Devshayani Ekadashi 2026: 25 जुलाई को है देवशयनी एकादशी, जानें भगवान विष्णु को शयन कराने की विधि, मंत्र और व्रत का महत्व
Devshayani Ekadashi Tulsi Upay: देवशयनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े ये उपाय बदल सकते हैं किस्मत, धन-समृद्धि के लिए करें ये काम
Devshayani Ekadashi Katha: देवशयनी एकादशी व्रत कथा सुनने से मिलता है पुण्य फल, जानें भगवान विष्णु के योग निद्रा में जाने की पौराणिक कहानी
Work From Home Tips: बिस्तर पर बैठकर काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों बिगड़ सकती है सेहत और काम की गुणवत्ता
Vastu Tips For Study Room: पढ़ाई में नहीं लगता मन तो स्टडी रूम में करें ये बदलाव, बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने में मिल सकती है मदद
तारीख: 20 जुलाई जगह: दिल्ली का जंतर-मंतर कॉकरोच जनता पार्टी ने चलो संसद मार्च निकाला। वे NEET पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने अभी बैरिकेड्स पार भी नहीं किए थे और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए। कुछ अब भी अस्पताल में हैं, बाकी डिस्चार्ज होकर फिर से जंतर-मंतर पर डट गए हैं। अब ये घायल प्रदर्शनकारी क्या चाहते हैं, पढ़िए ये रिपोर्ट… अहेली, दिल्ली 20 साल की अहेली दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश ऑनर्स कर रही हैं। 20 जुलाई को यहां आईं। अहेली बताती हैं, ‘मार्च शुरू होने से पहले हमसे कहा गया था कि अगर पुलिस मारने भी आए, तो शांत रहते हुए उन्हें फूल देना है। हम लोग फूल लेकर खड़े थे। तभी भीड़ के बीच एक एम्बुलेंस घुस आई। शायद पुलिस-प्रशासन भगदड़ के हालात बनाना चाहता था, क्योंकि एम्बुलेंस के अंदर कोई नहीं था।‘ ‘जब एम्बुलेंस के साथ ही हमारे कुछ लोगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने न लड़की देखी, न लड़का। सबको बुरी तरह पीटा। लड़कियों के कपड़े फाड़े, हमारी आंख के सामने 10-12 साल के बच्चों के सिर फोड़ दिए।‘ वे कहती हैं, ‘मेरे कई दोस्तों ने 2024 में भी NEET का पेपर दिया था, लेकिन लीक हो गया। मेरे साथियों का सपना टूट गया और उन्हें दूसरी जगहों पर एडमिशन लेना पड़ा। मैं भी दिल्ली UPSC पास करने का सपना लेकर आई हूं, लेकिन लगता नहीं कि इस सरकार के राज में वो पूरा हो पाएगा।‘ विशाल, यूपी के झांसी से 18 साल के विशाल ने अभी 12वीं पास की है। प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए झांसी से उनके साथ और भी 50 लोग आए थे। विशाल बताते हैं, ‘हम एक साथ सोनम वांगचुक का पोस्टर लेकर जनपथ मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। वहां पुलिस ने हमें ये कहकर रोका कि एक जगह इकट्ठा होकर बैठ जाओ, तब बैरिकेड हटाकर अंदर दाखिल कराएंगे। हम जैसे ही बैठे, तो पुलिस ने पीटना शुरू कर दिया।‘ ‘पुलिस के साथ सिविल ड्रेस में कुछ गुंडे भी थे, जिन्होंने हमें जानवरों की तरह पीटा। उन्होंने लड़कियों के साथ जानबूझकर बदसलूकी की और उनके कपड़े फाड़े। हमारे साथ इतनी ज्यादती की गई कि जैसे हम किसी दूसरे देश से आए हों। हम यहां इंसाफ की लड़ाई लड़ने आए थे, लेकिन पुलिस एकदम जानवर और हैवान बन गई।‘ पिटाई के दौरान विशाल का पैर टूट गया है। सामान गायब हो गया। वे अपना टूटा पैर दिखाकर कहते हैं, ‘अब बताइए इसके भरोसे क्या कोई फिजिकल टेस्ट पास कर पाएंगे। ये देश अब रहने लायक नहीं बचा।‘ इस हाल में भी विशाल जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। वे कहते हैं, ‘जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे। चाहे जान क्यों न चली जाए।‘ अनिल सिंह, मध्यप्रदेश के किसान अनिल सिंह ने चलो संसद मार्च के दौरान लाठियां खाईं, घायल हुए लेकिन पीछे नहीं हटे। माथे और हाथ पर पट्टी बांधे वो धरनास्थल पर जमे हुए हैं। अनिल कहते हैं, ‘हमारी आखिरी मंजिल जीत होगी और व्यवस्थाओं में बदलाव होगा। देश हमारा है, सिर्फ उनका नहीं है। हम जैसे चाहेंगे, इसे चलाएंगे। इस देश के लिए हमने कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया।’ हमने पूछा यहां आने के लिए किसने प्रेरित किया। वे जवाब में कहते हैं, 'जब भी इतिहास पढ़ते हैं, इसकी जरूरत महसूस होती है। फिर बिहार में भरत तिवारी का मामला हो या RTI एक्टविस्टों के मारे जाने का मामला। ये सरकार खुद क्रांतिकारी खड़े कर रही है।' स्वरा खान, दिल्ली जामिया की रहने वाली 23 साल की स्वरा खान भी मार्च के दौरान घायल हुईं। उनके हाथों पर पट्टी बंधी है। चोट की वजह से आंखें सूजी हैं। वे बताती हैं कि पुलिस ने उन्हें डिटेन करने के बाद जेल में मारा। तबीयत सही नहीं, इसलिए आवाज बैठ गई है। लिहाजा ज्यादा बात नहीं कर सकीं। हर्ष, यूपी के कानपुर से कानपुर से आए हर्ष NEET की तैयारी कर रहे हैं। वे कहते हैं, ‘जवानों ने मुझे रोककर लात-घूसे और लाठियां मारी। हम पर आंसू गैस के गोले बरसाए। पुलिस वालों ने लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में डंडे डालने की कोशिश की। छोटे बच्चों को मारा। हमें प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और सरकार हमें ही गुंडा बता रही है।‘ हर्ष अभी धरना स्थल पर जमे हुए हैं। वे कहते हैं, ‘धर्मेंद्र प्रधान को हमारा शुक्रगुजार होना चाहिए, क्योंकि आज से एक साल पहले उन्हें कोई जानता भी नहीं था। हमने जब प्रोटेस्ट किया, तो देश को पता चला कि शिक्षा मंत्री कौन है। धर्मेंद्र प्रधान में अगर शर्म बची हो, तो इस्तीफा दें।