Surat Gold Market Drop: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में सोने की खरीद को सीमित करने या इससे बचने की अपील की गई है। इस विशेष अपील के बाद सूरत सहित पूरे गुजरात के स्वर्ण बाजार (सर्राफा बाजार) पर इसका व्यापक और मनोवैज्ञानिक असर देखने को मिल रहा है। इस अपील के सीधे परिणाम स्वरूप केवल सूरत शहर में ही सोने की खरीद में लगभग 80% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के आभूषणों और बुलियन मार्केट के लिए मशहूर सूरत जैसी आर्थिक राजधानी में कीमती धातुओं की मांग इस स्तर तक गिर जाने से पूरे ज्वेलरी उद्योग में सन्नाटा पसर गया है। महंगाई और बदलती आर्थिक प्राथमिकताएं स्थानीय स्तर पर सोने और चांदी की मांग में इस उल्लेखनीय गिरावट के पीछे केवल प्रधानमंत्री की अपील ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि वैश्विक और घरेलू आर्थिक कारक भी उतने ही बड़े भागीदार हैं। वर्तमान में देश में बढ़ती महंगाई और आम नागरिकों के रोजमर्रा के बढ़ते खर्चों के कारण मध्यम वर्ग के लोगों ने नया सोना खरीदना पूरी तरह से टाल दिया है। लोग अब सोने जैसी गैर-उत्पादक संपत्तियों (Non-productive assets) में पैसा लगाने के बजाय घर के जरूरी और अनिवार्य खर्चों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। निवेशकों का बदलता मिजाज: शेयर बाजार की ओर झुकाव दूसरी ओर, बाजार के बड़े निवेशकों का मिजाज भी अब पूरी तरह से बदल गया है। पारंपरिक रूप से सोने और चांदी को सबसे सुरक्षित निवेश मानने वाले ग्राहक और स्मार्ट इन्वेस्टर्स अब इन कीमती धातुओं से अपना हाथ पीछे खींच रहे हैं। लोग अब सुरक्षित माने जाने वाले सोने के बजाय शेयर बाजार (Stock Market) की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जहां उन्हें कम समय में बेहतर और शानदार रिटर्न मिलने की साफ उम्मीद दिखाई दे रही है। इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी और व्यापारियों की मुश्किलें व्यापारिक स्तर पर भी स्थिति फिलहाल काफी जटिल हो गई है। सरकार द्वारा सोने के आयात पर लगने वाली ड्यूटी (Import Duty) में भारी बढ़ोतरी किए जाने के बाद व्यापारियों ने विदेशों से आयात किए जाने वाले सोने की मात्रा में बड़ी कटौती की है। कस्टम ड्यूटी बढ़ने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रही वैश्विक अस्थिरता के कारण सोना आयात करने वाले बड़े व्यापारियों की मांग भी इंटरनेशनल मार्केट में घट गई है, जिसके चलते घरेलू मांग में कमी आने से सोने के दाम लगातार गिरे हैं। Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 जून, 2026)
Today 10 June 2026 horoscope in Hindi : आज 10 जून 2026, बुधवार का दिन क्या लाया है मेष से लेकर मीन राशि के लिए, यहां जानें डेली होरोस्कोप के अनुसार वेबदुनिया पर दैनिक राशिफल के बारे में एकदम सटीक जानकारी... 1. मेष (Aries) करियर: ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। लव: पार्टनर के साथ हल्का-फुल्का हंसी-मजाक होगा। धन: पुराने निवेश से लाभ संभव। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव, भारी सामान न उठाएं। उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं। 2. वृषभ (Taurus) करियर: व्यापार में नए सौदे लाभकारी, नौकरी में प्रमोशन के संकेत है। लव: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, शाम को डेट पर जा सकते हैं। धन: भूमि या वाहन खरीदने के योग। स्वास्थ्य: मानसिक शांति और ऊर्जा बनी रहेगी। उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 3. मिथुन (Gemini) करियर: वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद से बचें। लव: पार्टनर की भावनाओं को समझें, जिद न करें। धन: अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, बजट बनाएं। स्वास्थ्य: पेट खराब होने की संभावना है। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। 4. कर्क (Cancer) करियर: रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लव: दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। धन: शेयर बाजार से लाभ संभव, विशेषज्ञ सलाह लें। स्वास्थ्य: माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता। उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन चढ़ाएं। 5. सिंह (Leo) करियर: नेतृत्व क्षमता काम आएगी, रुके प्रोजेक्ट्स में गति मिलेगी। लव: पार्टनर के साथ यात्रा की योजना सफल होगी। धन: कारोबार में नए आय के स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द संभव। उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। 6. कन्या (Virgo) करियर: नया व्यवसाय शुरू करने के लिए उत्तम दिन है। लव: सिंगल्स को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। धन: कारोबारी अधिक फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य: आंखों में जलन या थकान हो तो आराम करें। उपाय: मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं। 7. तुला (Libra) करियर: कार्यस्थल पर आपके मेहनत की सराहना होगी, नई जिम्मेदारी मिलेगी। लव: जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। धन: व्यापारिक यात्रा लाभदायक, आज धन लाभ संभव है। स्वास्थ्य: योग और व्यायाम पर ध्यान दें। उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। 8. वृश्चिक (Scorpio) करियर: कार्यक्षेत्र की जटिल समस्याओं का समाधान संभव होगा। लव: लव पार्टनर से बहस हो सकती है, धैर्य रखें। धन: किसी भी निवेश से पहले दस्तावेज़ ठीक से पढ़ लें। स्वास्थ्य: पर्याप्त नींद लें। उपाय: हनुमान अष्टक का पाठ करें। 9. धनु (Sagittarius) करियर: विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। लव: प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर। धन: आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी से राहत। उपाय: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। 10. मकर (Capricorn) करियर: राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिये दिन लाभकारी रहेगा। लव: पार्टनर के साथ सामंजस्य में कुछ दिक्कत होगी। धन: प्रॉपर्टी के काम में रुकावट आयेगी, धैर्य बनाकर रखें। स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम से बचें। उपाय: हनुमान मंदिर में सरसों का तेल का दीया अर्पित करें। 11. कुंभ (Aquarius) करियर: करियर बनाने के इच्छुक जातक को विदेश संबंधी काम में लाभ होगा। लव: प्रेम संबंधों के लिए दिन यादगार बना रहेगा। धन: कारोबारी मित्र से आज आर्थिक लाभ संभव। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लेंगे। उपाय: काले तिल का दान करें। 12. मीन (Pisces) करियर: ऑफिस में नए अधिकार मिल सकते हैं। लव: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन: धन लेन-देन में सावधानी। स्वास्थ्य: गले की समस्या, ठंडा पानी न पिएं। उपाय: छोटी कन्याओं को फल बांटें।
