...

हिमाचल-सेल्फी लेते नदी में पंजाब के 3 टूरिस्ट बहे:मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला; लोगों के शोर मचाने पर बचाव दल ने किया रेस्क्यू

कुल्लू जिले के मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पंजाब से आए एक ही परिवार के 3 सदस्य पार्वती नदी में बह गए थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। वे नदी किनारे सेल्फी रहे थे। यह घटना उस समय हुई जब परिवार गुरुद्वारा साहिब में दर्शन के बाद नदी किनारे सेल्फी ले रहा था। परिवार की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इसी दौरान वह नदी के अत्यधिक करीब चले गए और अचानक संतुलन बिगड़ने से तेज बहाव की चपेट में आ गए।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। 2 पर्यटक कुछ दूरी पर खुद ही किनारे आ गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। तीसरे व्यक्ति को बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में तीनों पर्यटकों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें इस घटना के बाद कुल्लू के पुलिस अधीक्षक ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और फोटो-वीडियो बनाने के दौरान किसी भी तरह का जोखिम न उठाने की सलाह दी। एसपी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 6:29 pm

पठानकोट में ठेका कर्मचारियों ‌‌‌‌‌ने भरी हुंकार:PSPCL-PSTCL कर्मचारियों का आरोप; कहा-वादे पूरे करने में पंजाब सरकार नाकाम

मलिकपुर (पठानकोट) में पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल के ठेका कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप लगाया और अपनी मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की। बैठक में दिया गया था आश्वासनकर्मचारी नेता बलविंदर कुमार ने बताया कि 24 मई को बिजली मंत्री और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक हुई थी। इस बैठक में आश्वासन दिया गया था कि 15 जुलाई तक ठेका कर्मचारियों को विभाग में समायोजित (मर्ज) करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इस संबंध में 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। कुमार ने कहा कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद, सरकार की ओर से अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। ठेका कर्मचारी लंबे समय से विभाग में समायोजित किए जाने की मांग कर रहे हैं। भरोसा लेने के बावजूद मांगें नहीं की पूरीकर्मचारी नेता सुनील कुमार ने कहा कि बिजली मंत्री ने बैठक में कर्मचारियों को नियमित करने और विभाग में समायोजित करने का भरोसा दिया था। हालांकि, अब विभाग और सरकार अपने वादों से पीछे हटते दिख रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगें जल्द स्वीकार नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार आने वाले दिनों में संघर्ष को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 6:23 pm

फाजिल्का पहुंचे हरियाणा के मंत्री रणवीर गंगवा:बोले-अबोहर से पंजाब में बदलाव की शुरुआत करेगी भाजपा; वादे पूरे नहीं कर सकी AAP सरकार

फाजिल्का की अनाज मंडी में मंगलवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा पहुंचे। जहां पर उन्होंने आढ़ती संगठन के पदाधिकारीयो से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही आढ़ती संगठन की समस्याओं का समाधान होगा। इससे पहले उन्होंने फाजिल्का में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग भी की। जिसमें उन्होंने कहा कि 13 जून को अबोहर की अनाज मंडी में सर्व समाज ओबीसी महासम्मेलन होने जा रहा है। जहां से पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बदलाव की शुरुआत भाजपा करने जा रही है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज उनके द्वारा फाजिल्का में कार्यकर्ता मीटिंग की गई है। क्योंकि 13 जून को अबोहर की अनाज मंडी में सर्व समाज ओबीसी महासम्मेलन हो रहा है। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। 'अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी आप सरकार' उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को जो सपना दिखाकर आई थी वह उसे पूरा नहीं सकी है। अपने वादों पर आप सरकार खरा नहीं उतर पाई है। यहां तक कि पंजाब में कानून व्यवस्था भी बिगड़ चुकी है। जिसको लेकर अब लोग भाजपा पर विश्वास करते है, क्योंकि देश के राज्यों में हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जिसके लिए 2027 में पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोग भाजपा को बदलाव के रूप में देख रहे है। जिसे लेकर अब अबोहर से इस बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। 'पंजाब में महिलाओं के खाते में नहीं आए रुपए' उन्होंने कहा कि आप सरकार ने महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति महीने देने का वादा किया था। पंजाब में अब दोबारा चुनाव होने का समय आ गया है, लेकिन अभी तक महिलाओं के खाते में एक जार रुपए नहीं आए है । जबकि भाजपा ने हरियाणा में 23 से लेकर 59 वर्ष तक की बहन, बेटियों को 2100 रुपए प्रति माह के हिसाब से देने का वादा किया था। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान पहले वर्ष में कर बहन बेटियों के खातें में 2100 रुपए प्रति माह भेज दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया है, और अब पंजाब की बारी है। इस मौके पर फाजिल्का से भाजपा नेता रंजम कामरा, सुबोध वर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा, अमन क्वातड़ा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 4:21 pm

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान पहुंचे बठिंडा:मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां, बोले- पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक

केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान मंगलवार को बठिंडा पहुंचे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर उन्होंने एम्स अस्पताल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक पौधा भी लगाया। पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक पंजाब की स्थिति पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य का युवा नशे की गिरफ्त में है और कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे सही समय पर निर्णय लें और राज्य में 'डबल इंजन' की सरकार बनाएं। पासवान ने जोर दिया कि मोदी जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन' सरकार बनने से ही पंजाब का विकास संभव होगा और युवाओं को नशे से बचाया जा सकेगा। यह काम तभी होंगे जब पंजाब में मोदी जी की सरकार बनेगी। विपक्ष पर साधा निशाना, छोटे दलों को बताया सत्ता भूखे पासवान ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छोटे दल, जो सत्ता के भूखे होते हैं, सत्ता जाने पर उनका कोई वैचारिक आधार नहीं बचता। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके साथ रहे लोग नेता नहीं, बल्कि अधिकारी थे, जो बुरा वक्त आने पर भाग गए।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 2:48 pm

जीएसटी धोखाधड़ी जांच में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में एक और राउंड का तलाशी अभियान चलाया। यह मामला पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़ा है, जिन पर मोबाइल फोन की बिक्री से संबंधित कथित 100 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का आरोप है।

देशबन्धु 9 Jun 2026 2:16 pm

मनप्रीत अयाली अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल:गुरुद्वारा थड़ा साहिब में की अरदास, पंथक एकता पर दिया जोर, बोले- एकजुटता जरूरी

लुधियाना के दाखा हलके से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली आज अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब थड़ा साहिब पाठशाही छठी में अरदास करने के बाद चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बातचीत करते हुए मनप्रीत सिंह अयाली ने अपने मुख्य एजेंडे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब और पंथक विचारधारा से जुड़ी सभी पार्टियों तथा संगठनों को एक मंच पर लाना है। मौजूदा समय में पंथक ताकतों की एकजुटता बेहद जरूरी है, ताकि पंजाब और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। अयाली बोले- पंथक एकता के समर्थक रहे हैं अयाली ने यह भी बताया कि वह लंबे समय से पंथक एकता के समर्थक रहे हैं और भविष्य में भी इसी दिशा में काम करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न पंथक दल अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक साझा मंच पर आएंगे, जिससे पंजाब के हितों की मजबूती से पैरवी की जा सकेगी। पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम गुरुद्वारा थड़ा साहिब में अरदास के दौरान उनके समर्थकों और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें नई राजनीतिक पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मनप्रीत सिंह अयाली का अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होना पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 11:52 am

विवाद सुलझाने के प्रयास में जर्मनी में पंजाब के युवक की हत्या

फगवाड़ा। पंजाब में कपूरथला के पास रामगढ़ गांव के 30 वर्षीय युवक की जर्मनी में कथित तौर पर हत्या कर दी गई, जिससे उनके परिवार और इलाके के निवासी गहरे शोक में डूबे हुए हैं। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो लगभग एक दशक से जर्मनी में रह रहा था। […] The post विवाद सुलझाने के प्रयास में जर्मनी में पंजाब के युवक की हत्या appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 8 Jun 2026 9:54 pm

पठानकोट में सेवा-केंद्र कर्मचारियों की हड़ताल में पहुंचे अश्वनी शर्मा:बोले-वादा था रंगला पंजाब बनाने का, लेकिन ‘धरनालैंड’ बना दिया, आप सरकार पर साधा निशाना

पठानकोट के सेवा केंद्र में पिछले कई दिनों से चल रही कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा अपने साथियों सहित धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धूप और भीषण गर्मी में धरने पर बैठे सेवा केंद्र कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया। इस दौरान अश्वनी शर्मा ने सूबे की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखे राजनीतिक हमले किए। चुनाव से पहले किए वादे भूल गई मान सरकारअश्वनी शर्मा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव से पहले भगवंत मान ने पंजाब की जनता और युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार बनने के बाद किसी भी वर्ग को अपनी जायज मांगों के लिए सड़कों पर नहीं उतरना पड़ेगा और न ही धरने लगाने पड़ेंगे। लेकिन आज धरातल पर हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। आज पंजाब का हर वर्ग चाहे वे कर्मचारी हों, किसान हों या आम जनता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर है।11 दिनों से तपती गर्मी में बैठें हैं कर्मचारीअश्वनी शर्मा ने कहा कि सेवा केंद्र के कर्मचारी पिछले 11 दिनों से इस झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में अपनी मांगों के हक में धरने पर बैठे हैं। इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार या प्रशासन का कोई नुमाइंदा उनकी सुध लेने नहीं आया है, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार ने पंजाब को बना दिया धरनालैंडअश्वनी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन आज उनके कुप्रबंधन के कारण पूरा पंजाब धरनालैंड में तब्दील हो चुका है। उन्होंने मांग की कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर तुरंत सेवा केंद्र के कर्मचारियों के साथ टेबल पर बैठकर बातचीत करनी चाहिए। इन कर्मचारियों को सड़कों पर रहने के लिए मजबूर करने की बजाय इनकी सभी जायज मांगों का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को भी सेवा केंद्रों में बंद पड़े कामकाज के कारण हो रही दिक्कतों से राहत मिल सके।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 4:37 pm

HTET अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा बोर्ड:बॉयोमैट्रिक मिसमैच होने पर प्रदर्शन; हरियाणा, UP, पंजाब और गुजरात से पहुंचे अभ्यर्थी, सचिव ने समझाया

भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर सोमवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के अभ्यर्थियों ने बॉयोमैट्रिक मिसमैच की समस्या को लेकर घेराव किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे कई बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उनकी बॉयोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। इसके कारण करीब 3 से 4 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम रुका हुआ है। बोर्ड ने 8 और 9 जून को बॉयोमैट्रिक सत्यापन के लिए बुलाया था, लेकिन सोमवार को भी कई अभ्यर्थियों की बॉयोमैट्रिक मिसमैच रही। प्रदर्शन में हरियाणा के अलावा पंजाब, यूपी, गुजरात और चंडीगढ़ आदि प्रदेशों से आए अभ्यर्थी शामिल हुए। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। गुजरात से पहुंची अभ्यार्थीगुजरात से पहुंची अभ्यार्थी सीमा ने कहा कि पहले जब लिस्ट लगी थी, तब भी वे आई थी, अब भी बॉयोमैट्रिक के लिए आई हैं। उस समय भी फिंगर प्रिंट नहीं हो पाए। आज भी फिंगर प्रिंट नहीं आ रहा। 2 बच्चों के साथ यहां पहुंची हैं, जो परेशान हो रखे हैं इतनी गर्मी में। अधिकारी तो अंदर आराम से बैठे हैं, लेकिन हमें परेशानी हो रही है, उसका क्या। या तो हमें बुलाया क्यों, अगर बुलाया तो यह नहीं सोचा कि जिनकी बॉयोमैट्रिक नहीं होगी, उनका समाधान क्या है। इतने बच्चे बुला लिए और अभी भी कोई समाधान नहीं कर रहे। इतनी दूर से कैसे पहुंचे। उन्हें यहां पहुंचने में दो दिन का समय लगता है। वे 6 जून को ट्रेन में बैठकर हरियाणा आए और 7 जून को पहुंचे। बच्चे छोटे होने के कारण रिजर्वेशन करवानी पड़ती है। यूपी से पहुंचा बिहार का शिक्षकउत्तर प्रदेश के हाथरस जिला निवासी अभ्यार्थी लखन सिंह ने बताया कि वह फिलहाल बिहार में टीचर की नौकरी करता है। वह अपने जिले से काफी दूर है, इसलिए चाहता है कि हरियाणा में नौकरी मिल जाए। जिसके बाद उसने एचटेट की परीक्षा 2025 में दी। वहां पर बॉयोमैट्रिक ली, लेकिन अब वैरिफिकेशन के लिए दोबारा करवाते हैं। कुछ महीने के बाद वैरिफिकेशन के लिए बुलाया, लेकिन उस समय बॉयोमैट्रिक वैरिफिकेशन नहीं हुआ। नवंबर के महीने में दोबारा बुलाया तो वह यहां शिक्षा बोर्ड में आया, लेकिन बॉयोमैट्रिक नहीं हुआ, लेकिन उस समय एप्लीकेशन लिखवाई थी। 5-6 हजार रुपए किराया लगाकर पहुंचालखन सिंह ने कहा कि अब फिर से बॉयोमैट्रिक के लिए मैसेज आया। वे अब शिक्षा बोर्ड में पहुंचे और आज भी नहीं हुई। अब शिक्षा बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे। उन्होंने कहा कि जब भी वे आते हैं तो उन्हें छुट्‌टी भी लेनी पड़ती है और आने-जाने का करीब 5-6 हजार रुपए किराया भी लग जाता है। उनका समाधान किया जाए। बॉयोमैट्रिक नहीं होने से रिजल्ट अटकाजिला कैथल निवासी अजय सिंह ने बताया कि एचटेट-2024 का नवंबर में रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें करीब 3-4 हजार अभ्यार्थी रह गए थे, जो बिना बॉयोमैट्रिक के थे। उनका रिजल्ट जारी नहीं हुआ था। एक सप्ताह का समय पहले दिया गया था। बॉयोमैट्रिक होने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया था, जिनमें से करीब 3 हजार बच्चे बचे थे। उनको 6 महीने के बाद आज समय दिया गया है कि 8 व 9 जून को अंतिम बार है। इस दौरान काफी अभ्यार्थियों की बॉयोमैट्रिक नहीं हुई। अगले एचटेट की तैयारी करे या बोर्ड के चक्कर काटेंअजय सिंह ने कहा कि इन अभ्यार्थियों की बॉयोमैट्रिक या तो आधार कार्ड से डाटा उठाकर करवा लें। या फिर जो परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी हुई थी, उससे करवा लें। या फिर हस्ताक्षर, आंख या फिंगर प्रिंट से उठाएं। किसी भी तरीके से समाधान किया जाए। समाधान नहीं होने तक वे उठने वाले नहीं हैं। यह प्रशासन का फेलियर है। अब अगले एचटेट की डेट दे दी है, अब अभ्यार्थी उसकी तैयारी करें या फिर बोर्ड में धक्के खाएं। जब तक रिजल्ट घोषित नहीं होगा, तब तक शांतिपूर्वक विरोध जारी रहेगा। सचिव बोले- कर रहे समाधानहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने कहा कि कुछ अभ्यार्थियों का बॉयोमैट्रिक डाटा कैप्चर नहीं हुआ था। काफी जगह बारिश थी, जिससे बॉयोमैट्रिक के लिए अंगूठे के निशान लिए थे, वे मैच नहीं हो रहे। इसके अलावा हमारे पास दूसरा तरिका भी है। हमारे पास वीडियो रिकॉर्ड है, जिससे हम अभ्यार्थी फेस देखकर फोटो से मिलान करके रिजल्ट जारी कर सकते हैं। यह अंतिम मौका शिक्षा बोर्ड के खर्चे पर दिया गया था। पहले भी 2 बाद मौका दिया गया है। इसके बाद कोई दिक्कत है और इन डेट पर उपस्थित रहा है तो उससे फाइन चार्ज नहीं करेंगे। लेकिन कोई कोई नहीं आया तो उसको 10 हजार रुपए फीस ली जाएगी। वह पहले भी ली जाती है। अब तक 2 मौके दिए जाते रहे हैं, लेकिन अबकी बार तीन मौके दिए गए हैं। जिनका मैच हो जाएगा उनका रिजल्ट लाइव हो जाएगा। जिनका नहीं हुआ, उनको फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। जिस एजेंसी ने पेपर करवाया था, उसको शिक्षा बोर्ड द्वारा भुगतान नहीं किया गया।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 2:40 pm

लुधियाना में अमृतपाल की पार्टी में जाएंगे अयाली:कल वारिस पंजाब दे ज्वाइन करेंगे; समर्थकों संग लिया फैसला, कई नेता भी होंगे शामिल

लुधियाना के दाखा हलके से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली कल चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। मनप्रीत अयाली ने हाल ही में अकाली दल पुनरसुरजीत से इस्तीफा दिया था और कयास लगाए जा रहे थे कि वो अब आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे। मनप्रीत आयाली के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि अयाली आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ज्वाइन कर रहे हैं। मंगलवार को अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह उन्हें पार्टी में शामिल करेंगे। मनप्रीत अयाली के साथ उनके समर्थक व हाल ही में जिला परिषद व ब्लॉक समिति का चुनाव जीतने वाले नेता भी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि मनप्रीत सिंह अयाली शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर दाखा से विधायक चुने गए थे। बेअदबी के मुद्दे पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ उनकी दूरियां बढ़ी। देखते-देखते दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। जिसके बाद मनप्रीत सिंह अयाली ने शिअद छोड़कर अकाली दल पुनरसुरजीत ज्वाइन की थी। समर्थकों से बोले, दिल्ली वाली पार्टियों में नहीं होंगे शामिल अयाली के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थी। जिस पर अयाली ने समर्थकों को साफ कह दिया कि वो दिल्ली से चलने वाली पार्टियों में किसी भी हाल में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में करप्शन खत्म करने की बात कहकर आई थी लेकिन उन्होंने कहा पार्टी खुद ही करप्शन में डूब गई। उन्होंने बताया कि जो काम पहले 2000 रुपए देकर होता था वो 20 हजार में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप वाले हर महीने 500 करोड़ रुपए दिल्ली भेज रहे हैं। अयाली ने समर्थकों के साथ बैठक में लिया फैसला लिया मनप्रीत सिंह अयाली लुधियाना के हलका दाखा में अच्छा प्रभाव रखते हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक की और उसी बैठक में अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल होने का फैसला लिया। समर्थकों ने भी अयाली के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि वो भी उनके साथ इसी पार्टी में शामिल होंगे। अकाली दल के सिद्धांतों पर राजनीति करेंगे अयाली का कहना है कि अकाली दल के जो सिद्धांत थे उनके आधार पर ही राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अपने मूल सिद्धांत से भटक गई और इसीलिए मैंने उस पार्टी से किनारा किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी पंथ के हित और नौजवानों के बारे में सोचेगी उसके साथ काम करेंगे। उन्होंने अमृतपाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस पर एनएसए लगाना गलत था और उसकी आवाज को मैं विधानसभा में भी उठाता रहा हूं। माघी मेले में ही लिखे गए थे स्क्रिप्ट इस बड़े सियासी दलबदल की नींव हाल ही में अयाली ने मुक्तसर में आयोजित ऐतिहासिक माघी मेले के दौरान ही रख दी गई थी। अयाली ने 'अकाली दल वारिस पंजाब' के मंच पर खड़े होकर खुलकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की सोच की खुलकर वकालत की थी और उसे पंजाब की असली सोच करार दिया था। तभी से यह साफ हो गया था कि अयाली अब पारंपरिक राजनीति को छोड़कर गरमख्याली और कट्टर पंथक लाइन पर आगे बढ़ने की तैयारी कर चुके हैं। 'आप' की लहर में भी अयाली का जलवा साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जब पूरे सूबे में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड आंधी चल रही थी और बड़े-बड़े दिग्गज ढह गए थे, तब भी अयाली ने लुधियाना की दाखा सीट से अकाली दल का परचम लहराया था। इससे पहले वे उपचुनाव में भी अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके थे। अयाली सिर्फ एक विधायक नहीं थे, बल्कि शिरोमणि अकाली दल के भीतर उनकी बात का बड़ा वजन था। वे जिला परिषद लुधियाना के चेयरमैन भी रहे और जमीनी स्तर पर उनका नेटवर्क बेहद तगड़ा माना जाता है। सुखबीर बादल के 'राइट हैंड' से 'कट्टर विरोधी' बने एक वक्त था जब मनप्रीत सिंह अयाली को सुखबीर सिंह बादल का सबसे करीबी और भरोसेमंद सिपहसालार माना जाता था। लुधियाना और आसपास के इलाके में अकाली दल का पूरा दारोमदार अयाली के कंधों पर ही था। लेकिन, बेअदबी के मुद्दे व झूंदा कमेटी की सिफारिशें पार्टी में लागू न होने पर सुखबीर बादल की खिलाफत शुरू की। अकाल तख्त ने अकाली दल के पुनर्गठन को लेकर जो कमेटी बनाई उसमें भी मनप्रीत अयाली सदस्य थे। मनप्रीत बादल का आरोप रहा है कि सुखबीर बादल ने कमेटी की सिफारिशों को भी नजरअंदाज किया।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 1:36 pm

