिर का निर्माण हुआ, जो आज प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। जब भंडारे में पत्तल खत्म हो गईं हनुमानगढ़ी मंदिर के उद्घाटन के समय विशाल भंडारे की तैयारी की गई थी। सभी इंतजाम पूरे हो चुके थे, लेकिन आखिरी समय में पता चला कि भोजन परोसने के लिए पत्तलों की व्यवस्था ही नहीं हुई है। सभी परेशान हो गए। तभी बाबा ने सड़क की ओर इशारा किया। कुछ देर बाद गधों पर हजारों पत्तलें लादे व्यापारियों का एक समूह वहां पहुंच गया। वे बाजार जाने के लिए उसी रास्ते से गुजर रहे थे। इस घटना को भक्त आज भी बाबा की लीला के रूप में याद करते हैं। भंडारे के दौरान एक और घटना हुई। रात में आयोजकों ने बताया कि घी समाप्त हो गया है। संस्मरण के अनुसार, बाबा ने सभी को वहां से हटाया और तिवारीजी को चुपचाप दो डिब्बे पानी सड़क पर रखने को कहा। सुबह जब वे डिब्बे खोले गए तो उनमें घी भरा हुआ था। बाद में बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा, तुम लोगों का ध्यान ही नहीं रहता, घी तो यहीं रखा था। महाराजजी के प्रसिद्ध अमेरिकी भक्त कृष्णदास को तिवारीजी अपना ज्येष्ठ पुत्र मानते थे। कहा जाता है कि स्वयं बाबा ने उन्हें 'कृष्णदास' नाम दिया था। तिवारीजी और उनकी पत्नी ने उन्हें अपने पुत्र की तरह स्नेह दिया। बाद में कृष्णदास ने अपनी पुस्तक Chants of a Lifetime में लिखा कि यदि उन्हें तिवारी परिवार का साथ नहीं मिला होता, तो शायद वह जीवित भी नहीं होते। जपमाला हाथ में लेकर कहा- बच्चा नहीं मरेगा जीवन के अंतिम दिनों में तिवारीजी अस्पताल में भर्ती थे। उसी दौरान उनका पौत्र गंभीर हादसे के बाद कोमा में चला गया। तिवारीजी ने जपमाला हाथ में लेकर कहा, जब मैं अनन्य भाव से महाराज-जी से प्रार्थना करता हूं, तो वे मेरी पुकार सुनते हैं। वह बालक नहीं मरेगा। परिजनों के अनुसार, तीन दिन बाद बच्चे को होश आ गया। स्वास्थ्य लाभ के लिए बेटी के घर रह रहे तिवारीजी एक दिन ब्रह्ममुहूर्त में गिर पड़े और कोमा में चले गए। तीन दिन बाद उन्हें होश आया। उन्होंने अपनी पुत्री से केवल तीन शब्द कहे - मैं ठीक हूं। इसके कुछ ही क्षण बाद उन्होंने शांतिपूर्वक देह त्याग दी। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ने वह जपमाला कृष्णदास को सौंप दी, जो स्वयं महाराजजी ने तिवारीजी को दी थी। इसी के साथ नाम-स्मरण की वह परंपरा आगे बढ़ती रही। 1960 में शिप्रा नदी किनारे स्थापित हुआ था धाम कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित है। बाबा नीब करौली महाराज ने 1960 के दशक में शिप्रा नदी के किनारे इस आश्रम और हनुमान मंदिर की स्थापना की थी। यह स्थान अपनी आध्यात्मिक शांति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। ---------------- कैंची धाम पार्ट-1 की ये खबर भी पढ़ें : जब कैंची धाम पहुंचे कंबल वाले बाबा, चुनी तपोभूमि: बोले- यहां मंदिर बनाना है, फूल से धुनी खोजी; चौधरी चरण सिंह से कहा- PM बनोगे आज जिस कैंची धाम में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, उसकी स्थापना और मंदिर निर्माण की कहानी भी किसी दिव्य संस्मरण से कम नहीं है। यह कहानी उस दिन से शुरू होती है, जब नीब करौली बाबा पहली बार कैंची पहुंचे और पूर्णानंद तिवारी से उनकी ऐतिहासिक मुलाकात हुई। आगे चलकर यही मुलाकात कैंची धाम आश्रम की नींव बनी। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

मॉक ड्रिल : गैंगस्टरों की फायरिंग का पुलिस ने दिया करारा जवाब; वीडियो जारी

अमृतसर| देहाती पुलिस हर संकट और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आम जनता की सुरक्षा को हर हाल में यकीनी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन देहाती में पुलिस, सिविल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड की भागीदारी के साथ एक सफल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की ओर से खुद इस मॉक ड्रिल का आधिकारिक वीडियो जारी कर सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का संदेश दिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संकट के समय सुरक्षा बल कितनी तेजी से एक्शन में आते हैं। इस अभ्यास के दौरान सुरक्षा बलों ने आपसी तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया। इस दौरान गैंगस्टरों की ओर से गोलियों भी चलाई गई, जिसका पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई में जबाव दिया। एसएसपी देहाती कंवलजीत सिंह ने बताया इस विशेष संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति के दौरान पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल प्रशासन और फायर ब्रिगेड जैसी सभी संबंधित एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रियाऔर उनके आपसी तालमेल को और मजबूत करना है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

चलती स्कूटी रुकवाकर युवक पर हमला, मंदिर में घुसकर बचाई जान

भास्कर न्यूज | अमृतसर सुल्तानविंड रोड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले आरोपियों ने चलती स्कूटी रुकवाने के लिए पिस्टल दिखाकर धमकाया और बाद में साथियों को बुलाकर तलवार, दातर और कड़े से हमला कर दिया। घायल युवक ने किसी तरह मंदिर में घुसकर जान बचाई। बी-डिवीजन थाना पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में साहिबाज सिंह निवासी संधू भवन कॉलोनी, न्यू आजाद नगर ने बताया कि 6 जून की रात वह अपने भाई सुखबीर सिंह उर्फ सुखा और दोस्त अरमानदीप सिंह के साथ स्कूटी पर अजित नगर मार्केट गया था। रात करीब 10 बजे वापसी के दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पहले पिस्तौल दिखाकर एक्टिवा रुकवाई और फिर उसके भाई को थप्पड़ मारकर चाबी निकाल ली। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई वहां से निकल गए, लेकिन हनुमान मंदिर 100 फीटी रोड के पास 6-7 युवक हथियार लेकर पहुंच गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने किरपान, दात्तर और लोहे के कड़े से हमला कर दिया। उसके सिर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसके भाई की भी पिटाई की। जान बचाने के लिए दोनों भाई मंदिर के अंदर घुस गए, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और बाहर खींचकर फिर मारपीट की। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। जाते समय आरोपी एक्टिवा की तोड़फोड़ करते रहे और जान से मारने की धमकियां देते रहे। घायल को बाद में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अऱियान उर्फ लोली, कालू, सुजल, अमृतपाल सिंह उर्फ अमू, मोहित, टीली, साहिब सिंह और गगन समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों और पीड़ित के दोस्त अरमानदीप सिंह के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल बी-डिवीजन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर हड़ताल पर, डिपो में खड़ी कीं बसें

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन 25/11 की ओर से बुधवार को पूरे पंजाब में किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही बसों के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया गया है। यूनियन के फैसले के बाद सरकारी बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी। अमृतसर में गोल बाग स्थित पंजाब रोडवेज वर्कशॉप के बाहर सुबह 10 बजे से कर्मचारियों द्वारा धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यूनियन नेताओं का कहना है कि संघर्ष के दौरान सरकारी बसों को सड़कों पर नहीं उतरने दिया जाएगा। ऐसे में अंतरराज्यीय शहीद मदन लाल ढींगरा बस स्टैंड से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि विभाग की ओर से कुछ बसें पक्के ड्राइवरों और कंडक्टरों के माध्यम से चलाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में बसों की संख्या बेहद कम रहने की संभावना है। गौरतलब है कि अमृतसर रोडवेज डिपो-1 के पास 93 और डिपो-2 के पास 113 सरकारी बसें हैं। यूनियन की हड़ताल के चलते इन बसों के संचालन पर सीधा असर पड़ सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि किलोमीटर स्कीम के तहत निजी ऑपरेटरों को बढ़ावा देकर सरकारी परिवहन व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं बस स्टैंड पर रोजाना 1200 के करीब बसों का आवागमन होता है। अमृतसर में धरना गोल बाग स्थित वर्कशॉप गेट पर होगा, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटेंगे। यूनियन नेताओं ने दावा किया है कि संघर्ष को सफल बनाने के लिए सभी इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दूसरी ओर, रोडवेज विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 20 सरकारी बसों को पक्के स्टाफ के माध्यम से चलाने की योजना पर काम कर रहा है। फिर भी अधिकांश रूटों पर बसों की उपलब्धता प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले वैकल्पिक प्रबंध करने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को हड़ताल के कारण सरकारी बस सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपने रूट पर बसों की उपलब्धता की जानकारी अवश्य ले लेनी चाहिए। जिन लोगों को नौकरी, परीक्षा, इंटरव्यू, अस्पताल या अन्य जरूरी काम से यात्रा करनी है, वे समय से पहले रवाना हों और वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था भी रखें। निजी बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से किराये और भीड़ दोनों बढ़ सकते हैं। लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बस अड्डों पर भीड़ और अनिश्चितता की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से जारी किसी भी सूचना पर नजर बनाए रखना बेहतर रहेगा।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

न्यू पवन नगर... सड़क के किनारे बने गड्ढे

अमृतसर| बटाला रोड स्थित न्यू पवन नगर की गली नंबर 20 के बाहर सड़क के किनारे कई स्थानों पर टूट-फूट हो चुकी है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क के किनारे टूटे हिस्सों के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई तो आसपास बने सीवरेज चैंबर भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाएगी। लोगों ने निगम से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। - विजय, न्यू पवन नगर।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

तेलंगाना एसीबी ने 'रोड्स एंड बिल्डिंग्स विभाग' के चीफ के ठिकानों पर तलाशी ली

तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रोड्स एंड बिल्डिंग्स विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ मोहन नाइक और उनके रिश्तेदारों के घरों और उनसे जुड़ी अन्य जगहों पर तलाशी ली।

देशबन्धु 10 Jun 2026 5:30 am

'भास्कर समाधान' शिकायत पर तुरंत एक्शन:छोटी ग्वालटोली में लोगों को मिला पानी; द्वारकापुरी में बिजली के पोल पर टिका पेड़, हादसे का खतरा

दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से आम लोगों की सिविक समस्याएं तेजी से दूर हो रही हैं। इंदौर में लगातार लोग अपनी परेशानियां इस प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं और उस पर तुरंत प्रशासनिक व जमीनी स्तर पर एक्शन भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण वार्ड क्रमांक 80 से सामने आया। दरअसल, वार्ड 63 स्थित इल्वा कॉलेज के पास कचरा फेंके जाने की समस्या पोस्ट की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कॉलेज प्रबंधन ने पहले क्षेत्र की सफाई करवाई थी और लोगों को जागरूक करने के लिए ‘यहां कचरा फेंकना सख्त मना है’ का संदेश भी लिखवाया था। इसके बावजूद कुछ लोग वहां लगातार कचरा फेंक रहे थे, जिससे गंदगी फैल रही थी। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होते ही जोन-18 के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (CSI) विनय कुमार मिश्रा ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित टीम को मौके पर भेजकर दोबारा सफाई करवाई। इसकी पुष्टि इल्वा कॉलेज प्रबंधन ने खुद दैनिक भास्कर एप पर की। जोन-18 के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (CSI) विनय कुमार मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर'… सीधे जिम्मेदारों तक पहुंच रही पोस्टकिसी भी यूजर द्वारा जिस विभाग से संबंधित समस्या पोस्ट की जाती है, वह सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचती है। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… छोटी ग्वालटोली: जल संकट दूर, रहवासियों को मिलने लगा पानी इंदौर की छोटी ग्वाल टोली के निवासी सूरज यादव ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर क्षेत्र में पानी नहीं मिलने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 55 में लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही थी, जिसके कारण रहवासियों को पानी भरने के लिए परेशान होना पड़ रहा था और घरों में पानी का संकट बना हुआ था। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 55 की पार्षद पंखुड़ी डोसी ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित टीम को मौके पर भेजकर जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करवाई, जिससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई फिर से शुरू हो गई। इंदौर के अलग-अलग इलाकों से लोग पोस्ट कर रहे हैं समस्याएं… द्वारकापुरी: बिजली के पोल पर टिका पेड़, हादसे का खतरा वार्ड 85 के द्वारकापुरी स्थित साईं बाबा नगर निवासी कमलेश वर्मा ने बिजली के पोल पर टिके पेड़ की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, तेज आंधी के दौरान एक पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली के पोल और केबल पर टिक गया है। नीचे मंदिर होने और मुख्य सड़क से लगातार लोगों की आवाजाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। रहवासियों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग और नगर निगम को जानकारी दी गई, लेकिन दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। भंवरकुआं: चैंबर चोक होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी वार्ड 74 निवासी रवि धनावत ने चैंबर चोक होने की समस्या साझा की है। उन्होंने लिखा कि गुरुद्वारा रोड स्थित प्रोफेसर्स कॉलोनी में चैंबर जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है। दिनेश नगर: ड्रेनेज की गाद और कचरा नहीं उठने से परेशानी वार्ड 75 के दिनेश नगर निवासी संजय बामनिया ने ड्रेनेज सफाई के बाद कचरा नहीं उठाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि करीब 15 दिन पहले ड्रेनेज की सफाई की गई थी, लेकिन निकाली गई गाद और कचरा अब तक सड़क किनारे पड़ा हुआ है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जमा गंदगी से बदबू फैल रही है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उषा नगर: आवारा कुत्तों से रहवासी परेशान उषा नगर निवासी कुलदीप सिसोदिया ने आवारा कुत्तों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं, जो राह चलते लोगों पर हमला कर देते हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। रहवासियों का कहना है कि रणजीत हनुमान रोड और महू नाका चौराहे के आसपास कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार ये झुंड बनाकर घूमते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है। यूजर बता सकते हैं समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। हरसिद्धि क्षेत्र में रहने वाले गुलाम मुर्तजा ने शिकायत की थी कि स्ट्रीट लाइट पोल के पास लगे पेड़ की झाड़ियां फैल जाने से स्ट्रीट लाइट पूरी तरह ढक गई थी। साथ ही स्ट्रीट लाइट भी बंद थी, जिससे इलाके में अंधेरा रहता था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया। शिकायत पोस्ट होने के महज 4 घंटे के भीतर ही समाधान हो गया, जिसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता गुलाम मुर्तजा ने की। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

