डिजिटल समाचार स्रोत

...

अकादमी में 9 से 17 वर्ष तक के बच्चों व युवाओं को फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जाएगा

भास्कर न्यूज | सरायकेला ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से ग्रामीण फुटबॉल अकादमी (जीएफए) कोलाबिरा एक बार फिर सक्रिय होने जा रही है। अकादमी के माध्यम से 9 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को फुटबॉल का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। ग्रामीण फुटबॉल अकादमी के संस्थापक एवं जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बताया कि वर्ष 2006 में अकादमी की स्थापना की गई थी। उस समय कोलाबिरा मैदान में नियमित रूप से बच्चों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाता था, जिससे कई खिलाड़ियों ने स्थानीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्ष 2017 में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से स्थानीय बच्चों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की ओर से अकादमी को पुनः शुरू करने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए अकादमी को फिर से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अकादमी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, अनुशासन और खेल संस्कृति से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। शंभू मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर सकते हैं। अकादमी के पुनः संचालन से क्षेत्र के खेल वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी। ग्रामीण फुटबॉल अकादमी के विस्तार को लेकर शंभू मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभिभावकों एवं फुटबॉल प्रेमियों ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक में सर्वसम्मति से पानारोल गांव में पहला प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने पर सहमति बनी। इसके बाद अन्य गांवों में भी बैठक कर बच्चों की रुचि एवं सहभागिता के आधार पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मंच और प्रशिक्षण की है। अकादमी के पुनर्गठन से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बैठक में पानारोल के संजय हांसदा, विनोद, प्रतापपुर के शिवराम बास्के, कांड्रा मोड़ के विनोद मंडल, कालीपद सरदार, जीएफए सदस्य लालू सोरेन, काली चरण किस्कू, रामु सोरेन, सहदेव नायक समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

फुटबॉल वर्ल्डकप में अमेरिका पर भेदभाव के आरोप:रन-वे पर खिलाड़ियों की जांच, डॉग स्क्वॉड बुलाया, रेफरी को वापस भेजा; फैन बोले- अपराधियों सा बर्ताव

FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। विवाद तब बढ़ा, जब सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया से जुड़े खिलाड़ियों व अधिकारियों की एयरपोर्ट पर कड़ी जांच की गई। कुछ मामलों में डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया। इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन को वैध अमेरिकी वीजा होने के बावजूद मियामी एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। आर्टन वर्ल्ड कप में रेफरी की जिम्मेदारी निभाने वाले पहले सोमाली अधिकारी बनने वाले थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त जांच के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इसकी वजह नहीं बताई। इस फैसले पर सोमालिया के खेल मंत्रालय ने नाराजगी जताई है और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है। फीफा पर भी सवाल कई यूजर्स ने फीफा पर भी आरोप लगाया कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था उन देशों के खिलाड़ियों के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर चुप है। सोशल मीडिया पर विवाद जांच से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई फुटबॉल प्रशंसकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया, जबकि वे विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन में हिस्सा लेने आए थे। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह व्यवहार सभी टीमों के साथ समान था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या किसी श्वेत टीम के साथ भी ऐसा हुआ, या यह व्यवहार केवल सेनेगल के लिए था? यह अजीब है। ईरान ने विश्व कप से पहले फीफा से टिकट का मुद्दा उठाया ईरान के फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया कि फीफा विश्व कप के लिए उसके लिए रिजर्व टिकटों का हिस्सा वापस ले लिया गया।इससे उन ईरानी प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पहले ही यात्रा की बुकिंग कर ली थी, लेकिन अब वे अपनी टीम के मैच नहीं देख पाएंगे। ईरान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा। इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को इजिप्ट से भिड़ेगी। ईरानी महासंघ ने कहा- ईरानी समर्थकों को टिकट कोटे से वंचित करना खेल भावना और समानता के सिद्धांत के खिलाफ है।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 8:36 pm

फुटबॉल वर्ल्डकप में अमेरिका पर भेदभाव के आरोप:रेफरी को वापस भेजा, रन-वे पर खिलाड़ियों की जांच, डॉग स्क्वॉड बुलाया; फैन बोले- अपराधियों सा बर्ताव

FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। विवाद तब बढ़ा, जब सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया से जुड़े खिलाड़ियों व अधिकारियों की रनवे पर ही कड़ी जांच की गई। ड्रग्स की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया। इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन को वैध अमेरिकी वीजा होने के बावजूद मियामी एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। आर्टन वर्ल्ड कप में रेफरी की जिम्मेदारी निभाने वाले पहले सोमाली अधिकारी बनने वाले थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त जांच के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस फैसले को सोमालिया के खेल मंत्रालय ने खेल भावना के खिलाफ बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल 2 वीडियो यूजर्स बोले- फीफा चुप क्यों है कई यूजर्स ने फीफा पर भी आरोप लगाया कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा उन देशों के खिलाड़ियों के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर चुप है। जांच से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह व्यवहार सभी टीमों के साथ समान था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या किसी श्वेत टीम के साथ भी ऐसा हुआ, या यह व्यवहार केवल सेनेगल के लिए था? यह अजीब है। ईरानी फुटबॉल संघ से रिजर्व टिकट वापस लिए ईरान के फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया कि फीफा विश्व कप के लिए उसके लिए रिजर्व टिकटों का हिस्सा वापस ले लिया गया।इससे उन ईरानी प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पहले ही यात्रा की बुकिंग कर ली थी, लेकिन अब वे अपनी टीम के मैच नहीं देख पाएंगे। ईरान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा। इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को इजिप्ट से भिड़ेगी। ईरानी महासंघ ने कहा- ईरानी समर्थकों को टिकट कोटे से वंचित करना खेल भावना और समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। फीफा वर्ल्डकप 11 जून से 19 जुलाई तक होगा फीफा वर्ल्डकप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। --------------- ये खबर भी पढ़ें…. भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप:टीवी पर 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर 'यूनाइट 8 स्पोर्ट्स' और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। यूनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 8:36 pm

धौलपुर में समर फुटबॉल लीग 21 से होगी शुरू:जूनियर की 8 और सीनियर की 4 टीमें लेंगी भाग

धौलपुर में जिला फुटबॉल संघ की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 जून से समर फुटबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 8 और सीनियर वर्ग की 4 टीमें भाग लेंगी। जिले के खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, और टीम चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि लीग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नियमित प्रतियोगिताओं के अभाव में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, ऐसे में यह आयोजन उनके लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा। ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया टीमों का गठनकोच असलम खान ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें जूनियर वर्ग की 8 और सीनियर वर्ग की 4 टीमें शामिल हैं। सभी टीमों का गठन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, ताकि प्रतियोगिता में संतुलन बना रहे और मुकाबले रोमांचक हों। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक टीम में बेटियों को भी शामिल किया गया है, जिससे महिला खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में 180 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लियाजिला फुटबॉल संघ के सचिव संदीप राणा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में 180 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानितआयोजकों ने बताया कि लीग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान भी की जाएगी। उनका मानना है कि यह लीग खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करेगी। जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह समर फुटबॉल लीग धौलपुर में फुटबॉल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का नया मंच प्रदान करेगी।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 9:13 am

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट की हिस्सेदारी: इंग्लैंड से न्यूजीलैंड तक 7 क्रिकेट देश फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर

2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी जॉइंट-होस्ट मेक्सिको में 11 जून, 2026 को मेक्सिको सिटी के एजटेका स्टेडियम में। अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा। टीम की गिनती कतर 2022 में 32 देश से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा 2026 में 48 टीम हिस्सा लेंगी। क्या कभी ये चर्चा की कि फीफा वर्ल्ड कप में क्रिकेट की क्या हिस्सेदारी है? ऐसे देश ज्यादा नहीं जो फुटबॉल और क्रिकेट वर्ल्ड कप दोनों में खेले हैं। ऐसे देशों में, जो इन दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेले, इंग्लैंड सबसे खास है। फुटबॉल यूरोप के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है जबकि क्रिकेट में भी टीम की गिनती बढ़ी है और इसलिए हाल के सालों में दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम की गिनती बढ़ी है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ऐसी दो टीम हैं जिनके पास इन दोनों खेल में वर्ल्ड-क्लास टीम है। दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम को गिनती तो बढ़ी पर दोनों के वर्ल्ड कप में टाइटल जीतने का रिकॉर्ड हर किसी के हिस्से में नहीं आया। इंग्लैंड ये डबल हासिल करने वाली अकेली टीम है। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तो अभी फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल्स में खेलने से ही बहुत दूर हैं। न्यूजीलैंड को हर चार साल में मौका मिलता है, लेकिन अपने कॉन्टिनेंटल की कमजोर स्थिति की वजह से वे पीछे रह जाते हैं। दक्षिण अफ़्रीका ने तो 2010 में फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी भी की लेकिन उनका सफ़र वहीं रुक गया था और अब वे 16 साल बाद वापस लौट रहे हैं। कैरिबियन देश क्रिकेट में तो वेस्टइंडीज़ के नाम से खेल लेते हैं लेकिन फुटबॉल में अलग-अलग देशों के तौर पर मुकाबला करते हैं। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेले तो लेकिन कुछ ख़ास न कर पाए। और देखिए: *फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में टीम की गिनती बढ़ने से इस इवेंट में उन देशों के लिए मौका बढ़ा जो क्रिकेट वर्ल्ड कप (50 ओवर) में खेल चुके हैं। इस बार ऐसी रिकॉर्ड 7 टीम खेल रही हैं। * इस बढ़ोतरी की ख़ास वजह, नियमित टीमों के अलावा, फुटबॉल वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड (पिछली बार 2010 में खेले थे), स्कॉटलैंड (पिछली बार 1998 में खेले थे) और दक्षिण अफ़्रीका (पिछली बार 2010 में खेले थे) की वापसी है। * अब तक इंग्लैंड अकेली ऐसी टीम है जिसने फुटबॉल और क्रिकेट दोनों वर्ल्ड कप जीते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं: ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1975, 1979, 1983, 1987,1992, 1996, 1999, 2003,2007, 2011, 2015. 2019, 2023 बेस्ट: चैंपियंस 1987, 1999, 2003, 2007,2015, 2023 वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1974, 2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026 बेस्ट: दूसरा राउंड 2006, 2022 कनाडा वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1979, 2003, 2007, 2011 बेस्ट: पहला राउंड वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1986, 2022, 2026 बेस्ट: पहला राउंड 1986, 2022 इंग्लैंड वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1975, 1979, 1983, 1987,1992, 1996, 1999, 2003,2007, 2011, 2015, 2019, 2023 बेस्ट: चैंपियन 2019 वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1950, 1954, 1958, 1962,1966, 1970, 1982, 1986, 1990, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026 1958 में वेल्स ने भी हिस्सा लिया और क्वार्टर फाइनल खेले। बेस्ट: चैंपियन 1966 नीदरलैंड वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1996, 2003, 2007, 2011, 2023 बेस्ट: पहला राउंड वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1934, 1938, 1974, 1978, 1990, 1994, 1998, 2006, 2010, 2014, 2022, 2026 बेस्ट: रनर-अप 1974, 1978, 2010 न्यूज़ीलैंड वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1975, 1979, 1983, 1987,1992, 1996, 1999, 2003, 2007, 2011, 2015, 2019, 2023 बेस्ट: फाइनल 2015, 2019 वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1982, 2010, 2026 बेस्ट: पहला राउंड आयरलैंड वर्ल्ड कप क्रिकेट: 2007, 2011, 2015 बेस्ट: सुपर एट्स 2007 वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1990, 1994, 2002 में रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड के तौर पर, 1990 में क्वार्टर-फ़ाइनल बेस्ट रहा 1958, 1982, 1986 में नॉर्दर्न आयरलैंड के तौर पर, 1958, 1982 में दूसरे राउंड में खेलना बेस्ट रहा स्कॉटलैंड वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1999, 2007, 2015 बेस्ट: पहला राउंड वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1954, 1958, 1974, 1978,1982, 1986, 1990, 1998, 2026 बेस्ट: पहला राउंड दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1992, 1996, 1999, 2003,2007, 2011, 2015, 2019, 2023 बेस्ट: सेमी-फ़ाइनल 1992, 1999, 2007, 2015, 2023 वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल: 1998, 2002, 2010, 2026 बेस्ट: पहला राउंड यूएई वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1996, 2015 बेस्ट: पहला राउंड वर्ल्ड कप फुटबॉल:1990 बेस्ट: पहला राउंड वेस्टइंडीज Also Read: LIVE Cricket Score वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1975, 1979, 1983, 1987,1992, 1996, 1999, 2003,2007, 2011, 2015, 2019 बेस्ट: चैंपियन 1975, 1979 वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1998 में जमैका, फर्स्ट राउंड खेले 2006 में त्रिनिदाद और टोबैगो, फर्स्ट राउंड खेले

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 11:44 am

भारत 7 साल बाद साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियन बना:महिला टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराया, रिकॉर्ड छठा टाइटल जीता