कैनविज घोटाला- निवेशकों का गुस्सा फूटा:15 जून से कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन की चेतावनी
बरेली में कैनविज क्रेडिट कोऑपरेटिव कंपनी में निवेश की गई रकम वापस न मिलने से परेशान निवेशकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। उन्होंने मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही कार्रवाई की स्थिति सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। निवेशकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो वे 15 जून से कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरना और आमरण अनशन शुरू करेंगे। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी संचालकों और एजेंटों ने लोगों को कम समय में धनराशि दोगुनी करने और आकर्षक ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए निवेश कराए थे। मध्यमवर्गीय परिवारों को निशाना बनाया पीड़ितों का कहना है कि कई बार शिकायतें दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कई मामलों में तो उन्हें मुकदमों की प्रगति की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। पीड़ितों की ओर से आवाज उठा रहे सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि कंपनी से जुड़े लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों और मध्यमवर्गीय परिवारों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर निवेश कराया। सुरेंद्र कुमार ने दावा किया कि घोटाले की वास्तविक राशि मीडिया में सामने आ रहे आंकड़ों से कहीं अधिक हो सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव के कारण कई परिवार गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाई जाए सुरेंद्र कुमार ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। आरोपितों और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कराई जाए, ताकि पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाई जा सके। पीड़ितों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि मामले में दर्ज मुकदमों की स्थिति सार्वजनिक की जाए, आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और निवेशकों की फंसी हुई रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। शिकायत के दौरान के पी सिंह, प्रमोद कुमार, अनुज भारती, सूरजपाल, ज्ञानप्रकाश, सक्सेना, मिश्री लाल, वीरेंद्र पाल, पवन सक्सेना, सुरेंद्र, अमन पटेल, विमला देवी, सपना सिंह, दुलारो देवी, पूनम, रामलली, अंकित पटेल, कमल कुमार, आरती, लता पटेल और पंकज त्रिपाठी सहित कई अन्य निवेशक मौजूद थे।
बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी (आईटी) विभाग ने दुनिया भर में बसे बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की है। आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा ने एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। यह प्लेटफॉर्म देश और विदेश में रहने वाले बिहार मूल के लोगों को बिहार में निवेश, रोजगार, स्टार्टअप, शिक्षा और विकास से जुड़ी जानकारियों से जोड़ेगा। दुनियाभर के बिहारियों को एक मंच पर लाने की कोशिश मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा, आज लाखों बिहारी देश और विदेश के अलग-अलग हिस्सों में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कई लोग बड़े उद्योगों, तकनीकी कंपनियों, शिक्षा, चिकित्सा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सरकार चाहती है कि उनका अनुभव और ज्ञान बिहार के काम आए। इसी उद्देश्य से यह डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। बिहार में निवेश के अवसरों की मिलेगी जानकारी इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रवासी बिहारियों को राज्य में उपलब्ध निवेश और कारोबार के अवसरों की जानकारी मिलेगी। जो लोग बिहार में उद्योग लगाना चाहते हैं या किसी परियोजना में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें जरूरी जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे बिहार में नए उद्योग लगेंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। युवाओं को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मंत्री ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों और शहरों में काम कर रहे बिहारी विशेषज्ञ अपने अनुभव और ज्ञान को बिहार के युवाओं के साथ साझा कर सकेंगे। इससे छात्रों, स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं और नए उद्यमियों को काफी फायदा होगा। यह मंच शिक्षा, तकनीक, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का काम करेगा। स्टार्टअप और नए उद्यमों को होगा लाभ नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिहार के स्टार्टअप्स को देश-विदेश के विशेषज्ञों और निवेशकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इससे नए विचारों को आगे बढ़ाने और व्यवसाय का विस्तार करने में मदद मिलेगी। ऑनलाइन पंजीकरण की होगी सुविधा इस प्लेटफॉर्म पर बिहार मूल के लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के दौरान वे अपने काम, अनुभव और विशेषज्ञता की जानकारी साझा करेंगे। इसके आधार पर उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार के लोगों ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यदि उनके अनुभव, ज्ञान और संसाधनों को राज्य के विकास से जोड़ा जाए तो बिहार को नई दिशा और नई गति मिल सकती है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म उसी सोच का हिस्सा है।
गिरावट से उबरा Share Bazaar, Sensex 395 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
Share Market Update News : 2 दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 394.50 (0.53 प्रतिशत) अंक उछलकर 73918.76 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 119.10 ...