इंदौर में रिटायर्ड जिला पंजीयक के साथ ठगी:कहा- मई का बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ, 2 ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने होंगे

इंदौर में रिटायर्ड जिला पंजीयक के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदात हो गई। बिजली विभाग का अधिकारी बनकर एक युवक ने उन्हें कॉल किया और उनके अकाउंट से रुपए निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कनाड़िया पुलिस ने बताया कि रमेश कुंबारे संचार नगर में रहते हैं। वह जिला पंजीयक कार्यालय से रिटायर्ड हैं। 2 जून की रात उनकी पत्नी ज्योति के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राकेश बताया और कहा कि उनका मई माह का बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ है। उसने व्हाट्सएप पर भी मैसेज किया। सिस्टम में भुगतान अपडेट नहीं है इसके बाद रमेश ने अपने मोबाइल से उस नंबर पर कॉल कर बताया कि वह बिल जमा कर चुके हैं और उनके मोबाइल पर उसका मैसेज भी है। राकेश नाम बताने वाले युवक ने कहा कि उनके सिस्टम में भुगतान अपडेट नहीं दिख रहा है। उसने कहा कि अपडेट नहीं होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही दो एप्लिकेशन डाउनलोड करने और 12 रुपए का अपडेट शुल्क जमा कराने की बात कही। इसके बाद उसने एक फॉर्म व्हाट्सएप पर भेजा। फॉर्म खोलते ही मोबाइल स्क्रीन कुछ समय के लिए बंद हो गई। रमेश कुंबारे को लगा कि किसी कारण से फोन हैंग हो गया होगा। मोबाइल चालू किया तो दो एप डाउनलोड मिले मोबाइल बंद कर दोबारा चालू करने पर ‘Electricity Online Customer Support’ नाम से दो मोबाइल एप डाउनलोड मिले। इसके बाद उनके मोबाइल पर 24 हजार 500 रुपए कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया तो 25-25 हजार रुपए के तीन तथा 24 हजार और 68 हजार रुपए के दो अन्य ट्रांजेक्शन हो चुके थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

शहर की कचहरी रोड स्थित दुकान में सेंधमारी, 38 हजार नकद ले उड़े चोर

शहर के कचहरी रोड स्थित वैन हुसैन फ्रेंचाइजी कपड़े की दुकान में सोमवार रात को सेंधमारी कर चोरी हो गई। चोर पहले तल्ला की छत पर लगी एसबेस्टस शीट को तोड़कर अंदर घुसे। सीढ़ी पर लगी फॉल्स सीलिंग भी तोड़ी। इसके बाद कैश काउंटर का ताला तोड़ा। काउंटर में रखे 38 हजार 650 रुपए लेकर फरार हो गए। दुकान के प्रबंधक रोहन कुमार ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे दुकान खोली तो कैश काउंटर का ताला टूटा मिला और काउंटर में रखे रुपए गायब थे। छत पर जाकर देखा तो एसबेस्टस शीट टूटी मिली। सीढ़ी की फॉल्स सीलिंग उखड़ी हुई थी। दुकान के कुछ कपड़े भी चोरी हुए हैं। कपड़ों की चोरी का सही आंकड़ा कंप्यूटर से मिलान, गिनती के बाद पता चलेगा। चोरों ने दुकान का सीसीटीवी भी तोड़ डाला है। प्रबंधक ने नगर थाना में आवेदन देकर चोरी की सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही नगर थाना एसआई विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शहर की मुख्य सड़क और मुख्य बाजार में चोरी की घटनाओं से कारोबारी वर्ग में चिंता बढ़ी है। लोगों का कहना है कि मेन रोड पर 24 घंटे आवाजाही रहती है। पुलिस की गश्त भी रहती है। वहां चोरी हो रही है तो गलियों में कारोबार करने वालों की स्थिति क्या होगी। नगर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि चोरी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आरोपियों को ढूंढकर जेल भेजेगी। इससे पहले डॉक्टर लेन में निखिल कुमार के मकान का मुख्य गेट का ताला 30 मई को तोड़कर चोर 30 हजार नकद और करीब 5 लाख के जेवरात ले गए थे। न्यू बरगंडा के टीडी सिंह रोड निवासी अमित कुमार सिन्हा के घर में 9 मई को मुख्य गेट तोड़कर चोर गोदरेज और दीवान में रखे करीब 10 लाख के सोने के जेवरात और 60 हजार रुपए ले गए थे। भंडारीडीह में पशुपालन कार्यालय के पीछे आयकर विभाग देवघर में कार्यरत अमित सिन्हा के बंद मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर 20 मई को चोर 50 हजार से अधिक का सामान ले गए थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

वृद्धा को झांसा दे 80 हजार के जेवर ले भागा उचक्का

बेंगाबाद बाजार स्थित बैंक शाखा में पैसे निकालने आई एक वृद्ध महिला को झांसे में लेकर बाइक सवार बदमाशों ने चांदी के जेवर ठग िलए। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी स्व. जोधी महतो की पत्नी शांति देवी सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बेंगाबाद बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा में पैसे निकालने पहुंची थी। वह बैंक के सामने मंदिर के पास खड़ी थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक बाइक सवार युवक उसके पास पहुंचा और बैंक से 1.36 लाख रुपए दिलाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। युवक महिला को घुठिया के समीप एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने महिला के हाथ और गले में पहने चांदी के जेवर उतरवा लिए और लेकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वृद्धा ने ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बेंगाबाद बाजार पहुंचाया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन पहुंचे और अपने स्तर पर आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शांति देवी ने परिजनों के साथ बेंगाबाद थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि छीने गए चांदी के जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपए है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

दो साल में ही उखड़ गई 4 करोड़ की सड़क, बिशनपुर से बहादुरपुर तक चार किलोमीटर में 300 से अधिक गड्ढे

ग्रामीण कार्य विभाग विशेष मामले (आरईओ) द्वारा बिशनपुर से बहादुरपुर तक बनाई गई सड़क बदहाल हो गई है। वर्ष 2023-24 में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस सड़क को अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इसकी गिट्टियां पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। करीब चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 300 से अधिक गड्ढे उभर आए हैं, जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल रहे हैं। नियम के मुताबिक निर्माण कंपनी को पांच वर्षों तक इस सड़क की मरम्मत करनी थी, लेकिन दो वर्षों में एक बार भी पैच वर्क नहीं किया गया। पिछले दिनों हुई बारिश ने सड़क को पूरी तरह जर्जर कर दिया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। यह मार्ग एक ओर बिशनपुर को देवघर से जोड़ता है, तो दूसरी ओर महेशमुंडा और जामताड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल तक आवागमन का मुख्य जरिया है। सड़क की जर्जर हालत के कारण अब लोगों का सफर बेहद जोखिम भरा हो गया है। बिशनपुर, बहादुरपुर समेत आसपास के गांवों की करीब 10 हजार से अधिक आबादी इस सड़क पर निर्भर है। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और बरसात के पूर्व तत्काल मरम्मत शुरू कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी अनिल किशोर पाठक, धनराज पंडित, प्रमोद पाठक, दीपक पाठक और खूबलाल राणा सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

राजनीतिक दलों के साथ एसडीएम की बैठक, शंकाओं का समाधान

80 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर उठी शंकाओं और भ्रम पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने प्रक्रिया, नागरिकता प्रावधान, आवश्यक दस्तावेज और मतदाता सत्यापन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। संजय कुमार ने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मैपिंग नहीं होने के आधार पर किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। मैप्ड और अनमैप्ड दोनों श्रेणी के मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि एसआईआर के दौरान मतदाताओं को नागरिकता और आयु या जन्म से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जन्म तिथि के आधार पर दस्तावेजों की शर्तें भी बताई गईं। 1 जुलाई 1987 से पहले भारत में जन्मे मतदाताओं को अपने दस्तावेज देने होंगे। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता या पिता में से किसी एक के दस्तावेज भी देने होंगे। 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता और पिता दोनों के नागरिकता या जन्म संबंधी दस्तावेज देने होंगे। प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची की जानकारी भी दी गई। संजय कुमार ने कहा कि गणना पत्र चरण में अनमैप्ड मतदाताओं को केवल भरा हुआ और हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करना है। इस चरण में किसी दस्तावेज को संलग्न करने की जरूरत नहीं है। आवश्यक दस्तावेज 29 जुलाई के बाद निर्धारित सुनवाई प्रक्रिया के तहत जमा होंगे। पारिवारिक मैपिंग पर भी जानकारी दी गई। बताया गया कि मतदाता माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी के साथ मैपिंग करा सकते हैं। 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर भी दादा-दादी या नाना-नानी के आधार पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। बैठक में प्रभात रंजन, नंदा पासवान, जितेंद्र प्रसाद और शरीफ अंसारी ने अपनी बातें रखीं।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

भूमि विवादों के समाधान के लिए हर माह अंचल दिवस और थाना दिवस कार्यक्रम

जिले में भूमि विवाद, सीमांकन, नामांतरण और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर अब जिले के सभी अंचलों और थाना क्षेत्रों में प्रत्येक माह नियमित रूप से अंचल दिवस और थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का समयबद्ध निपटारा कर आम लोगों को राहत प्रदान करना है। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई, जन शिकायत निवारण कार्यक्रमों और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा में यह सामने आया कि भूमि विवादों के समाधान में और अधिक प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही हो सके। उपायुक्त के जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक माह की 15 तारीख को सुबह 11 बजे से संबंधित अंचल कार्यालय परिसर में अंचल दिवस आयोजित किया जाएगा। यदि उक्त तिथि अवकाश की होगी तो कार्यक्रम एक दिन पूर्व कार्य दिवस पर आयोजित होगा। इसी प्रकार प्रत्येक माह की 30 तारीख को सुबह 11 बजे से संबंधित थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों का संचालन अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से करेंगे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में इन कार्यक्रमों को स्थगित नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथियों पर जन शिकायतों की सुनवाई और उनके समाधान की प्रक्रिया हर हाल में जारी रहेगी। इन आयोजनों के दौरान भूमि विवाद, दखल-कब्जा, सीमांकन, लगान अद्यतन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, नामांतरण, उत्तराधिकार आधारित मामलों तथा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा। भूमि सीमांकन के मामलों में आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं विवादित नामांतरण मामलों में दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध भी सख्त रुख अपनाया है। ऐसे मामलों में पब्लिक एन्क्रोचमेंट एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा थाना और अंचल स्तर के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए स्वामित्व एवं कब्जा संबंधी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी के लिए अपर समाहर्ता को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक आयोजन के अगले दिन समेकित रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जाएगा। ताकि प्रगति की नियमित समीक्षा हो सके।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

चंदनी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का सत्यापन, सैकड़ों ग्रामीण शामिल

भास्कर न्यूज | खरौंधी प्रखंड के चंदनी पंचायत भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चयनित लाभुकों के सत्यापन के लिए ग्राम सभा सह आमसभा का आयोजन किया गया। सत्यापन कार्य में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सुबह से ही पंचायत भवन परिसर में लाभुकों की भीड़ देखी गई, जहां अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सत्यापन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित 686 लाभुकों के नामों का सत्यापन किया गया। पंचायत के मुखिया रामगहन मेहता एवं पंचायत सेवक उमेश राम ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में कई ऐसे पात्र परिवार हैं, जिन्हें अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। सरकार द्वारा तैयार की गई सूची में शामिल 686 संभावित लाभुकों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सत्यापन किया गया है।उन्होंने कहा कि सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ वास्तविक एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

