होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के बाद गाजीपुर का खोड़ा और कटरा इलाका पुलिस छावनी में बदल चुका है। वारदात को अंजाम देने वाले 'कटरा गैंग' का सरगना शंकर पांडेय खुद को कुख्यात अपराधी ‘श्रीप्रकाश शुक्ला’ जैसा दिखाता था। गैंग का नेटवर्क वॉट्सएप से ऑपरेट होता था। गैंग में जुड़े करीब 300 लड़के सिर्फ एक मैसेज पर हॉकी-डंडे लेकर मारपीट करने पहुंच जाते थे। हालांकि, एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करने का नोटिस थमा दिया है। कमलेश को सरगना शंकर पांडेय का राइटहैंड माना जा रहा है। वहीं, गैंग के मुख्य ठिकाने पर ताला लटका है। दैनिक भास्कर पूरे हालात जानने मौके पर पहुंचा। पढ़िए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट… हत्या से एनकाउंटर तक: 37 दिन पहले सिर पर सेहरा, अब घर में मातम विनीत राय हत्याकांड का एक आरोपी कमलेश बिंद 3 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। इससे महज 37 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। कमलेश का घर बिंदु होटल (जहां विनीत की हत्या हुई) से महज 300 मीटर की दूरी पर खोड़ा गांव में है। कमलेश की भाभी अनीता देवी गांव की प्रधान हैं। ‘कटरा गैंग’ के मेंबर्स के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमारी टीम सबसे पहले कमलेश के घर पहुंची। इस वक्त परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। घर के आसपास के 500 मीटर एरिया में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। इसके पीछे की वजह प्रदेश में कमलेश के एनकाउंटर पर चल रही सियासी बयानबाजी है। हम जैसे-तैसे परिवार के पास पहुंचे। वहां कमलेश के भाई संजय बिंद हाथ में नोटिस पकड़े बैठे मिले। हमने पूछा किस चीज का नोटिस है? इस पर वह कहने लगे- विभाग ने हमारे इस घर को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया है। 12 जून को जवाब देने के लिए कहा है। विनय मर्डर केस को लेकर संजय कहते हैं- उसमें कमलेश का कोई हाथ नहीं था। अगले दिन उसका नाम आया, तो वह रिश्तेदारी में चला गया था। उसकी मौत से हमें बहुत नुकसान हो गया। मुझे शासन-प्रशासन पर भरोसा है। यही चाहता हूं कि आगे उचित कार्रवाई करके हमें न्याय दें। हमारा आगे नुकसान न करें। शंकर के राइट हैंड कमलेश पर थे 7 मुकदमे कमलेश बिंद कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय का राइटहैंड था। अक्सर उसके साथ दिखाई देता था। कमलेश बाहर क्या करता है, घरवाले इससे अनजान थे। कमलेश पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट और धमकी देने जैसे 7 मुकदमे दर्ज थे। कमलेश की मां लक्ष्मीना देवी कहती हैं- मेरा लड़का निर्दोष था। सुबह हत्या में नाम आया, तो घर से भाग गया। पुलिसवाले आए और मेरी दोनों बहुओं को उठा ले गए। 5 दिन तक कोतवाली में ही बैठाए रखा। बेटे के एनकाउंटर वाली रात करीब 2 बजे छोड़ा। हम लोग चोर-बदमाश तो हैं नहीं, इसलिए कमलेश की मौत के बाद लोग आ गए। कोई पत्थर चला दिया, फिर मेरे घर में घुसकर सबको पीटा गया। कमलेश के अपराधों को लेकर लक्ष्मीना देवी कहती हैं- पहले लड़ाई-झगड़े का केस था। कोई बलवा-मर्डर नहीं किया मेरा लड़का। 2 साल पहले एक बारात आई थी, उसी में लड़ाई-झगड़ा हो गया था। इसलिए ये लोग बदला ले रहे हैं और मेरे बेटे का नाम लिखवा दिया। तस्कर पिता बंगाल जेल में बंद, बेटा गाजीपुर का गैंगस्टर मुख्य आरोपी शंकर पांडेय का घर भी होटल से कुछ ही दूरी पर है। इन दिनों घर पर ताला लगा हुआ है। आसपास के लोग शंकर के बारे में बात करने से डरते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इलाके में 30 से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। शंकर के बारे में लोग कहते हैं- शंकर का पिता रविशेखर पांडेय नशीले पदार्थों का बड़ा तस्कर है। हीरोइन के मामले में गिरफ्तारी हुई है। वो बंगाल की जेल में बंद है। घर पर मां पूनम पांडेय और दो भाई रहते थे, लेकिन अभी सब भागे हुए हैं। हत्या के 2 अन्य आरोपी सोनू यादव और आलोक दुबे भी इसी इलाके के हैं। हम सोनू के घर पहुंचे। पता चला उसका परिवार यानी मां-बाप, भाई-बहन यहां नहीं रहते हैं, सिर्फ वही रहता था। यही वजह है कि ये घर कटरा गैंग का मुख्य ठिकाना था। गैंग मेंबर्स यहीं शराब और चिकन पार्टी करते थे। सोनू पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। आसपास के लोग ऑफ कैमरा एक घटना बताते हैं। कहते हैं- पिछले महीने शंकर और सोनू में झगड़ा हो गया था। शंकर ने सोनू को बुरी तरह से पीटा था। धमकी दी थी कि गाजीपुर छोड़ देना, वरना तुम्हें मार दूंगा। इसके बाद सोनू इस इलाके में नजर नहीं आया। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, यह पुलिस ही जान सकती है। आलोक दुबे के घर पर भी ताला लगा हुआ है। शंकर की तरह उसने भी अपने घर में CCTV लगवा रखे हैं। इलाके में और किसी के घर पर कैमरे नहीं लगे हैं। आलोक खुद को नवाब बताता था। इंस्टाग्राम पर भी उसने इसी नाम से आईडी बना रखी है। आलोक के पिता लक्ष्मण दुबे सिक्योरिटी गार्ड हैं। आलोक अकेला लड़का है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। आलोक पर भी मारपीट, लूट के मुकदमे दर्ज हैं। महिला सिपाही से छेड़छाड़, विरोध पर परिजन को पीटा गाजीपुर शहर में कटरा गैंग के बारे में कई जानकारियां मिलीं। गैंग के वॉट्सएप ग्रुप में करीब 300 लड़के जुड़े थे। लड़कों के छोटे-मोटे झगड़े पर भी ग्रुप पर मैसेज करते ही 30-35 लड़के हॉकी लेकर मौके पर पहुंच जाते थे। ऐसा ही कुछ 25 फरवरी, 2024 को हुआ था। बद्रीचंद पोखरा इलाके में एक महिला सिपाही अपने पति, भाई और भांजे के साथ प्रयागराज जा रही थी। तभी कटरा गैंग के 2 बदमाश महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने लगे। पति और भाई ने ऐतराज जताया तो लड़कों ने गैंग ग्रुप पर मैसेज कर दिया। मौके पर 30-40 लड़के इकट्ठा हो गए। महिला सिपाही और परिवार के साथ मारपीट की, फिर मोबाइल लूटकर भाग गए। केस दर्ज हुआ, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ये कटरा गैंग के दुस्साहस का एक उदाहरण भर है। लड़कियां छेड़ना, किसी से बहस होने पर घेरकर पीट देना, व्यापारियों से जबरन वसूली करना, गैंग का मुख्य काम था। शंकर पांडेय इसका मुखिया था। वो CBSE बोर्ड से पढ़ा है। स्कूल के दिनों में ही उसने गैंग बना लिया था। ग्रुप के लड़के, लड़कियों का पीछा करते थे। कभी उनके घर तक जाते थे। परिवारवाले ऐतराज करते, तो उनके साथ मारपीट करते। शहर में ही BSF के एक जवान की बेटी के साथ इन लोगों ने छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तब ये लड़के पीछे हटे थे। शंकर खुद को श्रीप्रकाश शुक्ला जैसा दिखाता था। उसने कई बार श्रीप्रकाश की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कीं। गाड़ियों के काफिले में चलता था। खुद को शेर, गाजीपुर का किंग, बाहुबली लिखता था। हर पोस्ट का कैप्शन एक ही रहता “बस दुआओं में याद रखना”। कैप्शन के बाद शेर की इमोजी भी होती है। इसके बाद इलाके में उसका दबदबा कुछ ऐसा हो गया था कि कई लोग उसे पैसे देकर अपने दुश्मन को पिटवाने के लिए कहते थे। ये काम और अवैध वसूली शंकर का मुख्य धंधा बन गया था। गाजीपुर पुलिस का 'ऑपरेशन वज्रपात', शहर में एक्टिव मिले 49 गैंग विनीत राय की हत्या के बाद गाजीपुर पुलिस ने कटरा गैंग समेत शहर में एक्टिव अन्य गैंग पर शिकंजा कसना शुरू किया। ऑपरेशन वज्रपात चलाकर 49 गैंग की पहचान की। इनमें महाकाल, 315, फरसा, बुद्धन, यादव, शेरे पूर्वांचल, भुड़कुड़ा, हंटर जैसे गैंग शामिल हैं। इनमें कुल सदस्य 401 नजर में आए। 