कल होगी स्टार्टअप इंडिया की तेजस कार्यशाला
बड़वानी| जिले के युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार व नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से स्टार्टअप इंडिया के तहत गुरुवार को सुबह 10 बजे निजी रिसोर्ट में दो दिनी तेजस कार्यशाला होगी। डीपीआईआईटी, भारत सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाले आयोजन में स्टार्टअप पंजीयन, बिजनेस मॉडल, प्लानिंग, मार्केट रिसर्च, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग, सीड फंड, क्रेडिट गारंटी, पेटेंट, बौद्धिक संपदा, मुद्रा लोन, आयात-निर्यात नीति व गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पोर्टल की जानकारी विशेषज्ञ देंगे।
व्यापारी पर हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर | शहर में 20 मई को दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हॉकी और लोहे के पाइप से हमला कर पैर तोड़ने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। एएसपी पदमपुरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 20 मई को विश्वकर्मा सर्किल के पास एक व्यापारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। वारदात के बाद पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। सोमवार शाम को पुलिस ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र नेपालसिंह निवासी चूली और हेमराज सिंह निवासी मोढ़ा के रूप में हुई है।
20 साल में 150 रुपए बढ़ी खिलाड़ियों की खुराक राशि, महंगाई दर 260% बढ़ गई
भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के भत्ते में शिक्षा विभाग ने बीते 20 साल में महज 150 रुपए की बढ़ोतरी की है। साल 2005 में खिलाड़ियों को दैनिक भत्ता 100 रुपए मिलता था, जो साल 2019 में बढ़कर 150 रुपए और इसके 7 साल बाद फिर से 100 रुपए की बढ़ोतरी कर इसे 150 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए प्रतिदिन कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान की ओर से खिलाड़ियों के दैनिक खुराक भत्ते में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इन्हें सत्र 2026-27 से लागू करने की घोषणा की है। दरअसल, पिछले कई वर्षों से खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की ओर से बढ़ती महंगाई के बीच खुराक भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई जा रही थी। ऐसे में बढ़ी हुई राशि से खिलाड़ियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। यह सुविधा क्षेत्रीय, जिला और राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ प्रशिक्षण शिविरों व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पूर्व आयोजित शिविरों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी। शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पानेरी ने बताया कि बढ़ी हुई खुराक राशि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर भोजन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगी, जिससे उनका प्रदर्शन भी बेहतर हो सकेगा। भत्ते के रूप में मिलने वाली इसी राशि में खिलाड़ी को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात का भोजन करना होता है। इसके अलावा रहने की व्यवस्था भी इसी राशि में करनी होती है। खिलाड़ियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में यह सब मुमकिन ही नहीं है। सरकार इस भत्ते की राशि का बहाना करती है, जबकि इस राशि में एक समय का नाश्ता और भोजन मिलना भी मुश्किल है। ऐसे में ज्यादातर टूर्नामेंट्स में स्कूलों के कमरों में ही सोना पड़ता है।
व्यापार व बुनियादी समस्याओं को ले सीजीएम से मिले चेंबर के प्रतिनिधि
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसएल के नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं और व्यापारिक हितों को लेकर एक विस्तृत सुझाव पत्र सौंपा गया। मनोज चौधरी और महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि सिटी सेंटर में लीज राशि, रेंट और सर्विस चार्ज में 100 से 446 गुना तक की अप्रत्याशित वृद्धि की गई है। उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप इसमें सुधार करने का आग्रह किया। चेंबर अध्यक्ष ने उनको अवगत कराते हुए कहा कि अत्यधिक शुल्क और कड़े प्रतिबंधों के कारण यहां के स्थानीय व्यापारी शहर से पलायन करने पर विचार कर रहे हैं। चेंबर के महासचिव ने नियमों को बिजनेस-फ्रेंडली बनाने का प्रस्ताव रखा। पेयजल, पार्किंग, बिजली आिद समस्याओं पर चर्चा शहर में जर्जर हो रहे सिटी सेंटर के ब्लॉक बी, सी, ई के जर्जर विद्युत पैनलों को बदलने, पेयजल आपूर्ति सुधारने और सेक्टर-9 से चंद्रपुरा सड़क का पुनर्निर्माण की मांग रखी गई। अल्पना सिनेमा हॉल को डिमॉलिश कर वहां पार्किंग बनाने की मांग की गई।
प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडियों में विक्रय होने वाली कृषि उपज पर मंडी शुल्क में 0.50% वृद्धि किए जाने के कैबिनेट निर्णय का व्यापारियों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस फैसले का सीधा असर कृषि व्यापार और किसानों दोनों पर पड़ेगा। मध्य प्रदेश सकल अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी महासंघ के अनुसार मंडी शुल्क बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने में भी कठिनाई आ सकती है। व्यापारियों का तर्क है कि अतिरिक्त शुल्क का भार अंततः किसानों पर ही पड़ेगा, जिससे कृषि उपज की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित होगी। व्यापारियों ने यह भी कहा कि देश के अधिकांश कृषि उत्पादक राज्यों में मंडी शुल्क 1% या उससे कम है। ऐसे में मध्य प्रदेश में शुल्क बढ़ने से यहां के व्यापारियों को अन्य राज्यों के व्यापारियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने सरकार से मांग की है कि मंडी शुल्क बढ़ाने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और इसे वापस लिया जाए। उनका कहना है कि यह निर्णय कृषि व्यापार को प्रभावित करने के साथ-साथ किसानों के हितों पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है।
चंडीगढ़ की मंडियों में कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के सुधार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब मंडी लाइसेंस लेने के लिए व्यापारियों को बैंक गारंटी या कैश सिक्योरिटी जमा नहीं करानी होगी। इसके साथ ही लाइसेंस की वैधता अवधि 3 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी गई है। प्रशासक की मंजूरी के बाद पंजाब एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट रूल्स, 1962 के नियम 17 और 21 में संशोधन लागू कर दिया गया है। यह बदलाव पंजाब मंडी बोर्ड की तर्ज पर किया गया है। व्यापार शुरू करना होगा आसान नए नियमों के तहत मंडी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले कारोबारियों को अब किसी प्रकार की वित्तीय सिक्योरिटी जमा नहीं करनी पड़ेगी। इससे व्यापार शुरू करने में आने वाली शुरुआती आर्थिक बाधाएं कम होंगी और छोटे व नए कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से लाइसेंसिंग प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और कारोबारी-अनुकूल बनेगी। लाइसेंस नवीनीकरण का झंझट भी खत्म पहले मंडी लाइसेंस की वैधता केवल 3 वर्ष होती थी, जिसके बाद कारोबारियों को नवीनीकरण के लिए प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। अब लाइसेंस सीधे 10 वर्षों तक वैध रहेगा। इससे व्यापारियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने और कागजी कार्रवाई से राहत मिलेगी। कृषि व्यापार को मिलेगा बढ़ावा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड का मानना है कि नए नियमों से चंडीगढ़ की रेगुलेटेड मंडियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और अधिक कारोबारी कृषि व्यापार से जुड़ सकेंगे। विभाग के अनुसार यह कदम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने और कृषि विपणन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासनिक औपचारिकताएं कम होने से न केवल मौजूदा व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि युवा और नए उद्यमियों के लिए भी कृषि कारोबार के क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे।
