...

प्रदेश में सबसे ज्यादा लघु और सूक्ष्म उद्यम जयपुर में:देश में 8.36 करोड़ छोटे उद्योग, इनमें राजस्थान 11वें नंबर पर

देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की संख्या आठ करोड़ से ज्यादा हो गई है। मगर इसमें राजस्थान की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत भी नहीं है। देश में राजस्थान 11वें स्थान पर है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश भर में उद्यम पंजीकरण की संख्या 8.36 करोड़ पार कर चुकी है। इसमें राजस्थान 4.72% की भागीदारी के साथ देश में 11वें पायदान पर है। यहां कुल पंजीकृत उद्यमों की संख्या 39.46 लाख से अधिक दर्ज की गई है। 93.39 लाख उद्यमों के साथ उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। इसके बाद महाराष्ट्र 92.21 लाख उद्यमों के साथ दूसरे, पश्चिम बंगाल 59.40 लाख के साथ तीसरे और तमिलनाडु 58.64 लाख उद्यमों के साथ चौथे पायदान पर है। राजस्थान में राजधानी जयपुर व्यापारिक गतिविधियों का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। यहां कुल 7.78 लाख ऐसे उद्योग धंधे स्थापित हैं। इसके बाद जोधपुर 2.63 लाख उद्यमों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर है। शेखावाटी क्षेत्र में सीकर 1.81 लाख उद्यमों के साथ अग्रणी जिलों में है। झुंझुनू जिले में कुल 1.23 लाख इकाइयां कार्यरत हैं। राजस्थान में मुख्य उद्यम 26.98 लाख हैं, जबकि छोटे व्यापारियों के 12.47 लाख उद्यम चल रहे हैं।प्रदेश में जयपुर और जोधपुर मेगा कमर्शियल हब के रूप में उभरे हैं। जयपुर 7.78 लाख उद्यमों के साथ राज्य का इकलौता ऐसा ज़िला है जो सात लाख के पार निकल चुका है। वहीं, हस्तशिल्प, ग्वार गम और टेक्सटाइल उद्योगों के चलते जोधपुर भी इस श्रेणी में है। शिक्षा के हब सीकर में कोचिंग और सर्विस सेक्टर के उद्यम बढ़े हैं। यहां 1.81 लाख उद्यम संचालित हो रहे हैं। झुंझुनू ज़िले में भी प्रवासी व्यापारियों की मजबूत पृष्ठभूमि के चलते 1.23 लाख इकाइयां पंजीकृत हैं। नए ज़िलों में भी उद्योगों ने गति पकड़ी है। डीडवाना- कुचामन 19,089 उद्यमों के साथ आगे है। कोटपुतली-बहरोड़ में 15,063, बालोतरा में 10,393 और खैरथल-तिजारा में 10,124 उद्यम चल रहे हैं। सीमावर्ती और जनजातीय जिलों में अभी उद्योगों की रफ्तार बड़े शहरों जैसी नहीं है। हालांकि पर्यटन से जुड़े व्यवसाय के चलते जैसलमेर में 26,375 इकाइयां हैं। इधर, प्रतापगढ़ में भी केवल 25,489 उद्यम संचालित हैं।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:30 am

यूपी-बिहार में आंधी के साथ बारिश, 100 जगह पेड़-पोल उखड़े:मुंबई में लैंडस्लाइड, 5 कारें मलबे में दबीं; राजस्थान में रेत का बवंडर

मानसून ने केरलम में दस्तक देने के 6 दिन में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर लिया है। मंगलवार को मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में पहुंचा। अब तक 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री मानसून का असर है। बिहार में मंगलवार को 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बेगूसराह में एक ऑटो पर पोल गिर गया। उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज तूफान के साथ बारिश हुई। 100 kmph की रफ्तार हवा चली। इस दौरान 100 जगहों पर पेड़ और पोल गिर गए। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गया। पवने MIDC इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहकर नीचे गिरा। मलवा फैक्ट्रियों तक पहुंच गया। हादसे में 5 कारें मलबे में दब गईं। इधर, राजस्थान के अलवर में रेत का बवंडर उठा। इससे शाम में ही अंधेरा छा गया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बारिश हुई। वहीं, 26 शहरों में तापमान 40C का पार रहा। दिल्ली में हल्की बारिश हुई। पालम इलाके में 111 kmph की रफ्तार से हवा चली। मानसून अपडेट... राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 11 जून: 12 जून: 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, IMD के मुताबिक, उत्तर भारत में 11 जून तक तापमान 2 से 4C तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5C की गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.4C दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 44.6C, पिलानी में 44.5C, फलोदी में 43.8C और जैसलमेर-बीकानेर में 43.6C तापमान रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिन तक गर्मी और लू का असर बना रह सकता है। हीटवेव को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समीक्षा बैठक की। बैठक में मोबाइल राहत वैन और कूलिंग सेंटर बढ़ाने के निर्देश दिए गए। राहत वैन और कूलिंग सेंटरों को बाजारों, मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और बेघर लोगों की अधिक मौजूदगी वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 10 Jun 2026 5:01 am

पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- अशोक गहलोत सबसे बड़े षड्यंत्रकारी:सचिन पायलट को आलाकमान राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी देने वाला है, इससे गहलोत बौखलाए

मानेसर कांड को लेकर सचिन पायलट के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रह चुके लोकेश शर्मा ने अब उन पर पलटवार किया है। लोकेश शर्मा ने कहा- अशोक गहलोत सबसे बड़े षड्यंत्रकारी हैं। सरकार गिराने की साजिश से लेकर मानेसर के आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं, जिनके कोई सबूत नहीं है। कांग्रेस हाईकमान सचिन पायलट को राजस्थान में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने वाला है, इससे गहलोत बौखला गए हैं। लोकेश शर्मा ने जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह कहा। लोकेश शर्मा ने कहा- गहलोत ने हाल ही जिस तरह की बयाबाजी की है, वो उनकी ​हताशा के अलावा कुछ नहीं है। बयान देते समय गहलोत की बॉडी लैंग्वेज, चेहरे पर लकीरें, माथे पर शिकन थी। इसे मुझसे बेहतर कोई नहीं पहचान पाता, क्योंकि यह तभी होता है, जब कोई चीज उन्हें परेशान कर रही हो। सचिन पायलट से नफरत करते-करते उन्होंने हाईकमान पर सीधा निशाना साधकर षड्यंत्रकारी तक बता दिया। मठाधीश बनकर कांग्रेस को जेब में लेकर घूम रहे थे वो जेब फट चुकी लोकेश शर्मा ने कहा- गहलोत पिछले 40 साल से कांग्रेस को मठाधीश की तरह जेब में रखकर घूम रहे थे, अब वो जेब फट गई है। अब गहलोत ‘खुद न खा सके तो उसे ढुलवा ​दीजिए’ वाली तर्ज पर काम कर रहे हैं। सचिन पायलट को हाईकमान बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहा है। गहलोत उसे नहीं होने देने के प्रयास में बेवजह की बयानबाजी कर रहे हैं। मानेसर का बार-बार नाम लेकर गहलोत उस मनगढ़ंत कहानी को जिंदा रखने की कुचेष्टा ही करते हैं। केवल मनगढ़ंत कहानियां सुनाकर खिसकती जमीन बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार गिराने की साजिश के सबूत हैं तो देते क्यों नहीं? लोकेश शर्मा ने कहा- गहलोत कह रहे थे कि तमाशा किया। तमाशा तो 2020 से गहलोत खुद कर रहे हैं। बार-बार ये कहते हैं सरकार गिराने की साजिश के सबूत हैं तो फिर आप उन सबूतों की ममी बनवाकर पिरामिड बनवाएंगे क्या? सबूत हों तो सार्वजनिक कीजिए। सबूत होते तो आपकी एसीबी एसओजी कोर्ट में जाकर नहीं कहती कि कुछ नहीं मिला। अशोक सिंह और भरत मालानी को एसीबी की रिपोर्ट के आधार पर ही कोर्ट से क्लीन चिट मिली। कोर्ट में एसीबी कह चुकी सरकार गिराने का षड्यंत्र नहीं हुआ लोकेश शर्मा ने कहा- कोर्ट में एसीबी कह चुकी है कि सरकार गिराने का कोई षड्यंत्र नहीं हुआ, इसके कोई सबूत नहीं। कोर्ट में एसीबी के इन बयानों के बावजूद ये बार-बार मानेसर का नाम लेते हैं। इनके पास सबूत होते तो एसीबी को क्यों नहीं दिए? केवल बातों से कुछ नहीं होता।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 10:28 pm

मोहाली में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:12 किलो अफीम बरामद, राजस्थान के रहने वाले; एक पर पहले से केस दर्ज

मोहाली जिले के लालड़ू में पुलिस ने 12 किलोग्राम अफीम के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पहले भी अफीम तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। यह गिरफ्तारी पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि थाना लालड़ू की पुलिस अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव झरमड़ी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर दिनेश कुमार के बैग से 8 किलोग्राम और उसके साथी रूप चंद (72) निवासी राजस्थान के बैग से 4 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कोर्ट ने 5 दिन के रिमांड पर भेजा गिरफ्तार आरोपियों में से एक दिनेश कुमार सुमन निवासी झालावाड़ (राजस्थान) है। उसके खिलाफ साल 2019 में भी एनसीबी चंडीगढ़ द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय उसके कब्जे से 19 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे पंजाब में किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के तार किसी बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। रिमांड के दौरान इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 10:19 pm

मिस राजस्थान 2026 के टॉप-28 में दौसा की दिव्यांशी:फर्नीचर कारीगर की बेटी के नाम स्टेज प्रजेंटेशन; 6500 प्रतिभागियों को पछाड़कर बनाई जगह

दौसा के भांडारेज कस्बे की दिव्यांशी जांगिड़ (18) ने मिस राजस्थान 2026 की टॉप-28 फाइनलिस्ट जगह बनाई है। जयपुर में आयोजित सैश सेरेमनी में 6500 प्रतिभागियों में से उनका चयन हुआ। अब वे प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट के फाइनल मुकाबले में भाग लेंगी। चयन प्रक्रिया में उनकी स्टेज प्रेजेंस, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व ने निर्णायकों को प्रभावित किया। एक जवाब ने दिलाई फाइनलिस्ट की जगहऑडिशन के दौरान निर्णायकों ने दिव्यांशी से पूछा कि ग्रामीण परिवेश में मॉडलिंग को लेकर कई भ्रांतियां होती हैं, ऐसे में उन्हें परिवार का सहयोग कैसे मिला। इस पर दिव्यांशी ने बताया कि उनके पिता दीनदयाल जांगिड़ फर्नीचर कारीगर हैं और माता मुत्री देवी गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण रही और दोनों बड़े भाई अपने सपनों को पूरा नहीं कर सके तथा पिता के काम में हाथ बंटाने लगे। ऐसे समय में उनकी मां ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया। 'गांव की बेटियों के लिए बनना चाहती हूं प्रेरणा'दिव्यांशी ने निर्णायकों से कहा कि यदि वह सफल होती हैं तो गांव की लड़कियों के लिए मॉडलिंग के क्षेत्र में प्रेरणा बनेंगी, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियां अभी भी इस क्षेत्र में कम आगे आती हैं। उनके इस आत्मविश्वासपूर्ण जवाब और स्पष्ट सोच से निर्णायक काफी प्रभावित हुए, जिसके चलते उन्हें टॉप-28 फाइनलिस्ट में स्थान मिला। बीए-बीएसटीसी की छात्रा, पहली बार में ही सफलतादिव्यांशी वर्तमान में बीए-बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही हैं और अपने गांव में ही रहती हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिस राजस्थान प्रतियोगिता की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही ब्यूटी क्वीन बनने का सपना देखा था। 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उन्होंने पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन दिया और सीधे फाइनलिस्ट की सूची में जगह बना ली। फाइनलिस्ट बनने की खबर उन्होंने सबसे पहले अपनी मां को दी। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार उत्साहित है। ग्रामीण सोच की चुनौतियों को किया पारग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी दिव्यांशी के लिए मॉडलिंग की दुनिया तक पहुंचना आसान नहीं था। गांवों में आज भी फैशन और मॉडलिंग को लेकर सीमित सोच देखने को मिलती है। शुरुआत में उन्हें भी कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। परिवार को अपने सपनों पर विश्वास दिलाने के बाद उन्होंने जयपुर का रुख किया और लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। ग्रुमिंग और ट्रेनिंग ने बढ़ाया आत्मविश्वासदिव्यांशी ने बताया - मिस राजस्थान मंच पर एक माह तक चली ग्रुमिंग ट्रेनिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सेशन और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। इन सत्रों ने उन्हें मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने और खुद को निखारने का अवसर दिया। फाइनल में ताज जीतने का लक्ष्यदिव्यांशी जांगिड़ का कहना है कि मिस राजस्थान से जुड़े कई विजेता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स में अपनी पहचान बना चुके हैं। अब उनका लक्ष्य फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर ताज जीतना और फैशन जगत में अपनी अलग पहचान बनाना है। खास बात यह है कि इस वर्ष दौसा जिले से फाइनलिस्ट सूची में पहुंचने वाली वह एकमात्र युवती हैं।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 8:03 am