39 मुकदमे हुए और 11 गिरफ्तारियां हुईं। हालांकि, कटरा गैंग के एक भी मेंबर की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने पिछले साल भी 110 से ज्यादा गैंग की पहचान की थी, लेकिन इस साल कहा गया कि बहुत से गैंग अब एक्टिव नहीं हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अतीक-मुख्तार के बाद यूपी में फिर 'गैंग्स' एक्टिव, शंकर पांडेय-रॉबिन सिंह उभरे; पूर्व DGP बोले- योगीराज में अपराधियों का अंत तय नए गैंग सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं हैं, दूसरे राज्यों में जाकर भी मर्डर और रंगदारी के बड़े ठेके ले रहे हैं। कोलकाता में सीएम शुभेंदु के पीए की हत्या हो या मुंबई में बाबा सिद्दीकी का मर्डर, इन सबके तार यूपी के इन्हीं गैंग से जुड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…
एशिया कप में पदक जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियों का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
रांची| जापान में आयोजित अंडर-18 महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय टीम की झारखंड की खिलाड़ियों का मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के आगमन पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों और परिजनों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। भारतीय टीम में झारखंड की छह बेटियां शामिल हैं।
बड़वानी की हॉकी खिलाड़ी स्नेहा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा
भास्कर संवाददाता | बड़वानी सपनों को संकल्प और मेहनत के दम पर हकीकत में बदलने वाली बड़वानी की खिलाड़ी स्नेहा दावदे ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में शानदार प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। जापान के काकामिगहारा में 29 मई से 6 जून तक आयोजित अंडर-18 महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस गौरवशाली टीम का हिस्सा रहीं स्नेहा दावदे ने मिडफील्डर के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया दिल्ली में सम्मान समारोह के बाद स्नेहा दावदे मंगलवार को मप्र के ग्वालियर पहुंची। इसके बाद गुरुवार को उनका अपने गृह नगर बड़वानी आगमन होगा। उनकी इस उपलब्धि से जिलेभर में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमी उनकी अगवानी की तैयारियों में जुटे हैं।
व्यापारी पर हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर | शहर में 20 मई को दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हॉकी और लोहे के पाइप से हमला कर पैर तोड़ने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। एएसपी पदमपुरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 20 मई को विश्वकर्मा सर्किल के पास एक व्यापारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। वारदात के बाद पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। सोमवार शाम को पुलिस ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र नेपालसिंह निवासी चूली और हेमराज सिंह निवासी मोढ़ा के रूप में हुई है।
जापान में अंडर-18 हॉकी एशिया कप-2026 जीतकर लौटी भारतीय टीम के खिलाड़ी अंश बहुत्रा का सोमवार को नर्मदापुरम में भव्य स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे भोपाल चौराहे पर शहर के लोगों ने अंश को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंपा और फूल-मालाएं पहनाकर जीत की बधाई दी। इस ऐतिहासिक खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 4-1 से हराकर एशिया कप पर कब्जा जमाया है। जापान में 6 जून को अंडर-18 हॉकी पुरुष एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। खिताबी भिड़ंत में भारत के सामने डिफेंडिंग चैंपियन जापान की कड़ी चुनौती थी। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही जापानी टीम ने पूल राउंड में भारत को भी हराया था, लेकिन फाइनल में भारतीय टीम ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज कर हार का हिसाब बराबर कर लिया। इससे पहले, सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया था। नर्मदापुरम के तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मानखिताबी जीत हासिल करने वाली इस भारतीय टीम में नर्मदापुरम जिले के तीन होनहार खिलाड़ी शामिल रहे। अंश बहुत्रा, गाजी खान और महक परिहार ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश के साथ-साथ जिले का भी मान बढ़ाया है। जीत के बाद नर्मदापुरम पहुंचने पर अंश का मिठाई खिलाकर आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर हॉकी कोच जयसिंह भदौरिया, पवन कुमार, हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित फौजदार, महेंद्र पचलानिया, मेहरबान सिंह परिहार और मनीष परदेशी विशेष रूप से मौजूद रहे। टर्फ स्टेडियम से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचानजिले के लिए यह बेहद गौरव का विषय है कि नर्मदापुरम लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी देश को दे रहा है। इससे पहले ओलंपियन और डीएसपी विवेक सागर ने भी जिले का नाम रोशन किया था। हॉकी संघ के संरक्षक रोहित फौजदार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ये सभी होनहार खिलाड़ी स्थानीय टर्फ स्टेडियम में खेलकर ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं और आगे बढ़े हैं। इन तीनों एशियन विनर खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोच जय सिंह भदौरिया, पवन वर्मा, वंदना उईके और उपेंद्र शर्मा का कड़ा प्रशिक्षण रहा है।