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त
पश्चिम एशिया में जारी तनावों पर अस्थायी विराम के बीच वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।
जनगणना के तहत हो रही हाउस लिस्टिंग के आंकड़े बताते हैं कि भोपाल का भौगोलिक और व्यावसायिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। पुराने और मध्य भोपाल में जहां नए निर्माण की जगह सीमित हो चुकी है, वहीं शहर के बाहरी और नए विकसित हो रहे इलाकों में निवेशकों ने भविष्य की संभावनाओं को भांपते हुए बड़े पैमाने पर पूंजी लगाई है। सभी 85 वार्ड के आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण बताता है कि शहर में ‘इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी’ का ट्रेंड किस तेजी से बढ़ा है और व्यावसायिक गतिविधियां किन नए कॉरिडोर्स की तरफ शिफ्ट हो रही हैं। हाउस लिस्टिंग के मोटे-मोटे आकलन के अनुसार शहर में कुल 7.38 लाख प्रॉपर्टी में से 1 लाख से ज्यादा मकान या फ्लैट खाली हैं। यानी यहां कोई रहता नहीं है। शहर में 5 लाख लाख से ज्यादा रहवासी घरों में करीब 25 लाख की जनसंख्या की गणना की गई है। बाहरी इलाकों में तेज विकास... पुराने शहर में खाली मकानों की संख्या बहुत कम, यानी यहां स्थायी रहवासी खाली पड़े मकानों और उनके प्रतिशत को देखें, तो बाहरी व नए विस्तार वाले क्षेत्रों में लोगों ने रहने के बजाय शुद्ध निवेश के मकसद से संपत्तियां खरीदी हैं। कटारा और कान्हा कुंज निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यहां करीब 24% मकान खाली हैं। यानी भविष्य की जरूरतों और रिटर्न के लिए यहां सबसे ज्यादा पैसा लगाया है। मिसरोद व होशंगाबाद रोड यहां करीब 19% मकान खाली हैं। बायपास और हाईवे से कनेक्टिविटी के कारण यह निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। कोलार रोड दानिश कुंज कोलार दूसरे नंबर पर है, जहां करीब 21% मकान खाली पड़े हैं। कोलार का यह हिस्सा भविष्य में बड़े रिहायशी हब के रूप में पूरी तरह तैयार हो रहा है। खजूरी कला और बरखेड़ा पठानी इस क्षेत्र में भी 18% खाली मकानों का होना यह बताता है कि शहर का पूर्वी हिस्सा भी निवेशकों को तेजी से आकर्षित कर रहा है। एयरपोर्ट रोड और गांधीनगर हवाई अड्डे के आसपास के इस बेल्ट में 17% मकान खाली हैं, जो भविष्य के विकास को देखते हुए किए गए निवेश को दर्शाते हैं। एक नजर... शहर के इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा व्यापार
क्रिप्टो करेंसी और शेयर मार्केट में निवेश पर 1 करोड़ रु. का मुनाफा दिखाकर 18 लाख ठगे
एरोड्रम क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 17 लाख 84 हजार रुपए की ठगी हो गई। फरियादी नीतेश ने बताया, उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े MEXC और VISTAGLOBLEXCAPITAL.IMT के विज्ञापन देखे थे। विज्ञापन में कम समय में अच्छा रिटर्न देने का दावा किया गया था। इसके बाद वाट्सएप पर आराध्या शर्मा ने खुद को MEXC कंपनी से जुड़ा बताते हुए कहा USDT में अच्छा मुनाफा मिलता है। आराध्या ने नीतेश को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और किसी हरीनी पटेल को सीनियर अधिकारी बताकर मिलाया। इसके बाद ऑनलाइन एग्रीमेंट साइन कराया, बताया कि कंपनी द्वारा दिलाए मुनाफे का 15% कमीशन देना होगा। क्रिप्टो में निवेश से जुड़ी ठगी से ऐसे बचें बंद कर लिया मोबाइल शुरुआत में यूपीआई से 10 हजार का निवेश कराया और 13 हजार रुपए वापस मिले। इससे भरोसा बढ़ गया। इसके बाद सात दिन के निवेश प्लान का झांसा देकर अलग-अलग खातों में 21 और दूसरी बार में 7 ट्रांजेक्शन कराए। कुल 17 लाख 84 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए गए। मुनाफे की राशि निकालने की बात कही तो आराध्या ने फोन उठाना बंद कर दिया। नीतेश को टेलीग्राम ग्रुप से भी हटा दिया गया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। भास्कर एक्सपर्ट - रजनीश यादव, साइबर एक्सपर्ट मुनाफा दिखाकर लोगों को जाल में फंसाते हैं साइबर ठगों द्वारा निवेशक से पहले छोटी राशि जमा कराई जाती है। कुछ दिन बाद लाभ सहित वापस कर दी जाती है। इससे निवेशक भरोसा करने लगता है। बाद में बड़े लाभ का लालच देकर लाखों रुपए जमा करा लिए जाते हैं। फिर अकाउंट फ्रीज, टैक्स, कमीशन या तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
मध्यप्रदेश के मुखयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 जून को पीथमपुर में स्थापित होने जा रही हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का रिमोट से सांकेतिक भूमिपूजन किया। इस भूमिपूजन समारोह (वर्चुअल ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी) को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ...
Rajesh Exports fraud case: भारतीय शेयर बाजार ने कई बड़े घोटाले देखे हैं, लेकिन जून 2026 में सामने आया राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) का यह मामला बेहद अनोखा और हैरान करने वाला है। एक आम निवेशक के नजरिए से देखें तो यह बात आसानी से गले नहीं उतरती ...