आपन सरस्वतिया अभियान... गढ़देवी मोहल्ला व पिपरा कला में हुई सफाई

भास्कर न्यूज | गढ़वा जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के तहत मंगलवार को लगातार 16वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग एवं नदी पुनर्जीवन का कार्य जारी रहा। आज अभियान गढ़देवी मोहल्ला तथा पिपरा कला क्षेत्र में चलाया गया, जहां स्थानीय नागरिकों एवं प्रशासन के संयुक्त प्रयास से नदी की स्वच्छता एवं प्रवाह क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया गया। मंगलवार की सुबह गढ़देवी मोहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में लगभग एक सौ स्वच्छता प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में “आपन सरस्वतिया” अभियान को और अधिक व्यापक बनाने तथा नदी संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उपरांत नरगिर आश्रम के समीप स्थित छठ घाट के पास जेसीबी मशीन की सहायता से सफाई अभियान चलाया गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे सरस्वतिया नदी की स्वच्छता, अविरलता एवं संरक्षण के लिए निरंतर सहयोग करेंगे तथा अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर गढ़वा अंचलाधिकारी शफी आलम के सौजन्य से पिपरा कला क्षेत्र में भी जेसीबी मशीन की सहायता से नदी की सफाई कराई गई। इस दौरान पुल के नीचे एवं दोनों किनारों पर जमा कूड़ा-कचरा, गाद तथा अन्य अवरोधों को हटाया गया। साथ ही नदी के चौड़ीकरण की दिशा में भी कार्य किया गया, ताकि बरसात के मौसम में जल प्रवाह सुचारू रूप से हो सके। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अंचलाधिकारी साफी आलम द्वारा किए जा रहे सहयोग एवं अभियान के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयास से सरस्वतिया नदी को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगातार बढ़ रही है जनसहभागिता : उल्लेखनीय है कि पिछले 16 दिनों से लगातार चल रहे “आपन सरस्वतिया” अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। प्रशासन और समाज के साझा प्रयास से नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग, अतिक्रमण मुक्ति एवं जनजागरूकता का कार्य एक साथ आगे बढ़ रहा है, जिससे सरस्वतिया नदी के पुनर्जीवन की उम्मीद और मजबूत हुई है। मंगलवार को धर्मनाथ झा, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद करीमन, पार्षद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, चन्दन जायसवाल, अनिरुद्ध शरण, जयशंकर बघेल, संजय सिंह अग्रहरि, गुड्डू हरि, सुंगंध, बघेल, अरविंद केशरी, अंशु कांसकार, विजय, पवन बघेल आदि की मौजूदगी रही।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

गढ़वा में फिर तापमान पहुंचा 41 डिग्री पर अस्पतालों में बढ़े उल्टी और दस्त के मरीज

रंका | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 75 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच की गई। साथ ही उन्हें अन्य कई तरह की सुविधा दी गई। वहीं सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। यहां बता दें कि प्रत्येक महीने के 9 तारीख को प्रधानमंत्री के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं को विशेष अभियान के तहत उनके एएनसी जांच के साथ-साथ मुफ्त दवा, मुफ्त जांच सहित आवश्यक जानकारी देने का प्रावधान है। उसी के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में 75 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया गया। भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिले का तापमान एक फिर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले पांच दिनों के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। कभी तेज धूप और उमस तो कभी बादल छाने तथा हल्की हवाएं चलने से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम के इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी जा रही है। वहीं शाम के समय मौसम में हल्का बदलाव होने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। इधर तापमान में उतार चढ़ाव होने के कारण जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी गर्मी से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी शिकायतों को लेकर लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं किसानों पर भी मौसम के बदलाव का असर पड़ रहा है। खेतों की तैयारी में जुटे किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि तापमान में लगातार बदलाव होने से खेती संबंधी कार्यों की योजना बनाने में कठिनाई हो रही है। हालांकि कुछ किसानों का मानना है कि यदि जल्द ही प्री-मानसून बारिश होती है तो खेती कार्यों को गति मिलेगी। 12 जून को तेज हवा के साथ अच्छी वर्षा के संकेत बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा के कृषि एवं वानिकी संकाय विभाग के डीन डॉ अशोक कुमार ने कहा कि इस बार मानसून 4 दिन की देरी से 4 जून को केरल में प्रवेश कर 7 जून तक पूर्वोत्तर भारत और बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्से तक पहुंच चुका है। वहीं अब उड़ीसा की तरफ बढ़ रहा है। अब यदि मानसून सामान्य गति से बढ़ता रहा तो झारखंड में 14-15 जून एवं गढ़वा, पलामू ,चतरा में 17- 18 जून तक प्रवेश करने की संभावना है। वैसे जून के दूसरे पखवाड़े में झारखंड में अच्छी वर्षा की संभावना है। इस सप्ताह गढ़वा एवं आसपास के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की वर्षा रिकॉर्ड हो सकती है।वैसे 12 जून को तेज हवा के साथ अच्छी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझिआंव के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुलदेव चौधरी ने कहा कि गर्मी में अचानक बारिश और मौसम बदलने से शरीर को झटका लगता है। इससे सबसे ज्यादा असर इम्युनिटी और पाचन पर पड़ता है। शरीर का तापमान बदलते ही सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इम्युनिटी क्षमता घटने से शरीर कमजोर हो जाता है। वहीं पाचन क्रिया बिगड़ने लगता है। इसके कारण उल्टी, दस्त, पेट दर्द जैसी समस्या होने लगती है। बदलते मौसम से स्किन और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ठंड हवा होने के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगता है। कभी कभी पूरे शरीर में दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए सीधे खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। कपड़ा गिला न हो इसका ख्याल रखें। अचानक ठंड से गर्म और गर्म से ठंड जगहों पर जानें से बचें। क्योंकि शरीर का तापमान नियंत्रण नहीं हो पता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

अन्याय के खिलाफ खड़ा होना ही सच्चा साहस : डॉ. पातंजली

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने चिनिया रोड स्थित बिरसा मुंडा पार्क में स्थित अमर वीर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उक्त मौके पर भाजपा नेता सह राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने अबुआ दिशोम, अबुआ राज का नारा दिया था। अन्याय के खिलाफ खड़ा होना ही सच्चा साहस है। उनका कहना था कि अपने क्षेत्र में अपना राज होना चाहिए। जल, जंगल और जमीन के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया था। आदिवासी समाज द्वारा उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। यह नारा आदिवासी स्वशासन, अपनी जमीन की रक्षा और अंग्रेज की सरकार के खिलाफ उलगुलान अर्थात विद्रोह का प्रतीक था। बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी के अंत में तत्काल बंगाल प्रेसीडेंसी वर्तमान में झारखंड के खुंटी, तमाड़, सरवाडा और बंदगांव के मुंडा केंद्रित क्षेत्रों में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़कर ब्रिटिश हुकूमत की मंशा पर पानी फेरने का काम किया था। उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज ने अपने हक और सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया। उनकी चेतना और संघर्ष आज भी हम लोगों को प्रेरित करता है। प्रकृति से उन्हें खास लगाव था। अंधविश्वास और नशाखोरी से सदा दूर रहने की सीख दी। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक रामसरीख चंद्रा ने कहा कि जननायक बिरसा मुंडा का जीवन न्याय, अधिकार और स्वाभिमान के लिए संघर्षरत रहने की प्रेरणा देता है। मातृभूमि की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा का बलिदान सदियों तक अमर रहेगा। ऐसे वीर सपूत की जन्मस्थली उलिहातू गांव की मिट्टी का तिलक करना चाहिए। मौके पर मुरली श्याम तिवारी, यशवंत मिश्रा, अंशु कांस्यकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

वृद्ध को सांप ने काटा , इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा गांव निवासी सूर्य नारायण गुप्ता (75 वर्ष) की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय रामविलास साव के पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सूर्य नारायण गुप्ता मंगलवार को अपने घर के दरवाजे के पास दीवार पर हाथ रखकर खड़े थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके बाएं हाथ में डंस लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन शरीर में जहर फैल जाने के कारण उनकी हालत लगातार गंभीर होती गई। काफी प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सके। बरसात और गर्मी के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

सीदे गांव में आंनगबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन नहीं, गर्भवती महिलाएं पोषाहार से वंचित, डीसी से गुहार

मंगलवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी और निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण भुगतान समेत 32 आवेदन आए। जनसुनवाई में चिनियां प्रखंड के सीदे गांव के ग्रामीण करीमन कोरवा, राजेश कोरवा, रेशमा देवी, चंदा समद आदि ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर सीदे गांव में आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका के पद पर चुनाव कराने के लिए ग्राम सभा कराने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के पद पर चुनाव के लिए ग्राम सभा का आयोजन नहीं की गई थी। आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। जिससे गर्भवती महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव निवासी जुबैर अंसारी ने नामांतरण के संबंध में आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी को नामांतरण के लिए आवेदन दिया गया था। जिसे विभिन्न कारण बताते हुए दाखिल खारिज अस्वीकृत कर दिया गया। इसके बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता, गढ़वा के पास दाखिल खारिज के लिए अपील की गई थी। भूमि सुधार समाहर्ता ने दाखिल खारिज करने के लिए निर्देश दिया। मगर बार-बार अनुरोध के बाद भी अंचल कार्यालय द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मेराल प्रखंड के दुलदुलवा गांव निवासी रामाधार साह ने आवेदन देकर सड़क निर्माण में अधिग्रहित किए गए भूमि का मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि चिरौंजिया से पचपड़वा तक भाया दुलदुलवा पथ निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहित की गई है। मगर जिला भू-अर्जन शाखा की ओर से आज तक ना नोटिस मिला है और ना ही मुआवजा का भुगतान किया गया है। उन्होंने मुआवजा राशि भुगतान कराने का आग्रह किया है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

लापरवाही... खुले में जमीन पर तीन महीने से गल रहा गरीबों का नमक

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले राशन कार्डधारियों के लिए आवंटित नमक केतार प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रशासनिक उदासीनता का शिकार बना हुआ है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया यह नमक पिछले कई महीनों से खुले आसमान के नीचे पड़ा धूल फांक रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण नमक की बोरियां फट चुकी हैं। वहीं नमक जमीन पर बिखर रहा है। बावजूद इसके न तो सुरक्षित भंडारण की कोई व्यवस्था की गई और न ही समय पर वितरण। नतीजतन सरकार द्वारा 11427 राशनकार्ड धारक गरीब परिवारों के लिए भेजी गई यह आवश्यक वस्तु जरूरतमंदों तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। गौरतलब है कि सरकारी योजना के तहत राशन कार्डधारियों को चावल, गेहूं, दाल, लूंगी, धोती और साड़ी के साथ नमक भी उपलब्ध कराया जाना है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण यह सुविधा कागजों तक सिमट कर रह गई है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि जल्द वितरण नहीं हुआ तो नमक पूरी तरह नष्ट हो जाएगा और सरकारी धन की खुली बर्बादी होगी। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे और गरीबों का हक उन्हें कब मिलेगा। केतार प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के कुल 11427 लाभुक हैं। इनमें अंत्योदय योजना के कार्ड धारी 1067, ग्रीन योजना के कार्ड धारी 1096, पीएच योजना के कार्ड धारी 9264 हैं। यह नमक प्रखंड में तीन महीना पहले आया हुआ है। लाभुकों के बीच अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर 2025 का राशन के रूप में वितरण करना है। दो दिन में जगह बनाकर रखवा दयिा जाएगा : अविनाश कुमार केतार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण कुछ महीनों से नमक प्रखंड कार्यालय परिसर में रखी गई है। उसे दो दिन में ही जगह का चयन कर रखवा दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

घाट शुरू नहीं, आज से एनजीटी की रोक... बालू के अवैध उठाव से 500 करोड़ राजस्व का घाटा