बाड़मेर में व्यापारी पर हॉकी और लोहे के पाइप से हमला कर पैर तोड़ने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां दोनों को 2 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि 20 मई को दिनदहाड़े युवकों ने एक व्यापारी से रुपए लेन-देन को लेकर मारपीट की थी। एएसपी पदमपुरी ने बताया- 20 मई को एक युवक के साथ में दो बदमाशों ने मारपीट की थी। पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। सोमवार शाम को चंद्र प्रकाश पुत्र नेपालसिंह निवास चूली, और हेमराज सिंह निवासी मोढ़ा को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल आरोपियों को मौका तस्दीक करने के साथ पूछताछ की जाएगी। यह था मामला पुलिस ने बताया- माहेश्वरी भवन के पास निवासी प्रवीण अग्रवाल (42) पुत्र रामकिशोर 20 मई को सुबह करीब 11 बजे विश्वकर्मा सर्किल के पास कुछ काम से आए थे। इस दौरान वहां पर दो बदमाशों ने उस पर हॉकी, सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे व्यापारी के दोनों पैर टूट गए। वहीं हाथ का अंगूठा टूट गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तभी मौके से बदमाश भाग गए। लोगों ने लहुलुहान हालात में बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए थे। ------------------------------------------------------- पढ़ें इससे जुड़ी खबर… ऑनलाइन गेमिंग के विवाद में व्यापारी के पैर तोड़े:हॉकी और लोहे के पाइप से घेरकर पीटा, आसपास के लोग आए तो छोड़ कर भागे
गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या सिर्फ 1 करोड़ की रंगदारी के लिए नहीं हुई। इसके पीछे 2 साल पुराना बदला था। विनीत के बिंदू होटल में मुख्य आरोपी शंकर पांडेय को पीटा गया था। विनीत के पिता कहते हैं- मैंने ही शंकर को पुलिस को सौंपा था। लेकिन, यह नहीं सोचा कि शंकर मेरे बेटे को छीन लेगा। पुलिस ने एनकाउंटर करके सही किया। हम गैंग के और लोगों को नहीं जानते। विनीत की हत्या के 11 दिन बीत चुके हैं। यूपी पुलिस अभी तक 3 और आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। उनके खिलाफ 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। विनीत मर्डर केस में यूपी में सियासी बयान भी सामने आ रहे हैं। सपा और कांग्रेस पार्टियों के नेता परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। विनीत के घर के पास 10 दिन बाद भी दहशत 29 मई की रात करीब 11 बजे गाजीपुर के फूलनपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय की हत्या कर दी गई थी। होटल के गेट पर विनीत को 4 गोलियां मारी गईं। 2 बाइक पर 4 बदमाश भाग निकले थे। यह वारदात जिस तरह से की गई, उसकी दहशत 10 दिन बाद भी बनी हुई है। जब हम पहुंचे, तो पूरे इलाके में सन्नाटा छाया था। हर तरफ पुलिस के जवान दिख रहे थे। विनीत का परिवार अष्टभुजी कॉलोनी में रहता है। हम वहां पहुंचे, परिचित परिवार से मिलने आ रहे थे। घर के अंदर हमारी मुलाकात पिता आलोक राय से हुई। वो कहते हैं- हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि कटरा गैंग का सफाया हो। उनसे जुड़े बदमाश गिरफ्तार किए जाएं। हमने पूछा- एक बदमाश का एनकाउंटर किया गया है। आगे आप क्या चाहते हैं? आलोक कहते हैं- यह सब पुलिस को देखना है, पुलिस अपने हिसाब से फैसला लेगी। हम लोग व्यापारी हैं, चाहते हैं कि इलाके में शांति रहे। पुलिस दबिश दे रही है। हमें सीएम योगी पर पूरा भरोसा है। अब वो घटना, जिसके बदले में विनीत की हत्या हुई बात फरवरी, 2024 की है। आलोक राय की बहन गुड़िया के बेटे हर्षित की शादी थी। शादी बिंदू होटल से ही हो रही थी। उस दिन शंकर और उसके साथी होटल में आए थे। बार से बीयर लेकर पीने की बात पर स्टाफ से झगड़ा हुआ था। स्टाफ ने शंकर को पीट दिया था। शंकर का वीडियो भी बनाया था। इसमें शंकर हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिख रहा था। कह रहा था कि अब ऐसी गलती नहीं होगी। होटल के स्टाफ के लिए मामला यहीं खत्म हो गया था। लेकिन, ये पूरी सच्चाई नहीं थी। होटल में तोड़फोड़, विनीत के पिता ने FIR लिखवाई 16 फरवरी को शंकर और उसके गैंग के करीब 20 लड़के होटल पहुंचे। सबके हाथ में लाठी-डंडे और हॉकी थीं। उन्होंने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। काफी तोड़फोड़ की। इसके बाद आलोक राय ने शंकर पांडेय और उसके गैंग के लड़कों के खिलाफ FIR लिखवाई थी। 7 महीने बाद 17 सितंबर, 2024 को पुलिस ने शंकर को पकड़कर जेल भेज दिया था। 6 अगस्त, 2025 को शंकर की जमानत हो गई, वो जेल से बाहर आ गया था। होटल में मारपीट की इस घटना के बारे में आलोक कहते हैं- ये लोग शराब पीने होटल में आए थे। हम कारोबारी लोग हैं, विवाद नहीं चाहते। लेकिन तोड़फोड़ की गई थी, इसलिए कोतवाल साहब को फोन किया और इन लोगों को पकड़वा दिया। फिर इनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, यह हमने ध्यान नहीं दिया। बताते हैं कि शंकर जेल से बाहर आने के बाद रंगदारी वसूलने लगा था। ‘मर्डर किया, उसका भी वैसा ही हाल हो’ घर के कमरे में विनीत की मां और पत्नी अदिति रोते हुए मिले। उनसे घटना को लेकर बात करने का प्रयास किया, तो वो रोने लगीं। यही कहती रहीं- 3 महीने के बच्चे को उसने (शंकर) अनाथ बना दिया। ये अब किसके सहारे जीएगा? बुआ गुड़िया राय कहती हैं- विनीत तो बहुत सीधा लड़का था। उसका ऐसा कोई मामला नहीं था कि कोई मर्डर कर दे। हमारे लड़के को अपराधियों ने गर्दन से लेकर कमर तक गोली मारी है। मैं यही चाहती हूं कि जिस तरह से हमारे लड़के को गिराया गया, वैसे ही उन अपराधियों को भी गिराया जाए। विनीत की दूसरी बुआ विमला राय कहती हैं- 2 साल पहले होटल की मारपीट इतनी बड़ी हो सकती है क्या कि कोई किसी को मार डाले? ये तो हम सबको पता ही नहीं था। जब विवाद हुआ था, हम सब यहीं पर थे। होटल से फोन आया, तो आलोक भैया गए थे। उनकी बस यही गलती थी कि शंकर को पकड़वा दिया। गार्ड बोले- वारदात वाली रात 2 लड़के पहले आए, माहौल देखकर लौट गए मर्डर केस से जुड़े पुलिस अफसरों से बात करके साफ हुआ कि 29 मई को विनीत और उसके परिवार के लोगों का रात का खाना होटल में है, यह हमलावरों को पता था। विनीत के साथ उसके छोटे भाई आदेश राय, रिश्तेदार ऋषभ राय और 2 दोस्त थे। रात में 11 बजे से पहले 2 लड़के आए। गार्ड शंभू यादव से 16 बीयर मांगीं, फिर कहा कि अच्छा 8 दे दो। जब पेमेंट की बात आई, तो उन्होंने कहा कि यूपीआई करेंगे। शंभू ने मैनेजर नवनीत सिंह से कहा कि आप यूपीआई से पेमेंट करवा लो। लड़के फिर से बहाना करने लगे कि स्कैनर काम नहीं कर रहा। मोबाइल चार्ज करने की जरूरत है। दरअसल, उनका मकसद होटल के अंदर आकर यह देखना था कि कौन-कौन मौजूद है? उन्हें पता चल गया कि अंदर 4 से ज्यादा लोग हैं। इसके बाद सभी वहां से चले गए। कुछ देर में होटल पर लौट आए और बाहर गेट पर हथियार लेकर खड़े हो गए। विनीत और बाकी लोगों के बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। उस रात बाहर निकलने से पहले विनीत ने आदेश से भी घर चलने को