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 जून, 2026)
1. मेष (Aries) Today 08 June horoscope in Hindi 2026 : करियर: व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लव: प्रेमीसंग शादी की बात पक्की हो सकती है। धन: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य: आज आंखों के तनाव से बचें। उपाय: हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। ALSO READ: 12 साल बाद बना हंस महापुरुष राजयोग, अगले कुछ महीने इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश 2. वृषभ (Taurus) करियर: कला और मीडिया से जुड़े क्षेत्र में माहौल सुखद रहेगा। लव: रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे। धन: विलासिता की वस्तुओं पर खर्च होगा। स्वास्थ्य: गले से संबंधित समस्या हो सकती है। उपाय: राधा-कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं। 3. मिथुन (Gemini) करियर: बौद्धिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। लव: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। धन: बचत की योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए योग करें। उपाय: पक्षियों को हरा मूंग डालें। 4. कर्क (Cancer) करियर: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव: परिवार के साथ समय बिताएंगे। धन: अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, स्वास्थ्य: माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। 5. सिंह (Leo) करियर: आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। लव: पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। धन: शेयर बाजार में निवेश से लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य: आत्मविश्वास उच्च रहेगा। उपाय: सूर्य देव को जल दें। 6. कन्या (Virgo) करियर: व्यापारियों के लिए दिन बड़ा मुनाफ़ा देने वाला है। लव: प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। धन: कारोबार में बैंक बैलेंस बढ़ेगा। स्वास्थ्य: पाचन तंत्र का ख्याल रखें। उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। ALSO READ: Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें? 7. तुला (Libra) करियर: नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का सही समय है। लव: दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। धन: सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य: ताजगी महसूस करेंगे। उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें। 8. वृश्चिक (Scorpio) करियर: विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। लव: भावुकता में कोई बड़ा फैसला न लें। धन: धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य: माइग्रेन या सिरदर्द परेशान कर सकता है। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। 9. धनु (Sagittarius) करियर: अधूरे प्रोजेक्ट आज पूरे हो सकते हैं। लव: लव लाइफ के लिए दिन शानदार है। धन: आय के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द हो सकता है। उपाय: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। 10. मकर (Capricorn) करियर: नौकरीपेशा को पदोन्नति के योग हैं। लव: जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। धन: जमीन या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें। 11. कुंभ (Aquarius) करियर: आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव: लव पार्टनर के प्रति आप समर्पित रहेंगे। धन: फिजूलखर्ची आपके लिए तनाव पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य: पैरों में सूजन या थकान महसूस हो सकती है। उपाय: आज शनि मंत्रों का जाप करें। 12. मीन (Pisces) करियर: नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम है। लव: रोमांस के लिए दिन बहुत अच्छा है। धन: आज रुके हुए आर्थिक कार्य गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य: मन प्रसन्न और शांत रहेगा। उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं। ALSO READ: Mulank Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (8 से 14 जून 2026): जानें आपका मूलांक क्या कहता है?
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 17.84 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों और संबंधित बैंक खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक विज्ञापन देखकर किया संपर्क एरोड्रम पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी ब्रोकर नितेश दवे ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े MEXC और VISTAGLOBLEXCAPITAL.IMT के विज्ञापन देखे थे। विज्ञापन में कम समय में अच्छा रिटर्न देने का दावा किया गया था। इसके बाद उनकी बातचीत व्हाट्सएप पर एक महिला से हुई, जिसने अपना नाम आराध्या शर्मा बताया। उसने खुद को MEXC कंपनी से जुड़ा बताते हुए कहा कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी और USDT में निवेश कराती है और निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिलता है। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर बढ़ाया भरोसा आराध्या शर्मा ने नितेश को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और वहां हरीनी पटेल नाम की महिला को सीनियर अधिकारी बताकर परिचय कराया। इसके बाद ऑनलाइन एक एग्रीमेंट साइन कराया गया, जिसमें बताया गया कि कंपनी द्वारा दिलाए गए मुनाफे का 15 प्रतिशत कमीशन देना होगा। पहले मुनाफा देकर जीता भरोसा शुरुआत में 4 अप्रैल को नितेश से यूपीआई के माध्यम से 10 हजार रुपए निवेश कराए गए। कुछ समय बाद उन्हें करीब 13 हजार रुपए वापस मिले। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद सात दिन के निवेश प्लान का झांसा देकर लगातार रकम जमा कराई गई। 28 ट्रांजेक्शन में डलवा लिए 17.84 लाख रुपए आरोपियों ने अलग-अलग खातों में कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। एक बार में करीब 21 और दूसरी बार में 7 ट्रांजेक्शन कराए गए। इस तरह कुल 17 लाख 84 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए गए। पैसे मांगने पर बंद कर लिया मोबाइल जब नितेश ने अपना निवेश और मुनाफे की राशि निकालने की बात कही तो आराध्या शर्मा ने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ समय बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया और पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप से भी हटा दिया गया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद एरोड्रम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों और संबंधित बैंक खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस ट्रांजेक्शन और खातों की जानकारी जुटा रही है।
कर्नाटक में पोंजी घोटाले में 40,000 से ज़्यादा निवेशकों को चपत लगी
बेंगलूरु। कर्नाटक में पोंज़ी स्कीम के तौर पर चल रहे एक बड़े वित्तीय घोटाले में 40,000 से ज़्यादा निवेशकों को चपत लगी है। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। आरोप है कि इसे शिवानंद नीलन्नवर ने चलाया था। इस गिरोह ने लोगों से ज़्यादा रिटर्न का वादा करके और […] The post कर्नाटक में पोंजी घोटाले में 40,000 से ज़्यादा निवेशकों को चपत लगी appeared first on Sabguru News .