‘ वैभव, यूपी के आगरा से 10 साल के वैभव आगरा से अपनी मां के साथ जंतर-मंतर आए हैं। मां फलों का ठेला लगाती हैं। वैभव कहते हैं कि धमेंद्र प्रधान जब तक इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक वे यहीं रहेंगे। अभिषेक सिंह, यूपी के प्रयागराज से दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे अभिषेक सिंह बताते हैं, 'उस दिन बाकी साथियों के साथ हम शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे। केरलम हाउस तक ही पहुंचे थे कि तभी पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए। भीड़ ज्यादा थी, इसलिए संभालना मुश्किल हो गया। दिल्ली पुलिस ने अचानक टियर गैस और लाठीचार्ज शुरू कर दिया।' 'पुलिस की कार्रवाई बहुत बर्बर थी। सैकड़ों युवाओं को चोटें आईं। सबसे बुरा सलूक प्रदर्शनकारी लड़कियों के साथ किया गया। पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। मुझे पुलिस ने स्टेज से नीचे फेंक दिया। मेरे पैर काम नहीं कर रहे थे। लाठीचार्ज के बीच मैं एक साथी की मदद से वहां से भाग सका। …………………. ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच आंदोलन से BJP में चिंता, लेकिन प्रधान नहीं हटेंगे 22 जुलाई, वक्त करीब 12 बजे। दिल्ली में BJP हेडक्वॉर्टर के 5वें फ्लोर पर पार्टी के महामंत्री जुटने शुरू हुए। 15-20 मिनट के अंदर आठों महामंत्री एक साथ थे। उनके अलावा भी कई पदाधिकारी भी पहुंच गए। मसला कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से बना माहौल था। BJP में हमारे सूत्र बताते हैं कि पहली बार BJP ऑफिस में बैठक हुई। 3 घंटे तक चली इस मीटिंग में प्रोटेस्ट के असर को खत्म करने की स्ट्रैटजी पर बात हुई। पूरी खबर पढ़िए…
‘स्पाई फाइल्स’ सीरीज में आज कहानी दुनिया के सबसे खतरनाक कमांडो मिशन ‘ऑपरेशन थंडरबोल्ट’ की… तारीख थी 27 जून 1976, इजराइल के तेल अवीव का बेन गुरियन एयरपोर्ट सुबह की गुनगुनी धूप से चमक रहा था। रनवे पर एयर फ्रांस की फ्लाइट-139 खड़ी थी। यह एयरबस कंपनी का विमान था, किसी उड़ते हुए आलीशान महल जैसा। प्लेन में 228 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स थे। पायलट थे सेकेंड वर्ल्ड वॉर में लड़ चुके कैप्टन माइकल बैकोस। सुबह के ठीक 8 बजकर 59 मिनट पर विमान ने उड़ान भरी। इसे ग्रीस के एथेंस में रुकते हुए पेरिस जाना था। दोपहर 12 बजे विमान एथेंस में लैंड हुआ। यहां 45 मिनट का ठहराव था। इस दौरान 38 यात्री प्लेन से उतरे। अब नए यात्रियों को सवार होना था। तब एथेंस एयरपोर्ट पर कड़ी चेकिंग नहीं होती थी। ऊपर से उस रोज एयरपोर्ट अथॉरिटी के कई लोग हड़ताल पर थे। इसी बीच चार लोग बड़े-बड़े बैग टांगे विमान की तरफ बढ़े। इनमें 30-32 साल की एक लड़की थी, जिसने ब्लू डेनिम स्कर्ट और टॉप पहन रखा था। जैसे ही सिक्योरिटी अफसर तलाशी के लिए आगे बढ़ा, लड़की ने झुंझलाकर कहा- ‘अरे फिर से जांच? हद है! जहां से आए हैं, वहां पहले ही चेकिंग हो चुकी है।’ लड़की की बात सुनकर अफसर झेंप गया। उसने बिना जांच किए सिर्फ टिकट देखकर जाने का इशारा कर दिया। 4 में से 2 के पास फर्स्ट क्लास का टिकट था और 2 के पास इकोनॉमी क्लास का। चारों अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। एथेंस से 56 नए यात्री विमान में चढ़े, यानी अब कुल यात्रियों की संख्या 246 हो चुकी थी। दोपहर ठीक साढ़े 12 बजे, विमान ने पेरिस के लिए उड़ान भरी। अंदर हंसी-ठिठोली और बच्चों की किलकारियां गूंज रही थी। विमान बादलों को चीरता हुआ आगे बढ़ रहा था। तभी फर्स्ट क्लास की सीट पर बैठे एक शख्स ने डेनिम स्कर्ट पहनी लड़की का हाथ थाम लिया। उसने धीमी आवाज में मुस्कुराते हुए पूछा- ‘डर तो नहीं लग रहा?’ लड़की ने कहा- ‘मुझे डर है कि इस मिशन में तुम्हें ना खो दूं।’ उस शख्स ने उसका माथा चूमा और फुसफुसाया- ‘हम इतिहास लिखने जा रहे हैं डार्लिंग। तैयार हो?' लड़की ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘मैं कुछ भी कर गुजरने को तैयार हूं।’ ठीक 8 मिनट बाद, दोनों अपनी सीट से उठ खड़े हुए। गले लगे। एक दूसरे को चूमा और फिर फुर्ती से अपने बैग की चेन खोल ली। अगले ही पल दोनों के एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में हैंड ग्रेनेड था। पिस्टल ताने वह शख्स सीधे कॉकपिट की तरफ भागा और लड़की गलियारे में पोजीशन लेकर बैठ गई। ये सब देखकर कुछ यात्री चीखने लगे। पायलट ने हड़बड़ाकर फ्लाइट इंजीनियर से कहा- ‘जल्दी बाहर जाओ। शायद आग लग गई है। तुरंत काबू करो।’ फ्लाइट इंजीनियर ने जैसे ही कॉकपिट का दरवाजा खोला, उस शख्स ने इंजीनियर की कनपट्टी पर पिस्टल सटा दी। अंदर बैठा पायलट चिल्ला उठा- ‘प्लीज, उसे मत मारो।’ उसने झपटकर पायलट का ऑक्सीजन मास्क और माइक्रोफोन छीन लिया। फिर ऐलान किया- ‘सब लोग ध्यान से सुनो… यह प्लेन हाईजैक हो चुका है। अब प्लेन का नया नाम 'हाइफा' है।’ उसने पायलट की कनपट्टी पर पिस्टल सटाते हुए कहा- ‘फौरन प्लेन का रुख मोड़ो... इसे लीबिया ले चलो।’ पायलट ने कुछ कहना चाहा, लेकिन उसने पिस्टल की नोक उसकी कनपट्टी पर और जोर से गड़ा दी। पायलट ने प्लेन का रूख मोड़ दिया। यात्री सन्न थे। आगे क्या होने वाला था किसी को पता नहीं… इसी बीच इकोनॉमी क्लास में बैठे उनके दो और साथी खड़े हो गए। उनमें से एक लंबे बालों वाला लड़का था, जिसने लाल शर्ट और भूरे रंग का पैंट पहना था। दूसरे की घनी मूछें थीं, उसने लंबा पैंट और पीली शर्ट पहन रखी थी। दोनों ने पिस्टल तान ली और दौड़ते हुए फर्स्ट-क्लास कंपार्टमेंट की तरफ बढ़े। गलियारे में डरी-सहमी एयरहोस्टेस खड़ी थी। उसके हाथ-पैर कांप रहे थे, लेकिन वो यात्रियों से कह रही थी- ‘प्लीज... प्लीज सब शांत हो जाओ।’ लेकिन लोगों का रोना-चीखना बंद नहीं हो रहा था। 