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। पटाखा गोदाम में आग लगने से बच्चे समेत 4 की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में पटाखा गोदाम में आग,बच्चे समेत 7 की मौत जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर झुलस गए। जिन्हें SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. अफसरों के निजी फोन का बिल नहीं भरेगी सरकारराजस्थान में निजी फोन का बिल सरकार के नाम पर फाड़ने वाले सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने सख्ती की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक गाइडलाइन जारी कर निजी फोन के बिलों के भुगतान पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें 3. व्यापारी की जेब में बम की तरह फटा चाइनीज मोबाइलजोधपुर में किराना व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक बम की तरह ब्लास्ट हो गया। इसके बाद मोबाइल में आग लग गई। व्यापारी के घुटने के ऊपर (जांघ) का हिस्सा और हाथ की अंगुलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। चमड़ी तक उधड़ गई है। पूरी खबर पढ़ें 4. सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी, 6 महिलाओं की किडनी फेलकोटा के बाद बीकानेर के PBM हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक-एक कर 6 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। उनकी किडनी फेल हो गई। पूरी खबर पढ़ें 5. रोडवेज बस में 70 में से 68 यात्री बिना टिकटझालावाड़ रोडवेज डिपो की एक बस में फ्लाइंग टीम की जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाली अनियमितता सामने आई है। कोटा से झालावाड़ आ रही इस बस में सवार 70 में से 68 यात्री बिना टिकट सफर करते पाए गए। पूरी बस में केवल 2 यात्रियों के पास ही वैध टिकट थे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. शिक्षामंत्री बोले-किरोड़ी बेईमान हैं, तो मैं भी ईमानदार नहींकृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर कांग्रेस नेताओं के आरोप पर मंत्री मदन दिलावर ने कहा-अगर किरोड़ी लाल मीणा बेईमान हैं, तो फिर मदन दिलावर कभी ईमानदार हो ही नहीं सकता है। विपक्ष को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 7. पुलिस हिरासत में चलती ट्रेन से कूदा तस्करझालावाड़ में पुलिस हिरासत में नशा तस्करी का एक आरोपी चलती ट्रेन से कूद गया। गिरते ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना भवानीमंडी स्टेशन से पहले धुआंखेड़ी स्टेशन के पास हुई। आरोपी को कोटा से भवानीमंडी ले जाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें 8. राजस्थान में 141 RPS अफसरों के ट्रांसफरपुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार रात एक आदेश जारी कर 141 आरपीएस (राजस्थान पुलिस सेवा) अफसरों के तबादले किए है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी लिस्ट में कई DYSP को इधर-उधर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. सांड की मौत, जेसीबी पर शव यात्रा निकाली खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम के मसवासी गांव में मंगलवार सुबह एक बूढ़े सांड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव यात्रा निकालकर वैदिक मंत्रों के साथ पूरे विधि-विधान से दफनाया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. मंगलवार को मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना10 जून को राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थनाएं की जाएंगी।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झालावाड़ ने एवरग्रीन मोटर्स शोरूम, झालावाड़ और एवरग्रीन मोटर्स सर्विस सेंटर, कोटा के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी मानते हुए परिवादी को कुल 2.70 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति, मानसिक संताप और परिवाद व्यय देने का आदेश दिया है। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ईश्वरी लाल वर्मा और सदस्य वीरेन्द्र सिंह रावत ने रेलवे स्टेशन रोड निवासी पीड़ित जोनसन टी. सेम द्वारा प्रस्तुत परिवाद को स्वीकार किया। आयोग ने एवरग्रीन मोटर्स, झालावाड़ और कोटा को 45 दिनों के भीतर परिवादी को आर्थिक क्षति के रूप में 2 लाख रुपए, मानसिक संताप के लिए 50 हजार रुपए और परिवाद व्यय के रूप में 20 हजार रुपए का भुगतान करने का निर्देश दिया है। परिवादी ने आयोग को बताया कि उन्होंने 6 फरवरी 2022 को एवरग्रीन मोटर्स, झालावाड़ से महिंद्रा एक्सयूवी-700 वाहन खरीदा था। 27 अक्टूबर 2024 को कोटा से झालावाड़ आते समय मोड़क के पास अचानक एक जानवर सामने आ जाने से उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना की सूचना टोल फ्री नंबर पर देने के बाद, वाहन को टोइंग के जरिए झालावाड़ स्थित शोरूम एवं सर्विस सेंटर ले जाने के बजाय सीधे कोटा स्थित एवरग्रीन मोटर्स सर्विस सेंटर पहुंचाया गया। परिवादी का आरोप था कि वाहन खरीदते समय उन्हें यह आश्वासन दिया गया था कि वाहन से संबंधित सभी सेवाएं एवं सुविधाएं झालावाड़ स्थित शोरूम पर उपलब्ध रहेंगी और किसी भी कार्य के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके बावजूद वाहन की मरम्मत के लिए उन्हें बार-बार कोटा जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान, समय की बर्बादी और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सुनवाई के दौरान, आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलें और प्रस्तुत साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद विपक्षी पक्ष द्वारा सेवा में कमी और उपभोक्ता के साथ अनुचित व्यापार व्यवहार करने की बात को सही पाया।
बुलंदशहर में ईंट व्यापारी से मारपीट, लूट का आरोप:पीड़ित ने एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग
ककोड़ थाना क्षेत्र के एक ईंट व्यापारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत दी है। व्यापारी ने कुछ लोगों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, यह घटना 8 जून को हुई थी। वह ईंटों की बिक्री के लगभग डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने साथी के साथ वापस लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़ित के पास से नकदी, एक बाइक और एक कार छीन ली। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को लूटी गई नकदी, बाइक और कार बरामद कर ली है। साथ ही, एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष के कुछ लोग और उनके परिचित लगातार उस पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि वह समझौता करता है, तो इससे गलत संदेश जाएगा। उनका मानना है कि भविष्य में आरोपी अन्य लोगों के साथ भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इसी कारण वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।
कैनविज घोटाला- निवेशकों का गुस्सा फूटा:15 जून से कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन की चेतावनी
बरेली में कैनविज क्रेडिट कोऑपरेटिव कंपनी में निवेश की गई रकम वापस न मिलने से परेशान निवेशकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। उन्होंने मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही कार्रवाई की स्थिति सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। निवेशकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो वे 15 जून से कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरना और आमरण अनशन शुरू करेंगे। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी संचालकों और एजेंटों ने लोगों को कम समय में धनराशि दोगुनी करने और आकर्षक ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए निवेश कराए थे। मध्यमवर्गीय परिवारों को निशाना बनाया पीड़ितों का कहना है कि कई बार शिकायतें दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कई मामलों में तो उन्हें मुकदमों की प्रगति की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। पीड़ितों की ओर से आवाज उठा रहे सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि कंपनी से जुड़े लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों और मध्यमवर्गीय परिवारों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर निवेश कराया। सुरेंद्र कुमार ने दावा किया कि घोटाले की वास्तविक राशि मीडिया में सामने आ रहे आंकड़ों से कहीं अधिक हो सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव के कारण कई परिवार गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाई जाए सुरेंद्र कुमार ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। आरोपितों और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कराई जाए, ताकि पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाई जा सके। पीड़ितों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि मामले में दर्ज मुकदमों की स्थिति सार्वजनिक की जाए, आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और निवेशकों की फंसी हुई रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। शिकायत के दौरान के पी सिंह, प्रमोद कुमार, अनुज भारती, सूरजपाल, ज्ञानप्रकाश, सक्सेना, मिश्री लाल, वीरेंद्र पाल, पवन सक्सेना, सुरेंद्र, अमन पटेल, विमला देवी, सपना सिंह, दुलारो देवी, पूनम, रामलली, अंकित पटेल, कमल कुमार, आरती, लता पटेल और पंकज त्रिपाठी सहित कई अन्य निवेशक मौजूद थे।
इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से हुई लूट का जबलपुर पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए रुपए, चाकू, मोबाइल और दो टू-व्हीलर जब्त की गई है। घटना माढ़ोताल थाना के हाइवे से लगी सर्विस रोड की है। यहां 7 जून को व्यापारियों के आंखों में मिर्च झोंककर उनके पास रखे 2 लाख रुपए लूटे गए थे। वारदात का मास्टरमाइंड इंदौर में ही रहने वाला व्यापारियों का दोस्त ही था, उसी ने जबलपुर से 500 किलोमीटर दूर इंदौर में बैठकर फोन के जरिए दोस्तों को गाइड करते हुए लूट कराई थी। व्यापार की उधारी लेने गए थे जबलपुर दरअसल, इंदौर निवासी अभय कुमार सिंह ने माढ़ोताल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि व्यापार की उधारी लेने के लिए दोस्त लखन चौरसिया के साथ जबलपुर आया था। इंदौर में ही उसका एक दोस्त पीयूष पटेल रहता है। पीयूष जबलपुर का ही रहने वाला है। उसने कहा था कि जीजा पाटन बायपास में रहते हैं, उनके घर जाकर रूक सकते हैं। दोनों व्यापारी उनके घर गए और रुक गए। फिर पीयूष के जीजा की एक्सिस बाइक लेकर दोनों मझौली गांव गए। वहां वीरेंद्र कुमार नेमा से व्यापार के उधारी के 2 लाख रुपए लेकर जबलपुर वापस पीयूष के जीजा के घर आ गए। उसी दिन पीयूष ने फोन किया कि मेरा एक सामान एक लड़का लेकर आ रहा है, उसे साथ में ले आना। एक लड़का बाइक से पाटन बायपास आया, और एक पैकेट दिया, जिसे अभय ने अपने पास रख लिया। लड़के ने दोनों को बस स्टैंड छोड़ने की बात कही व्यापारी इंदौर वापस जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पैकेट लेकर आए लड़के ने उन दोनों को बस स्टैंड तक छोड़ देने के बात कही। दोनों लड़के की बाइक पर बैठ गए। बाइक सवार व्यापारियों को सर्विस लाइन से होते ले जा रहा था। 7 जून को शाम लगभग 7.30 बजे एक सफेद रंग की एक्टिवा में 3 अज्ञात लड़के आए और दोनों व्यापारियों के ऊपर मिर्च पावडर फेंक दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। व्यापारी संभल पाते, तब तक तीनों बदमाशों ने चाकू की नोक पर बैग मे रखे 2 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। उनके साथ बाइक चला रहा लड़का राजेंद्र भी भागने लगा, उसे अभय और लखन ने मिलकर पकड़ लिया। रिपोर्ट पर धारा 309(6) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया। मास्टरमाइंड पीयूष अब भी फरार मंगलवार की सुबह मुखबिरों से पता चला कि घटना के वक्त पीयूष पटेल का दोस्त राजेंद्र पटेल भी मोटर साइकिल पर दीनदयाल बस स्टैंड जाता हुआ देखा गया था। पुलिस ने राजेंद्र पटेल से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इंदौर में रहने वाले पीयूष पटेल के कहने पर ही वारदात को अंजाम दिया। इसमें साथी आलोक पांडे, रोहित उर्फ रोहन ठाकुर , शरद बेन, बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना शामिल थे। पुलिस ने चंद घंटों में ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि, मास्टरमाइंड पीयूष अभी फरार है। नाम पता गिरफ्तार आरोपी
शेखपुरा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में प्रखंड और जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शेखपुरा प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक विजय सम्राट भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंद्रावली पासवान ने की, जबकि पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी प्रेमा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। ''जनता की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से धरना -प्रदर्शन'' धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय सम्राट ने बताया कि यह राज्यव्यापी कार्यक्रम है, जिसके तहत पूरे बिहार के साथ-साथ शेखपुरा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती आपराधिक घटनाओं, लूट, हत्या, चोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सम्राट ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई - पूर्व विधायक उन्होंने यह भी कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई है। विजय सम्राट ने बताया कि कई विभागों के कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है, और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि जनता अब जागरूक हो चुकी है। यदि एक माह के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन के बाद 17 जून को जिला मुख्यालय पर भी व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस धरना-प्रदर्शन में जनार्दन यादव, बेचू खान, आलोक कुमार, विद्यानंद चौहान, विजय पासवान, रामदेवी यादव, शंभू यादव, ज्ञान प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी (आईटी) विभाग ने दुनिया भर में बसे बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की है। आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा ने एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। यह प्लेटफॉर्म देश और विदेश में रहने वाले बिहार मूल के लोगों को बिहार में निवेश, रोजगार, स्टार्टअप, शिक्षा और विकास से जुड़ी जानकारियों से जोड़ेगा। दुनियाभर के बिहारियों को एक मंच पर लाने की कोशिश मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा, आज लाखों बिहारी देश और विदेश के अलग-अलग हिस्सों में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कई लोग बड़े उद्योगों, तकनीकी कंपनियों, शिक्षा, चिकित्सा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सरकार चाहती है कि उनका अनुभव और ज्ञान बिहार के काम आए। इसी उद्देश्य से यह डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। बिहार में निवेश के अवसरों की मिलेगी जानकारी इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रवासी बिहारियों को राज्य में उपलब्ध निवेश और कारोबार के अवसरों की जानकारी मिलेगी। जो लोग बिहार में उद्योग लगाना चाहते हैं या किसी परियोजना में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें जरूरी जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे बिहार में नए उद्योग लगेंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। युवाओं को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मंत्री ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों और शहरों में काम कर रहे बिहारी विशेषज्ञ अपने अनुभव और ज्ञान को बिहार के युवाओं के साथ साझा कर सकेंगे। इससे छात्रों, स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं और नए उद्यमियों को काफी फायदा होगा। यह मंच शिक्षा, तकनीक, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का काम करेगा। स्टार्टअप और नए उद्यमों को होगा लाभ नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिहार के स्टार्टअप्स को देश-विदेश के विशेषज्ञों और निवेशकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इससे नए विचारों को आगे बढ़ाने और व्यवसाय का विस्तार करने में मदद मिलेगी। ऑनलाइन पंजीकरण की होगी सुविधा इस प्लेटफॉर्म पर बिहार मूल के लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के दौरान वे अपने काम, अनुभव और विशेषज्ञता की जानकारी साझा करेंगे। इसके आधार पर उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार के लोगों ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यदि उनके अनुभव, ज्ञान और संसाधनों को राज्य के विकास से जोड़ा जाए तो बिहार को नई दिशा और नई गति मिल सकती है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म उसी सोच का हिस्सा है।
गिरावट से उबरा Share Bazaar, Sensex 395 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
Share Market Update News : 2 दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 394.50 (0.53 प्रतिशत) अंक उछलकर 73918.76 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 119.10 ...
चंडीगढ़ में पंजाब सरकार द्वारा नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्मानित किया। इस मौके उन्हें सीड ग्रांट के चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप है। जब उनकी पार्टी राजनीति में आई थी तो इसका भी विरोध हुआ था, लेकिन आज पार्टी के 92 विधायक हैं, हमारे कई नेता पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवारों को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। सीएम की स्पीच को 3 प्वाइंट में जानिए कहते थे एक साल नहीं चलेंगे : सीएम ने कहा कि किसी भी नए स्टार्टअप का शुरुआत में विरोध होता है। बाद में पूरी दुनिया असेप्ट कर लेती। जब वे राजनीति में आए तो कहा कि राजनीति में आ गए हैं और चुनाव लड़ रहे हैं, कहते थे एक साल नहीं चलेंगे। लेकिन पार्टी लगातार आगे बढ़ी और अब 2027 में आ गए, अगले साल 2032 में चले आए। आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप है। यह उस समय आया जब राजनीति चंद परिवारों तक तक सीमित रह गई थी। पार्टियों ने अपनी पांच-पांच साल की बारियां बांटी हुई थी। तब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बना।। पार्टी क झाड़ू चुनाव चिन्ह रखा। चन्नी, बादल समेत कई नेताओं को हराकर पहुंचे : सीएम ने कहा कि उनके कई विधायक कई बड़े नेताओं को हराकर विधानसभा में पहुंचे है। पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी दोनों सीटो, अमरिदंर सिंह और प्रकाश सिंह बादल परिवार सहित, हरचरण सिंह बराड़, राजिंदर कौर भट्ठल सहित कई बड़े राजनीतिक परिवारों के उम्मीदवारों को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक स्टार्टअप है। आज ऐसे लोग भी जिला परिषद के चेयरमैन, नगर काउंसिल प्रधान और मेयर बने हैं, जिनके बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा था। प्रिंसिपल बन गई, लुधियाना की मेयर: सीएम ने लुधियाना में एक शिक्षिका सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करती थी। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुई, पार्टी ने उसे पार्षद की टिकट दी। और बाद में वह लुधियाना मेयर बन गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विचार तभी सफल होता है जब वह सच्चाई और लोगों के भरोसे पर आधारित हो। अंडे की किस्मत में टूटना लिखा होता है। अंडा बाहर की फोर्स से टूटता है तो जिंदगी खत्म होती है, जबकि अंदर से टूटे तो जिंदगी शुरू हो जाएगी। नया रास्ता बनाने का लोग विरोध करते हैं। कुछ नया करने. की कोशिश करे।
गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के नामजद आरोपी कमलेश चौधरी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद व्यापारियों ने राहत महसूस की है। व्यापार मंडल और स्वर्ण व्यवसायी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को धन्यवाद पत्र सौंपा और पुलिस कार्रवाई की सराहना की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुड्डू केसरी ने बताया कि विनीत राय हत्याकांड के बाद व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा था। उन्होंने पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि एक आरोपी के मुठभेड़ में मारे जाने से व्यापारियों का मनोबल बढ़ा है। कठोर कार्रवाई की मांग हालांकि, केसरी ने यह भी कहा कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक व्यापारियों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं होगी। सर्राफा व्यापारी महामंत्री संतोष शर्मा ने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे व्यापारी समाज को प्रभावित किया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से फरार आरोपियों के खिलाफ जल्द और कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो सके। व्यापारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस शेष आरोपियों को भी जल्द कानून के दायरे में लाएगी।
रायबरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायकों के साथ मिलकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्च निकाला और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक चला। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सपा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी लगातार बढ़ती महंगाई, पेपर लीक और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर सरकार की उदासीनता का विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है। यादव ने कहा कि पिछले दो महीनों में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दाम तीन बार बढ़ाए गए हैं। उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया, जिसमें सरकारी भर्तियों के पेपर लीक होना एक बड़ी समस्या है। वीरेंद्र यादव ने बताया कि इन नीतियों के कारण पटरी दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है और कई दुकानें बंद हो गई हैं, जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है। वीरेंद्र यादव ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और लोकसभा चुनाव 2029 में जनता अपने मतों का प्रयोग कर इस 'जनविरोधी' भाजपा सरकार को सत्ता से हटा देगी और 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
बाड़मेर में व्यापारी पर हॉकी और लोहे के पाइप से हमला कर पैर तोड़ने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां दोनों को 2 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि 20 मई को दिनदहाड़े युवकों ने एक व्यापारी से रुपए लेन-देन को लेकर मारपीट की थी। एएसपी पदमपुरी ने बताया- 20 मई को एक युवक के साथ में दो बदमाशों ने मारपीट की थी। पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। सोमवार शाम को चंद्र प्रकाश पुत्र नेपालसिंह निवास चूली, और हेमराज सिंह निवासी मोढ़ा को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल आरोपियों को मौका तस्दीक करने के साथ पूछताछ की जाएगी। यह था मामला पुलिस ने बताया- माहेश्वरी भवन के पास निवासी प्रवीण अग्रवाल (42) पुत्र रामकिशोर 20 मई को सुबह करीब 11 बजे विश्वकर्मा सर्किल के पास कुछ काम से आए थे। इस दौरान वहां पर दो बदमाशों ने उस पर हॉकी, सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे व्यापारी के दोनों पैर टूट गए। वहीं हाथ का अंगूठा टूट गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तभी मौके से बदमाश भाग गए। लोगों ने लहुलुहान हालात में बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए थे। ------------------------------------------------------- पढ़ें इससे जुड़ी खबर… ऑनलाइन गेमिंग के विवाद में व्यापारी के पैर तोड़े:हॉकी और लोहे के पाइप से घेरकर पीटा, आसपास के लोग आए तो छोड़ कर भागे
उन्नाव में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से यह ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसमें व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य वर्गों के लिए कई बीमा योजनाएं उपलब्ध हैं, लेकिन जीएसटी पंजीकृत व्यापारी अभी भी ऐसी सुविधाओं से वंचित हैं। व्यापार मंडल ने सभी जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा की मांग की, ताकि बीमारी या आकस्मिक स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। दूसरी प्रमुख मांग के रूप में, व्यापार मंडल ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक के अग्नि एवं दुर्घटना बीमा की व्यवस्था करने को कहा। उनका तर्क था कि आगजनी जैसी घटनाओं से व्यापारियों को भारी नुकसान होता है, इसलिए सरकार को इस संबंध में एक विशेष योजना लागू करनी चाहिए। ज्ञापन में जीएसटी और आयकर विभागों द्वारा विलंब से कर जमा करने पर लगाए जाने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को कम करने की भी मांग की गई। श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार जहां जमा धनराशि पर कम ब्याज देती है, वहीं व्यापारियों से 18 प्रतिशत की दर से शुल्क वसूला जाता है। इसे घटाकर 9 प्रतिशत करने का आग्रह किया गया है। व्यापारियों ने विभिन्न विभागों में लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन विभागों में आजीवन लाइसेंस की व्यवस्था लागू हो चुकी है, उसी तर्ज पर अन्य विभागों में भी लाइसेंस को आजीवन मान्यता दी जाए। इससे व्यापारियों को बार-बार नवीनीकरण की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। ज्ञापन में विभागीय सर्वे, छापेमारी और सैंपलिंग के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग शामिल है। व्यापार मंडल का कहना है कि आयकर, जीएसटी और अन्य विभागों के अधिकारी बिना स्पष्ट पहचान के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचते हैं, जिससे भ्रम और उत्पीड़न की स्थिति पैदा होती है।
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त
पश्चिम एशिया में जारी तनावों पर अस्थायी विराम के बीच वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।
भरतपुर के गंगा मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। गंगा मंदिर के चारों तरफ ऐतिहासिक दुकानें हैं। उन दुकानों के बाहर व्यापारियों ने पक्का निर्माण कर उसके ऐतिहासिक रूप को ढक दिया था। वापस दुकानों को ऐतिहासिक रूप देने के लिए दुकानों के आगे बने पक्के निर्माण तोड़े जा रहे हैं। दुकानों के ऐतिहासिक रूप अतिक्रमण से ढका नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि गंगा मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। जिसके लिए मंदिर के नीचे चारों तरफ बनी दुकानों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। दुकानों के आगे व्यापारियों ने पक्के निर्माण कर लिए थे। जिसके कारण दुकानों का ऐतिहासिक स्वरूप ढक गया था। कई व्यापारियों ने मांगा समय दुकानों को वापस ऐतिहासिक रूप देने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। कुछ दुकानों के मालिक खुद ही पक्के निर्माणों को तोड़ रहे हैं। कुछ दुकानों को नगर निगम के बुलडोजर द्बारा तोड़ा गया है। कई व्यापारी ऐसे हैं जिन्होंने निर्माण को तोड़ने के लिए समय मांगा है।
सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के बाहर मंगलवार सुबह सौ से ज्यादा छोटे-बड़े व्यापारियों ने अचानक गेट नंबर 1 और 2 बंद किए जाने के विरोध में धरना दिया। दुकानदारों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के गेट बंद करने से उनकी बिक्री पूरी तरह ठप हो गई है और आजीविका पर संकट आ गया है। हालांकि, पुलिस की समझाइश और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद व्यापारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कुबेरेश्वर धाम पर भरोसा कर कर्ज लेकर और अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी लगाकर यहां दुकानें खोली थीं। उनका आरोप है कि प्रबंधन ने बिना किसी ठोस कारण के अचानक दोनों मुख्य गेटों पर ताला लगा दिया है। इससे श्रद्धालुओं का आवागमन अन्य रास्तों से होने लगा है और इन गेटों के सामने सन्नाटा पसरा हुआ है। देखिए प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें… 'नाम बड़ा होने पर स्थानीय लोगों को किया दरकिनार'नाराज दुकानदारों ने कहा कि कुबेरेश्वर धाम की स्थापना और श्रद्धालुओं की सेवा में सीहोर के स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब जब धाम का नाम बड़ा हो गया है, तो छोटे व्यापारियों को दरकिनार किया जा रहा है। कई दुकानदारों ने दुकानों में लाखों रुपये का सामान भरा था, जो अब ग्राहकों के न आने से खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रबंधन बोला- कावड़ यात्रा की तैयारी के लिए बंद किए गेटव्यापारियों के विरोध और आरोपों पर वितलेश सेवा समिति के पदाधिकारी समीर शुक्ला ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि आगामी कावड़ यात्रा की तैयारियों के लिए परिसर में कॉरिडोर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे, इसी वजह से फिलहाल इन दोनों गेटों को बंद किया गया है। ज्ञापन सौंपने के बाद खत्म किया धरनाशुरुआत में व्यापारियों ने चेतावनी दी थी कि जब तक दोनों गेट दोबारा नहीं खोले जाते, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मामले में मंडी थाना प्रभारी सुनील मैहर ने बताया कि व्यापारी गेट खोलने की प्रमुख मांग को लेकर अड़े थे। पुलिस और प्रशासन ने उनसे चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने अपना मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा और धरना समाप्त कर दिया।
ओमान तट के पास व्यापारी तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू
भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई ने ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर एक त्वरित और सफल बचाव अभियान को अंजाम दिया है
जालंधर के न्यू ज्वाहर नगर में मंगलवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह मौके पर पहुंची और घर में दस्तावेजों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पंजाब में कई जगहों पर भी ईडी की रेड की गई है। हालांकि, संबंधित व्यापारी और CA को लेकर अभी तक पुलिस या ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। रेड के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जालंधर के दो नेताओं के घर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना मिली है। इससे पहले ईडी जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर भी छापेमारी कर चुकी है। एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
पंजाब में एक बार फिर ईडी एक्टिव हो गई। आज फिर से रेड चल रही है। यह दावा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है - घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे। पंजाब ही ED पार्टी का खेल खत्म करेगा इसी तरह आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रेसिडेंट सुशील कुमार गुप्ता का भी ईडी को लेकर बयान बाया है। उन्होंने केजरीवाल की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि ED पार्टी का खेल खत्म करने की शुरुआत पंजाब ही करेगा । हिंदुओं को बर्बाद करने पर तुले ED Party वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि - ED Party पंजाब के हिंदू व्यापारियों के मन में डर बिठाना चाहती है। कितने शर्म की बात है हिंदुओं के वोट मांगते हैं और हिंदुओं को ही बर्बाद करने पर तुले हैं ED Party वाले।
व्यापारी पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:हिण्डोली में वारदात में इस्तेमाल कार-कुल्हाड़ी बरामद
बूंदी जिले की हिण्डोली थाना पुलिस ने एक व्यापारी पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार और कुल्हाड़ी भी बरामद की है। यह मामला 30 मई का है, जब फरियादी नरेश कुमार ने हिण्डोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 5-7 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के लिए थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।इस टीम ने 7 जून को मुख्य आरोपी मुकट बिहारी उर्फ मुकट (28) निवासी धनपुरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार और कुल्हाड़ी जब्त की गई। अन्य आरोपियों की तलाश जारीपुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी तथा सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव, सहायक उपनिरीक्षक भागचंद, आरटी लोकेश, कॉन्स्टेबल सुनील और कॉन्स्टेबल कालूराम की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
व्यापारियों की 125 शिकायतों का निपटारा, लंबित मामलों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश
भास्कर न्यूज | जालंधर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासनिक परिसर में हुई बैठक में बताया कि विभिन्न विभागों ने व्यापारियों व दुकानदारों की कुल 125 शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित किया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम आयुक्त संदीप ऋषि भी मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर के अनुसार पी.एस.टी.सी. पोर्टल पर दर्ज शिकायतें पुलिस, स्थानीय सरकारों, जिला उद्योग, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, श्रम, बिजली, मंडी बोर्ड, पी.डब्ल्यू.डी., माल विभाग, ग्रामीण विकास, कर तथा आबकारी सहित अन्य विभागों से संबंधित थीं। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान वरजीत वालिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निपटारा बुधवार तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने व्यापारियों की सुविधा के लिए पंजाब ट्रेडर्स कमीशन बनाया है और प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठकें कर मुद्दों के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, एस.डी.एम. शुभी आंगरा व शायरी मल्होत्रा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम सुमनदीप कौर, सहायक कमिश्नर (जनरल) बादलदीन, पंजाब राज्य विकास कमीशन के सदस्य आशुतोष, ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य हरिंदरपाल सिंह मनोचा व इंदरवंश सिंह उपस्थित रहे।
बूटकैंप में 150 से अधिक छात्रों ने सीखे स्टार्टअप और डिजाइन के गुर
भास्कर न्यूज़ | लुधियाना लुधियाना के गिल पार्क स्थित गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में एआईसीटीई-एमओई एसबीआई फाउंडेशन के प्रायोजन व वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से पांच दिवसीय आईडीई बूटकैंप एडिशन-3, फेज-2 आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार 49 पंजीकृत टीमों में से 39 टीमों के 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सेहजपाल सिंह के साथ राजकिरण पुंड, अंकुश गवरी और डॉ. अरविंद ढींगरा उपस्थित रहे। अंकुश गवरी ने बताया कि यह श्रृंखला का तीसरा संस्करण है, जिसके अंतर्गत अब तक 10,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और वर्तमान संस्करण में 6,000 छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। राजकिरण पुंड ने इसे प्रायोगिक कार्यशाला बताया, जबकि डॉ. अरविंद ढींगरा ने इसे नवाचार व सहयोग को बढ़ावा देने वाला मंच कहा। बूटकैंप के दौरान प्रतिभागियों को वाधवानी फाउंडेशन पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया। डॉ. अति प्रिये ने “एर्गोनॉमिक्स के साथ डिजाइनिंग” और उत्पाद डिजाइन के लिए एआई टूल्स पर सत्र लिया। अंकुश गवरी ने आईपीआर, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और सरकारी वित्तपोषण अवसरों पर जानकारी दी। समापन पर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और परियोजनाओं का मूल्यांकन डॉ. आरएससेठी, अनीमा मिश्रा, डॉ. मृगेन्द्र सिंह बेदी तथा रविंदर देव ने किया।
जिला मुख्यालय के मुख्य कमर्शियल हब और बैंकों के बाहर इन दिनों एक अलग ही हलचल है। बैतूल के व्यापारिक गलियारों में कैश संकट की आहट साफ महसूस की जाने लगी है। शहर के आर्थिक पहिये की रफ्तार अचानक सुस्त होने लगी है। बाजारों में रोटेशन के लिए जरूरी नकदी (कैश) की भारी किल्लत खड़ी हो गई है। हालात यह हैं कि यदि किसी व्यापारी को अपने व्यापारिक लेनदेन या भुगतानों के लिए बड़ी रकम की आवश्यकता है, तो वह सीधे चेक देकर या विड्रॉल फॉर्म भरकर तुरंत कैश नहीं निकाल सकता। बैंकों ने अघोषित रूप से व्यापारियों को साफ कह दिया है। बड़ी रकम चाहिए, तो पहले बताना पड़ेगा। इस एडवांस सूचना के बाद भी व्यापारियों को राशि के लिए दो से तीन दिन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस कैश संकट का सबसे सीधा और बड़ा असर कृषि उपज मंडी में देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के पास पर्याप्त नकदी नहीं है। 2 लाख रुपए से अधिक की उपज बेचने वाले किसानों को मजबूरन आरटीजीएस के माध्यम से डिजिटल भुगतान की पर्ची थमाई जा रही है। वहीं किसानों का कहना है कि खाद, बीज लेने के लिए नकदी की जरूरत होती है। इसलिए वे नकदी की मांग करते हैं। इस अचानक पैदा हुए नकदी संकट के पीछे की कड़ियों को जोड़ने पर पता चलता है कि इसका कनेक्शन वैश्विक परिस्थितियों से है। अमेरिका- ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हुआ है। इससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से देशव्यापी स्तर पर कैश का फ्लो प्रभावित हुआ है। बैंकों के पास पीछे से ही नई करेंसी और पर्याप्त कैश नहीं आ रहा है। इसके चलते उन्हें स्थानीय स्तर पर सीमित भुगतान करना पड़ रहा है। पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि, कृषि उपज मंडी, बैतूल प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि बैंकों से व्यापारियों को पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं मिल पा रहा है। हमें किसी भी बड़ी रकम के भुगतान या निकासी के लिए दो से चार दिन पहले बैंक को सूचित करना होता है। तब जाकर वह राशि उपलब्ध हो पाती है। यही कारण है कि मंडी में व्यापारियों को आरटीजीएस का सहारा लेना पड़ रहा है। जैसे ही बैंकों से कैश की व्यवस्था सामान्य होगी, हम फिर से नकद भुगतान शुरू कर देंगे। वर्तमान में पीक सीजन के कारण कैश की डिमांड अचानक बहुत ज्यादा बढ़ी है। आरबीआई स्तर से ही कैश सप्लाई की समस्या आ रही है। यह दिक्कत अकेले बैतूल जिले में नहीं है। हर जगह बनी हुई है। जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। -कपिल येवले, एसबीआई बैंक मैनेजर, बैतूल