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिले में पिछले दो वर्षों के दौरान एक भी बालू घाट का संचालन शुरू नहीं हो सका है। यहां के लोगों को अवैध बालू के भरोसे दो वर्ष से रहना पड़ रहा है। इस वर्ष भी दो बालू घाटों का टेंडर तो हुआ, लेकिन सरकारी प्रक्रिया में फंसने के कारण वहां से भी बालू किसी को नहीं मिल सका। इसके कारण राज्य सरकार को करीब 500 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है। अब 10 जून से 15 अक्टूबर तक लागू रहने वाले एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के प्रतिबंध के बाद जिले की नदियों से किसी भी परिस्थिति में बालू का उठाव नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 50 हजार रुपए से लेकर पांच लाख रुपये तक जुर्माना निर्धारित किया है। जिले में कोयल और सोन नदी के कुल 18 बालू घाट चिह्नित हैं। इनमें से बकोइया और मझिआंव खुर्द घाट का टेंडर अंतिम रूप तक पहुंचा था, लेकिन आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने के कारण इनका भी संचालन शुरू नहीं हो सका। परिणामस्वरूप वर्ष 2025 और 2026 में अब तक कोई घाट चालू नहीं हो पाया, जिससे सरकार को भारी राजस्व हानि उठानी पड़ी है। हालांकि किसी भी घाट का संचालन शुरू नहीं होने के बावजूद जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन का कारोबार लगातार चलता रहा। सरकार की ओर से चिह्नित 18 बालू घाटों के लिए कुल 718 करोड़ 21 लाख रुपए की टेंडर राशि निर्धारित की गई है। इनमें सोन नदी के आठ और कोयल नदी के दस घाट शामिल हैं। इनमें बकोईया, मेरौनी, सुंडीपूर, गाड़ा खुर्द, डूमरसोता, परती, गम्हरिया, पिपरा, खोखा, खरौंधा, मोखापी, सोहगाड़ा, मोरबे, बूढ़ीखांड़, मझिआंव खुर्द, मझिआंव कलां, आमर और पतसी बालू घाट शामिल है। एनजीटी प्रतिबंध लागू होने के बाद जिले में बालू की उपलब्धता एक बार फिर चुनौती बन सकती है। ऐसे में स्थानीय लोगों के लिए बालू प्राप्त करने का पहला विकल्प पड़ोसी राज्य बिहार से आपूर्ति होगा, जबकि दूसरा विकल्प विभाग द्वारा लाइसेंसी स्टॉक से उपलब्ध कराया जाने वाला बालू रहेगा। प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जुर्माने की नई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ट्रैक्टर और ट्रॉली पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये, मेटाडोर और हाफ ट्रक पर एक लाख रुपये, छह पहिया ट्रक पर दो लाख रुपये, डंपर पर तीन लाख रुपये तथा केन, नाव, एक्सावेटर, लोडर और पावर कंप्रेसर जैसी मशीनों पर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने कहा कि एनजीटी के प्रतिबंध अवधि में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वाहन के आकार के अनुसार 50 हजार से पांच लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाना और सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

अकादमी में 9 से 17 वर्ष तक के बच्चों व युवाओं को फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जाएगा

भास्कर न्यूज | सरायकेला ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से ग्रामीण फुटबॉल अकादमी (जीएफए) कोलाबिरा एक बार फिर सक्रिय होने जा रही है। अकादमी के माध्यम से 9 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को फुटबॉल का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। ग्रामीण फुटबॉल अकादमी के संस्थापक एवं जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बताया कि वर्ष 2006 में अकादमी की स्थापना की गई थी। उस समय कोलाबिरा मैदान में नियमित रूप से बच्चों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाता था, जिससे कई खिलाड़ियों ने स्थानीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्ष 2017 में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से स्थानीय बच्चों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की ओर से अकादमी को पुनः शुरू करने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए अकादमी को फिर से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अकादमी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, अनुशासन और खेल संस्कृति से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। शंभू मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर सकते हैं। अकादमी के पुनः संचालन से क्षेत्र के खेल वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी। ग्रामीण फुटबॉल अकादमी के विस्तार को लेकर शंभू मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभिभावकों एवं फुटबॉल प्रेमियों ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक में सर्वसम्मति से पानारोल गांव में पहला प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने पर सहमति बनी। इसके बाद अन्य गांवों में भी बैठक कर बच्चों की रुचि एवं सहभागिता के आधार पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मंच और प्रशिक्षण की है। अकादमी के पुनर्गठन से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बैठक में पानारोल के संजय हांसदा, विनोद, प्रतापपुर के शिवराम बास्के, कांड्रा मोड़ के विनोद मंडल, कालीपद सरदार, जीएफए सदस्य लालू सोरेन, काली चरण किस्कू, रामु सोरेन, सहदेव नायक समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गुवा में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रामनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं धार्मिक नेता थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन और स्थानीय जमींदारों के शोषण के विरुद्ध उलगुलान (विद्रोह) का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को संगठित किया। कार्यक्रम में पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, कपिलेश्वर दोंगों, विश्वजीत तांती, जानों चातर, नरेश दास, रामा पांडे, अंतरयामी, सिकंदर पान, पुजारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

सरायकेला मोड़ के समीप मोटरयान निरीक्षक व थाना प्रभारी ने चलाया वाहन जांच अभियान

चाईबासा| मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सरायकेला मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सुरक्षा से जुड़ी हेलमेट और सीट बेल्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहनों के कागजात की जांच की गई। साथ ही वाहनों के अन्य दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई और लोगों से नियम सम्मत जुर्माना भी किया गया। मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव की भी जांच की और सभी से अपील किया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट व सीट बेल्ट का विशेष रूप से ध्यान दें। वाहन संबंधित अन्य दस्तावेजों को भी दुरुस्त करके रखें व तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग से बचें और ट्रैफिक के नियमों को अमल में लाएं। चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने शराब का सेवन कर परिचालन कर रहे एक चालक से एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत 10 हजार रुपए की जुर्माना वसूल की गई व गाड़ी को जब्त कर लिया गया। साथ ही लोगों को शराब का सेवन कर गाड़ी नहीं चलाने के िलए जागरूक किया गया। जानकारी देते हुए बताया कि मोटर वीइकल एक्ट की धारा 185 के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव में 10000 रुपए का जुर्माना का प्रावधान है। साथ ही ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त किया जाता है। मौके पर जिला परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

भास्कर न्यूज | चाईबासा भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की बैठक नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में कैफेटेरिया में मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री सह जिला परिषद सदस्य राजश्री बानरा उपस्थित हुई। बैठक में बीते दिनों आयोजित की गई कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। राजश्री बानरा ने बताया कि इसी तरह केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हम सभी को करना है जिसमें एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है जिसे हमें अभियान के रूप में चलना है। साथ ही बुद्धिजीवियों का सम्मेलन आयोजित करना है और केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि 21 जून को योग दिवस मना कर अभियान का समापन किया जाएगा। बैठक में नगर मंत्री नीतीश विश्वकर्मा, मंत्री रीना कर,दीपक पोद्दार, नीरज गुप्ता, दीनू पटनायक, पवन शर्मा, रूपा सिंह दास,सुप्रिया दास, डोली कर, रीना कर, हेमंती विश्वकर्मा, मृदुला निषाद, रिंकू यादव आदि उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

रात की दो खबरें... पहली बार रात में उठ रहा कचरा, नशा कर गाड़ी चलाने पर जुर्माना

सक्षम, सजग और नैतिक शासन के प्रति प्रशासनिक पहल हो तो बड़े बदलाव दिखते हैं। ऐसी ही पहल जिला ही नहीं नगर निकाय स्तर पर भी होने से जिले की दो खबरें चर्चा में हैं। ये रात की खबरें हैं जो सुखद अनुभूति दे रही है। चाईबासा में जिला उपायुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व में कई कार्रवाई हो रही है। इसमें लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रात के वक्त ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चल रहा है। इधर चक्रधरपुर नगर निकाय के युवा नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की प्रशासनिक पहल की खूब तारीफ हो रही है। पिछली रात से नप अध्यक्ष के निर्देश पर पहली बार रात के वक्त रात्रि कचरा उठाव अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद चक्रधरपुर में कचरा उठाव व निष्पादन एक बड़ी समस्या है। इसके खिलाफ नये अध्यक्ष सन्नी उरांव व उपाध्यक्ष विजय साव की जोड़ी लगातार काम कर रही है। इस बार नयी पहल की गई है। जिसमें रात के वक्त ही रात्रि कचरा उठाव अभियान की शुरुआत की गई है। इसकी जानकारी खुद नप अध्यक्ष उरांव ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है। इसके साथ ही कई तस्वीरें भी पोस्ट की है। लिखा है बड़े शहरों की तर्ज पर पहली बार रात्रि कचरा उठाव अभियान। लोगों से अपील की है कि इस अभियान को साथ दें। इस कार्रवाई पर लोगों ने खुद सराहनीय बताया है। चाईबासा| रात को ड्रिंक एंड ड्राइव किया तो भरेंगे जुर्माना मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सरायकेला मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान रात को चलाया गया। अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन संबंधी कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। मौके पर थाना प्रभारी ने स्वयं ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की और वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। कार्रवाई के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में एक वाहन चालक पर जुर्माना लगाया गया तथा वाहन को जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने पर 10,000 रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित अथवा रद्द किया जा सकता है। वाहन जांच के दौरान एक बस का परमिट त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर उसे सीज किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। इसलिए जरूरी ये दोनों अभियान : पश्चिम सिंहभूम में रोड एक्सीडेंट का मूल कारण नशा और स्पीड है। ऐसे में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान रात को जरूरी है। वहीं इन दिनों गर्मी है और कचरा जहां-तहां है। दिन में उमस व गर्मी से कर्मचारी कचरा उठा नहीं कर पाते। इधर मानसून भी करीब है। ऐसे में रात्रि कचरा उठाव होना जरूरी पहल है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

नेत्रदान दिवस पर विशेष : जब आंखें बंद हुईं, तब दो दुनिया रोशन हो गईं

जब कोई व्यक्ति इस दुनिया को अलविदा कहता है, तो उसके साथ उसकी आंखों की रोशनी भी हमेशा के लिए बुझ जाती है। लेकिन यदि समय रहते नेत्रदान का निर्णय लिया जाए, तो यही आंखें दो ऐसे लोगों की जिंदगी में उजाला भर सकती हैं, जो वर्षों से अंधेरे में जीवन गुजार रहे हैं। यही कारण है कि नेत्रदान को महादान कहा जाता है। जिले में फिलहाल नेत्रदान करने वालों का कोई अधिकृत आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं, यहां नेत्रदान पंजीकरण की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बावजूद इसके, जिले के लोगों के लिए नेत्रदान का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं है। पड़ोसी पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में स्थित अधिकृत आई बैंक के माध्यम से नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जा सकती है। इस कार्य में रोशनी संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह संस्था लोगों के पंजीकरण से लेकर नेत्रदान के बाद आवश्यक समन्वय तक की जिम्मेदारी निभाती है। जिले में आंखों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार काम हो रहा है। जिला अंधापन नियंत्रण समिति की ओर से सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में नियमित रूप से नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। लगभग हर माह विभिन्न स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच की जाती है। कम उम्र में ही दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान होती है। उपचार भी किया जा सकता है। सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह कहते हैं कि आंखें मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पीएम वाड़ा ने बताया कि लोग आंखों में संक्रमण और चश्मे की समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लेने के बजाए स्वयं दवा का उपयोग करते हैं, जिससे आंखों को और नुकसान पहुंच सकता है। स्क्रीन टाइम तीन घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए। स्क्रीन का उपयोग करने पर नियमित पलकें झपकाते रहना जरूरी है। रोचक तथ्य यह है कि नेत्रदान में पूरी आंख नहीं, बल्कि केवल कॉर्निया का उपयोग किया जाता है। इससे मृतक के चेहरे की बनावट या स्वरूप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। यही कारण है कि दुनिया भर में लाखों लोग मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेते हैं। सरायकेला-खरसावां में भले ही अभी नेत्रदान की संगठित व्यवस्था विकसित नहीं हो पाई हो, लेकिन जागरूकता बढ़ने के साथ यह अभियान नई दिशा पा सकता है क्योंकि जीवन का सबसे सुंदर उपहार रोशनी है, जो व्यक्ति अपने जाने के बाद भी किसी और को दे जाता है। सरायकेला की स्वर्गीय स्नेहलता चौधरी की कहानी नेत्रदान और अंगदान की ऐसी मिसाल है, जो आज भी लोगों को मानवता का सबसे बड़ा संदेश देती है। वर्ष 2022 में 63 वर्ष की आयु में उनके निधन के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ था, लेकिन उसी कठिन घड़ी में उनके पति, व्यवसायी रमण कुमार चौधरी और परिवार के अन्य सदस्यों ने एक साहसिक और प्रेरणादायी निर्णय लिया। परिवार की सहमति से स्नेहलता चौधरी के नेत्रों के साथ-साथ हृदय, लिवर और किडनी का भी दान किया गया। इस निर्णय ने न केवल दो लोगों की आंखों में उजाला लौटाया, बल्कि कुल छह लोगों को नया जीवन प्रदान किया। एक ओर परिवार अपनी प्रिय सदस्य को अंतिम विदाई दे रहा था, वहीं दूसरी ओर छह परिवारों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जग रही थी। स्नेहलता चौधरी के इस योगदान की गूंज पूरे देश में सुनाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात के 99वें एपिसोड में इसका उल्लेख करते हुए परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया था।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

भगवान बिरसा की पुण्यतिथि पर शहर में निकाली पदयात्रा

चाईबासा| गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुत्थान अभियान के तत्वाधान में बिरसा आबा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को चाईबासा में पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदयात्रा को राष्ट्रीय झंडा दिखाकर पूर्व झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने पदयात्रा को रवाना किया। अभियान के पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत और समापन पर केंद्रीय महासचिव अमृत मांझी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। पदयात्रा के समापन के अवसर पर झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संस्थापक संरक्षक पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु ने कहा वीर शहीद बिरसा मुंडा को आज वैश्विक स्तर पर आदिवासियों ने अपने आइकन के रूप में स्वीकार किया है। बहुत पहले झारखंड में बिरसा सेवा दल हुआ करता था। अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कोल्हान पश्चिम सिंहभूम चाईबासा में पदस्थापित अधिकारियों को जवाबदेह बनाने के लिए बीच बीच में लोकतांत्रिक मूल्यों के आलोक में कार्यक्रम आयोजित कर जवाबदेह बनाना जरूरी है। मौके पर भारत आदिवासी पार्टी के महासचिव कोलंबस हसदा अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ पदयात्रा में शामिल हुआ। काती गुट्टू मुंडा सिद्धू पुरती , लखन पुरती, सुमंत ज्योति सिंकु, पितवास तमसोय,खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति अध्यक्ष बलभद्र सवैया, सचिव केदारनाथ कालुण्डिया,कुजू बांध विस्थापन विरोधी संघ के उपाध्यक्ष रेयांस सामाड,देशाउली फाउंडेशन के संयोजक साधु हो, आदिवासी स्वशासन मंच अध्यक्ष कुसुम केराई अन्य सामाजिक संगठन के गणमान्य लोग शामिल थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