5-7 मिनट बाद, महिला हाईजैकर और उसके दो साथी कुछ यात्रियों घसीटते हुए फर्स्ट क्लास से इकोनॉमी क्लास की तरफ लाने लगे। हाईजैकर अंग्रेजी में चिल्ला रही थी- ‘सिट ऑन फ्लोर!’ तभी एक इजराइली खड़ा होकर विरोध करने लगा। हाईजैकर तमतमा गई। उसने अपने साथी से कहा- ‘इसका इलाज करना जरूरी है।’ उसके साथी ने इजराइली को धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया। महिला हाईजैकर उछलकर उसकी छाती पर बैठ गई और मुक्के मारने लगी। कुछ देर बाद जब महिला के हाथ दुखने लगे, तो उसने पिस्टल के बट से मारना शुरू कर दिया। इजराइली लगातार चीखता रहा, फिर शांत पड़ गया। इसी बीच कुछ यात्री चुपके से गले की चेन तोड़कर फेंकने लगे। असल में इन लोगों ने 'डेविड का सितारा' पहन रखा था, जो यहूदियों की पहचान का प्रतीक है। ठीक वैसे ही जैसे ईसाइयों के लिए 'क्रॉस' या इस्लाम में 'चांद-तारा' होता है। इधर, तेल अवीव के एयर ट्रैफिक कंट्रोल, यानी एटीसी में खलबली मची थी। रडार स्क्रीन पर दिख रहा एयर फ्रांस 139 अचानक गायब हो गया था। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि विमान के साथ क्या हुआ है। उस वक्त इजराइली प्रधानमंत्री यित्झाक राबिन मंत्रियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। तभी उनके सैन्य सहायक ब्रिगेडियर पोरान दौड़ते हुए कमरे में दाखिल हुए। उन्होंने पीएम को एक पर्ची दी। उस पर लिखा था- 'तेल अवीव से पेरिस जा रहा एयर फ्रांस 139 अगवा कर लिया गया है।’ छोटे कद के राबिन, इजराइली सेना के प्रमुख रह चुके थे। वे पर्ची को एकटक देखते रहे। फिर उन्होंने पर्ची के पीछे कुछ लिखा और पोरन को दे दिया। पीएम ने सिगरेट जलाई और लंबा कश भरते हुए विदेश मंत्री आलोन से कहा- ‘हमारा एक विमान हाईजैक हो चुका है। फौरन स्पेशल टास्क फोर्स बनाओ। उसमें मुझे भी रखना।’ एक घंटे बाद… यरुशलम का कमांड सेंटर। दीवारों पर लगे नक्शे और स्क्रीन पर जलती-बुझती लाइटें। पीएम बेहद परेशान थे। वे सिगरटे पीते हुए कमरे में इधर-उधर टहल रहे थे। पीछे कैबिनेट मंत्री चुपचाप बैठे थे। पीएम ने कानून मंत्री की तरफ देखते हुए पूछा- ‘कानूनी तौर पर इन यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?' कानून मंत्री ने फौरन जवाब दिया- ‘सर, फ्रांस सरकार की।’ ‘तो फौरन फ्रांस सरकार से संपर्क कीजिए। उनसे कहिए कि वे अपना आधिकारिक बयान जारी करें।’ पीएम ने कहा। तभी सैन्य सहायक पोरान कमरे में दाखिल हुए। उनके हाथ में फिर से एक छोटी सी पर्ची थी। उन्होंने पर्ची पीएम की तरफ बढ़ा दी। अब सबकी निगाहें राबिन पर टिक गई। राबिन ने पर्ची खोली। तेज आवाज में पढ़ना शुरू किया- ‘विमान में 230 यात्री सवार हैं, जिनमें से 83 इजराइली हैं। लीबियाई सरकार ने विमान को बेनगाजी में उतरने की इजाजत दे दी है।’ राबिन ने सिगरेट का लंबा कश खींचते कहा- ‘कम से कम हमें यह तो पता है कि यात्री कहां हैं, लेकिन आगे उनके साथ क्या होगा, नहीं पता। ये भी नहीं मालूम कि हाईजैकर कौन हैं, उनका मकसद क्या है?’ अगले आधे घंटे तक कमांड सेंटर में मीटिंग चलती रही, लेकिन कोई रास्ता नहीं सूझा। दोपहर 2 बजे विमान लीबिया के बेनगाजी एयरपोर्ट के रनवे पर जाकर खड़ा हो गया। हाईजैकरों ने विमान की खिड़कियां बंद कर दीं। एसी भी बंद कर दिए। गर्मी, उमस और भूख से यात्री बेहाल थे, लेकिन कोई किसी से कुछ कह नहीं रहा था। कई यात्री मान चुके थे कि किसी भी वक्त विमान को धमाके से उड़ाया जा सकता है। तभी एक ब्रिटिश महिला चीखने लगी। उसका चेहरा पीला पड़ चुका था, बदन पसीने से लथपथ था। उसने रोते हुए कहा- ‘मैं प्रेग्नेंट हूं। बहुत तेज दर्द हो रहा है। मुझे कुछ हो जाएगा।’ हाईजैकर ने डांटते हुए कहा- ‘चीखो मत, मैं डॉक्टर को बुलाती हूं।’ यात्रियों के बीच से एक डॉक्टर को लाया गया। डॉक्टर ने उसे देखने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तभी महिला ने धीमे से कहा, ‘मुझे हर हाल में यहां से निकलना है... तुम संभाल लेना।’ डॉक्टर ने भी धीरे से कहा- ‘लीबिया में उतरने से बेहतर है तुम हमारे साथ रहो।’ महिला बुदबुदाई- ‘मुझे उतरना ही है।’ अब डॉक्टर खड़ा हुआ और हाईजैकर से कहा- ‘इसे मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत है।’ महिला हाईजैकर को लगा कि डॉक्टर झूठ बोल रहा है। उसने रनवे पर तैनात एक लीबियाई डॉक्टर को अंदर बुला लिया। नया डॉक्टर क्या करने वाला था…सबकी निगाहें उस पर टिक गईं। डॉक्टर ने महिला की जांच की। फिर कहा- ‘इसे कोई बीमारी नहीं है, नाटक कर रही है।’ अब ब्रिटिश महिला ने अपने कपड़ों का एक हिस्सा हटाया और प्राइवेट पार्ट से निकलता हुआ खून दिखा दिया। वह रोते हुए चिल्लाई, ‘अगर मैं जल्दी अस्पताल नहीं पहुंची, तो गर्भपात हो जाएगा। मेरा बच्चा भी मर जाएगा।’ खून देखकर हाईजैकर घबरा गई। उसने अपने साथियों से कहा, ‘इसे नीचे उतार दो। वैसे भी यह हमारे काम की नहीं है।’ महिला गिरते-संभलते सीढ़ियों से उतरने लगी। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे। हाईजैकर को यकीन हो चुका था कि यह सच बोल रही है। महिला विमान से उतरकर एग्जिट गेट की तरफ बढ़ गई। आगे चलकर ये महिला कुछ बड़ा करने वाली थी, बहुत बड़ा… इधर, विमान रनवे पर घंटों खड़ा रहा। हाईजैकर अंदर-बाहर आते-जाते रहे। खुद भर-भर पेट खाना खाया, लेकिन यात्रियों को कुछ नहीं दिया। आखिरकार, रात 9 बजकर 50 मिनट पर विमान के इंजनों में फिर से गड़गड़ाहट हुई। लोग सोचने लगे- ‘दमिश्क, बगदाद, बेरुत या वापस तेल अवीव? आखिर ये विमान को कहां ले जा रहे हैं?’ दहशत चरम पर थी। डेनिम स्कर्ट वाली लड़की खिड़की से बाहर अंधेरे को निहार रही थी। तभी उसका साथी पीछे आकर खड़ा हो गया। उसने लड़की के बिखरे बालों सहलाते हुए कहा, ‘अगर इस जंग से हम जिंदा निकले, तो एक सुंदर सा घर बनाएंगे। जहां सिर्फ मैं, तुम और समुद्र की लहरें होंगी, लेकिन तब तक... हमें बेदर्द बनना होगा।’ लड़की पिस्टल का बट कसकर पकड़ते हुए बोली- ‘उस सपने को थोड़ा इंतजार करने दो।’ रात करीब 10 बजे। जगह- लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट। लीबिया में गर्भपात की बात कहकर उतरी ब्रिटिश महिला एग्जिट गेट से निकलने ही वाली थी कि दो लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया। महिला चौंककर पीछे हटी। ‘आप लोग कौन हैं? मुझे जाने दीजिए।’ एक लड़के ने कहा- ‘मैडम, हम आपकी सुरक्षा के लिए हैं। आप एयर फ्रांस की फ्लाइट से आई हैं। कृपया हमारे साथ चलिए।’ वे महिला को लेकर वीआईपी कॉरिडोर की तरफ चल पड़े। कुछ ही मिनटों में तीनों एक बंद कमरे में थे। कुर्सी पर बैठी महिला घबराई हुई थी। उसके हाथ-पैर कांप रहे थे। लड़के ने कहा- ‘डरिए नहीं। हम कोई आतंकी नहीं हैं। उस प्लेन में हमारे कई लोग बंद हैं। आपकी मदद चाहिए।’ महिला रोने लगी- ‘वह नरक जैसा था। मैं अंदर होती तो अब तक मर गई होती। मैंने बस बाहर निकलने के लिए वो सब किया।’ लड़का- ‘क्या किया आपने?’ ‘मुझे पीरियड्स आए थे। मैंने उस खून को हाईजैकर को दिखाकर कहा मिसकैरेज होने वाला है। इमरजेंसी मेडिकल सपोर्ट चाहिए। उन लोगों ने मुझे नीचे उतार दिया।’ कांपते हुए महिला ने बताया। तभी दूसरे लड़के ने कहा- 'बहादुर हो आप। वेल डन। ये बताइए कि कुल कितने हाईजैकर थे? उनके पास हथियार कौन से थे? महिला बोली- ‘चार... कुल चार लोग हैं। उनके पास ऑटोमैटिक पिस्टल और हैंडग्रेनेड है।’ ‘क्या वे अरबी बोल रहे थे? उनका हुलिया कैसा था?’ लड़के ने पूछा। महिला ने कुछ सोचते हुए कहा- ‘दो तो पक्के तौर पर फिलिस्तीनी लग रहे थे... लेकिन बाकी के दो बहुत साफ अंग्रेजी बोल रहे थे, उनका लहजा जर्मन था। उनमें एक औरत भी थी।’ अब लड़के ने एक भारी-भरकम एलबम महिला की तरफ सरकाते हुए कहा- ‘मैं पन्ने पलट रहा हूं, आप ध्यान से देखिए। क्या इनमें से कोई चेहरा उस विमान में था?’ उसने पहला पन्ना पलटा। कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें दिखीं। महिला ने सिर हिलाया- ‘नहीं।’ उसने दूसरा पन्ना पलटा। महिला ठिठक गई। उसने उंगली दो तस्वीरों पर रख दी। चीखते हुए कहा- ‘यह वही औरत है। इसके साथ यह आदमी है। यही दोनों पूरे प्लेन को कंट्रोल कर रहे थे। प्रेमी-प्रेमिका मालूम पड़ रहे थे।’ दोनों लड़कों ने डायरी पर सबकुछ नोट किया। फिर कार में बिठाकर महिला को सुरक्षित घर छोड़ दिया। असल में ये दोनों लड़के इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंट थे। उधर, विमान को लीबिया से उड़ान भरे पांच घंटे बीत चुके थे। पायलट थकान से चूर था, लेकिन हाईजैकर की पिस्टल अभी भी उसकी गर्दन पर टिकी हुई थी। तभी केबिन में महिला हाईजैकर ने अनाउंस किया- ‘हम कंपाला में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। खिड़कियां बंद कर लें और सीट बेल्ट बांध लें।’ ‘कंपाला?’ यात्री हैरान थे। ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं था कि यह युगांडा की राजधानी है। तड़के ठीक 3:20 पर, घुप अंधेरे में विमान युगांडा के एंटेबे एयरपोर्ट पर उतरा। पलक झपकते युगांडा के 100 से ज्यादा सैनिकों ने विमान को घेर लिया। यात्रियों को लगा शायद सेना उन्हें बचाने आ गई है, लेकिन असल में वे कसाई नाम से मशहूर तानाशाह ईदी अमीन के जाल में फंस चुके थे। थोड़ी देर बाद एग्जिट गेट खुला। तीन और हथियारबंद अंदर घुसे। दरवाजा बंद हो गया। आगे क्या होगा किसी को कुछ नहीं पता था… खौफ के साये में और 5 घंटे गुजर गए। सुबह 8 बजे विमान का अगला दरवाजा खुला। एक काली मर्सिडीज गेट के ठीक सामने आकर रुकी। उसमें से दो शख्स उतरे। एक लंबा और नीली वर्दी वाला और दूसरा- भारी-भरकम शरीर वाला, जिसकी वर्दी मेडलों से सजी थी। विमान के भीतर बैठे एक यात्री ने फुसफुसाते हुए बगल में बैठे मुसाफिर से पूछा- ‘तुम जानते हो यह कौन है?’ ‘नहीं, कौन है?’ ‘यह युगांडा का राष्ट्रपति ईदी अमीन है। यह कसाई है। इसने अपने ही हजारों लोगों को मरवा दिया है। मैंने तो सुना है इंसानों का भी मांस खा जाता है।’ तभी पीछे से एक बुजुर्ग यहूदी बोल पड़ा- ‘तुम ठीक कह रहे हो। इसके फ्रीज से कई इंसानी खोपड़ियां मिली थीं। हर सुबह उन खोपड़ियों से बातें करता है कि देखो, कहा था ना मुझसे पंगा मत लेना।’ फर्स्ट क्लास की खिड़की से अमीन को देखकर एक महिला हंस पड़ी। दूसरी ने पूछा- ‘इस हालत में तुम्हें हंसी आ रही है?’ उसने धीरे से कहा- ‘तुम्हें पता है, बाहर जो सनकी खड़ा है, ब्रिटेन की महारानी से शादी करना चाहता है।’ ‘प्लीज मजाक मत करो, मेरी जान निकली जा रही है।’ महिला ने उसका हाथ कसकर दबाते हुए कहा। उस महिला ने कहा- ‘सच कह रही हूं। इसने महारानी को चिट्ठी भी लिखी थी।’ ‘क्या लिखा था?’ महिला बोली- ‘इसने लिखा था- प्यारी एलिजा, अगर एक असली मर्द को देखना चाहती हो, तो कंपाला आ जाओ।’ दूसरी महिला ने उसे घूरते हुए कहा- ‘यह हैवान तो हम यहूदियों को जिंदा चबा जाएगा।’ पहली महिला- 'हां ये लोग उसी की तैयारी कर रहे हैं।' दोपहर 12 बजे यात्रियों को विमान से उतारकर एयरपोर्ट के बगल में बने 'ओल्ड टर्मिनल' हॉल में ले जाकर बंद कर दिया गया। हाईजैकरों के साथ-साथ युगांडा के सैनिकों ने पूरे टर्मिनल को घेर रखा था। पूरी रात यात्री कमरे में बंद रहे। अगले दिन यानी 29 जून को हाईजैकरों ने दुनिया के सामने अपनी 2 मांगे रखीं। पहली- इजराइल, केन्या, पश्चिम जर्मनी और स्विट्जरलैंड की जेलों में बंद 53 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई। दूसरी- 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर नकद। डेडलाइन थी- ‘1 जुलाई 1976, दोपहर 2:00 बजे तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सभी बंधक मार दिए जाएंगे।’ उसी शाम 5 बजे की बात है। इजराइली पीएम राबिन अपने दफ्तर में अकेले बैठे थे। एक हाथ में व्हिस्की का ग्लास और दूसरे हाथ में सिगरेट। तभी रक्षा मंत्री पेरेस पहुंचे। राबिन ने उन्हें देखते ही कहा- ‘मैं इन हत्यारों के आगे झुक जाऊंगा। कैदियों को रिहा कर दूंगा।’ रक्षा मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- ‘हम हार नहीं मानेंगे। मिलिट्री एक्शन लेंगे।’ पीएम राबिन ने चिल्लाते हुए कहा- 'एंटेबे यहां से 4 हजार किलोमीटर दूर है। बीच में दुश्मन देशों का एयरस्पेस। हमारे विमान वहां कैसे पहुंचेंगे?’ रक्षा मंत्री ने कुछ कहा नहीं। थोड़ी देर बाद चुपचाप वहां से निकल गए, लेकिन उनकी खामोशी के पीछे एक ऐसा प्लान चल रहा था, जिसके बारे में हाईजैकरों ने सपने में भी नहीं सोचा था। अब रात के करीब 2 बज चुके थे। ओल्ड टर्मिनल हॉल के मेन गेट पर पहरा दे रही डेनिम स्कर्ट वाली हाईजैकर चश्मा उतारकर आंखें मल रही थी। तभी उसका साथी वहां पहुंच गया। उसने कॉफी का कप उसकी तरफ बढ़ाते हुए कहा- ‘हमारी खूंखार शेरनी थक गई है क्या?’ लड़की ने उसके कंधे पर अपना सिर टिकाते हुए कहा- 'हां, शेरनी भी थकती है। हम हैवान नहीं हैं। बस अपने मकसद के लिए लड़ रहे हैं।’ उस शख्स ने उसके हाथों को चूमते हुए कहा- ‘ थोड़ा आराम कर लो। 1 जुलाई को दुनिया हमारी मुट्ठी में होगी।’ 30 जून की सुबह करीब 10 बजे का वक्त। महिला हाईजैकर बंधकों के पास पहुंची। उसके हाथ में एक लिस्ट थी। उसने कहा- ‘सभी अपने-अपने पासपोर्ट हाथों में ले लें। जैसे ही आपका नाम पुकारा जाए, बाईं तरफ के कमरे में चले जाएं।’ उसने नाम पुकारने शुरू किए। सारे के सारे इजराइली नाम। इस तरह इजराइली अलग कमरे में और गैर-इजराइली अलग कमरे में शिफ्ट कर दिए गए। यह हूबहू वैसा ही नजारा था, जैसा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी के कैंपों में था। अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी। दीवारों पर टंगी घड़ियों की हर टिक-टिक के साथ 100 से ज्यादा जिंदगियों पर मौत का खौफ गहराता जा रहा था... इजराइल के पास बचे थे सिर्फ 24 घंटे। तभी मोसाद के दफ्तर में फोन बजा। एक अफसर ने दौड़कर फोन उठाया। दूसरी तरफ से आई आवाज को सुनते ही वह खुशी से उछल पड़ा। आगे क्या होगा…पूरी कहानी कल यानी रविवार को पढ़िए आपरेशन थंडरबोल्ट पार्ट-2 रेफरेंस :
IAS Transfer in MP: प्रदेश सरकार ने देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव बनते ही शुक्रवार देर रात अपने कार्यालय से लेकर मैदानी स्तर तक परिवर्तन कर दिया गया।
ग्रिड में सुरक्षा, विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा को बढ़ावा देने के लिए बिहार सभी 3.36 लाख वितरण ट्रांसफार्मर के नियमित परीक्षण और रखरखाव को सामान्य करेगा।
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग तेज, PM Modi ने एक और VIDEO पोस्ट कर क्या कहा?
PM Modi Second Selfie Video Post: NEET पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज होती जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है, विपक्ष हमलावर है और छात्र सड़कों पर हैं। शुक्रवार
Ravneet Singh Bittu Resignation Reason: NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन 47 दिनों से ज्यादा वक्त से जारी है और विपक्ष लगातार संसद से लेकर सड़क तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री
शिव सिंह चौहान: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का देश के युवाओं के लिए संदेश “मैं जानता हूँ कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। […] The post नीट पेपर लीक: जंतर मंतर छात्र आंदोलन : *प्रधानमंत्री की वीडियो ट्वीट* : फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन:विपक्षियों की प्रतिक्रिया first appeared on नवसंचार समाचार .कॉम .
मानवाधिकार संगठन पैलेट गन को 'ब्लाइंड वेपन' बताते हैं, क्योंकि आंख पर छर्रे लगने से रोशनी जाने का खतरा रहता है. विरोध के बाद केंद्र सरकार ने विकल्प तलाशने के लिए समिति बनाई, जिसकी सिफारिश पर मिर्च के तीखे अर्क वाले गोले मंजूर हुए थे.
Supreme Court किसी भी मामले की सुनवाई से कभी इनकार नहीं कर सकता, यह मेरा वादा है : सीजेआई
New Delhi, 25 जुलाई . India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने Friday को छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित Police कार्रवाई से संबंधित याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए Supreme Court की पिछली टिप्पणियों के पीछे के संदर्भ को स्पष्ट किया. इसमें वकीलों से कहा गया था कि वे शीर्ष अदालत का समय ... Read more
प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टा वीडियो ने बनाया रिकॉर्ड, नए मैसेज में युवाओं को कहा- धन्यवाद
New Delhi, 25 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने एक नया वीडियो जारी कर देश के युवाओं (खासकर जेन-जी) और आम लोगों को धन्यवाद कहा है. Prime Minister ने यह वीडियो अपनी पिछली वीडियो पर देशवासियों से मिली प्रतिक्रियाओं के बाद जारी किया है. बता दें कि Prime Minister के Thursday को जारी किए ... Read more
पटना हिंसा मामले में विधायक संदीप सौरभ गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
पटना में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ और आइसा के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय को गिरफ्तार कर लिया.
