डिजिटल समाचार स्रोत

...

VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर के शॉट से चोटिल हुआ नन्हा फैन, मैच के बाद किया दिल छू लेने वाला काम

मुंबई टी20 लीग 2026 के मुकाबले में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, लेकिन मैच के दौरान उनके बल्ले से निकला एक जोरदार छक्का स्टैंड्स में बैठे एक बच्चे को जा लगा। इसके बाद मैच खत्म होने पर अर्जुन ने जो किया, उसने फैंस का दिल जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार (8 जून) को खेले गए मुंबई टी20 लीग 2026 के 16वें मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान दिया और अपनी टीम ARCS अंधेरी को बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ नौ विकेट की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि मैच के दौरान एक छोटी सी घटना भी हो गई। अर्जुन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी करते हुए एक लंबा छक्का लगाया, लेकिन यह शॉट स्टैंड्स में बैठे एक छोटे बच्चे के सिर पर जा लगा। गेंद लगने से बच्चा चोटिल हो गया और कुछ समय तक उसे चिकित्सा सहायता भी दी गई। मैच खत्म होने के बाद अर्जुन उस बच्चे से मिले और उसकी हालत के बारे में पूछा और यह सुनिश्चित किया कि वह ठीक है। इसके बाद अर्जुन ने उस गेंद पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया, जिसने बच्चे को चोट पहुंचाई थी। इस खूबसूरत और मानवीय व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया और अर्जुन ने यह भी दिखाया कि एक खिलाड़ी की पहचान सिर्फ उसके खेल से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार से भी होती है। VIDEO: Arjun Tendulkar hit such a massive six in today’s T20 Mumbai League match that the ball landed in the stands and struck a young child. The child appeared to be in a lot of pain and started crying loudly pic.twitter.com/yJIyGc3Oit rushiii_12) June 8, 2026 After the six hit by Arjun Tendulkar struck a child sitting in the stands, Arjun met the child after the match and gifted him that same ball with his autograph on it. Arjun has a big heart, just like his father. pic.twitter.com/KynnWyDAtE (rushiii_12) June 8, 2026 मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। Also Read: LIVE Cricket Score 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ARCS अंधेरी की टीम ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर और मुशीर खान ने मैच पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया। अर्जुन ने 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से सिर्फ 34 गेंदों में नाबाद 66 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि मुशीर खान ने 38 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को 13.5 ओवर में ही जीत दिला दी।

क्रिकेट न मोर 10 Jun 2026 12:03 am

IND-A vs SL-A: श्रीलंका को 12 गेंदों में चाहिए थे 10 रन, भारत ने 4 गेंदों में 3 विकेट गिराकर छीन ली जीत; देखें VIDEO

Tri Series, Sri Lanka A vs India A: श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला। एक समय मेजबान टीम जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी क्षणों में मैच का पूरा पासा पलट गया। दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (9 जून) को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (14) और प्रभसिमरन सिंह (2) जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जिम्मेदारी संभाली और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों में 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और 97 गेंदों में उपयोगी 60 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के खोकर 277 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए को नीरोशन डिकवेला (47 रन 45 गेंद) और अविष्का फर्नांडो (45 रन 59 गेंद) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। इसके बाद कप्तान सहान अराच्चिगे ने 72 गेंदों में 74 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच का सबसे रोमांचक मोड़ आखिरी दो ओवर में आया। श्रीलंका ए को जीत के लिए 12 गेंदों में सिर्फ 10 रन चाहिए थे और उसके हाथ में तीन विकेट बाकी थे। ऐसे में मुकाबला पूरी तरह मेजबान टीम के पक्ष में नजर आ रहा था। लेकिन 49वें ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शद खान ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विजयकांत वियास्कंथ (5) को LBW आउट किया। इसके बाद अगली गेंद में एक गलतफहमी के चलते वनुजा सहान (23) रन आउट हो गए। फिर पांचवी ही गेंद पर मोहम्मद शिराज भी कैच आउट के रुप में अर्शद खान का शिकार बन गए। इस तरह श्रीलंका ए ने सिर्फ 4 गेंदों के भीतर अपने आखिरी 3 विकेट गंवा दिए। VIDEO: GAME. TURNED. UPSIDE DOWN. Sri Lanka ‘A’ looked home and dry before India ‘A’ stormed back when it mattered most. Here’s how the drama unfolded at the death. #SonySportsNetwork #SonyLIV TeamIndia SLvIND pic.twitter.com/RLdyW8qB9X Sony Sports Network (SonySportsNetwk) June 9, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score देखते ही देखते जीत की दहलीज पर खड़ी श्रीलंकाई टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर सिमट गई और इंडिया ए ने 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली।भारत के लिए गेंदबाजी में अनूकुल रॉय, अरशद खान, आयुष बदोनी और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट और अंशुल कंबोज ने 1 विकेट लिया।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 11:03 pm

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 5 सबसे सफल विकेटकीपर

क्रिकेट के खेल में विकेटकीपर की भूमिका बहुत अहम होती है, जो सिर्फ गेंद को पकड़कर वापस बॉलर तक पहुंचाने का ही काम नहीं करते। इतिहास ऐसे कई मुकाबलों का गवाह रहा है, जिसमें विकेटकीपर ने अपने दम पर मैच का रुख पलट दिया। आइए, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की 5 सबसे सफल विकेटकीपर्स के बारे में जानते हैं। एलिसा हीली: ऑस्ट्रेलिया की यह दिग्गज महिला क्रिकेटर इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। हीली ने साल 2010 से 2024 के बीच कुल 42 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें 32 शिकार किए। इस दौरान उन्होंने 15 खिलाड़ियों को कैच आउट किया, जबकि 17 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया। एलिसा हीली ने अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड 6 विमेंस टी20 विश्व कप खिताब (2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023) जीते हैं। तानिया भाटिया: भारतीय खिलाड़ी ने साल 2018 से 2020 के बीच 10 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें बतौर विकेटकीपर कुल 21 शिकार किए। इनमें 13 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया, जबकि 8 बल्लेबाजों के कैच लपके। तृषा चेट्टी: तानिया भाटिया के साथ साउथ अफ्रीका की तृषा चेट्टी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। तृषा ने साल 2009 से 2020 के बीच 23 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें 21 बार विकेट के पीछे से खिलाड़ियों को आउट किया। इस दौरान तृषा ने 9 कैच लपके और 12 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया। तानिया भाटिया: भारतीय खिलाड़ी ने साल 2018 से 2020 के बीच 10 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें बतौर विकेटकीपर कुल 21 शिकार किए। इनमें 13 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया, जबकि 8 बल्लेबाजों के कैच लपके। Also Read: LIVE Cricket Score सारा टेलर: साल 2009 से 2016 के बीच इंग्लैंड की इस दिग्गज खिलाड़ी ने विकेटकीपर के तौर पर 20 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इस दौरान 12 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया, जबकि 8 खिलाड़ियों के कैच लपके। सारा टेलर टी20 विश्व कप 2009 जीतने वाली इंग्लिश टीम का हिस्सा रही हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 10:08 pm

बड़ा उलटफेर! 21 साल बाद बांग्लादेश से वनडे हारा विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।21 साल बाद बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया पर वनडे में जीत मिली है। इससे पहले कार्डिफ में बांग्लादेश ...

वेब दुनिया 9 Jun 2026 9:42 pm

क्या Nightclub विवाद में फंसे Ben Stokes लेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास? सामने आई बड़ी अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली जीत के बाद हुए नाइटक्लब विवाद ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को मुश्किल में डाल दिया है। इसी बीच अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। मामला उस समय सामने आया जब बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर टीम प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ी लॉर्ड्स टेस्ट में 115 रन की जीत के बाद लंदन के चेल्सी स्थित एक नाइटक्लब पहुंचे थे। वहीं उनकी मुलाकात सारासेन्स रग्बी खिलाड़ी टोतोआ औवा से हुई, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी भी चोटिल हो गया और उसे टांके लगवाने पड़े। घटना के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार 35 वर्षीय बेन स्टोक्स अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहने पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो उनके 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो सकता है। Ben Stokes is reportedly considering retiring from international cricket due to the fallout from the nightclub incident! pic.twitter.com/1HulQbe2xL CRICKETNMORE (cricketnmore) June 9, 2026 रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ECB ने स्टोक्स को अपनी शर्तों पर कप्तानी छोड़ने का विकल्प दिया है। हालांकि फिलहाल स्टोक्स ने कप्तानी को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। अगर वह खुद कप्तानी नहीं छोड़ते हैं तो बोर्ड भी इस विवाद के बाद उनके भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकता है। वहीं खबर यह भी है कि संन्यास के अलावा स्टोक्स क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लेने पर भी विचार कर सकते हैं। इससे पहले वह 2021 में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कारणों के चलते खेल से दूर हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने वापसी की और अगले साल इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी। Also Read: LIVE Cricket Score रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्टोक्स और गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट सीरीज से निलंबित किया जा सकता है। फिलहाल बेन स्टोक्स ने इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ा यह मामला और भी बड़ा रूप ले सकता है।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 9:28 pm

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन की चेतावनी, अनधिकृत टूर्नामेंट में हिस्सा न लें खिलाड़ी

आंध्र प्रीमियर लीग (एपीएल) के पांचवें संस्करण की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने अपने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें उन्हें पहले से मंजूरी लिए बिना अनधिकृत टूर्नामेंट और प्राइवेट मैच में हिस्सा न लेने की चेतावनी दी गई है। एक बयान में, एसीए ने खिलाड़ियों को याद दिलाया है कि बिना मंजूरी वाले इवेंट्स में हिस्सा लेने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। बयान के अनुसार, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने एक औपचारिक रिमाइंडर जारी किया है: सभी रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को एसीए से पहले से लिखित मंजूरी लिए बिना किसी भी अनधिकृत क्रिकेट टूर्नामेंट या प्राइवेट मैच (टेनिस बॉल क्रिकेट लीग सहित) में हिस्सा लेने की सख्त मनाही है। कृपया एसोसिएशन के साथ अपनी प्रोफेशनल स्थिति बनाए रखने के लिए नियमों का पूरी तरह पालन करें। अनधिकृत भागीदारी को पेशेवर अनुशासन का उल्लंघन माना जाएगा और इसके परिणामस्वरूप सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब एसीए आंध्र प्रीमियर लीग के आयोजन के जरिए अपने क्रिकेट ढांचे को मजबूत करना चाहता है। इस साल पहली बार यह इवेंट तीन अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। बयान के अनुसार, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने एक औपचारिक रिमाइंडर जारी किया है: सभी रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को एसीए से पहले से लिखित मंजूरी लिए बिना किसी भी अनधिकृत क्रिकेट टूर्नामेंट या प्राइवेट मैच (टेनिस बॉल क्रिकेट लीग सहित) में हिस्सा लेने की सख्त मनाही है। कृपया एसोसिएशन के साथ अपनी प्रोफेशनल स्थिति बनाए रखने के लिए नियमों का पूरी तरह पालन करें। अनधिकृत भागीदारी को पेशेवर अनुशासन का उल्लंघन माना जाएगा और इसके परिणामस्वरूप सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। Also Read: LIVE Cricket Score एसीए को उम्मीद है कि वह आने वाले कुछ वर्षों में यह लीग ज्यादा से ज्यादा मैदानों में खेली जाएगी, जिसका दीर्घकालिक लक्ष्य आंध्र क्रिकेट को और अधिक मजबूत बनाना है। एपीएल 2026 की आधिकारिक शुरुआत शाम 6 बजे एक उद्घाटन समारोह के साथ होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू करेंगे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 9:20 pm

वनडे इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी हार, मेजबान टीम ने 86 रन से धूल चटाई

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को डकवर्थ लुईस के आधार पर 86 रन से अपने नाम किया। यह वनडे इतिहास में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर दूसरी जीत रही। बांग्लादेश ने इससे पहले 18 जून 2005 को कार्डिफ में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। 23 वनडे मुकाबलों में बांग्लादेश को अब तक 20 हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच टाई रहा। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 284 रन बनाए। बांग्लादेश को महज 10 के स्कोर पर सैफ हसन (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो ने तंजीद हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 गेंदों में 96 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 106 के स्कोर तक पहुंचा दिया। तमीम 44 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 54 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने लिटन दास और नजमुल का विकेट भी 140 के स्कोर तक गंवा दिया। लिटन बांग्लादेश के खाते में सिर्फ 7 रन का योगदान दे सके, जबकि नजमुल ने 86 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 67 रन बनाए। मोसाद्देक हुसैन ने तौहीद हृदय (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 90 गेंदों में 75 रन जोड़े, जबकि तस्कीन अहमद (20) के साथ आठवें विकेट के लिए 45 रन जुटाए। मोसाद्देक 70 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 86 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से नाथन एलिस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि लियाम स्कॉट और मैट रेनेशॉ ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 42.2 ओवरों में 191 के स्कोर तक 9 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बारिश के चलते खेल आगे नहीं बढ़ सका। इस टीम ने सिर्फ 2 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जोश इंगलिस ने कप्तान कूपर कोनोली के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़कर टीम को संभाला। मोसाद्देक हुसैन ने तौहीद हृदय (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 90 गेंदों में 75 रन जोड़े, जबकि तस्कीन अहमद (20) के साथ आठवें विकेट के लिए 45 रन जुटाए। मोसाद्देक 70 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 86 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से नाथन एलिस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि लियाम स्कॉट और मैट रेनेशॉ ने 2-2 विकेट निकाले। Also Read: LIVE Cricket Score इस टीम ने 91 के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद कैरी ने कैमरून ग्रीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कैरी ने 62 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। यहां से कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, उन्होंने 66 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से नाहिद राणा ने 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मुस्तफिजुर रहमान और मोसाद्देक हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 8:36 pm

लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम की पिचों से नाखुश आईसीसी, डिमेरिट प्वाइंट दिए

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने लंदन के लॉर्ड्स और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट दिया है। यह कार्रवाई मैच रेफरी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। ये रिपोर्ट लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल के पहले टेस्ट और लाहौर में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के बाद सौंपी गई थीं। दोनों वेन्यू को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट मिला है। आईसीसी ने पुष्टि की है कि इन दोनों मैदानों पर पहले कोई डिमेरिट प्वाइंट नहीं था। संबंधित रिपोर्ट इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भेज दी गई हैं। अब उनके पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है। आईसीसी ने हाल ही में इंटरनेशनल मुकाबलों में इस्तेमाल की गई पिचों को पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के तहत 'असंतोषजनक' माना था। लॉर्ड्स में चिंता का मुख्य कारण टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजों को मिली बहुत ज्यादा मदद थी, जहां तीसरे दिन बारिश की वजह से रुकावट के बावजूद मैच चार दिन के अंदर ही खत्म हो गया। मैच के शुरुआती दो दिनों में ही कुल 33 विकेट गिर गए थे। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पूरे मैच के दौरान बल्ले और गेंद के बीच असंतुलन की ओर इशारा करते हुए कहा, पूरे टेस्ट के दौरान गेंद की सीम मूवमेंट बहुत ज्यादा थी और कई बार गेंद बहुत नीचे भी रही। पूरे मैच में बाउंस एक जैसा नहीं था, क्योंकि पहले दिन 16 और दूसरे दिन 17 विकेट गिरे। पिच की वजह से बल्ले के मुकाबले गेंद का पलड़ा बहुत भारी रहा। दूसरी तरफ, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच की जांच बिल्कुल अलग कारणों से की गई। जहां लॉर्ड्स की आलोचना सीम गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद देने के लिए हुई, वहीं लाहौर की पिच को वनडे मैच के लिए बहुत धीमा और रन बनाने के लिए मुश्किल माना गया। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे लो-स्कोरिंग रहा। दोनों टीमों के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, क्योंकि पिच शुरुआती दौर से ही स्पिनर्स को मदद कर रही थी। मैच रेफरी ग्रीम ला ब्रूय ने अपनी रिपोर्ट में इन चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा, पिच धीमी और नीची थी, जिससे रन बनाना बहुत मुश्किल हो गया। यह वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए सही नहीं थी, क्योंकि बल्लेबाजों को जमने में ज्यादा समय लग रहा था। मैच की शुरुआत से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली और पूरे मैच के दौरान यही स्थिति बनी रही। दूसरी तरफ, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच की जांच बिल्कुल अलग कारणों से की गई। जहां लॉर्ड्स की आलोचना सीम गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद देने के लिए हुई, वहीं लाहौर की पिच को वनडे मैच के लिए बहुत धीमा और रन बनाने के लिए मुश्किल माना गया। Also Read: LIVE Cricket Score हालांकि लॉर्ड्स या गद्दाफी स्टेडियम पर अभी कोई तुरंत खतरा नहीं है, लेकिन ये नई रेटिंग्स खेल के दो सबसे अहम वेन्यू के लिए चेतावनी की तरह हैं, क्योंकि वे भविष्य के इंटरनेशनल मैचों में और पेनाल्टी से बचना चाहेंगे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 7:24 pm

VIDEO: Josh Inglis को आउट कर जोश में बहके Nahid Rana, मैदान पर दोनों खिलाड़ियों में हुई कहासुनी

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंगलिस का अहम विकेट हासिल किया, लेकिन इसके बाद मैदान पर माहौल थोड़ा गर्मा गया। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मंगलवार (9 जून) को खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की। 285 रन के लक्ष्य का बचाव कर रही मेजबान टीम ने शुरुआती ओवरों में ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बना दिया। मैथ्यू शॉर्ट पहली ही गेंद पर गोल्डन डक होकर पवेलियन लौट गए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान ने मार्नस लाबुशेन को 1 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ही ओवर में एक और बड़ा झटका दे दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंगलिस से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन नाहिद राणा ने उनकी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ने दिया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में नाहिद ने 147.9 KPH की रफ्तार से ऑफ स्टंप के आसपास बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर अतिरिक्त उछाल मिला। इंगलिस ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के दस्तानों में चली गई। इंगलिस 25 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। विकेट मिलते ही नाहिद राणा जोश में नजर आए और उन्होंने जोरदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान भी हुआ। मैदान पर कुछ सेकंड के लिए माहौल गर्म हो गया, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने बीच में आकर स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद मामला शांत हो गया और खेल आगे बढ़ता रहा। हालांकि यह घटना कैमरे में कैद हो गई और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई। VIDEO: Big Wicket for Bangladesh! Josh Inglis departs. Caught by Litton Das, bowled by Nahid Rana pic.twitter.com/waRZRvW6mX Bangladesh Cricket (BCBtigers) June 9, 2026 नाहिद राणा का यह विकेट बांग्लादेश के लिए काफी अहम साबित हुआ क्योंकि उस समय ऑस्ट्रेलिया पहले ही दबाव में था। इंगलिस के आउट होने से मेजबान टीम को मुकाबले में और मजबूत पकड़ बनाने का मौका मिला। Also Read: LIVE Cricket Score मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। टीम के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने 86 गेंदों में 67 रन और तंजीद हसन तमीम ने 44 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेल अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं मोसद्देक हुसैन ने 70 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाकर बांग्लादेश को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 7:19 pm

वनडे विश्व कप की तरह T20 विश्व कप भी जीते भारतीय टीम: पूजा वस्त्रकार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी ऑल-राउंडर में से एक, पूजा वस्त्रकार का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली के साथ अचानक मुलाकात के दौरान वह नर्वस हो गई थीं और इस वजह से वह उनसे बात नहीं कर पाईं। विमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी की तरफ से खेलने वाली और मौजूदा समय में मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग टी20 (एमपीएल टी20) में चंबल घड़ियाल की कप्तानी कर रही पूजा वस्त्रकार ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया, मैं विराट से दक्षिण अफ्रीका में मिली थी, लेकिन मैंने उनसे बात नहीं की। हम एयरपोर्ट पर थे। मुझे लगा कि वह व्यस्त हैं। शायद मैं नर्वस थी, इसलिए मैंने उनसे बात नहीं की। अगर आप एनसीए (बीसीसीआई सीओई) जाते हैं, तो आप वहां सभी खिलाड़ियों से मिलते हैं। वहां कोच होते हैं। हमारी टीम में बहुत सारे सीनियर खिलाड़ी हैं। वे छोटी-छोटी चीजों में हमारी मदद करते हैं। इसलिए, मैंने उनसे उस लेवल पर बात नहीं की। एमपीएल टी20 के बारे में पूजा ने कहा, लड़कियों के लिए यह प्लेटफॉर्म बहुत बड़ा है। जब उन्हें प्लेटफॉर्म मिलता है, तो उन्हें अपनी स्किल्स दिखाने का मौका मिलता है। जब इस तरह का कोई टूर्नामेंट होता है, तो सभी स्काउट मेंबर्स शामिल होते हैं, और उनकी नजर खिलाड़ियों पर होती है। मुझे लगता है कि उन्हें भी पता है कि यह खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है और वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भविष्य के संभावित खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों से कैसे अलग होते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अनुशासन बहुत जरूरी है। बहुत से लोग कड़ी मेहनत करते हैं, बहुत से लोगों में प्रतिभा होती है। अनुशासन का अर्थ यह हुआ कि अगर आप एक ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं, तो सभी 6 गेंद कप्तान के मुताबिक डालें। अगर आप बल्लेबाजी कर रहे हैं, अगर स्कोर 120 है, तो क्या आप आखिर तक टिके रह सकते हैं और उसे चेज कर सकते हैं? यहीं पर अनुशासन एक खिलाड़ी को स्टार बनाने में बहुत जरूरी होता है। कप्तान के तौर पर पूजा ने कहा कि उनकी जिम्मेदारियां उनके निजी प्रदर्शन से कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा, जब आप किसी फ्रेंचाइजी या स्टेट टीम के कप्तान होते हैं, तो आपको सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि 15 सदस्यों और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए भी जिम्मेदारी से काम करना होता है। बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। टीम के बारे में सोचना, उसे फाइनल तक ले जाना, सारे उतार-चढ़ाव। माहौल बहुत अच्छा होना चाहिए। इसलिए, जब जिम्मेदारी की बात आती है तो चीजें बहुत अलग होती हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर, मुझे बचपन से ही जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैं अपनी कप्तानी का मजा ले रही हूं। राष्ट्रीय टीम में अपने प्रदर्शन को मिलने वाली पहचान पर उन्होंने कहा, मुझे कभी नहीं लगा कि नेशनल टीम में मेरे योगदान का कोई भी हिस्सा अनदेखा रह गया है। जब भी मेरी बल्लेबाजी की जरूरत पड़ी, मैंने रन बनाए, गेंदबाजी में भी विकेट लिए, और यह हर फॉर्मेट की बात है। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर अपनी सोच पर पूजा ने कहा, सभी को पूजा पर भरोसा था। वे जानते थे कि मैं बहुत प्रतिभावान हूं और एक दिन भारत के लिए खेलूंगी और बेहतरीन खिलाड़ी बनूंगी। मैं शुक्रगुजार हूं, हां। मैंने उस समय से लेकर अब तक अपने अंदर बहुत फर्क देखा है। जब आप डेब्यू करते हैं, तो उतार-चढ़ाव आते हैं। इसे संभालना थोड़ा मुश्किल होता है। जैसे-जैसे आपको अनुभव होता है, आपका एटीट्यूड बदलता है और आप कूल, शांत और कंपोज्ड हो जाते हैं। राष्ट्रीय टीम में अपने प्रदर्शन को मिलने वाली पहचान पर उन्होंने कहा, मुझे कभी नहीं लगा कि नेशनल टीम में मेरे योगदान का कोई भी हिस्सा अनदेखा रह गया है। जब भी मेरी बल्लेबाजी की जरूरत पड़ी, मैंने रन बनाए, गेंदबाजी में भी विकेट लिए, और यह हर फॉर्मेट की बात है। Also Read: LIVE Cricket Score भारतीय टीम के लिए संदेश के रूप में उन्होंने कहा, जैसे टीम ने वनडे विश्व कप जीता था, वैसे ही टी20 विश्व कप भी घर लाएं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 6:54 pm