महिला पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन 9 तक

उदयपुर } राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से त्रिवर्षीय, व्यवसायिक और रोजगारोन्मुख डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा 10 उत्तीर्ण छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार सीधे इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर कौशल विकसित कर भविष्य संवार सकती हैं और स्व उद्यमी बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। संस्थान में ब्यूटी कल्चर, इंटीरियर डेकोरेशन और टेक्सटाइल डिजाइन के डिप्लोमा संचालित हैं। प्राचार्या खुर्शीदा बानु ने बताया कि प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम समय-सीमा 9 जून है। आवेदन पोर्टल nedaprajasthan.co.in पर उपलब्ध है। प्रवेश प्रक्रिया में आयु-सीमा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है, जिससे विभिन्न आयु वर्ग की इच्छुक छात्राएं भी लाभ ले सकती हैं।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 5:30 am

मानसून 5 दिन में 13 राज्यों में पहुंचा:एमपी-यूपी में आंधी-बारिश, केरलम-कर्नाटक में रेड अलर्ट; राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया। इसने सोमवार को तेलंगाना में एंट्री ली। मानसून पश्चिमी तट पर अब मुंबई से 150 किमी दूर है। अगले 48 घंटे में यह मुंबई में दस्तक दे सकता है। मध्य प्रदेश और उत्तर पदेश सहित कई राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। यूपी के गोरखपुर और जालौन में भी तेज बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 60 से 120 kmph की रफ्तार से हवा चली। इधर, राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को श्रीगंगानगर 45.6C तापमान रहा। फलोदी में 44.8C, जैसलमेर और बीकानेर में 44-44C तापमान दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, मंगलवार को 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। पूरे केरलम और कर्नाटक के 2 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मानसून अपडेट... राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 10 जून: 11 जून: दिल्ली में 43.4C तक पहुंचा पारा, 8 राज्यों में लू का अलर्ट उत्तर भारत में गर्मी फिर तेज हो गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4C दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 42.2C रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। IMD ने आज 8 राज्यों में लू का अलर्ट दिया है। अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 44 से 46C के बीच रह सकता है। हालांकि 11 जून से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 5:01 am

गुरुग्राम में कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार:चोरी की गाड़ी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद; 5 मामले सुलझे, राजस्थान के रहने वाले

गुरुग्राम जिले में पुलिस ने कार चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई एक कार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ड्रिल मशीन और टूल किट बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की 5 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, इस मामले की शुरुआत 22 मई 2026 को हुई थी। थाना सदर गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21-22 मई की रात सेक्टर-38 स्थित उसके पीजी से अज्ञात चोर उसकी कार चुरा ले गए थे। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने राजीव चौक के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सुखजीवन उर्फ सुक्खी (37) निवासी सीकरी, जिला डीग (राजस्थान), गुरदास (18) निवासी जाग मलहेरी, जिला अलवर (राजस्थान) और परगट सिंह उर्फ मंगा (18) निवासी देसूला खोड़, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। दूसरी कार की मदद से खींचकर ले गए चोरी की गाड़ी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग कर स्विफ्ट कार चुराने का प्रयास किया था। जब इसमें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने कार की खिड़की तोड़कर ड्रिल मशीन से लॉकिंग सिस्टम को खोला। इसके बाद, वे दूसरी कार की मदद से चोरी की गई गाड़ी को खींचकर ले गए। पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम में कार चोरी की 4 अन्य वारदातों को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है, जिससे कुल 5 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों पर पहले कई केस दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी सुखजीवन के खिलाफ हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में चोरी, धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी गुरदास के खिलाफ राजस्थान में पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ड्रिल मशीन और अन्य उपकरण बरामद कर लिए हैं। आरोपी गुरदास और परगट सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सुखजीवन को 8 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 7:49 pm

फिरोजपुर में मक्खू हत्याकांड के मुख्यारोपी का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली; ASI ने पेड़ के पीछे छिपकर जान बचाई; राजस्थान में भी वांटेड

फिरोजपुर जिले के कस्बा मक्खू में एक करियाना व्यापारी काला गाबा नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जब इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विष्णु ठाकुर को रविवार को बरामदगी के लिए अपने साथ लेकर गई, तो उसने चकमा देकर टीम पर फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद एएसआई ने पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर सरदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस आरोपियों जम्मू कश्मीर से पकड़ कर लाई है। उन्होंने बताया कि विष्णु ठाकुर और राहुल महावर ने वारदात से पहले रेकी की थी। ASI ने पेड़ के पीछे छिपकर जान बचाई इसी दौरान उन्होंने राजस्थान सरहद के पास नहर क्षेत्र में हथियार छिपाए थे। हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस आरोपी को मौके पर लेकर गई तब उसने उसी हथियार से टीम पर फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद एएसआई ने पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। वार्निंग के बाद भी उसने दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। आरोपी के पैर में लगी गोली इसके जवाब में थाना मक्खू के एसएचओ गुरमीत सिंह द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों से दो हथियार बरामद एसएसपी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी राजस्थान में भी वांटेड है, जिसपर इनाम भी है। अभी तक आरोपियों से दो हथियार बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 10:04 am

नकली नोटों को डिजाइन करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार:हरियाणा से राजस्थान में हो रही थी सप्लाई, तीन आरोपियों को पहले पकड़ चुकी पुलिस

दौसा ने नकली नोटों की डिजाइनिंग और एडिटिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र निवासी गुलशन (39) पुत्र प्रेमनाथ को पकड़ा है। जांच में सामने आया कि वह नकली नोटों की डिजाइन तैयार कर उनकी एडिटिंग करता था और उन्हें छापने की प्रक्रिया में शामिल था। पूछताछ में राजस्थान में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली है। फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में की गई कार्रवाई में यह गिरफ्तारी 28 मई 2026 को कोतवाली थाने में दर्ज फेक करेंसी प्रकरण की जांच के दौरान हुई। मामले में सबसे पहले आयुष कुमार मीना को 40 हजार रुपए की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एक किशोर को निरुद्ध कर उसके कब्जे से 47 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। फरीदाबाद से सरगना समेत दो आरोपी पकड़े गए थे जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने फरीदाबाद से नकली नोट छापने और बेचने वाले मुख्य सरगना संतोष सिंह वाल्मीकि तथा उसके साथी विशाल उपाध्याय को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 24 लाख 37 हजार रुपए मूल्य के कागज पर मुद्रित नकली नोट, बड़ी मात्रा में कागज, स्याही, वाटरमार्क डाई, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। नेटवर्क की गहन जांच जारी पुलिस के अनुसार गुलशन और विशाल दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। उनसे नकली करेंसी के निर्माण, वितरण और सप्लाई नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अनुसंधान जारी है और फर्जी करेंसी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। --- फेक करेंसी मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें … हरियाणा में नकली नोट छापकर राजस्थान में चलाते थे:24.83 लाख नकली नोट बरामद, सरगना समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन दौसा में पुलिस ने नकली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है। आरोपियों के पास से 24 लाख 84 हजार रुपए के 500-500 के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 6:16 am

पूर्वोत्तर मानसून से सराबोर हुआ; 4 दिन राजस्थान में लू का अलर्ट

भास्कर एक्सप्लेनर देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मानसून नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम-अरुणाचल के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। 24 घंटों में केरल में अति भारी बारिश दर्ज हुई। अभी मानसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, कोप्पल, अनंतपुरम और चेन्नई से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 3-4 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में मानसून की परिस्थितियां अनुकूल हैं। हालांकि 7 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मप्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भीषण लू चलने की प्रबल आशंका जताई गई है। मानसून की यह तेज प्रगति वायुमंडल के निचले और मध्य स्तरों पर बने कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निम्न दबाव क्षेत्रों पर निर्भर कर रही है। इस समय पूर्वी मध्य अरब सागर, दक्षिण कोंकण तट और पूर्वोत्तर असम के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। शेष | पेज 6 मौसमवाणी }मानसून ने संपूर्ण नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम कवर किया उत्तर भारत में कब से राहत मिलने की उम्मीद है? उत्तर भारत में 11 से 14 जून के दौरान अगला महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भीषण गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। सतर्क रहें। क्या पहाड़ी इलाकों में अभी मौसम बदलने वाला है? हां, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 7 से 13 जून के बीच छिटपुट बारिश और गरज-चमक की संभावना है। यहां तक पहुंचा आगे कब कहां {दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। 25 जून 5 जुलाई मानसून अपडेट 30 जून 20 जून 15 जून 10 जून 7 जून

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 5:30 am

WATCH: 'अभी तो लाइसेंस आने..', IPL 2026 में मिली SUV को लेकर वैभव सूर्यवंशी का मजेदार जवाब वायरल

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें एक लग्जरी SUV भी शामिल रही। हालांकि सिर्फ 15 साल की उम्र होने के कारण वह अभी इस गाड़ी को खुद नहीं चला सकते। राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत के दौरान वैभव ने इस पर ऐसा जवाब दिया, जोफैंस के बीच वायरल हो गया। आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए कई अवॉर्ड मिले, जिनमें एक स्पॉन्सर्ड SUV कार भी शामिल थी। राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई बातचीत के दौरान जब वैभव से पूछा कि वह इस नई गाड़ी का क्या करेंगे, तो उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया। वैभव ने कहा, मैं इसे तीन साल तक संभालकर रखूंगा। अभी तो लाइसेंस आने दो, फिर मैं खुद चलाऊंगा। तब तक मैं अपने पापा से गाड़ी चलाने के लिए कहूंगा और उनके बगल में बैठूंगा। दरअसल, भारत में ड्राइविंग लाइसेंस पाने की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं। ऐसे में उन्हें अपनी नई SUV खुद चलाने के लिए कुछ साल और इंतजार करना होगा। A honest, wholesome conversation with IPL’s MVP, Vaibhav Sooryavanshi pic.twitter.com/8jgFmWsKtw Rajasthan Royals (rajasthanroyals) June 7, 2026 वैभव के लिए IPL 2026 किसी सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। खास बात यह रही कि उन्होंने इस दौड़ में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और विराट कोहली जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया। Also Read: LIVE Cricket Score आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टीम में चयन के रूप में भी मिला है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इसके अलावा वह एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

क्रिकेट न मोर 8 Jun 2026 12:06 am

5.20 लाख रुपए का 260 किलो डोडाचूरा जब्त:पिकअप में लेकर जा रहा राजस्थान निवासी पकड़ाया; एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

मन्दसौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई में 260 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 5.20 लाख रुपये है, और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर नाहरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडाचूरा भरकर बड़ोद-खंडेरिया-काचर क्षेत्र से कयामपुर, रिस्थल और विशन्या मार्ग होते हुए राजस्थान के झालावाड़ की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने डिगांव-बसई रोड स्थित बोलिया फंटा पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद रूपनी की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में रखे 13 प्लास्टिक कट्टों से कुल 260 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से वाहन चालक कुशाल सिंह (42 वर्ष) पुत्र मानसिंह सोंधिया को गिरफ्तार किया। कुशाल सिंह गुराड़ी का खेड़ा, थाना भवानीमंडी, जिला झालावाड़, राजस्थान का निवासी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 10:18 pm

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले पूर्व सांसद:गोपाल सिंह ईडवा ने पश्चिम बंगाल में जीत की दी बधाई; राजस्थान की योजनाओं पर की चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित निवास पर राजसमंद के पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह ईडवा ने मुलाकात कीl इस मुलाकात में राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। पूर्व सांसद ईडवा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई दी। साथ ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सहित राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्र सरकार द्वारा किए कार्यों के लिए आभार जताया। इस अवसर पर राजस्थान में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और राज्य के समग्र विकास से जुड़े विविध पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 8:26 pm

एपीपी के 371 पदों पर वैकेंसी, कल से करें आवेदन:जानिए- क्या है लास्ट डेट, कितनी उम्र होनी चाहिए, कैसे होगा सिलेक्शन

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार से आवेदन शुरू होंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 7 जुलाई है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद साल 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क अब जानिए आरपीएससी की इन भर्तियों के बारे में भी…. आरएएस-2026 का आवेदन प्रोसेस जारी, 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन 4 जून से जारी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती प्रोसेस जारी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। कैंडिडेट्स 30 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। 11 जून से कर सकेंगे आवेदन, 3 डिवीजन में भर्ती राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 3 पदों पर भर्ती होगी। इसमें टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 11 जून से शुरू होकर 10 जुलाई रात 12 बजे तक कर सकेंगे। खास बात ये है कि अगर कोई अभ्यर्थी एक से ज्यादा डिवीजन के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी। शैक्षणिक योग्यता व वर्गवार जानकारी आयोग की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है। ………. पढ़ें ये खबर भी…. SI भर्ती री-एग्जाम- पेपरलीक रोकने के लिए 8 बड़े बदलाव:2.30 लाख अभ्यर्थियों ने किनारा किया, 3 की जगह सिर्फ 1 दिन में ही होगी परीक्षा पेपर लीक को लेकर चर्चित रही एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 1 दिन में होगा। पहले यह परीक्षा 3 दिन में हुई थी। इसका कारण इस एग्जाम में शामिल होने के लिए रुचि दिखाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या का अब केवल करीब एक लाख 53 हजार ही होना है। पूरी खबर पढे़ं