हमारी लीगल टीम ने 500 छात्रों की मदद की - आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी की लीगल टीम लगातार सक्रिय है और जरूरतमंद छात्रों को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है.
भारत-तंजानिया के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर, विदेश कार्यालय परामर्श में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 24 जुलाई . India और तंजानिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर बातचीत की. दोनों देशों के बीच दार एस सलाम में हुए विदेश कार्यालय परामर्श में व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और विकास सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. भारतीय विदेश मंत्रालय ने Friday को बताया कि India ... Read more
प्रश्नपत्र लीक व परीक्षा घोटालों पर सख्ती, एमपी में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट नामित किए
हाई कोर्ट ने संबंधित प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीशों को निर्देश दिए हैं कि चार्जशीट दाखिल होने की तिथि से तीन माह के भीतर विचारण पूरा कर निर्णय सुनाने का हरसंभव प्रयास किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट किसी भी मामले की सुनवाई से कभी इनकार नहीं कर सकता, यह मेरा वादा है : सीजेआई
सुप्रीम कोर्ट किसी भी मामले की सुनवाई से कभी इनकार नहीं कर सकता, यह मेरा वादा है : सीजेआई
महाराष्ट्र: अल-नीनो के ख़तरे के बीच सामुदायिक प्रयासों से जल सुरक्षा मज़बूत
भारत में महाराष्ट्र राज्य की364ग्राम पंचायतों के समुदायों ने कमज़ोर मानसून व बढ़ते सूखे के ख़तरे से निपटने के लिए जल संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के प्रयास तेज़ किए हैं. यूनीसेफ़ समर्थित इस पहल का उद्देश्य, बच्चों और किसान परिवारों को बढ़ते जलवायु जोखिमों से बचाना है.
होर्मुज़ में अनिश्चितता बरक़रार, फँसे नाविकों की सुरक्षा पर चिन्ता
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाज़ों की आवाजाही का भविष्य अब भी अनिश्चित है. संयुक्त राष्ट्र ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षित मार्ग देने के बदले जहाज़ों से शुल्क वसूलना अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के विरुद्ध है.
2047 के विकसित भारत में महिलाओं की बराबर भागीदारी जरूरी : मीनाक्षी लेखी
New Delhi, 24 जुलाई . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के मातृत्व, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक मूल्यों पर दिए गए संबोधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत और वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. दोनों नेताओं ने महिलाओं की भूमिका को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण ... Read more
नीट मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए: असम के मुख्यमंत्री
गुवाहाटी, 24 जुलाई . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Friday को कहा कि नीट परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंताएं जायज हैं और उन पर ध्यान दिया जाना चाहिए, लेकिन इस मुद्दे का Politicalरण नहीं किया जाना चाहिए, खासकर ऐसे समय में जब राज्य भीषण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है. ... Read more
शिक्षा नहीं पूछती जन्मस्थान, सिर्फ मेहनत और सपनों की उड़ान देखती है : राष्ट्रपति मुर्मु
बुखारेस्ट, 24 जुलाई . President द्रौपदी मुर्मु ने Friday को रोमानिया की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने के बाद कहा कि शिक्षा उनके जीवन में बदलाव लाने वाली सबसे बड़ी ताकत रही है. उन्होंने कहा कि उनके अपने जीवन के अनुभव ने उन्हें सिखाया है कि शिक्षा सबसे बड़ा ... Read more
दिल्ली में 18 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के बीच डीएमआरसी का बड़ा फैसला
New Delhi, 24 जुलाई . दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने Friday को ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए Saturday (25 जुलाई) सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की. यह घोषणा नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच ... Read more
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को दी मंजूरी
New Delhi, 24 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और सजा बढ़ाने का वादा किया था. इसके कुछ ही घंटों बाद Friday को केंद्रीय कैबिनेट ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के लिए बहुत ज्यादा सख्त सजा का प्रस्ताव करने वाले एक ड्राफ्ट ... Read more
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नाइजीरिया ने पदक तालिका में बनाई बढ़त, इंग्लैंड दूसरे स्थान पर
ग्लासगो, 24 जुलाई . ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में Friday को पहले दो सेशन में शानदार प्रदर्शन के बाद नाइजीरिया पदकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. पैरा पावरलिफ्टिंग कॉम्पिटिशन में नाइजीरिया का दबदबा रहा. एस्थर न्वोरगु और एस्थर ओयेमा ने महिला लाइटवेट में एक-एक स्वर्ण और रजत जीता, जबकि रोलैंड एजुरुइके ने दिन में ... Read more
भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल, लगातार छठा मुकाबला जीता
FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने पहले ओमान को 10-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इसके बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी 7-3 से मात देकर अपना अजेय अभियान बरकरार रखा।
वायरल हुआ ऐसा वीडियो, देखकर iPhone खरीदने वालों के उड़ जाएंगे होश, देखें Viral Video
वायरल हुआ ऐसा वीडियो, देखकर iPhone खरीदने वालों के उड़ जाएंगे होश, देखें Viral Video
एक महीने में 1600 गुना मुनाफे का लालच... 62 अरब रुपये स्क्रीन पर देखकर गंवा बैठे 3.91 करोड़
ठगों का सबसे बड़ा हथियार वह फर्जी एप था, जिस पर हर निवेश के साथ रकम बढ़ती दिखाई देती थी।
दिल्ली पुलिस ने फूड डिलीवरी और ऑनलाइन कैब सर्विस देने वाली कंपनियों को भी सीमित मात्रा में ऑर्डर लेने के लिए कहा है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की परेशानी न हो।
चीन और रूस ने ईरान को हथियार नहीं देने का भरोसा दिया : ट्रंप
New Delhi, 24 जुलाई . ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों की सप्लाई को लेकर चीन और रूस पर भरोसे की बात को दोहराया. ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के President शी जिनपिंग और रूस के President व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि ... Read more
बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि
बुखारेस्ट, 24 जुलाई . रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में Friday को आयोजित एक समारोह में बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने President द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया. समारोह में अपने संबोधन के दौरान President मुर्मु ने बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी और रोमानिया के अन्य शैक्षणिक संस्थानों से संयुक्त शोध, शिक्षकों और छात्रों ... Read more
बाबा सिद्दीकी हत्या कांड: दिल्ली कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग खारिज की
New Delhi, 24 जुलाई . दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने Maharashtra के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अनमोल बिश्नोई की हिरासत के लिए Mumbai Police की अर्जी खारिज कर दी. आज Mumbai Police ने मकोका की विशेष कोर्ट को यह जानकारी दी. एनआईए कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के ... Read more
कमजोर पड़ी ‘जंगल की रानी’, जेब्रा ने यूं दिखाया दम और बचा ली जान; VIDEO कर देगा हैरान
कमजोर पड़ी ‘जंगल की रानी’, जेब्रा ने यूं दिखाया दम और बचा ली जान; VIDEO कर देगा हैरान
शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 3,00,000 रुपये रिश्वत तय की गई। इसके बाद तय राशि की पहली किश्त के रूप में 50,000 रुपये जयपुर रेलवे स्टेशन के पास प्राप्त करते समय एसीबी टीम ने कौशल सिंह राठौड़ को रंगे हाथों दबोच लिया।
पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने के फैसले का एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत, कहा- केंद्र सरकार को पूर्ण समर्थन
PM Modi Video: PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर आधी रात के बाद का एक नया सेल्फी वीडियो शेयर किया है।
ओडिशा : पुरी में बहुदा यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत की खबर
विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस द्वारा लगाए गए व्यापक कुप्रबंधन के आरोपों के बीच, राज्य सरकार ने रथ यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की। हालांकि, उसने 16 जुलाई को हुए उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की भगदड़ की बात से इनकार किया।
राधा रानी का नाम सुनते ही रोते-रोते मुस्कुराकर खिलखिला उठा बच्चा, देख लोग बोले- वाह, क्या संस्कार
राधा रानी का नाम सुनते ही रोते-रोते मुस्कुराकर खिलखिला उठा बच्चा, देख लोग बोले- वाह, क्या संस्कार