Tri Series: रोमांचक मैच में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया, ऋतुरात गायकवाड़ बने जीत के हीरो

Sri Lanka A vs India A ODI: इंडिया ए ने मंगलवार (9 जून) को दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। ऋतुरात गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों में संघर्षपूर्ण 60 रन बनाए। श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट, चमिका करुणारत्ने, वनु सहन और गरुका सांके ने 1-1 विकेट लिया। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरूआत के बाद भी 48.5 ओवर में 269 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका को आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और 3 विकेट बचे थे। 49वां ओवर अरशद खान डालने आए और और उन्होंने 2 विकेट झटके औऱ ऋतुराज गायकवाड़ के रऩआउट से इंडिया ए की जीत पक्की हो गई। What a way to kick off the #TriNationSeries ! India A pull off a spectacular comeback with the ball to secure a thrilling 8-run victory against Sri Lanka A Scorecard https://t.co/nwKDTkg1ZY #SLAvINDA Credits: Sri Lanka Cricket pic.twitter.com/kSNXFOTIKH — BCCI (@BCCI) June 9, 2026 कप्तान सहान अराच्चिगे ने 72 गेंदो में 74 रन की पारी खेली। वहीं निरोशन डिकवेला ने 47 रन, अविष्का फर्नांडो ने 45 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 46 रन बनाए। भारत के लिए गेंदबाजी में अनूकुल रॉय, अरशद खान, आयुष बदोनी और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट और अंशुल कंबोज ने 1 विकेट लिया। टीमें: इंडिया (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम। Also Read: LIVE Cricket Score श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 6:45 pm

Women's T20 World Cup के इतिहास में रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई टीमों ने अपने दमदार प्रदर्शन से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई है। आइए, टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों के बारे में जानते हैं। 114 रन: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर है, जिसने 21 फरवरी 2023 को पाकिस्तान के विरुद्ध केपटाउन में 114 रन से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान निर्धारित ओवरों में 99/9 का स्कोर ही बना सका। 113 रन: साउथ अफ्रीका ने 28 फरवरी 2020 को कैनबरा में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 113 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने सलामी बल्लेबाज लिजेली ली (101) के शतक के दम पर 195/3 का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद थाईलैंड को 19.1 ओवरों में महज 82 रन पर समेट दिया। 102 रन: इस लिस्ट में न्यूजीलैंड तीसरे पायदान पर है, जिसने 19 फरवरी 2023 को पार्ल में श्रीलंका के विरुद्ध 102 रन से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सूजी बेट्स (56) और अमेलिया केर (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 162/3 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.5 ओवरों में महज 60 रन पर सिमट गई। 113 रन: साउथ अफ्रीका ने 28 फरवरी 2020 को कैनबरा में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 113 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने सलामी बल्लेबाज लिजेली ली (101) के शतक के दम पर 195/3 का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद थाईलैंड को 19.1 ओवरों में महज 82 रन पर समेट दिया। Also Read: LIVE Cricket Score 97 रन: ऑस्ट्रेलिया ने 11 फरवरी 2023 को पार्ल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 97 रन से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 14 ओवरों में सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई। एश्ले गार्डनर ने महज 12 रन देकर 5 विकेट निकाले। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 6:34 pm

त्रिकोणीय सीरीज: इंडिया ए ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत इंडिया ए ने जीत के साथ की है। इंडिया ए ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका 269 रन पर सिमट गई और 8 रन से मैच हार गई। श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। 93 के स्कोर पर अविष्का 59 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 99 के स्कोर पर निरोशन के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। निरोशन 45 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। 109 पर श्रीलंका को तीसरा झटका भी लगा, जब नुवानीडू फर्नांडो 8 रन बनाकर आउट हुए। सदीरा समरविक्रमा और कप्तान साहन अराचिगे ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़कर मैच में श्रीलंका की फिर वापसी कराई। समरविक्रमा ने 46 रन बनाए और चौथे विकेट के रूप में 187 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद विकेटों के गिरने का क्रम लगातार जारी रहा, लेकिन कप्तान अराचिगे ने एक छोर थामे रखा और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। सातवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले कप्तान ने 72 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। उनका विकेट जब गिरा, उस समय श्रीलंका को मात्र 16 रन की आवश्यकता थी। कप्तान अराचिगे का विकेट गिरते ही श्रीलंकाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 48.5 ओवर में 269 रन पर सिमट गई और 8 रन से हार गई। श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। 93 के स्कोर पर अविष्का 59 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 99 के स्कोर पर निरोशन के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। निरोशन 45 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। 109 पर श्रीलंका को तीसरा झटका भी लगा, जब नुवानीडू फर्नांडो 8 रन बनाकर आउट हुए। Also Read: LIVE Cricket Score इंडिया ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे। भारतीय टीम की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 114 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए। इसके अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 60 रन की पारी खेली। प्रियांश आर्य ने 32, आयुष बडोनी ने 24 और सुर्यांश शेड्गे ने नाबाद 26 रन बनाए थे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 6:22 pm

वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे': हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना ​​है कि पिछले साल वनडे विश्व कप में जीत के बाद भारतीय टीम का नजरिया बदला है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 को जीतने की तैयारी कर रही है। हरमनप्रीत कौर ने जियोस्टार पर कहा, मुझे लगता है कि पहला वनडे विश्व कप जीतने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। उम्मीद है, हम ट्रॉफी जीतने का यह सिलसिला जारी रखेंगे। एक कप्तान के तौर पर मैं यही चाहती हूं, और मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर कोई इसी का सपना देख रहा है। हम इस दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। मौजूदा भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक अनुभवी हैं। पिछले एक दशक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकास यात्रा में उनका अहम योगदान रहा है। कई आईसीसी इवेंट्स में खेलने और कई कैंपेन को निराशा में खत्म होते देखने के बाद, हरमनप्रीत अब एक ऐसी टीम को लीड कर रही हैं जिसमें यह आत्मविश्वास है कि वे सबसे बड़े स्टेज पर चैंपियन सकते हैं। भारतीय टीम का आत्मविश्वास उनकी तैयारियों में दिख रहा है। टीम ने हाल ही में कार्डिफ में वेस्टइंडीज पर जीत के साथ अपना वार्म-अप कैंपेन शुरू किया। मैच के दौरान भारतीय टीम की कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मौजूदा भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक अनुभवी हैं। पिछले एक दशक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकास यात्रा में उनका अहम योगदान रहा है। कई आईसीसी इवेंट्स में खेलने और कई कैंपेन को निराशा में खत्म होते देखने के बाद, हरमनप्रीत अब एक ऐसी टीम को लीड कर रही हैं जिसमें यह आत्मविश्वास है कि वे सबसे बड़े स्टेज पर चैंपियन सकते हैं। Also Read: LIVE Cricket Score महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2020 में आया था। भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 5:36 pm

10 जून से झारखंड टी20 लीग का आगाज, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 10 जून से रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में 'झारखंड टी20 क्रिकेट लीग' का आगाज होगा। बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार, यह आयोजन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है। 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि धोनी ने समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उद्घाटन समारोह लीग के शुरुआती मुकाबले के समापन के बाद आयोजित होगा। इस अवसर पर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी अपनी प्रस्तुति देंगी। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में छोटानागपुर रॉयल्स, रांची टाइटंस, कोयलांचल सुपर किंग्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग चरण में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 22 जून को दो सेमीफाइनल और 23 जून को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 10 जून को दोपहर 12 बजे छोटानागपुर रॉयल्स बनाम रांची टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मुकाबला कोयलांचल सुपर किंग्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच होगा। 22 जून को पहला सेमीफाइनल टीम-1 बनाम टीम-4 और दूसरा सेमीफाइनल टीम-2 बनाम टीम-3 होगा। 23 जून को खिताबी मुकाबले में सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में छोटानागपुर रॉयल्स, रांची टाइटंस, कोयलांचल सुपर किंग्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स की टीमें हिस्सा लेंगी। Also Read: LIVE Cricket Score जेएससीए के अनुसार लीग चरण में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दिन में और दूसरा शाम को आयोजित होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण' जियो हॉटस्टार' और 'डीडी स्पोर्ट्स' पर किया जाएगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, जिससे क्रिकेट प्रेमी बिना टिकट मैचों का आनंद ले सकेंगे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 4:16 pm

आईसीसी रैंकिंग: 'नंबर-1' ऑलराउंडर बनीं अमेलिया केर, टॉप-10 में हरमनप्रीत कौर की वापसी

T20 World Cup Captains: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर ने टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में एक बार फिर शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। अमेलिया टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ दिन पहले ही केर टॉप पोजीशन पर लौटी हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं, जो आयरलैंड में हाल ही में हुई ट्राई-सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेली थीं। न्यूजीलैंड की कप्तान के टॉप पर पहुंचने के बावजूद, ऑलराउंडर चार्ट में टॉप पर रहने की होड़ कड़ी बनी हुई है। केर के पास सिर्फ 5 रेटिंग प्वाइंट्स की बढ़त है। दोनों प्रभावशाली कप्तान 12 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी पोजीशन के लिए मुकाबला करेंगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-2 में बनी हुई हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है। टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने के बाद कौर ने टॉप 10 में वापसी की है। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है। एलिस कैप्सी, जो सीरीज के निर्णायक मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनी थीं, टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में 13 स्थान ऊपर चढ़कर 30वें नंबर पर पहुंच गई हैं। बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 18वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी हीथर नाइट चार स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ नंबर 1 T20I गेंदबाज के तौर पर उतरेंगी, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान की सादिया इकबाल के मुकाबले नंबर 1 स्थान पर अपनी मामूली बढ़त बनाए रखी है। बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 18वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी हीथर नाइट चार स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गई हैं। Also Read: LIVE Cricket Score टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में केर और मैथ्यूज का दबदबा है, लेकिन स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस को भी फायदा हुआ है। बांग्लादेश और नीदरलैंड के खिलाफ हालिया ट्राई-सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वह 9 पायदान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 3:52 pm

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत 2 ऑलराउंडर पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद जश्न के लिए नाइटक्लब पहुंचे बेन स्टोक्स और गस एटिंकसन मुसीबत में घिर गए। मीडिया सूत्रों की जानकारी के मुताबिक एक रगबी खेल के दौरान यह घटना सामने आई।

वेब दुनिया 9 Jun 2026 3:39 pm

मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा, आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के भारतीय टीम में हुआ बदलाव

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में एक बड़ा और अहम बदलाव किया गया है। मोहम्मद सिराज की जगह दोनों टी20 सीरीज के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फैसला एक लंबे अंतरराष्ट्रीय सीजन से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए सावधानी के तौर पर लिया गया है। सिराज की जगह आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर अब प्रसिद्ध कृष्णा टीम के साथ जाएंगे। मोहम्मद सिराज वनडे विश्व कप 2026 और टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा रहे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट का भी हिस्सा थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। बीसीसीआई सिराज को आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहती है और संभवत: इसीलिए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया है। सिराज 17 टी20 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए 5 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और 12 मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए थे। मोहम्मद सिराज वनडे विश्व कप 2026 और टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा रहे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट का भी हिस्सा थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। बीसीसीआई सिराज को आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहती है और संभवत: इसीलिए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया है। सिराज 17 टी20 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। Also Read: LIVE Cricket Score आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 2:40 pm

Mohammed Siraj इस कारण इंग्लैंड और आयरलैंड T20I सीरीज से हुए बाहर, Prasidh Krishna को मिला मौका 

India vs England T20I 2026: sभारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है, बीसीसीआई ने मंगलवार (9 जून) को इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फ़ैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि लंबे इंटरनेशनल सीज़न से पहले सिराज पूरी तरह ठीक हो सकें। सिलेक्शन कमेटी ने इन दोनों सीरीज के लिए सिराज की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है। News Prasidh Krishna replaces Mohd. Siraj in #TeamIndia 's T20I squads for Ireland & England. More Details | #IREvIND | #ENGvIND https://t.co/LNPOVVVHq5 — BCCI (@BCCI) June 9, 2026 आयरलैंड और इंग्लैंज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम Also Read: LIVE Cricket Score श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 2:25 pm

VIDEO: प्रियांश आर्य की किस्मत ने दिया धोखा, अजीबोगरीब तरीके से हुए रनआउट

दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंडिया ए नेश्रीलंका ए के सामनेजीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने मेंऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। गायकवाड़ ने शतक लगाया तो वहीं, तिलक ने अर्द्धशतक लगाया। हालांकि, भारतीय पारी के दौरानएक ऐसा रनआउट भी देखने को मिला जिसने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। इंडिया ए के बल्लेबाज प्रियांश आर्य एक अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।येघटना तब हुई जब गायकवाड़ और आर्य बैटिंग कर रहे थे। गायकवाड़ ने ऑफ साइड की तरफ शॉट खेलकर दो रन का मन बनाया। शुरू में आर्य भी दूसरे रन के लिए तैयार थे लेकिन उन्होंने फील्डर को देखकर मन बदल लिया लेकिन तब तक गायकवाड़ भी आर्य के पास स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे। कायदे से रनआउट तो गायकवाड़ को होना चाहिए था लेकिन क्योंकि प्रियांश आर्य काबल्ला श्रीलंका ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के जूते में फंस गया जिसके चलते वो क्रीज़ में गायकवाड़ से पहले ना पहुंच सके और उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा। उनके इस विकेट से भारतीय फैंस के दिल टूट गए जबकि खुद प्रियांश भी निराश होकर पवेलियन जाते दिखे। उनके रनआउट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Priyansh Arya gave a call to Ruturaj for 2nd run then backed off but karma hit instantly, keeper blocked his bat and Arya got out #INDAvsSLA pic.twitter.com/pNNicubc9K — سهيل (@tweetsbysohaill) June 9, 2026 मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद इंडिया ए टीम की शुरूआत खराब रही। 16 रन के कुल स्कोर तक प्रभसिमरन सिंह औऱ वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए, जिसके बाद गायकवाड़ ने पहले प्रियांश आर्यऔर फिर कप्तान तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला। गायकवाड़ ने तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 185 गेंदों में 150 रन की साझेदारी की। Also Read: LIVE Cricket Score गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ते हुए 114 गेंदों में 101 रन और तिलक ने 97 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में आयुष बदोनी ने 24 रन और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 26 रन बनाए। जिसकी बदौलत इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन का स्कोर बनाया।श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट, चमिका करुणारत्ने, वनु सहन और गरुका सांके ने 1-1 विकेट लिया।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 2:14 pm

भारत पाक से कहीं ज्यादा सुरक्षित, लिट्टन दास ने बांग्लादेशी सरकार पर उठाए सवाल (Video)

टी-20 विश्वकप 2026 में बांग्लादेश भारत खेलने नहीं आई थी क्योंकि उनके राजनायिक संबंध में काफी कटुता थी। बांग्लादेश ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर भारत के टी-20 विश्वकप 2026 से नाम वापस ले लिया था। T20I कप्तान लिट्टन कुमार दास ने अपनी ही सरकार की ...

वेब दुनिया 9 Jun 2026 1:45 pm

Ruturaj Gaikwad ने 21वां शतक ठोककर रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड

ऋजुरात गायकवाड़ ( Ruturaj Gaikwad) ने मंगलवार (9 जून) को इंडिया ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। दबाव वाली स्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। राहुल द्रविड़ की बराबरी की बतौर भारतीय लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में गायकवाड़ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में यह उनका 21वां शतक था और उन्होंने राहुल द्रविड़ औऱ गौतम गंभीर की बराबरी की। 60 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। Most Centuries in List A Cricket (Indians) 60 - Sachin Tendulkar 59 - Virat Kohli 37 - Rohit Sharma 31 - Sourav Ganguly 30 - Shikhar Dhawan 21 - Ruturaj Gaikwad* 21 - Gautam Gambhir 21 - Rahul Dravid pic.twitter.com/BmZmxEyQ9M — (@Shebas_10dulkar) June 9, 2026 विराट कोहली को छोड़ा पीछे गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। न्यूनतम 50 पारियों की शर्त के साथ गायकवाड़ अब इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत रखने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गायकवाड़ ने 5161 रन 59.32 की औसत से बनाए हैं, जो उन्हें इस सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचाता है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। Highest Average in List A Cricket (Min 50 Innings) 59.32 - Ruturaj Gaikwad (5161 runs)* 57.91 - Virat Kohli (16447 runs) 57.86 - Michael Bevan (15103 runs) pic.twitter.com/gPXyKgH9dJ — (@Shebas_10dulkar) June 9, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद इंडिया ए टीम की शुरूआत खराब रही। 16 रन के कुल स्कोर तक दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद गायकवाड़न पहले प्रियांश आर्या और फिर कप्तान तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला। गायकवाड़ ने तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 185 गेंदों में 150 रन की साझेदारी की।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 1:34 pm

टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, हार्दिक पांड्या हुए अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए फिट

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहलेभारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आईहै। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ होने वाली सीरीज़ में खेलने की मंज़ूरी मिल गई है। दोनों टीमें 13, 17 और 20 जून को लखनऊ, धर्मशाला और चेन्नई में तीन वनडे मैच खेलेंगी। गौरतलब है कि पांड्या पीठ में ऐंठन के कारण IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे और 2 जून से बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में थे। BCCI के एक सूत्र ने PTI से बातचीत के दौरानबताया, 2 जून को COE में रिपोर्ट करने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिनों में उन्होंने कई मैच सिमुलेशन किए और 10 ओवरतक गेंदबाजी भी की। उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच ने उनके फिटनेस डेटा को मंज़ूरी दे दी है। दिलचस्प बात येहै कि हाल ही में भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि उनके पास हार्दिक की फिटनेस स्थिति के बारे में कोई अपडेट नहीं है। हालांकि, उन्होंने येज़रूर बताया था कि स्टार ऑलराउंडर ठीक हैं। इसके अलावा, फैंस को येजानकर राहत मिलेगी कि हार्दिक ट्रेनिंग के दौरान 10 ओवर का पूरा स्पेल फेंक पाए हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें आगामी वनडे मैचों में खेलने की मंज़ूरी मिल गई है। Also Read: LIVE Cricket Score हालांकि, अभी येसाफ़ नहीं है कि हार्दिक ट्रेनिंग के लिए चंडीगढ़ में टीम के साथ जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला में टीम से मिलेंगे। हार्दिक टीम इंडिया के वनडे प्लान का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर भारतीय टीम चाहेगी कि हार्दिक पांड्या ना सिर्फ फिट रहें बल्कि अपनी पुरानी लय भी हासिल कर लें।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 1:10 pm

IND vs AFG: हिटमैन Rohit Sharma अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं, आई बड़ी अपडेट

Rohit Sharma, India vs Afghanistan ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को 13 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। इससे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आई है। खबरों के अनुसार हिटमैन रोहित शर्मा इस सीरीज के लिए फिट हो गए हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। Also Read: LIVE Cricket Score बता दें कि सीरीज के लिए रोहित टीम में चुने गए थे, लेकिन उनका उपलब्ध होना फिटनेस पर निर्भर था। लेकिन अब रोहित ने बीसीसीआई के सीओई में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे। ROHIT SHARMA IS COMING - Rohit Sharma has cleared the fitness Test at BCCI CoE & will join the team soon for Afghanistan series. [Vipul Kashyap] pic.twitter.com/mVVV88LOy5 — Johns. (@CricCrazyJohns) June 9, 2026