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 2:28 pm

नारनौल में एनएच-11 पर हुआ हादसा:पैदल रोड क्रास कर रहे राजस्थान के व्यक्ति की मौत, होटल पर करता था काम

हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 11 पर अटेली के पास हुए सड़क हादसे में राजस्थान के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक यहां एक होटल में काम करता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। राजस्थान के बहरोड़-कोटपुतली जिला के गांव प्रतापुर निवासी करीब 40 वर्षीय संजय कुमार अटेली के पास एक होटल में काम करता था। शनिवार रात को करीब नौ बजे वह किसी काम से हाईवे को क्रॉस करके कहीं जा रहा था। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर रा को करीब दस बजे एक अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों का था पिता मृतक संजय कुमार होटल में ही लगा हुआ था। जिसके चलते वह यहीं होटल में ही रहता था, जबकि उसका परिवार गांव प्रतापुर में ही रह रहा है। मृतक विवाहित था तथा उसके दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ा बेटा 16 साल तथा बेटी करीब 12 साल की है। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम सूचना मिलने पर नागरिक अस्पातल में पहुंची पुलिस ने शव का नागरक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजना को सौंप दिया।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 1:08 pm

मिस राजस्थान को मिली 28 फाइनलिस्ट, कॉम्पिटिशन शुरू:एक महीने तक देशभर के एक्सपर्ट देंगे ट्रेनिंग, 6500 गर्ल्स में से हुआ सिलेक्शन

ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 अब अपने सबसे अहम पड़ाव में प्रवेश कर चुका है। प्रदेशभर से आई करीब 6500 प्रतिभागियों में से चयनित टॉप-28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में आयोजित सेश सेरेमनी में की गई। पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति, विरासत और आतिथ्य से सजे इस आयोजन में खूबसूरती और प्रतिभा का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को नए अंदाज में प्रस्तुत किया। राजतिलक और पारंपरिक स्वागत के साथ जब टॉप-28 फाइनलिस्ट्स ने रैंप पर कदम रखा तो मानो राजस्थान की लोक संस्कृति, रंग और परंपराएं जीवंत हो उठीं। प्रतिभागियों ने माधुरी चेतावनी की ओर से डिजाइन किए गए पारंपरिक लहंगे और हुकुम सिंह की राजस्थानी ज्वेलरी पहनकर रैंप वॉक की। पूरा आयोजन राजस्थान के कल्चर, हेरिटेज और पारंपरिक खानपान को समर्पित नजर आया। फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मिस राजस्थान की आयोजक निमिषा मिश्रा, योगेश मिश्रा और डायरेक्टर एकता जैन सहित फैशन, बिजनेस और ग्लैमर जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। अब शुरू होगी 30 दिन की विशेष ग्रूमिंग मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि चयनित 28 प्रतिभागियों को 4 जुलाई तक एक महीने की विशेष ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान देश और विदेश के विशेषज्ञ उन्हें रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस, कम्युनिकेशन स्किल्स, मेकअप, न्यूट्रिशन, योग, टेबल एटीकेट्स और इंटरनेशनल पेजेंट्स की तैयारी से जुड़ी ट्रेनिंग देंगे। ग्रूमिंग सेशन में वॉक ट्रेनिंग शाहरुख, मेकअप एवं सेल्फ ग्रूमिंग मधु यादव, फोटोग्राफी वासु जैन, योग एवं वेलनेस रंजीता जैन, मोटिवेशनल सेशन आलोक शर्मा और एकता जैन, न्यूट्रिशन रूचि बरतरिया, स्माइल केयर डॉ. नीदा मदान, स्किन केयर डॉ. विवेक रूंगटा सहित कई विशेषज्ञ देंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय सेशन में मिस ओसियन वर्ल्ड 2024 एलिसा मिस्कोवस्का, रनर-अप सोनिया ड्यूडीक और लौरा हडसन भी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगी। इवेंट के फोटोज देखिए… संस्कृति से जोड़ने की थीम आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस बार मिस राजस्थान का पूरा फोकस अपनी जड़ों और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने पर रहेगा। प्रतियोगिता की थीम राजस्थान के कल्चर, हेरिटेज और ट्रेडिशन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करना है। उनका कहना है कि यह केवल ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि युवतियों के व्यक्तित्व विकास और उन्हें वैश्विक मंच के लिए तैयार करने का अभियान है। योगेश मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान पिछले 28 वर्षों से प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच दे रहा है। इसी मंच से निकलकर सिमरन शर्मा ने मिस ग्रैंड इंडिया, प्रियां सैन ने मिस अर्थ इंडिया, मिताली कौर ने मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया और मिस ग्लोबल इंडिया का खिताब हासिल किया। वहीं अरुणा बेनीवाल, वैष्णवी शर्मा और तरुश्री राय जैसी प्रतिभागियों ने फेमिना मिस इंडिया तक का सफर तय किया। सोशल मीडिया और रियलिटी शो की दुनिया में भी आकांक्षा चौधरी ने अपनी अलग पहचान बनाई। मिस राजस्थान 2026 की टॉप-28 फाइनलिस्ट्स कार्यक्रम में जाह्नवी कुमावत, अनमोल शेखावत, निहारिका राठौड़, श्रुति नायक, वंशिका नूनिया, अनुष्का माथुर, आशा जांगिड़, निहारिका माथुर, श्रीजा गुप्ता, शगुन राठौड़, कुसुम सोनी, अक्षिता तंवर, श्रुति कुमारी, शुभांगी शर्मा, सुहानी जैन, आस्था भूटानी, प्रज्ञा चौधरी, लक्ष्यिता गोदारा, ज्योति चौधरी, खुशी धींनवा, दिव्यांशी जांगिड़, प्राची हिंदूजा, मेघना चौधरी, कृतिका डिडवानिया, नेहा हंसराजानी, पलक शर्मा, वर्षा शर्मा और आराध्या मदान को फाइनलिस्ट के रूप में सभी के सामने प्रस्तुत किया गया।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 10:21 am

नारनौल में NH-148 B पर हुआ सड़क हादसा:कार ड्राइवर ने मारी सड़क पर खड़े लोगों को टक्कर, राजस्थान की दो महिलाओं की मौत

हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के पास बीते कल हुए सड़क हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव शिमला, तहसील खेतड़ी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी मां कमला, चाचा दुलीचंद, चाची भतेरी और चचेरे भाई नवनीत के साथ नांगल कालिया गांव में रिश्तेदार ममता का हालचाल जानने जा रहे थे। बाइक हो गई पंचर नरेश अपनी मोटरसाइकिल पर मां कमला और नवनीत को लेकर चल रहा था, जबकि दुलीचंद अपनी मोटरसाइकिल पर पत्नी भतेरी के साथ सवार था। जब वे अकबरपुर फ्लाईओवर के पास टोल टैक्स के नजदीक पहुंचे तो दुलीचंद की मोटरसाइकिल पंचर हो गई। पांच लोगों को मारी टक्कर इसके बाद दोनों मोटरसाइकिलों को सड़क किनारे खड़ा कर सभी लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान नारनौल की ओर से तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से आ रही एक इनोवा कार के ड्राइवर ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े पांचों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी लोग हुए घायल हादसे में कमला, भतेरी, दुलीचंद और नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नरेश को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा नांगल चौधरी और बाद में नारनौल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के कारण कुछ घायलों को जयपुर रेफर किया गया। दो महिलाओं की मौत नारनौल के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने कमला को मृत घोषित कर दिया। वहीं जयपुर में उपचार के दौरान भतेरी ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। शिकायतकर्ता के अनुसार दुर्घटना करने वाली इनोवा गाड़ी थी। हादसे के बाद चालक कुछ देर रुका, लेकिन मौके पर भीड़ जुटने पर वाहन लेकर नांगल चौधरी की ओर फरार हो गया। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज प्राप्त कर लिए हैं। मामले में संबंधित वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, दुर्घटना करने और मौत का कारण बनने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 8:39 am

वॉट्सएप पर भेजी जाती थीं किशोरियों की तस्वीरें:ढाई लाख से शुरू होती थी बोली; राजस्थान में शादी के नाम पर बेचता था गिरोह

लखनऊ के मोहनलालगंज से किशोरियों को शादी के नाम पर राजस्थान में बेचने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब परिवारों की लड़कियों की तस्वीरें वॉट्सएप के जरिए राजस्थान भेजता था, जहां उनकी बोली लगाई जाती थी। सौदा ढाई लाख रुपए से शुरू होता था। पुलिस अब तक 20 से अधिक किशोरियों की तस्करी के सुराग जुटा चुकी है, जबकि गिरोह के सरगना समेत चार आरोपित अभी भी फरार हैं। गरीब परिवारों की किशोरियों को बनाते थे निशाना पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह पिछले करीब छह वर्षों से सक्रिय था। इसके सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों की किशोरियों को निशाना बनाते थे। पहले उनकी तस्वीरें और अन्य जानकारी जुटाई जाती थी, फिर वॉट्सएप के माध्यम से राजस्थान में बैठे गिरोह के सरगनाओं को भेजी जाती थीं। वहां लड़कियों की बोली लगती थी और सौदा तय होने के बाद उन्हें बहला-फुसलाकर या परिजनों को पैसों का लालच देकर राजस्थान ले जाया जाता था। स्थानीय सदस्यों को मिलता था कमीशन पूछताछ में आरोपितों ने छह से अधिक किशोरियों की तस्करी की बात स्वीकार की है, लेकिन पुलिस जांच में अब तक 20 से ज्यादा किशोरियों को राजस्थान में बेचने के संकेत मिले हैं। प्रत्येक किशोरी के सौदे में स्थानीय सदस्यों को एक से डेढ़ लाख रुपए तक कमीशन मिलता था। लड़कियों का सौदा ढाई लाख रुपए से शुरू होता था। दो नाबालिग बहनों के गायब होने से खुला पूरा नेटवर्क मामले का खुलासा तब हुआ, जब मोहनलालगंज के गनियार गांव निवासी कमलेशा ने 12 मई को अपनी 16 और 12 वर्षीय नातिनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर चार विशेष टीमें गठित की गईं। 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद मिली सफलता मोहनलालगंज पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 24 दिनों तक जांच की। इस दौरान 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। 18 मई को दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें राजस्थान ले जाकर शादी के नाम पर बेचने की तैयारी की जा रही थी। तीन गिरफ्तार, सरगना समेत चार आरोपी फरार जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने अतरौली क्रॉसिंग के पास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मानव तस्करी के इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। हालांकि गिरोह की सरगना सोनम और भूपेंद्र चौधरी समेत चार आरोपित अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं और अब तक कितनी किशोरियों को शादी के नाम पर बेचा गया है। जांच एजेंसियां राजस्थान समेत अन्य राज्यों में सक्रिय नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही हैं। ------------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए- लड़कियों को दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा : मास्टरमाइंड युवती लिव-इन पार्टनर संग चला रही थी गैंग, 2 किशोरियां बरामद मोहनलालगंज पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को शादी के नाम पर राजस्थान में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह की सरगना युवती समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। (पूरी खबर पढ़िए)

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 8:26 am

1.11 लाख की इनामी कुश्ती टाई:यूपी और राजस्थान केसरी का मुकाबला बराबरी पर छूटा; आधी-आधी बंटी राशि

मुरैना के प्राचीन खाकी बाबा बगिया अखाड़े में आयोजित दंगल में शनिवार के दिन यूपी केसरी शक्ति पहलवान और राजस्थान केसरी हरेंद्र पहलवान के बीच हुई अंतिम कुश्ती बराबरी (टाई) पर छूटी। समय पूरा होने तक कोई भी पहलवान एक-दूसरे को हरा नहीं सका। इसके बाद आयोजन समिति ने 1 लाख 11 हजार रुपए की इनामी राशि दोनों पहलवानों के बीच समान रूप से बांट दी। दंगल के आयोजक जुगरू पहलवान ने बताया कि खाकी बाबा बगिया काफी पुराना अखाड़ा है और यहां प्रतिवर्ष दंगल का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित देश के अलग-अलग प्रांतों से पहलवान अपना जोर आजमाने पहुंचे थे। इस दंगल के दौरान कुल 18 कुश्तियां संपन्न कराई गईं। अंतिम कुश्ती में दिखा कड़ा संघर्षदंगल का मुख्य आकर्षण सबसे बड़ी और अंतिम कुश्ती रही, जिसकी विजेता राशि 1 लाख 11 हजार रुपए तय की गई थी। यह कड़ा मुकाबला यूपी केसरी शक्ति पहलवान और राजस्थान केसरी हरेंद्र पहलवान के बीच खेला गया। कुश्ती के दौरान दोनों ही पहलवानों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने बेहतरीन दांव-पेच आजमाए और जीतने का पूरा प्रयास किया। दर्शकों ने उठाया लुत्फ, आधी-आधी बंटी इनामी राशिदोनों पहलवानों के बीच हुए इस जोरदार मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। निर्धारित समय समाप्त होने पर कुश्ती को बराबरी पर खत्म घोषित किया गया। वहां मौजूद दर्शकों ने इस रोमांचक मुकाबले का खूब लुत्फ उठाया। कुश्ती टाई होने के बाद आयोजकों ने विजेता के लिए रखी गई कुल राशि को दोनों पहलवानों में बराबर-बराबर वितरित कर दिया।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 7:50 am