जानकारी के मुताबिक, इस हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई। हम दिवंगत के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। जहाज पर मौजूद बाकी दो भारतीय नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
त्रिपुरा में सनसनीखेज वारदात: मां-बाप की हत्या, बेटा फांसी पर लटका मिला
त्रिपुरा में सनसनीखेज वारदात: मां-बाप की हत्या, बेटा फांसी पर लटका मिला
कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य: लवलीना बोरगोहेन
ग्लासगो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। बोरगोहेन बॉय मिला था। सेमीफाइनल में पहुंचने से उनका एक पदक पक्का हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।
पंजाब सरकार की योजनाओं से जनता लाभान्वित, आंदोलन को कांग्रेस हाइजैक कर रही : बलतेज सिंह पन्नू
चंडीगढ़, 24 जुलाई . आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता बलतेज सिंह पन्नू ने पंजाब Government की जनकल्याणकारी योजनाओं, मान Government के कामकाज, Prime Minister मोदी के वीडियो संदेश, छात्रों के आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका समेत कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राज्य Government की योजनाओं को लेकर बड़े आंकड़े पेश करते ... Read more
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से युवक घायल, दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो: अलका लांबा
New Delhi, 24 जुलाई . दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान एक युवक पेलेट गन से घायल हो गया. Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Friday को युवक को मीडिया के सामने लाकर यह दावा किया. इस बीच अब महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्र ... Read more
New Delhi, 24 जुलाई . भारतीय विदेश मंत्रालय ने Friday को बताया कि रूस के समुद्री क्षेत्र ‘ब्लैक सी’ में व्यावसायिक जहाज ‘एमवी ओमोर्फी’ में हुए हमले की कड़ी निंदा की. मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. विदेश मंत्रालय के अनुसार, 18 जुलाई को जब व्यावसायिक जहाज ... Read more
संवाद के माध्यम से ही विवादों का हल निकालना चाहिए, वीडियो संदेश से नहीं: धनीराम शांडिल
शिमला, 24 जुलाई . Himachal Pradesh के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है, लेकिन छात्रों का आंदोलन अभी जारी है. उन्होंने कहा कि छात्रों की नाराजगी का मूल कारण पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ अब ... Read more
भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि यह अभियान उसकी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, परिचालन तैयारी और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लगातार बारिश, तेज जलधाराओं और जोखिम भरी परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने बिना रुके राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।
रूसी समुद्री क्षेत्र में 'एमवी ओमोर्फी' जहाज पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा
सस्ते सोने का झांसा देकर पत्रकार से 16 लाख की ठगी, असली बताकर थमाया नकली बिस्कुट
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह खजूरी कलां स्थित राजौरा फार्म हाउस में रहते हैं।
पढ़ाई नहीं करोगे तो क्या होगा? स्कूली बच्चों ने दिए ऐसे मजेदार जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पढ़ाई नहीं करोगे तो क्या होगा? स्कूली बच्चों ने दिए ऐसे मजेदार जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
'चीन और रूस ईरान की मदद नहीं करते, करेंगे तो बहुत बुरा होगा', ट्रंप की नई धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर चीन और रूस के लिए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ये दोनों देश ईरान की मदद नहीं करेंगे। जानिए और क्या कहा ट्रंप ने?
अच्छे सुझाव भेजने वाले युवाओं का धन्यवाद, पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देर रात एक और वीडियो शेयर किया। अपने वीडियो मैसेज में पीएम मोदी कहा, दोस्तों, धन्यवाद! कल रात मुझे आप सभी से मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
छात्र आंदोलन पर सरकार बातचीत का रास्ता अपनाए : मौलाना साजिद रशीदी
New Delhi, 24 जुलाई . ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने छात्र आंदोलन, सोनम वांगचुक के विरोध-प्रदर्शन, नीट पेपर लीक, जेएनयू की एडवाइजरी और संसद में पेश किए गए ‘वंदे मातरम’ से जुड़े विधेयक सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Government को छात्रों की मांगों पर गंभीरता ... Read more
महाराष्ट्र: दिल्ली में छात्र विरोध प्रदर्शन स्थल पहुंचे रोहित पवार, सरकार पर साधा निशाना
New Delhi, 24 जुलाई . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने Saturday को राष्ट्रीय राजधानी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा कर एकजुटता व्यक्त की. प्रदर्शन नेता अभिजीत दीपके से मुलाकात के बाद, पवार ने आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया, केंद्र Government पर तीखे हमले किए, ... Read more
पेपर लीक से राजनीति तक... 26 दिनों में कैसे बदला जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन - Jagran
पेपर लीक से राजनीति तक... 26 दिनों में कैसे बदला जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन Jagran Google समाचार पर ज़्यादा हेडलाइन और उनके बारे में विशेषज्ञों की राय देखें
बिहार के नवादा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद, प्रशासन और पुलिस ने निवासियों से अपील की कि वे आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में शरण न लें, क्योंकि बिजली गिरने की सबसे अधिक संभावना पेड़ों पर ही होती है।
चलती ट्रेन में शॉर्ट सर्किट होने से यात्रियों में मच गया हड़कंप, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
चलती ट्रेन में शॉर्ट सर्किट होने से यात्रियों में मच गया हड़कंप, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
एनटीए में एक्शन : 47 कर्मियों को किया सेवा से बर्खास्त, दोषियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर बड़ा एक्शन लिया है। परीक्षा प्रणाली की शुचिता और पारदर्शिता बहाल करने के लिए NTA के 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त (Terminate) कर दिया गया है।
बाब-अल-मंदेब विवाद : भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जहाजों की आवाजाही पर दिया जोर
New Delhi, 24 जुलाई . विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Friday को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर जहाजों की आवाजाही का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट की स्थिति और हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब से आने ... Read more
मौसम विभाग ने गुजरात, ओडिशा, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
बांकीपुर में भाजपा को रोकने के लिए तेज प्रताप यादव ने किया प्रशांत किशोर का समर्थन
Patna, 24 जुलाई . बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले एक अहम Political घटनाक्रम में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की है. तेज प्रताप यादव ने Friday को मीडिया से बात करते हुए कहा ... Read more
एनटीए के पुनर्गठन की शुरुआत, वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियां और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती
New Delhi, 24 जुलाई . शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संस्थागत सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति भी की जाएगी. ... Read more
Dharmendra Pradhan Resignation Demands: NEET पेपर लीक का विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन में लगातार सैलाब उमडता नजर आ रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के इस प्रदर्शन में युवाओं को
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव gurupurnima,swamikishoredasj,jugalkishoremandirpanna,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm,panna गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संतों का प्राप्त किया आशीर्वाद भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 24, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अलौकिक जगत में संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। […]
ऐसे सजावट कौन करता है भाई, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
ऐसे सजावट कौन करता है भाई, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार पटना मुख्यालय अटैच
कोर्ट की कार्यवाही को अनधिकृत रूप से सोशल मीडिया मंचों पर डालने, साझा करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश जारी कर न्यायालय की कार्यवाही के ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को बिना संबंधित न्यायालय की पूर्व अनुमति के सोशल मीडिया तथा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डालने, एडिट करने, शेयर करने या उससे कमाई करने पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची […] The post कोर्ट की कार्यवाही को अनधिकृत रूप से सोशल मीडिया मंचों पर डालने, साझा करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक appeared first on Sabguru News .