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 1:09 pm

'यह जगह घर की तरह', विराट कोहली ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। विराट ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पूरे सीजन में टीम के सफर और उस मजबूत रिश्ते के बारे में बात की जिसने उन्हें खिताब तक पहुंचने के रास्ते में चुनौतियों से उबरने में मदद की। कोहली ने लिखा, सीजन की शुरुआत भरोसे के साथ की। लगातार दो खिताब के साथ खत्म किया। इस टीम ने हर इमोशन को एक साथ जिया। उतार-चढ़ाव, दबाव, मुश्किलें और अटूट सपोर्ट। यह बहुत खास लगता है क्योंकि यह जगह घर है। लगातार 17 सीजन एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी आरसीबी ने 18वें सीजन (आईपीएल) में अपना पहला खिताब जीता और उसे आईपीएल 2026 में फिर दोहरा दिया। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था, जबकि आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर खिताब जीता। आईपीएल 2026 फाइनल की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। यह फैसला उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और जीटी को 155 रन पर रोक दिया। लगातार 17 सीजन एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी आरसीबी ने 18वें सीजन (आईपीएल) में अपना पहला खिताब जीता और उसे आईपीएल 2026 में फिर दोहरा दिया। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था, जबकि आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर खिताब जीता। Also Read: LIVE Cricket Score आरसीबी के पूरे सीजन प्रभावी और दबदबे वाले प्रदर्शन में विराट की दमदार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही। विराट ने 16 मैचों की 16 पारियों में 675 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 1:02 pm

जोहान बोथा ने ब्रिस्बेन हीट और क्वींसलैंड के हेड कोच का पद छोड़ा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जोहान बोथा ने क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट के साथ बतौर कोच अपना कार्यकाल समय से पहले ही समाप्त कर दिया है। उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में एक सीजन बाकी होने के बावजूद दोनों कोचिंग पदों से इस्तीफा दे दिया है। क्वींसलैंड क्रिकेट की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ब्रिस्बेन हीट और क्वींसलैंड बुल्स के कोच जोहान बोथा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। क्वींसलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव टेरी स्वेनसन ने कहा, हमने उस समय में अपने सभी ऑन-फील्ड गोल हासिल नहीं किए हैं, लेकिन जोहान ने क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट के खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी के विकास में मजबूत योगदान दिया है। हमारे हाई परफॉर्मेंस ग्रुप में जोहान के योगदान को महत्व दिया गया है। हम उन्हें और उनके परिवार को भविष्य में हर सफलता की कामना करते हैं और शेफील्ड शील्ड, वन डे कप और बीबीएल प्रतियोगिताओं में उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। यह इस्तीफा ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट कोचिंग रैंक में बड़े बदलाव के दौर के बीच हुआ है। बोथा के इस्तीफे के साथ ही क्वींसलैंड क्रिकेट के साथ उनका दो साल का साथ समाप्त हो गया है। इस दौरान बोथा ने राज्य के शेफील्ड शील्ड, वन-डे कप और बिग बैश लीग कैंपेन की देखरेख की थी। क्वींसलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव टेरी स्वेनसन ने कहा, हमने उस समय में अपने सभी ऑन-फील्ड गोल हासिल नहीं किए हैं, लेकिन जोहान ने क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट के खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी के विकास में मजबूत योगदान दिया है। हमारे हाई परफॉर्मेंस ग्रुप में जोहान के योगदान को महत्व दिया गया है। हम उन्हें और उनके परिवार को भविष्य में हर सफलता की कामना करते हैं और शेफील्ड शील्ड, वन डे कप और बीबीएल प्रतियोगिताओं में उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। Also Read: LIVE Cricket Score बोथा के उत्तराधिकारी के तौर पर, क्वींसलैंड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन के नाम पर विचार कर रहा है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 12:36 pm

'हॉट वेदर टूर्नामेंट' उत्तर भारत का सबसे पुराना टूर्नामेंट है: डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली

दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा है कि 'हॉट वेदर टूर्नामेंट' का लक्ष्य बेहतरीन प्रतिभाओं को प्रदर्शन के आधार पर सामने लाना है। रोहन जेटली ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'डीडीसीए का हॉट वेदर टूर्नामेंट न सिर्फ दिल्ली का बल्कि उत्तर भारत का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। यह एक सालाना ओपन लीग है। इसमें डीडीसीए से पंजीकृत क्लबों की श्रेष्ठ 36 टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं। इसमें उम्र कोई बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का मकसद लिमिटेड-ओवर्स, मल्टी-एक्सपोजर प्लेटफॉर्म देना है। टूर्नामेंट पूरे साल प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सामने लाने का काम करता है। डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, हम पूरे साल लीग करवाते हैं। उसके आधार पर टीमें हॉट वेदर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं। यह दिल्ली का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। इसमें सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि मिलती है। हर साल लगभग 1,100 लीग मैच होते हैं। पूल से सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली टीमों को चुना जाता है। इस साल, 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, यह बहुत अच्छा टूर्नामेंट है और डीडीसीए का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। यह बहुत लंबे समय से चल रहा है। इसमें दिल्ली की टॉप 36 टीमें हिस्सा लेती हैं। डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, हम पूरे साल लीग करवाते हैं। उसके आधार पर टीमें हॉट वेदर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं। यह दिल्ली का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। इसमें सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि मिलती है। हर साल लगभग 1,100 लीग मैच होते हैं। पूल से सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली टीमों को चुना जाता है। इस साल, 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। Also Read: LIVE Cricket Score टूर्नामेंट आम तौर पर हर टीम का 40 ओवर का होता है, जो नॉकआउट या राउंड-रॉबिन के आधार पर खेला जाता है। दिल्ली की तेज गर्मी से बचने के लिए, मैच अक्सर ठंडे समय (सुबह के सेशन) में होते हैं। टूर्नामेंट के दौरान डीडीसीए के चयनकर्ताओं की नजर खिलाड़ियों पर होती है। दिल्ली टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन में यह टूर्नामेंट अहम है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 12:16 pm

IPL के बाद Vaibhav Sooryavanshi अपनी पहली पारी में हुए फ्लॉप, श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में ऐसे हुए आउट

Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबले में मंलगवार ( 9 जून) को दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे ट्राई सीरीज का आगाज हुआ। इस मुकाबले में सबकी नजरें भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर थी हालांकि वह इस मैच में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और सूर्यवंशी ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पारी की शुरूआत की। सूर्यवंशी की पारी की शुरूआत अच्छी रही और उन्होंने तीन चौके जड़े लेकिन इसके बाद एक अच्छी कैच के चलते अपना विकेट गवाना पड़ा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की एक फुल-लेंथ गेंद को सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन लेकिन शॉट खेलते समय बल्ला उनके हाथ में घूम गया। गेंद मिड ऑफ में हवा में गई और कप्तान सहान अराचचिगे ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत गया। बता दें कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। । उन्होंने सीजन के 16 मैचों में करीब 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे और इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप जीती। इस शानदार प्रदर्शन के चलते सूर्यवंशी को भारतीय टीम में भी मौका मिला है। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। टीमें: इंडिया (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम। Also Read: LIVE Cricket Score श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 11:46 am

ट्राई-नेशन ए सीरीज: इंडिया ए ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे

श्रीलंका में मंगलवार से ट्राई-नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आईपीएल 2026 के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। हालांकि, श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। सलामी बल्लेबाजी करने आए सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार हो गए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले। श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टॉस के वक्त इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं। पिच सूखी लग रही है, इसलिए हम बैटिंग करना चाहते हैं। इस पिच पर 270 का स्कोर अच्छा रहेगा। टॉस के वक्त श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराछिगे ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग करने के बारे में सोच रहे थे। हमारी कोशिश 250 से ज्यादा का स्कोर बनने से रोकने की होगी। विकेट सूखा लग रहा है और दूसरी पारी में स्पिन को मदद मिल सकती है। मौसम की बात करें, तो आसमान आमतौर पर साफ और धूप खिली हुई है। पिच रिपोर्ट की बात करें, तो विकेट सूखा लग रहा है और उस पर कुछ दरारें भी हैं। यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है, लेकिन बाद में यहां स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है। बता दें कि तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए टीम ट्राई-नेशन ए सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के टूर पर है। इस सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए की टीम हिस्सा ले रही है। इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है- बता दें कि तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए टीम ट्राई-नेशन ए सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के टूर पर है। इस सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए की टीम हिस्सा ले रही है। Also Read: LIVE Cricket Score श्रीलंका ए : निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराछिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ना, रविंदु फर्नांडो, वनुजा सहन, विजयकांत विजयसकांत, मोहम्मद शीराज और गुरुका संकेत। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 11:10 am

'थोड़ी शर्म और हिम्मत दिखाओ', आखिर युसूफ पठान पर क्यों भड़कीं महुआ मोईत्रा?

क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले क्रिकेटर यूसुफ पठान एक बार फिर से चर्चा में हैं और इसकीवजह थोड़ी सी अलग है। दरअसल,तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने यूसुफ पठान को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें फटकार लगाई है। उन्होंने पठान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें थोड़ी तो हिम्मत दिखानी चाहिए थी। महुआ ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए अपनी ही पार्टी के सांसदपर तंज कसा। येपोस्ट ऐसे समय में आया है जब खबरें आ रही हैं कि TMC के लगभग 20 बागी सांसदों ने NDA को समर्थन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अमित शाह के बुलाने पर पठान दिल्ली जा रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मोइत्रा ने लिखा, और यूसुफ पठान, क्या आप इसलिए दिल्ली भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाहने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत दिखाइए। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे ज़िले ने आपको भारी अंतर से जिताया है। थोड़ी शर्म और थोड़ी हिम्मत दिखाइए। कुछ दिनों से मीडिया में ये दावा किया जा रहा है किTMC के कम से कम 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर NDA को समर्थन देने की बात कही है। खबरों में येभी कहा गया कि बागी सांसदों के एक समूह ने दिल्ली में मुलाकात की, जिससे पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों को लेकर अटकलें तेज़ हो गईं। मोइत्रा की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं हैं। And @iamyusufpathan you are rushing to Delhi because @AmitShah has called you? Have some courage. You played for India. Our district voted you in with a huge margin. Have some shame & some spine. — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 8, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score वहीं, पठान ने हाल ही में उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि ममता बनर्जी ने उनसे बहरामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफ़ा देने को कहा था ताकि वोवहां से उपचुनाव लड़ सकें। इस दावे को पूरी तरह से झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि न तो बनर्जी और न ही पार्टी के किसी नेता ने कभी उनसे पद छोड़ने के लिए कहा। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने बनर्जी की ओर से पठान से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि ये दावे झूठे हैं और मीडिया से बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाने का आग्रह किया।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 10:08 am

मुंबई टी-20 लीग में किया अर्जुन तेंदुलकर ने धमाका, 3 विकेट लेने के बाद 25 गेंदों में ठोका पचासा

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटेअर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी-20लीग 2026 में अपने प्रदर्शन से धूम मचा दी। वानखेड़े स्टेडियम में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ ARCS अंधेरी के लिए खेलते हुए, अर्जुन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजी करते हुएअंधेरी ने बांद्रा को 20 ओवर में सिर्फ़ 144 के स्कोरपर रोक दिया। तेंदुलकर ने अपनी बाएं हाथ की तेज़ गेंदबाजी से 3 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। इतना ही नहीं, जब वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए और 34 गेंदों में 66 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 50 रन पूरे किए। उनकी इस पारी के चलते अंधेरी ने 13.5 ओवर में मैच जीत लिया और तेंदुलकर को 'मैन ऑफ़ द मैच' चुना गया। अर्जुन ने हाल ही में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए आईपीएल 2026 में डेब्यू किया था। उन्होंने केवल एक मैच खेला, जिसमें 1 विकेट लिया और 5 रन बनाए। कुल मिलाकर आईपीएल में उन्होंने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 18 रन बनाए हैं और 4 विकेट लिए हैं। बेशक बड़े स्टेज पर अर्जुन को अभी तक उतने मौके नहीं मिले हैं लेकिन घरेलू टूर्नामेंट्स में वो अपने प्रदर्शन से लगातार सभी का ध्यान खींच रहे हैं और अगर वो निरंतरता से ऐसा प्रदर्शन करते रहे तो शायद वो दिन दूर नहीं जब वो बड़े स्टेज पर भी नजर आएं। Match 16 | AA v BB: A performance to remember! Arjun Tendulkar bags the Player of the Match honours. June 1-13 | Wankhede Stadium. Tickets live at the link in bio. Watch live on Jio Hotstar and Star Sports. Track live on https://t.co/2GVUXSuuuk and the T20 Mumbai… pic.twitter.com/2C4JBSxKVw — T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score अर्जुन की तुलना अक्सर उनके पिता से होती रहती है और इसका दबाव भी उन पर कई बार देखने को मिला है लेकिन ऐसा लगता है कि शादी के बाद अर्जुन एक अलग खिलाड़ी बन गए हैं और वो लगातार क्रिकेट के मैदान पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो अपने इस प्रदर्शन को आगे आने वाले मैचों में भी जारी रख पाते हैं या नहीं।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 9:27 am

सूर्यकुमार यादव ने जीते करोड़ों दिल, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड ही किसी और को दे दिया

मुंबई टी-20 लीग में सूर्यकुमार यादवज़बरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत के टी-20 कप्तान के रूप में हटाए जाने के बाद तो वो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंनेअपनी टीम 'ट्रायम्फ नाइट्स MNE' के लिए शानदार 72 रन बनाए जिसके चलते उनकी टीम कोMSC मराठा रॉयल्स के ख़िलाफ़ सीज़न की पहली जीत मिली। हालांकि, इस जीत के बाद सूर्या ने कुछ ऐसा किया जिसने एक बार फिर से फैंस को उनका दीवाना बना दिया। इस मैच में सूर्या ने 36 गेंदों में 72 रन बनाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया लेकिन उन्होंने ये अवॉर्डतेज़ गेंदबाज़ सिल्वेस्टर डिसूज़ा को सौंप दिया। उनके इस जेस्चर के चलते सोशल मीडिया पर उनके फैंस की गिनती बढ़ गई है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण भारत की टी-20 टीम से बाहर किए गए सूर्या ने वानखेड़े स्टेडियम में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाए और अपनी टीम को 153 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। उनके अलावा नूतन कुमार गोयल ने भी फ़िफ़्टी लगाई। हालांकि, आपके मन में ये सवाल घूम रहा होगा कि स्काई ने ऐसा क्यों किया। - T20 Mumbai league. - Captain. - Won the match. - Scored the Fifty. - Player of the match. SURYAKUMAR YADAV - THE HERO he shared the POTM award with Sylvester DSouza for taking 5 wickets, a nice gesture by SKY. pic.twitter.com/tYxDmFfhL5 — Johns. (@CricCrazyJohns) June 8, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score दरअसल,तेज़ गेंदबाज़ डिसूज़ा ने पहली पारी में 3.5 ओवर में 21 रन देकर पांच विकेट लिए थे और उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते ही सूर्या की टीम विपक्षी टीम को 153 तक रोकने में सफल रही। यही कारण था कि सूर्या ने डिसूजा को ये अवॉर्ड देने का फैसला किया। बता दें कि इससे पहले, सूर्यकुमार ने सोबो मुंबई फाल्कन्स के ख़िलाफ़ मैच में सिर्फ़ 24 गेंदों पर 48 रन बनाए थे।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 8:05 am

WI ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ के लिए किया टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

वेस्टइंडीज़ औरश्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी-20 सीरीज की बारी है और इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। इससे पहलेदोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले गए, जिनमें से दो तो बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिए गए। वनडे सीरीज़ के बाद 12 जून से दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज़ के नज़दीक आते ही, वेस्टइंडीज़ नेअपनी टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम की कप्तानी शाई होप करेंगे और टीम में रोस्टन चेज़, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन और कई अन्य स्टार खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। सीरीज़ के लिए चुनी गई टीम से वेस्टइंडीज़ के हेड कोच भी काफी खुश नजर आए। डैरेन सैमी ने कहा, येसीरीज़ हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में हुए वर्ल्ड कप के बाद येहमारी पहली सीरीज़ है, जहांटीम ने जोश, संघर्ष और एकजुटता के साथ खेला, जिस पर वेस्टइंडीज़ क्रिकेट की नींव टिकी है। अब हमारा ध्यान उन्हीं बुनियादों को मज़बूत करने, एक टीम के तौर पर आगे बढ़ने और श्रीलंका के खिलाफ अपने खेल से प्रशंसकों को गौरवान्वित करने पर है। बता दें कि टी-20सीरीज़ खत्म होने के बाद, वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। 18 जून को एक टूर मैच के बाद, दोनों टेस्ट मैच 25 जून और 3 जुलाई से शुरू होने वाले हैं। ये मैच नॉर्थ साउंड में खेले जाएंगे और विंडीज़ को उम्मीद होगी कि वोअपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। Also Read: LIVE Cricket Score श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज़ की टी-20टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 7:42 am

Nightclub विवाद में फंसे Ben Stokes और Gus Atkinson, ECB ने शुरू की जांच; जानिए सारा मामला यहां

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन मुश्किल में पड़ गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ टीम प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। मामला सोमवार (9 जून) तड़के का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद स्टोक्स और एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां किसी तरह की घटना हुई। इसके बाद अब ECB नेआधिकारिक बयान जारी कर मामले की जांच शुरू होने की पुष्टि कर दी है। ECB ने अपने बयान में कहा कि पहले टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच की जा रही है। बोर्ड के अनुसार बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार सुबह तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई। हालांकि बोर्ड ने अभी तक घटना की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बोर्ड ने यह भी कहा कि वह मामले से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटा रहा है और दूसरे टेस्ट के लिए टीम चयन पर फैसला बाद में लिया जाएगा। ECB ने क्रिकेट रेगुलेटर को भी इस मामले की जानकारी दे दी है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों खिलाड़ी 17 जून से द ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर भी हो सकते हैं। गौरतलब है कि गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी। दूसरी पारी में उनके पांच विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम किया था। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड क्रिकेट में हाल के महीनों में खिलाड़ियों के मैदान के बाहर के व्यवहार को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ECB ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आधी रात के बाद बाहर रहने पर सख्ती बढ़ा दी थी। इससे पहले हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और बेन डकेट का नाम भी अनुशासन से जुड़े मामलों में सामने आया था। ऐसे में स्टोक्स और एटकिंसन का यह मामला ECB के लिए एक और सिरदर्द बन गया है। Also Read: LIVE Cricket Score अब देखना दिलचस्प होगा कि जांच पूरी होने के बाद ECB क्या फैसला लेता है और क्या इंग्लैंड की टीम को दूसरे टेस्ट में अपने कप्तान और प्रमुख तेज गेंदबाज के बिना मैदान पर उतरना पड़ेगा।

क्रिकेट न मोर 9 Jun 2026 12:29 am

क्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलेंगे रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या? बल्लेबाजी कोच ने दिया बड़ा अपडेट

भारत ने सोमवार (8 जून) को मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया। दरअसल, रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं, जबकि हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन (बैक स्पाज्म) की समस्या से जूझ रहे थे। दोनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से मिलने वाली फिटनेस मंजूरी पर निर्भर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या पहले ही बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, जबकि रोहित शर्मा ने भी फिटनेस टेस्ट के लिए वहां रिपोर्ट कर दिया है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों खिलाड़ियों को क्लियरेंस मिलती है या नहीं। अफगानिस्तान टेस्ट मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सितांशु कोटक से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि दोनों खिलाड़ियों को आधिकारिक मंजूरी मिली है या नहीं। हालांकि उन्होंने यह जरुर बताया कि दोनों की हालत अच्छी है और उनके टीम से जुड़ने की पूरी उम्मीद है। कोटक ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दोनों खिलाड़ी ठीक हैं, लेकिन अंतिम मंजूरी मिलने से पहले उन्हें निर्धारित फिटनेस टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में फिलहाल दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हुई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में और तीसरा व अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा। गौरतलब है कि सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका भी लग चुका है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। Also Read: LIVE Cricket Score भारतीय टीम का पूरा वनडे स्क्वाड बनाम अफगानिस्तान: शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 11:52 pm

Shreyas Iyer को क्लीन बोल्ड कर बच्ची रह गई दंग, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद श्रेयस अय्यर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनसे जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनने के एक दिन बाद श्रेयस अय्यर मुंबई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में बॉक्स क्रिकेट का भी आयोजन किया गया, जहां अय्यर ने कुछ युवा प्रशंसकों के साथ क्रिकेट खेला। इसी दौरान यह मजेदार पल देखने को मिला। बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सामने गेंदबाजी कर रही एक छोटी बच्ची ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। गेंद उनके बल्ले को पार करते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई और श्रेयस क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से भी ज्यादा चर्चा बच्ची के रिएक्शन की हो रही है। जैसे ही उसे एहसास हुआ कि उसने भारतीय टी20 कप्तान को बोल्ड कर दिया है, वह हैरान रह गई। उसने अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिए और खुशी व अविश्वास से भरा उसका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। यही पल अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। VIDEO: View this post on Instagram A post shared by Kabuni India (kabuni.india) गौरतलब है कि हाल ही में बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 में भी टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। Also Read: LIVE Cricket Score हालांकि श्रेयस ने दिसंबर 2023 के बाद भारत के लिए कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन आईपीएल में उनकी शानदार कप्तानी ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाया था, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 498 रन बनाए।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 10:44 pm