एसआईआर अभियान की सफलता के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान

भास्कर न्यूज | चाईबासा प्रस्तावित जिला कांग्रेस कमिटी ,प०सिंहभूम की निर्धारित मासिक बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में हुई। कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किया। पिछली बैठक की सम्पुष्टि, एसआईआर तथा संगठन के व्यापक हित से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा , प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है। इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें तथा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, उसे समय पर सुधारने में सहयोग करें। बैठक में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्ण चंद्र कायम, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चांपिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, सुखलाल हेम्ब्रम, सकारी दोंगो , सुरेश चंद्र सावैयां, ललित आदि मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

समर कैम्प में बच्चों ने जाना जिला, प्रखंड और पंचायत की कार्यप्रणाली

चाईबासा| नामा सागेन महिला समिति के तत्वावधान में दुम्बीसाई के बच्चों के लिए 8 एवं 9 जून को दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य बच्चों को अपने जिले, प्रखंड और पंचायत की कार्यप्रणाली से अवगत कराना तथा गर्मी की छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करना था। समर कैंप के पहले दिन बच्चों को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय, सदर प्रखंड एवं तमाड़बांद पंचायत का एक्सपोजर विजिट कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हीरामनी देवगम ने कहा कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी अपने जिले और सरकारी संस्थाओं के कार्यों की जानकारी होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय में गौर चन्द्र मुखी एवं सुशील कुमार सिंकु ने बच्चों को विभिन्न विभागों की जानकारी दी तथा बताया कि उपायुक्त कार्यालय से किस प्रकार के कार्य संचालित होते हैं। इसके बाद सदर प्रखंड के बीएलडब्ल्यू हरिश चंद्र हेंब्रम ने प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं तमाड़बांद पंचायत की मुखिया गीतांजली बोदरा एवं पंचायत सचिव रजनी कुमारी ने पंचायत की कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर बिरसा शहादत दिवस मनाया। इसके पश्चात बच्चों को चाईबासा स्थित प्रकृति व्याख्या केंद्र का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें पर्यावरण एवं जैव विविधता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में कुल 20 बच्चों ने भाग लिया।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

पहले दिन 1.78 लाख रुपए का राजस्व संग्रह

चक्रधरपुर प्रखंड की सिमिदीरी पंचायत अंतर्गत दलकी गांव से बाईपीढ़ तक चल रहे विशेष मरम्मत सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने झामुमो नेता रामलाल मुंडा से शिकायत की थी। मंगलवार को झामुमो नेता रामलाल मुंडा दलकी गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों एवं शिकायतों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलने पर ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ ददन कुमार एवं जेई पप्पू कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क पर किए जा रहे पीच कार्य की मोटाई सही रखने तथा गांव में जर्जर हो चुके कलवर्ट के निर्माण की मांग की। चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं नगर परिषद, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का शुभारंभ मंगलवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में सदर एसडीएम संजय कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषी मुर्मू, चैंबर के संस्थापक विकास चंद्र मिश्र, अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सचिव आयुष दोदराजका, कार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता ओमप्रकाश केडिया और चैंबर के सदस्य, नगर परिषद के कर्मी तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के प्रथम दिन उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। शिविर के माध्यम से लगभग 1 लाख 78 हजार का राजस्व संग्रह किया गया। सदर एसडीएम संजय कुमार ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने और समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने चैंबर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी संतोषीनी मुर्मू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करती है। चैंबर अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों एवं नागरिकों की सुविधा के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। मौके पर छोटेलाल तामसोय, आयुष दौदराजका,विकास चंद्र मिश्रा, अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सचिव आयुष दोदराजका, उपाध्यक्ष गौरव मुंद्रा, शंभू पिरोजीवाला, रमेश पसारी, प्रमोद खिरवाल, रवि अग्रवाल,गणेश प्रसाद, राधा मोहन बनर्जी,छोटू लाल गुप्ता एवं चैंबर के सदस्यों के अलावे नगर परिषद के कर्मी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

लंबित आवेदनों के निष्पादन व लाभुकों के सत्यापन में तेजी लाने का दिया निर्देश

भास्कर न्यूज | सरायकेला उपायुक्त (डीसी) नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लंबित आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी स्वीकृत लाभुकों को सहायता राशि का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। स्पॉन्सरशिप योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का विभागीय प्रावधानों के अनुरूप निष्पादन करने और पात्र बच्चों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और लाभुकों को नियमित सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लंबित लाभुक सत्यापन कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने तथा तकनीकी समस्याओं एवं अन्य बाधाओं की सूचना तत्काल विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उनका समयबद्ध समाधान कर सत्यापन कार्य को पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित सामाजिक सुरक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

लार्सन एंड टुब्रो ने पौधरोपण कर शुरू किया ‘एल एंड टीयरिंग डे' अभियान

नोवामुंडी | लार्सन एंड टुब्रो कंपनी ने मंगलवार को नोवामुंडी कालेज प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के एक सौ पौधरोपण कर एलएंड टीयरिंग डे सह एलएंडटी के चेयरमैन एमेरिटस एएम नाइक की जयंती मनाई गई।पौधरोपण की शुरुआत नोवामुंडी कालेज के प्राचार्य डा. मनोजीत बिश्वास,नोवामुंडी वन प्रक्षेत्र के फोरेस्टर आलोक महतो, नोवामुंडी कालेज प्रबंधन समिति सदस्य सनत प्रधान की उपस्थिति में की गई।पौधरोपण के दौरान नोवामुंडी कालेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी व एनएसएस इकाई सदस्यों समेत कंपनी अधिकारी भी पहुंचे हुए थे।पौधरोपण कार्यक्रम आयोजन करने में एल एंड टी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर वी राजेश,सेफ्टी ऑफिसर हिमांशु शेखर प्रधान, एचआर असिस्टेंट निखिल कुमार आदि कंपनी अधिकारियों का महतम्पूर्ण योगदान रहा।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

आंगनबाड़ी सेवाओं व योजनाओं शत-प्रतिशत लाभुकों को जोड़ने का निर्देश

भास्कर न्यूज | सरायकेला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, पोषण सेवाओं, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा गतिविधियों और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने और पूरक पोषाहार, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और शिक्षा गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने और गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया। बैठक में वीएचएसएनडी के नियमित आयोजन, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और वजन मापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि चिन्हित कर स्थायी भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजने और जर्जर केंद्रों की सूची तैयार करने को कहा गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डिजिटल सत्यापन, अपार आईडी और आभा आईडी निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

गुवा अस्पताल में कोल्ड फॉगिंग मशीन, मलेरिया-डेंगू पर नियंत्रण

सेल प्रबंधन के प्रयासों से गुवा अस्पताल को नई कोल्ड फॉगिंग मशीन मिली है। मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार अमन ने कहा कि इससे क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी। मशीन से मच्छरों के साथ कॉकरोच, हाउस फ्लाई, फ्रूट फ्लाई, बेड बग्स जैसे कीटों पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा। अस्पताल पहले से डीडीटी स्प्रे मशीन और फॉगिंग मशीन से गुवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा का काम कर रहा है। गुवा अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं में नए प्रयोग कर रहा है। खदान क्षेत्रों में ही डायबिटीज और हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसे सेल के तहत नई पहल माना जा रहा है। अभियान में सैकड़ों नए मरीजों की पहचान हुई। समय पर इलाज मिला। इससे गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं में कमी आई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पिछले माह 6 हार्ट अटैक, 4 मस्तिष्क ज्वर, 23 गंभीर लीवर रोग, 25 गंभीर डायबिटीज, 12 मिर्गी, 14 रेबीज पीड़ित मरीजों का सफल उपचार कर जान बचाई गई। अस्पताल सेल कर्मचारियों के साथ सीएसआर के 18 गांवों, सीआईएसएफ, रेलवे, बैंक, पोस्ट ऑफिस, स्कूलों से जुड़े करीब 40 हजार लोगों को ओपीडी सेवा देता है। 3500 से अधिक मरीजों को इंडोर सेवा मिलती है। अस्पताल में 10 चिकित्सक हैं। करीब 60 अन्य स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। मरीजों की सुविधा के लिए सफाई व्यवस्था मजबूत की गई है। थ्री-बकेट सिस्टम लागू हुआ है। किचन का नवीनीकरण किया गया है। पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए एयर कंडीशनर, कूलर, पंखों की संख्या बढ़ाई गई है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए सकारात्मक सामाजिक सहयोग की अपील की है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक का धरना कार्यक्रम स्थगित

बोकारो| गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ झारखंड ने 11 जून को जिला मुख्यालय में आहूत एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 2 जून को अनुमंडल पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई थी।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

टूटे गार्डवाल की मरम्मत नहीं होने पर होगा आंदोलन: अर्जुन

चंदनकियारी | चंदनकियारी प्रखंड के लंका गांव में मुख्य सड़क के नीचे मिट्टी कटाव से बनी गहरी खाई ग्रामीणों के लिए हादसे का कारण बन सकती है। इस गंभीर समस्या को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। रजवार ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व सड़क का गार्डवाल ढह जाने के बाद पानी के तेज बहाव से सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई, जिससे सड़क के किनारे गहरी खाई बन गई है। यह सड़क गांव का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रखंड प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लापरवाह तंत्र किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। अर्जुन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने साझा किए इंजीनियरिंग व रिसर्च के अनुभव

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आईएसटीई नई दिल्ली द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का ऑनलाइन आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया। पहले सत्र के मुख्य वक्ता रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य (इंजीनियरिंग) एवं पूर्व आईआरएसई अधिकारी इंजीनियर आरआर जारुहार रहे। उन्होंने डेवलपमेंट ऑफ कॉन्सेप्ट्स इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन विषय पर व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में महाराष्ट्र स्थित पद्मश्री डॉ. वीबी कोलटे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मलकापुर के निदेशक ने इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट एंड एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम विषय पर तकनीकी प्रस्तुति दी। वहीं अंतिम सत्र में जीजीएसईएसटीसी के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा ने ग्राउंड इम्प्रूवमेंट टेक्नीक यूजिंग वेस्ट मटेरियल विषय पर अपने शोध कार्य और निष्कर्ष साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रियदर्शी जारुहार ने सभी संसाधन विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

धरती आबा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो धर्मशाला मोड़ स्थित राजेंद्र महतो स्मृति भवन में सोमवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान आज भी समाज को अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और जनअधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर झारखंड/वनांचल अलग राज्य आंदोलनकारी करम चांद गोप, गोपाल साह, सत्यनारायण मोदक, आशीष कुमार, प्रदीप सिंह, भूदेव बाउरी, ब्यास सिंह आदि थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

बोकारो का आम राष्ट्रीय बाजार की ओर, आम्रलिका महोत्सव में खुश दिखे किसान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिला परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित आम्रलिका आम महोत्सव-2026 जिले के किसानों, स्वयं सहायता समूहों और आम उत्पादकों के लिए नए अवसरों का द्वार बनकर उभरा। महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, किसानों और महिला समूहों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे कृषि और बागवानी क्षेत्र के महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में स्थापित किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम उत्पादकों को बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध कराना, खरीदारों से सीधा संपर्क स्थापित करना तथा जिले में बागवानी आधारित आजीविका को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि आम्रलिका महोत्सव केवल आम बेचने का मंच नहीं, बल्कि बोकारो की संस्कृति, स्वाद और प्राकृतिक संपदा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना या आयोजन की सफलता का सबसे बड़ा पैमाना लाभुकों के चेहरे पर दिखने वाली खुशी और आत्मविश्वास है। उन्होंने बताया कि कोविड काल के बाद बिरसा हरित ग्राम योजना को मिशन मोड में आगे बढ़ाया गया, जिसका परिणाम आज जिले में दिखाई दे रहा है। उपायुक्त ने कहा कि भारत दुनिया के कुल आम उत्पादन का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा पैदा करता है। ऐसे में झारखंड और विशेषकर बोकारो के आम को ब्रांडिंग के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बोकारो का आम देश के बड़े बाजारों तक पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन किसानों को हरसंभव सहयोग देगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम : सुनीता जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि आम की बागवानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रही है। पंचायत स्तर पर ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित कर किसानों और महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक लगभग 4500 एकड़ बंजर भूमि को हरित क्षेत्र में बदला गया है। किसानों को फलदार पौधों के साथ सिंचाई, तकनीकी प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में 50 टन से अधिक आम उत्पादन दर्ज किया गया है। महोत्सव की खास बातें नौ प्रखंडों के किसानों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी रही। मल्लिका, आम्रपाली, लंगड़ा समेत कई किस्मों के आम आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय उत्पादों की बिक्री से किसानों को मिला सीधा बाजार महिला समूहों ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