पेपर लीक पर कांग्रेस पहले अपने शासनकाल का जवाब दे : अरुण चतुर्वेदी
jaipur, 24 जुलाई . Rajasthan वित्त आयोग के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने Friday को कहा कि संसद में पेश किया गया नया विधेयक पूरी तरह छात्रों के हित में है और इसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को ... Read more
अमेरिका यूरोप के लिए 'पिग्गी बैंक' बैंक नहीं हैं और ना ही हम इसे ऐसा बनने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका यूरोप के लिए 'पिग्गी बैंक' बैंक नहीं हैं और ना ही हम इसे ऐसा बनने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप
इंदौर में सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध, मावा, पनीर, घी, आटा, चावल, दाल और चिप्स सहित 28 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए।
5 साल में 17 पेपर लीक, 34 अभ्यर्थियों ने गंवाई जान... कांग्रेस को उनके ही जाल में भाजपा ने उलझाया
एक तरफ दिल्ली में छात्रों का जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है तो दूसरी तरफ से कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता भाजपा सरकार पर पेपर लीक के मुद्दे पर हमलावर हैं.
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव fasttrackcourtforyouth,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में पर्यटन बढ़ाने के लिए नदी पर बने अनोखे ग्लास फ्लोर और […]
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद! बिना इंटरनेट भी ऐसे चलेगा Google Maps; जानें 8 काम के सीक्रेट फीचर्स
Google Map को बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है. इतना ही नहीं ऑफ लाइन गूगल मैप के कई फीचर्स हैं, जिसका इस्तेमाल आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के कर सकते हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की T20I सीरीज फिलहाल 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने की योजना है। हालांकि, इसकी तारीखें भारत के संभावित बांग्लादेश दौरे पर निर्भर करेंगी।
रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भारत के […] The post रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया appeared first on Sabguru News .
चाइना जाकर कच्चा ऑक्टोपस खा गया इंडियन बंदा, VIDEO देख लोगों को आने लगी उल्टी
चाइना जाकर कच्चा ऑक्टोपस खा गया इंडियन बंदा, VIDEO देख लोगों को आने लगी उल्टी
NDTV Exclusive: सरकार-CJP बातचीत में क्या हुआ? सौरव दास ने बताईं तीन मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP ने सरकार के सामने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रभावित परिवारों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग रखी है.
जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से भूखंड की धोखाधड़ी में पांच घंटे चली पूछताछ
भरत ने भी नाना की तरह ज्यादातर सवालों के गोलमाल जवाब दिए और बिजलपुर के सुमित पटेल का नाम बताया। पुलिस ने अब सुमित को तलब कर लिया है।
राजस्थान को मिला नया 'पावर कपल': IAS पत्नी ने कैडर बदला तो IPS पति की सक्सेस स्टोरी कर रही ट्रेंड!
IPS सिद्धार्थ श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक-नायब तहसीलदार बनने के बाद अपने अंतिम प्रयास में UPSC में AIR 118 लाकर IPS बने.अब IAS पत्नी मुद्रा रहेजात राजस्थान कैडर में आई हैं.
अनुभव से मिलने वाली शिक्षा कठिन होती है, फिर भी जीवनभर साथ रहती है : मोहन भागवत
New Delhi, 24 जुलाई . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मातृत्व, भारतीय संस्कृति और समाज में बदलते मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि मातृत्व केवल परिवार तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि सृष्टि के निर्माण, विकास और पालन-पोषण का मूल आधार है. भागवत ने यह भी कहा कि ... Read more
नरसिंहगढ़ में पुलिस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को थाने ले जाने लगी, तब ही भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग ने जिला पंचायत अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया।
कर्नाटक: गडग हॉस्टल में मेडिकल छात्रा मृत पाई गई, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
गडग, 24 जुलाई . कर्नाटक के गडग जिले के नागावी के पास महात्मा गांधी ग्रामीण विकास विश्वविद्यालय में Friday को एक मेडिकल छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. उसके परिवार ने साजिश का आरोप लगाते हुए गहन जांच की मांग की है. मृतक की पहचान वीना हनापुर के रूप ... Read more
नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त
नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त NTA,NEET,paperleak,NEETpaperleakनेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। यह परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार लाने की दिशा में […]
ईरानी सीमा में एक और जहाज पर हुआ हमला, 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार
मोज़ाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान की समुद्री सीमा में हमला हुआ। इस जहाज़ पर 28 भारतीय क्रू सदस्य सवार हैं।
सरकार ने सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात; अगले दौर की वार्ता होगी कल
सरकार ने सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात; अगले दौर की वार्ता होगी कल jpnadda,sonamwangchuk,CJP,ashutoshranka,paperleak,NEETpaperleakसरकार ने सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात; अगले दौर की वार्ता होगी कल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली मे कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। श्री नड्डा ने बताया कि बैठक के […]
बंदे ने ऑनलाइन मंगवाई चांदी तो ऐसा हुआ खेल, डिलीवरी देख उड़ गए ग्राहक के होश
बंदे ने ऑनलाइन मंगवाई चांदी तो ऐसा हुआ खेल, डिलीवरी देख उड़ गए ग्राहक के होश
UPSC CMS 2026: Admit Card और महत्वपूर्ण जानकारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती में कुल 1358 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परीक्षा 02 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इस लेख में, आप महत्वपूर्ण तिथियों, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
छात्रों ने पेपर लीक का 'फायदा उठाया' और दूसरी बार में बेहतर प्रदर्शन किया: निर्मला सीतारमण
पेपर लीक को लेकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर सरकार संवेदनशील नहीं होती या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती, तो मैं विपक्ष के ऐसे हमले को समझ सकती थी. प्रधानमंत्री स्तर पर इस पर जवाब दिया गया है.

31 C