चंडीगढ़ CBI की रडार पर पंजाब विजिलेंस के अफसर:ओपी राणा के मोबाइल ने खोले राज, कईयों का रीडर रहा; ₹13 लाख रिश्वत का मामला

पंजाब विजिलेंस मुख्यालय से जुड़े 13 लाख रुपए के कथित रिश्वतखोरी मामले में फरार चल रहे इंस्पेक्टर ओ.पी. राणा ने चंडीगढ़ सीबीआई की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी के मोबाइल फोन डेटा की जांच में सीबीआई को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि राणा पंजाब विजिलेंस के किन अधिकारियों के संपर्क में था, वह कितने समय तक संपर्क में रहा और दिन में कितनी बार बातचीत होती थी। आरोपी ओ.पी. राणा सात दिन के पुलिस रिमांड पर है। इन खुलासों के बाद सीबीआई की जांच के दायरे में पंजाब विजिलेंस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए हैं, जिनसे जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपी कई अफसरों का रहा रीडर आरोपी ओपी राणा पंजाब विजिलेंस में काफी लंबे समय से तैनात था। इसे लेकर CBI उन सभी अफसरों की सूची तैयार कर रही है, जिनके साथ ओपी राणा ने बतौर रीडर काम किया है। उस दौरान अफसरों के साथ आरोपी का तालमेल किस तरह का था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा तीन साल बाद तबादले की प्रक्रिया होने के बावजूद ओपी राणा रीडर के पद पर तैनात रहा। यह किस अफसर की मेहरबानी से संभव हुआ, इसका भी पता CBI लगा रही है। आरोपी बोला चंडीगढ़ बर्थडे पार्टी में गया था वकील ने चंडीगढ़ अदालत को यह भी बताया था कि आरोपी बाद में सेक्टर-7 में एक बर्थडे पार्टी में गया था। बचाव पक्ष ने खरीदारी के बिल भी कोर्ट में पेश किए। इसी आधार पर आरोपी की ओर से शाम फैशन मॉल और सेक्टर-35 फूल मार्केट के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की गई, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। हालांकि, इन दलीलों के बावजूद आरोपी को राहत नहीं मिल सकी। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपी के दावों का कड़ा विरोध किया। FIR में क्या, 3 पॉइंट में पढ़िए… इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ 11 मई: CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा स्टेट टैक्स ऑफिसर अमित कुमार की शिकायत पर CBI ने चंडीगढ़ के होटल में ट्रैप लगाया। होटल में कमरा बुक करवाया गया, जहां बिचौलिए और अन्य लोग मिले। इसी दौरान सीबीआई टीम ने दबिश दी और आरोपी अंकित वाधवा को शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपए कैश और मोबाइल फोन लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। राघव और विकास गोयल भागने लगे, लेकिन अंबाला के पास पकड़ लिए गए। ओपी राणा फरार हो गया। इसके बाद CBI ने मोहाली स्थित विजिलेंस हेडक्वार्टर में देर रात रेड की। रिकॉर्ड खंगाले गए और कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए। 12 मई: 9 लाख कैश और दस्तावेज बरामद मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सीबीआई की टीमें दोबारा विजिलेंस कार्यालय पहुंचीं और पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर में छानबीन शुरू की। शुरुआत में कर्मचारियों को बाहर रोका गया, लेकिन बाद में उन्हें अंदर जाने दिया गया। करीब 10 बजे विजिलेंस प्रमुख शरद सत्य चौहान अपने कार्यालय पहुंचे और बिना कुछ कहे अंदर चले गए। इसी दौरान सेक्टर-23 और एक अन्य स्थान पर भी सीबीआई ने दबिश दी, जहां से 9 लाख रुपए कैश और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। CBI ने गिरफ्तार आरोपी बाप-बेटा और अंकित बधवा को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट मे पेश किया। अंकित का रिमांड सीबीआई ने नहीं मांगा। बाप-बेटे का 3 दिन का रिमांड गया। जिसके बाद कोर्ट उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। 12 पेजों की वॉट्सऐप चैट कोर्ट के समक्ष पेश की गई। 13 मार्च: 8 फर्जी शिकायतों का खुलासा CBI सूत्रों के मुताबिक दोनों बिचौलिए काफी शातिर थे। जांच में 8 के करीब फर्जी शिकायतों का पता चला। CBI सूत्रों के मुताबिक, बिचौलिए मोहाली के एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे, जिसकी बुकिंग भी किसी राजनेता ने करवाई थी। विजिलेंस ने उसकी रिकॉर्डिंग को कब्जे में ले लिया है। वह अफसरों से दोस्ती भी धर्म के आड़ में करते थे। वह जब किसी अफसर से मिलने जाते थे तो कहते थे कि बालाजी सालासर के उपासक हैं। वह अफसरों को प्रशाद व झंडा तक देते थे। इस तरह वह अफसरों के नजदीक जाते थे। इन अफसरों से संपर्क के बाद वह अपना काम करते थे।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 9:57 am

फर्टिलाइजर कंपनी उदयपुर के वाइस प्रेसिडेंट की पंजाब में मौत:होटल के बैड पर संदिग्ध हालत में मिला शव, डीलर्स से मीटिंग करने गए थे

पंजाब के ​फाजिल्का जिले के एक होटल में उदयपुर के फर्टिलाइजर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट का शव संदिग्ध हालत में मिला। वह अबोहर में कंपनी के डीलर्स से मीटिंग करने के लिए गए थे। जब ड्राइवर के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी वह बाहर नहीं आए तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो वह बेड पर मृत पड़े हुए थे। पास ही टेबल पर कुछ बचा हुआ खाना और एक शराब की बोतल भी मिली है। हालांकि मृतक की बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। इनकी मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। घटना रविवार दोपहर की है। पटेल फोस्केम लिमिटेड कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट थेमृतक के ड्राइवर मुकेश कुमार ने बताया कि उदयपुर के हिरण नगरी सेक्टर-6 में रहने वाले प्रबल कानूनगो शनिवार शाम को अबोहर पहुंचे थे। वह पटेल फोस्केम लिमिटेड नाम की फर्टिलाइजर कंपनी में मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट थे। उन्हें रविवार को कंपनी के डीलरों से मीटिंग करनी थी। ड्राइवर ने बताया कि अबोहर आने के बाद प्रबल कानूनगो होटल सनबीम के कमरा नंबर 104 में ठहरे हुए थे। उन्हें छोड़ने के बाद ड्राइवर अपने घर सारदुलशहर चला गया। बाद में मीटिंग में जाने से पहले ड्राइवर मुकेश ने कानूनगो को कॉल की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मुकेश को चिंता हुई तो उसने तुरंत एक अन्य ड्राइवर को प्रबल कानूनगो को देखने के लिए होटल में भेजा। गेट नहीं खोला तो पुलिस बुलाई, अंदर लाश मिलीमुकेश के अनुसार, दूसरा ड्राइवर होटल सनबीम पहुंचा। उसने अधिकारी के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। गेट नहीं खुला तो ड्राइवर को कुछ शक हुआ। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बताया। मैनेजर ने भी अपने स्टाफ के साथ कोशिश की, लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खुला। शक गहराने पर होटल मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो कानूनगो अपने बेड पर मृत पड़े हुए थे।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 9:29 am

मिनी पंजाब स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में आन्या ने जीते दो गोल्ड

भास्कर न्यूज | लुधियाना बरनाला में 5 से 7 जून तक आयोजित मिनी पंजाब स्टेट बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में लुधियाना की आन्या तिवारी ने अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स और डबल्स में स्वर्ण पदक जीते। इस टूर्नामेंट में पूरे पंजाब से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला लुधियाना ने कुल 8 में से 7 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। यह उपलब्धि न केवल लुधियाना, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

दैनिक भास्कर 8 Jun 2026 5:30 am

पाकिस्तान में बढ़ा गृहयुद्ध जैसा संकट: सिंध में गहराया भारी जल संकट, पंजाब प्रांत पर लगाया तय हिस्से से अधिक पानी चोरी करने का आरोप

पाकिस्तान के दो प्रांत पानी बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े हुए हैं। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, लेकिन हुक्मरान बेफिक्र हैं। स्थानीय मीडिया का दावा है कि सिंध प्रांत में खरीफ सीजन के दौरान गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पाकिस्तान पहले ही जलवायु परिवर्तन, घटते जल संसाधनों और कृषि चुनौतियों से जूझ रहा है।

देशबन्धु 7 Jun 2026 7:05 pm

डबवाली में सड़क किनारे बेसुध मिला बुजुर्ग:जनसेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया, पंजाब का रहने वाला

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति शेरगढ़ गांव के पास सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और जनसेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, शेरगढ़ गांव के निकट भुल्लर वाला टाल के पास लोगों ने लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पुलिस और जनसेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही जनसेवा एकता ट्रस्ट के एंबुलेंस चालक मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंजाब का रहने वाला मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की पहचान पंजाब के गांव खुड्डियां निवासी दर्शन सिंह (70) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह वर्तमान में पंजाब के गांव बडिंग खेड़ा में अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं। एंबुलेंस चालक मनोज कुमार और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए दर्शन सिंह को संभाला और उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने समय पर सहायता पहुंचाने के लिए जनसेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस टीम और पुलिस की सराहना की।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 4:18 pm