यक्ष्मा उन्मूलन शिविर में 74 लोगों की हुई जांच

चंदनकियारी | प्रखंड के मिडिल स्कूल झालबरदा में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान में जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 74 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग की गई। इनमें डायबिटीज मरीज, पूर्व टीबी रोगी, टीबी मरीज के परिजन, शराब एवं धूम्रपान करने वाले लोग, 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा कम बीएमआई वाले लोगों की जांच शामिल रही। शिविर में एआई आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच की गई तथा संदिग्ध मरीजों का बलगम संग्रहण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक किया। मौके पर एसटीएस अनुराग कुमार, एसटीएलएस इंद्रद्वीप, टीवीएवी संजीव मंडल, बीटीटी कुमुद महतो, एक्स-रे टेक्नीशियन मुकेश, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

भाजपा नेता ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

दुग्दा | भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य विक्रम कुमार पांडेय ने दुग्दा क्षेत्र का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विक्रम पांडेय सबसे पहले अमराटांड़ गांव निवासी एवं योग शिक्षक स्वर्गीय जानकी महतो के आवास पहुंचे। स्व. महतो लंबे समय तक पतंजलि योग समिति से जुड़कर योग के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर डीसी ने परखी सुरक्षा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक् त रामनिवास यादव ने मंगलवार को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, बीयू (बैलेट यूनिट) हॉल, जनरेटर रूम और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता को बारीकी से परखा। डीसी ने ऑन-ड्यूटी तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों के लॉग बुक की भी जांच की। सुरक्षा प्रोटोकॉल पर जोर देते हुए डीसी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को अत्यंत सजग और सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

लटोरी पुलिस ने पंप चोरी के केस में 7 लोगों को पकड़ा

जयनगर| लटोरी चौकी पुलिस ने पंप चोरी के मामलों में कार्रवाई कर चोरी के पंप खरीदने वालों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 सबमर्सिबल पंप और 3 मोनोब्लॉक पंप समेत अन्य सामान बरामद किया। 6 जून को कृष्णा पंडो और इंदर पंडो के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक के पास से चोरी के पंप जब्त किए गए थे। लगातार चोरी से नाराज ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। 7 जून को जांच तेज हुई। 8 जून को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। बलरामपुर| कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स की जांच की। अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खंड चिकित्सा अधिकारी टीम में शामिल रहे। निरीक्षण में अलग-अलग मेडिकल स्टोर्स की जांच हुई। जांच में देवगन मेडिकल स्टोर संचालक के यहां बिना वैध दस्तावेज के क्लीनिक संचालित मिला। हिंद मेडिकल स्टोर का औषधि विक्रय लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी दुकान संचालित मिली। दोनों मामलों में संचालकों ने जरूरी वैध दस्तावेज पेश नहीं किए। नियम के तहत कार्रवाई हुई। दोनों मेडिकल स्टोर सील कर दिए।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

दवाई दुकानों की जांच होगी, अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई

भास्कर न्यूज | बलरामपुर बलरामपुर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने की। पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर और वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने मेडिकल दुकानों की जांच से जुड़ी कार्रवाई रिपोर्ट पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टीम गठित कर मेडिकल दुकानों का सघन निरीक्षण कराने को कहा। दवाओं की बिक्री, स्टॉक संधारण, प्रतिबंधित और एक्सपायर दवाओं की जांच के निर्देश दिए। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। संचालित क्लीनिकों के लाइसेंस की जांच और अवैध या अनुचित दवा बिक्री रोकने के निर्देश भी दिए। अवैध क्लिनिक और झाड़-फूंक करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए। बैठक में कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू और नशीले पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए नियमित जांच और निरीक्षण के निर्देश दिए। जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। नशामुक्ति केन्द्रों में भर्ती लोगों के उपचार और काउंिसलिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

पशु चिकित्सा यूनिट से घर बैठे इलाज, 1962 पर करें कॉल

भास्कर न्यूज | बलरामपुर बलरामपुर जिले में पशुपालकों को घर के पास पशु चिकित्सा सुविधा देने पशुधन विकास विभाग की मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर जिले के सभी छह विकासखंडों में मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन चल रहे हैं। विभाग के रोस्टर के अनुसार हर यूनिट रोजाना 3 गांवों में शिविर लगाती है। शिविर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलते हैं। इनमें पशुओं का मुफ्त उपचार किया जा रहा है। टीकाकरण, कृमिनाशक दवा, डिटिकिंग, बधियाकरण और कृत्रिम गर्भाधान जैसी सेवाएं भी दी जा रही हैं। जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया जाता है और नमूनों की जांच भी की जा रही है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में 14,374 पशु चिकित्सा शिविर आयोजित हुए हैं। इन शिविरों में 1,67,176 पशुओं का उपचार किया गया। 1,38,892 पशुओं का टीकाकरण हुआ। 87,143 पशुओं को दवाएं दी गईं। 53,940 नमूनों की जांच की गई। 12,758 बधियाकरण किए गए और 710 कृत्रिम गर्भाधान सेवाएं दी गईं। मोबाइल यूनिट के जरिए दूरस्थ गांवों में इलाज के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव, पशु रख-रखाव और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। हर यूनिट में एक पशु चिकित्सक, एक पैरावेट और एक अटेंडेंट-सह-चालक तैनात है। वाहनों में आवश्यक दवाएं और उपकरण उपलब्ध हैं। घायल पशुओं का मुफ्त किया जा रहा है इलाज राज्य शासन के 1962 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर सड़क दुर्घटना में घायल पशुओं का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। घर पर बीमार पशुओं को भी निशुल्क सेवा मिल रही है। घर पहुंच सेवा से पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। दुग्ध, मांस, अंडा उत्पादन बढ़ा है। पशुपालकों की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है। वर्षा ऋतु को देख टीम पशुपालकों को सलाह दे रही है। पशुओं को सूखे, सुरक्षित स्थान पर रखें। संक्रमण से बचाव करें। आंधी-तूफान में पेड़ों के नीचे पशुओं को न बांधें। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई पशुपालकों के लिए संजीवनी बन रही है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

जिले में डॉक्टर कम, भर्ती करने कोशिश: कलेक्टर

भास्कर न्यूज | बलरामपुर जिले में बिजली, पानी, सड़क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा पर मुख्य फोकस रहेगा। शासन की मूलभूत योजनाएं अंतिम छोर तक पहुंचेंगी। विकास पर ध्यान रहेगा। शिक्षा, आंगनबाड़ी, जल जीवन मिशन, बिजली पर काम होगा। यह बात कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कही उन्होंने बलरामपुर को दूरस्थ और बड़ा जिला बताया। कहा, जिला तीन सीमाओं से लगा है। जिला 200 किलोमीटर लंबा है। इसे चुनौती बताया। कलेक्टर ने कहा, जिले में शासकीय जमीन के पट्टे फर्जी हैं। कई जगह शासकीय जमीन पर अतिक्रमण है। इसे हटाया जाएगा। शासकीय भवन और विकास कार्यों के लिए जमीन आवंटित की जाएगी। राजस्व से जुड़े काम चुनौती रहेंगे। सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी बताई। लक्ष्य पूरा करने की बात कही। लंबे समय से अधूरे काम पूरे करने को भी चुनौती बताया। बरसात को देखते हुए डायरिया, हैजा वाले क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। वहां जंगल वाहिनी की ड्यूटी लगाई गई है। 325 लोगों के सैंपल लेकर जांच हो रही है। पहाड़ी कोरबा जनजाति वाले क्षेत्रों में डायरिया फैलने की संभावना बताई। वहां कैंप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में जांच हो रही है। जिले के बांधों की कराएंगे जांच कलेक्टर ने कहा, बारिश से पहले बांधों की जांच कराएंगे। बांध टूटने की संभावना वाले स्थानों पर लोगों को खाली कराया है। अंबिकापुर की टीम ऐसे बांधों की जांच करेगी। रिपोर्ट पेश करेगी। जांच के बाद बांधों से अतिक्रमण हटेगा। लोगों को खाली कराया जाएगा। शिक्षा पर भी ध्यान देने की बात कही। ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जहां बैठने की व्यवस्था नहीं है। भवन जर्जर हैं। बच्चों को दूसरे भवन में शिफ्ट कराएंगे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

सड़क सुरक्षा बैठक में निर्णय स्कूल बसों की फिटनेस जांचें

भास्कर न्यूज | बलरामपुर जिले में सड़क हादसे रोकने, यातायात व्यवस्था मजबूत करने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, घुमंतू पशु, स्कूल बसों की फिटनेस समेत दूसरे मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में वैभव बेंकर, आलोक वाजपेयी, आरएस लाल, विश्व दीपक त्रिपाठी, यशवंत यादव, विमलेश देवांगन समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर त्रिपाठी ने जिला परिवहन अधिकारी, यातायात प्रभारी को जिले में चल रही सभी स्कूल बसों का विशेष फिटनेस परीक्षण कराने के निर्देश दिए। बसों में सुरक्षा मानक, सीसीटीवी, दूसरी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता की जांच करने को कहा। यात्री बस चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस, बीमा, दूसरे जरूरी दस्तावेजों की नियमित जांच के निर्देश दिए। परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। अंतर्राज्यीय जांच नाकों में वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने कहा सड़क पर पशुओं की मौजूदगी से हादसों का खतरा रहता है। पशु विभाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आपसी समन्वय से सड़कों से घुमंतू पशुओं को हटाएं। वैभव बेंकर ने बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सड़क निर्माण, मरम्मत कार्यों की समीक्षा हुई। कलेक्टर ने कहा कि बारिश में आवागमन बाधित न हो। सभी सड़क मरम्मत, पैच, सुधार कार्य जल्द पूरे कराएं। दुर्घटना जनित क्षेत्रों में संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

युवा संबल मेले में 812 का पंजीयन, 431 का चयन

बांसवाड़ा| शहर के नूतन स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल करिअर सेंटर) की ओर से युवा संबल मेला आयोजित किया। इसमें बांसवाड़ा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से 812 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले के जरिए 431 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन हुआ, जबकि 174 को स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए चुना गया। मेले का उद्घाटन समाजसेवी पूंजीलाल गायरी ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपस राजेश कटारा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को एक ही स्थान पर साक्षात्कार, करियर मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराते हैं। जिला रोजगार अधिकारी केआर मेघवाल ने बताया कि गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान की करीब 28 निजी कंपनियां शामिल हुईं और लगभग 2000 पदों के लिए चयन प्रक्रिया चली। मशीन ऑपरेटर, डीजल मैकेनिक, फिटर, बिक्री, बीमा, सुरक्षा, फील्ड और टेलीकॉलर जैसे पदों पर विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को अवसर मिला।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

बांसवाड़ा| शारदा कॉलोनी स्थित सेन समाज के आराध्य नर्मदेश्वर महादेव और सेन महाराज मंदिर में चल रही संगीतमय सात दिवसीय कथा के छठे दिन कथावाचक ईशिका गहलोत ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने नामकरण और अन्य संस्कारों, पहली बार बोलने, दामोदर लीला, नल-कुबेर व मणिग्रीव को श्राप से मुक्त कराने की कथा सुनाई। यमुना तट पर अर्जुन के वृक्षों से जुड़ी प्रसंग-श्रृंखला, बकासुर, अघासुर और धेनुकासुर वध, कालीय नाग पर नृत्य और माखन चोरी के प्रसंग भी रखे गए। उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाने और सात दिनों तक छप्पन भोग की परंपरा का उल्लेख करते हुए राधा-कृष्ण के प्रथम मिलन की कथा भी सुनाई। इस दौरान संत लाडजी महाराज, राजगिरि महाराज, गौतम महाराज, कांतिलाल व्यास, भुवन पंड्या, मंदारेश्वर गोशाला, वैष्णव सत्संग मंडल की ओर से व्यासपीठ का स्वागत किया गया।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

कलश यात्रा से दिया नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश

बांसवाड़ा| बाबादेव महादेव विकास समिति की ओर से गंगाजल कलश यात्रा निकाली। इसका उद्देश्य नशे की बुराई दूर करना, आपसी झगड़े और वैमनस्य समाप्त करना, बेटियों का सम्मान करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, प्रकृति संरक्षण और गांव-समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाना रहा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और भारतीय संस्कृति को अपनाया जा रहा है, इसलिए सामाजिक एकता और विकास के साथ सशक्त समाज का निर्माण जरूरी है। उन्होंने युवाओं और मातृशक्ति से नशामुक्ति अभियान चलाने का आग्रह किया। देवगिरि महाराज ने धर्ममार्ग से सम्मान और आर्थिक आधार मिलने की बात कही। समिति अध्यक्ष शंकरलाल रावल ने मंदिर विकास कार्यों की जानकारी दी। घोड़ी तेजपुर मुख्य सड़क से शुरू यात्रा करीब पांच किलोमीटर दुर्गम पहाड़ी मार्ग से होकर मंदिर पहुंची। पं. विजयलाल परमार, उदयलाल डामोर, नेमचंद महाराज ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। समिति के भवानीशंकर मईड़ा ने भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, भाजपा नेता संजय माहेश्वरी, जिला मंत्री मयंक जैन, राजेश गांधी, नगर अध्यक्ष युगल उपाध्याय, पूर्व पार्षद चंकी शाह आदि शामिल हुए।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखा नृत्य कौशल