21 को आएंगे आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल:जाट आरक्षण से पूर्वी राजस्थान में राजनीतिक जमीन की तलाश में आरएलपी

करीब 26 साल पुराना जाट आरक्षण मुद्दा एक बार फिर जीवित होने जा रहा है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने केंद्र में आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर से आंदोलन चलाने की घोषणा की है। 21 जून को नुमाइश मैदान में सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस रैली को आरएलपी के लिए राजनीतिक जमीन तलाशने के रूप में भी देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सांसद बेनीवाल अपने तीखे तेवर और बयानों के लिए ख्यात हैं। वह लगातार भाजपा और मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। हाल में उनके बयान को लेकर भाजपा और आरएलपी में सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध भी चला। अब बेनीवाल की सभा से मामला फिर से गर्मा गया है। इसलिए माना जा रहा है कि बेनीवाल इस सभा के जरिए भाजपा को सीएम के गृह जिले में चुनौती देने आ रहे हैं। इसलिए भीड़ जुटाने पर फोकस है। पार्टी कार्यकर्ता और आयोजक अब तैयारियों में जुट गए हैं। आरएलपी का जिले में नेटवर्क कमजोर, फिर भी एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का दावा आयोजकों ने एक लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है। वैसे अभी तक आरएलपी का जिले में ज्यादा नेटवर्क नहीं है। किंतु माना जा रहा है कि जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर पार्टी पैठ बना सकती है। शनिवार को आरक्षण संघर्ष समिति और आरएलपी की संयुक्त मीटिंग हुई, जिसमें संयोजक नेमसिंह फौजदार और आरएलपी के संयोजक योगेश चौधरी ने कहा कि आश्वासनों के बाद भी केंद्र सरकार ने आरक्षण नहीं दिया है। इसके लिए बड़ा आंदोलन छेड़ा जा रहा है। इस कड़ी में 21 को हुंकार रैली होगी, जिसमें सांसद हनुमान बेनीवाल संबोधित करेंगे। इसके बाद पड़ाव, रेल/सड़क रोको आंदोलन किए जाएंगे। पंचायत और निकाय चुनावों में भाजपा का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर बीडीए की जमीन अधिग्रहण योजना का भी विरोध किया गया। भास्कर इनसाइट - ढाई साल से आयोग में अटकी है रिपोर्ट भरतपुर और धौलपुर के जाटों को आरक्षण का मुद्दा 26 साल पुराना है। साल 2000 में राज्य और 2013 में केंद्र में आरक्षण मिला, लेकिन 2015 में कोर्ट के आदेश के बाद दोनों जगह से आरक्षण हट गया। वजह बताई गई कि आरक्षण राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया है। 2017 में भाजपा सरकार ने ओबीसी आयोग बनाया और राज्य में आरक्षण दे दिया। केंद्र सरकार को राज्य ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण दिए जाने की सिफारिश की गई। वर्ष 2024 में जयचोली में 40 दिन के आंदोलन के बाद राज्य के दो मंत्री और एक विधायक के नेतृत्व में संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भेजा गया, जिसने केंद्रीय मंत्री और ओबीसी आयोग से मुलाकात की, लेकिन बाद में मजबूत पैरवी नहीं हुई।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 5:46 am

एशियन पैरा थ्रोबॉल; 2027 में राजस्थान करेगा मेजबानी

स्पोर्ट्स रिपोर्टर }मलेशिया के कुआलालंपुर में 1 से 5 जून तक आयोजित दूसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के करीब 200 पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल का नेतृत्व जयपुर की समाजसेवी और वर्ल्ड प्रेसिडेंट निर्मला रावत ने किया। दल में लक्ष्मण रावत, डॉ. सीमा शर्मा, ललित शर्मा और डॉ. प्रदीप कुमावत शामिल रहे। पुरुष वर्ग में कंबोडिया ने स्वर्ण, श्रीलंका ने रजत और भारत ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में कंबोडिया को स्वर्ण, मलेशिया को रजत और भारत को कांस्य मिला। पैरा खेलों में योगदान के लिए निर्मला रावत और डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान मार्च 2027 में राजस्थान में तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप कराने की घोषणा भी की गई।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 5:30 am

एक्सप्रेस-वे पर चौकी खोलने वाला राजस्थान पहला प्रदेश:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दो अस्थायी चौकी खोली, घायलों को तुरंत मदद मिलेगी

राजस्थान पुलिस ने दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेस-वे (NE-4) पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए रेस्ट एरिया में दो अस्थायी चौकी खोली है। ये चौकी अलवर के पिनान और दौसा के धनावड़ रेस्ट एरिया में स्थापित की हैं। दोनों चौकियों में राउंड द क्लॉक जाब्ता तैनात रहेगा। दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेस-वे पर इस तरह चौकी व्यवस्था संभवत देश में पहली बार शुरू हो रही है। अभी अलवर एरिया जिले की सीमा में एनएचएआई के वाहन और दौसा में पुलिस के वाहन में गश्त की जा रही है। चौकियां स्थापित होने से पहले पुलिस ने यूपी, हरियाणा, गुजरात सहित कई राज्यों से फीडबैक लिया, जहां-जहां से एक्सप्रेस-वे गुजरते हैं, लेकिन इस तरह की व्यवस्था कहीं पर नहीं मिली। बता दें कि हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस केवल इंटर एक्सचेंज प्वाइंट से ही हाईवे पर चढ़ती हैं। अब एक गश्ती दल 24 घंटे हाईवे पर मौजूद रहेगा। अब नियमित पेट्रोलिंग से हाईवे पर अवैध तरीके से खड़े होने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि ट्रक केवल रेस्ट एरिया में खड़े हों। अवैध खड़े होने वाले ट्रकों से सड़क हादसे हो जाते हैं। एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई हो सकेगी। सड़क हादसे रोकने और तुरंत मदद के लिए खोली चौकियां पिछले कुछ दिनों में हुए सड़क हादसों को देखते हुए घायलों को तुरंत मदद दिलाने के उद्देश्य से डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर यह पहल की है। अलवर व दौसा जिले के दो अलग-अलग चौकी शुरू कर दी है। चौकी एनएचएआई की मदद से रेस्ट एरिया में ही शुरू कर रहे हैं, ताकि 24 घंटे हाईवे से कनेक्ट रहे। प्रयोग सफल रहा तो अन्य जिलों में भी संचालित करेंगे। -राहुल प्रकाश, आईजी, जयपुर

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 5:30 am

अलवर के जगन्नाथजी मेले को विश्व में पहचान दिलाएं:राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सचिव ने राजस्थान के मुख्य सचिव को लिखा पत्र, देवस्थान विभाग बनाएगा कार्ययोजना

ओड़िशा के पुरी की विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा की तरह अब राजस्थान के अलवर के ऐतिहासिक जगन्नाथजी मेले को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है। अलवर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को ग्लोबल मैप पर लाने के लिए राष्ट्रपति कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद प्रदेश का प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सचिव ने इस संबंध में राजस्थान के मुख्य सचिव को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। मुख्य सचिव स्तर से निर्देश मिलने के बाद अब देवस्थान विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के लिए अवगत करा दिया गया है। संस्था 'महामाया' की चिट्ठी से बनी बात दरअसल, अलवर की संस्था ' महामाया अलवर' ने राष्ट्रपति को एक पत्र भेजा था। पत्र में बताया गया था कि अलवर के जगन्नाथ मेले में अपार पर्यटन और धार्मिक क्षमताएं हैं। मेले के दौरान पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहता है और हर दिन हजारों-लाखों लोग इसमें शामिल होते हैं। अगर सरकार इच्छाशक्ति दिखाए और सही स्तर पर प्रयास करे तो इसे पुरी की रथयात्रा की तरह अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है। संस्था के प्रतिनिधि शंकर सिंह राजपूत ने बताया कि इसी पत्र का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने राजस्थान सरकार को कार्रवाई के लिए लिखा है। सरकार के स्तर पर के मेले के दौरान खास सौंदर्यीकरण कराया जाए। देश दुनिया में जानकारी भेजी जाए। बाहर के टूरिस्ट को बुलाया जाए। यह सब होने पर मेले की प्रसिद्धी दुनिया भर में बढ़ती जाएगी। जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ सकेंगे। जानिए क्यों खास है यह मेला अलवर का जगन्नाथ मेला अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस बार मेला 12 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई तक चलेगा। मेले के दौरान 2 बार भगवान की भव्य शोभायात्रा (रथयात्रा) निकाली जाती है, जो पूरे शहर का भ्रमण करती है। रात 3 बजे तक उमड़ती है भीड़: भगवान के दर्शनों के लिए दीवानगी ऐसी होती है कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु रात के 3-3 बजे तक सड़कों और मंदिरों में डटे रहते हैं। मिनी पुरी का अहसास: मेले के दिनों में पूरा अलवर शहर 'जगन्नाथमय' हो जाता है। व्यापारिक और सांस्कृतिक रूप से भी यह अलवर का सबसे बड़ा आयोजन है। अब आगे क्या? राष्ट्रपति कार्यालय से पत्र आने के बाद देवस्थान विभाग अब मेले के इंफ्रास्ट्रक्चर, देश-विदेश में इसके प्रचार-प्रसार और वीआईपी रूट व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक नया खाका तैयार कर सकता है। अगर इसे केंद्रीय पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाता है, तो आने वाले दिनों में अलवर में विदेशी पर्यटकों की आवक में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। यहां टूरिस्ट्स को आकर्षित किया जा सकता है। वैसे भी अलवर में विश्व प्रसिद्ध सरिस्का अभयारण्य है।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 12:41 pm

रतलाम से अगवा 6 महीने का बच्चा शिवपुरी में मिला:इंदौर से बस पकड़कर दिल्ली भाग रहे थे मुंहबोले भाई-बहन; राजस्थान के रहने वाले हैं

रतलाम के जावरा स्थित हुसैन टेकरी से अगवा 6 माह के मासूम अयान को शिवपुरी पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार (5 जून) की दरम्यानी रात सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अपहरणकर्ता महिला और उसका एक साथी बच्चे को इंदौर के रास्ते दिल्ली ले जा रहे थे। रतलाम पुलिस की सूचना पर शिवपुरी पुलिस ने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे रतलाम पुलिस से सूचना मिली थी। मोबाइल लोकेशन से पता चला कि आरोपी एनएच-46 के रास्ते शिवपुरी की सीमा पार करने की कोशिश में हैं। इसके बाद बदरवास में नाकाबंदी की गई और कोलारस थाना व लुकवासा चौकी पुलिस को पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर तैनात कर चेकिंग शुरू कराई गई। 15 कार और 10 बसें खंगाली गई, तब मिल अयान पुलिस के पास वाहन की जानकारी नहीं थी। रतलाम पुलिस ने सिर्फ संदिग्धों के फोटो और लोकेशन भेजी थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली चेकिंग में 15 कारों और 8-10 यात्री बसों की तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ देर जाम भी लगा। आखिरकार इंदौर से दिल्ली जा रही कमला बस में एक महिला, एक पुरुष, 13 वर्षीय किशोर और उनके साथ अगवा हुआ बच्चा अयान मिल गया। बच्चे के माता-पिता सागर से हुसैन टेकरी आए थे अयान खान सागर जिले का रहने वाला है। उसके पिता साहिल खान ने बताया कि वे पत्नी शाहीन और बेटे के साथ करीब 10 दिन पहले जावरा स्थित हुसैन टेकरी पर दीदार (जियारत) के लिए आए थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे परिवार सो रहा था। तभी एक अज्ञात महिला सोते हुए अयान को उठा ले गई। करीब 10 मिनट बाद बच्चे के गायब होने का पता चलने पर परिवार ने डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी। संतान नहीं होने की वजह से किया अपहरण शुरुआती पूछताछ में महिला ने अपना नाम रूपा रैगर और पुरुष ने निजाम मंसूरी बताया। दोनों राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले हैं। खुद को मुंहबोला भाई-बहन बता रहे हैं। उनके साथ निजाम का 13 साल का बेटा भी था। रूपा ने पूछताछ में बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है, इसलिए उसने बच्चे का अपहरण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी जावरा से रतलाम, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचे और वहां से दिल्ली जाने वाली बस में सवार हुए। पुलिस पता लगा रही- कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं बच्चे के रेस्क्यू की सूचना मिलते ही अयान के माता-पिता शिवपुरी पहुंच गए। मामला जावरा का होने के कारण शिवपुरी पुलिस ने बच्चे और आरोपियों को रतलाम पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को रतलाम पुलिस आरोपियों, बच्चे और उसके माता-पिता को लेकर रवाना हो गई। अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि बच्चे को राजस्थान या दिल्ली ले जाने के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 12:11 pm

सिरसा में HDFC लोन विवाद में फंसा मकान सील प्रकरण:पूर्व MLA बोले- राजस्थान की गिरवी जमीन, कंपनी ने घर को लगाया ताला