अब 17 प्रोसीजर्स निजी अस्पताल में हो सकेंगे

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत 17 प्रोसीजर को डी-रिजर्वेशन कैटेगरी में रख दिया गया है। इसके तहत अब ये प्रोसीजर सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में होंगे। हेल्थ विभाग के इस फैसले के बाद मरीजों को काफी राहत होगी। क्योंकि कई ऐसे सरकारी अस्पताल थे जिनमें यह 17 प्रोसीजर नहीं होते थे, जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी होती थी। जिले में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत 101 अस्पताल इंपैनल्ड हैं। पोर्टल में https://sha.punjab.gov.in/shapunjab/index.php में इंपैनल्ड अस्पताल, पैकेज आदि की जानकारी दी गई है। साथ ही अब 17 प्रोसीजर्स की डी रिजर्वेशन की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इन प्रोसीजर्स में नाक की हड्डी को ठीक करना (फ्रैक्चर), एडेनोइडेक्टोमी, हाइड्रोसील का ऑपरेशन, फोड़े को चीरा लगाकर मवाद निकालना, पित्त की थैली का ओपन ऑपरेशन, पित्त की थैली का लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन द्वारा) ऑपरेशन, अपेंडिक्स का ओपन ऑपरेशन, 12 सप्ताह से अधिक की मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी, हिस्टरोटॉमी (गर्भाशय संबंधी प्रक्रिया), गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं के लिए अस्पताल में भर्ती, नाबालिग लड़कियों या यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए ‘एग्जामिनेशन अंडर एनेस्थीसिया’, आंख की झिल्ली (टेरिजियम) का ऑपरेशन, पलकों के अंदर मुड़ने (एंट्रोपियन) को ठीक करना, टेंडन रिलीज या टिनोटॉमी सर्जरी, छोटे जोड़ों की ओपन रिडक्शन सर्जरी, टखने के फ्रैक्चर के लिए ओपन रिडक्शन इंटरनल फिक्सेशन प्रोसीजर शामिल है। गौर हो कि दैनिक भास्कर ने जनता से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया।

दैनिक भास्कर 7 Jun 2026 5:30 am

शाहपुर में अफीम सहित पंजाब का तस्कर अरेस्ट:नशा विरोधी अभियान में पुलिस का एक्शन; नाकाबंदी में स्विफ्ट से हुई बरामदगी

कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 42 ग्राम अफीम बरामद कर पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 5 जून को शाहपुर थाना की पुलिस टीम द्रमण बाजार पुल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बतीसमील की तरफ से शाहपुर आ रही एक स्विफ्ट कार (नंबर: PB13BN4782) में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत द्रमण पुल के पास नाकाबंदी कर दी। नाके पर जैसे ही संदिग्ध स्विफ्ट कार पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब कार और चालक की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 42 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रगट सिंह (42 वर्ष) पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है, जो उड़दन, अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस थाना शाहपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 17 के तहत एफआईआर संख्या 60/26 दर्ज की गई है। जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार गश्त, नाकाबंदी और खुफिया तंत्र के जरिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 8:23 pm

मेगा ब्लॉक से पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें प्रभावित:पवई स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

बीना-विदिशा रेलखंड पर शनिवार को लिए गए मेगा ब्लॉक के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। पवई रेलवे स्टेशन पर चल रहे तकनीकी और रखरखाव कार्यों के चलते मुंबई-गोरखपुर पंजाब मेल और बिलासपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई-गोरखपुर पंजाब मेल एक्सप्रेस को शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे विदिशा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। मेगा ब्लॉक के कारण यह ट्रेन लगभग एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। सुबह 11:45 बजे इसे बीना की ओर रवाना किया जा सका। इसी तरह, भोपाल से बीना की ओर जाने वाली बिलासपुर एक्सप्रेस भी इस ब्लॉक से प्रभावित हुई। विदिशा पहुंचने से पहले इसे सांची रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जिसके परिणामस्वरूप यह करीब 35 मिनट की देरी से विदिशा स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के निर्धारित समय से विलंब होने के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा और कनेक्टिंग ट्रेनों के समय को लेकर असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पवई स्टेशन पर आवश्यक तकनीकी और रखरखाव कार्यों के लिए यह मेगा ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के दौरान इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन नियंत्रित गति से किया गया। ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य कर दिया गया।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 5:03 pm

लाहौर के कॉलेज में पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री का नाम:हरचरण सिंह के नाम रखा जाएगा क्लासरूम,सरहद पार दिखेगी दोस्ती की अनूठी मिसाल

भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारे की लकीरें भले ही कितनी गहरी रही हों, लेकिन कुछ रिश्तों और पुरानी यादों के आगे ये सरहदें हमेशा बौनी साबित हुई हैं। ऐसी ही एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक मिसाल पाकिस्तान के लाहौर से सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत हरचरण सिंह बराड़ की याद में लाहौर के बेहद प्रतिष्ठित एचिसन कॉलेज (Aitchison College) में एक क्लासरूम का नाम उनके नाम पर रखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल की पुष्टि पूर्व मुख्यमंत्री के पोते तेगबीर सिंह बराड़ ने की है। उन्होंने बताया कि यह पहल उनके दादाजी के सबसे करीबी मित्र और पाकिस्तान के जाने-माने उद्योगपति व परोपकारी सैयद बाबर अली ने की है। 100वें जन्मदिन पर भाई को अनोखा तोहफा सैयद बाबर अली आगामी 30 जून को अपने जीवन के 100 साल पूरे करने जा रहे हैं। चूंकि असली तारीख के दिन मुहर्रम है, इसलिए उनके जन्म शताब्दी वर्ष का जश्न 7 जून को ही मनाया जा रहा है। इसी समारोह के तहत 10 जून (बुधवार) शाम 5 बजे एचिसन कॉलेज में क्लासरूम को हरचरण सिंह बराड़ की स्मृति में समर्पित किया जाएगा। तेगबीर सिंह बराड़ ने भावुक होते हुए कहा: मेरे दादाजी और बाबर अंकल सगे भाइयों की तरह थे। अंकल बाबर अपने 100वें जन्मदिन के मौके पर एचिसन कॉलेज में मेरे दादाजी की याद में एक क्लासरूम समर्पित कर रहे हैं। यह हमारे पूरे परिवार के लिए एक गर्व का क्षण है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी बबली बराड़ पहले ही पाकिस्तान रवाना हो चुकी हैं। क्लासरूम में ही शुरू हुई थी 'मजहब से ऊपर' वाली दोस्ती एक वीडियो इंटरव्यू में 100 वर्षीय सैयद बाबर अली ने अपने बचपन के दोस्त हरचरण सिंह बराड़ को बेहद शिद्दत से याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्ती साल 1936 में एचिसन कॉलेज में शुरू हुई थी। क्लास IV-A का वो साथ:सैयद बाबर अली ने बताया,जब मैं तीसरी कक्षा में आया तो सेक्शन 'ए' में था और हरचरण 'बी' में। चौथी कक्षा में हम दोनों एक ही सेक्शन (IV-A) में आ गए और यहीं से हमारी दोस्ती की शुरुआत हुई।दिलचस्प मुकाबला: हरचरण पढ़ाई में बहुत होशियार थे और मैं भी ठीक-ठाक था। हम दोनों में हमेशा एक स्वस्थ मुकाबला (Academic Rivalry) रहता था। मजहब कभी दीवार नहीं बना: बाबर अली ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा,वह गुरुद्वारे जाते थे और मैं मस्जिद, लेकिन हमारी सोच एक जैसी थी। मजहब का अंतर हमारी दोस्ती के आड़े कभी नहीं आया। हम दोनों पंजाबी में बात करते थे। वह बोर्डर (हॉस्टल में रहने वाले) थे और मैं डे-स्कॉलर, लेकिन हमारा दिल हमेशा जुड़ा रहा। उर्दू के मुरीद थे हरचरण सिंह बराड़: सैयद बाबर अली ने बराड़ के व्यक्तित्व का एक और दिलचस्प पहलू साझा करते हुए बताया कि हरचरण सिंह बराड़ को उर्दू भाषा से बेहद लगाव था। वह जब स्कूल में थे, तब लाहौर से अपने गांव (सराएनागा, श्री मुक्तसर साहिब) अपनी मां को उर्दू में ही खत लिखा करते थे। एचिसन कॉलेज के 'गोल्ड मेडलिस्ट' रहे थे पूर्व सीएम: अगस्त 1995 से नवंबर 1996 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हरचरण सिंह बराड़ (जिनका सितंबर 2009 में निधन हो गया) ने साल 1936 से 1943 तक एचिसन कॉलेज में पढ़ाई की थी। वह अपने समय में स्कूल के हेड प्रिफेक्ट (School Prefect) थे और उन्हें कॉलेज के प्रतिष्ठित रिवाज़ गोल्ड मेडल' (Rivaz Gold Medal) से भी नवाजा गया था। मुख्यमंत्री बनने से पहले वह ओडिशा और हरियाणा के राज्यपाल भी रहे। सरहद पार इस कदम के गहरे मायने पाकिस्तान के किसी बड़े और टॉप-नॉच शिक्षण संस्थान में किसी भारतीय राजनेता को इस तरह का सम्मान दिया जाना बेहद दुर्लभ और बड़ी बात मानी जा रही है। एचिसन कॉलेज के मानद दूत तरुंजीत सिंह बुटालिया ने बताया,बुधवार शाम 5 बजे लाहौर में यह समर्पण समारोह होगा जिसमें मैं खुद भी शामिल हो रहा हूं।इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के बड़े-बड़े शिक्षाविद्, बिजनेसमैन और कई नामी हस्तियां शिरकत करने जा रही हैं। यह आयोजन साबित करता है कि राजनीति और सरहदों की बंदिशों से इतर, दिलों के रिश्ते आज भी जिंदा हैं।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 4:43 pm

वित्त मंत्री बोले- पंजाब में टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं:पुरानी प्रथा खत्म करेंगे, मंडी गोबिंदगढ़-खन्ना में 2400 मिट्रिक टन माल जब्त; ₹3.5 करोड़ जुर्माना लगाया

पंजाब सरकार के जीएसटी डिपार्टमेंट ने एक सप्ताह में की गई मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में रेड के दौरान 2400 मीट्रिक टन माल पकड़ा। यह बिना बिल या फर्जी बिलों के आधार पर कारोबार में इस्तेमाल किया जा रहा था। डिपार्टमेंट ने करीब 7 करोड़ रुपए मूल्य का माल जब्त किया है और संबंधित कारोबारियों पर 3.50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को कहा कि पंजाब में टैक्स चोरी की किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। पिछली सरकारों के समय से चली आ रही टैक्स चोरी की इस प्रथा को खत्म करने के लिए मान सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो राज्यभर में पैनी नजर रख रही हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कही ये अहम बातें…

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 12:18 pm

हिमाचल में ब्यास नदी में डूबा पंजाब का युवक, VIDEO:दोस्तों को बचाने के लिए छलांग लगाई, दोनों को सुरक्षित निकाला; खुद बह गया