कहा। इस पर उसने कहा कि आप चले जाइए, हम कल सुबह आ जाएंगे। इसके बाद विनीत नीचे उतरे। गार्ड बोला- वो गोली मार रहे थे, मेरे पैर कांप रहे थे गार्ड शंभू कहते हैं- विनीत सीढ़ियों से नीचे उतरे, तो हमने गेट खोल दिया। हम उनसे थोड़ा-सा पीछे थे। विनीत जैसे ही बुलेट पर बैठे, बगल से एक लड़का आया और फायरिंग कर दी। उसने विनीत पर लगातार गोलियां चलाईं। फिर मेरी तरफ पिस्टल तान दी। मैं भागते हुए छत पर गया। आदेश और ऋषभ भैया को बताया कि विनीत को गोली मार दी है। मेरे पैर उस वक्त कांप रहे थे। वो लोग कौन थे, हम तो देख नहीं पाए थे। होटल के आसपास मौजूद रहे दूसरे लोग कहते हैं- उस दिन सिर्फ 4 नहीं, 10 से ज्यादा लड़के वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। जिस हिसाब से फायरिंग हुई, उससे साफ था कि सिर्फ विनीत नहीं, बल्कि सभी निशाने पर थे। वो लोग नीचे नहीं आए, इसलिए उनकी जान बच गई। कमलेश के एनकाउंटर के बाद पत्नी ने सवाल उठाए विनीत मर्डर केस में शंकर पांडेय के अलावा कमलेश चौधरी बिंद, आलोक द्विवेदी और जगदीश यादव के खिलाफ FIR हुई। 3 जून को कमलेश बिंद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। कमलेश की अप्रैल, 2026 में शादी हुई थी। उसकी पत्नी ने कहा- हम सबको पुलिस घर से उठाकर ले गई। थाने में हमारे सामने पीटा और फिर जंगल में ले जाकर मार दिया। यही वो बयान था, जिसके बाद सियासी बयान सामने आने लगे। कुछ लोग पक्ष में बोलने लगे, कुछ ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए। सपा के घोसी सीट के सांसद राजीव राय और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने कमलेश बिंद के परिवार से मुलाकात की। सिर्फ सपा ही नहीं, भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी एनकाउंटर पर सवाल उठाए। कहा- विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभी बचे हुए हैं। उन पर भी ऐसी ही कार्रवाई करके दिखाएं। यह निषाद-बिंद समाज के साथ भेदभाव से भरा रवैया है। कुछ अधिकारी सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। चुनावी साल में ऐसी घटनाएं नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को कई बार कठोर कदम उठाने पड़ते हैं। अगर किसी मामले में परिवार या अन्य पक्ष शिकायत करता है, तो उसकी जांच भी कराई जाती है। गाजीपुर एनकाउंटर मामले की भी जांच होगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - यूपी में वॉट्सएप ग्रुप पर हत्या-लूट की प्लानिंग, ₹500 में हाथ-पैर तोड़ रहे; 'कटरा गैंग' ने होटल कारोबारी के बेटे का मर्डर किया 29 मई की रात गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की प्लानिंग वॉट्सएप ग्रुप ‘कटरा गैंग’ पर हुई। कैसे मारना है, कितनी गोली मारनी है, कौन सा हथियार इस्तेमाल करना है, सब पहले से ही साफ था। पढ़िए पूरी खबर…
अलवर टीम को 3-1 से हराकर जयपुर टीम बनीं चैंपियन
भास्कर न्यूज़ | पाली पुलिस लाइन मैदान में 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता जयपुर ने अलवर को 3-1 से हराकर खिताब जीता, जबकि तीसरे स्थान के मैच में हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा पर जीत दर्ज की। चार दिनों तक चले इस आयोजन में राजस्थान भर की 23 टीमों ने भाग लिया। हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा और सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि विजेता जयपुर को 51,000, उपविजेता अलवर को 21,000 और तृतीय स्थान वाली हनुमानगढ़ टीम को 11,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार हॉकी भीलवाड़ा संपतराम भण्डारी की ओर से भी प्रथम 7100, द्वितीय स्थान 3100,तृतीय स्थान 1500पर रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार दिए गए। हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने आयोजन के लिए हॉकी पाली की टीम की सराहना की। हॉकी पाली के तत्वावधान में 4 जून से 7 जून तक चली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, टीम कोच, टीम मैनेजर एवं तकनीकी अधिकारियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गईं। समापन समारोह के अतिथि मगराज संखलेचा, संगीता बेनीवाल, कनिष्क शर्मा, जनक ओझा, पुनीत मुथा, अशोक भाटी , कालुराम, देवीसिंह सिसोदिया कुड़ी, विजय कान्त, अजय शर्मा, गणपत पंवार, मलकित सिंह थे।
16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुषहॉकी का खिताब जयपुर ने जीता
जयपुर | 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को पाली में समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में जयपुर ने अलवर को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को पराजित किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश की 23 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में विजेता जयपुर को 51 हजार, उपविजेता अलवर को 21 हजार और तीसरे स्थान पर रही हनुमानगढ़ टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन हॉकी पाली के तत्वावधान में हुआ। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।
सिवनी में 'संडे ऑन साइकिल':200 से अधिक लोग हुए शामिल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सिवनी में रविवार शाम 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिट इंडिया अभियान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय हॉकी स्टेडियम से शुरू हुई रैली को पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली हॉकी स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और निर्धारित स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पुलिस विभाग, खेल प्रेमियों, युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने साइकिल चलाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बीच साइकिलिंग एक प्रभावी और सरल विकल्प है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'मन की बात' कार्यक्रम में नागरिकों से छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करने और ईंधन बचाने का आह्वान किया है। उन्होंने साइकिलिंग को स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्थिक बचत से जुड़ा जनआंदोलन बताया है। 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत भी साइकिलिंग को विशेष महत्व दिया गया है। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन में साइकिल का अधिक उपयोग करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ, हरित पर्यावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे। 'संडे ऑन साइकिल' जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को फिटनेस तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन रात तक जारी रहा।