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में रिटायर्ड अफसर के मकान को बैंक द्वारा सील किए जाने एवं ताले तोड़ने पर राजस्थान के किसान नेता मंगेज चौधरी सहित अन्य किसानों पर दर्ज मुकदमे मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि इसमें कंपनी द्वारा टेक्निकल गलती की गई है और पुलिस ने गलत मुकदमा दर्ज किया। मामले में सिरसा के सीमावर्ती इलाका राजस्थान के भादरा विधानसभा से पूर्व विधायक बलवान सिंह पूनिया ने खुलासा करते हुए मीडिया से बातचीत में बताया, जमीन राजस्थान की गिरवी रखी गई थी और कंपनी ने हरियाणा के डबवाली में मकान को सील कर दिया। ये टेक्निकल फाल्ट है, तभी ये सब कुछ हुआ और पुलिस किसानों के बजाय कंपनी पर एक्शन ले। यहीं हमारी मांग है। जब सील किए मकान का ताला खुलवाने के लिए किसान नेता व अन्य लोग डबवाली में गए थे। उसी वक्त किसान नेताओं की पुलिस से बहस हो गई थी और किसानों ने मकान का ताला तोड़कर मालिक के सुपुर्द कर दिया था।अब देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करेगी। अगर कंपनी ने घर को सील करने में गलती की है, तो पुलिस क्या मुकदमा दर्ज करेगी। मकान सील न होता तो यह प्रदर्शन की नौबत नहीं आती। मकान पर लोन नहीं है, तो यह बड़ी भूल होगी। घर पर कोई लोन नहीं- बलवान पूनिया भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनिया बोले, पुलिस ने मुकदमा कैंसिल किए जाने का कोई आश्वासन नहीं दिया है। इसलिए 18 जून को दोबारा रोष प्रदर्शन कार्यक्रम रखा है। पुलिस ने ये जरूर कहा है कि हम इसका अध्ययन करेंगे कि गलत तो नहीं कर दिया। हमने पुलिस को बताया कि जो जमीन (मोरगेज) गिरवी रखी है, वो राजस्थान की है। घर पर कोई गिरवी नहीं रखा है तो फिर घर को ताला कैसे लगा गए। टेक्निकल फाल्ट कंपनी का है। जिस तरह हमने सिधमुख में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। हमारी लड़ाई मुकदमा वापस करवाने की नहीं है। कंपनी के खिलाफ एफआईआर करवाने की है। 18 जून को फिर एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। यह था मामला जानकारी के अनुसार, यह मामला वार्ड नंबर-21 निवासी गुरमेल सिंह से जुड़ा है, जो हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी तहसील के मेहरवाला गांव के निवासी है। वह पंजाब के कृषि विभाग से कृषि प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने डबवाली में एक मकान ले रखा है और उनकी जमीन व बाकी जायदाद राजस्थान में हैं। जिस पर उन्होंने एचडीएफसी बैंक हनुमानगढ़ से 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ऋण लिया था। वो लोन न चुकाने पर कंपनी ने डबवाली स्थित घर पर नोटिस चस्पा कर दिया और किस्तें भरने को कहा। मगर कोई किस्त न भरी गई तो कंपनी ने घर को सील कर दिया। इसी के चलते करीब 17 दिन पहले (गत बुधवार) किसान संगठन व किसान नेता मंगेज चौधरी और पुलिस के बीच गहमागहमी हो गई। पुलिस ने समाधान निकलवाने का आश्वासन दिया। मगर किसान नहीं माने और ताला खोलकर काबिज हो गए। डबवाली में बुलाई थी महापंचायत ऐसे में डबवाली पुलिस मंगेज चौधरी सहित कई किसान नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, इसी मंगलवार को किसानों ने डबवाली की अनाज मंडी में महापंचायत बुलाई थी। जिसमें पूर्व विधायक बलवान पूनिया, मंगेज चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल सहित अन्य शामिल हुए थे। किसानों पर दर्ज केस वापस लेने एवं कंपनी पर एक्शन लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 9:43 am

विदेश से MBBS,नौकरी कर पा रहे, न प्राइवेट प्रैक्टिस:गाइडलाइन का कन्फ्यूजन, राजस्थान मेडिकल काउंसिल नहीं कर रही रजिस्ट्रेशन

विदेश से MBBS करके लौटे राजस्थान के 1 हजार डॉक्टर्स के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) के परमानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं करने के कारण न तो नौकरी मिल पा रही है, न ही प्राइवेट प्रैक्टिस कर पा रहे हैं। इधर, RMC का कहना है कि नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की गाइडलाइन के चलते कंफ्यूजन हुआ है। कंफ्यूजन क्लियर होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी। पढ़िए क्या है पूरा विवाद… विदेश से MBBS करके लौटे FMG यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट स्टूडेंट परमानेंट रजिस्ट्रेशन में देरी के कारण RMC और NMC के बीच चक्कर काटने को मजबूर हैं। परमानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं होने के पीछे कारण बताया जा रहा है इसी साल 18 मार्च को NMC की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन। इस नोटिफिकेशन को जारी कर NMC ने 6 मार्च के नोटिफिकेशन को वापस लेते हुए नई गाइडलाइन जारी की। इसका मुख्य उद्देश्य उन फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स की समस्याओं और शंकाओं को दूर करना है, जिन्होंने कोविड-19 या युद्ध के कारण अपनी पढ़ाई का कुछ हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया था। समझिए गाइडलाइन के प्रमुख बिंदु… ऑनलाइन पढ़ाई के बदले फिजिकल क्लास से भरपाई नोटिफिकेशन के अनुसार, अगर किसी छात्र ने विदेश में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान ऑनलाइन क्लासेस ली थीं तो भारत में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उसकी भरपाई करना अनिवार्य है। इसके दो तरीके हैं… पहला : छात्र ने जिस विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, वहीं अतिरिक्त कक्षाएं लेकर या कोर्स की अवधि बढ़ाकर उस ऑनलाइन समय की भरपाई फिजिकल उपस्थिति के साथ। इसके लिए कॉलेज का कंपनसेटरी सर्टिफिकेट और ट्रांसक्रिप्ट दिखाना होगा। दूसरा : अगर विदेशी कॉलेज में फिजिकल क्लास के जरिए भरपाई नहीं हो पाई तो स्टूडेंट्स को भारत में 1 या 2 साल की क्लर्कशिप (लॉ और मेडिसिन में उपयोग किया जाने वाला खास प्रशिक्षण कार्यक्रम) करनी होगी। एक साल की क्लर्कशिप उन छात्रों के लिए जिनकी पढ़ाई फाइनल ईयर में छूटी थी। दो साल की क्लर्कशिप उन छात्रों के लिए जिनकी पढ़ाई पेनल्टीमेट ईयर यानी फाइनल से पिछले साल में छूटी थी। 18 नवंबर 2021 या उसके बाद एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट : इन पर CRMI रेगुलेशन 2021 लागू होगा। इन्हें FMGE परीक्षा पास करने के बाद भारत में 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप करनी होगी। 18 नवंबर 2021 से पहले एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट : इन पर स्क्रीनिंग टेस्ट रेगुलेशन 2002 लागू होगा। अगर ऐसे छात्रों ने अपने विदेशी कॉलेज में ही फिजिकल मोड में पूरी पढ़ाई, भरपाई और इंटर्नशिप पूरी कर ली है। उनका वैलिड सर्टिफिकेट है, तो उन्हें भारत में दोबारा अतिरिक्त इंटर्नशिप करने की जरूरत नहीं है। भारत में क्लर्कशिप और इंटर्नशिप की शर्तें व फीस भारत के मेडिकल कॉलेज FMG छात्रों से क्लर्कशिप के लिए अधिकतम हजार रुपए प्रति महीना ही फीस ले सकते हैं। क्लर्कशिप खत्म होने के बाद जब छात्र अपनी 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप शुरू करेंगे तो उन्हें भारतीय मेडिकल छात्रों के बराबर ही स्टाइपेंड मिलेगा। पुराने मेडिकल कॉलेजों में एफएमजी स्टूडेंट्स के लिए कुल स्वीकृत एमबीबीएस सीटों का केवल 7.5% हिस्सा ही इंटर्नशिप/क्लर्कशिप के लिए उपलब्ध होगा, जबकि नए कॉलेज जहां अभी अपना इंटर्नशिप बैच नहीं है वहां यह 100 फीसदी तक हो सकता है। पासपोर्ट और वेरिफिकेशन स्थायी रजिस्ट्रेशन देने की पूरी जिम्मेदारी राज्यों की स्टेट मेडिकल काउंसिल की होगी। काउंसिल छात्रों के पासपोर्ट में दर्ज एंट्री-एग्जिट के रिकॉर्ड से यह अच्छी तरह जांच करेगी कि छात्र ने वास्तव में विदेश में जाकर फिजिकल क्लास की है या नहीं। नियमों को पूरा किए बिना किसी भी छात्र को परमानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं दिया जाएगा। टाइम लिमिट सभी FMG छात्रों को अपनी विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की तारीख से 10 साल के भीतर अपनी इंटर्नशिप समेत पूरा कोर्स खत्म करना होगा, तभी उनकी डिग्री भारत में मान्य होगी। अब पढ़िए डॉक्टर्स की पीड़ा डॉ. अभिषेक गोयल : 3 महीने बाद भी परमानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं जयपुर निवासी अभिषेक गोयल ने सितंबर 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे। जुलाई 2024 में एफएमजी का एग्जाम क्लियर किया। इसके बाद फरवरी 2025 से लेकर इस साल तक इंटर्नशिप पूरी की। अभिषेक ने बताया कोरोना काल के दौरान वे इंडिया वापस आ गए थे। इस दौरान उन्होंने 6 महीने ऑनलाइन क्लास ली थी, लेकिन बाद में वापस जाकर जितने समय ऑनलाइन क्लास ली थी, उसे ऑफलाइन में कन्वर्ट कर कंपनसेट कर लिया था। इसका सर्टिफिकेट भी जमा है। इसके बावजूद परमानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा। न नौकरी कर पा रहा हूं, न निजी प्रैक्टिस। डॉ. शुभम भारद्वाज : इंटर्नशिप भी पूरी कर ली जयपुर के डॉ.शुभम भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने जॉर्जिया से साल 2024 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद एफएमजी क्लीयर करने के साथ ही सवाईमाधोपुर मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप भी पूरी कर ली। इसके बाद से अप्लाई कर रखा है, लेकिन परमानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं मिल रहा। डॉ. अभिषेक : हमारे साथ भेदभाव क्यों सवाईमाधोपुर के डॉ.अभिषेक ने बताया कि एनएमसी ने विदेश की जिन यूनिवर्सिटीज को वेरिफाई कर रखा है, हमने वहां पढ़ाई की है। कोरोना काल में हमने यहां रहकर ऑनलाइन पढ़ाई की। जब हमारी पढ़ाई पूरी हुई तो एंबेसी ने भी वेरिफाई किया। यहां आने के बाद एफएमजी का एग्जाम दिया। इस एग्जाम में पास होने के बाद भी हमारी डिग्री पर संदेह क्यों किया जा रहा है। RMC का तर्क : नोटिफिकेशन में क्लियरिटी नहीं, NMC से गाइडलाइन मांगी राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोपाल गोयल ने कहा- NMC ने जो आदेश निकाले हैं, उससे एफएमजी के रजिस्ट्रेशन को लेकर परेशानी आ रही है। ऑनलाइन स्टडी और 10 साल में कोर्स कम्पलीशन को लेकर हमने NMC से गाइडलाइन मांगी है। गाइडलाइन आने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेज कर देंगे। NMC ने 6 मार्च और 18 मार्च को दो नोटिफिकेशन निकाले थे,उनमें क्लियरिटी नहीं थी।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 5:37 am

मानसून 4 राज्यों में पहुंचा, गोवा में समय पर एंट्री:MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में देरी की आशंका; राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत

केरल में 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के समूचे तटीय इलाकों को पार कर मानसून सही समय पर गोवा पहुंच गया। यहां मानसून की एंट्री की सामान्य तारीख 5 जून है। उम्मीद है कि मानसून मुंबई में समय पर या पहले दस्तक दे सकता है। अगले दो से तीन दिन में मानसून उत्तर-पूर्व के राज्यों के साथ ही पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। 10 दिन के अंदर बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री की संभावना है। हालांकि, बाद में मानसून अटक सकता है। स्काईमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ जीपी शर्मा ने बताया कि पूर्वी और मध्य भारत में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत मौसम प्रणाली की जरूरत होती है, जिसके संकेत फिलहाल नहीं हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। फिलहाल, गुजरात को छोड़ बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसूनी बारिश हो रही है। राजस्थान में शुक्रवार को धूलभरी आंधी और तेज बारिश से चार लोगों की मौत हो गई। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… ओडिशा के 8 शहरों का पारा 41C के पार, आंधी-बारिश का अलर्ट ओडिशा में शुक्रवार को भुवनेश्वर समेत 8 शहरों में दिन का तापमान 41C ऊपर दर्ज किया गया। पश्चिमी ओडिशा का बौध सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7C रहा। संबलपुर में 41.2C, जबकि भुवनेश्वर और अंगुल में 41.1C तापमान रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार के लिए 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और गजपति में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं कई जिलों में गर्मी का असर रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून:

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 4:36 am

सिरसा में नौकरी के नाम पर 1.90 लाख हड़पे:युवक को सिंगापुर भेजने का दिखाया सपना; राजस्थान के जालसाज पर केस