कुल्लू जिले के भुंतर में शुक्रवार शाम पंजाब का एक युवक ब्यास नदी में बह गया। बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में गिरे दो दोस्तों को बचाने के लिए छलांग लगाई। उसने दोनों को तो नदी से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद पानी के तेज बहाव में बह गया। लापता युवक का आज सुबह शव बरामद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के कपूरथला निवासी कातिया और सोनू नामक दो युवक शाम करीब 6:30 बजे ब्यास नदी में गिर गए। वहां मौजूद गौरव और सुमित पानी में डूबे दोनों लड़कों को बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गए। सुमित ने उन्हें तो बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद बाहर वहीं फंस गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गौरव को भी बाहर निकाला। हालांकि, गौरव की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर किया गया है। देर शाम तक चला सर्च ऑपरेशन घटना के बाद मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) को बीती शाम ही सूचना दी। DDMA और स्थानीय प्रशासन ने आज फिर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुमित का शव बरामद कर दिया गया है। मृतक सुमित भुंतर में कपड़े का करता था व्यापार मृतक की पहचान सुमित पुत्र रवि निवासी गांव काला सिंघा त्राटक डाकघर कपूरथला के तौर पर हुई है। उसके तीनों दोस्त भी यहीं के रहने वाले हैं। मृतक की मामी रीनू ने बताया कि वह 20 साल का था और भुंतर में कपड़े का व्यापार करता था। वह किराए के कमरे में रहता था। जिन दो लड़कों को उसने बचाया है, वह भी कपड़े का काम करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव पुलिस ने आज सुबह मृतक युवक का शव नदी से निकाल दिया है। अब उसे पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 11:00 am

सास-बहू में झगड़े में पंजाब महिला आयोग की एंट्री:मोगा SSP से मांगी रिपोर्ट, बाल पकड़कर घसीटा, एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा था

मोगा के धर्मकोट में सास और बहू के बीच मारपीट हो गई। पोती को मायके ले जाने से रोकने पर गुस्साई बहू ने सास के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और आंगन में ले जाकर पिटाई कर दी। दोनों गुत्थम-गुत्था हो गई और एक-दूसरे को नीचे लिटा लिटाकर पीटा। वीडियो सामने आने के बाद महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मोगा के एसएसपी को लेटर जारी कर मामले की किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच करवाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 8 जून तक इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर लछमन सिंह ने बताया कि लोहगढ़ बस्ती, धर्मकोट में सास-बहू के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में लोहगढ़ बस्ती निवासी बलविंदर कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा विदेश में रहता है और उनकी बहू करमजीत कौर उनसे मारपीट करती है। करमवीर कौर को थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह जांच में शामिल होने नहीं पहुंची। शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, द्वारा मांगी गई रिपोर्ट भी तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। पहले जानिए वीडियो में क्या था… सास-बहू का पहले भी हो चुका विवाद बलविंदर कौर ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन महीने पहले भी वह अपने मायके (फिरोजपुर) चली गई थी, जिसे पंचायत के हस्तक्षेप और लिखित समझौते के बाद वापस घर लाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि बहू अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती है और सोने के जेवर हड़पने के लिए दबाव बनाती है। साथ ही वह आए दिन झगड़ा करती है और विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने व जान से मारने की धमकियां देती है। सोमवार (1 जून) को हुई इस हिंसक मारपीट के बाद पीड़ित सास बलविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा और बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 7:50 am

अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए आठ जून तक पोर्टल में आवेदन

लुधियाना| सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। हायर एजुकेशन विभाग ने सेंट्रलाइज्ड एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। छात्र अब 8 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन और फॉर्म अपडेट कर सकते हैं। पहले 30 मई आवेदन करने की आखिरी तारीख थी। छात्र आधिकारिक पोर्टल admission.punjab.gov .in पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 12 जून तक पूरी की जाएगी। 15 जून को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 15 से 17 जून तक मेरिट लिस्ट में स्टूडेंट्स आपत्ति दर्ज करवा सकते है। 17 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। पहले राउंड की काउंसलिंग 19 जून से 26 जून के बीच आयोजित की जाएगी। दूसरे राउंड की काउंसलिंग 27 जून से तीन जुलाई तक होगी। चार जुलाई से 21 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग होगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद 22 जुलाई को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार लेट फीस के साथ प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। जिले में कुल 31 सरकारी, प्राइवेट और एडिड कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 5:30 am

प्रवासी भारतीयों के लिए मजबूत मंच तैयार करेगा पंजाब चैप्टर

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना एनआरआई वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया ने पंजाब के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी एडवोकेट इक़बाल सिंह को अपने पंजाब चैप्टर का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। नियुक्ति सोसायटी के कन्वीनर और भारतीय ऑब्जर्वर के संपादक दीपक सिंह की ओर से की गई। दीपक सिंह ने बताया कि सोसायटी कई वर्षों से दुनिया भर में बसे भारतीयों को उनकी मातृभूमि से जोड़ने, प्रवासी भारतीयों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट इक़बाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब चैप्टर एनआरआई समुदाय के कल्याण से जुड़े कार्यों को अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, प्रवासी भारतीय भारत की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखना हमारी प्राथमिकता है।” एडवोकेट इक़बाल सिंह ने नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि वे पंजाब सहित देश-विदेश में बसे एनआरआई भारतीयों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा, “कानूनी जागरूकता, सामाजिक सहयोग और भारत के विकास में एनआरआई की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चैप्टर को मजबूत किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 5:30 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर पंजाब नेशनल बैंक ने लिया का पौधारोपण का संकल्प

भास्कर न्यूज | लुधियाना विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय लुधियाना द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल प्रबंधक श्री रामानुज प्रसाद ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने सभी बैंक कर्मियों एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 5:30 am

केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की

देशबन्धु 5 Jun 2026 11:26 pm

CM सैनी चुटकुलेबाज, पगड़ी पहनकर पंजाब घूम रहे:रोहतक में कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी बोले-पहले हरियाणा को संभालना चाहिए

रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक मीटिंग लेने पहुंचे प्रदेश सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने सीएम नायब सैनी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जब नायब सैनी खुद चुटकलेबाज हैं तो विधानसभा में चुटकुले ही चलेंगे। सीएम आज पगड़ी पहनकर घूम रहे हैं, उन्हें हरियाणा देखना चाहिए, लेकिन वो पंजाब घूम रहे हैं। जितेंद्र बघेल ने कहा कि सीएम का पहला कर्तव्य है कि जनता की परेशानी देखना है। लेकिन सीएम नायब सैनी तो पंजाब में पगड़ी पहनकर चुटकुले सुना रहे हैं। विधानसभा में भी चुटकुले सुनाते हैं, तो जनता क्या करेगी। सीएम को अपने प्रदेश की जनता का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। भाजपा की वोट काटने की पुरानी आदत जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा की वोट काटने की पुरानी आदत है। वोट काटने को लेकर हर स्तर पर प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी ने वोट चोरी का पुरा खुलासा किया। हरियाणा में एसआईआर को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय है और बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं। हरियाणा के युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी जितेंद्र बघेल ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। खेलों में भेदभाव किया जा रहा है। अमेरिका के दबाव में पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ा दी गई। डबल व ट्रिपल इंजन सरकार कैसे जनता का शोषण कर रही है, यह भी देखना चाहिए। कांग्रेस मजबूती के साथ जनता की आवाज को सड़कों पर उठा रही है। भाजपा मुद्दों को बरगलाने का कर रही काम जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जा रहे है। लेकिन भाजपा मुद्दों को बरगलाने का काम करती है। मुद्दों पर काम नहीं करती। भाजपा चाहती है कि विपक्ष कमजोर रहे। विपक्ष विहीन लोकतंत्र को स्थापित करना चाहते है। विपक्ष नहीं होगा तो जनता के लिए कौन लड़ेगा। राहुल गांधी मजबूत नेता है और हर मुद्दे पर आवाज उठाते है।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 6:36 pm

यूपी में 6 IPS अफसरों के ट्रांसफर:मुख्तार को पंजाब से UP लाने वाले यमुना प्रसाद कानपुर DIG बने, सचिंद्र आगरा के नए ACP

यूपी सरकार ने शुक्रवार को 6 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। यमुना प्रसाद को कानपुर का पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। वे अभी पीटीएस मुरादाबाद में तैनात थे। माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी लाने में यमुना प्रसाद की प्रमुख भूमिका थी। सचिंद्र पटेल को आगरा का अपर पुलिस आयुक्त (ACP) बनाया गया है। वे काफी दिनों से साइड लाइन चल रहे थे। वर्तमान में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ में डीआईजी थे।IPS पूनम को पीटीएस मेरठ से मिर्जापुर का डीआईजी बनाया गया है। अशोक कुमार-चतुर्थ को सीआईडी लखनऊ से देवीपाटन (गोंडा) का डीआईजी बनाया गया है। रवि शंकर छवि को लोक शिकायत मुख्यालय, लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है। कानपुर डीआईजी हरीश चंद्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।पूरी लिस्ट देखें… देवीपाटन रेंज के IG केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हाल ही में देवीपाटन रेंज के आईजी (IG) अमित पाठक को अब केंद्र सरकार की सेवा में दिल्ली भेज दिया गया है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में आईजी (IG) बनाया गया है। अब अशोक कुमार-IV को देवीपाटन रेंज का नया डीआईजी (DIG) बनाया गया है। वे सितंबर 2023 से लखनऊ में सीआईडी (CID) विभाग में डीआईजी के पद पर तैनात थे। राकेश सिंह के रिटायर होने से खाली हुई मिर्जापुर रेंज मिर्जापुर रेंज के IG राकेश प्रकाश सिंह 31 मई को रिटायर हुए हैं। 2007 बैच के प्रमोटी IPS राकेश प्रकाश सिंह बीते चार साल से मिर्जापुर रेंज के IG थे। अब उनकी जगह पर IPS पूनम को मिर्जापुर का DIG बनाया गया है। वह वर्तमान में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) मेरठ में डीआईजी और प्रधानाचार्या के पद पर तैनात थीं। पूनम हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। 11 साल की उम्र में पिता महावीर सिंह का निधन हो गया था। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। अपने करियर में वह डीआईजी पीएसी आगरा, एसपी अमेठी, एसपी अमरोहा, एसपी बागपत और एएसपी गाजियाबाद समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी पहचान एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में की जाती है। IPS यमुना प्रसाद के घर में हो चुकी है चोरी यमुना प्रसाद को कानपुर का DIG बनाया गया है। सितंबर 2025 में वे तब सुर्खियों में आए थे, जब लखनऊ स्थित उनके घर में चोरी हो गई थी। चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे और कैश, घड़ी के साथ टोटियां तक पार कर दीं। उस समय उनकी तैनाती नोएडा में DCP पद पर थी, इसलिए वह परिवार के साथ नोएडा में ही थे। यमुना प्रसाद वही पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने मुख्तार को पंजाब में लग्जरी एम्बुलेंस में पकड़ा था। उस एम्बुलेंस का रजिस्ट्रेशन फर्जी डॉक्यूमेंट पर बना था। मामले में यमुना प्रसाद ने मुकदमा दर्ज किया, जो मुख्तार को यूपी लाने की सबसे बड़ी वजह बना था। वे मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं। 2001 में स्टेट पीसीएस में चयन हो गया। 2004 में कोऑपरेटिव एंड पंचायत डिपार्टमेंट में नौकरी जॉइन की। इसके बाद तीसरे प्रयास में सिविल सर्विस क्रैक कर दिया। 2012 में यूपी कैडर में तैनाती मिली। पहली बार वाराणसी में इंडिपेंडेंट ASP बने। तब तक लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी थी। वाराणसी से नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ने आ रहे थे। महकमे की ओर से वाराणसी का चुनावी प्रबंधन संभालने की जिम्मेदारी यमुना प्रसाद को ही दी गई थी। लंबे समय से साइड लाइन चल रहे थे सचिंद्र DIG सचिंद्र पटेल काफी दिनों से साइड लाइन चल रहे थे। हालांकि, अब उन्हें आगरा पुलिस कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अब तक वे भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) यूनिट में तैनात थे। विभाग में इसे शंटिंग पोस्टिंग माना जाता है। अब कानपुर रेंज से हटाए गए DIG हरीश चन्दर को यहां भेजा गया है। वे कुछ महीनों में रिटायर होने वाले हैं। इस फेरबदल के तहत मुख्यालय में प्रतीक्षारत चल रहे 2007 बैच के IPS रवि शंकर छवि को IG (लोक शिकायत) जैसी महत्वपूर्ण विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ……………………. ये खबर भी पढ़िए योगी बोले- हमने नल लगवाए, कोई टोटी चोरी कर रहा:समर्थकों ने बनाया 54 किलो का लड्‌डू, लिखा- हैप्पी बर्थडे योगीजी लखनऊ में सीएम योगी ने कहा कि हमें पानी बचाने के लिए काम करना होगा। इसलिए हमने हर घर नल की योजना को बढ़ाया। पता चला कि कोई टोटी चोरी कर रहा है। कोई अन्य तरह से उसका नुकसान कर रहा है। खुला है तो खुला हुआ है। यह कहते हुए सीएम मुस्कुराने लगे। पूरी खबर पढ़िए…