अलवर में 7 बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लात-घूसों और लाठी से एक युवक को जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना MIA थाना इलाके के भजीट और नंगला मार्ग पर 5 जून की रात करीब 9 बजे की है। वारदात में एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। इसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अलवर के अखैपुरा निवासी भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम ने पुलिस थाने में शनिवार को मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि तनीष और उसका चचेरा भाई संजय केरवा जाट में जनरल स्टोर चलाते हैं। 5 जून की रात करीब 9 बजे दोनों भाई रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वे भजीट और नंगला के बीच पहुंचे, तभी अचानक एक कार सवार होकर आए 7 बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रुकवा लिया। कई आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पहले देखें बदमाशों के मारने के PHOTOS हॉकी और डंडों से किया हमला, पैर तोड़ा पीड़ित पक्ष ने बताया- कार से उतरते ही बदमाशों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट करने वाले संजय पुत्र चेतराम निवासी खरकड़ा हाल कदम कॉलोनी और ओमप्रकाश पुत्र सरदारा निवासी अकबरपुर सहित 7 जने थे। बदमाशों ने पीड़ित संजय निवासी केरावा जाट को हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले में संजय का पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। भूपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। रिपोर्ट में मुख्य रूप से इन आरोपियों को नामजद किया गया है।
पाली पुलिस लाइन में रविवार को 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। खिताबी मुकाबले में जयपुर ने अलवर को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं तीसरे स्थान के मैच में हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को 3-1 से मात दी। 4 जून से 7 जून तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 23 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में जयपुर की जीत प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जयपुर और अलवर के बीच खेला गया। मैच कांटे का और रोचक रहा, लेकिन जयपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अलवर को 3-1 से हराकर खिताब जीत लिया। रविवार सुबह तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को 3-1 से हराया और तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को दिए गए पुरस्कार हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा और सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि समापन समारोह में समाजसेवी मगराज जैन, कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल, कनिष्क शर्मा, जनक ओझा, पुनीत मुथा, अशोक भाटी, कालूराम, देवीसिंह सिसोदिया, विजयकांत, अजय शर्मा, गणपत पंवार और मलकित सिंह मौजूद रहे। भामाशाहों की ओर से विजेता टीम जयपुर को 51 हजार रुपए, उपविजेता अलवर को 21 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रही हनुमानगढ़ टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर भी सम्मानित किया गया। प्रदेशभर की 23 टीमों ने लिया हिस्सा हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने बताया कि हॉकी पाली के तत्वावधान में 4 जून से 7 जून तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से 23 टीमों ने भाग लिया। व्यवस्थाओं में जुटे रहे कई कार्यकर्ता प्रतियोगिता के दौरान दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़, संजय राठौड़, चंदवीर सिंह, प्रेम सिंह, मुमल कंवर, सीमा राठौड़, जयश्री पंवार, मांगूसिंह दूदावत, राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, ताराराम मेवाड़ा, अनिल सिंह, नंदू सिंह, विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत कौशिक, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, मोरगेट हिंदुस्तानी, प्रदीप सिंह नरुका, विकी पांडेय, अंकित, श्यामसुंदर, चंद्रेश शर्मा, शैतान सिंह और कैलाश लामोरा सहित कई लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
मंत्री ने मुंडियां कलां में नए हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का उद्घाटन किया
लुधियाना| गांव मुंडियां कलां में नए हॉकी एस्ट्रोटर्फ सिक्स-साइज ग्राउंड का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की सुविधा की कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने स्कूल की प्रिंसिपल पूजा त्रेहन, हॉकी कोच मनप्रीत सिंह, गर्ल्स हॉकी क्लब मुंडियां कलां के प्रधान गुरप्रीत सिंह जमालपुरी तथा उनकी पूरी टीम को नए ग्राउंड के लिए बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कोच मनप्रीत सिंह ने अब तक के सफर की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसपी धर्मवीर सिंह, कोच इकविंदर कौर, हरमीत सिंह, मधु कुमारी, सरपंच नेहा चौरसिया, कुलविंदर शारदे, कमलजीत सिंह भट्टी, राज कुमार, सुखविंदर सिंह, प्रीतपाल सिंह और रविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
जापान में खेले गए अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस यादगार सफलता पर भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दोनों टीमों को बधाई दी है।
19 साल की मीरा एंड्रीवा ने पहली बार फ्रेंच ओपन जीत लिया है। शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स फाइनल में उन्होंने पोलैंड की माया च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटे 22 मिनट तक चला। एंड्रीवा फ्रेंच ओपन जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले 1992 में 18 साल की मोनिका सेलेस ने यह टाइटल अपने नाम किया था। करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब रूस की एंड्रीवा का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। वे पूरे मुकाबले में च्वालिंस्का पर हावी रहीं। पहले सेट में स्कोर 3-3 से बराबरी पर था, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी उन्होंने शुरुआती बढ़त हासिल की और लगातार 6 गेम जीतते हुए च्वालिंस्का को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने 6-2 से सेट और मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खिताब जीतने के बाद एंड्रीवा भावुक दिखीं। उन्होंने अपनी टीम और परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह उनके बचपन का सपना था और रोलां गैरो जीतना उनके लिए बेहद खास पल है। दूसरी सबसे कम उम्र की चैंपियन इस जीत के साथ एंड्रीवा 2020 में इगा स्वियातेक के बाद फ्रेंच ओपन महिला एकल जीतने वाली टीनएज खिलाड़ी बन गईं। वह 1992 में मोनिका सेलेस के बाद फ्रेंच ओपन में सबसे कम उम्र की महिला चैंपियन भी हैं। च्वालिंस्का लगातार 9 मैच जीतकर फाइनल पहुंची थीं फाइनल में हार के बावजूद च्वालिंस्का का अभियान यादगार रहा। वर्ल्ड रैंकिंग में 114वें स्थान पर मौजूद पोलिश खिलाड़ी क्वालिफायर के रूप में टूर्नामेंट में उतरी थीं और लगातार नौ जीत दर्ज कर फाइनल तक पहुंची थीं। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को भी हराकर बाहर किया था। मैच के बाद च्वालिंस्का ने एंड्रीवा की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनसे बेहतर खिलाड़ी साबित हुईं। एंड्रीवा ने कोच कोंचिता मार्टिनेज और अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाया। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने तीसरा अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीता:जापान को 4-1 से हराया; आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक; महिला टीम को ब्रॉन्ज मिला भारत ने तीसरी बार अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीत लिया है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से हरा दिया। इससे पहले भारत ने 2001 और 2016 में टाइटल अपने नाम किया था। पूरी खबर पढ़ें…
जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक और अनुशासित खेल दिखाने वाली टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में जापान जीत दर्ज कर एशिया का ताज हासिल किया और देश का गौरव बढ़ाया।इस ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश की पुरुष हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम रही। टीम में शामिल आयुष रजक (गोलकीपर), अंश बहुत्रा, करण गौतम, अवि माणिकपुरी, सिद्धार्थ बेन और गाज़ी खान ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खासतौर पर डिफेंस और मिडफील्ड में इन खिलाड़ियों की पकड़ ने टीम को मजबूती दी। पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह भारत ने सेमीफाइनल में अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। यह मुकाबला टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और उसी लय को बरकरार रखते हुए टीम ने फाइनल में भी शानदार खेल दिखाया। एशिया की टीमों पर भारत का दबदबा 29 मई से 6 जून 2026 तक चले इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष अंडर-18 टीमें शामिल हुईं। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। तेज पासिंग, सटीक स्ट्राइक और मजबूत डिफेंस के दम पर टीम ने हर मुकाबले में बढ़त बनाई और अंततः खिताब अपने नाम किया। मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण एक ही अकादमी के छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन और स्वर्ण पदक विजेता दल का हिस्सा बनना मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह प्रदेश की खेल नीतियों, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि एमपी देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने में अग्रणी बन रहा है।खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अकादमी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि राज्य की खेल प्रतिभा और प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।
भारत की अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है। जापान को फाइनल में 4-1 से हराकर भारत ने यह गौरव हासिल किया। इस जीत का जश्न इटारसी में भी धूमधाम से जयस्तंभ चौक पर शनिवार शाम छह बजे मनाया गया, क्योंकि टीम में शहर के दो खिलाड़ी अंश बहुतरा और गाजी खान शामिल थे। जीत की खबर मिलते ही इटारसी के हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रेमी जयस्तंभ चौक पर जमा हो गए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया गया, भारत माता के जयकारे लगाए गए और इमरती बांटकर खुशी का इजहार किया गया। अंश बहुतरा टीम में डिफेंडर की भूमिका निभा रहे थे, जबकि गाजी खान ने फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में भारतीय आक्रमण को मजबूती दी। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन और शानदार प्रदर्शन से शहर के खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह है। जश्न की दो तस्वीरें देखिए- जापान में खेला गया फाइनल मैच जापान के काकामिगाहारा स्थित कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। दूसरे मिनट में आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। उन्होंने 28वें मिनट में दूसरा गोल दागा, जबकि 30वें मिनट में केतन कुशवाहा ने फील्ड गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में आशीष ने एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की बढ़त 4-0 कर दी। जापान की ओर से नुमादा गाकू ने 52वें मिनट में एकमात्र गोल किया। भारत ने यह मुकाबला 4-1 से जीतकर तीसरी बार एशिया कप पर कब्जा किया और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई। इटारसी में हुए जश्न के दौरान हॉकी संघ के कोच कन्हैया गुरयानी, रज्जू तोमर, दीपक अग्रवाल, सरबजीत सैनी, साजिद खान और राजू पंडित सहित कई खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने इसे शहर के लिए गर्व का क्षण बताया और अंश तथा गाजी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
भारत ने तीसरा U-18 हॉकी एशिया कप जीत लिया है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से हरा दिया। इससे पहले भारत ने 2001 और 2016 में टाइटल अपने नाम किया था। शनिवार को जापान के काकामिगाहारा में अशिष तानी पुर्ती ने हैट्रिक लगाई। कप्तान केतन कुशवाहा ने भी एक गोल किया। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी आशीष ने हैट्रिक लगाते हुए 4 गोल किए थे। वहीं पाकिस्तान ने मलेशिया को हराकर तीसरा स्थान पक्का किया। दूसरी ओर विमेंस टीम ने साउथ कोरिया को 3-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस कैटेगरी में चीन ने गोल्ड अपने नाम किया। PM मोदी ने भारतीय जूनियर हॉकी टीमों को बधाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला दोनों भारतीय U-18 हॉकी टीमों को एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने महिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाया। यह उपलब्धि भारतीय महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की अपार क्षमता को दर्शाती है। पुरुष टीम को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम फाइनल में यादगार जीत के रूप में सामने आया। 