हरियाणा के सिरसा जिले में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.90 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव अलीमोहम्मद निवासी प्रवीण कुमार ने राजस्थान के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव जिलोधा निवासी अमित गोदारा से हुई थी। अमित अक्सर सिंगापुर आता-जाता रहता था। आरोप है कि अमित ने प्रवीण को सिंगापुर में पढ़ाई और होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अकादमी में फीस नहीं करवाई जमा शिकायतकर्ता के अनुसार, अमित ने उससे 1 लाख 90 हजार रुपए की मांग की थी। प्रवीण ने 20 मार्च 2026 को यह राशि अमित के खाते में जमा करवा दी। पैसे जमा होने के लगभग 10 दिन बाद अमित ने प्रवीण को सिंगापुर भेज दिया। वहां पहुंचने पर प्रवीण को पता चला कि जिस कोचिंग अकादमी में दाखिले का वादा किया गया था, उसकी फीस जमा नहीं की गई थी। साथ ही, उसे कोई नौकरी भी नहीं मिली थी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस करीब 10 दिन सिंगापुर में रहने के बाद प्रवीण भारत लौट आया। इसके बाद उसने नाथूसरी चोपटा थाने में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर नाथूसरी चोपटा थाने में सब-इंस्पेक्टर धोलूराम ने अमित गोदारा (निवासी गांव जिलोधा, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान) के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 8:54 pm

आगर मालवा से अपहृत नाबालिग राजस्थान में मिली:'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने 3 दिन में ढूंढा; एक आरोपी गिरफ्तार

आगर मालवा पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक अपहृत नाबालिग बालिका को राजस्थान से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। 31 मई को दर्ज हुई थी गुमशुदगी यह मामला 31 मई को थाना कोतवाली में दर्ज हुआ था, जब फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बालिका की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम बनाई। एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि टीम ने परिजनों, रिश्तेदारों से पूछताछ कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान में दबिश दी और नाबालिग को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस ने मौके से संदिग्ध जितेंद्र (22), पिता पंचम सिंह राठौर, निवासी देवगुराड़िया को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 8:17 pm

नागौर में सतीश पुनिया ने शुरू किया पौधारोपण अभियान:खींवसर विधायक हमले पर बोले- राजस्थान सरकार पूरी तरह सक्षम, तह तक जाएगी पुलिस

भाजपा के वरिष्ठ नेता, हरियाणा प्रभारी और हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामित डॉ. सतीश पुनिया शुक्रवार को नागौर दौरे पर रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने एनसीसी कक्ष, ओपन जिम और टेनिस कोर्ट का लोकार्पण भी किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा पर हुए हमले के प्रयास, पंचायती राज चुनाव और राजनीतिक मर्यादा से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत डॉ. सतीश पुनिया ने नागौर के एनसीसी ग्राउंड में पौधारोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवनिर्मित एनसीसी कक्ष, ओपन जिम और टेनिस कोर्ट का भी लोकार्पण किया। विधायक रेवंतराम डांगा मामले पर कही यह बात नावां के गोविंदी में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा पर हुए हमले के प्रयास को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. पुनिया ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे मामले की सच्चाई सामने आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी घटनाओं के पीछे व्यक्तिगत या तत्कालीन कारण भी हो सकते हैं। हालांकि जब जनप्रतिनिधियों और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो चिंता होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पूरी तरह सक्षम है। पंचायती राज की बुनियाद नागौर से पड़ी पंचायती राज व्यवस्था पर बात करते हुए डॉ. पुनिया ने कहा कि जिस तरह भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, उसी तरह पंचायती राज की बुनियाद नागौर से पड़ी है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय राजस्थान और नागौर ने देश को पंचायती राज का रास्ता दिखाया था। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि नागौर में ऐसे प्रयास किए जाएं, जिससे लोग पंचायती राज के इतिहास को जान सकें और उससे जुड़ सकें। चुनाव एक साथ कराने की मंशा पंचायती राज चुनावों में देरी के सवाल पर डॉ. पुनिया ने कहा कि पिछली सरकार के समय चुनाव अलग-अलग चरणों में हुए थे और परिसीमन को लेकर भी कई सवाल उठे थे। सरकार बदलने के बाद नई पंचायतों के पुनर्गठन में समय लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन चुनाव व्यवस्थित तरीके से होने चाहिए। सरकार चाहती है कि चुनाव एक साथ कराए जाएं ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि के कार्यकाल को लेकर असमान स्थिति पैदा न हो। इस संबंध में चुनाव आयोग सरकार की तैयारियों और अनुशंसा के आधार पर निर्णय लेगा। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं राजनीतिक मर्यादा और सार्वजनिक जीवन के आचरण पर डॉ. पुनिया ने कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग राजनीतिक दलों और विचारधाराओं का होना स्वाभाविक है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। राजस्थान की परंपरा रही है कि विभिन्न दलों के नेता जनहित के मुद्दों पर साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अंततः सभी जनप्रतिनिधि जनता और समाज के प्रति जवाबदेह होते हैं।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:35 pm

झज्जर इंस्टाग्राम पर पैसे बढ़ाने का झांसा:29 हजार की ठगी राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

झज्जर में इंस्टाग्राम के जरिए निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिला से 29 हजार रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के कोटपुतली निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला को इंस्टाग्राम पर एक नोटिफिकेशन मिला, जिसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। वहां उसे पैसे बढ़ाने का लालच दिया गया। आरोपियों के कहने पर महिला ने अलग-अलग खातों में कुल 29,891 रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर मामले की जांच करते हुए मुख्य सिपाही विनोद कुमार की टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और ठगी की रकम के संबंध में जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:30 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई:एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, कहा- संसद में राजस्थान की आवाज उठाएंगे पूनिया

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. सतीश पूनिया को उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद शुक्रवार दोपहर तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। तहसील कार्यालय के सामने मिठाई वितरण और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इसे राजस्थान और भाजपा संगठन के लिए गौरव का विषय बताया और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. पूनिया संसद में राजस्थान की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता महावीर पूनिया, विशाल शर्मा, अनूप खंडेलवाल और सुरेश मित्तल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी भाग लिया।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:29 pm

संतकबीर नगर के इंजीनियरिंग छात्र की राजस्थान में मौत:कोटा के पीजी में मिला शव, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका, कारण पता नहीं

राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय आर्यन ओझा की मौत हो गई। उनका शव पीजी में छत के पंखे से लटका मिला। पुलिस ने छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है, हालांकि इस आत्मघाती कदम के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आर्यन ओझा जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के पुनया गांव निवासी कृपाशंकर ओझा के इकलौते पुत्र थे। उन्होंने नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की थी। दो वर्ष पूर्व वह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी के लिए कोटा गए थे। वह राजीव गांधी नगर में एक पीजी में रह रहे थे और एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहे थे। कोटा पुलिस के अनुसार, पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों ने आर्यन का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोटा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) योगेश शर्मा ने बताया कि आर्यन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी शर्मा ने आगे बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना की सूचना देर रात परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और वे तत्काल कोटा के लिए रवाना हो गए। पूरे पुनया गांव में इस होनहार छात्र के असमय निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 9:17 am

हरियालो राजस्थान के तहत ‘मिशन ग्रीन मानसून’ पर फोकस, 6.28 लाख पौधे वन विभाग लगाएगा, इसमें 10% बिल्वपत्र के

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़ जिले में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस मानसून सीजन में 32 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को ‘मिशन ग्रीन मानसून’ की तर्ज पर चलाया जाएगा, जिसमें सरकारी प्रयासों के साथ आमजन की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा। पौधों का वितरण 5 जून से शुरू किया जाएगा। वन विभाग के अनुसार जिले की 20 नर्सरियों में 13.85 लाख पौधे तैयार किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष के शेष पौधे भी उपलब्ध हैं। डीएफओ राहुल झांझरिया ने बताया कि अमरूद, अनार, शीशम, कचनार, गुलमोहर और बेलपत्र सहित फलदार, छायादार और सजावटी प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए हैं। इस बार औद्योगिक मांग को देखते हुए विशेष प्रजातियों को भी शामिल किया गया है। जिले में पौधरोपण का लक्ष्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को 11.92 लाख और वन विभाग को 6.28 लाख दिया गया है। कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैठक में विभागवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। वन विभाग ने सभी पौधों का स्टॉक एफएमडीएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया है, जहां से आमजन पौधे प्राप्त कर सकेंगे। विभाग के अनुसार पारदर्शिता और भीड़ नियंत्रण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। जिले में इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधों की तैयारी की गई हैं। डीएफओ के अनुसार, इस साल 12.20 लाख पौधे तैयार किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष के करीब 90 हजार पौधे भी उपलब्ध हैं। इस तरह जिले में कुल 13.85 लाख पौधों का स्टॉक तैयार हो चुका है। मनरेगा के लिए अलग से 75 हजार पौधे रखे गए। जिले की 20 नर्सरियों में पौधे तैयार किए हैं । चित्तौड़ रेंज की चित्तौड़गढ़ और हथनी ओदी नर्सरी में सबसे अधिक 1.30-1.30 लाख पौधे तैयार हुए हैं। सेमलपुरा में 40 हजार और नेचर पार्क में 10 हजार पौधे तैयार किए गए। निंबाहेड़ा रेंज में निंबाहेड़ा 25 हजार, सांवलियाजी और मंगलवाड़ में 90-90 हजार, विजयपुर रेंज में दूधी तलाई में 90 हजार, विजयपुर में 50 हजार और कनेरा में 20 हजार पौधे शामिल हैं। बेगूं रेंज में पारसोली में 1 लाख पौधे तैयार किए गए। रावतभाटा, जावदा, बोराव और कपासन नर्सरियों में भी पौधे तैयार किए हैं। ^जिले में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस वर्ष करीब 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को 11.92 लाख और वन विभाग को 6.28 लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया। कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैठक में विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। पौधरोपण गांवों, स्कूलों, सड़कों और औद्योगिक क्षेत्रों में कराया जाएगा। वन विभाग मानसून से पहले ही पौधे वितरण शुरू करेगा। -राहुल झांझरिया, डीएफओ, चित्तौड़गढ़ नर्सरियों में कई प्रजातियों के पौधे तैयार हैं। लोग ऐसे पौधे चुन रहे जो लंबे समय तक छाया दें, पर्यावरण बेहतर करें। फल भी दें। विभाग ने ऊंचाई और प्रजाति के हिसाब से दरें तय की हैं। कांटेदार पौधे 5 रुपए, 2 फीट तक के छायादार और चौड़ी पत्ती वाले पौधे 6 रुपए, 2 से 3 फीट तक के 10 रुपए, 3 से 5 फीट तक के 15 रुपए, 5 से 8 फीट तक के 25, 8 फीट से 10 फीट तक के पौधे 50 व 10 फीट से अधिक ऊंचे पौधे 75 रुपए में मिलेंगे।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:30 am

जूनियर थ्रो बॉल नेशनल के लिए राजस्थान टीम घोषित

बाड़मेर | ब्यावर में 36वीं जूनियर थ्रो बॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए राजस्थान की बालक व बालिका टीम का चयन कर लिया गया है। बाड़मेर से दो खिलाड़ी भगवानाराम और प्रेम जानी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिविर के बाद महासचिव राकेश यादव, अध्यक्ष रिपुदमन सिंह राठौड़ और चयन समिति ने अंतिम टीम को मंजूरी दी।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:30 am

गांव-गांव बंटेंगे 2 लाख पर्चे, राजस्थान के साथ गुजरात और एमपी में भी भेजा निमंत्रण

उदयपुर | महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 साल पूरे होने पर उदयपुर में 17 जून को बड़ी राष्ट्र चेतना संकल्प सभा होगी। प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस महासभा से पहले हर गांव तक हल्दीघाटी विजय की कहानी पहुंचाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों को 2 लाख पत्रक (पर्चे) बांटे जाएंगे। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि हल्दीघाटी विजय के गौरवशाली इतिहास को बताने वाले 2 लाख पर्चे छपवाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अलग-अलग जिलों में भेजने के लिए इन पर्चों को पैक करने का काम पूरा कर लिया है। सक्सेना के मुताबिक, ये पर्चे उदयपुर के अलावा बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सलूम्बर, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और झालावाड़ जिलों में भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही मेवाड़ और वागड़ की सीमा से लगते गुजरात के साबरकांठा और मध्यप्रदेश के मंदसौर जैसे पड़ोसी जिलों में भी इन पर्चों को बांटा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस गौरवगाथा से जुड़ सकें।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:30 am

अंडर-16 समर कप : द राजस्थान क्रिकेट एकेडमी विजेता, रुतबा रहीं बेस्ट प्लेयर

जयपुर | अंडर-16 समर कप में देवेंद्र शेखावत एकेडमी ने 123 रन बनाए। सुजल कुमार ने 39 और पुनीत यादव ने 32 रन जोड़े। मनीष ने 4 विकेट लिए, जबकि रुतबा चौधरी ने 3 विकेट चटकाकर विरोधी पारी को कम स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द राजस्थान एकेडमी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 129 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। राज्यवर्धन ने 50 और मुकुल ने 36 रन का योगदान दिया। पुनीत यादव ने 3 विकेट हासिल किए। रुतबा चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 5:30 am