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 6:28 pm

करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी में पंजाब के उद्योगपति को सजा:मोहाली सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला; 15 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

पंजाब की मोहाली स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट ने करोड़ों रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में एक फैसला सुनाया है। अदालत ने मैसर्स जीडी. इस्पात उद्योग मंडी गोबिंदगढ़ के पार्टनर समीर दुआ को दोषी करार देते हुए 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सीबीआई के अनुसार यह मामला इंडियन ओवरसीज बैंक की मंडी गोबिंदगढ़ शाखा से धोखाधड़ी कर 4 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट हासिल करने से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश के तहत बैंक में झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेज जमा कराए थे। एक पार्टनर की हो चुकी मौत इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 4 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत करवा ली गई, जिससे इंडियन ओवरसीज बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने समीर दुआ को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। मामले में फर्म के एक अन्य पार्टनर दलीप दुआ भी आरोपी थे। हालांकि, उनके निधन के बाद उनके खिलाफ चल रही अदालती कार्यवाही समाप्त कर दी गई। 2018 में कपनी ने की धोखाधड़ी मैसर्स जी.डी. इस्पात उद्योगके मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक स्टील कारोबार से जुड़ी फर्म थी, जो लोहे और इस्पात उत्पादों के निर्माण एवं व्यापार का काम करती थी। इस मामले की शुरुआत 29 जून 2017 को हुई, जब इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के लुधियाना स्थित मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने सीबीआई को लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फर्म और उसके साझेदारों ने बैंक से धोखाधड़ी की है। 2018 में किया था मामला दर्ज शिकायत के आधार पर सीबीआई ने वर्ष 2018 में नियमित मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एजेंसी ने समीर दुआ और उनके पिता दलीप कुमार दुआ (अब दिवंगत) के खन्ना स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के आवासों तथा मंडी गोबिंदगढ़ में कंपनी के परिसरों पर छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और अन्य सबूत जुटाए गए, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। 4 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट की हासिल सीबीआई के अनुसार, आरोपियों ने इंडियन ओवरसीज बैंक की मंडी गोबिंदगढ़ शाखा में कथित तौर पर फर्जी और भ्रामक दस्तावेज जमा कर 4 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट हासिल की थी, जिससे बैंक को वित्तीय नुकसान हुआ। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी ने आरोप पत्र दाखिल किया और मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने समीर दुआ को दोषी करार दिया।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 2:29 pm

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:CBI ने कालका रेलवे स्टेशन का क्लर्क पकड़ा; पंजाब सचिवालय उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक को वीरवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना सेक्टर-3 में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में सौरव बिस्वास की गिरफ्तारी की गई। उसके खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… कालका रेलवे स्टेशन का क्लर्क गिरफ्तार चंडीगढ़ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कालका रेलवे स्टेशन के एक क्लर्क को सेवानिवृत्त कर्मचारी के लंबित भत्ते की राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कालका रेलवे स्टेशन पर तैनात क्लर्क रजनीश के रूप में हुई है। CBI ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। CBI में दर्ज FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता हिमांशु सिंह ने 29 मई 2026 को शिकायत दी थी। हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मनोहर विहार का निवासी है और वर्तमान में मोहाली के साईं माजरा में रह रहा है। शिकायत में उसने बताया कि उसके पिता सुंदर 31 अगस्त 2023 को हिमाचल प्रदेश के टकसाल रेलवे स्टेशन से ट्रैकमैन पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… लुधियाना से 9 लड़कियां लापता, महिला आयोग एक्शन में लुधियाना से 9 लड़कियों के गायब होने के मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल ने वीरवार को सख्त रुख अपनाया। उन्होंने लापता लड़कियों के मामले में पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा से रिपोर्ट तलब की है। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने लुधियाना से गायब लड़कियों की तस्वीरें और पुलिस कमिश्नर को जारी नोटिस की प्रति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है। महिला आयोग ने अपने आदेश में कहा कि इस तरह एक साथ 9 लड़कियों का गायब होना कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है, जिसकी गहराई से जांच होना बेहद जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 9:49 am

चलती ट्रेन में महिला ने बेटी को जन्म दिया:जीआरपी रामपुर ने मां-नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, पंजाब से बिहार जा रही थी

रामपुर में सरयू यमुना एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। पंजाब से बिहार लौट रही महिला को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद सहयात्रियों की सूचना पर जीआरपी रामपुर और मेडिकल टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मां और नवजात को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं और भर्ती हैं। पूर्वी चंपारण (बिहार) निवासी पिंकी, जो मंजीत साहनी की पत्नी हैं, ट्रेन संख्या 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रही थीं। वह अपनी मां से मिलकर पंजाब से बिहार लौट रही थीं। गुरुवार तड़के करीब दो बजे उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सहयात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी, जिसके बाद जीआरपी रामपुर और रेलवे प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए। ट्रेन के रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी टीम, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर मौजूद थे। महिला आरक्षियों और सहयात्री महिलाओं की मदद से पिंकी को सुरक्षित ट्रेन से उतारा गया। इसी दौरान उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मां और नवजात को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पिंकी पहले से तीन बेटियों की मां हैं। उनकी बड़ी बेटी रूपा कुमारी 10 वर्ष, दूसरी बेटी खुशी 6 वर्ष और तीसरी बेटी गोलू कुमारी 2 वर्ष की है। ट्रेन में जन्मी नवजात उनकी चौथी संतान है। पिंकी के पति मंजीत साहनी बिहार में ट्रक चालक हैं। पत्नी के प्रसव और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर वह रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर लईक अहमद ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई के कारण मां और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं। यात्रियों ने भी जीआरपी और मेडिकल टीम की तत्परता की सराहना की। पिंकी ने भी सभी मददगारों का आभार व्यक्त किया, जिनकी सहायता से ट्रेन में सुरक्षित प्रसव संभव हो पाया।

दैनिक भास्कर 5 Jun 2026 12:04 am

साइबर ठगी में पंजाब के निजी बैंक का मैनेजर गिरफ्तार:नारनौल पुलिस ने जालंधर में ऑन ड्यूटी पकड़ा; व्यक्ति का फोन हैक किया था

हरियाणा के नारनौल में साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब के जालंधर स्थित एक निजी बैंक के सेल्स ऑफिसर (मैनेजर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जालंधर निवासी गौरव के रूप में हुई है, जो फुटगल चौक स्थित निजी बैंक शाखा में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी को बैंक से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि बीते साल 27 दिसंबर को एक व्यक्ति के इंडसइंड बैंक खाते से मोबाइल हैकिंग के जरिए 50,500 रुपए की साइबर ठगी की गई थी। ठगी गई रकम का इस्तेमाल एक बैंक क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में किया गया था। बैंक ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री में दिखा मोबाइल नंबर शिकायतकर्ता ने जब बैंक ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री की जांच की तो उसमें क्रेडिट कार्ड धारक के मोबाइल नंबर के साथ आरोपी गौरव का मोबाइल नंबर भी दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जल्द पैसा कमाने का लालच जांच में पता चला कि संबंधित क्रेडिट कार्ड एक महिला के नाम पर था, जबकि उसमें उसके पति का मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो लोगों के मोबाइल फोन हैक कर खातों से पैसे निकालता था। 20 प्रतिशत कमिशन मिलता आरोपी साइबर ठगों द्वारा भेजी गई रकम से क्रेडिट कार्ड का बिल भरवाता था और बदले में उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। अपना हिस्सा रखने के बाद वह बाकी रकम आगे ट्रांसफर कर देता था। बैंक से ही दबोचा, मोबाइल बरामद पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने 3 जून को आरोपी गौरव को उसकी बैंक शाखा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 4 Jun 2026 6:01 pm

शपथ समारोह में सांपला पहुंचे कैबिनेट मंत्री शर्मा:बैलेट पेपर चुनाव पर उठाए सवाल; बोले-लोकतंत्र को कमजोर करेगा पंजाब सरकार का फैसला