3-3 लाख रुपए मिलेंगे खिताब जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने मेंस टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को डेढ़ लाख रुपए देने का ऐलान किया। इसी दिन ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई। आशीष टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर आशीष को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह 17 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे। गोलकीपर आयुष रजक को टूर्नामेंट का बेस्ट गोलकीपर चुना गया। महिला प्रतियोगिता में भारत की नौशीन नाज 12 गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं। जापान से सिर्फ एक गोल लगा आशीष तानी पुर्ती ने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल किए। केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में गोल दागा। जापान के लिए एकमात्र गोल नुमादा गाकु ने 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। यहां से फाइनल मैच रिपोर्ट पहले 90 सेकंड के भीतर भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और अशिष ने उसे गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में जापान ने दबाव बनाया और अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन बराबरी का गोल नहीं कर सका। इसके बाद 28वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और आशीष ने स्कोर 2-0 कर दिया। भारत ने बढ़त को और मजबूत करते हुए हाफ टाइम से ठीक पहले तीसरा गोल किया। कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। 34वें मिनट में आशीष ने हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की। 52वें मिनट में नुमादा गाकु ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर अंतर 4-1 कर दिया। इसके बाद जापान को तीन और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने कोई और गोल नहीं होने दिया और टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।
भारत ने तीसरी बार अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीत लिया है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से हरा दिया। इससे पहले भारत ने 2001 और 2016 में टाइटल अपने नाम किया था। शनिवार को जापान के काकामिगाहारा में अशिष तानी पुर्ती ने हैट्रिक लगाई। कप्तान केतन कुशवाहा ने भी एक गोल किया। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी आशीष ने हैट्रिक लगाते हुए 4 गोल किए थे। वहीं पाकिस्तान ने मलेशिया को हराकर तीसरा स्थान पक्का किया। दूसरी ओर विमेंस टीम ने साउथ कोरिया को 3-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस कैटेगरी में चीन ने गोल्ड अपने नाम किया। PM मोदी ने भारतीय जूनियर हॉकी टीमों को बधाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला दोनों भारतीय U-18 हॉकी टीमों को एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने महिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाया। यह उपलब्धि भारतीय महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की अपार क्षमता को दर्शाती है। पुरुष टीम को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम फाइनल में यादगार जीत के रूप में सामने आया। 3-3 लाख रुपए मिलेंगे खिताब जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने मेंस टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को डेढ़ लाख रुपए देने का ऐलान किया। इसी दिन ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई। आशीष टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर आशीष को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह 17 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे। गोलकीपर आयुष रजक को टूर्नामेंट का बेस्ट गोलकीपर चुना गया। महिला प्रतियोगिता में भारत की नौशीन नाज 12 गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं। जापान से सिर्फ एक गोल लगा आशीष तानी पुर्ती ने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल किए। केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में गोल दागा। जापान के लिए एकमात्र गोल नुमादा गाकु ने 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। यहां से फाइनल मैच रिपोर्ट पहले 90 सेकंड के भीतर भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और अशिष ने उसे गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में जापान ने दबाव बनाया और अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन बराबरी का गोल नहीं कर सका। इसके बाद 28वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और आशीष ने स्कोर 2-0 कर दिया। भारत ने बढ़त को और मजबूत करते हुए हाफ टाइम से ठीक पहले तीसरा गोल किया। कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। 34वें मिनट में आशीष ने हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की। 52वें मिनट में नुमादा गाकु ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर अंतर 4-1 कर दिया। इसके बाद जापान को तीन और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने कोई और गोल नहीं होने दिया और टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।
जयपुर टीम ने भीलवाड़ा को हराकर फाइनल में बनाई जगह:हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला होगा
पाली के पुलिस लाइन मैदान में पाली जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता हुई। शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। हॉकी संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने बताया- शनिवार सुबह क्वार्टर फाइनल पाली और अलवर के बीच खेला गया। जिसमें एक तरफा मुकाबले में अलवर ने पाली की टीम को 10-01 से शिकस्त दी। सेमी फाइनल जयपुर और भीलवाड़ा के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में जयपुर ने भीलवाड़ा को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। शनिवार शाम को हनुमानगढ़-अलवर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम रविवार सुबह जयपुर के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी। सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाड़िया ने बताया- शनिवार को प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में समाजसेवी और भाजपा के युवा नेता नरेश ओझा, ब्राह्मण युवा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष कनिष्क शर्मा पहुंचे। जिनका आयोजकों ने स्वागत किया। हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन समिति का गठन कर अच्छी टीम चुनने के निर्देश दिए। इस दौरान पाली जिला हॉकी संघ के दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़, मांगूसिंह दूदावत, राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, ताराराम मेवाड़ा, टीम कोच अनिल सिंह ,नन्दू सिंह, विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत कौशिक, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, प्रदीप नरुका, विक्की पाण्डेय, अंकित, श्यामसुंदर, चंद्रेश शर्मा तथा कैलाश लामोरा आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