सिर्फ 6 बल्लेबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाए। आइए, इन सभी के बारे में जानते हैं। मेग लैनिंग: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला बल्लेबाज ने 27 मार्च 2014 को आयरलैंड के विरुद्ध 65 गेंदों में 4 छक्कों और 18 चौकों के साथ 126 रन बनाए थे। लैनिंग की इस पारी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड 20 ओवरों की समाप्ति तक 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 113 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच 78 रन से अपने नाम किया। डिएंड्रा डॉटिन: वेस्टइंडीज की इस ऑलराउंडर ने 5 मई 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। डॉटिन की इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। डॉटिन की शतकीय पारी के साथ वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 158/4 से आगे नहीं बढ़ सका। वेस्टइंडीज ने मैच 17 रन से अपने नाम किया। हीथर नाइट: इंग्लिश महिला बल्लेबाज ने 26 फरवरी 2020 को थाईलैंड के विरुद्ध 66 गेंदों में 4 छक्कों और 13 चौकों के साथ 108 रन की नाबाद पारी खेली। कैनबरा में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने महज 7 स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हीथर ने नैट साइवर-ब्रंट (नाबाद 59) के साथ तीसरे विकेट के लिए अटूट साझेदारी करते हुए स्कोर 176/2 तक पहुंचाया। इसके जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 78 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने मुकाबला 98 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर: दाएं हाथ की यह बल्लेबाज विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली इकलौती भारतीय हैं। कौर ने 9 नवंबर 2018 को न्यूजीलैंड के विरुद्ध 51 गेंदों में 103 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 160/9 से आगे नहीं बढ़ सकी। टीम इंडिया ने 34 रन से मैच अपने नाम किया। हीथर नाइट: इंग्लिश महिला बल्लेबाज ने 26 फरवरी 2020 को थाईलैंड के विरुद्ध 66 गेंदों में 4 छक्कों और 13 चौकों के साथ 108 रन की नाबाद पारी खेली। कैनबरा में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने महज 7 स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हीथर ने नैट साइवर-ब्रंट (नाबाद 59) के साथ तीसरे विकेट के लिए अटूट साझेदारी करते हुए स्कोर 176/2 तक पहुंचाया। इसके जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 78 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने मुकाबला 98 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। Also Read: LIVE Cricket Score लिजेल ली: साउथ अफ्रीका की तरफ से ली ने बतौर सलामी बल्लेबाज 60 गेंदों में 3 छक्कों और 16 चौकों के साथ 101 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 195/3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में थाईलैंड 19.1 ओवरों में महज 82 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 113 रन से अपने नाम किया। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 10:08 pm

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारती-श्रेयंका का जलवा, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले वार्म-अप में भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 26 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला सोमवार को सोफिया गार्डन्स में खेला गया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम इंडिया को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की। मंधाना 23 गेंदों में 8 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कुछ देर बाद शेफाली वर्मा (29) और जेमिमा रोड्रिगेज (7) भी आउट हो गईं। 85 के स्कोर तक टीम ने अपने 3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से यास्तिका भाटिया ने भारती फुलमाली के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 61 रन जुटाते हुए टीम के स्कोर को बढ़ाया। यास्तिका ने 26 गेंदों में 6 चौकों के साथ 36 रन की पारी खेली, जबकि भारती ने 40 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ नाबाद 56 रन बनाए। विपक्षी खेमे से एफी फ्लेचर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए,जबकि करिश्मा रामह्रैक, आलिया एलीन और डिएंड्रा डॉटिन ने 1-1 विकेट निकाले। मंधाना 23 गेंदों में 8 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कुछ देर बाद शेफाली वर्मा (29) और जेमिमा रोड्रिगेज (7) भी आउट हो गईं। 85 के स्कोर तक टीम ने अपने 3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। Also Read: LIVE Cricket Score इनके अलावा, आलिया एलीन ने 13 रन, जबकि जानिलिया ग्लासगो और शॉनिशा हेक्टर ने 19-19 रनों का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने 36 रन देकर 4 विकेट निकाले। राधा यादव ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। भारतीय टीम अपना अगला वार्म-अप मैच 10 जून को डर्बी के काउंटी ग्राउंड में मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध खेलेगी। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 9:08 pm

VIDEO: कुलदीप भी नहीं हैं किसी से कम, दो गेंदों पर दो विकेट लेकर किया मैच खत्म

भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद मानव सुथार का नाम हर किसी की जुबान पर है लेकिन सुथार के साथ-साथ कुलदीप यादव ने भी दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप को पहली पारी में तो एक भी विकेट नहीं मिला लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 8 ओवर में ही 3 विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया। इन 3 में से 2 विकेट तो उन्होंने लगातार गेंदों में लिए और मैच खत्म कर दिया। उनकी इन विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Double-strike and victory sealed Kuldeep Yadav wraps up a massive win for #TeamIndia in New Chandigarh Scorecard https://t.co/Au50EfVM30 #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @imkuldeep18 pic.twitter.com/tNC2HcqQHm — BCCI (@BCCI) June 8, 2026 इस मैच की बात करें तो तीसरे दिन 412 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। यह अफगानिस्तान का टेस्ट में एक पारी में तीसरा सबसे कम टीम स्कोर है। चोटिल होने के कारण शराफ़ुद्दीन अशरफ़ बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में सेदीकुल्लाह अटल ने 80 गेंदों में 42 रन बनाए और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों में 24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए उतरे सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। भारत के लिए दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट, कुलदीप यादव ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज औऱ मानव सुथार ने 1-1 विकेट लिया।इससे पहले तीसरे दिन के पहले सत्र में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और मेजबान भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन बनाए लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। Also Read: LIVE Cricket Score भारत के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसमें शुभमन गिल ने 126 रन और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। वहीं साईं सुदर्शन औऱ ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 8:20 pm

Women's T20 World Cup से पहले भारत की दमदार तैयारी, Warm-Up मुकाबले में वेस्टइंडीज को 26 रन से दी मात

Women's T20 World Cup 2026 Warm-Up, India Women vs West Indies Women: महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 26 रन से हरा दिया। भारती फुलमाली की अर्धशतकीय पारीऔर श्रेयंका पाटिल की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने जीत के साथ अपनी तैयारियों का आगाज किया। 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैचों के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। इसी कड़ी में कार्डिफ के सोफिया गार्डन स्टेडियम में सोमवार (8 जून) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया। वेस्टइंडीज की कप्तान शिनेल हेनरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया। कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों में 59 रन जोड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। स्मृति ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 13 गेंदों में 29 रन की तेज पारी खेली। सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद यास्तिका भाटिया और भारती फुलमाली ने पारी को संभाला। यास्तिका ने 26 गेंदों में 36 रन बनाए और रिटायर्ड आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने भारती के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी की। भारती फुलमाली अंत तक क्रीज पर डटी रहीं और 40 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाकर भारत को 20 ओवर में 179 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी में एफी फ्लेचर सबसे सफल रहीं और 4 विकेट अपने नाम किए। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत संभली हुई रही। डियांड्रा डोटिन और शमेनन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े, लेकिन इसके लिए 54 गेंदें खेलीं। डोटिन ने 44 गेंदों में 49 रन बनाए, जबकि कैंपबेल 25 रन बनाकर आउट हुईं। पहली विकेट साझेदारी टूटने के बाद वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बिखर गई। मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 20 ओवर में 153 रन तक ही पहुंचसकी। Also Read: LIVE Cricket Score भारत की जीत में गेंदबाजों की भी बड़ी भूमिका रही। श्रेयंका पाटिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि राधा यादव ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इन दोनों स्पिनरों ने वेस्टइंडीज की रनगति पर पूरी तरह लगाम लगाई और भारत को 26 रन की जीत दिलाई।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 7:22 pm

आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के साथ Asian Games में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की सलामी जोड़ी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। सलामी जोड़ी में किसे मौका दिया जाएगा, यह एक बड़ा सवाल है। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हैं, जो बतौर सलामी बल्लेबाज पहले ही अपना जलवा बिखेर चुके हैं। एक ओर आयरलैंड में युवा संयोजन की परीक्षा हो सकती है, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड में अनुभवी संयोजन देखने को मिलेगा। एशियन गेम्स में भविष्य की टीम बनाने पर जोर दिया जाएगा। ऐसे में समझने की कोशिश करते हैं कि इन टूर्नामेंट्स में भारत की सलामी जोड़ी किस तरह नजर आ सकती है? भारतीय टीम मैनेजमेंट आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को परख सकता है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत दिला सकते हैं। बल्लेबाजी के साथ ईशान विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभालते हैं। हालांकि, अपेक्षाकृत कमजोर विपक्ष के खिलाफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया जा सकता है, जो आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरुआती अवसर देने के लिए यह आदर्श सीरीज हो सकती है। अभिषेक के अनुभव और वैभव की आक्रामकता भारत को विस्फोटक शुरुआत दिला सकती है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर सलामी बल्लेबाज यादगार पारियां खेलने वाले संजू सैमसन भी बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हैं। हालांकि, 31 वर्षीय दाएं हाथ के खिलाड़ी को मध्यक्रम में भी परखा जा सकता है। या तो फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। भारतीय टीम मैनेजमेंट आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को परख सकता है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत दिला सकते हैं। बल्लेबाजी के साथ ईशान विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभालते हैं। हालांकि, अपेक्षाकृत कमजोर विपक्ष के खिलाफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया जा सकता है, जो आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। Also Read: LIVE Cricket Score एशियन गेम्स में भविष्य की टीम निर्माण पर फोकस होगा। चयनकर्ता वैभव को लंबी अवधि के ओपनिंग विकल्प के रूप में विकसित करना चाहेंगे, जिन्हें अभिषेक शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दिया जा सकता है। मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार करना चाहेगा। ईशान/संजू का इस्तेमाल मध्यक्रम में किया जा सकता है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 7:16 pm

भारत की प्लेइंग इलेवन में कैसी हो सकती है तेज गेंदबाजी आक्रमण की तस्वीर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। आइए, समझते हैं कि इन तीनों टूर्नामेंट में भारत की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाजी आक्रमण की तस्वीर कैसी हो सकती है? भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को दो टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। इस टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। भारतीय मैनेजमेंट आयरलैंड के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को आजमाने की रणनीति अपना सकती है। ऐसे में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की जगह लगभग तय नजर आती है, जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हर्षित राणा और प्रिंस यादव के बीच मुकाबला हो सकता है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 के 14 मुकाबलों में 16 विकेट हासिल किए थे। अगर भारतीय टीम अतिरिक्त बल्लेबाजी या स्पिन विकल्प चाहती है तो दो विशेषज्ञ पेसरों के साथ भी उतर सकती है। इसके बाद भारतीय टीम 1-11 जुलाई के बीच इंग्लैंड में 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड की सरजमीं पर उसकी मजबूत बैटिंग यूनिट के सामने भारत अनुभव और गति का संतुलन बनाए रखना चाहेगा। ऐसे में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा सबसे मजबूत तिकड़ी नजर आती है। इसके बाद भारतीय टीम 1-11 जुलाई के बीच इंग्लैंड में 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड की सरजमीं पर उसकी मजबूत बैटिंग यूनिट के सामने भारत अनुभव और गति का संतुलन बनाए रखना चाहेगा। Also Read: LIVE Cricket Score एशियन गेम्स के स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी पूरे गेंदबाजी आक्रमण को अलग स्तर पर ले जाती है। बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह की जोड़ी को नई गेंद सौंपी जा सकती है, जबकि तीसरे पेसर के रूप में हर्षित राणा सबसे प्रबल दावेदार होंगे। जरूरत पड़ने पर टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स के संयोजन के साथ भी मैदान में उतर सकती है, क्योंकि अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 6:34 pm

किन भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू में जीता है POTM का अवॉर्ड? 23 साल के Manav Suthar खास क्लब में हुए शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में मानव सुथार ने अपने डेब्यू मुकाबले को यादगार बना दिया। युवा स्पिनर ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर भारतीय टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह टेस्ट डेब्यू पर यह अवॉर्ड जीतने वाले भारत के चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 23 साल के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राजस्थान के इस खिलाड़ी को रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिए जाने के बाद टीम इंडिया में मौका मिला था और उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से भुनाया। मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को जमने का मौका ही नहीं दिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट झटके। उनका यह प्रदर्शन किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा टेस्ट डेब्यू पर हासिल किए गए तीसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ों में शामिल हो गया। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। जिसके चलते भारत ने 412 रन की विशाल बढ़त हासिल की और मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 112 रन पर आउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। हालांकि दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर (4 विकेट) और कुलदीप यादव (3 विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी की, लेकिन मैच का सबसे बड़ा आकर्षण मानव सुथार का डेब्यू प्रदर्शन रहा। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस उपलब्धि के साथ मानव सुथार टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारत के सिर्फ 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों की खास क्लब में अपनी जगह बनाई है। टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी: 1992 - प्रवीण आमरे 2006 - आरपी सिंह 2011 - रविचंद्रन अश्विन 2013 - शिखर धवन 2013 - रोहित शर्मा 2018 - पृथ्वी शॉ 2021 - श्रेयस अय्यर 2023 - यशस्वी जायसवाल 2026 - मानव सुथार Also Read: LIVE Cricket Score मानव सुथार के लिए यह सिर्फ एक सफल डेब्यू नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट में अपने आगमन का जोरदार ऐलान भी है। युवा स्पिनर ने दिखा दिया है कि आने वाले समय में वह टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 6:27 pm

VIDEO: IND vs AFG मैच में दिखा KKR का याराना, गौतम गंभीर ने लगाया गुरबाज़ को गले

भारत और अफगानिस्तान के बीचमुल्लांपुर में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और अफ़गानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बीच एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। गुरबाज़ और गंभीरकोलकाता नाइट राइडर्स में एक साथ समय बिता चुके हैं और इसी कारण जब ये दोनों दोबारा मिले तो एक दूसरे को गले लगाना तो बनता था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, गंभीर को पवेलियन कीसीढ़ियांचढ़ते हुए देखा जा सकता है जबकि अफ़गानिस्तान की टीम मैदान पर आ रही थी। गुरबाज़ की नज़र जैसे ही गंभीर पर पड़ी तोदोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर बातचीत भी की। ये दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। बता दें कि गुरबाज़ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तीन सीज़न में 19 मैच खेले। वोउस 2024 टीम का हिस्सा थे जिसने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IPL का खिताब जीता था। उस सीजन में बेशक गुरबाज को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन उनका इस टीम के साथ जुड़ाव किसी से भी नहीं छिपा था क्योंकि उस समय गंभीर इस टीम के कोच थे। Once a knight always a knight pic.twitter.com/XDdcNU5eKX — Ashish Shrivastava (@ashishayush1177) June 8, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score अगर इस मैच की बात करें तो भारत नेटेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। तीसरे दिन 412 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। यह अफगानिस्तान का टेस्ट में एक पारी में तीसरा सबसे कम टीम स्कोर है। चोटिल होने के कारण शराफ़ुद्दीन अशरफ़ बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में सेदीकुल्लाह अटल ने 80 गेंदों में 42 रन बनाए और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों में 24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए उतरे सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 6:07 pm

'हमारा गेंदबाजी समूह कहीं भी 20 विकेट ले सकता है,' अफगानिस्तान पर भारत की शानदार जीत से खुश कप्तान गिल

New Chandigarh: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के अंतर से अपने नाम किया। कप्तान शुभमन गिल ने भारत के ऑलराउंड प्रदर्शन को बेहतरीन बताया है। कप्तान का मानना है कि टीम इंडिया की इस शानदार जीत में 'सभी जरूरी चीजें सही कीं', जिससे भारत के बॉलिंग अटैक की गहराई और बदलाव के दौर से गुजर रही युवा टीम की दिशा का पता चला। इस मुकाबले में भारत की कप्तानी करते हुए गिल की टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की, जिसके बाद अफगानिस्तान को 152 और 112 रन पर ऑलआउट किया। गिल इस बात से बहुत खुश नजर आए कि टीम के हर विभाग ने जीत में योगदान दिया है। मैच के बाद गिल ने कहा, मुझे लगता है कि यह हमारी तरफ से एक शानदार जीत थी, हमने सभी जरूरी चीजें सही कीं। इसलिए मैं इससे बहुत खुश हूं। इस जीत से युवा खिलाड़ियों की कोर टीम के साथ भारत के भविष्य की भी झलक मिली। कई सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी और नई पीढ़ी के ज्यादा जिम्मेदारी संभालने के कारण, गिल ने माना कि बदलाव के दौर में अक्सर बल्लेबाजी विभाग पर ज्यादा नजर रखी जाती है। हालांकि, उनका मानना ​​है कि टीम का आगे का रास्ता साफ है: एक ऐसा बैटिंग ग्रुप बनाना जो लगातार पहली पारी में बड़ा स्कोर बना सके और साथ ही ऐसे बॉलिंग अटैक पर भरोसा करना जो दुनिया में कहीं भी मैच जिता सके। गिल ने कहा, यह काफी आसान है। जब आप पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे हों, तो हर बार 350 रन बनाने की कोशिश करें, चाहे हम कहीं भी खेल रहे हों या हालात कैसे भी हों। हमारे बॉलिंग ग्रुप पर इतना भरोसा है कि हम कहीं भी 20 विकेट ले सकते हैं। अफगानिस्तान को पहली पारी में महज 152 रन पर ऑलआउट करने के बाद, गिल और टीम मैनेजमेंट को यह तय करना था कि मुश्किल हालात में फॉलो-ऑन लागू किया जाए या नहीं? भारतीय कप्तान ने बताया कि यह फैसला खेल की स्थिति के साथ उनके गेंदबाजों की एनर्जी लेवल से भी प्रभावित था। तापमान बढ़ने के कारण, टीम ने अपने विकल्प खुले रखे थे और आखिर में अफगानिस्तान को दोबारा बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गिल ने कहा, बहुत गर्मी थी। हमने तय किया कि अगर लंच से पहले या ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद हमें विकेट मिल जाते हैं, तो हम देखेंगे कि क्या हमारे गेंदबाज तरोताजा हैं; अगर हां, तो हम उन्हें फॉलोऑन देंगे। अगर नहीं, तो हम कुछ सेशन बल्लेबाजी करेंगे और शायद दिन के आखिर में उन्हें फिर से गेंदबाजी करने का मौका देंगे, लेकिन हमें जल्दी विकेट मिले, हम वापसी करने में कामयाब रहे। जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, सिराज ने हमें वह अहम विकेट दिलाया जब हमने उन्हें फॉलोऑन दिया था और प्रसिद्ध ने तीन जरूरी विकेट लिए। इस मैच में भारत के स्पिन अटैक की असरदार क्षमता नजर आई। डेब्यूटेंट मानव सुथार ने पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरी पारी में 4 विकेट निकाले। कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए। गिल ने कहा कि स्पिन ग्रुप के टैलेंट पर कभी कोई शक नहीं था, अनुभव उन्हें और भी खतरनाक बना देगा। कप्तान ने कहा, मानव, वाशी और कुलदीप—इन तीनों में जिस तरह की गुणवत्ता है, उसे लेकर कभी कोई शक नहीं था। इस मैच में भारत के स्पिन अटैक की असरदार क्षमता नजर आई। डेब्यूटेंट मानव सुथार ने पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरी पारी में 4 विकेट निकाले। कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए। Also Read: LIVE Cricket Score गिल ने स्वीकार किया है कि युवा बल्लेबाजी समूह को तैयार करने का काम अभी जारी है, लेकिन ध्यान इस बात पर है कि अलग-अलग हालात में सफल होने के लिए जरूरी तरीकों और स्टैंडर्ड्स को लेकर स्पष्टता लाई जाए। उन्होंने कहा, जब भी बदलाव का दौर होता है, तो हमें लगता है कि बल्लेबाजी समूह पर ज्यादा दबाव होता है और हम अनुभव हासिल करने की कोशिश कर रहे होते हैं। हम यहां यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि बल्लेबाजी समूह के तौर पर, अलग-अलग हालात और स्थितियों में हमारे लिए किस तरह का खेल काम आ सकता है। हम आगे चलकर नियमित रूप से 350-400 रन का स्कोर कैसे बना सकते हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 5:46 pm

एशियन गेम्स में भारतीय गोल्फर्स को मिलेगा पूरा सपोर्ट: पीजीटीआई चीफ कपिल देव

Former Indian: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल देव को उम्मीद है कि भारतीय गोल्फर्स जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उनका मानना है कि गवर्निंग बॉडी एथलीट्स को हर तरह का सपोर्ट देगी। इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) ने छह सदस्यों वाली एक शानदार टीम की घोषणा की थी, जिसमें ओलंपियन अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ पीजीटीआई के उभरते हुए स्टार युवराज संधू भी शामिल हैं, जिन्होंने घरेलू सीजन में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के बाद पुरुष टीम की कमान संभाली थी। भारतीय क्रिकेट टीम को साल 1983 में वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले कपिल देव का मानना है कि आज के टैलेंट पूल ने स्थापित स्टार्स और उभरते हुए खिलाड़ियों के बीच के अंतर को कम कर दिया है। कपिल देव ने 'आईएएनएस' से ​​कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। आजकल ज्यादा अंतर नहीं है, क्योंकि सभी युवा खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे बस उम्मीद है कि उस अहम हफ्ते के दौरान वे अपना संयम बनाए रखेंगे और बेहतर खेलेंगे। कपिल देव ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह खुद इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जापान नहीं जाएंगे। पीजीटीआई चीफ ने कहा, मैं यात्रा नहीं कर रहा हूं। हालांकि, हमारे ऑफिस के लोग, शायद एक या दो व्यक्ति उन्हें वह 'कंफर्ट लेवल' देने के लिए जाएंगे, ताकि पीजीटीआई की तरफ से जो भी सपोर्ट हम दे सकें, वह उन्हें मिल सके। एशियन गेम्स में जा रही टीम को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए मानसिक फोकस सबसे जरूरी है। कपिल देव ने कहा, इसका मंत्र बस कड़ी मेहनत करना और खुद पर फोकस करना है। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है, क्योंकि कहना तो आसान है, लेकिन असली परीक्षा तब होती है, जब आप बड़ी कामयाबी हासिल करने की कोशिश कर रहे हों और उस समय अपना फोकस बनाए रखें। वर्ल्ड नंबर 451 युवराज संधू भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में वीर अहलावत (वर्ल्ड नंबर 558) और सप्तक तलवार (वर्ल्ड नंबर 576) भी शामिल हैं। एलपीजीए टूर की रेगुलर खिलाड़ी और अभी वर्ल्ड नंबर 135 अदिति अशोक महिला टीम की कप्तानी करेंगी। इस टीम में दीक्षा डागर (वर्ल्ड नंबर 221) और प्रणवी उर्स (वर्ल्ड नंबर 270) भी शामिल हैं। अदिति ने 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीता था। खिलाड़ियों का चयन आईजीयू की सिलेक्शन पॉलिसी के आधार पर किया गया। वर्ल्ड नंबर 451 युवराज संधू भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में वीर अहलावत (वर्ल्ड नंबर 558) और सप्तक तलवार (वर्ल्ड नंबर 576) भी शामिल हैं। Also Read: LIVE Cricket Score लक्ष्मण सिंह ने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल भी जीता था। शिव कपूर ने बुसान एशियन गेम्स 2002 में व्यक्तिगत गोल्ड जीता था। दोहा एशियन गेम्स 2006 में, अनिर्बान लाहिड़ी, गगनजीत भुल्लर और जोसेफ चकोला की भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। ग्वांगझू एशियन गेम्स 2010 में, राशिद खान, राहुल बजाज, अभिनव लोहान और अभिजीत सिंह चड्ढा की भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 5:14 pm

'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए डेब्यूटेंट मानव सुथार, बताया मैच से क्या सबक मिला?