नाबालिग की आपबीती:'मां' बनकर आई महिला ने खोली देह व्यापार और मानव तस्करी के नेटवर्क की परतें
उत्तर प्रदेश के सीतापुर की 15 वर्षीय एक नाबालिग की आपबीती ने कथित मानव तस्करी, देह व्यापार और लुटेरी दुल्हन जैसे संगठित अपराधों के एक ऐसे नेटवर्क की ओर इशारा किया है, जिसकी जांच कई राज्यों तक पहुंच सकती है। सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, जब खुद को पीड़िता की मां बताकर उसे ले जाने पहुंची महिला की कहानी बाल कल्याण समिति की जांच में झूठी निकली। लड़की 5 पांच महीने में पांच राज्यों में बेची गई लेकिन तस्करों ने पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी। मामले के अनुसार, मां की मौत के बाद शराब की लत में डूबे पिता की मारपीट से परेशान होकर किशोरी फरवरी 2026 में घर छोड़कर दिल्ली पहुंच गई। पिता ने 2 फरवरी 2026 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दिल्ली में उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने काम दिलाने का भरोसा देकर जम्मू-कश्मीर भेज दिया। वहां उम्र कम होने का संदेह होने पर मालिक ने पूछताछ की, लड़की ने सच्चाई बताई तो उसने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे बाल संरक्षण तंत्र के सुपुर्द कर दिया। जब देह व्यापार से कमाई कम लगी तो दलालों ने बना दिया ''लुटेरी दुल्हन'' पीड़िता के बयान के अनुसार, बाद में उसे एक नए खेल का हिस्सा बनाया गया। कथित तौर पर उसे एक महिला की बेटी बताकर नया नाम और पहचान दी गई। संयंत्र में शामिल लोगों ने इसके बाद मथुरा जिले के एक गांव निवासी युवक से उसकी शादी करवाई। साथ ही महिला ने अपने नाम से ही थाना खेड़ली मोड में 17 अप्रैल 2026 को लड़की के गुमशुदगी दर्ज करा दी। योजना के तहत कुछ दिन बाद उसे वापस बुलाया गया और नाबालिग से शादी कराने का डर दिखाकर ससुराल पक्ष से पैसे भी वसूले गए। जिस दिन लड़की को ससुराल से लेकर आए उसी दिन महिला ने लड़की को पुलिस को यह कहकर सौंप दिया कि उसकी बेटी मिल गई है। पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में लेकर 22 अप्रैल को बालिका कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति को हुआ शक तो खुली कहानी मामले में सबसे अहम मोड़ तब आया जब एक महिला खुद को नाबालिग की मां बताकर बाल कल्याण समिति पहुंची और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी। समिति अध्यक्ष राजाराम भूतौली के अनुसार, महिला के व्यवहार पर संदेह होने के बाद उसके दावों की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि जिस लड़की को वह अपनी बेटी बता रही थी, वह अपने वास्तविक घर पर सुरक्षित थी। यहीं से पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। समिति ने पुलिस को सूचना दी और पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। समिति का आरोप है कि उन्होंने उक्त महिला के खिलाफ 14 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कराने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने के बावजूद अब तक इस कथित नेटवर्क के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई है। कई राज्यों तक नेटवर्क की आशंका- बाल कल्याण समिति का मानना है कि इस मामले के तार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और ओडिशा तक जुड़े हो सकते हैं। समिति ने पूरे नेटवर्क की गहन जांच की मांग की है। यदि निष्पक्ष जांच हो तो देह व्यापार और लुटेरी दुल्हन गिरोह से जुड़े कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। तीखे सवाल 1.एफआईआर में 22 दिन क्यों?- जब लड़की 22 अप्रैल को सीडब्ल्यूसी पहुंची, तो फर्जी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज होने में 14 मई तक का समय क्यों लगा? 2. होटल मालिकों पर कार्रवाई कब?- भरतपुर और मथुरा- वृंदावन के जिन होटलों में नाबालिग को भेजा गया, क्या उनके रजिस्टर खंगाले गए? क्या उन रसूखदार ग्राहकों की पहचान की गई? 3. क्या पुलिस की लापरवाही है?- खेड़ली मोड़ थाने में जब 17 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज हुई, तो पुलिस ने महिला के दावों और लड़की के दस्तावेजों की जांच क्यों नहीं की? नशीला पदार्थ खिला कई दिनों तक शोषण किया कुछ समय बाद वह वहां से निकलकर फिर दिल्ली पहुंची। यहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने उसे मथुरा ले जाकर किराये के कमरे में रखा। पीड़िता ने बाल कल्याण समिति को बताया कि उसे नशीला पदार्थ देकर कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसका शोषण किया गया। इसी दौरान एक महिला से संपर्क हुआ, जिसने मदद का भरोसा दिया। लेकिन बाद में यही महिला उसे एक दूसरी महिला के पास ले गई। आरोप है कि इसके बाद नाबालिग को भरतपुर और मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के विभिन्न होटलों में ग्राहकों के पास भेजा जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि जिन लोगों से उसे मिलवाया जाता था, उनकी वास्तविक पहचान उससे छिपाई जाती थी और उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा जाता था। एसपी ने कहा- पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कार्रवाई करेंगे जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। थाना सेवर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जनगणना के तहत हो रही हाउस लिस्टिंग के आंकड़े बताते हैं कि भोपाल का भौगोलिक और व्यावसायिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। पुराने और मध्य भोपाल में जहां नए निर्माण की जगह सीमित हो चुकी है, वहीं शहर के बाहरी और नए विकसित हो रहे इलाकों में निवेशकों ने भविष्य की संभावनाओं को भांपते हुए बड़े पैमाने पर पूंजी लगाई है। सभी 85 वार्ड के आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण बताता है कि शहर में ‘इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी’ का ट्रेंड किस तेजी से बढ़ा है और व्यावसायिक गतिविधियां किन नए कॉरिडोर्स की तरफ शिफ्ट हो रही हैं। हाउस लिस्टिंग के मोटे-मोटे आकलन के अनुसार शहर में कुल 7.38 लाख प्रॉपर्टी में से 1 लाख से ज्यादा मकान या फ्लैट खाली हैं। यानी यहां कोई रहता नहीं है। शहर में 5 लाख लाख से ज्यादा रहवासी घरों में करीब 25 लाख की जनसंख्या की गणना की गई है। बाहरी इलाकों में तेज विकास... पुराने शहर में खाली मकानों की संख्या बहुत कम, यानी यहां स्थायी रहवासी खाली पड़े मकानों और उनके प्रतिशत को देखें, तो बाहरी व नए विस्तार वाले क्षेत्रों में लोगों ने रहने के बजाय शुद्ध निवेश के मकसद से संपत्तियां खरीदी हैं। कटारा और कान्हा कुंज निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यहां करीब 24% मकान खाली हैं। यानी भविष्य की जरूरतों और रिटर्न के लिए यहां सबसे ज्यादा पैसा लगाया है। मिसरोद व होशंगाबाद रोड यहां करीब 19% मकान खाली हैं। बायपास और हाईवे से कनेक्टिविटी के कारण यह निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। कोलार रोड दानिश कुंज कोलार दूसरे नंबर पर है, जहां करीब 21% मकान खाली पड़े हैं। कोलार का यह हिस्सा भविष्य में बड़े रिहायशी हब के रूप में पूरी तरह तैयार हो रहा है। खजूरी कला और बरखेड़ा पठानी इस क्षेत्र में भी 18% खाली मकानों का होना यह बताता है कि शहर का पूर्वी हिस्सा भी निवेशकों को तेजी से आकर्षित कर रहा है। एयरपोर्ट रोड और गांधीनगर हवाई अड्डे के आसपास के इस बेल्ट में 17% मकान खाली हैं, जो भविष्य के विकास को देखते हुए किए गए निवेश को दर्शाते हैं। एक नजर... शहर के इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा व्यापार
क्रिप्टो करेंसी और शेयर मार्केट में निवेश पर 1 करोड़ रु. का मुनाफा दिखाकर 18 लाख ठगे