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलोनी के मधुबन अपार्टमेंट में रहने वाले बिजली कर्मचारी विजय कुमार सिंधी के साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2025 से ऑनलाइन शेयर मार्केट में निवेश कर रहा है। 7 मई 2026 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत ओसवाल बताया और शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने एक अन्य मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया, जिस पर लगातार निवेश संबंधी चर्चा होती रही। निवेश करने के लिए तैयार किया इसके बाद पीड़ित को A1154 Magnum Traders Hub नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने स्वयं को निश्चल संतोष जैन चीफ एनालिस्ट एट मैग्नम बताते हुए Magnum Smart नामक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई और निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 3 जून 2026 को बताए गए बैंक खाते में 1 लाख रुपए जमा किए। एप्लीकेशन में उसे 17 हजार रुपए का लाभ दिखाई देने लगा। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर 4 जून 2026 को एक बार फिर 1 लाख रुपए निवेश करवा लिए गए। दूसरी राशि जमा होने के बाद एप में 60,120 रुपए का लाभ दर्शाया गया। जमा और मुनाफा राशि नहीं निकली जब पीड़ित ने 5 जून 2026 को अपनी जमा राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी। पूछताछ करने पर आरोपियों ने 10 लाख रुपए और जमा करने की शर्त रख दी। इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया और एप्लीकेशन में उसकी कुल संपत्ति लगभग शून्य दिखाई देने लगी। अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का नंबर 32106260025358 प्राप्त हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि संबंधित व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य उसके पास सुरक्षित हैं, जिन्हें जांच के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया है या नहीं।
मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशनमध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय है। लेकिन भाजपा की नजर तीसरी सीट पर भी है। दरअसल, भाजपा नेताओं के हालिया बयानों ने सियासी गलियारों में नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है। किसने क्या कहा? मंत्री राकेश सिंह - ये आपसे किसने कहा कि हम लड़ रहे हैं और ये किसने कहा कि नहीं लड़ रहे हैं? मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - अभी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता, कुछ भी हो सकता है। विधायक भूपेंद्र सिंह - अगर पार्टी तीसरा प्रत्याशी उतारती है तो हम जीतेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - परिस्थितियां बनेंगी तो देखेंगे। भाजपा नेताओं की इन रहस्यमयी पहेलियों ने कांग्रेस को ऐसा उलझाया है कि पार्टी अब इनके मायने तलाशती फिर रही है। इनके जवाब खोज रही है। हालांकि अपने उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस ने भी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी का दावा है कि उसके सभी विधायक एकजुट हैं और उसकी प्रत्याशी सौ फीसदी राज्यसभा पहुंचेगी। लेकिन जिस तरह भाजपा ने तीसरी सीट को लेकर सस्पेंस का ताना-बाना बुना है, उससे यह मुकाबला चुनाव कम और सस्पेंस थ्रिलर ज्यादा नजर आने लगा है। भाजपा की सियासी माया को देखते हुए कांग्रेस के लिए फिलहाल यही कहा जा सकता है- ‘ये चुनाव नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए… एक-एक विधायक बचाना है और राज्यसभा तक जाना है।’ राज्यसभा के लिए नामांकन में दिखा वीआईपी काफिलामध्य प्रदेश में भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान नेताओं का बड़ा काफिला चर्चा का विषय बन गया। विधानसभा पहुंचने के लिए भाजपा नेताओं का जत्था करीब 30 से 35 गाड़ियों के साथ पहुंचा। दिलचस्प बात यह है कि हाल के दिनों में भाजपा और सरकार की ओर से ईंधन बचाने, पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात लगातार कही जाती रही है। कई मौकों पर ई-रिक्शा, ई-स्कूटर और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को लेकर संदेश भी दिए गए हैं। लेकिन राज्यसभा नामांकन के मौके पर ऐसा कोई दृश्य देखने को नहीं मिला। न तो ई-रिक्शा नजर आया, न ई-स्कूटर और न ही ईंधन की बचत के लिए किसी सामूहिक बस या साझा परिवहन व्यवस्था का उपयोग दिखाई दिया। इसके बजाय नेताओं का लंबा-चौड़ा काफिला विधानसभा पहुंचा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम क्या सिर्फ फोटो और वीडियो तक ही सीमित है, या फिर उसका पालन राजनीतिक आयोजनों में भी होना चाहिए। राज्यसभा नामांकन के दौरान दिखे इस काफिले ने एक बार फिर नेताओं के संदेश और व्यवहार के बीच के अंतर पर बहस छेड़ दी है। चर्चा में जीतू पटवारी का ‘कांग्रेस की सरकार' बनाने का दावामध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार 2028 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। उनके ये दावे अब चर्चा का विषय बन गए हैं, क्योंकि ये दावे शेयर बाजार के आंकड़ों जैसे लगते हैं। इनमें उतार-चढ़ाव आता रहता है। दरअसल, हाल ही में जीतू पटवारी ने दावा किया था कि 'मध्य प्रदेश में 5 लाख प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी'। इसके बाद उन्होंने कहा कि '500 प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी'। जीतू पटवारी दो दिन के भीतर दिए गए इन दोनों बयानों में 5 लाख प्रतिशत से सीधे 500 प्रतिशत पर आ गए। मतलब उनके दावे में 4 लाख 99 हजार 500 अंकों की गिरावट आ गई। हालांकि, उन्होंने सरकार बनाने के 'मुंगेरीलाल के सपने' वाले सीएम के बयान पर अपने अंदाज में जवाब भी दिया। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री जी, मैं वचन देता हूं। जैसे 500 रुपए का, 1000 रुपए का नोट धारक को वचन देता है, वैसा वचन देता हूं कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यहां दिलचस्प बात ये है कि 1000 रुपए के नोट अब चलन में नहीं हैं। महिला कलेक्टर और प्रभारी मंत्री की नहीं बैठ रही पटरीएक महिला कलेक्टर और प्रभारी मंत्री की पटरी नहीं बैठ रही। मंत्री को बताया गया कि ट्रांसफर पोस्टिंग के सारे काम कलेक्ट्रेट से हो रहे हैं। मंत्री के पास कोई पहुंच ही नहीं रहा। समर्थक तो ये भी कह रहे कि कलेक्टर पर लक्ष्मी जी मेहरबान है। मामला एक आदिवासी जिले का है। इनपुट सहयोग - विजय सिंह बघेल (भोपाल) ये भी पढ़ें - मंत्री विजयवर्गीय ने उड़ाई कांग्रेस की नींद: भावुक रजनीश बोले-मुझे भाजपा की 'अदृश्य आंखों' ने चुना प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया है। जिसे कामयाबी की चाबी मानकर हर कोई फॉलो कर रहा है। मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आम की चर्चा किए जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने आम के बगीचे में पहुंच गए। उन्होंने आम को फलों का राजा बताते हुए इसकी खूबियां गिनाईं। पूरी खबर पढ़ें