New Chandigarh: मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेने के साथ मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए बाएं हाथ के स्पिनर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने मेहमानों को फॉलोऑन दिया, जिसके बाद दूसरी पारी में अफगानिस्तान का खेमा 112 रन पर ढेर हो गया। 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने पर मानव सुथार ने स्वीकारा कि टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं है। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने पर मानव ने कहा, यह मेरे लिए बेहद अवास्तविक एहसास था। शुरुआत से ही मेरा सपना भारत के लिए खेलना था। मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था। इसलिए यह पल मेरे लिए अविश्वसनीय था और सच कहूं तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में मानव ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 28 रन बनाए। सुथार से पूछा गया कि क्या गेंदबाजी से पहले बल्लेबाजी करने से घबराहट कम हुई? इसके जवाब में उन्होंने कहा, नहीं, जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तब भी काफी सहज महसूस कर रहा था। कुछ गेंदें खेलने के बाद मुझे लगा कि विकेट स्पिनर्स के लिए थोड़ी मददगार है। फिर जब मैं गेंदबाजी करने आया और पहला ओवर डाला, तब भी मुझे वही महसूस हुआ। इसके बाद मेरा पूरा ध्यान सही लाइन, लेंथ और गति बनाए रखने पर था। करियर के शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी को लेकर मानव सुथार ने कहा, शुरुआत में मेरा फोकस विकेट को समझने पर था। इसलिए मैं अपनी स्टॉक डिलीवरी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहता था। जब मुझे समझ आया कि विकेट थोड़ा धीमा है और गति में बदलाव की जरूरत है, तब मैंने वैसी रणनीति अपनाई, लेकिन विचार यही था कि मेरी स्टॉक बॉल जितनी प्रभावी हो सके, उतनी हो। अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में मानव ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 28 रन बनाए। सुथार से पूछा गया कि क्या गेंदबाजी से पहले बल्लेबाजी करने से घबराहट कम हुई? इसके जवाब में उन्होंने कहा, नहीं, जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तब भी काफी सहज महसूस कर रहा था। कुछ गेंदें खेलने के बाद मुझे लगा कि विकेट स्पिनर्स के लिए थोड़ी मददगार है। फिर जब मैं गेंदबाजी करने आया और पहला ओवर डाला, तब भी मुझे वही महसूस हुआ। इसके बाद मेरा पूरा ध्यान सही लाइन, लेंथ और गति बनाए रखने पर था। Also Read: LIVE Cricket Score सुथार ने इस मैच से मिली सीख के बारे में कहा, सबसे बड़ा सबक यह है कि निरंतरता ही सब कुछ है। आपको बार-बार एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी करनी होती है। मेरे हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। यह ऐसा फॉर्मेट है, जो बहुत धैर्य की मांग करता है। मैंने यही सीखा है कि धैर्य बनाए रखो, अपनी योजनाओं पर टिके रहो और लगातार सही एरिया में गेंदबाजी करते रहो। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 4:48 pm

अफगानिस्तान की पारी और 300 रन से हार, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

New Chandigarh: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। यह टेस्ट में पारी के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (126) की शतकीय पारियों के दम पर 564/8 का स्कोर खड़ा करते हुए अपनी पहली पारी घोषित की। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई। इस इनिंग में डेब्यूटेंट मानव सुथार ने महज 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया, जिसके जवाब में अफगान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 35.5 ओवरों में ही ढेर हो गई। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2018 में राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के विरुद्ध पारी और 272 रन से जीत दर्ज की थी। भारत साल 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 262 रन से मैच अपने नाम कर चुका है। साल 2007 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 239 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया था। साल 2017 में भारत ने ठीक इसी अंतर के साथ श्रीलंका को नागपुर में शिकस्त दी थी। भारतीय सरजमीं पर पारी के अंतर से इससे बड़ी जीत वेस्टइंडीज ने हासिल की थी। साल 1958 में ईडन गार्डन्स में खेले गए उस मुकाबले को मेजबान टीम ने पारी और 336 रन से अपने नाम किया था। इसके अलावा, किसी एशियाई टीम की सबसे बड़ी जीत के मामले में पाकिस्तान सबसे आगे है, जिसने साल 2002 में न्यूजीलैंड को पारी और 324 रन से हराया था। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2018 में राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के विरुद्ध पारी और 272 रन से जीत दर्ज की थी। भारत साल 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 262 रन से मैच अपने नाम कर चुका है। साल 2007 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 239 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया था। साल 2017 में भारत ने ठीक इसी अंतर के साथ श्रीलंका को नागपुर में शिकस्त दी थी। Also Read: LIVE Cricket Score दूसरी पारी में अफगानिस्तान सिर्फ 112 रन पर सिमट गई, जो इस टीम का टेस्ट पारी में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। अफगानिस्तान जून 2018 में भारत के विरुद्ध 103 रन पर ढेर हो चुकी है; उसी टेस्ट की पहली पारी में यह टीम सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट हो गई थी। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 4:04 pm

IND vs AFG : मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू, भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत!

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में ...

वेब दुनिया 8 Jun 2026 3:53 pm

मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, भारत ने एक पारी और 300 रनों से जीता एकमात्र टेस्ट

New Chandigarh: भारत ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से रौंदा। पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी इनिंग में मेहमान टीम का हाल और बेहाल रहा और पूरी टीम 112 रन बनाकर सिमट गई। दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान को सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। अब्दुल 8 रन बनाकर आउट हुए, तो अटल 80 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। गुरबाज दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 24 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रहमत शाह दूसरी इनिंग में 13 रन ही बना सके। कप्तान शाहिदी 5 रन ही बना सके, तो अजमतुल्लाह उमरजई 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विकेटकीपर-बल्लेबाज अफसर जजई 8 रन बनाकर आउट हुए, तो खरोटी सिर्फ 6 रन ही बना सके। मोहम्मद सलीम बिना खाता खोले आउट हुए और अशरफ चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी रते हुए 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने एक-एक विकेट चटकाया। गुरबाज दूसरी पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 24 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रहमत शाह दूसरी इनिंग में 13 रन ही बना सके। कप्तान शाहिदी 5 रन ही बना सके, तो अजमतुल्लाह उमरजई 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। Also Read: LIVE Cricket Score इसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। भारत की ओर से अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 37 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 3:26 pm

महिला टी20 विश्व कप: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें

टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 11 जून से इंग्लैंड की धरती पर टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके दमदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम का पहली बार टी20 विश्व कप जीतने का सपना साकार हो सकता है। स्मृति मंधाना: भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का प्रदर्शन इस विश्व कप में टीम के लिए काफी मायने रखेगा। मंधाना अगर टीम को अच्छी शुरुआत देने और बड़ी पारी खेलने में सफल रहीं, तो भारत का काम काफी हद तक आसान हो सकता है। मंधाना को इंग्लैंड में खेलना बेहद रास आता है। इंग्लैंड में उन्होंने अब तक खेली 19 पारियों में मंधाना ने 139 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 650 रन बनाए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मंधाना इंग्लैंड में एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी माने जाने वालीं हरमनप्रीत कौर से भी इस विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हमनप्रीत का यह आखिरी विश्व कप भी माना जा रहा है, ऐसे में वह अपने प्रदर्शन से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगी। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में खेली 24 पारियों में 526 रन बनाए हैं। शेफाली वर्मा: अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखने वालीं शेफाली वर्मा इस टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं। शेफाली को इंग्लैंड में बल्लेबाजी करने में आनंद आता है। उन्होंने यहां पर खेले 19 मुकाबलों में 139 के स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत कौर: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी माने जाने वालीं हरमनप्रीत कौर से भी इस विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हमनप्रीत का यह आखिरी विश्व कप भी माना जा रहा है, ऐसे में वह अपने प्रदर्शन से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगी। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में खेली 24 पारियों में 526 रन बनाए हैं। Also Read: LIVE Cricket Score रेणुका सिंह: भारतीय टीम की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह टी20 विश्व कप में गेंद से अहम भूमिका निभा सकती हैं। रेणुका का रिकॉर्ड क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड में खेलते हुए दमदार रहा है। इंग्लैंड में रेणुका ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 12 विकेट चटकाए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान उनका इकोनॉमी सिर्फ 6.12 का रहा है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 3:24 pm

टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी कौन हैं? यहां देखिए पूरी लिस्ट

भारत और अफ़गानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में स्पिन ऑलराउंडरमानव सुथार ने मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गेंदबाज़ी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अफ़गानिस्तान को पहली पारी में 152 रनों पर ही रोक दिया। इस दौरान मानव सुथार का प्रदर्शन सबसे खास रहा। इस स्पिनर ने 22 ओवर में 33 रन दिए और छह विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में 5 विकेट हॉल के साथ हीसुथार ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।वो अपने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले इतिहास के 10वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले भी 9 दिग्गजों ने ये कारनामा किया और अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करवाया।भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है। 1. मोहम्मद निसार बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स में 1932 2. वीवी कुमार बनाम पाकिस्तान, दिल्ली में 1961 3. सैयद आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड में 1967 4. दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई में 1979 5. नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई में 1988 6. अमित मिश्रा बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली में 2008 7. रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली में 2011 8. मोहम्मद शमी बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता में 2013 9. अक्षर पटेल बनाम इंग्लैंड, चेन्नई में 2021 10. मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान, मुल्लांपुर में 2026 Also Read: LIVE Cricket Score इस मैच की बात करें तो तीसरे दिन केपहले पहले सत्र के दौरान ही अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। मेहमान टीम के लिए लिए रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम फाइट बैक कर पाती है या नहीं।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 3:19 pm

IND vs AFG: टीम इंडिया ने दर्ज की अपने इतिहास की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, अफगानिस्तान को एकमात्र मुकाबले में हराया

India vs Afghanistan, One-off Test,: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। Also Read: LIVE Cricket Score दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच था और दोनों में भारतीय टीम विजयी रही। तीसरे दिन 412 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। यह अफगानिस्तान का टेस्ट में एक पारी में तीसरा सबसे कम टीम स्कोर है। चोटिल होने के कारण शराफ़ुद्दीन अशरफ़ बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में सेदीकुल्लाह अटल ने 80 गेंदों में 42 रन बनाए और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों में 24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए उतरे सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। भारत के लिए दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट, कुलदीप यादव ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज औऱ मानव सुथार ने 1-1 विकेट लिया। Pure domination: India seal their biggest-ever Test win by an innings and 300 runs. pic.twitter.com/TghxOJAARF — CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 8, 2026 इससे पहले तीसरे दिन के पहले सत्र में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और मेजबान भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन बनाए लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। भारत के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसमें शुभमन गिल ने 126 रन और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। वहीं साईं सुदर्शन औऱ ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 3:17 pm

वैभव को अभी लंबा रास्ता तय करना है, हम उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे: कपिल देव

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 वर्षीय बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अभी वैभव को लंबा रास्ता तय करना है। भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत में कहा, वैभव सूर्यवंशी जाहिर तौर पर खास टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने क्लब क्रिकेट और आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपनी काबिलियत को दिखाया है। हालांकि, वैभव को अभी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें बहुत दूर तक जाना है। इस समय पर हम सभी उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं। कपिल देव ने माना कि भारतीय टीम के सिलेक्शन में अब आईपीएल काफी अहम रोल अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की मदद से सिलेक्टर्स यह देख पाते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस तरह का क्रिकेट खेल रहा है। पूर्व कप्तान ने कहा कि सिलेक्टर्स के पास अब बहुत सारे विकल्प हैं और वह यह फैसला ले सकते हैं कि कौन टीम में फिट बैठ रहा है। भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत में कहा, वैभव सूर्यवंशी जाहिर तौर पर खास टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने क्लब क्रिकेट और आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपनी काबिलियत को दिखाया है। हालांकि, वैभव को अभी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें बहुत दूर तक जाना है। इस समय पर हम सभी उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं। Also Read: LIVE Cricket Score भारतीय टीम को इसी साल अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार को सिलेक्टर्स ने टी20 सेटअप से बाहर कर दिया है। कप्तानी के साथ-साथ सूर्यकुमार को टी20 टीम में जगह भी नहीं दी गई है। सूर्यकुमार लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसका खामियाजा ही उन्हें भुगतना पड़ा है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 2:58 pm

भारत बनाम अफगानिस्तान: महज 42 रन जोड़कर अटल-अब्दुल की जोड़ी ने रचा इतिहास

New Chandigarh: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक की सलामी जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। दोनों ने मिलकर भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहली पारी में 152 रनों पर ऑलआउट होने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में अफगानिस्तान की ओर से पारी का आगाज करने उतरे अटल और अब्दुल की सलामी जोड़ी ने संभलकर शुरुआत की और क्रीज पर टिकने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। अफगानिस्तान की ओर से यह भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि, अब्दुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 40 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, पहली पारी में भी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके। रहमत शाह ने मेहमान टीम की ओर से अकेले लड़ाई लडी और उन्होंने 135 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। वहीं, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 20 रनों का योगदान दिया, जबकि अटल 17 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। अफगानिस्तान की ओर से यह भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि, अब्दुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 40 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। Also Read: LIVE Cricket Score वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है। केएल राहुल (100 रन) और शुभमन गिल (126 रन) की शतकीय पारी के बूते भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 564 रन बनाने के बाद घोषित की। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 2:36 pm

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी कमेंट्री और ब्रॉडकास्ट टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दुनिया भर के कई पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता खिलाड़ी और अनुभवी कमेंटेटर शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को बेहतरीन विश्लेषण और रोमांचक अनुभव देंगे। आईसीसी द्वारा घोषित कमेंट्री पैनल में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज ताश फरांट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, न्यूजीलैंड की केटी मार्टिन, पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर, आयरलैंड की इसोबेल जॉयस, भारत की वेदा कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस टीम में कई ऐसे सदस्य भी हैं, जो अपने-अपने देशों के लिए विश्व कप जीत चुके हैं। मेल जोन्स और जूलिया प्राइस ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं स्टेसी-एन किंग वेस्टइंडीज की उस टीम में शामिल थीं जिसने महिला टी20 विश्व कप जीता था। इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ईसा गुहा और एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट ने भी अपने देश को विश्व कप और टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। पुरुष क्रिकेट के कुछ बड़े नाम भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता मैथ्यू हेडन, भारत के दिनेश कार्तिक और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट शामिल हैं। इसके अलावा नासिर हुसैन, इयान बिशप और इयान स्मिथ जैसे अनुभवी कमेंटेटर भी टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सभी ने क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबलों में कमेंट्री की है और प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आईसीसी ने प्रस्तोता और ब्रॉडकास्ट टीम में चार्ल्स डेगनॉल, नैटली जर्मनोस, एलन विल्किंस, लॉरा मैकगोल्ड्रिक, जतिन सप्रू, कैस नायडू, रौनक कपूर और अली मिशेल को भी शामिल किया है। ये सभी टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों तक खिलाड़ियों की कहानियां, मैचों का विश्लेषण और मैदान से जुड़ी खास जानकारियां पहुंचाएंगे। महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी जबकि फाइनल मैच 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 33 मैच खेले जाएंगे। आईसीसी ने प्रस्तोता और ब्रॉडकास्ट टीम में चार्ल्स डेगनॉल, नैटली जर्मनोस, एलन विल्किंस, लॉरा मैकगोल्ड्रिक, जतिन सप्रू, कैस नायडू, रौनक कपूर और अली मिशेल को भी शामिल किया है। ये सभी टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों तक खिलाड़ियों की कहानियां, मैचों का विश्लेषण और मैदान से जुड़ी खास जानकारियां पहुंचाएंगे। Also Read: LIVE Cricket Score पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि महिला क्रिकेट का स्तर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है और यह टूर्नामेंट नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। इयान बिशप का मानना है कि हर आईसीसी टूर्नामेंट यादगार पल देता है और इस बार भी प्रशंसकों को कई ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेंगे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 2:14 pm

BAN Vs AUS 1st ODI: Adam Zampa के पास इतिहास रचने का मौका, एक साथ बना सकते हैं दो खास रिकॉर्ड

Adam Zampa Record: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (BAN Vs AUS 1st ODI) मंगलवार, 09 जून को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्ग्ज स्पिन गेंदबाज़ एडम जाम्पा (Adam Zampa) अपनी बॉलिंग से धमाल मचाकर दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय एडम जाम्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 118 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं जिसमे उन्होंने 197 विकेट झटके हैं। यहां से वो बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 3 विकेट लेने का कारनामा करते हैं, तो वो ODI में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ सांतवें खिलाड़ी बन जाएंगे। खास बात तो ये है कि एडम जाम्पा बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में अपने 200 विकेट पूरे कर लेते हैं, तो वो अपने देश के लिए ODI फॉर्मेट में तीसरे सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनेंगे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर मिचेल स्टार्क (102 मैचों में 200 वनडे विकेट) और ब्रेट ली (112 मैचों में 200 वनडे विकेट) मौजूद हैं। इतना ही नहीं, एडम जाम्पा वनडे इतिहास में 200 विकेट तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज स्पिन गेंदबाज़ भी बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी 119वीं वनडे इनिंग में ये कारनामा करना होगा। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में पाकिस्तान के सकलेन मुस्ताक (104 मैचों में 200 विकेट) और अफगानिस्तान के राशिद खान (115 मैचों में 200 विकेट) पहली और दूसरी पॉजिशन पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंगलिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा। बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड Also Read: LIVE Cricket Score 9 जून: पहला वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका 11 जून: दूसरा वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका 14 जून: तीसरा वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 1:57 pm

VIDEO: ऋषभ पंत ने की स्टंप के पीछे से मस्ती, स्टंपमाइक में रिकॉर्ड हो गई बातचीत

अफगानिस्तान के खिलाफमुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ काफी मज़बूत कर ली। तीसरे दिन लंच के समय तक अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 394 रन पीछे है। तीसरे दिन भरपूर एक्शन के बीच भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत भी मस्ती करने से नहीं चूके और वो अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ के साथ-साथ अपने साथी कुलदीप यादव के भी मज़े लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर पंत का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। आप पंत के इस मज़ेदार वीडियो को नीचे देख सकते हैं। इस मैच की बात करें तो तीसरे दिन केपहले पहले सत्र के दौरान ही अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। मेहमान टीम के लिए लिए रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम फाइट बैक कर पाती है या नहीं। #RishabhPant back behind the stumps = doing what he does best! From encouraging #KuldeepYadav to chirping at the batter, he’s keeping everyone entertained #INDvAFG | Only Test DAY 2 | LIVE NOW https://t.co/6GHfw2TEnv pic.twitter.com/qfrR3ZMV2k — Star Sports (@StarSportsIndia) June 7, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score भारत के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसमें शुभमन गिल ने 126 रन और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। वहीं साईं सुदर्शन औऱ ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 1:05 pm

BAN vs AUS 1st ODI Match Prediction: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया? यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी

Bangladesh vs Australia 1st ODI Match Prediction: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 09 जून को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाकामें खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने पुणे के मैदान पर 44.4 ओवर में 307 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने 132 गेंदों पर नाबाद 177 रन ठोके थे। BAN vs AUS 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - मंगलवार, 09 जून 2025 समय - 10:30 AM IST वेन्यू - शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका Shere Bangla National Stadium, Dhaka Pitch Report बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 147 वनडे मैचों में से 77 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 218 रन रहा है। BAN vs AUS ODI Head To Head Record कुल - 22 बांग्लादेश - 01 ऑस्ट्रेलिया - 20 बेनजीता - 01 BAN vs AUS 1st ODI : Where to Watch? इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो। BAN vs AUS 1st ODI: Player to Watch Out For बांग्लादेश की टीम से नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश इंगलिस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। Bangladesh vs Australia 1st ODI Probable Playing XI Bangladesh 1st ODI Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा। Australia 1st ODI Probable Playing XI: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, एडम जाम्पा। Bangladesh vs Australia Today's Match Prediction इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी। BAN vs AUS 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, BAN vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Bangladesh vs Australia Match Preview Also Read: LIVE Cricket Score Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 12:56 pm

VIDEO: 'क्या आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए?',हरमनप्रीत कौर ने रिटायरमेंट वाले सवाल पर दिलाई एमएस धोनी की याद

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस मल्टीनेशन टूर्नामेंटसे पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई और उसी दौरान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने जवाब से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। हरमनप्रीत अपने 10वें आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रही हैं और 37 साल की उम्र में, ऐसी चर्चाएंहैं कि येउनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। हालांकि, लंदन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरानएक रिपोर्टर के साथ हुई बातचीत में कौर ने संन्यास की इन अटकलों को खारिज कर दिया। रिपोर्टर ने 37 वर्षीय खिलाड़ी से पूछा कि क्या आने वाला टूर्नामेंट उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, जिस पर हरमनप्रीत ने सवाल का मजेदार जवाब दिया और रिपोर्टर की बोलती बंद करवा दी। हरमन ने पूछा, क्यों? क्या आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए? जब रिपोर्टर ने 'नहीं' में जवाब दिया, तो हरमनप्रीत ने पलटकर पूछा, तो फिर आप येसवाल क्यों पूछ रहे हैं? हरमन के जवाब की येक्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई और फैंस ने भारतीय कप्तान के आत्मविश्वास और हाज़िरजवाबी की तारीफ़ की। कई लोगों ने इस बातचीत की तुलना धोनी के करियर के सबसे यादगार प्रेस कॉन्फ्रेंस पलों में से एक से भी की। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, एक रिपोर्टर ने धोनी से पूछा था कि क्या दिल तोड़ने वाली हार के बाद उन्होंने संन्यास के बारे में सोचा है। पूर्व भारतीय कप्तान ने पत्रकार को अपने बगल में बैठने के लिए कहा और फिर उनकी फ़िटनेस, दौड़ने की क्षमता और उम्र के बारे में कई सवाल पूछे। OH HARMAN...LOVE YOUUUU... Muh bandh karane ka tareeka accha hain pic.twitter.com/V7eF9Syj2o — Poulami Basu (@poulami2991) June 7, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score आखिरकार धोनी ने कहा कि रिपोर्टर ने खुद ही अपने सवाल का जवाब दे दिया है। येएक ऐसा वायरल पल बन गया जिसे आज भी क्रिकेट की सबसे बेहतरीन प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रतिक्रियाओं में से एक माना जाता है। एक दशक बाद, हरमनप्रीत ने भी कुछ ऐसा ही अंदाज़ अपनाया और संन्यास की अटकलों पर सीधे बात करने के बजाय सवाल को वापस रिपोर्टर की ओर ही मोड़ दिया।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 12:45 pm

3 प्रमुख तेज गेंदबाज और नीतीश-दुबे भी मौजूद, आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में प्रिंस को कैसे मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह?

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कुल चार तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है, जिसमें उभरते हुए गेंदबाज प्रिंस यादव का भी नाम शामिल है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में मौका मिलने के बाद प्रिंस टी20 के लिए भी सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रिंस इस पूरे दौरे पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे और अगर टीम मैनेजमेंट उनको खिलाने का फैसला लेता है, तो कौन बाहर बैठ सकता है। जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में तेज गेंदबाज की अगुवाई मोहम्मद सिराज करते हुए नजर आएंगे। अब सिराज का साथ देने के लिए पहले से ही अर्शदीप सिंह मौजूद हैं। वहीं, हर्षित राणा भी पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौट आए हैं। हर्षित पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पीछे भी काफी भरोसा दिखाया है। हर्षित के साथ अच्छी बात यह है कि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। ऐसे में प्रिंस की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए प्रिंस ने 14 मुकाबलों में 16 विकेट निकाले थे। प्रिंस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर तब खींचा था, जब उन्होंने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था। टी20 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ प्रिंस को वनडे में आजमाया जा सकता है और 50 ओवर के फॉर्मेट के प्रदर्शन से ही शायद यह तय हो कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड में अंतिम एकादश में मौका मिलेगा या नहीं। जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में तेज गेंदबाज की अगुवाई मोहम्मद सिराज करते हुए नजर आएंगे। अब सिराज का साथ देने के लिए पहले से ही अर्शदीप सिंह मौजूद हैं। वहीं, हर्षित राणा भी पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौट आए हैं। हर्षित पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पीछे भी काफी भरोसा दिखाया है। हर्षित के साथ अच्छी बात यह है कि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। ऐसे में प्रिंस की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है। Also Read: LIVE Cricket Score ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या प्रिंस को इस दौरे पर ले जाने का फैसला सही है? सिलेक्टर्स के पास यह भी विकल्प था कि वह प्रिंस को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारत ए टीम की ओर से भेजते। इस सीरीज में प्रिंस को कम से कम मैदान पर उतरने का मौका मिलता और वह अपनी गेंदबाजी की धार दिखा पाते। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 12:40 pm

मानव सुथार टेस्ट फॉर्मेट में मैच विनर साबित होंगे: वॉशिंगटन सुंदर

New Chandigarh: भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार में टेस्ट क्रिकेट में मैच-विनर बनने की सारी काबिलियत है। मानव का प्रदर्शन टेस्ट के दूसरे दिन शानदार रहा। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। वॉशिंगटन सुंदर ने सोमवार को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मानव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुथार का असर भारतीय सेटअप के अंदर के लोगों के लिए कोई हैरानी की बात नहीं थी। सुंदर ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, मेरा मतलब है कि हम सभी जानते हैं कि वह असल में क्या ला सकते हैं, खासकर इस फॉर्मेट में। और हम सभी ने उन्हें उन सभी टीमों के लिए मैच जीतते देखा है जिनके साथ हमने खेला है, खासकर इस फॉर्मेट में। मुझे लगता है कि बस समय आ गया था और यह होने वाला था।” New Chandigarh: भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार में टेस्ट क्रिकेट में मैच-विनर बनने की सारी काबिलियत है। मानव का प्रदर्शन टेस्ट के दूसरे दिन शानदार रहा। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। Also Read: LIVE Cricket Score वॉशिंगटन सुंदर ने खुद बल्ले से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 68 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए सुंदर ने कहा कि वह टीम की जरूरत के हिसाब से बल्ले से योगदान देना चाहते हैं।उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो, मेरे लिए जरूरी है कि टीम जो भी मांग करे और जहां भी मुझे खेलने की जरूरत हो, वहां खेलूं। यह मायने रखता है कि इससे टीम को फायदा हो और हम बहुत सारे मैचों में जीत हासिल करें। मैं भी यही करना चाहता हूं। अलग-अलग टेस्ट मुकाबलों में हालात को समझने की कोशिश करता हूं। हालात के हिसाब से मुझे जो भूमिका निभानी होती है वह मैं निभाता हूं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 12:36 pm

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के लिए चयन समिति ने बनाई यह खास योजना

राष्ट्रीय चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल नहीं किया जिससे साफ संकेत मिलता है कि चयनकर्ता कार्यभार प्रबंधन यानि कि Work Load Management के तहत ऐसा कर रहे ...

वेब दुनिया 8 Jun 2026 11:40 am

डेब्यू मैच में ही अबूझ पहेली बने मानव सुथार, पहली पारी में 152 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान टीम

New Chandigarh: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत द्वारा बनाए गए 564 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 152 रन बनाकर सिमट गई। मानव सुथार विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। टेस्ट के तीसरे दिन अफगानिस्तान ने 113 पर 5 विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और टीम ने अपने अगले 5 विकेट 39 रन जोड़कर गंवा दिए। अफगानिस्तान की तरफ से सिर्फ रहमत शाह ही भारतीय गेंदबाजों का टिककर सामना कर सके और उन्होंने 60 रनों की पारी खेली। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। तीसरे दिन की शुरुआत अफगानिस्तान के लिए अच्छी नहीं रही और अजमतुल्लाह उमरजई बिना खाता खोले प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद शराफुद्दीन अशरफ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज 11 रन बनाकर चलते बने। रहमत शाह अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्के समेत 60 रन बनाने के बाद मानव सुथार की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। मोहम्मद सलीम खाता नहीं खोल सके, तो जियाउर रहमान 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, खरोटी 4 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट के तीसरे दिन अफगानिस्तान ने 113 पर 5 विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और टीम ने अपने अगले 5 विकेट 39 रन जोड़कर गंवा दिए। अफगानिस्तान की तरफ से सिर्फ रहमत शाह ही भारतीय गेंदबाजों का टिककर सामना कर सके और उन्होंने 60 रनों की पारी खेली। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। Also Read: LIVE Cricket Score भारत की ओर से डेब्यू कर रहे स्पिन गेंदबाज मानव सुथार अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए, जबकि एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिया। पहली पारी के आधार पर 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 11:38 am

IND vs AFG: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 6 विकेट लेकर रचा इतिहास,रविचंद्रन अश्विन का महारिकॉर्ड तोड़ा

India vs Afghanistan, One-off Test: भारतीय स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। डेब्यू मैच की पहली पारी में सुथार ने 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं। ऐसा करने वाले दसवें भारतीय सुथार भारत के सातवें स्पिनर और कुल दसवें गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। सबले पहले मोहम्मद निसार ने यह कारनामा किया था और उनके बाद इस लिस्ट में वमन कुमार, आबिद अली, दिलीप दोषी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी औऱ अक्षर पटेल ने यह कमाल किया था। तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड बतौर भारतीय टेस्ट डेब्यू पर एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू में 47 रन देकर 6 विकेट लिए थे। उनसे आगे इस लिस्ट में सिर्फ नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू की दोनों पारियों में 8-8 विकेट लिए थे। Best bowling figures in an innings by Indians in debut Test :- 8/61 - Narendra Hirwani v WI, 1988 8/75 - Narendra Hirwani v WI, 1988 6/33 - Manav Suthar v AFG, today 6/47 - R Ashwin v WI, 2011 6/55 - Syed Abid Ali v AUS, 1967 6/103 - Dilip Doshi v AUS, 1979 #INDvAFG — Rhitankar Bandyopadhyay (@_rhitankar_) June 8, 2026 सुथार की शानदार गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 412 रनों की विशाल बढ़त हासिल की और इसके बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला किया। सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। Also Read: LIVE Cricket Score इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 11:30 am

क्या Harmanpreet Kaur खेल रही हैं अपने करियर का आखिरी World Cup? इंग्लैंड की धरती पर खुद कैप्टन कौर ने दिया जवाब

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India's Women Cricket Team) की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) 37 साल की हो गई है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2026) के बाद भी भारत के लिए कोई वर्ल्ड कप खेलेंगी या नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि खुद कैप्टन कौर ने इसका जवाब दे दिया है। जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इंग्लैंड और वेल्स में शुक्रवार, 12 जून से शुरू होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक पत्रकार ने भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर से सवाल किया। पत्रकार ने कैप्टन कौर से पूछा, क्या यह आपका आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है? पत्रकार के इसी सवाल का जवाब देते हुए इंडियन कैप्टन ने इशारों ही इशारों में अपने फ्यूचर प्लान और इरादे साफ कर दिए। उन्होंने पत्रकार से तुरंत कहा, क्यों? फिर पत्रकार बोला - बस पूछ रहा हूं। जिसके जवाब में कैप्टन कौर बोली, क्या आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए? पत्रकार बोला - बिल्कुल भी नहीं। आखिर में कैप्टन कौर बोलीं- तो आप ये सवाल क्यों कर रहे हो? तो ऐसे 37 वर्षीय भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने ये साफ कर दिया है कि वो फिलहाल अपने रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहीं हैं और इंग्लैंड-वेल्स में होने वाला वर्ल्ड कप, उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप तो बिल्कुल नहीं होने वाला है। याद दिला दें कि कैप्टन हरमन की अगुवाई में ही हाल ही में भारतीय टीम ने 50 ओवर वर्ल्ड कप जीता है और अब उनकी टीम की निगाहें साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टिकी हैं। OH HARMAN...LOVE YOUUUU... Muh bandh karane ka tareeka accha hain pic.twitter.com/V7eF9Syj2o — Poulami Basu (@poulami2991) June 7, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदानी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 11:03 am

IND vs AFG Test: गौतम गंभीर ने जीता दिल, भीषण गर्मी में फैंस को बांटी कोल्ड ड्रिंक; देखें VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक बेहद ही भले दिन के इंसान हैं और उन्होंने मुल्लांपुर में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट (IND vs AFG One-off Test) के दौरान फिर से ये साबित कर दिया। दरअसल, उन्होंने भीषण गर्मी में ये मुकाबला देखने आए फैंस को फ्री कोल्ड ड्रिंक्स बांटी। सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक 17 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हुआहै जिसमें वो भारतीय ड्रेसिंग रूम से मुल्लांपुर टेस्ट देखने आए फैंस को कोल्ड ड्रिंक्स देते कैमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने फैंस को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स बांटी। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो। बात करें अगर भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की तो मुल्लांपुर के मैदान पर मेजबान टीमने पहली बैटिंग की और 127 ओवर में 564/8 का स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दिया। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल (165 गेंदों पर 100 रन) और शुभमन गिल (177 गेंदों पर 126 रन) ने शतक ठोके। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान की टीम 47 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन ही जोड़ पाई है। मैदान पर रहमत शाह (103 गेंदों पर 54 रन) और शराफुद्दीन अशरफ (12 गेंदों पर 04 रन) की जोड़ी मौजूद है। वो भारतीय टीम के स्कोर से अभी भी 436 रन पीछे हैं। देखें लाइव स्कोर कार्ड Coach Gautam Gambhir giving cold drinks to fans watching the Test match in the heat and sunshine at Mullanpur Cricket Stadium. A great gesture from Gautam Gambhir. pic.twitter.com/4xbiakv7Uw — (@rushiii_12) June 7, 2026 टीमें इस प्रकार हैं भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। Also Read: LIVE Cricket Score अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 10:11 am

BAN vs AUS: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, हेड-मार्श को आराम

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। कंगारू टीम इस सीरीज में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बिना खेलेगी। जोश इंग्लिस के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। नेशनल सिलेक्टर टोनी डोडेमेड के मुताबिक, हेड को शुरू में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें दोनों सीरीज के लिए निजी कारणों की वजह से छुट्टी दी गई है। वहीं, मार्श अपने टखने की चोट से उबर नहीं सके हैं। हालांकि, वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए ढाका में टीम से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ टेस्ट मैच खेलने वाले टॉड मर्फी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। उन्हें तनवीर संघा के स्थान पर मौका दिया गया है, जो हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं। तनवीर को यह चोट पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। ओलिवर पीक और मैट शॉर्ट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट को भी टीम में शामिल किया गया है, जो राइली मेरेडिथ और बिली स्टैनलेक की जगह लेंगे। मेरेडिथ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वापसी करेंगे। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी के कारण वनडे में टीम के गेंदबाजी अटैक में अनुभव की कमी नजर आई है। हालांकि, इंग्लिस का कहना है कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ टेस्ट मैच खेलने वाले टॉड मर्फी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। उन्हें तनवीर संघा के स्थान पर मौका दिया गया है, जो हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं। तनवीर को यह चोट पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। ओलिवर पीक और मैट शॉर्ट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। Also Read: LIVE Cricket Score बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: जोश इंग्लिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 9:56 am

BAN vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड

BAN vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौर पर है जहां वो मंगलवार, 09 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेहमान टीम की स्क्वाड में कुछ बेहद ही बड़े बदलाव हुए हैं। दरअसल, टीम के अनुभवी खिलाड़ी जैसे मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड वनडे स्क्वाड से बाहर हो गए हैं। मिचेल मार्श एंकल इंजरी से परेशान हैं, यही वज़ह है वो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे, दूसरी तरफ ट्रेविस हेड को निजी कारणों के चलते बांग्लादेश टूर पर होने वाली वनडे और टी20 सीरीज, दोनों सीरीज से ही अवकाश दे दिया गया है। हेड और मार्श की जगह ओलिवर पीके और मैथ्यू शॉर्ट को वनडे टीम में जगह मिली है। ध्यान दें कि वनडे सीरीज में अब जोश इंगलिस टीम की कैप्टेंसी करने वाले हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के 24 साल के स्पिन गेंदबाज़ तनवीर सांघा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। उन्हें ये चोट पाकिस्तान में दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान आई थी। उनकी जगह स्क्वाड में टॉम मर्फी को जोड़ा गया है। इतना ही नहीं, बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट भी रिले मेरेडिथ और बिली स्टैनलेक को स्क्वाड में रिप्लेस करेंगे। हालांकि रिले मेरेडिथ टी20 सीरीज के लिए बाद में बांग्लादेश आएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंगलिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा। बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड Also Read: LIVE Cricket Score 9 जून: पहला वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका 11 जून: दूसरा वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका 14 जून: तीसरा वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 9:09 am

महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वालीं 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय नाम भी शामिल

महिला टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 11 जून से इंग्लैंड की धरती पर इस मेगा इवेंट का आयोजन होना है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेली है। मेग लेनिंग: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज मेग लेनिंग के नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेनिंग ने साल 2014 में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने महज 67 गेंदों का सामना कररते हुए 126 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में लेनिंग ने 18 चौके और 4 छक्के लगाए थे। डिएंड्रा डॉटिन: वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाज ड्रिएंडा डॉटिन टी20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 2010 में हुए वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 45 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। हीथर नाइट: महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की बल्लेबाज हीथर नाइट का नाम दर्ज है। उन्होंने 2020 में थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बैटिंग करते हुए 66 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इस पारी में नाइट ने 13 चौके और 4 छक्के लगाए थे। डिएंड्रा डॉटिन: वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाज ड्रिएंडा डॉटिन टी20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 2010 में हुए वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 45 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। Also Read: LIVE Cricket Score मुनीबा अली: पाकिस्तान टीम की बल्लेबाज मुनीबा अली के नाम महिला टी20 विश्व कप में पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 में हुए वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 102 रनों की दमदार पारी खेली थी। मुनीबा ने अपनी इस इनिंग में 14 चौके जमाए थे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 9:06 am

WATCH: 'मैं किसी की परछाई में नहीं रहना..', T20 टीम की कमान संभालते ही Shreyas Iyer ने दिया जोरदार संदेश

भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान चर्चा में आ गया। अय्यर ने साफ कहा कि वह अपनी पहचान नहीं बदलना चाहते और वही रहेंगे जो हमेशा थे। उनके इस बयान का फैंस अब अलग-अलग मायने भी निकाल रहे हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथएशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभालने वाले अय्यर ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। श्रेयस अय्यर ने मुंबई में हुए एक इवेंट में बातचीत के दौरान कहा कि वह कप्तान बनने के बाद भी अपनी मूल पहचान को नहीं बदलना चाहते। अय्यर ने कहा,कप्तान के रूप में यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए एक बड़ा चुनौतीपूर्ण अवसर है। लेकिन इसके साथ ही मुझे अपनी शख्सियत बदलने की कोई जरूरत नहीं है। मैं वही इंसान बने रहना चाहता हूं जैसा पहले था। मैं किसी और की तरह बनने की कोशिश नहीं करूंगा और न ही किसी की परछाई में रहना चाहूंगा। Shreyas Iyer about his Captaincy : “I don't want to change my personality, I want to be the same person as I was before and I don't want to be someone else or be under someone's shadow” Shots fired. Ultimatum given to GG that he's not a puppet captain. pic.twitter.com/4KFbKl9Y40 Dhillon (sehajdhillon_) June 7, 2026 उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कुछ क्रिकेट प्रशंसकों ने अनुमान लगाया कि यह टिप्पणी भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के संदर्भ में हो सकती है। हालांकि अय्यर ने अपने बयान में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया। गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर लंबे समय से अपनी कप्तानी क्षमता के लिए सराहे जाते रहे हैं। आईपीएल में कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया था, जबकि इसके बाद पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। Also Read: LIVE Cricket Score अब भारतीय टीम की कमान संभालने के बाद फैंस की नजरें इस बात पर होंगी कि वह मैदान पर अपनी कप्तानी से कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 1:09 am

WATCH: 'अभी तो लाइसेंस आने..', IPL 2026 में मिली SUV को लेकर वैभव सूर्यवंशी का मजेदार जवाब वायरल