एरोड्रम क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 17 लाख 84 हजार रुपए की ठगी हो गई। फरियादी नीतेश ने बताया, उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े MEXC और VISTAGLOBLEXCAPITAL.IMT के विज्ञापन देखे थे। विज्ञापन में कम समय में अच्छा रिटर्न देने का दावा किया गया था। इसके बाद वाट्सएप पर आराध्या शर्मा ने खुद को MEXC कंपनी से जुड़ा बताते हुए कहा USDT में अच्छा मुनाफा मिलता है। आराध्या ने नीतेश को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और किसी हरीनी पटेल को सीनियर अधिकारी बताकर मिलाया। इसके बाद ऑनलाइन एग्रीमेंट साइन कराया, बताया कि कंपनी द्वारा दिलाए मुनाफे का 15% कमीशन देना होगा। क्रिप्टो में निवेश से जुड़ी ठगी से ऐसे बचें बंद कर लिया मोबाइल शुरुआत में यूपीआई से 10 हजार का निवेश कराया और 13 हजार रुपए वापस मिले। इससे भरोसा बढ़ गया। इसके बाद सात दिन के निवेश प्लान का झांसा देकर अलग-अलग खातों में 21 और दूसरी बार में 7 ट्रांजेक्शन कराए। कुल 17 लाख 84 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए गए। मुनाफे की राशि निकालने की बात कही तो आराध्या ने फोन उठाना बंद कर दिया। नीतेश को टेलीग्राम ग्रुप से भी हटा दिया गया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। भास्कर एक्सपर्ट - रजनीश यादव, साइबर एक्सपर्ट मुनाफा दिखाकर लोगों को जाल में फंसाते हैं साइबर ठगों द्वारा निवेशक से पहले छोटी राशि जमा कराई जाती है। कुछ दिन बाद लाभ सहित वापस कर दी जाती है। इससे निवेशक भरोसा करने लगता है। बाद में बड़े लाभ का लालच देकर लाखों रुपए जमा करा लिए जाते हैं। फिर अकाउंट फ्रीज, टैक्स, कमीशन या तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
पंचकूला के व्यापारी जितेश मनोचा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने कोर्ट में पुलिस पर प्रताड़ना, सिर मुंडवाने व सावर्जनिक तौर पर बदनाम करने के आरोप लगाए। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन करने के आदेश जारी किए हैं। न्यायाधीश रवनीत जेएमआईसी कालका की कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पंचकूला सिविल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के द्वारा जांच की जाएगी। अंबाला जेल से सुरक्षित अस्पताल तक लाने के लिए अंबाला व पंचकूला पुलिस को स्पेशल निर्देश दिए गए हैं कि इनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न बरती जाए। एस्कार्ट गाड़ी के साथ इनको आरोपियों को पंचकूला अस्पताल पहुंचाया जाएगा। वहीं कोर्ट ने पुलिस को भी पूरे मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 10 जून तक का समय दिया है। वहीं सीएमओ को निर्देशित किया है कि वो सीलबंद लिफाफे में अपनी मेडिकल रिपोर्ट को जमा करवाएं। आरोपियों के वकील की कोर्ट में दलीलपुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपियों में शामिल रोहित के वकील दीपांशु बंसल ने न्यायाधीश रवनीत जेएमआईसी कालका की कोर्ट में कहा कि पुलिस ने हिरासत में आरोपियों के साथ मारपीट की है। जिसकी मेडिकल जांच रोहतक पीजीआई से करवाई जानी जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आरोपियों को पुलिस हिरासत में खतरा है, इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। वहीं आरोपियों के सिंर मुंडवाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। पुलिस ने रखा ये पक्षसुनवाई के दौरान राज्य पक्ष ने कहा कि दो आरोपी पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे थे, जिनके खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई और घटना के CCTV फुटेज में उनकी भूमिका दिखाई दे रही है। दोनों को चोट लगी तो कालका अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया था। अब जानिए कोर्ट आदेश की अहम बातें::::
मध्यप्रदेश के मुखयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 जून को पीथमपुर में स्थापित होने जा रही हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का रिमोट से सांकेतिक भूमिपूजन किया। इस भूमिपूजन समारोह (वर्चुअल ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी) को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ...
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात हुई। दो बाइकों पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा दिखाकर रोका और लाखों रुपये के सोना-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी सूचना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना औरास क्षेत्र के रामपुर खजड़ी गांव निवासी प्रभात सोनी उर्फ बउवा की सीसी चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने छोटे भाई अतुल सोनी के साथ बाइक से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बताया गया कि जब दोनों भाई गांव से लगभग 800 मीटर पहले जंगल वाले क्षेत्र में पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने तमंचा लगाकर दोनों भाइयों को धमकाया और उनके पास मौजूद आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। सूत्रों के मुताबिक, बैग में लगभग 10 किलोग्राम चांदी और 20 से 25 ग्राम सोने के आभूषण थे। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिससे दोनों भाई सहम गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शारदा नहर मार्ग की ओर भागे और लखनऊ दिशा की तरफ फरार हो गए। पीड़ितों ने बदमाशों का करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अंधेरे और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर थाना औरास के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संभावित मार्गों पर नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि सर्राफा व्यापारी से लूट की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीमों को जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
दुर्ग में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी से आम लोगों पर और बोझ बढ़ गया है। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से लगातार गैस, खाद्य तेल, दाल, सब्जी और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। अरुण वोरा ने कहा कि आज सबसे ज्यादा परेशानी गृहिणियों को हो रही है। पिछले 12 सालों में घरेलू गैस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही सीएनजी और कमर्शियल सिलेंडर भी महंगे हो गए हैं, जिससे हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसका असर सबसे ज्यादा गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। वोरा ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने 41 देशों से ईंधन आपूर्ति की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर नीतियां सफल हैं तो आम लोगों को इसका फायदा क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि करोड़ों परिवार ऐसे हैं जिन्होंने गैस कनेक्शन तो लिया, लेकिन महंगी गैस की वजह से रिफिल नहीं करा पा रहे हैं और फिर से लकड़ी और कोयले जैसे पुराने ईंधन का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। अरुण वोरा ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन वह अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, लेकिन लोगों की आय उसी हिसाब से नहीं बढ़ रही, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।
बिलासपुर के तिफरा में बीती रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। कुंदरापारा में रात करीब 10 बजे हुए इस हमले में नकाबपोश हमलावर ने युवक की पीठ और पेट पर वार किया। युवक की पत्नी ने हमलावर का नकाब खींचकर उसकी पहचान की। हमलावर की पहचान भोलू साहू के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि घायल युवक का आरोपी के परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। महिला गांव सैदा में घायल युवक के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज था और उसके मन में काफी गुस्सा था। इसी वजह से उसने हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, मनीष गोस्वामी (32) की तिफरा चौक पर उसकी फल की दुकान है। रविवार की रात मनीष अपनी पत्नी के साथ फल दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान नकाबपोश युवक वहां पहुंचा और मनीष को पीछे से पकड़ लिया और हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने मनीष के पीठ और पेट पर वार कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद मनीष की पत्नी ने हमलावर को पकड़ लिया और युवक के नकाब को खींचकर उसकी पहचान की। तो पता चला कि हमलावर भोलू साहू है। लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं घायल युवक मनीष गोस्वामी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मनीष की पत्नी ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। जांच में पता चला कि मनीष गोस्वामी का आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट के परिवार की एक महिला से संबंध था। वह महिला गांव सैदा में मनीष के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर दुर्गेश साहू काफी नाराज था और मनीष से रंजिश रखता था। इसी विवाद के चलते दुर्गेश साहू ने मनीष गोस्वामी पर चाकू से हमला किया था। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। आरोपी के रायपुर में छिपे होने की जानकारी मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस की टीम रात में ही वहां पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Rajesh Exports fraud case: भारतीय शेयर बाजार ने कई बड़े घोटाले देखे हैं, लेकिन जून 2026 में सामने आया राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) का यह मामला बेहद अनोखा और हैरान करने वाला है। एक आम निवेशक के नजरिए से देखें तो यह बात आसानी से गले नहीं उतरती ...