एमपी को वैश्विक निवेश और व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश मंच-2026” का आयोजन आज 6 जून को इंदौर के रेडिसन होटल में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय फोरम का आयोजन मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) और ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (GIBF) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे करेंगे। मंच पर लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योगपति, निर्यातक, व्यापारिक संगठन और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी शामिल होंगे। आयोजन में 350 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है। व्यापार और निवेश संबंधों को मिलेगी नई दिशा यह मंच भारत और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेशकों के सामने एक आकर्षक औद्योगिक और निर्यात गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा प्रदेश सरकार का मानना है कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने, निर्यात बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 19% बढ़ा निर्यात मध्य प्रदेश और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य से इस क्षेत्र के देशों को लगभग 3,835 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, कृषि आधारित उत्पाद, पैकेजिंग और विनिर्माण क्षेत्र के उत्पाद 33 से अधिक देशों तक पहुंच रहे हैं। ब्राजील, मैक्सिको, चिली सहित कई देश मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यापारिक साझेदार बनकर उभरे हैं। निवेश संभावनाओं पर होंगी विशेष प्रस्तुतियां फोरम के दौरान विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर प्रस्तुति देंगे। साथ ही व्यापार, विनिर्माण, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों के बीच बी-टू-बी (B2B) तथा बी-टू-जी (B2G) बैठकें भी होंगी, जिससे नए व्यापारिक और निवेश समझौतों का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। कार्यक्रम की रूप रेखा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उद्घाटन।- राजनयिक समुदाय का सम्मान।- GRULAC (लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन समूह) के प्रतिनिधि का विशेष संबोधन।- भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन विशेष संस्करण का विमोचन।- MPIDC द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुति।- व्यापार एवं निवेश अवसरों पर पैनल चर्चा।- फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र पर विशेष सत्र।- आईटी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विमर्श।- निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ B2B एवं B2G बैठकें। वैश्विक पहचान को मिलेगी मजबूती राज्य सरकार के अनुसार यह आयोजन मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ विदेशी निवेश, निर्यात वृद्धि और औद्योगिक विकास के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इंदौर में आयोजित होने वाला यह फोरम भारत और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
जून में 5 ग्रह करेंगे गोचर, 12 साल बाद 8 को गजलक्ष्मी राजयोग
ज्योतिषीय नजरिए से जून का महीना विशेष होने वाला है। इस माह सूर्य, गुरु, बुध, मंगल और शुक्र जैसे 5 बड़े ग्रहों का महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन हो रहा है। इसकी शुरुआत गत 2 जून को देवगुरु बृहस्पति के उच्च राशि कर्क में प्रवेश के साथ हो चुकी है। ग्रहों की इस महा-हलचल से गजलक्ष्मी, हंस और रूचक जैसे कई शुभ राजयोग बनेंगे। ज्योतिषविदों की राय में इस गोचर के प्रभाव से जहां अंतरराष्ट्रीय व्यापार और शेयर बाजार में अचानक तेजी आएगी, वहीं रियल एस्टेट और होटल कारोबार चमकेगा। हालांकि वैश्विक स्तर पर यह समय राजनीतिक उठापटक, सत्ता परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं (भूकंप, विमान व गैस दुर्घटना) का भी संकेत दे रहा है। देश की राजनीति में संगठन व मंत्रिमंडल में चौंकाने वाले बदलाव दिखेंगे, वहीं फिल्म व खेल जगत से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि गत 2 जून को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। साथ ही वे अत्यंत शुभ माने जाने वाले पुष्य नक्षत्र में भी आ गए हैं। 8 को राक्षस गुरु शुक्र भी कर्क राशि में आएंगे, देवगुरु बृहस्पति के साथ करेंगे युति धन और वैभव के कारक शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहां पहले से मौजूद गुरु के साथ उनकी युति होगी, जिससे 12 साल बाद बेहद शुभ गज लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। फिर 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव अपने मित्र ग्रह की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई तक यहीं रहकर मान-सम्मान व सफलता के द्वार खोलेंगे। इसके बाद 21 जून को मंगल का गोचर होगा। साहस और ऊर्जा के सेनापति मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बुद्धि और व्यापार के कारक बुध का 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश होगा। यानी इस पूरे महीने शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। मौसम व सुरक्षा : देश की सेना की ताकत और कानून व्यवस्था मजबूत होगी। मौसम में अचानक बड़े बदलाव होंगे, मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। भूकंप, अग्निकांड या गैस रिसाव जैसी आपदाओं की भी आशंका रहेगी। देश-दुनिया व बाजार पर संभावित असर राजनीति : केंद्र सरकार के संगठन और मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम सामने आएंगे। जून-जुलाई का समय थोड़ा कठिन रहेगा। विदेशों में भी सत्ता परिवर्तन के योग हैं। बाजार व व्यापार: भारतीय बाजारों और शेयर मार्केट में अचानक तेजी आएगी। रियल एस्टेट और होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। बाजार से अचानक कोई जरूरी वस्तु गायब होने से उसके दाम बढ़ सकते हैं।
आरबीआई के निवेश नियमों में ढील के बाद डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत हुआ रुपया
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए निवेश नियमों में ढील देने और पूंजी प्रवाह बढ़ाने के उद्देश्य से कई उपायों की घोषणा के बाद शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा।
भोपाल में देश की सबसे महत्वाकांक्षी शिक्षा परियोजनाओं में से एक आकार ले सकती है। केंद्र सरकार की प्रस्तावित यूनिवर्सिटी टाउनशिप योजना के तहत भौंरी क्षेत्र में 700 से 1000 एकड़ में यूनिवर्सिटी सिटी विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार और मैनिट मिलकर केंद्र के सामने विस्तृत प्रस्ताव रखेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में 3 जून को इसकी पहली उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है। प्रस्तावित यूनिवर्सिटी सिटी, राजा भोज एयरपोर्ट और भौंरी के पास विकसित की जा रही 3700 एकड़ की नॉलेज एंड एआई सिटी का हिस्सा होगी। यहां विवि, रिसर्च सेंटर, स्टार्टअप हब, स्किल डेवलपमेंट संस्थान और उद्योग एक ही इकोसिस्टम में विकसित किए जाएंगे। फायदा क्या? दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर पर उद्योगों के लिए टैलेंट व रिसर्च हब बनेगा क्या है यूनिवर्सिटी सिटी?केंद्र सरकार ने बजट 2026 में देश में 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने की घोषणा की है। इसके लिए 9 एनआईटी को प्रारंभिक मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें भोपाल का मैनिट भी है। दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर देश के सबसे बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों में से एक है। इसके आसपास इंडस्ट्री, वेयरहाउसिंग, एआई, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी टाउनशिप का उद्देश्य इन्हीं क्षेत्रों के लिए रिसर्च, इनोवेशन व स्किल्ड मैनपावर तैयार करना है। मैनिट और मप्र सरकार भोपाल की दावेदारी का प्रस्ताव तैयार करेंगे। भोपाल की दावेदारी मजबूत क्यों है?मुख्य सचिव के साथ बैठक में एसीएस संजय दुबे, अनुपम राजन और मैनिट के प्रोफेसर मौजूद रहे। शासन का मानना है कि एयरपोर्ट, आईटी पार्क और प्रस्तावित औद्योगिक गलियारों की वजह से भोपाल इस परियोजना के लिए उपयुक्त स्थान है। शुरुआती चरण में 700 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर लैंड पूलिंग से अतिरिक्त जमीन जुटाने की तैयारी है। मध्यप्रदेश को क्या फायदा होगा?परियोजना को मंजूरी मिलने पर अगले पांच वर्षों में प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश मिल सकता है। इससे उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित मानव संसाधन मिलेगा, जबकि विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा और रिसर्च सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। यहां क्या खास होगा?सार्वजनिक और निजी दोनों संस्थान अपने कैंपस खोल सकेंगे। उन्हें फीस, प्रवेश प्रक्रिया, फैकल्टी भर्ती और पाठ्यक्रम तय करने की स्वतंत्रता होगी। सड़क, कॉमन लैब, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और हॉस्टल जैसी साझा सुविधाओं का संचालन एक विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) करेगी।