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें एक लग्जरी SUV भी शामिल रही। हालांकि सिर्फ 15 साल की उम्र होने के कारण वह अभी इस गाड़ी को खुद नहीं चला सकते। राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत के दौरान वैभव ने इस पर ऐसा जवाब दिया, जोफैंस के बीच वायरल हो गया। आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए कई अवॉर्ड मिले, जिनमें एक स्पॉन्सर्ड SUV कार भी शामिल थी। राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई बातचीत के दौरान जब वैभव से पूछा कि वह इस नई गाड़ी का क्या करेंगे, तो उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया। वैभव ने कहा, मैं इसे तीन साल तक संभालकर रखूंगा। अभी तो लाइसेंस आने दो, फिर मैं खुद चलाऊंगा। तब तक मैं अपने पापा से गाड़ी चलाने के लिए कहूंगा और उनके बगल में बैठूंगा। दरअसल, भारत में ड्राइविंग लाइसेंस पाने की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं। ऐसे में उन्हें अपनी नई SUV खुद चलाने के लिए कुछ साल और इंतजार करना होगा। A honest, wholesome conversation with IPL’s MVP, Vaibhav Sooryavanshi pic.twitter.com/8jgFmWsKtw Rajasthan Royals (rajasthanroyals) June 7, 2026 वैभव के लिए IPL 2026 किसी सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। खास बात यह रही कि उन्होंने इस दौड़ में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और विराट कोहली जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया। Also Read: LIVE Cricket Score आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टीम में चयन के रूप में भी मिला है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इसके अलावा वह एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 12:06 am

वैभव ने अपनी काबिलियत साबित की; वह भारतीय टीम में जगह के हकदार हैं: डिविलियर्स

Indian Premier League: साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन का समर्थन किया है। डिविलियर्स का मानना है कि कम उम्र के बावजूद इस युवा खिलाड़ी ने शीर्ष स्तर पर मौका पाने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शानदार आईपीएल 2026 सीजन के बाद शनिवार को वैभव को पहली बार भारत की टीम में चुना गया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए, इस बाएं हाथ के ओपनर ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। उन्हें सीजन का 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' भी चुना गया। एक कार्यक्रम में डिविलियर्स ने कहा कि सिलेक्टर्स के लिए 15 वर्षीय खिलाड़ी को नजरअंदाज करके किसी ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी को चुनना आसान होता, लेकिन उन्हें लगा कि वैभव के प्रदर्शन ने इस फैसले को नजरअंदाज करना नामुमकिन बना दिया। डिविलियर्स ने कहा, यह कहना आसान होता कि वह अभी बहुत छोटे हैं और तैयार नहीं हैं, और ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी को चुन लिया जाता। उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है। वह भारत की टी20 टीम में अपनी जगह का हकदार हैं, इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भी इस युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए उनकी जबरदस्त पावर-हिटिंग क्षमता और बेखौफ बैटिंग स्टाइल को रेखांकित किया है। डिविलियर्स ने कहा, यह कहना आसान होता कि वह अभी बहुत छोटे हैं और तैयार नहीं हैं, और ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी को चुन लिया जाता। उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है। वह भारत की टी20 टीम में अपनी जगह का हकदार हैं, इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं। Also Read: LIVE Cricket Score ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी वैभव की सोच से और भी ज्यादा प्रभावित नजर आए। उन्होंने वैभव के तेजी से आगे बढ़ने के पीछे उसकी निडरता को एक अहम खूबी बताया। उन्होंने कहा, वैभव की निडर सोच भी। उन्हें आउट होने का कोई डर नहीं है, जबकि मुझे अपने करियर के एक बड़े हिस्से में इस चीज से जूझना पड़ा था। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 11:30 pm

Tamim Iqbal को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 37 साल की उम्र में बने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सबसे युवा अध्यक्ष

बांग्लादेश क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। 37 साल की उम्र में वह इस पद तक पहुंचने वाले सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज तमीम इकबाल को रविवार (7 जून) को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही तमीम ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह 37 साल की उम्र में इस पद को संभालने वाले सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। तमीम पिछले कुछ समय से अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। दरअसल, इस साल अप्रैल में बांग्लादेश सरकार ने BCB के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड चुनावों में कथित अनियमितताओं की जांच के बाद गठित पांच सदस्यीय समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया था। बांग्लादेश में क्रिकेट और राजनीति का रिश्ता हमेशा से काफी गहरा रहा है। 2024 में हुए राजनीतिक बदलावों और शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद देश का क्रिकेट भी प्रभावित हुआ था। इसके बाद नई सरकार ने फरवरी में बोर्ड को भंग कर दिया और तमीम इकबाल की अगुवाई में अंतरिम बोर्ड का गठन किया था। अब हुए बोर्ड चुनाव में तमीम को जबरदस्त समर्थन मिला। उन्हें 75 में से 73 काउंसिलरों के वोट मिले और उन्होंने 16 उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। अध्यक्ष बनने के बाद तमीम के सामने बांग्लादेश क्रिकेट की छवि को मजबूत करने और बोर्ड में स्थिरता लाने की चुनौती होगी। हाल के वर्षों में बांग्लादेश क्रिकेट कई विवादों के कारण चर्चा में रहा है, ऐसे में सभी की नजरें अब तमीम के नेतृत्व पर टिकी रहेंगी। Also Read: LIVE Cricket Score अगर तमीम इकबाल के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह बांग्लादेश के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 70 टेस्ट, 243 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों सहित कुल 391 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 8357 रन दर्ज हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 5134 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1758 रन बनाए हैं। 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वह प्रशासनिक भूमिका में बांग्लादेश क्रिकेट की नई दिशा तय करते नजर आएंगे।

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 11:07 pm

बीसीबी अध्यक्ष चुने गए तमीम इकबाल, चार साल का होगा कार्यकाल

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का अध्यक्ष चुना गया है, जो वह पिछले दो महीनों से बोर्ड की अंतरिम समिति का कामकाज संभाल रहे थे। 36 वर्षीय तमीम रविवार को ढाका में हुए चुनावों में एकमात्र उम्मीदवार थे। अब वह चार साल का कार्यकाल संभालेंगे। यह चुनाव शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हुए। इससे पहले अप्रैल में बांग्लादेश सरकार ने अमीनुल इस्लाम द्वारा चलाए जा रहे पिछले बोर्ड को भंग करने और अंतरिम प्रशासन के तहत नए चुनाव कराने का फैसला किया था। कुल मिलाकर, तीन श्रेणियों में फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के जरिए 23 डायरेक्टर चुने गए और बाद में सरकार द्वारा नियुक्त दो प्रतिनिधि बोर्ड में शामिल हुए, जिससे यह 25 सदस्यों वाली गवर्निंग बॉडी तैयार हुई। तमीम उन 12 डायरेक्टरों में से एक थे जो ढाका क्लब श्रेणी में चुने गए थे, और बाद में नई काउंसिल ने उन्हें सर्वसम्मति से बोर्ड अध्यक्ष चुना। उपाध्यक्षों में से एक फहीम सिन्हा हैं और दूसरे का नाम अभी तय होना बाकी है। तमीम की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक आधुनिक हाई परफॉर्मेंस सेंटर बनाना शामिल है, जिसे नए बीसीबी अध्यक्ष ने अपनी सबसे बड़ी इच्छा बताया है। बीसीबी अध्यक्ष चुने जाने के बाद तमीम ने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, मुझे ऐसा कोई खास एहसास नहीं हो रहा है कि मैं बहुत बड़ी चीज बन गया हूं। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट बोर्ड के बारे में कई बातें कही हैं, इसलिए अब मुझे लगता है कि यह समय है जब मुझे सभी के सामने खुद को साबित करना है। तमीम ने कहा, हाई परफॉर्मेंस सेंटर शायद मेरा सबसे बड़ा सपना है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस सपने को पूरा कर सकूंगा। हमें सरकार से बड़े समर्थन की जरूरत होगी। शुरू में बीसीबी इस सेंटर के लिए फंड दे सकता है। हमने उस कंपनी से दोबारा डिजाइन करने के लिए कहा है, जिसने मौजूदा सेंटर को डिजाइन किया था। हमें उम्मीद है कि हम पुरबाचल में सेंटर शुरू कर पाएंगे। जैसा कि आप सोच सकते हैं, इतने बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट के लिए बहुत सारे पैसे की जरूरत होती है। हम निश्चित रूप से इस मामले में सरकार का समर्थन लेंगे। बीसीबी अध्यक्ष चुने जाने के बाद तमीम ने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, मुझे ऐसा कोई खास एहसास नहीं हो रहा है कि मैं बहुत बड़ी चीज बन गया हूं। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट बोर्ड के बारे में कई बातें कही हैं, इसलिए अब मुझे लगता है कि यह समय है जब मुझे सभी के सामने खुद को साबित करना है। Also Read: LIVE Cricket Score तमीम इकबाल बांग्लादेश के अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए 391 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 15,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए। उन्होंने 38 मुकाबलों में बांग्लादेश की कप्तानी की और टीम को 21 जीत दिलाईं। साल 2025 की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी तमीम घरेलू क्रिकेट खेलते रहे, लेकिन ढाका प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनके खेलने के करियर का अंत हो गया। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 10:58 pm

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुकाबलों का रुख बदला और टीमों को यादगार जीत दिलाई। आइए, उन भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट हैं। पूनम यादव: इस लिस्ट में दाएं हाथ की गेंदबाज पूनम यादव शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2014 से 2020 के बीच 18 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 414 गेंदें फेंकी और 28 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान पूनम ने कुल 387 रन लुटाए। पूनम यादव ने अपने करियर में कुल 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 15.25 की औसत के साथ 98 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा: राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें 26.15की औसत के साथ 19 विकेट हासिल किए। इस दौरान दीप्ति ने कुल 71.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 497 रन दिए। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने करियर में भारत की तरफ से 144 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 161 विकेट के अलावा 1,210 रन अपने नाम जोड़े हैं। राधा यादव: बाएं हाथ की गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें 16.77 की औसत के साथ 18 विकेट हासिल किए। इस दौरान राधा ने कुल 47 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 282 रन दिए। इस स्पिनर ने भारत की तरफ से कुल 89 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 19.09 की औसत के साथ 103 विकेट हासिल किए। रेणुका सिंह: राइट आर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाज रेणुका इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 9 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान रेणुका ने कुल 33 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 198 रन दिए। रेणुका ने भारत की तरफ से कुल 63 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 68 विकेट अपने नाम किए। राधा यादव: बाएं हाथ की गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें 16.77 की औसत के साथ 18 विकेट हासिल किए। इस दौरान राधा ने कुल 47 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 282 रन दिए। इस स्पिनर ने भारत की तरफ से कुल 89 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 19.09 की औसत के साथ 103 विकेट हासिल किए। Also Read: LIVE Cricket Score शिखा पांडे: दाएं हाथ की इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप के 15 मुकाबलों में 12 विकेट हासिल किए। इस दौरान शिखा ने 35.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 215 रन दिए। इस खिलाड़ी ने भारत की तरफ से 62 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 43 विकेट हासिल किए। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 10:38 pm

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रविवार को तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि अपनी ताकत पर भरोसा रखने और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने से उन्हें टेस्ट में असर डालने में मदद मिली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद सुथार ने अपनी गेंदबाजी पर कहा कि उनकी योजना सीधी थी। वह लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करते हुए पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाना चाहते थे। उन्होंने कहा, स्पेल के दौरान मेरा ध्यान सही जगहों पर गेंदबाजी करने और अपनी ताकत पर भरोसा करने पर था। विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश सही जगहों पर गेंदबाजी करने और जितनी हो सके उतनी लगातार सही लेंथ पर गेंद डालने की थी। अपनी खूबियों के सवाल पर सुथार ने कहा, विकेट से कुछ मदद मिल रही थी, और मेरी ताकत गेंद को टर्न कराना है। इसलिए मेरा मकसद ज्यादा से ज्यादा टर्न हासिल करना था क्योंकि पिच से मदद मिल रही थी। साथ ही, मैं अच्छी जगहों पर गेंदबाजी करना और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालना चाहता था, क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी। मेरा पूरा ध्यान इसी पर था। सुथार ने अपनी सफलता का श्रेय कप्तान गिल को देते हुए कहा कि उनका मेरे खेल को समझना मेरे काम आया। बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, हम साथ खेले हैं, इसलिए वह मेरी ताकत और मेरी गेंदबाजी को अच्छी तरह समझते हैं। उसी के आधार पर, वह मुझे फील्ड प्लेसमेंट, मैच की स्थितियों और मुझे किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए, इस बारे में गाइड करते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे सुथार को गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। सुथार ने पहले ही टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया। बल्लेबाजी के दौरान 8वें नंबर पर उतरते हुए सुथार ने 41 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में 15.5 ओवर में 7 मेडन फेंकते हुए मात्र 21 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे सुथार को गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। सुथार ने पहले ही टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया। Also Read: LIVE Cricket Score रविवार को टेस्ट का दूसरा दिन था। दिन की समाप्ति के समय अफगानिस्तान 113 रन पर अपने 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 10:00 pm

WATCH: 'धोनी और रोहित नहीं..' अंबाती रायडू ने इस भारतीय दिग्गज को चुना अपना टेस्ट का अब तक का बेस्ट कप्तान

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने हाल ही में भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान का चुनाव किया। एक दिलचस्प चैलेंज के दौरान उन्हें भारतीय क्रिकेट के कुछ दिग्गज टेस्ट कप्तानों में से एक नाम चुनना था। इस चैलेंज में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम शामिल थे। भारतीय क्रिकेट में टेस्ट कप्तानी की बात हो और सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसे नाम सामने न आएं, ऐसा मुश्किल ही होता है। हर कप्तान ने अपने दौर में टीम इंडिया को नई पहचान दी है। हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू को भी एक दिलचस्प चैलेंज के दौरान अपने अब तक के सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तान का चुनाव करना था। दरअसल रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के एक विनर स्टेज ऑन चैलेंज में हिस्सा लिया। इस खेल में उन्हें भारत के अलग-अलग टेस्ट कप्तानों में से एक को चुनना था। जो कप्तान चुना जाता, वह अगले कप्तान के खिलाफ मुकाबले में बना रहता। चैलेंज की शुरुआत मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर के बीच हुई। रायडू ने यहां सचिन को चुना। हालांकि सचिन का सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और अगले राउंड में सौरव गांगुली ने उनकी जगह ले ली। इसके बाद गांगुली लगातार आगे बढ़ते रहे। रायडू ने उन्हें राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज कप्तानों से ऊपर रखा। आखिर में मुकाबला सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच पहुंचा। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के दो अलग-अलग युगों का प्रतिनिधित्व करने वाले इन दोनों कप्तानों में से रायडू ने विराट कोहली को चुना और उन्हें भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान बताया। View this post on Instagram A post shared by ESPNcricinfo (espncricinfo) गांगुली को भारतीय क्रिकेट में आक्रामक सोच और विदेशी सरजमीं पर जीतने का आत्मविश्वास पैदा करने का श्रेय दिया जाता है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने नई दिशा पकड़ी और कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला। वहीं विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में फिटनेस और जीत की मानसिकता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी कप्तानी में भारत लंबे समय तक टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 टीम बना रहा। इतना ही नहीं, भारत ने पहली बार ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई। Also Read: LIVE Cricket Score रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 40 जीत हासिल कीं, जो किसी भी भारतीय कप्तान के लिए सबसे ज्यादा हैं।

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 9:44 pm

'शानदार डेब्यू', सुनील गावस्कर ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर रहे मानव सुथार की तारीफ की

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की स्थिति बेहद मजबूत है। भारत ने 8 विकेट पर 564 रन पर पारी घोषित करने के बाद गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया है और रविवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 113 के स्कोर पर अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराकर टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत की तरफ से अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की है और 3 विकेट झटके हैं। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मानव की प्रशंसा की है। गावस्कर ने जियो हॉटस्टार पर कहा, मानव सुथार ने निश्चित रूप से अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है। उनका सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी के दौरान दिखाया गया आत्मविश्वास भी काफी प्रभावशाली था, खासकर जिस तरह से उन्होंने अपने पैरों का इस्तेमाल किया और क्रीज पर सहज दिखे। उन्होंने कहा, गेंदबाजी में वे बेहद सटीक रहे और लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। पिच से उन्हें थोड़ी मदद भी मिली जिसका उन्होंने अच्छा फायदा उठाया, लेकिन किसी भी स्पिनर के लिए असली परीक्षा सपाट पिचों पर होती है जहां ज्यादा विविधता और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता की जरूरत होती है। भारत के पूर्व कप्तान का मानना ​​है कि सुथार ने काफी उम्मीदें जगाई हैं और वे लंबे फॉर्मेट में एक मजबूत विकल्प बन सकते हैं। उन्होंने कहा, गेंदबाजी में वे बेहद सटीक रहे और लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। पिच से उन्हें थोड़ी मदद भी मिली जिसका उन्होंने अच्छा फायदा उठाया, लेकिन किसी भी स्पिनर के लिए असली परीक्षा सपाट पिचों पर होती है जहां ज्यादा विविधता और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता की जरूरत होती है। Also Read: LIVE Cricket Score मानव सुथार ने बल्लेबाजी के दौरान 41 गेंदों पर 28 रन बनाए थे। इसके बाद, गेंदबाजी करते हुए, वह 15.5 ओवर में 7 मेडन फेंकते हुए मात्र 21 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं। सुथार ने अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज, और अफसर जजई का विकेट लिया। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 8:50 pm

शान मसूद की जगह सलमान आगा हो सकते हैं पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान: रिपोर्ट

पाकिस्तान क्रिकेट में टेस्ट कप्तानी में बदलाव होने जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान आगा को शान मसूद की जगह टेस्ट का कप्तान बनाया जा सकता है। मसूद का बतौर टेस्ट कप्तान पिछले तीन साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। मसूद ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से 16 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। पाकिस्तान को 12 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार उनकी लगातार चौथी हार थी। टेस्ट क्रिकेट के 150 साल के इतिहास में, बांग्लादेश, आयरलैंड और अफगानिस्तान को छोड़कर शीर्ष नौ देशों में मसूद एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपने शुरुआती 12 टेस्ट मैच गंवाए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मसूद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से अनुरोध किया है कि निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्हें न हटाया जाए। लेकिन नकवी ने शान मसूद के नेतृत्व में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टेस्ट कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है। पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में पाकिस्तान नौवें स्थान पर रहा था। टेलीकॉमएशिया की रिपोर्ट के अनुसार, नकवी अब मसूद से तंग आ चुके हैं। उन्हें और उनके सलाहकारों को लगता है कि मसूद की जगह लेने के लिए आगा सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं, क्योंकि अगले कुछ महीनों में वेस्टइंडीज में दो और इंग्लैंड में तीन मुश्किल टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान त्रिनिदाद में दो टेस्ट मैच खेलेगा, जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से होगी। इंग्लैंड में पहला टेस्ट 19 अगस्त से लीड्स में खेला जाएगा। मसूद दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बतौर बल्लेबाज भी नाकाम रहे और चार पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए, जिससे टीम में उनकी जगह बनाए रखना मुश्किल हो गया है। कोचिंग स्टाफ में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हेड कोच और उमर गुल गेंदबाजी कोच के तौर पर बने रहेंगे। कैरेबियन दौरे के लिए नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को 'डायरेक्टर इंटरनेशनल क्रिकेट' बनाने पर भी विचार कर रहा है। यह विभाग बेहतर क्रिकेट शेड्यूल पाने और खिलाड़ियों की प्रगति पर नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। कोचिंग स्टाफ में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हेड कोच और उमर गुल गेंदबाजी कोच के तौर पर बने रहेंगे। कैरेबियन दौरे के लिए नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है। Also Read: LIVE Cricket Score 32 साल के सलमान अली आगा पाकिस्तान के लिए 25 टेस्ट मैचों की 48 पारियों में 3 शतक और 12 अर्धशतकों की मदद से 1,663 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधित स्कोर नाबाद 132 है। सलमान मार्च 2025 से पाकिस्तान के टी20 फॉर्मेट की कप्तानी संभाल रहे हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 8:16 pm

वैभव भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम हो सकते हैं: पृथ्वी शॉ के कोच संतोष पिंगुलकर

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक और करिश्माई बल्लेबाजी से पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को अपना दिवाना बना लिया है। आईपीएल जैसी बड़ी लीग में दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों को अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सामान्य बना देने वाले वैभव को भारतीय टीम में जगह मिल गई है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर ने वैभव की तारीफ की है और उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम बताया है। आईएएनएस से बात करते हुए संतोष पिंगुलकर ने कहा, वह बहुत परिपक्वता के साथ खेल रहा है। अगर वैभव इसी तरह खेलता रहा, तो भारत के लिए एक बड़ा एसेट बन सकता है। उन्होंने कहा, वैभव में क्वालिटी है, वह चीजों को तेजी से समझता है। वह सिर्फ एक स्लॉगर नहीं है, बल्कि एक अच्छा हिटर और बॉल का टाइमर है। उसके लिए निरंतरता बनाए रखना जरूरी होगा। अगर वह ऐसी ही बल्लेबाजी करता रहा, तो कई बड़े रिकॉर्ड बना सकता है और भारत को जरूरी मैच जिताने में मदद कर सकता है। आईएएनएस से बात करते हुए संतोष पिंगुलकर ने कहा, वह बहुत परिपक्वता के साथ खेल रहा है। अगर वैभव इसी तरह खेलता रहा, तो भारत के लिए एक बड़ा एसेट बन सकता है। Also Read: LIVE Cricket Score वैभव के इस प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि उन्हें आयरलैंड टी20 सीरीज में मौका मिल सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने शनिवार को जब आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, तो इन तीनों टूर्नामेंट में वैभव का नाम था। वैभव के पास भारतीय टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनने का अवसर है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 8:02 pm

आखिर कैसे प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?