RPSC की शिकायतें ईमेल पर नहीं, पोर्टल पर दर्ज कराएं:शिकायत सीधे अफसर तक पहुंचती है, अब तेजी से होगा निस्तारण, जानें पूरी प्रोसेस

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वेबसाइट पर बने ग्रीवेंस पोर्टल पर दर्ज शिकायतें सीधे संबंधित अफसर तक पहुंचती हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने सभी अभ्यर्थियों (कैंडिडेट्स) से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें ईमेल या अन्य माध्यमों के बजाय ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित निस्तारण हो सके। वर्तमान में कई अभ्यर्थी (कैंडिडेट्स) अपनी शिकायतें आयोग की फीडबैक ईमेल आईडी (feedback.rpsc@rajasthan.gov.in) पर भेज रहे हैं। इसके अलावा, आयोग के अलग-अलग विभागों की ईमेल आईडी पर भी अभ्यर्थियों द्वारा शिकायतें भेजी जा रही हैं। इन अलग-अलग ईमेल पर शिकायतें आने की वजह से आयोग को यह समझने और तय करने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है कि कौन सी शिकायत किस विभाग की है। शिकायतों को अलग-अलग छांटने के इस काम के कारण मूल शिकायतों के समाधान में काफी देरी हो जाती है। तय ग्रीवेंस पोर्टल के अलावा किसी अन्य तरीके, प्रार्थना पत्र या ईमेल से आने वाली शिकायतें सही फॉर्मेट में नहीं होती हैं, इसलिए उनके निपटारे में बहुत समय लगता है। दूसरी ओर, ग्रीवेंस पोर्टल पूरी तरह से व्यवस्थित (स्ट्रक्चर्ड) है, जिससे यहां दर्ज की गई शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी के पास पहुँच जाती है। इसीलिए, अपनी शिकायतों के समय पर और जल्द समाधान के लिए केवल और केवल 'कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल' का ही इस्तेमाल करें। आयोग के जॉइंट डायरेक्टर (IT) योगेश कुमार ने बताया- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अभ्यर्थियों की समस्याओं और शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए अपने ऑनलाइन शिकायत निवारण सिस्टम (कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल) को अपडेट कर दिया है। अब यदि अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR), आरपीएससी की किसी भी भर्ती परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया (Application Process) या किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आ रही है, तो इसके समाधान के लिए उन्हें अपनी शिकायत केवल आयोग के 'कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल' पर ही तय प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करानी होगी। 2 तरीकों से दर्ज कराई जा सकती है शिकायत शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया.. स्टेप 1: कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर जाएं सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल' के लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 2: वेरिफिकेशन और ओटीपी (OTP) पोर्टल पर अपनी समस्या के प्रकार के अनुसार 'ओटीआर (OTR)' या 'एप्लिकेशन आईडी (Application ID)' का विकल्प चुनें। इसके बाद अपना संबंधित नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके 'Validate Send OTP' पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करें। स्टेप 3: शिकायत की कैटेगरी (Category) चुनें सफलतापूर्वक लॉग-इन होने के बाद, आपको अपनी समस्या के अनुसार 'ग्रीवेंस कैटेगरी' और 'ग्रीवेंस सब-कैटेगरी' का चुनाव करना होगा। स्टेप 4: विवरण लिखें और फाइनल सबमिट करें इसके बाद 'ग्रीवेंस डिटेल' वाले बॉक्स में कम से कम 30 अक्षरों (Characters) में अपनी समस्या को साफ-साफ लिखें। यदि आपके पास शिकायत से जुड़ा कोई दस्तावेज (Proof) है, तो उसे पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट (अधिकतम साइज 2 MB) में अपलोड करें। अंत में 'Submit Grievance' पर क्लिक करें। कैसे चेक करें अपनी शिकायत का स्टेटस? शिकायत दर्ज करने के बाद अभ्यर्थी कभी भी पोर्टल के होम पेज पर जा सकते हैं। वहाँ ऊपर दाईं ओर (Top Right) दिए गए 'View Existing Grievance Status' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना ग्रीवेंस नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करते ही आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति (Status) या आयोग का जवाब (Reply) स्क्रीन पर दिख जाएगा। अभ्यर्थी ध्यान दें: आरटीआई (RTI) के लिए यह पोर्टल नहीं है: सूचना के अधिकार (RTI) के तहत किए जाने वाले आवेदन इस पोर्टल पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उसके लिए पहले से तय निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का ही पालन करें। विभागों की ईमेल आईडी केवल आंतरिक काम के लिए: आयोग के अलग-अलग विभागों की ईमेल आईडी केवल आंतरिक सरकारी कामकाज, विभागीय तालमेल और आधिकारिक पत्र-व्यवहार (Official Correspondence) के लिए तय हैं। गोपनीय तरीके से दें संवेदनशील सूचना: यदि कोई व्यक्ति परीक्षा की गोपनीयता, पवित्रता या परीक्षा प्रक्रिया को नुकसान पहुँचाने वाले असामाजिक तत्वों (जैसे- नकल गिरोह या पेपर लीक) के बारे में कोई जानकारी देना चाहता है, तो वह आयोग कार्यालय को पूरी तरह गोपनीय तरीके से 'पोस्टल डाक' (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक) के जरिए सूचित कर सकता है। ऐसी सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

दैनिक भास्कर 4 Jun 2026 7:37 pm

राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की:एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया प्रत्याशी; 27 सीटों पर 18 जून को चुनाव

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मध्यप्रदेश की दो सीटों के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और उद्योगपति रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। गुजरात की चार सीटों पर राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश से ताई तागक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को टिकट मिला है। ओडिशा में 25 मई को देवाशीष सामंतराय ने बीजू जनता दल (BJD) और राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी। इस तरह ओडिशा की इस सीट पर उपचुनाव होगा। इसके लिए भाजपा ने देवाशीष को ही उम्मीदवार बनाया है। 13 राज्यों की 27 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। नामांकन भरने की लास्ट डेट 8 जून है। तमिलनाडु, मेघालय और मिजोरम में भी प्रत्याशी घोषित NDA के पास 18 सीट राज्यसभा की जिन 27 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से NDA के पास अभी 18 (आंध्र प्रदेश से 1, गुजरात से 4, कर्नाटक से 3, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 2-2, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से एक-एक सीटे हैं)। वहीं कांग्रेस गठबंधन के पास 5 सीटे हैं। वहीं तीन अन्य सीटें YSRCP के खाते में हैं। एक बीजेडी के पास थी। इन चुनावों में NDA को 17 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को पांच, JMM को दो और TVK को एक सीट मिलने की उम्मीद है। एक सीट मिजोरम में जोरम पीपल्स मूवमेंट जीत सकती है। YSRCP अपनी तीनों सीटें गंवा सकती है। 244 सदस्यों वाले उच्च सदन में NDA के पास अभी 149 सांसद हैं, जबकि विपक्ष के पास 78 और गैर-गठबंधन वाले क्षेत्रीय दलों के पास 17 सांसद हैं। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं। कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 16 मार्च: राज्यसभा की 11 सीटों में से 9 पर कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स जीते हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव हुए थे। इनमें 9 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी। राज्यवार सीटों की बात करें तो बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA प्रत्याशी विजयी रहे थे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 बीजद उम्मीदवार ने जीती। हरियाणा की दो सीटों में से एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 4 Jun 2026 7:00 pm

गीता पश्चिमी राजस्थान महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त:अखिल भारतीय माली समाज संस्था ने की घोषणा, महिलाओं को आगे बढ़ाने करेंगी सहयोग

अखिल भारतीय माली समाज संस्था ने गीता माली को पश्चिमी राजस्थान महिला मंडल का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से माली समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवानाराम माली और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस पद पर गीता माली का मुख्य कार्य माली समाज की महिलाओं को संगठित करना और उन्हें शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा। राहुल माली ने बताया कि सिरोही और राजस्थान में गीता माली पत्नी गमाराम माली के महिला मंडल प्रदेशाध्यक्ष पद की घोषणा होते ही समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर और मालाएं पहनाकर खुशियां मनाईं। सुबह से ही उनके घर पर बधाई और शुभकामनाएं देने वाली समाज की महिलाओं का तांता लगा रहा। गीता माली एक जानी-मानी समाज सेविका हैं। वह अक्सर समाज और गरीब लोगों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं।

दैनिक भास्कर 4 Jun 2026 5:18 pm

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी पर लगा 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर उदयपुर के एक व्यापारी से 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। विक्रम और उनकी पत्नी को मुंबई के यारी रोड इलाके के गंगा भवन ...

वेब दुनिया 8 Dec 2025 11:15 am

दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म '120 बहादुर'

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैपी स्टूडियोज की वॉर एपिक '120 बहादुर' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, और इसके साथ ही पूरे देश में जबरदस्त उत्साह की लहर दौड़ गई है। साल की सबसे ज्यादा चर्चा वाली फिल्मों में शामिल इस फिल्म को मीडिया और ...

वेब दुनिया 29 Nov 2025 12:47 pm

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 का शेड्यूल, यहां करें चेक

Rajasthan Board 10th-12th Supplementary Exam 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बीएसईआर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है। जिन छात्रों के परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम अंक

लाइव हिन्दुस्तान 27 Jul 2024 1:11 pm

क्या 6 महीने बाद फिर से राजस्थान के इस महल में शादी करने जा रहे हैं विक्की कैट

राजस्थान अपने खूबसूरत किलों और महलों के लिए विश्वभर में जाना जाता है। कला और संस्कृति के इस अनूठे संगम, शाही ठाठ बाठ समेत राजपुताना वास्तुकला का आनंद उठाने दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं..........

मनोरंजन नामा 20 Jun 2024 6:07 pm

​​​​​​​Salman Khan फायरिंग केस में आया सनसनीखेज अपडेट, राजस्थान के इस राज्य से पकड़ा गया मामले का एक और आरोपी

​​​​​​​Salman Khan फायरिंग केस में आया सनसनीखेज अपडेट, राजस्थान के इस राज्य से पकड़ा गया मामले का एक और आरोपी

समाचार नामा 16 Jun 2024 8:00 pm

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'एकलव्य' के बारे में कुछ अनकहे किस्से

एकलव्य : रॉयल गार्ड का मूल नाम यज्ञ था। उत्पादन 2005 की शुरुआत में शुरू हुआ..........

मनोरंजन नामा 11 Jun 2024 1:00 pm

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'परमाणु' के बारे में कुछ अनकहे किस्से

जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' को रिलीज हुए 6 साल हो गए हैं। यह फिल्म 25 मई 2018 को रिलीज हुई थी..........

मनोरंजन नामा 11 Jun 2024 10:00 am

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'बादशाहो' के बारे में कुछ अनकही बाते

बादशाहो एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर थी.......

मनोरंजन नामा 10 Jun 2024 11:00 am

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'हाईवे' के बारे में कुछ रोचक बाते

जब इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह रोड ड्रामा प्रसारित हुआ, जिसमें आलिया भट्ट और रणदीप हुडा ने अभिनय किया, तो लोगों ने इसे बहुत प्यार दिया, न केवल इसकी अभूतपूर्व कहानी के कारण, बल्कि भट्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण भी...........

मनोरंजन नामा 7 Jun 2024 2:00 pm

देसी मिट्टी से शाहरुख खान ने कमा डाले 200 करोड़ रुपये, राजस्थान में करी थी फिल्म जवान की शूटिंग?

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पहले तीन दिनों में 200 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार प्रदर्शन किया है. 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 75 करोड़ की बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है............

मनोरंजन नामा 5 Jun 2024 1:00 pm

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बारे में कुछ रोचक बाते

उदयपुर में शूट की गई रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों की जबरदस्त अवधारणाओं में से एक का निर्माण करण जौहर द्वारा किया गया था और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया था। यह उदयपुर में शूटिंग की गई सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी.........

मनोरंजन नामा 5 Jun 2024 1:00 pm

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'गाइड' के बारे में कुछ अनकही बाते

उदयपुर में शूट की गई पहली फिल्मों में से एक वहीदा रहमान और देव आनंद अभिनीत एक रोमांस ड्रामा थी। यह फिल्म आर.के. नारायण के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है, जिसे व्यापक रूप से भारतीय सिनेमा उद्योग की उपलब्धियों में से एक माना जाता है.............

मनोरंजन नामा 5 Jun 2024 10:30 am

फिल्मों की शूटिंग के लिए बेस्ट लोकेशन बन रहा राजस्थान का अलवर

राजस्थान प्रदेश का अलवर जिला इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज समेत शॉर्ट फिल्मों के लिए बेस्ट लोकेशन बनता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर उज्जवल चोपड़ा अपनी शॉर्ट फिल्म की 4 दिन की शूटिंग के लिए अलवर पहुंचे..........

मनोरंजन नामा 4 Jun 2024 10:36 am

बॉलीबुड और हॉलीवुड फिल्‍मों के लिए फेमस है राजस्थान की ये जगहे, देखें वीडियो

राजस्थान और फिल्में हमेशा से मनोरंजन का तड़का लगाती रही हैं। राजधानी जयपुर हमेशा से फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा रही है। 'पिंक सिटी' में एक-दो नहीं बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है......