पुष्प ब्रांड; आईपीओ के लिए सेबी में डीआरएचपी दाखिल किया
जयपुर| इंदौर स्थित पैकेज्ड मसाला कंपनी पुष्प ब्रांड (इंडिया) लिमिटेड ने प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया। इश्यू में प्रमोटर और निवेशक शेयरधारकों द्वारा 74.45 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। कंपनी वर्तमान में पुष्प और मुनीमजी ब्रांड के तहत मसाले एवं खाद्य उत्पाद बेचती है। वित्त वर्ष 2026 तक इसके पोर्टफोलियो में 312 एसकेयू शामिल थे, इनमें 129 शुद्ध मसाले, 173 मिश्रित मसाले और 10 अन्य उत्पाद श्रेणियां शामिल हैं। कंपनी वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में ‘पुष्प कड़क चाय’ लॉन्च करने की तैयारी है।
मध्य प्रदेश 6 जूनको भारत–लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 की मेजबानी करेगा। इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय फोरम में लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र के 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योगपति और व्यापार विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम द्वारा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के सहयोग से किया जा रहा है। फोरम का उद्देश्य भारत और लैटिन अमेरिका-कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक एवं निवेश संबंधों को मजबूत करना तथा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। 15 देशों के राजदूत और निवेशक जुटेंगे फोरम में 15 देशों के राजदूत, एक उच्चायुक्त और एक महावाणिज्यदूत सहित वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनके अलावा निवेशक, निर्यातक, व्यापार आयुक्त, एमएसएमई प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रमुख और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिनिधियों और चार प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों की सहभागिता रहेगी। निर्यात बढ़ाने और निवेश आकर्षित करने पर रहेगा फोकस मध्यप्रदेश से वर्ष 2025-26 में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों को लगभग 4,186 करोड़ का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.6%अधिक है। राज्य के निर्यात में फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही है। ब्राजील, मैक्सिको और चिली मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों में शामिल हैं। मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता का होगा प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, राजनयिक प्रतिनिधियों का सम्मान, विशेष प्रकाशन का विमोचन तथा मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इस दौरान एमपीआईडीसी मध्यप्रदेश की औद्योगिक और निवेश संभावनाओं पर विशेष प्रस्तुति देगा। व्यापार और निवेश पर होंगी तीन प्रमुख पैनल चर्चाएं फोरम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल अपनी निवेश संभावनाओं और व्यापारिक अवसरों पर प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही तीन प्रमुख विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। व्यापार एवं निवेश के नए अवसर विनिर्माण क्षेत्र में निवेश (फार्मास्युटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग) सेवा क्षेत्र में निवेश (आईटी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा) के अवसर होंगे। कार्यक्रम के अंत में बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों का आयोजन होगा, जिससे निवेश और व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ावा मिलेगा। 5 जून को होगा राजनयिक रात्रिभोज फोरम से एक दिन पहले 5 जून की शाम रेडिसन ब्लू होटल में विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, उद्योगपतियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में विशेष राजनयिक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की ओर से 5 जून को चंडीगढ़ में दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू के सम्मान में एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत, व्यापार संगठनों, उद्यमियों और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पीएचडीसीसीआई के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ चैप्टर्स के साथ-साथ रीजनल फैशन टेक्स टेक फोरम के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करना तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। जानिए क्या होगा समारोह में समारोह के दौरान ट्रांसफॉर्मिंग ग्रोथ: विज़न, इनोवेशन एंड सस्टेनेबिलिटी विषय पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें आर्थिक विकास, निवेश के अवसर, नई तकनीकों के उपयोग, उद्योगों में नवाचार और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि अपने विचार साझा करेंगे। पीएचडीसीसीआई पंजाब के चेयर करण गिल्होत्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम उद्योग और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक साथ बैठकर विकास, निवेश और रोजगार बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा रीजनल फैशन टेक्स टेक फोरम की चेयर हिमानी अरोड़ा ने कहा कि उद्योगों की प्रगति के लिए सरकार और निजी क्षेत्र के बीच मजबूत सहयोग जरूरी है। यह कार्यक्रम दोनों पक्षों को एक-दूसरे के विचार समझने और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर देगा। पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने कहा कि इस तरह के आयोजन निवेश को बढ़ावा देने, नई संभावनाएं तलाशने और आर्थिक विकास को गति देने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का भी अवसर मिलेगा।
चंडीगढ़ में एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगों के जाल में फंसकर 49.91 लाख रुपए गंवा बैठी। ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पुराने भाषण को एआई तकनीक से बदलकर तैयार किए गए डीपफेक वीडियो के जरिए उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। यूएस-ईरान युद्ध के दौरान निवेश करने पर अधिक रिटर्न मिलने का लालच देकर आरोपियों ने उनसे कुल 49.91 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ साइबर सेल ने बुधवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिए महिला कैसे हुई ठगी का शिकार:- बढ़ रहे हैं निवेश और डीपफेक ठगी के मामले साइबर सेल के अनुसार, चंडीगढ़ और ट्राइसिटी क्षेत्र में निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पहले ठग खुद को सीबीआई या ईडी अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराते थे, जबकि अब एआई आधारित फर्जी वीडियो और निवेश योजनाओं का सहारा लेकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में सेक्टर-47 के एक बुजुर्ग दंपती से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.25 करोड़ रुपए की ठगी का मामला भी सामने आया था।
अरशद वारसी पर लगा शेयर मार्केट में बैन, जानिए क्या है मामला
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी समेत 57 लोगों पर शेयर बाजार नियामक SEBI ने बैन लगा दिया है। उन्हें 1 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी का कहना है कि ये लोग मार्केट में धोखाधड़ी जैसे कामों में पाए गए।
काजोल ने किया रियल एस्टेट में निवेश, खरीदी इतने करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। काजोल भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। काजोल ने अब एक्टिंग के साथ-साथ रियल एस्टेट में भी कदम रख दिया है। काजोल ने मुंबई के गोरेगांव वेस्ट ...