पाली की टीम 2 मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची:16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता
पाली शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई रोचक मुकाबले खेले गए। पाली की टीम अपने दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाडा और सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि अतिथि के रूप में महावीर सिंह सुकरलाई, जोगाराम सोलंकी, जीवराज बोराणा, मदन सिंह जागरवाल, भंवर राव, ताराचन्द चन्दनानी रहे। दिनभर चले मुकाबलों में पाली, हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर और टोंक की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौरे में प्रवेश किया। पाली ने बारां की टीम को 2-0 से हराया। मैच के दौरान पाली के खिलाड़ियों ने आक्रमण और रक्षा दोनों विभागों में संतुलित खेल दिखाया। टीम ने पहले हाफ में बढ़त बनाकर दबाव कायम रखा और दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में हनुमानगढ़ ने एकतरफा खेल का प्रदर्शन करते हुए राजसमंद को 8-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और लगातार गोल कर प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने शानदार संयोजन और तेज गति से खेल खेला। अलवर ने सिरोही को 9-0 से हराकर, पाली ने बाड़मेर को 2-0 से हराया। एक अन्य मुकाबले में जयपुर ने नागौर को 5-2 से पराजित किया। भीलवाड़ा ने चूरू को 4-1 से हराकर अगले दौर में अपनी दावेदारी मजबूत की, जबकि धौलपुर ने अजमेर को 3-1 से पराजित किया। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला टोंक और उदयपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने अंतिम मिनटों तक संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन टोंक ने अपने अवसरों का बेहतर लाभ उठाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सफल संचालन पर हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत तथा हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही हॉकी पाली के अध्यक्ष की ओर से बेस्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ी को एक हजार रुपए का कैश पुरस्कार दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत, सौरभ, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, मोरगेट हिंदुस्तानी, प्रदीप सिंह नरुका, चंद्रेश शर्मा तथा कैलाश लामोरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं हॉकी पाली के पदाधिकारियों, कोचों एवं स्वयंसेवकों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने घोषणा की है कि नरवाना अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की योजना तैयार की गई है, जिनका सीधा लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा। मंत्री बेदी शुक्रवार को एसडी महिला कॉलेज के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। मंत्री कृष्ण कुमार ने बताया कि शहर में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का लगभग 80 प्रतिशत स्थायी समाधान कर दिया गया है। इसके लिए पटियाला रोड स्थित एसटीपी से धनौरी ड्रेन तक 70 करोड़ रुपए की लागत से 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। शिक्षा और खेल क्षेत्र में नई परियोजनाएं शुरू की : बेदी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। केएम राजकीय कॉलेज में 5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जबकि 8 करोड़ रुपए से ऑडिटोरियम निर्माण का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, नवदीप स्टेडियम में 3.50 करोड़ रुपए से हॉकी ग्राउंड पैवेलियन और 2.82 करोड़ रुपए से स्टेडियम नवीनीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। मंत्री बेदी ने यह भी घोषणा की कि नरवाना में नई फल एवं सब्जी मंडी की लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी होगी। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ने एक पेड़- मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया और कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया।
जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने ‘Akutee’ ब्रांड की शुरुआत की
बेंगलुरु। पल्लू, दुपट्टे और जैकेट पर खूबसूरत रंगों में की गई कढ़ाई और पेंटिंग घाटगे शाही परिवार का एक रहस्य रहा होगा, जिसका इस्तेमाल प्रियजनों के कपड़ों को प्यार से सजाने के लिए किया जाता था। हालांकि क्रिकेटर जहीर खान की व्यावसायिक समझ से अब यह एक ब्रांड अकुती में तब्दील हो गया है। अभिनेत्री, मॉडल एवं राष्ट्रीय स्तर की पूर्व हॉकी चैंपियन सागरिका घाटगे अकुती ब्रांड को अपनी मां उर्मिला घाटगे के साथ चलाती हैं। सागरिका घाटगे ने कहा, “हाथ से पेंटिंग मेरे बचपन का हिस्सा रहे हैं। मेरी मां लंबे समय से यह करती रही हैं। हालांकि शुरू में मैं इसे उतनी गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन मेरे पति (जहीर खान) ने मुझे इसे एक विशेष कलेक्शन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मां-बेटी की जोड़ी ने बेंगलुरु में ‘फोर सीजन्स’ में अपने कलेक्शन की शुरुआत की। सोलह मई को होटल में एक दिन के लिए साड़ियों, दुपट्टों और ब्लेजर का संग्रह प्रदर्शित किया गया। घाटगे ने कहा कि जब उन्होंने लगभग एक साल पहले इसकी शुरुआत करने का फैसला किया, तो एक ब्रांड नाम के लिए ‘अकुती’ एक स्वाभाविक पसंद बन गई, जिसका मराठी में अर्थ राजकुमारी होता है। इसे भी पढ़ें: Cannes Film Festival में दिखाई गई श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह मौजूद खान ने कहा, ‘‘हां, वह एक राजकुमारी है। घाटगे ने कहा कि यह नाम सिर्फ उनके खानदान का संकेत नहीं है, बल्कि उनके परिवार की सभी महिलाओं के लिए एक सम्मान भी है। घाटगे ने कहा, अकुती समय में पीछे ले जाता है। उन्होंने कहा कि डिज़ाइन की प्रेरणा सीधे कोल्हापुर के शाही घाटगे परिवार के बगीचों से आती है। घाटगे ने कहा, मेरी मां वास्तव में बागवानी में रुचि रखती हैं और हमारे बगीचे में खिलने वाले फूल हमारे कपड़ों पर हाथ से पेंट की गई डिजाइन में तब्दील हो जाते हैं।

