...

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में राहुल गांधी की होगी एंट्री, कर्नाटक शिफ्ट किए गए कांग्रेस विधायकों से हो सकती है मुलाकात!

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सियासी बिसात भोपाल से लेकर कर्नाटक तक बिछने लगी है। राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर भाजपा की ओर से महेश केवट को उतारे जाने के बाद अब कांग्रेस ने अपने विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस की ओर से ऐसा ...

वेब दुनिया 9 Jun 2026 3:11 pm

आज कर्नाटक जाएंगे एमपी कांग्रेस के विधायक:विशेष विमान के जरिए दोपहर बाद भोपाल से होंगे रवाना

एमपी में कांग्रेस के कब्जे वाली राज्यसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उतरने के बाद मामला रोचक हो गया है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद बीजेपी के उम्मीदवार महेश केवट ने अपना नॉमिनेशन फार्म जमा किया। इसके बाद सोमवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। इसमें सभी विधायकों को कहा गया कि वे करीब दस दिनों के हिसाब से यात्रा की तैयारी रखें और आज यानी मंगलवार को भोपाल से कांग्रेस के विधायक कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। विधायक ने कहा: चार धाम की यात्रा करा दोनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर सोमवार देर शाम हुई बैठक में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने कहा- वैसे हम लोग दिन रात क्षेत्र में व्यस्त रहते हैं। अब यदि दस दिनों के लिए जा रहे हैं तो हम लोगों को चार धाम की यात्रा करा दी जाए। महाराष्ट्र और तेलंगाना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भोपाल में कल यानी सोमवार को मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल और तेलंगाना के पीसीसी चीफ बोम्मा माहेश कुमार गौड़ भोपाल पहुंचे। दोनों ही पीसीसी चीफ अलग-अलग नेताओं के साथ बैठकें करते रहे। देर शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर डिनर में भी शामिल हुए। सिंघार के घर डिनर के बाद किस नेता ने क्या कहा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- निर्णय तो पहले ही हो चुका है अब विधायक कैसे वोट डालें कैसे मॉकपोल हो इस पर कांग्रेस पार्टी तैयारी कर रही है। हर पार्टी अपने विधायकों को संभाल कर रखती है तो कांग्रेस पार्टी को अपने विधायकों पर विश्वास भी है इस बहाने विधायकों का सैर सपाटा भी हो जाएगा। कहां लेकर जाएंगे ये कल आपको पता चल जाएगा। चुरहट विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा- सब ठीक है ऑल गुड, किसी ने कुछ पूछा ही नहीं सुझाव क्या दे दें। मेरे पास भी भाजपा के कुछ विधायक संपर्क में हैं। देखते हैं किसका संपर्क ज्यादा तगड़ा है। हम सब एक हैं: बाल्मीकि कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक सोहन बाल्मीकि ने कहा- पीसीसी में जो तय किया था कि हम सब एक हैं कांग्रेस के साथ मजबूती से खडे़ हैं। भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को खराब करने का प्रयास किया है उसका कांग्रेस की तरफ से कड़ा जवाब दिया जाएगा। किसी दूसरे प्रदेश में विधायकों को शिफ्ट करने को लेकर सोहन बाल्मीकि ने कहा- अभी तो सब लोग एक हैं अगर कभी ऐसी कोई स्थिति बनेगी तो अवगत कराया जाएगा। ये कोई ऐसा लुका छिपा खेल नहीं होगा जो भी होगा सामने होगा। हमारे सारे विधायक एक हैं हमारा ये संकल्प है कि मीनाक्षी नटराजन को विजय दिलाएंगे। दिल्ली हाईकमान का ये आदेश है कि सबको एक रहना है। पार्टी लाइन से कोई हटेगा नहीं सारे विधायक एक हैं। मतभेद का कोई सवाल नहीं है। ये खबर भी पढ़ें… क्रॉस वोटिंग का डर, कांग्रेस विधायक कर्नाटक होंगे शिफ्ट मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी।पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 5:05 am

गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक:देवीदास खिड़की के पास की घटना; महाराष्ट्र से कर्नाटक जा रहा था माल, बाल-बाल बचे लोग

बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार तड़के करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। देवीदास खिड़की के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण कपड़ों की गठानों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक महाराष्ट्र से कर्नाटक की ओर जा रहा था। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के चलते सड़क पर यातायात कम था, जिससे इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शहर के बीच चल रहे डिवाइडर निर्माण के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये गड्ढे अब जानलेवा बन चुके हैं और इनकी वजह से छोटी गाड़ियां आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा इन गड्ढों को भरने या सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाने के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। डिवाइडर का काम पूरा, लेकिन सड़क अब भी बदहालइंदौर-इच्छापुर हाईवे पर शनवारा से गणपति नाका तक डिवाइडर का निर्माण कार्य कई महीनों से चल रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। हालांकि, निर्माण के बाद सड़क को अभी तक व्यवस्थित नहीं किया गया है, जिसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। हाईवे के फोरलेन का काम भी जारी है, लेकिन बुरहानपुर शहर के हिस्से में यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। नागरिकों ने की अस्थायी बैरिकेडिंग और मरम्मत की मांगलगातार हो रहे हादसों और परेशानियों को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक फोरलेन का काम शहर में शुरू नहीं होता, तब तक इस खराब सड़क को दुरुस्त कराया जाए। भविष्य में होने वाली किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सड़क पर तत्काल अस्थायी बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर लगाए जाने चाहिए। देखिए तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 11:50 am

भाजपा ने सतीश पूनियां और अलका गुर्जर को उतारा; कांग्रेस ने खेड़ा को कर्नाटक के लिए मनाया, नीरज डांगी को दोबारा टिकट

जयपुर | कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी नीरज डांगी होंगे। उनकी राह में सबसे बड़ी बाधा मीडिया चेयरपर्सन पवन खेड़ा थे। उनके हटने के बाद उम्मीदवारी फाइनल हो गई। फिलहाल, खेड़ा का कर्नाटक से प्रत्याशी बनाया गया है। एक सीट के लिए 51 विधायकों के वोट चाहिए। कांग्रेस के 67 विधायक हैं इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है। कांग्रेस प्रत्याशी शुक्रवार या सोमवार को नामांकन कर सकते हैं। इससे पहले माइनॉरिटी चेहरे पर भी एआईसीसी में चर्चा हुई। लेकिन खेड़ा और डांगी में से एक को चुनना था। कांग्रेस ऐसे प्रत्याशी की खोज में थी, जो दिल्ली में पार्टी को वैचारिक मजबूती दे सके। गौरतलब है कि नीरज डांगी पूर्व सीएम अशोक गहलोत खेमे के माने जाते हैं। भास्कर ने चार दिन पहले ही कर दिया था नामों का खुलासा गहलोत खेमे के माने जाते हैं नीरज डांगी, खेड़ा से दौड़ में आगे निकले हर्ष खटाना. जयपुर | आजादी से अब तक राजस्थान से केवल 10 महिलाएं ही राज्यसभा सांसद बनी हैं। इनमें से एक भी मंत्री नहीं बनीं। अलका गुर्जर राजस्थान से भाजपा की दूसरी महिला प्रत्याशी थीं। नजमा हेपतुल्ला मंत्री थीं लेकिन राजस्थान के राज्यसभा कार्यकाल के दौरान नहीं रहीं। प्रदेश से 142 राज्यसभा सदस्य रहे हैं। इन 133 पुरुषों में 18 ही मंत्री बने। 1952 से शारदा भार्गव पहली महिला सांसद थीं। हालांकि लोकसभा सांसद के रूप में वसुंधरा राजे और गिरिजा व्यास मंत्री रही थी। -शासन-प्रशासन भी पढ़ें प्रदेश से अब तक 142 राज्यसभा सांसद, महिलाएं सिर्फ 10 ही, कोई मंत्री नहीं बनी भास्कर इनसाइट भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां व राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। पूनियां वर्तमान में हरियाणा प्रभारी हैं। विधायकों की संख्या बल के हिसाब से भाजपा की दो राज्यसभा सीटों पर जीत तय मानी जा रही है। इधर, कांग्रेस ने दूसरी हार नीरज डांगी पर भरोसा जताया है। इनकी भी जीत तय है। सतीश पूनियां और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने दो बड़े वोट बैंक जाट व गुर्जर समाज को साधने की कोशिश की है। दोनों ही नेता लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं। आगामी पंचायत व नगर निकायों के चुनावों इससे भाजपा को फायदा मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस कारण तीन सीटें खाली हो रही हैं। दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं डांगी नीरज डांगी ने 12वीं और 13वीं विधानसभा में चुनाव लड़ा। दोनों बार हार गए। वे राज्य व केंद्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। डांगी 2011 से 2014 तक राजस्थान कांग्रेस के महासचिव रहे। डांगी जून 2020 को कांग्रेस टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:30 am

बीके हरिप्रसाद बने कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष, डीके शिवकुमार की संभालेंगे जिम्मेदारी

कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद संगठन की कमान अब अनुभवी नेता हरिप्रसाद संभालेंगे।

देशबन्धु 4 Jun 2026 10:06 am

नीलगिरी क्षेत्र में 7-8 मार्च को होगी गिद्धों की गणना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक वन विभाग मिलकर करेंगे सर्वे

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के वन विभाग 7 और 8 मार्च को नीलगिरी क्षेत्र में एक समन्वित गिद्ध गणना करेंगे

देशबन्धु 5 Mar 2026 10:44 am