Indian Premier League: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। इसी के साथ वैभव एशियन गेम्स टीम का भी हिस्सा हैं, लेकिन सवाल ये है कि बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरने वाले वैभव सीनियर टीम की प्लेइंग इलेवन में कैसे जगह बना सकते हैं? आइए, इसे समझते हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए 'एक्स फैक्टर' साबित हो सकते हैं। वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनका बेखौफ खेल है। टी20 फॉर्मेट में खेल का रुख बदलने के लिए कुछ ही ओवर्स काफी हैं। ऐसे में वैभव यह भूमिका बखूबी निभा सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन जुटाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। टी20 क्रिकेट की सबसे कम पारियों (23) में 1,000 रन पूरे करने वाले वैभव अंडर-19 क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 175 रन की ऐतिहासिक मैच जिताऊ पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा या ईशान किशन के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दिया जा सकता है। वैभव की मौजूदगी से भारतीय टीम को पावरप्ले में आक्रामक रणनीति अपनाने का मौका मिल सकता है। यूं तो, वैभव ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर की मौजूदगी में अगर उन्हें नंबर-4 या 5 पर फिनिशर जैसी जिम्मेदारी दी जाए, तो वह उसमें भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। मगर यह तभी संभव हो सकेगा, जब किसी सीनियर खिलाड़ी को आराम दिया जाए, या फिर वो चोटिल हों। प्रयोग के तौर पर वैभव यह मौका पा सकते हैं। भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के विरुद्ध दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें वैभव को मौका मिलने की संभावनाएं सबसे अधिक हैं। इस दौरे पर टीम मैनेजमेंट युवाओं को मौका दे सकती है। वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा या ईशान किशन के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दिया जा सकता है। वैभव की मौजूदगी से भारतीय टीम को पावरप्ले में आक्रामक रणनीति अपनाने का मौका मिल सकता है। यूं तो, वैभव ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर की मौजूदगी में अगर उन्हें नंबर-4 या 5 पर फिनिशर जैसी जिम्मेदारी दी जाए, तो वह उसमें भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। मगर यह तभी संभव हो सकेगा, जब किसी सीनियर खिलाड़ी को आराम दिया जाए, या फिर वो चोटिल हों। प्रयोग के तौर पर वैभव यह मौका पा सकते हैं। Also Read: LIVE Cricket Score वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता और मिले हुए सीमित मौकों को भुनाने पर निर्भर करेगी। अगर वह अपने स्वाभाविक अंदाज में प्रभाव छोड़ते हैं, तो इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम के नियमित सदस्य बन सकते हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 7:44 pm

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया, ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड को हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चौथी पारी में 254 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई और 115 रन के अंतर से मैच हार गई। मैच पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड हैरी ब्रूक के 56 रन की पारी के बावजूद पहली पारी में 140 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 5,नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओरूर्के ने 2 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 113 रन पर सिमट कर इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 27 रन से पिछड़ गई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एमिलो गे के 57, बेन डकेट के 33, जेमी स्मिथ के 39 और ओली रॉबिन्सन के 29 रन की मदद से 226 रन बनाए और पहली पारी में मिले 27 रन के आधार पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। 254 रन का लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड के पास टेस्ट में जीतने और 1-0 की बढ़त बनाने का पूरा मौका था, लेकिन कीवी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। डेवन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। डेवन कॉन्वे ने 41 और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 18 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में कोई भी दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका। न्यूजीलैंड की पूरी टीम दूसरी 138 रन पर सिमट गई और 115 रन से मैच हार गई। 254 रन का लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड के पास टेस्ट में जीतने और 1-0 की बढ़त बनाने का पूरा मौका था, लेकिन कीवी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। डेवन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। Also Read: LIVE Cricket Score मैच में 7 विकेट लेने और 30 रन बनाने वाले इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 7:38 pm

IND vs AFG टेस्ट मैच में Rahmat Shah ने रचा इतिहास, ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले अफगानी खिलाड़ी

Rahmat Shah Completes 1000 Test Runs: भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में रहमत शाह ने बड़ा इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार (7 जून) को अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। 32 साल के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। उनके नाम अब 12 मैचों में 1013 टेस्ट रन हो चुके हैं और इस दौरानउनका बल्लेबाजी औसत 48.23 का रहा है। यह उपलब्धि अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बेहद खास है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में अब तक कोई भी अफगानी बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था। रहमत शाह सिर्फ 1000 रन पूरे करने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि वह इस समय अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस मामले में उनके बाद हश्मतुल्लाह शाहिदी और इब्राहिम जादरान का नाम शामिल है। अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: रहमत शाह – 1013 रन हश्मतुल्लाह शाहिदी – 791 रन इब्राहिम जादरान – 602 रन असगर अफगान – 440 रन अफसर जजई – 370 रन रहमत शाह की अब तक कीटेस्ट में सबसे चर्चित पारी 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने शानदार 234 रन बनाए थे। उस सीरीज में उन्होंने दो शतक भी जड़े थे और अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हुए थे। यही वजह है कि भारत के खिलाफ इस टेस्ट में भी टीम की उम्मीदें काफी हद तक उन्हीं पर टिकी हुई हैं। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 564 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और दूसरे दिन अपनी पारी घोषित कर दी। कप्तान शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 126 रन की शानदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 100 रन बनाए। साईं सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन का योगदान दिया और ऋषभ पंत ने भी 121 गेंदों में 81 रन की उपयोगी पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 विकेट झटके। 564 रन के जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 39.5 ओवर में सिर्फ 133 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। टीम अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 451 रन पीछे है। Also Read: LIVE Cricket Score हालांकि एक छोर पर रहमत शाह मजबूती से डटे हुए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वह 81 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद थे। ऐसे में अफगानिस्तान की उम्मीदें अब काफी हद तक उनके बल्ले पर टिकी हुई हैं।

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 7:27 pm

'एपीएल' आंध्र प्रदेश का फेस्टिवल, इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा: एसीए अध्यक्ष केसिननी शिवनाथ

आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष केसिननी शिवनाथ ने कहा है कि आंध्र प्रीमियर लीग (एपीएल) आंध्रप्रदेश क्रिकेट के लिए एक त्योहार की तरह है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। केसिननी शिवनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि आंध्र प्रदेश का क्रिकेट फेस्टिवल, आंध्र प्रीमियर लीग (एपीएल), 9 तारीख से विशाखापत्तनम में शुरू होगा। पिछले साल हमने सफलतापूर्वक लीग का आयोजन किया था। हम इस साल फिर इसे आयोजित करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, यह टूर्नामेंट तीन जगहों—विशाखापत्तनम, कडप्पा और अमरावती के राजधानी क्षेत्र मंगलगीरी—में आयोजित किया जाएगा। हर जगह छह दिनों तक मैच खेले जाएंगे, जबकि ग्रैंड फाइनल मंगलगीरी में होगा। शिवनाथ ने कहा, हम शिक्षा मंत्री नारा लोकेश को मंगलगीरी में होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह फेस्टिवल पूरे आंध्र प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खुशी लेकर आएगा। उन्होंने कहा, मैं मीडिया से भी अपील करता हूं कि वे एपीएल का सक्रिय रूप से प्रचार करें। यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्रिकेटरों और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। मीडिया के सहयोग से हम एपीएल को और भी बड़ी सफलता दिला सकते हैं। शिवनाथ ने कहा, हम शिक्षा मंत्री नारा लोकेश को मंगलगीरी में होने वाले फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह फेस्टिवल पूरे आंध्र प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खुशी लेकर आएगा। Also Read: LIVE Cricket Score आईपीएल के बाद राज्य क्रिकेट बोर्डों द्वारा समर्थित टी20 लीग शुरु हो चुकी है। आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में भी 9 जून से तेलंगाना टी-20 लीग का पहला एडिशन खेला जाना है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 6:46 pm

IND vs AFG: क्या सच में ऋषभ पंत के शॉट से नीचे गिर गया ड्रोन? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामने

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दावा किया गया कि पंत ने अपने दमदार शॉट से हवा में उड़ रहे ड्रोन को निशाना बना दिया। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार (6 जून) से खेले जा रहे इस एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए। हालांकि इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। इसमें दावा किया गया कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने एक शॉट से हवा में उड़ रहे ड्रोन को गेंद मारकर नीचे गिरा दिया। वीडियो में दिखाया गया कि पंत ने एक ऊंचा शॉट खेला और गेंद नीचे गिरते समय ड्रोन से टकरा गई, जिसके बाद ड्रोन जमीन पर गिर पड़ा। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे असली घटना मान लिया। VIDEO: Ball hits Drone and Crashed INDvsAFG Test Match Art - Drone Artist - Rishabh Pant pic.twitter.com/W3jBzFOXS7 Arattai Darba (Arattai_darbar) June 7, 2026 हालांकि फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ है। जांच में पता चला कि वायरल क्लिप एआई की मदद से तैयार की गई थी और इसका भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है। मैच के आधिकारिक प्रसारण की समीक्षा करने पर भी ऐसा कोई दृश्य देखने को नहीं मिला, जिसमें पंत का शॉट किसी ड्रोन से टकराया हो। वीडियो में कई ऐसी गलतियां भी नजर आईं जो इसे फर्जी साबित करती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वीडियो में सफेद गेंद दिखाई दे रही है, जबकि भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला लाल गेंद से खेला जा रहा था। इसके अलावा प्रसारण में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन और एरियल कैमरे आमतौर पर काफी ऊंचाई पर संचालित किए जाते हैं, जहां तक क्रिकेट गेंद का पहुंचना बेहद मुश्किल माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को सच मानकर शेयर किया, जबकि कई लोगों ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल भी उठाए। बाद में फैक्ट चेक सामने आने के बाद साफ हो गया कि यह वीडियो एआई की मदद से तैयार किया गया था और इसका वास्तविक मैच से कोई लेना-देना नहीं है। Also Read: LIVE Cricket Score मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में 564 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 126 रन की शानदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए। साईं सुदर्शन ने 104 गेंदों में81 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने भी उपयोगी पारी खेलतेहुए 121 गेंदों में 81 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए।

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 6:41 pm

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से रौंदा,हुआ लॉर्ड्स इतिहास का दूसरा सबसे छोटा मैच

England vs New Zealand, 1st Test Match Report: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एतेहासिल लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया औऱ इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि लॉर्ड्स के मैदान पर ये 150 टेस्ट मैच था। इस मुकाबले में कुल 167 ओवर का खेल हुआ जो लॉर्ड्स के इतिहास में दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच है। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टम 138 रन पर सिमट गई। ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में नाबाद 44 रन और डेवोन कॉनवे ने 91 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन और कोई खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। कीवी टीम के आठ बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में गस एटकिंसन ने 5 विकेट, ऑली रॉबिन्सन औऱ जोश टंग ने 2-2 विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 विकेट लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 226 रन बनाए थे। जिसमें डेब्यू मैच खेल रहे एमिलियो गे ने 57 रन, जैमी स्मिथ ने 39 रन औऱ बेन डकेट ने 33 रन का योगदान दिया। कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में नाथन स्मिथ ने 6 विकेट,विलियम ओ’रुर्की ने 2 विकेट, काईल जैमीसन और मैट हेनरी ने 1-1 विकेट लिया। YES BOYS! A winning start to our Test match summer Victory by 115 runs at Lord's pic.twitter.com/ZeIdjrV39X — England Cricket (@englandcricket) June 7, 2026 गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने 140 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को 27 रन की अहम बढ़त मिली। Also Read: LIVE Cricket Score इस मुकाबले से इंग्लैंड टीम में वापसी कर रहे ऑली रॉबिन्सन ने 77 रन देकर 7 विकेट लिए थे और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 5:52 pm

टीजी20 नीलामी: तिलक वर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने, अनकैप्ड सीवी मिलिंद को सिराज से ज्यादा पैसा मिला

रामोजी फिल्म सिटी के प्रिंसेस कन्वेंशन सेंटर में पहली टीजी20 प्लेयर नीलामी शुरू हुई। इसमें एचसीए-रजिस्टर्ड 1,300 से अधिक क्रिकेटरों का पूल शामिल था, जिन्हें आइकन, ए+ और ए कैटेगरी में बांटा गया था। इस नीलामी में इंटरनेशनल स्टार, घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी और जिला स्तर के होनहार क्रिकेटर एक साथ आए। यह टीजी20 के उस विजन को दिखाता है जिसका मकसद तेलंगाना की प्रतिभाओं के लिए विश्वस्तरीय प्लैटफॉर्म बनाना है। तिलक वर्मा नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वे आइकन कैटेगरी में 33 लाख रुपये में मेदक फाल्कन्स से जुड़े। वहीं, मोहम्मद सिराज को वारंगल वॉरियर्स ने 14 लाख रुपये में चुना और सीवी मिलिंद सबसे महंगे 'अनकैप्ड' खिलाड़ी बने। उन्हें अन्विता खम्मम एसेस ने 17 लाख रुपये में खरीदा। आइकन कैटेगरी में चुने गए अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में रवि किरण (पालमुरु स्ट्राइकर्स), टी. रवितेजा (मेदक फाल्कन्स), तनाय त्यागराजन (प्रणव रंगा रेड्डी राइजर्स), राहुल बुद्धि (अनुराग नलगोंडा नाइट्स), तन्मय अग्रवाल (करीमनगर डायमंड्स) और रोहित रायडू (पालमुरु स्ट्राइकर्स) शामिल थे। ए+ कैटेगरी में अमन राव (वारंगल वॉरियर्स), प्रज्ञय रेड्डी (पालमुरु स्ट्राइकर्स), अजय देव गौड़ (हैदराबाद ई-चैंपियंस), नितिन साई यादव, एरन जॉर्ज और रक्षण रेड्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को चुना गया, जिससे फ्रेंचाइजी ने अपनी मुख्य टीमें मजबूत कीं। आइकन कैटेगरी में चुने गए अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में रवि किरण (पालमुरु स्ट्राइकर्स), टी. रवितेजा (मेदक फाल्कन्स), तनाय त्यागराजन (प्रणव रंगा रेड्डी राइजर्स), राहुल बुद्धि (अनुराग नलगोंडा नाइट्स), तन्मय अग्रवाल (करीमनगर डायमंड्स) और रोहित रायडू (पालमुरु स्ट्राइकर्स) शामिल थे। Also Read: LIVE Cricket Score नीलामी की प्रक्रिया का संचालन चारू शर्मा ने किया। इस दौरान फ्रेंचाइजी के मालिक, टीम के प्रतिनिधि, और लीग के अधिकारी मौजूद थे। टीजी20 का पहला एडिशन 21 जून को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल में शुरू होगा। इसमें 8 टीमें 21 दिनों तक चलने वाले 32 मैचों में हिस्सा लेंगी। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 5:34 pm

VIDEO: श्रेयस अय्यर बने बॉलर, इवेंट में एबी डिविलियर्स को की बॉलिंग

भारत के नए टी-20I कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। टीम इंडिया का नया कप्तानबनने के तुरंत बाद, श्रेयस अय्यर को हाल ही में एक क्रिकेट इवेंट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के साथ देखा गया। इस दौरान अय्यर कोबैटिंग करते हुए नहीं बल्कि बॉलिंग करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अय्यर को बॉलिंग करते हुए देखा जा सकता है।इस मज़ेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, येसिर्फ एक दोस्ताना एग्जीबिशन मैच था, लेकिन फैंस को इस बैटल में प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। Shreyas Iyer bowling to AB de villiers at the kabuni live event. He got ABD out on the last ball. pic.twitter.com/Ja1qyZHpqB — Dhillon (@sehajdhillon_) June 7, 2026 अय्यर मौजूदा समय में मुंबई की टी20 लीग(T20 Mumbai 2026)में खेल रहेहै जहां बीते शनिवार, 06 जून को उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav)की टीम के खिलाफ एक धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। ये मुकाबला ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई और सोबो मुंबई फाल्कन्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जो कि टी20 मुंबई 2026 टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला था। Also Read: LIVE Cricket Score इस मुकाबले में ही सोबो फाल्कन्स की तरफ से नंबर-4 पर खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने अपनी क्लास दिखाई और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई करके 36 गेंदों पर 61 रन ठोके। ध्यान दें कि श्रेयस ने अपनी पारी के दौरान लगभग 170 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 5 चौके 4 छक्के भी ठोके। उनकी ये इनिंग ही सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए जीत का अंतर बनी जिसके दम पर टीम ने 16.4 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके विपक्षी टीम को 5 विकेट सेहराया। इस मुकाबले में श्रेयस को उनकी 61 रनों की इनिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 5:33 pm

मानव सुथार ने बताया, किसने दी टेस्ट टीम में सिलेक्शन की जानकारी, परिवार हो गया था भावुक

New Chandigarh: बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के उस भावुक पल को याद किया है। मानव ने बताया कि उनकी बहन ने उन्हें खबर दी थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में उनका नाम शामिल किया गया है। शनिवार को मैच शुरू होने से पहले, सुथार को सीनियर स्पिनर कुलदीप से टेस्ट कैप मिली। सुथार ने भारत की रेड-बॉल टीम के कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेला था। वे 2021 में अक्षर पटेल के डेब्यू के बाद भारत के पहले स्पेशलिस्ट स्पिन-बॉलिंग टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। सुथार ने 'जियोस्टार' को बताया, मैं अपने कमरे में था जब मेरी बहन ने मुझे फोन किया। शायद वह टीम के ऐलान का कार्यक्रम देख रही थी। उन्होंने मुझे बताया कि भारतीय टीम में मेरा नाम आया है। मैंने उनसे पूछा कि क्या यह पक्का हो गया है। उन्होंने कहा हां, यह पक्का है। उन्होंने ही मुझे सबसे पहले फोन किया था। उन्होंने कहा, जब मुझे फोन आया तो सब भावुक हो गए। पापा, मम्मी, सभी ने मुझे फोन किया। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आप वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं, और फिर आखिरकार भारत के लिए चुने जाते हैं। यह सबसे अच्छी भावना है। मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी भावना। 23 वर्षीय ऑलराउंडर ने बताया कि बचपन में क्रिकेट के लिए उनका प्यार कैसे शुरू हुआ। उन्होंने कहा, क्रिकेट हमेशा से मेरे परिवार का एक अहम हिस्सा रहा है। मेरे पिता को यह खेल बहुत पसंद है। घर पर सभी लोग नियमित रूप से मैच देखते हैं। मैं बचपन में उनके साथ बैठकर मैच देखता था। वहीं से क्रिकेट के लिए मेरा प्यार शुरू हुआ। मैंने अपने दोस्तों के साथ गली-मोहल्ले में खेलना शुरू किया। गली में खेले गए उन मुकाबलों ने मुझे खेल की बुनियादी बातें सिखाईं, जैसे बल्ला कैसे पकड़ना है और गेंदबाजी कैसे करनी है। जब मैं 10 या 11 साल का था, तब मैंने एक क्रिकेट एकेडमी जॉइन की। कोच धीरज सर और विनोद सर की देखरेख में ट्रेनिंग शुरू की। उन्होंने मुझे सही तकनीकें सिखाईं और मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद की। मेरा पहला बड़ा ब्रेक तब मिला जब मैंने अंडर-14 कैटेगरी में राजस्थान के लिए खेला। उस अनुभव से मुझे बहुत मोटिवेशन मिला। मुझे एहसास हुआ कि मैं इस खेल में अपना करियर बना सकता हूं। वहीं, से एक क्रिकेटर के तौर पर मेरा सफर असल में शुरू हुआ। टॉप लेवल तक पहुंचने के लिए पार की गई मुश्किलों के बारे में सुथार ने कहा, भारत जैसे देश में, जहां इतनी बड़ी आबादी है, क्रिकेट में सफल होना कभी आसान नहीं होता। आपको कभी नहीं पता होता कि भविष्य में क्या होगा। कुछ ही जगहों के लिए बहुत सारे टैलेंटेड खिलाड़ी कॉम्पिटिशन कर रहे होते हैं। मुझे रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने मुझसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कोई मौका नहीं है और मैं अपना समय बर्बाद कर रहा हूं, लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी। मैंने हार नहीं मानी। मैं कड़ी मेहनत करता रहा, एक के बाद एक सेशन और एक के बाद एक सीजन। राजस्थान से आने वाले और राज्य के घरेलू सर्किट में अपनी स्किल्स को निखारने वाले सुथार ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाया है। 29 फर्स्ट-क्लास मुकाबलों में उन्होंने 129 विकेट लिए हैं और देश के सबसे होनहार युवा स्पिनर्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 25 लिस्ट-ए मैच और 29 टी20 मैच भी खेले हैं। टॉप लेवल तक पहुंचने के लिए पार की गई मुश्किलों के बारे में सुथार ने कहा, भारत जैसे देश में, जहां इतनी बड़ी आबादी है, क्रिकेट में सफल होना कभी आसान नहीं होता। आपको कभी नहीं पता होता कि भविष्य में क्या होगा। कुछ ही जगहों के लिए बहुत सारे टैलेंटेड खिलाड़ी कॉम्पिटिशन कर रहे होते हैं। मुझे रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने मुझसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कोई मौका नहीं है और मैं अपना समय बर्बाद कर रहा हूं, लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी। मैंने हार नहीं मानी। मैं कड़ी मेहनत करता रहा, एक के बाद एक सेशन और एक के बाद एक सीजन। Also Read: LIVE Cricket Score युवराज सिंह और रविचंद्रन अश्विन के प्रशंसक सुथार की गेंद को तेजी से घुमाने और पिच से अच्छा टर्न हासिल करने की काबिलियत की कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने तारीफ की है। युवराज सिंह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। मैं रविचंद्रन अश्विन का भी बहुत बड़ा फैन हूं। जिस तरह से वे गेंदबाजी करते थे, उनकी गेंदबाजी में जो विविधता थी और जिस तरह से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20 के हिसाब से खुद को ढाला, वह मुझे बहुत प्रेरित करता है। वे मेरे रोल मॉडल हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 7 Jun 2026 5:30 pm