मनोरंजन नामा 3 Jun 2024 10:29 am

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'लगान' के बारे में कुछ रोचक तथ्य

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्म 'लगान' उनके फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में एक ऐसे गांव का चित्रण किया गया था जहां के लोग किराए के बोझ तले दबे हुए थ......

मनोरंजन नामा 1 Jun 2024 3:00 pm

करण-अर्जुन की शूटिंग के बाद मशहूर हुई राजस्थान की ये जगहे

आप सभी ने फिल्म अर्जुन तो देखी ही होगी, यह उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। और इस फिल्म में दिखाया गया गांव और ठाकुर दुर्जन सिंह की हवेली सभी को याद होगी. लेकिन ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता कि इस फिल्म की शूटिंग किस गांव में हुई थी.........

मनोरंजन नामा 31 May 2024 3:00 pm

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'बॉर्डर' के बारे में कुछ अनोखी बातें

सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा अभिनीत फिल्म बॉर्डर ने अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं। 1971 के वास्तविक जीवन के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित और लोंगेवाला की लड़ाई की सच्ची घटनाओं पर आधारित, बॉर्डर 1997 में रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था............

मनोरंजन नामा 31 May 2024 12:26 pm

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'बोल बच्चन' के बारे में कुछ अनोखी बातें

रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन और असिन नजर आए हैं. फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग पिंक सिटी जयपुर में हुई है. फिल्म का हिट गाना 'चलाओ न नैनों से बाण रे' की शूटिंग जयपुर के मशहूर रिजॉर्ट चोखी ढाणी में हुई है......

मनोरंजन नामा 30 May 2024 1:00 pm

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में कुछ अनोखी बातें

राजस्थान और फिल्मों का साथ हमेशा से ही एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहा है. राजधानी जयपुर (Jaipur) हमेशा से ही फिल्मकारों की पसंद रही है. बॉलीवुड की एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में 'पिंक सिटी' में शूट हो चुकी हैं.......

मनोरंजन नामा 30 May 2024 12:30 pm

यहाँ जानिए, राजस्थान में बनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बारे में कुछ अनोखी बातें

जब आलिया भट्ट और वरुण धवन अपनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन के लिए जयपुर आए तो यह उनके लिए घर वापसी जैसा था। आप पूछेंगे कैसे? दोनों ने राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के लिए इतना समय बिताया है कि उन्हें लगता है कि वे यहीं के हैं.....

मनोरंजन नामा 29 May 2024 10:00 am

Rajasthan 12th Board: दो दिन बाद समाप्त होंगे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन, ऐसे भरें फॉर्म

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024: पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मई है। जो छात्र अपने अंक से असंतुष्ट हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे करना है आवेदन। यहां देखें

लाइव हिन्दुस्तान 28 May 2024 1:32 pm

कभी राजस्थान में हुई थी इस फेमस मूवी की शूटिंग, देखें वायरल वीडियो

राजस्थान के बीकानेर ज़िले में स्थित लक्ष्मी निवास पैलेस अपनी भव्यता से भर जाता है.यह आलीशान और लग्ज़री होटल है, जिसकी बनावट और महीन कारीगरी काफ़ी खास है.इस पैलेस को 1904 में महाराजा गंगा सिंह के लिए बनवाया गया था.......

मनोरंजन नामा 24 May 2024 10:30 am

यहां पैदा हुए थे करण अर्जुन, क्या आपने भी देखी हैं राजस्थान की ये मशहूर जगह अगर नहीं तो देखें ये वायरल वीडियो

फिल्म करण अर्जुन 1995 में रिलीज हुई थी। रिलीज के इतने साल बाद भी फिल्म करण अर्जुन का नशा लोगों के दिलों में इस कदर छाया हुआ है कि लोग इसे भूल नहीं पाते हैं। आज हम इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बात करेंगे......

मनोरंजन नामा 23 May 2024 4:25 pm

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की भी कई फिल्मों की शुटिंग हो चुकी हैं राजस्थान की इस फेमस जगह पर, देखें वायरल वीडियो

पिछले कई महीनों से एक दर्जन सहित क्षेत्रीय भाषा और विदेशी फिल्मों की शूटिंग का हिस्सा रही जैसलमेर की धरती पर लाइट...एक्शन...कैमरे की आवाज नहीं गूंज रही है। एक साल में दर्जनों बॉलीवुड फिल्में......

मनोरंजन नामा 23 May 2024 4:23 pm

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी बहुत प्रसिद्व हैं राजस्थान की ये जगह, हो चुकी हैं कई फिल्मों की शूटिंग

रेत के टीलों से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों तक, राजस्थान सभी फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए आकर्षित करता रहा है। जयपुर, जोधपुर जैसे शहरों की ऐतिहासिक विरासत से लेकर जैसलमेर, बाड़मेर जैसे जिलों के रेत के टीलों तक, यहां सब कुछ अनोखा है.....

मनोरंजन नामा 22 May 2024 2:29 pm

Jolly LLB 3 का राजस्थान शेड्यूल पूरा करने के बाद, अक्षय कुमार और अरशद वारसी बाइक की सवारी पर निकले, देखें वीडियो

जॉली एलएलबी की तीसरी किस्त में अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। शूटिंग राजस्थान में चल रही थी और उन्होंने पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। हाल ही में, अभिनेताओं ने शूटिंग खत्म करते हुए एक मजेदार वीडियो साझा किया। कुछ ही देर में ये वायरल हो गया। दोनों को बड़ी मुस्कान के साथ बाइक चलाते देखा गया। अक्षय और अरशद ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया अक्षय और अरशद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया और लिखा, “और यह एक शेड्यूल रैप है! जैसा कि आप देख सकते हैं कि दोनों जॉलीज़ ने राजस्थान में अच्छा समय बिताया। वीडियो में दोनों सड़क पर बाइक चला रहे हैं। अरशद की शर्ट खून से लथपथ है. हाल ही में, बड़ी संख्या में अक्षय के प्रशंसक उनकी फिल्म के सेट पर उन्हें आश्चर्यचकित करने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में, राम सेतु अभिनेता को जॉली एलएलबी 3 के सेट पर उनका स्वागत करने आए लोगों के लिए तस्वीरें लेते और ऑटोग्राफ देते देखा जा सकता है। अक्षय पहले भी वीडियो शेयर कर चुके हैं इससे पहले, जॉली एलएलबी 3 के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें अक्षय शर्टलेस बैठे नजर आ रहे थे और उन्होंने सन बाथ का भी आनंद लिया था। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षय के फैन पेज ने लिखा, @अक्षयकुमार #JollyLLB3 के सेट पर सन बाथ ले रहे हैं...अगर आप ठीक से सुनेंगे तो बजरंग बैन चल रहा है। बता दें, अक्षय कुमार ने इस महीने की शुरुआत में जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग शुरू की थी, जब उन्होंने सेट से एक मजेदार वीडियो भी जारी किया था। वीडियो में अक्षय के साथ अरशद वारसी भी शामिल थे और दोनों काले कपड़े पहने नजर आ रहे थे। इसकी शुरुआत अक्षय द्वारा सभी को जगदीश त्यागी उर्फ ​​जॉली बीए एलएलबी डुप्लिकेट से सावधान रहने की चेतावनी देने से हुई। इसके बाद, अरशद को खुद को असली जॉली के रूप में पेश करते देखा गया। जॉली एलएलबी की 3 किस्त आ रही है पहली जॉली एलएलबी फिल्म, जो 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। दूसरी ओर, फिल्म का सीक्वल 2017 में सिनेमाघरों में आया जिसमें अक्षय कुमार ने अरशद वारसी की जगह ली। उनके साथ हुमा कुरेशी भी उनकी प्रेमिका के रूप में शामिल हुईं। कथित तौर पर, तीसरी किस्त में, अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने होंगे, जबकि सौरभ शुक्ला जज के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म की कहानी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। View this post on Instagram A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

प्रभासाक्षी 19 May 2024 6:34 pm

सलमान खान के घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में ताजा घटनाक्रम में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पांचवें आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इंडिया टीवी के अतुल सिंह की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद चौधरी ने दो शूटरों, सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे देकर और रेकी करके भी मदद की। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, चौधरी को आज मुंबई लाया जा रहा है जहां उसे किला कोर्ट में पेश किया जाएगा और पांच दिन की हिरासत की मांग की जाएगी। इसे भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan ने Saif Ali Khan के बड़े बेटे इब्राहिम की नवीनतम तस्वीरों पर सबसे मनमोहक टिप्पणी की इससे पहले, अनुज थापन नाम के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बता दें, अनुज पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। थापन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, बांद्रा में अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से हिरासत में लिया गया था। इसे भी पढ़ें: सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार सलमान खान के घर फायरिंग मामले की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कथित तौर पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था. 14 अप्रैल की सुबह, दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और अभिनेता के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाईं। घटना के बाद हमलावर तेजी से मौके से भाग गए। निगरानी फुटेज से पता चला कि दोनों संदिग्धों ने टोपी पहन रखी थी और बैकपैक ले रखा था। इस महीने की शुरुआत में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था. अनमोल बिश्नोई ने घटना के कुछ घंटों बाद अपने फेसबुक प्रोफाइल के जरिए सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। सलमान खान की नवीनतम सार्वजनिक उपस्थिति सलमान खान हाल ही में लंदन में थे जहां उन्होंने ब्रिटेन के ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की। इंटरनेट पर कई तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें बैरी और सलमान दोनों वेम्बली स्टेडियम के अंदर नजर आ रहे हैं।

प्रभासाक्षी 7 May 2024 2:37 pm

अपनी बायोपिक में Shahrukh Khan को काम करते देखना चाहता है ये मशहूर विदेशी क्रिकेटर, Rajasthan Royals टीम का है हिस्सा

अपनी बायोपिक में Shahrukh Khan को काम करते देखना चाहता है ये मशहूर विदेशी क्रिकेटर,Rajasthan Royals टीम का है हिस्सा

समाचार नामा 20 Apr 2024 12:15 pm

भारत के राष्ट्रीय प्रसारक Doordarshan ने नए लोगो का अनावरण किया, जिसका रंग लाल से नारंगी हुआ

भारत सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक टेलीविजन प्रसारक दूरदर्शन ने अपने समाचार चैनल डीडी न्यूज का लोगो लाल से बदलकर भगवा कर दिया है। यह लोगो 16 अप्रैल, 2024 को लागू हुआ, जिसने पिछले लाल वाले को बदल दिया। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से, डीडी न्यूज़ ने कहा कि उनके मूल्य वही रहेंगे और वे अब एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: Barahi Devi Temple: बाराही देवी मंदिर में दर्शन मात्र से दूर होती है गंभीर बीमारियां, जानिए मंदिर से जुड़ी मान्यता पोस्ट में कहा गया एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी गई.. बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। हमारे पास यह कहने का साहस है: गति से अधिक सटीकता, दावों से अधिक तथ्य, सनसनीखेज से अधिक सत्य। क्योंकि अगर यह डीडी न्यूज पर है, तो यह सच है। दूरदर्शन का इतिहास दूरदर्शन ने 15 सितंबर, 1959 को सार्वजनिक सेवा प्रसारण में एक मामूली प्रयोग के साथ शुरुआत की। यह प्रयोग 1965 में एक सेवा बन गया जब दूरदर्शन नई दिल्ली और उसके आसपास के लिविंग रूम में टेलीविजन सेट तक पहुंच गया। 1975 तक सेवाओं को मुंबई, अमृतसर और सात अन्य शहरों तक बढ़ा दिया गया। 1 अप्रैल, 1976 को यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय में एक अलग विभाग के अंतर्गत आ गया। 1982 में दूरदर्शन राष्ट्रीय प्रसारक बन गया। इसे भी पढ़ें: Rajasthan: पाली में बोले अमित शाह, हम भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बना देंगे, ये मोदी की गारंटी है 1982 में, दूरदर्शन का रंगीन संस्करण तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण के सीधे प्रसारण के साथ शुरू हुआ, इसके बाद दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों का रंगीन प्रसारण हुआ। वर्तमान में, दूरदर्शन 6 राष्ट्रीय चैनल और 17 क्षेत्रीय चैनल संचालित करता है। राष्ट्रीय चैनलों में डीडी नेशनल, डीडी इंडिया, डीडी किसान, डीडी स्पोर्ट्स, डीडी उर्दू और डीडी भारती शामिल हैं। दूसरी ओर, डीडी अरुणप्रभा, डीडी बांग्ला, डीडी बिहार, डीडी चंदना, डीडी गिरनार, डीडी मध्य प्रदेश, डीडी मलयालम, डीडी नॉर्थ ईस्ट, डीडी ओडिया, डीडी पोधिगई, डीडी पंजाबी, डीडी राजस्थान, डीडी सह्यगिरी, डीडी सप्तगिरी, डीडी उत्तर प्रदेश, डीडी यादगिरी और डीडी काशीर इसके क्षेत्रीय चैनल हैं। While our values remain the same, we are now available in a new avatar. Get ready for a news journey like never before.. Experience the all-new DD News! We have the courage to put: Accuracy over speed Facts over claims Truth over sensationalism Because if it is on DD News, it… pic.twitter.com/YH230pGBKs — DD News (@DDNewslive) April 16, 2024

प्रभासाक्षी 19 Apr 2024 6:28 pm