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बुधवार को सांपला नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण कोच के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. शर्मा ने पंजाब सरकार के नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने के निर्णय पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कदम को लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराने से बूथ कैप्चरिंग और मतदान में अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए तकनीक के उपयोग को आवश्यक बताया। 'SIR में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं' वहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया है। इसमें किसी भी प्रकार के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक की इच्छा है कि मतदाता सूची में दर्ज गलत और फर्जी वोटों की पहचान कर उन्हें हटाया जाए। ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत बन सके। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करने की अपील की। अरविंद शर्मा ने प्रवीण कोच को पदभार ग्रहण करवाया सांपला नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण कोच के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रवीण कोच को पदभार भी ग्रहण करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांपला क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। सांपला के विकास को मिलेगी नई गति उन्होंने कहा कि नगर पालिका के नए नेतृत्व के साथ मिलकर सांपला में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। सड़क, सफाई, पेयजल, सीवरेज और अन्य जनसुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित टीम जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और सांपला के चहुंमुखी विकास को नई गति मिलेगी।

दैनिक भास्कर 4 Jun 2026 5:04 pm

बीजेपी प्रधान ढिल्लों ताजपोशी के बाद दिल्ली पहुंचे:केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात; पंजाब में कानून का राज मजबूत करने पर जोर

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सूबे की कमान संभालने के बाद पहली बार दिल्ली दौरा किया। केवल सिंह ढिल्लों दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। ढिल्लों ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल व दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार ढिल्लों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने का कार्यक्रम है। नागरिकों की सुरक्षा देश की आंतरिक सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण बैठक के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने अर्जुन राम मेघवाल को पंजाब की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमांत राज्य है, इसलिए यहां की शांति और नागरिकों की सुरक्षा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ढिल्लों ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने की दिशा में केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ढिल्लों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने और राज्य को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव मदद करेगी। शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक में केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब के ग्रामीण इलाकों में केंद्र की योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण और किसान कल्याण कार्यक्रमों को तेजी से लागू करने पर जोर दिया। शिवराज सिंह ने पंजाब में भाजपा की नई टीम को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय मंत्री से पंजाब की खेतीबाड़ी को आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद करने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमित शाह से भी होंगी मुलाकातें सूत्रों के अनुसार, केवल सिंह ढिल्लों का यह दिल्ली दौरा सियासी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी केंद्रीय नेतृत्व से पहली औपचारिक मुलाकात है। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से भी मिलेंगे। पंजाब भाजपा में नई जान फूंकने की तैयारी केवल सिंह ढिल्लों का यह दौरा पंजाब भाजपा को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सियासी जानकारों का कहना है कि ढिल्लों का लंबा अनुभव और केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनके अच्छे संबंध पंजाब में भाजपा को मजबूत करने में कारगर साबित होंगे। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की तैयारी ढिल्लों का फोकस आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, पंजाब के हितों की आवाज केंद्र तक पहुंचाने और सूबे के प्रमुख मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने पर है। पंजाब में किसान आंदोलन के बाद भाजपा की छवि सुधारने, युवाओं और किसानों को जोड़ने तथा कांग्रेस और आप के बीच तीसरा विकल्प बनने की कोशिश तेज हो गई है।

दैनिक भास्कर 4 Jun 2026 3:31 pm

अब पंजाब - चंडीगढ़ में चढ़ेगा टेस्ट क्रिकेट का पारा:6 से मुल्लांपुर में भारत अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट, शुभमन गिल कप्तान, गंभीर पहुंचे नाडा साहिब

भले ही आईपीएल के मैच खत्म हो गए हैं, लेकिन क्रिकेट का रोमांच अभी बाकी है। 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं और प्रैक्टिस जारी है। यह ऐतिहासिक मुकाबला पंजाब और देश के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने नाडा साहिब पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। पंजाब के लिए यह मैच तीन वजह से खास यह मैच तीन वजहों से खास है। पहली वजह यह है कि मुल्लांपुर में बने स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में पीसीए इसकी मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरी वजह यह है कि शहर के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वहीं, गुरनूर सिंह के लिए भी यह मुकाबला खास रहेगा। शुभमन ने हाल ही में आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। पिच क्यूरेटर से कोच की लंबी चर्चा भारत और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले 2018 में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। उस समय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में थी। हेड कोच गौतम गंभीर भी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। उन्होंने पिच क्यूरेटर के साथ लंबी चर्चा की है। इसकी एक बड़ी वजह अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन आक्रमण है। अफगान टीम के पास कई बेहतरीन स्पिनर मौजूद हैं। वहीं भारतीय टीम इस विभाग में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। रविचंद्रन अश्विन संन्यास ले चुके हैं, जबकि रविंद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं हैं। अक्षर पटेल को भी टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर टीम में शामिल हैं। हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। स्पिन बॉलिंग कोच ने संभाली जिम्मेदारी भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले भी टीम से जुड़ चुके हैं और उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इससे पहले वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे हैं। वहीं गुरजपनीत सिंह, आकिब नबी, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। मैच से जुड़ी यह तीन बातें भी ध्यान में रखिए 1. 6 से 10 जून तक खेला जाएगा मैच पीसीए सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि 6 से 10 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार मुल्लांपुर स्टेडियम को टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका मिला है। यह भारत का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू होगा। 2. 250 रुपये से शुरू टिकट गुरमीत सिंह मीत हेयर ने खास तौर पर अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाने के लिए स्टेडियम लेकर आएं। इससे बच्चों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखने का मौका मिलेगा। मैच के लिए टिकट की कीमत 250 रुपये से शुरू रखी गई है। एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच देख सकेंगे। वे चाहें तो पूरा दिन या किसी विशेष सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। 3. कप्तान होंगे शुभमन गिल, टीम में गुरनूर बराड़ भी भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल करेंगे, जबकि पंजाब के ही गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। क्रिकेट प्रशंसकों से भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है।

दैनिक भास्कर 4 Jun 2026 11:29 am

पंचकूला-BJP नेता के भाई पर बरसाईं गोलियां, VIDEO:गैंगस्टर गोदारा की कॉल-कितनी गोली लगी; 2 घंटे में पंजाब के शूटरों का एनकाउंटर

हरियाणा के पंचकूला में भाजपा पार्षद के देवर रतन लुबाना पर आधी रात को 8 गोलियां चलाई गईं। उन्हें बाजू में एक गोली लगी और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना के कुछ देर बाद लुबाना के मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए पूछा- कितनी गोली लगी हैं। इस घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए एनकाउंटर कर दबोच लिया। दोनों आरोपी पंजाब के हैं। दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर आए थे और उस वक्त लुबाना पर फायरिंग की, जब वो स्विस लांज से निकल रहे थे। सेक्टर-5 के जिस एरिया में फायरिंग हुई है, वहां पर रतन लुबाना पार्टनरशिप में क्लब चलाते हैं। रतन के भाई नरेंद्र लुबाना BJP के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं, पार्षद भी रहे हैं। इस बार उनकी पत्नी नगर निगम के वार्ड-1 से हाल ही में पार्षद चुनी गई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रतन लुबाना को काफी समय पहले गैंगस्टर रोहित गोदारा की फिरौती की कॉल आई थी, पैसे नहीं देने पर गैंग की ओर से फायरिंग करवाई गई। रतन पर हुई गोलीबारी के 3 PHOTOS… 1 2 3 सबसे पहले जानिए, CCTV फुटेज में क्या दिख रहा… सेक्टर-5 की मार्केट में आधी रात को हमला बुधवार रात 12 बजे के करीब रतन लुबाना सेक्टर-5 के स्विस सड़क किनारे खड़ी अपनी कार की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान वह वहां मौजूद एक व्यक्ति से कुछ देर बातचीत करते नजर आते हैं। बातचीत के बाद जैसे ही वो लांज के पास गुजर रहे थे, तभी उनके सामने अचानक बाइक पर सवार दो युवक आए। अचानक दो युवक पिस्तौल लेकर पीछे भागे इसके बाद कि अचानक दो युवक पिस्तौल लेकर रतन लुबाना के पीछे भागने लगते हैं। जिनसे बचने के लिए रतन लुबाना भागते हुए एक बार गिर भी जाते हैं। लेकिन उसके बाद उठकर फिर दौड़ लगाते हैं। घटना के दौरान आसपास काफी लोग मौजूद थे, जो वीडियो में दिख रहा है। लेकिन किसी ने भी दोनों शूटरों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। तेजी से न भागते तो जान बचना मुश्किल था सीसीटीवी फुटेज से साफ दिख रहा है कि बदमाश उन्हें जान से मारने के इरादे से ही आए थे। वो लगातार सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल से गोलियां चला रहे हैं। निशाना न चूके, इसलिए दोनों हाथों से पिस्टल को थाम रखा है। यदि लुबाना हिम्मत करके तेजी से दौड़ न लगाते तो उनका बचना मुश्किल था। रतन लुबाना को गोली मारकर जो शूटर वापस लौट रहे थे, तो उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग वहां से भाग जाते हैं। गैंगस्टर ने फोन कर कहा-आज नहीं तो कल मरेगा फायरिंग के कुछ देर बाद ही लुबाना को मोबाइल पर कॉल रतन लुबाना पर फायरिंग होने के कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल लुबाना के परिवार ने रिसीव की। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया। पूछा-कितनी गोलियां लगी हैं इसको। परिवार के लोगों ने कहा कि हमें तो इसकी अभी जानकारी नहीं है। कॉलर बोला-यह दूसरों को 3 करोड़ रुपए दे रहा है। इसको गोली तो लगनी थी, आज नहीं तो कल मरेगा। पहले भी रंगदारी की कॉल आई थी रतन लुबाना सेक्टर-5 में ही एक क्लब में पार्टनर हैं। इसके अलावा उनके और बिजनेस भी हैं। परिवार के सूत्रों का कहना है कि लुबाना के पास पहले भी रंगदारी मांगने के लिए कॉल आई थी। हालांकि यह कॉल किसकी थी, कितने पैसे मांगे गए थे और तब पुलिस ने क्या कार्रवाई की गई, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार भी अभी सहमा हुआ है और कुछ भी कहने से बच रहा है। एनकाउंटर के बाद के PHOTOS… अब जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर और कौन हैं शूटर… 2 घंटे में कर लिए बदमाश काबू- DCP पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के अनुसार पंजाब से आए 2 बदमाशों ने सेक्टर-5 में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है, जिन्हें क्राइम यूनिट की टीमों ने पीछा करते हुए एनकाउंटर में पकड़ लिया है। दोनों के घुटनों पर गोलियां लगी हैं। वहीं फायरिंग में शहर के एक व्यक्ति भी घायल हुए हैं।

दैनिक भास्कर 4 Jun 2026 7:27 am

बिग बॉस 19 में सलमान खान ने उठाया पंजाब बाढ़ का मुद्दा, बोले- जो हमारे लिए खाना उगाते हैं, आज उनके पास अनाज नहीं...