जानिए क्यों पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास पर है 2100 करोड़ रुपए निवेश
पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं, और निर्विवाद रूप से अखिल भारतीय सुपरस्टार के रूप में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं। बाहुबली, सलार, कल्कि 2898 एडी जैसी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्मों के साथ, उन्होंने भारतीय ...
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार जिन्होंने बिग बॉस 17 में अपने कार्यकाल से काफी लोकप्रियता हासिल की, अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। विवादित रियलिटी शो में उनकी भागीदारी ने उन्हें स्टार बना दिया और उन्हें रातोंरात सफलता दिलाई। अभिषेक जो वर्तमान में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में हैं, ने साझा किया कि वह एक प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहते हैं। इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan का खुलासा, Pyaar Ka Punchnama की सफलता के बावजूद उनके पास ‘कोई ऑफर नहीं था, कोई पैसा नहीं था ईटाइम्स टीवी के साथ एक इंटरव्यू में, अभिषेक ने खुलासा किया कि वह भविष्य के लिए पैसे बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह मुंबई में एक घर खरीदें, लेकिन वह एक व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। अभिषेक ने कहा कि वह एक उद्यमी बनना चाहते हैं और उनके बड़े सपने हैं जिन्हें वह हासिल करना चाहते हैं। अभिषेक कुमार मुंबई में घर नहीं खरीदना चाहते इंटरव्यू में, अभिषेक ने कहा कि उन्होंने पैसे बर्बाद करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुंबई में घर नहीं खरीदना चाहते क्योंकि शहर काफी महंगा है और कहा कि किराए पर रहना एक समझदारी भरा फैसला है। उन्होंने यहां तक कहा कि घर खरीदने में बड़ी रकम लगाने और फिर हर महीने लोन के रूप में बैंक को बड़ी EMI चुकाने का कोई मतलब नहीं है। इसे भी पढ़ें: Karan Johar को कोर्ट से मिली राहत, फिल्म Shaadi Ke Director Karan Aur Johar की रिलीज परह लगी रोक अभिषेक ने कहा कि वह अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं और उस पर ब्याज पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह रवि दुबे और सरगुन मेहता की तरह एक प्रोडक्शन हाउस स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका परिवार चंडीगढ़ में घर खरीदे, लेकिन मुंबई में नहीं क्योंकि वे वहीं रह सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह पैसे बचाना चाहते हैं और कोई दूसरा व्यवसाय शुरू करने में निवेश कर सकते हैं। KKK 14 की बात करें तो शिल्पा शिंदे शो से बाहर हो गईं। एक यूट्यूब चैनल के अनुसार, सनी वरुण ने बात की, गश्मीर, करणवीर, अदिति और अभिषेक ने निष्कासन स्टंट किया।
कंगना रनौत के किस बयान पर भड़की CISF की महिला जो सरेआम एक्ट्रेस को जड़ दिया थप्पड़, जानिए पूरा मामला
चंडीगढ़: हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं एक्ट्रेस कंगना रनौत से चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर बदसलूकी के पश्चात् हंगामा मचा हुआ है. दरअसल, 6 जून को कंगना दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर पहुंची थीं. तभी सिक्योरिटी चेक के पश्चात् CISF की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने उनको थप्पड़ मार दिया. हालांकि CISF की अपराधी महिला कर्मी को निलंबित कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि CISF की जवान ने थप्पड़ क्यों मारा, तो इसका जवाब है कंगना का 4 वर्ष पुराना एक ट्वीट. कंगना रनौत ने इस ट्वीट में 3 कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के चलते पंजाब की 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला किसान की गलत पहचान करते तथा उन्हें बिलकिस बानो कहा था. कंगना ने जो ट्वीट किया था उसमें एक वृद्ध महिला नजर आ रही थीं, जो भले ही झुककर चल रही थीं, लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन का झंडा बुलंद किए हुए था. उनका नाम मोहिंदर कौर था. कंगना ने मोहिंदर कौर की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा था कि ''हा हा. ये वही दादी हैं जिन्हें टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में सम्मिलित किया गया था.... और ये 100 रुपये में उपलब्ध हैं. हालांकि कंगना रनौत ने बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया था. बता दें कि कंगना ने जिस बिलकिस बानो का जिक्र किया था, वह 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला हैं तथा उन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में CAA प्रोटेस्ट के चलते अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं. कंगना के इस बयान को लेकर CISF की महिला जवान भड़की हुई थी. चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर कंगना से बदसलूकी का वीडियो सामने आया था, इसमें CISF की यह जवान कहती नजर आ रही है कि 'इसने बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं बैठती थीं. वहां मेरी मां भी थी'. राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया शेयर बाजार में हेराफेरी का आरोप, बताया देश का सबसे बड़ा घोटाला उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी, यूपी के कुछ क्षेत्रों में राहत की उम्मीद बिहार के गया जिले में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