बांसवाड़ा| भारतीय सिंधु सभा की ओर से संचालित बाल संस्कार शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रोज अलग-अलग गतिविधियां कराई जा रही हैं। राहुल प्रजापत ने मधुर गीतों पर ताल और लय के साथ नृत्य के नए तरीके सिखाए। बच्चों ने संगीत की धुन पर कदम मिलाकर अभ्यास किया। शिविर में योग, सिंधी भाषा तथा ड्राइंग-पेंटिंग की कक्षाएं भी साथ-साथ चलती रहीं।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

रावल विफा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

बांसवाड़ा| विप्र फाउंडेशन जोन 1-जी राजस्थान के विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई का गठन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विफा के प्रदेश अध्यक्ष योगेश जोशी और संगठन महामंत्री ललित उपाध्याय के अनुमोदन के बाद एडवोकेट विजय रावल को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही जगदीशचंद्र पुरोहित को प्रदेश महामंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक जोशी को प्रदेश संरक्षक बनाया गया। नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में कानूनी सहायता व सहयोगी गतिविधियों के माध्यम से विप्र हित में प्रभावी कार्य करेंगे। रावल को सात दिन में कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

ईश्वर की भक्ति के बिना मनुष्य जीवन पटरी पर नहीं चल सकता : कथावाचक

बांसवाड़ा| उदाजी का गढ़ा के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर में चल रही रामकथा में कथावाचक महामंडलेश्वर हरिओमदास महाराज ने कहा कि कथा को जीवन में उतारने के लिए मन का शांत होना आवश्यक है। जब चित्त में विचारों का झंझावात और लाभ-हानि की उथल-पुथल बनी रहती है, तब कृपा का अनुभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि दिशा और दृष्टि के अभाव में जीवन दुर्दशा की ओर जाता है, इसलिए मन में संशय नहीं रहने देना चाहिए। महाराज ने कहा कि दुख, अभाव और अवसाद की जड़ अज्ञानता है। सत्य तक पहुंचने के लिए सुनने के बाद मनन जरूरी है। उन्होंने परोपकार को पुण्य और आस्था को ईश्वर-प्राप्ति का मार्ग बताया। महाराज ने कहा कि संसार सागर में भक्ति एक नौका की तरह है। नौका के बिना भव सागर से पार नहीं उतरा जा सकता है, उसी तरह भक्ति के बिना मनुष्य जीवन पटरी पर नहीं चल सकता है। ईश्वर भक्ति का मार्ग अपना कर मनुष्य को मोक्ष का मार्ग पर चलना चाहिए। ईश्वर भक्ति के बिना मनुष्य शरीर का कल्याण संभव नहीं होगा। कथा में ध्रुव, भरत चरित्र, शबरी और सीताहरण प्रसंगों का वर्णन हुआ। सायंकाल भोग, आरती और प्रसाद वितरण भी हुआ।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

विप्र सेना का प्रतिभा सम्मान समारोह 28 को

बांसवाड़ा| विप्र सेना का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को न्यू लुक स्कूल लोधा में होगा। इसमें सत्र 2025-26 में सीबीएसई व आरबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक, स्नातक व स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले, एमबीए, सीए, इंजीनियरिंग, एलएलबी, एलएलएम, एमबीबीएस और बीएचएमएस जैसी डिग्रियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। राजकीय सेवा में नियुक्ति, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के सम्मान, अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को भी सम्मानित करंेगे। आवेदन 20 जून तक जमा करा सकते हैं।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

जिले के सरकारी कॉलेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश की कट ऑफ जारी

1. गोविंद गुरु कॉलेज : बीए में सामान्य की कट ऑफ 78, ओबीसी की 44, एससी की 43.60, एसटी की 76.40, दिव्यांग 45.40, ईडब्ल्यूएस 41.60, एमबीसी 52.8 प्रतिशत, बीएससी बायो में सामान्य की कट ऑफ 86.60, ओबीसी की 67.80, एससी की 75, एसटी की 85.40, ईडब्ल्यूएस 70.80, एमबीसी 59.40 प्रतिशत, मैथ्स में सामान्य की कट ऑफ 88.60, ओबीसी की 74.40, एससी की 61.20, एसटी की 85, दिव्यांग की 48, ईडब्ल्यूएस 76.40, एमबीसी 82.60 प्रतिशत, कॉमर्स में सामान्य की कट ऑफ 45, ओबीसी की 38.80, एसटी की 41 % रही। 2. गढ़ी कॉलेज : बीए में सामान्य की 82.20, ओबीसी की 47.60, एसटी की 79.20, एससी की 53 व एमबीसी की 69.20 प्रतिशत रही। 3. कुशलगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय : बीए में सामान्य की 76, ओबीसी की 55.20, एसटी की 74.20, एससी की 59.40 व ऑर्थो पीएच की 48 प्रतिशत रही। 4. एमबीडी कॉलेज कुशलगढ़ : बीए में सामान्य बॉय में 76.80, गर्ल्स की 79.40, ओबीसी बॉय 55.40, गर्ल्स 50.20, एससी बॉय 48.60, गर्ल्स 54, एसटी बॉय 75.20, गर्ल्स 76 प्रतिशत, बायो में सामान्य में बॉय में 85.20, ओबीसी की 62, एससी की 54.40, एसटी की 83.80, एमबीसी की 64, दिव्यांग की 51, गर्ल्स सामान्य की 88.40, ओबीसी की 72.20, एससी की 52.40, एसटी 84.20, एमबीसी 64.80, मैथ्स सामान्य में बॉय की 73.40, एसटी की 70, दिव्यांग 67.20, गर्ल्स सामान्य की 79.20, एसटी 68.20 प्रतिशत रही। बांसवाड़ा| सरकारी कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की पहली कट ऑफ ​और वेटिंग लिस्ट मंगलवार को ऑनलाइन जारी कर दी गई है। बांसवाड़ा शहर में श्री गोविंद गुरु कॉलेज, हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय, एमबीडी कॉलेज कुशलगढ़, कन्या महाविद्यालय, सज्जनगढ़, आनंदपुरी, गढ़ी, घाटोल, छोटी सरवन और गांगड़तलाई कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। गोविंद गुरु कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कल्याणमल सिंगाड़ा ने बताया कि छात्र हित में अंतिम कट ऑफ भी जारी कर दी ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधा से मेरिट की जानकारी प्राप्त कर दस्तावेज सत्यापन और ई मित्र पर फीस भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकें। वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को भी दस्तावेज सत्यापन कराने हैं। उसी दिन ई मित्र पर जाकर फीस जमा करानी है। गोविंद गुरु कॉलेज के ऑनलाइन एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो मनोज पंड्या ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर मैसेज आएगा। प्रवेश कार्य समन्वयक प्रो.अलका रस्तौगी ने बताया कि इन सूचियों में शामिल छात्र दस्तावेज (मूल और स्व प्रमाणित प्रतियां लेकर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचें। दस्तावेज सत्यापन और फीस भरने की अंतिम तारीख 13 जून है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

1686 करोड़ रुपए से 1195 गांवों में पहुंचाना था पानी, सिर्फ 106 गांवों तक पहुंचा

भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा जल जीवन मिशन (जेजेएम) जिले में तय लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। जिले में कुल 1495 गांव हैं। इनमें से 1195 गांवों में जलदाय विभाग (प्रोजेक्ट) के तहत हर घर तक नल से पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए 1686 करोड़ की 5 बड़ी योजनाएं बनाई गई लेकिन अब तक केवल 106 गांवों में जलापूर्ति शुरू हो सकी है। 1089 गांवों के लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। स्थिति यह है कि परियोजनाओं पर अब तक 237 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद काम गति नहीं पकड़ पाया है। पहले चरण में सबसे पुरानी स्कीम-82 की समय सीमा जून 2023 थी जबकि स्कीम-399 को जून 2025 तक पूरा करना था। दोनों योजनाओं की डेडलाइन अब बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दी गई है। प्रोजेक्ट डिवीजन द्वितीय के तहत स्कीम-250 और स्कीम-345 का काम भी काफी धीमा चल रहा है। स्कीम में घाटोल ब्लॉक के 250 गांव शामिल हैं। दो पैकेज में करीब 610 करोड़ की लागत से जून 2025 में काम शुरू हुआ था जिसे पूरा करने के लिए फरवरी 2027 की डेडलाइन दी हुई है। वहीं स्कीम-345 में बांसवाड़ा, छोटी सरवन और पीपलखूंट ब्लॉक के गांवों में पानी पहुंचाने के लिए वर्ष 2023 में वर्क ऑॅर्डर किए थे। 432 करोड़ के इस काम के लिए दिसंबर 2026 तक की डेडलाइन है। सज्जनगढ़. क्षेत्र में जेजेएम के तहत लगे नलों में अब तक पानी नहीं आया है। उपयोग नहीं होने के कारण कई स्थानों पर नलों की टोटियां तक गायब हो चुकी हैं। दूसरी ओर टांडा मंगला श्मशान घाट के पास इसी योजना की पाइपलाइन में लीकेज से पानी व्यर्थ बह रहा है। एक तरफ लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं तो दूसरी तरफ पानी खुलेआम बर्बाद हो रहा है। योजना गांव वर्तमान स्थिति स्कीम-82 93 61 गांवों में सप्लाई स्कीम-399 398 45 गांवों में सप्लाई स्कीम-233 223 निर्माण कार्य जारी स्कीम-250 225 निर्माण कार्य जारी स्कीम-345 345 निर्माण कार्य जारी सबसे पुरानी स्कीम-82 है जो काम में देर का बड़ा उदाहरण बन गई है। बांसवाड़ा, तलवाड़ा और बागीदौरा क्षेत्र के 93 गांवों की यह योजना मार्च 2022 में शुरू हुई थी। इसका काम जून 2023 तक पूरा कर ग्रामीणों को योजना लाभ पहुंचाना था लेकिन तीन साल बाद भी अधूरी है। इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दिया गया है लेकिन जानकारों का कहना है कि जिस गति से काम चल रहा है, उस हिसाब से इस समयांतराल में भी काम पूरा होना मुश्किल है। वहीं, प्रोजेक्ट डिवीजन द्वितीय के तहत आने वाली स्कीम-345 का काम भी वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। इसमें बांसवाड़ा, छोटी सरवन व पीपलखूंट के गांवों में दिसंबर 2026 तक काम पूरा करना है लेकिन अभी तक एक भी गांव में 100 फीसदी काम पूरा नहीं हुआ है। इसी तरह कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ ब्लॉक के 398 गांवों के लिए बनाई गई स्कीम-399 भी तय समय से पीछे चल रही है। अक्टूबर 2023 में शुरू हुई यह योजना जून 2025 तक पूरी होनी थी लेकिन अब इसकी समय-सीमा भी दिसंबर 2026 तक बढ़ानी पड़ी है। कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ ब्लॉक के 398 गांवों के लिए बनाई स्कीम-399 में भी सिर्फ 45 गांवों में ही सप्लाई शुरू हो पाई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार स्कीम-82 के 93 गांवों में से 61 गांवों और स्कीम-399 के 398 गांवों में से 45 गांवों में जलापूर्ति शुरू हुई है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि नियमित जलापूर्ति वाले गांवों की संख्या काफी कम है। कई गांवों में सप्लाई अनियमित है। गांगड़तलाई और आनंदपुरी क्षेत्र की स्कीम-233 का काम अभी चल रहा है। इसके 223 गांवों में अभी एक भी घर तक पानी नहीं पहुंचा है। दूसरे चरण की स्कीम-250 और स्कीम-345 में अभी तक एक भी गांव में 100% काम पूरा नहीं हो सका है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

महिला टी-20 : बांसवाड़ा की टीम राजसमंद रवाना

बांसवाड़ा| राजस्थान क्रिकेट संघ की सीनियर महिला टी-20 राज्य चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए बांसवाड़ा की टीम राजसमंद गई। टीम की कप्तानी कनिष्का सिसोदिया को सौंपी गई है। डीसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नटवर तेली ने बताया कि टूर्नामेंट में टीम का पहला मुकाबला 10 जून को नागौर से होगा। 11 जून को राजसमंद और लीग चरण का तीसरा मैच 12 जून को प्रतापगढ़ से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच राजसमंद में ही होंगे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

आबापुरा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया

बांसवाड़ा| कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को आबापुरा तहसील क्षेत्र का दौरा कर कलियारी और झंडिया गांव में ग्रामीणों से बातचीत कर जलापूर्ति की जानकारी ली। मौके पर बंद हैंडपंपों और सोलर पंप आधारित पनघट योजना को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रहनी चाहिए और किसी भी शिकायत का तुरंत निस्तारण हो। आबापुरा तहसील मुख्यालय पर समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर दिया गया।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत

भास्कर न्यूज | मायलावास मायलावास-मोतीसरा मार्ग पर मंगलवार को सड़क पर अचानक आए एक सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा मायलावास कस्बे के पास हुआ। खींचियों की ढाणी निवासी उम्मेदसिंह खिंची मोटरसाइकिल से मोतीसरा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सांड सामने आ गया। बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद उम्मेदसिंह सड़क पर दूर जा गिरे। उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोकलसर ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उम्मेदसिंह पहले भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। 18 फरवरी 2026 को मायलावास चौराहे के पास उनकी बाइक एक पशु से टकराई थी। उस हादसे में उनके रिश्तेदार श्रवणसिंह की 21 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। क्षेत्रवासियों ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं से बढ़ते हादसों पर चिंता जताई। प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

योग शिविर के चौथे दिन आसन सीखाए

बाड़मेर | भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा का पांच दिवसीय विशेष योग शिविर गुरुवार को चौथे दिन में पहुंच गया। सत्र की शुरुआत संयोजक महिला सहभागिता सीए हेमा सिंघवी बोथरा की मौजूदगी में हुई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में गीता रामावत, अनीता कीमतानी, कंचन कीमतानी, तनेजा, पायल, नेहा मौजूद रहीं। कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि योगा ट्रेनर कोमल मामनानी ने प्रतिभागियों को अलग-अलग शारीरिक समस्याओं से राहत के लिए विशेष आसनों का अभ्यास कराया। डायबिटीज, थायराइड, पेट से जुड़ी समस्याओं में लाभ देने वाले आसन कराए गए। गहरी श्वास-प्रश्वास की तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

बालिकाएं सीख रहीं ब्यूटी पार्लर के हुनर

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजकीय रामूबाई स्कूल परिसर में संस्कार भारती बाड़मेर और मॉडर्न आर्ट थियेटर के संयुक्त तत्वावधान में रामूबाई स्कूल अभिरूचि शिविर चल रहा है। शिविर में बालक-बालिकाएं अपनी रूचि के अनुसार अलग-अलग गतिविधियां उत्साह से सीख रही हैं। मीडिया प्रभारी नरेन्द्र श्रीश्रीमाल विनय ने बताया कि शिविर संरक्षक चन्द्रप्रसाद गुप्ता चन्द्र ने सोमवार को ब्यूटी पार्लर कक्षा का निरीक्षण किया। चन्द्रप्रसाद गुप्ता खुद मेकअप मैन हैं।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर वन बचाने का संकल्प

बाड़मेर| धरती आबा बहुजन महापुरुष बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर अम्बेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर आदिवासी, घुम्मकड़, असहाय और बहुजन समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि दी व पौधरोपण किया। माल्यार्पण के बाद लोगों ने जसदेर नाडी के आगौर की प्रतिबंधित सरकारी जमीन पर मंदिर और भगवे की आड़ में पेड़-पौधों की अवैध कटाई का विरोध किया। धरनास्थल पर बहुजन समुदाय एकजुट रहा। जय जोहार, जय भीम के नारे लगाए। प्रशासन और सरकार को चेताया। कहा कि वनों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। आदिवासी महिला समाजसेविका लीला देवी भील ने बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन के संदेश को याद किया। कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट नवलकिशोर लीलावत ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। हर व्यक्ति हर साल कम से कम 5 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

कुशल वाटिका में शिविर: 150 बालिकाएं सीख रही हैं संस्कार

भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर-अहमदाबाद रोड स्थित प्रमोदश्री की समाधि भूमि, कुशल वाटिका प्रांगण में पांच दिवसीय आवासीय प्रमोद श्री संस्कार बालिका शिविर का आयोजन जारी है। जिनकुशलसूरी सेवाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के चौथे दिन मंगलवार को 150 बालिकाओं ने संस्कारों के माध्यम से जीवन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बुधवार को इस पंच दिवसीय शिविर का समापन होगा, जहां सभी संभागियों का अभिनंदन किया जाएगा। कुशल वाटिका के कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा और सहप्रचारमंत्री कपिल मालू ने बताया कि खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरीश्वर की आज्ञा और साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा की निश्रा में चौथे दिन की शुरुआत ध्वज वंदना, योग, सामूहिक सामायिक और प्रतिक्रमण सूत्रों को कंठस्थ करने के साथ हुई। इसके बाद बालिकाओं ने मुनिसुव्रत स्वामी का अभिषेक व पूजा-अर्चना की। साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा ने स्वतंत्रता और स्वच्छंदता के अंतर को गहराई से समझाया। उन्होंने कहा कि आज आधुनिकता की दौड़ में स्वच्छंदता ही संकट का मुख्य कारण है। शिविर में साध्वी डॉ. नीलांजनाश्री ने वर्तमान विपरीत काल के स्वरूप को समझाते हुए धर्म के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरणा दी कि वे केवल नाम से नहीं, बल्कि अपने खान-पान, शुद्ध आचार-विचार और अनुशासित जीवनशैली से सच्ची जैन बनें। वहीं, साध्वी डॉ. विज्ञांजनाश्री ने कीमत और मूल्य का अंतर बताते हुए कहा कि वस्तुओं की कीमत धन से तय हो सकती है, लेकिन चरित्र और संस्कारों का कोई मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। उन्होंने मोबाइल और तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया। दोपहर के सत्र में छत्तीसगढ़ से आईं शिविर संचालक सरोज गुलेच्छा ने बताया कि परमात्मा की पूजा किस प्रकार हमारी सुषुप्त चेतना को जाग्रत करती है। जोधपुर की शिविर संचालक लता ललवानी ने बालिकाओं के छह ग्रुप बनाकर आत्मविश्वास बनाम ज्ञान, ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन क्लास और इंटरनेट बनाम पुस्तकीय ज्ञान जैसे विषयों पर रोचक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

कांग्रेस का हल्लाबोल: सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, सीएम का पुतला फूंका

भास्कर न्यूज | बाड़मेर तपती गर्मी, पानी-बिजली के लिए तरसते आमजन और सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ बाड़मेर में कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा के नेतृत्व में सैकड़ों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस ने मौजूदा भाजपा सरकार को पूरी तरह असंवेदनशील और भ्रष्टाचार का जीता-जागता मॉडल करार दिया है। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ने सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। गोदारा ने तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार का एक मंत्री खुद यह सार्वजनिक तौर पर कह दे कि मुख्यमंत्री उसी से मिलते हैं, जिसका सूटकेस पैसों से भरा हो, वहां भ्रष्टाचार के सबूत तलाशने की जरूरत नहीं रह जाती। पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान ने इसे सीधे तौर पर आम आदमी की पीड़ा से जोड़ते हुए कहा कि आज बाड़मेर की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है और दूसरी तरफ शहर में खुलेआम पानी की चोरी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। खान ने पत्रकारों से भी अपील की कि व्यक्तिगत विवादों की बजाय आमजन के इन सुलगते और बुनियादी मुद्दों को तरजीह दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा के राज में आमजन बिजली और पानी के संकट से बेहाल है, वहीं यह पूंजीवादी सोच की सरकार सिर्फ अपने घर भरने में लगी है। जनता अब इनकी असलियत देख चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया कि वह बिना किसी खौफ के अपना विपक्षी धर्म निभाएगी और सरकार के हर काले कारनामे को सड़क पर लाकर बेनकाब करेगी। इस उग्र प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ निवर्तमान सभापति, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

स्पेशल ट्रेन अब 17 जुलाई तक चलेगी

भास्कर न्यूज| बाड़मेर बाड़मेर-हरिद्वार-बाड ़मेर समर हॉलीडे द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। अब यह स्पेशल ट्रेन आगामी 17 जुलाई तक दोनों दिशाओं में कुल 13 ट्रिप पूरे करेगी। इस फैसले से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के हजारों यात्रियों को भीषण गर्मी के इस मौसम में सफर के लिए बेहद आरामदायक और सीधा विकल्प मिल गया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि समर वेकेशन के दौरान हरिद्वार रूट पर यात्रियों का भारी दबाव देखा जा रहा था। यात्रियों की सुविधा और उनकी अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए ही इस समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के फेरों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि आमजन को समय पर कन्फर्म बर्थ मिल सके और उनकी यात्रा सुगम हो।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

आज से तापमान बढ़ने से तेज होगी गर्मी

बाड़मेर | बाड़मेर का आसमान इन दिनों जैसे बाशिंदों के धैर्य की कठिन परीक्षा ले रहा है। मरुधरा की रेत पर कभी आग बरसाता सूरज, कभी दम घोंट देने वाली उमस आम जनजीवन को बुरी तरह बेहाल कर रही है। प्रकृति मानो अपने सबसे अनिश्चित दौर से गुजर रही है। कभी अचानक धूलभरी आंधी के साथ बारिश की चंद बूंदें गिरकर झूठी तसल्ली दे जाती हैं। अगले ही पल पारा फिर से उछाल मारकर आसमान छूने लगता है। मंगलवार का दिन बाड़मेरवासियों के लिए भीषण तपिश लेकर आया। शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज के तेवर इतने तीखे थे कि घर से बाहर निकलना किसी सजा से कम नहीं लगा। खासकर दुपहिया वाहनों पर चलने वालों और रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर पसीना बहाने वाले कामगारों को इस चुभती धूप और थपेड़े मारती लू ने भीतर तक झकझोर दिया।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

7.71 करोड़ खर्च, नियुक्त 4, मौके पर 1 कार्मिक तैनात

भास्कर न्यूज | बाड़मेर जिले के 192 जीएसएस को निजी हाथों में सौंपने के नाम पर हर साल 7 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपए खर्च किए गए है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक, 33/11 केवी के एक जीएसएस को सुचारू रूप से चलाने के लिए 33,500 रुपए का मासिक बजट तय है, जिसमें 3 कुशल आईटीआई होल्डर और 1 रेस्ट रिलीवर सहित कुल 4 कार्मिक लगाए जाने थे। लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश जीएसएस पर महज एक अनुभवहीन युवक के भरोसे 24 घंटे की सप्लाई छोड़ी जा रही है। इस खेल के जरिए ठेकेदार हर महीने 64 लाख 32 हजार रुपए के फर्जी बिल उठा रहे हैं और विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। > जनता की जान और सरकारी खजाने दोनों पर डाका: यह सीधे तौर पर अधिकारियों की शह पर चल रहा एक घोटाला है। ठेकेदार बिना पूरी मैनपावर लगाए पूरा भुगतान उठा रहे हैं और डिस्कॉम के अधिकारी मॉनिटरिंग के नाम पर दफ्तरों से बाहर नहीं निकल रहे। इस मिलीभगत के कारण न केवल करोड़ों का चूना लग रहा है, बल्कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे अकुशल युवाओं और जनता की जान को भी दांव पर लगा दिया गया है। भास्कर टीम ने जब जिला मुख्यालय और आस-पास के 3 प्रमुख जीएसएस की औचक पड़ताल की, तो चौंकाने वाले और डराने वाले तथ्य सामने आए। नियम 3 पारियों में 3 अलग कार्मिकों का है, लेकिन हकीकत मौके पर एक-एक कार्मिक काम कर रहे है। शिवनगर जीएसएस पर कोई कार्मिक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि फाल्ट होने पर फोन करते हैं, तब एक लड़का शटडाउन देने आता है। इसी तरह जसदेर धाम जीएसएस पर भी सिर्फ एक कार्मिक तैनात मिला। लॉगबुक जांची तो पूरी किताब में एक ही व्यक्ति की राइटिंग मिली। सेफ्टी के लिए नाममात्र के रबर ग्लव्स मिले, सेफ्टी शूज गायब थे। इसी तरह हॉस्पिटल जीएसएस में भी 3 की जगह एक ही कार्मिक मिला। युवक के पास आईटीआई डिग्री नहीं थी। लॉगबुक में एक ही हेडराइटिंग थी। > अनुभवहीन टेक्नीशियन जान से खेल रहे: अनुभवहीन युवाओं को पावर ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर और सीटी/पीटी जैसे बेहद संवेदनशील और हाई-वोल्टेज उपकरणों का कोई ज्ञान नहीं है। सुरक्षा के नाम पर उन्हें सिर्फ रबर के घटिया दस्ताने थमा दिए गए हैं। बिना मेंटेनेंस के ये जीएसएस कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। यही वजह है कि पूरे शहर में बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या आ रही है। डिस्कॉम की शर्तों के अनुसार, जीएसएस पर 309 दैनिक वेतन पर कुशल तकनीकी कार्मिकों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगानी थी। नियमानुसार पीएफ और ईएसआई का पारदर्शी रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य है। लेकिन ठेकेदारों ने लूट मचा रखी है। जहां आईटीआई अनिवार्य थी, वहां बीएड और बीएसटीसी की तैयारी करने वाले युवाओं को रख दिया गया है। किसी को 5 हजार तो किसी को 8 हजार रुपए देकर शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों के पीएफ और ईएसआई का कोई अता-पता नहीं है।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am