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने 7 साल बाद साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली है। उसने शनिवार रात फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराया। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार यह टूर्नामेंट जीता है। गोवा के मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत के लिए प्यारी जाख्सा, सनफिदा नोंगरुम और लिंडा कोम सेर्तो ने एक-एक गोल किया। बांग्लादेश के लिए रितु पोर्ना ने इकलौता गोल किया। हाफ टाइम तक 1-1 की बराबरी पर रहा मुकाबला भारत की ओर से प्यारी जाख्सा ने 42वें मिनट में पहला गोल किया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में रितु पोर्ना चकमा ने गोल कर बांग्लादेश को बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में सनफिदा नोंगरुम ने शानदार हेडर लगाकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। 82वें मिनट में लिंडा कोम सेर्तो ने बांग्लादेशी डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर तीसरा गोल दागा और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम मेजबान भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। टीम ने सभी चार मुकाबले जीते, 18 गोल किए और केवल एक गोल खाया। मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश की लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की उम्मीद भी टूट गई। ग्रेस ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया फाइनल के बाद भारतीय खेमे में जश्न का माहौल रहा। अनुभवी खिलाड़ी डांगमेई ग्रेस ने इसी मैच के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया। उन्होंने 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था और 95 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद अपने करियर का अंत एक और SAFF खिताब के साथ किया। अवॉर्ड्स: अवेका सिंह टॉप स्कोरर रहीं टूर्नामेंट के अवॉर्ड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अवेका सिंह चार गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहीं। सनफिदा नोंगरुम को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया और पंथोई चानू एलांगबाम को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला। नेपाल को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… 19 साल की एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन जीता, फाइनल में च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराया 19 साल की मीरा एंड्रीवा ने पहली बार फ्रेंच ओपन जीत लिया है। शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स फाइनल में उन्होंने पोलैंड की माया च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटे 22 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 9:05 am

एडीईओ का स्वागत व फुटबॉल मैच आयोजित

भास्कर न्यूज | बाड़मेर पीएम श्री महात्मा गांधी राउमावि स्टेशन रोड के फुटबॉल मैदान में बुधवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी शा. शिक्षा बाड़मेर में नव पदस्थापित अमरेश जाकड का स्वागत किया। इस मौके पर मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया। जिला फुटबॉल संघ के सचिव फरस सिंह चौहान ने साफा व पुष्पहार पहनाकर बहुमान किया। मुख्य अतिथि अमरेश जाकड ने खिलाड़ियों से कहा कि फुटबॉल में खेल कौशल का विकास जरूरी है। अनुशासन में रहकर लगन से नियमित अभ्यास किया जाए। इससे उचित मुकाम मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों का सहयोग व समर्पण जरूरी है। कमेटी बनाकर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम किया जाए। उन्होंने होनहार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कुलदीप को उपहार स्वरूप फुटबॉल शूज भेंट किए। कार्यक्रम में भीमसिंह मेपावत, चंदनसिंह, प्रकाशचन्द्र शर्मा, शंकरलाल, राजेश व्यास, भवरसिंह परिहार, मूलसिंह, लीलसिंह, दिनेश पंवार, देवेंद्र अवस्थी, चंदनसिंह, शंकर सिंह, मदनसिंह, रुपसिंह, आनन्दसिंह, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ अध्यक्ष भीमसिंह राठौड़ मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:30 am

फुटबॉल कोच के बाद अब बड़े परदे पर क्रिकेटर बनकर चमकेंगे Ajay Devgan, एक्टर की नई बायोपिक फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

फुटबॉल कोच के बाद अब बड़े परदे पर क्रिकेटर बनकर चमकेंगे Ajay Devgan,एक्टर की नई बायोपिक फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

समाचार नामा 31 May 2024 8:30 pm

Maidaan Review: अजय देवगन की दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग ने दिखाया रियल सिनेमा, जरूर देखे फुटबॉल कोच की ये कहानी

Maidaan Review:अजय देवगन की दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग ने दिखाया रियल सिनेमा, जरूर देखेफुटबॉल कोच की ये कहानी

मनोरंजन नामा 11 Apr 2024 9:18 am

Maidaan Review: सीट से हिलने का मौका नहीं देगी Ajay Devgan की ये फिल्म, जरूर देखनी चाहिए इंडियन फुटबॉल टीम के महान कोच

Maidaan Review: सीट से हिलने का मौका नहीं देगी Ajay Devgan की ये फिल्म, जरूर देखनी चाहिएइंडियन फुटबॉल टीम के महान कोच

मनोरंजन नामा 9 Apr 2024 8:30 am

‘भीड़ से साथ की उम्मीद मत रखना', Ajay Devgan की मच अवेटेड फिल्म Maidaan का ट्रेलर हुआ लॉन्च, फुटबॉल कोच बनकर छा गए एक्टर

‘भीड़ से साथ की उम्मीद मत रखना', Ajay Devgan की मच अवेटेड फिल्म Maidaan काट्रेलर हुआ लॉन्च,फुटबॉल कोच बनकर छा गए एक्टर

मनोरंजन नामा 2 Apr 2024 2:35 pm