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार एपिसोड धमाकेदार रहा। शो में मुनव्वर फारुकी और शहनाज गिल बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। वहीं 'बिग बॉस' के घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की भी एंट्री हुई। शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने 'बिग बॉस' के घर ...

वेब दुनिया 8 Sep 2025 11:51 am

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पंजाब पहुंचें सोनू सूद, बोले- पूरी मदद करने की कोशिश करूंगा

पंजाब के कई गांव इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के खेतों से लेकर घरों तक में पानी भरा हुआ है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे मुश्‍किल वक्त में कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं अब अपने नेक कामों से लोगों का दिल जीतने वाले ...

वेब दुनिया 7 Sep 2025 11:51 am

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचे कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, बोले- पंजाब के लड़के ने कमाल कर दिया

Diljit Dosanjh Canada Concert: फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हैं। उनके लाइव कॉन्सर्ट में लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। हाल ही में दिलजीत ने कनाडा में परफॉर्मेंस दी। दोरंदो के रॉजर्स सेंटर में परफॉर्मेंस ...

वेब दुनिया 15 Jul 2024 2:48 pm

Chandigarh Airport पर CISF गार्ड ने Kangana Ranaut को मारा थप्पड़, किसान विरोधी टिप्पणी से आहत थी महिला जवान

बॉलीवुड अदाकारा और हिमाचल के मंडी सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF के एक गार्ड ने कथित तौर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर उनकी टिप्पणी को लेकर थप्पड़ मारा। अभिनेत्री ने इस घटना के लिए कुलविंदर कौर के रूप में पहचाने गई गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ — Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024 हाल ही में लोकसभा चुनाव जीतने वाली कंगना रनौत घटना के समय दिल्ली जा रही थीं। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि मंडी से सांसद-चुनाव को सुरक्षा जांच के दौरान अपना फोन ट्रे में रखने से इनकार करने पर एक सुरक्षाकर्मी को धक्का देने के लिए थप्पड़ मारा गया था। इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Shiva Temple Burnt | जम्मू-कश्मीर का 106 साल पुराना शिव मंदिर जलकर हुआ खाक, बॉलीवुड की कई फिल्में यहीं पर हुई थी शूट कंगना रनौत दोपहर 3 बजे विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। यह घटना रनौत के हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद हुई। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से हराया। राजनीतिक नेता के रूप में अपने पहले लोकसभा चुनाव में रनौत को 5,37,022 वोट मिले। मंडी लोकसभा सीट से दस उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें 13, 77, 173 मतदाता हैं। मतदान प्रतिशत 73.15 रहा। जीत की घोषणा से पहले रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, मंडी के सभी लोगों को इस प्यार और भरोसे के लिए दिल से आभार... यह जीत आप सभी की है, यह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा में आपके भरोसे की जीत है, यह सनातन की जीत है और मंडी के सम्मान की जीत है। रनौत ने एक्स पर अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, मंडी की संसद। कंगना ने 17 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इंडस्ट्री के कई जाने-माने निर्देशकों के साथ काम किया है, जिनमें अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर भी शामिल है और उन्होंने क्वीन, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका और फैशन जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा अर्जित की है। भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं #WATCH | BJP leader and actor Kangana Ranaut arrives at Delhi airport A woman constable of CISF allegedly slapped Kangana Ranaut at Chandigarh Airport during a frisking argument. An inquiry committee comprising senior CISF officers has been set up to conduct a further… pic.twitter.com/EmrYPQgheH — ANI (@ANI) June 6, 2024

प्रभासाक्षी 6 Jun 2024 6:21 pm

तीसरी बार पिता बने पंजाब सीएम भगवंत मान, पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारी गूंजी है. उनके घर लक्ष्मी पैदा हुई है. सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है. भगवंत ने ट्विटर पर बेटी की पहली झलक भी दिखाई है.

आज तक 28 Mar 2024 12:03 pm

Honey Singh vs Badshah | बढ़ती जा रही है हनी सिंह और बादशाह के बीच नफरत की खाई, रैपरों के बीच वाकयुद्ध गंदे स्तर पर पहुंचा!

दर्शक काफी समय से रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच जुबानी जंग देख रहे हैं। दोनों का रिश्ता सालों से विवादों से भरा रहा है। हालांकि करियर के शुरुआती दिनों में बादशाह और हनी सिंह के बीच अच्छी दोस्ती हुआ करती थी। हालाँकि, ऐसा लगता है कि सफलता और पैसे ने धीरे-धीरे इस दोस्ती को पूरी तरह से खत्म कर दिया। अब दोनों अक्सर एक दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं। हाल ही में हनी सिंह एक होली पार्टी में शामिल हुए, जहां उन्होंने बादशाह के 'पापा कमबैक' वाले कमेंट का करारा जवाब दिया। रैपर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे भी पढ़ें: Punjab Kings के खिलाफ जीत के बाद इंटरनेट पर Virat Kohli का Anushka Sharma के साथ वीडियो कॉल, FLY KISS देते नजर आये खिलाड़ी हनी सिंह ने बादशाह पर किया पलटवार बादशाह कुछ दिनों पहले हनी सिंह पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने हनी सिंह की वापसी पर कटाक्ष किया था। अब सिंगर और रैपर हनी सिंह ने एक कमेंट के जरिए बादशाह को करारा जवाब दिया है और कहा है कि उन्हें बादशाह को जवाब देने के लिए मुंह खोलने की जरूरत नहीं है। उनके फैन ही काफी हैं जो हर चीज पर बात कर सकते हैं। उन्होंने अपने गाली वाले अंदाज में अपने फैंस से बात करते हुए बादशाह का जवाब दिया। हनी सिंह को सोमवार को मुंबई में एक होली पार्टी में परफॉर्म करते देखा गया और यहीं उन्होंने बादशाह पर कटाक्ष किया। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा, हर कोई कहता है, रिप्लाई करो, रिप्लाई करो... मैं क्या रिप्लाई करूं... आप लोग तो उनके सारे कमेंट्स का बहुत अच्छे से रिप्लाई कर चुके हैं। मुझे मुंह खोलने की जरूरत है। ऐसा नहीं होता है। जैसे ही भीड़ ने उनके लिए तालियां बजाईं, गायक ने कहा, मुझे बोलने की जरूरत नहीं है। आप लोग खुद पागल हैं। हनी सिंह पागल हैं और उनके प्रशंसक भी पागल हैं। इसे भी पढ़ें: Taapsee Pannu के पति Mathias Boe आखिर कौन है? जब सफल भी नहीं थी एक्ट्रेस तब से उन्हें प्यार करते थे बैडमिंटन खिलाड़ी रैपर बादशाह ने क्या कहा? आपको बता दें कि हाल ही में बादशाह ने हनी सिंह पर कमेंट करते हुए कहा था, ''मुझे एक पेन और कागज दो। मैं तुम्हारे लिए एक गिफ्ट लाया हूं। मैं कुछ गाने लिखूंगा और तुम्हें दूंगा। पापा की वापसी तुम्हारे साथ होगी।'' Kalesh Controversy B/w Honey Singh and Badshah (Honey Singh Replied to Badshah) pic.twitter.com/o74t423bgS — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 25, 2024 Kalesh Between Badshah & Honey Singh Fans on Stage during Live Concert pic.twitter.com/M4VqSqLSc3 — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 19, 2024

प्रभासाक्षी 26 Mar 2024 3:03 pm

Punjab Kings के खिलाफ जीत के बाद इंटरनेट पर Virat Kohli का Anushka Sharma के साथ वीडियो कॉल, FLY KISS देते नजर आये खिलाड़ी

विराट कोहली ने सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ बल्ले से चमक बिखेरी और अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ आसान जीत दिलाई। उन्होंने 49 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: Taapsee Pannu के पति Mathias Boe आखिर कौन है? जब सफल भी नहीं थी एक्ट्रेस तब से उन्हें प्यार करते थे बैडमिंटन खिलाड़ी मैच जीतने के बाद, क्रिकेटर को मैदान से वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका और अकाय से बात करते देखा गया। विराट ने भी अपनी चतुराई का प्रदर्शन किया, क्योंकि उन्होंने कैमरे के अपने किनारे को बड़ी स्क्रीन पर रखा, जिससे ग्राउंड कैमरा उनके परिवार को कॉल पर कैप्चर नहीं कर सका। विराट द्वारा अपने परिवार को वीडियो कॉल करने का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हर तरफ से नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया आ रही है। इसे भी पढ़ें: Bollywood Holi Celebration । रंगीन रंगों से सजे नजर आए बॉलीवुड गलियारे, कुछ इस तरह सितारों ने मनाई होली । See Pics And Videos नेटिज़ेंस की प्रतिक्रिया कॉल ख़त्म करने से पहले, विराट को अपने परिवार को फ्लाइ किस देते हुए और 'आई लव यू' कहते हुए भी देखा गया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद, नेटिज़न्स अपने पसंदीदा स्टार क्रिकेटर पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए तत्पर थे। एक यूजर ने लिखा, ''उनके प्यारे एक्सप्रेशंस देखिए।'' दूसरे ने लिखा ''मैच के बाद अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो कॉल पर विराट कोहली। सबसे खूबसूरत पल!'' आरसीबी बनाम पीबीकेएस मैच के बारे में अधिक जानकारी विराट कोहली की प्रतिभा और दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर के फिनिशिंग टच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2024 की पहली जीत दिलाई। उन्होंने अंतिम ओवर में चार विकेट रहते हुए 177 रन के लक्ष्य का पीछा किया। जब कोहली आउट हुए, तब भी आरसीबी को अंतिम 24 गेंदों पर 47 रनों की जरूरत थी। हालांकि, विराट प्लेयर ऑफ द मैच बने। सीजन में अब तक दोनों पारियों में 98 रन बनाने के लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली। Virat Kohli on video call with his family. Look at his cute expressions #ViratKohli #RCBvsPBKS pic.twitter.com/PEdIpdWwQR — Satyam (@iamsatypandey) March 25, 2024

प्रभासाक्षी 26 Mar 2024 2:14 pm

Sidhu Moose Wala के भाई के जन्म पर क्यों मचा हुआ है हंगामा ? बलकौर सिंह ने Video शेयर कर पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Sidhu Moose Wala के भाई के जन्म पर क्यों मचा हुआ है हंगामा ?बलकौर सिंह ने Video शेयर कर पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मनोरंजन नामा 20 Mar 2024 11:00 am