जालंधर में किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) ने आज पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों और बिजली कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में डीसी दफ्तर के बाहर केंद्र और राज्य सरकार के पुतले फूंके गए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारों ने आम जनता, किसानों-मजदूरों के हित में फैसले नहीं लिए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। BKU (दोआबा) जिला जालंधर के सचिव तरसेम सिंह ढिल्लों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। रसोई गैस (एलपीजी सिलेंडर) के दाम लगातार बढ़ने से हर घर का बजट प्रभावित हो रहा है। यह संकट सिर्फ किसानों का नहीं है। मजदूर, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और मध्यम वर्ग के लोग भी इस महंगाई से बुरी तरह प्रभावित हैं। विरोध-प्रदर्शन की PHOTOS: - खाद के नियमों और कृषि नीतियों का विरोध तरसेम सिंह ढिल्लों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को मिलने वाली खाद पर नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं। सरकार अब आईडी के आधार पर खाद देने की तैयारी कर रही है, जिससे किसानों को खाद प्राप्त करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे कृषि क्षेत्र को नुकसान हो सकता है। संगठन के सूबा प्रधान मनजीत सिंह राय के निर्देशों पर पूरे पंजाब में सभी जिला कलेक्टर (DC) कार्यालयों के बाहर यह 'अर्थी फूंक मुजाहिरा' (पुतला दहन प्रदर्शन) किया जा रहा है। पटियाला में बिजली कर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा किसान नेता ने पटियाला में अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की सख्त शब्दों में निंदा की। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गुंडाराज चलाने का आरोप लगाया। चुनावों में वोट की चोट से जवाब देने की चेतावनी BKU दोआबा ने साफ किया कि पंजाब सरकार के इस दमनकारी रवैये का जवाब आने वाले चुनावों में सूबे की जनता और किसान अपने 'वोट की चोट' से देंगे। उन्होंने कहा कि हक मांगने वाले कर्मचारियों और किसानों को पीटना बेहद शर्मनाक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बॉलीवुड एक्टर, सिंगर और थियेटर आर्टिस्ट रघुवीर यादव जयपुर में आयोजित बच्चों की क्यूरियो थिएटर वर्कशॉप के समापन पर आए। उन्होंने कहा- थिएटर केवल अभिनय की कला नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पाठशाला है। बच्चों को बचपन से ही रंगमंच, संगीत और कला से जोड़ दिया जाए तो उनका व्यक्तित्व निखरता है। फिल्म पीपली लाइव के फेमस गाने ‘महंगाई डायन खाय जात है’ का गाना आज भी लोगों को काफी पंसद है। इस पर उन्होंने कहा- महंगाई तो मेरे बचपन से बढ़ती ही चली आ रही है। गाने में ‘सैयां’ पर ज्यादा जोर दिया था। महंगाई से ज्यादा बुरा हाल तो सैयां का है। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पंचायत के नए सीजन पर कहा कि अभी इसकी शूटिंग चल रही है। एक्टर ने अपने करियर और निजी जीवन से जुड़ी कई बात भास्कर के साथ साझा की। पढ़िए- सवाल: जयपुर में बच्चों की थिएटर वर्कशॉप में आए हैं। बच्चों को रंगमंच से जोड़ना कितना जरूरी है? रघुवीर यादव: बहुत जरूरी है। रंगमंच ही ऐसी विधा है जो जीने का सलीका सिखाती है, दिशा दिखाती है कि आपको अपने आप को कैसे बचाकर, बनाकर और समझदारी से आगे बढ़ना है। थिएटर कभी वक्त जाया करना नहीं सिखाता, बल्कि जो समय आपके पास है उसका सही इस्तेमाल करना सिखाता है। अगर बच्चों को छोटी उम्र से ही थिएटर की आदत डाल दी जाए और इसके मायने समझा दिए जाएं तो जिंदगी काफी आसान हो जाती है। बच्चे तो वैसे भी होनहार होते हैं, बस उन्हें सही दिशा दिखानी होती है। थिएटर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कभी खुद को अकेला महसूस नहीं करते। सवाल: आपने अपने करियर की शुरुआत संगीत से की थी और फिर थिएटर से जुड़े। शुरुआती दौर में कैसी चुनौतियां रहीं? रघुवीर यादव: देखिए, तकलीफें तो कुछ होती नहीं हैं। आप चाहें तो उन्हें तकलीफ कह दीजिए, चाहें तो मजा। मेरी नजर में अगर जिंदगी बनानी है तो तकलीफों में मजा लेना सीखना पड़ेगा। असल में तकलीफ काम में नहीं होती, तकलीफ आलस में होती है। स्कूल की घंटी बजते ही अगर कोई कहे कि तकलीफ शुरू हो गई और स्कूल जाना छोड़ दे, तो फिर कुछ नहीं होगा। मुझे तो कभी तकलीफ महसूस नहीं हुई। जो कर पाया, कर लिया। जो नहीं कर पाया, उसे सीखने की कोशिश की। बस यही तरीका रहा। सवाल: पंचायत की सफलता के बाद अपने अंदर क्या बदलाव महसूस किया? रघुवीर यादव: मेरे अंदर कोई बदलाव नहीं आया। बदलाव तो थिएटर ने बहुत पहले ला दिया था। थिएटर ने सिखाया कि सीखते रहो, मेहनत से मत भागो और समय बर्बाद मत करो। पंचायत के बाद भी मैं वही हूं। बस कोशिश यही रहती है कि लगातार सीखता रहूं। सवाल: आपका गाया हुआ गीत ‘महंगाई डायन खाय जात है’ आज भी लोगों की जुबान पर है। इसे कैसे देखते हैं? रघुवीर यादव: अच्छा लगता है कि लोग आज भी उसे सुनते और गाते हैं। मेरा काम था गाना गाना, मैंने गा दिया। अब लोगों को अच्छा लग रहा है तो यह उनकी मर्जी है। और जहां तक महंगाई की बात है, वो तो मेरे बचपन से बढ़ती ही चली आ रही है। मैंने तो गाने में ‘सैयां’ पर ज्यादा जोर दिया था। महंगाई से ज्यादा बुरा हाल तो सैयां का है। सवाल: पंचायत के नए सीजन को लेकर क्या अपडेट है? रघुवीर यादव: अभी शूटिंग चल रही है। शूटिंग पूरी होने में करीब दो-तीन महीने लगेंगे। उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन में भी कुछ समय लगेगा। तो अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। सवाल: क्या इसके अलावा भी कोई नए प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं? रघुवीर यादव: हां, अभी पाइप लाइन और गॉड ऑफ नाम की दो वेब सीरीज की हैं लेकिन मैं बहुत ज्यादा काम नहीं करता। मुझे कछुए की चाल में चलना पसंद है। आराम-आराम से काम करता हूं और वही करता हूं जिसमें दिलचस्पी हो। सवाल: जयपुर से आपकी कौन-कौन सी यादें जुड़ी हैं? रघुवीर यादव: जयपुर से तो बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों में यहां कई नाटक किए। उससे पहले संगीत के कार्यक्रम भी किए। अजीत पालावत जैसे दोस्तों के साथ काम किया। मैं यहां अक्सर आता रहता हूं, इसलिए जयपुर मेरे लिए नया शहर नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां थिएटर को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। यहां की ऑडियंस कमाल की है। सच कह रहा हूं, जब भी जयपुर आया हूं, यहां काम करके और दर्शकों से मिलकर हमेशा मजा आया है। --- ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान में एनएसडी का रीजनल सेंटर बने तो होगा फायदा:एनएसडी के निदेशक बोले- सरकार को आगे आकर पहल करनी होगी, संसाधन जुटाने होंगे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने राजस्थान में एनएसडी का क्षेत्रीय केंद्र (रीजनल सेंटर) स्थापित किए जाने की मांग का समर्थन किया है। (पढ़िए पूरी खबर)
सिंगरौली जिले के देवसर मुख्य बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। गौरव साइकिल स्टोर के मकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ऊंची लपटें देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी और नागरिक मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, देवसर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था न होने के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। आग बुझाने के लिए बरगवां से दमकल वाहन बुलाया गया, जिसके पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चार दिन में आगजनी की दूसरी बड़ी घटना यह चार दिन में दूसरी बड़ी अग्निकांड की घटना है। इससे पहले शुक्रवार को भी देवसर बाजार में सड़क किनारे स्थित छह दुकानों में सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। घटना में भी लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया था। लगातार दूसरी बार आगजनी की घटना से व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ गई है। इन घटनाओं के बाद क्षेत्रवासियों ने देवसर में स्थायी फायर ब्रिगेड केंद्र स्थापित करने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि आपात स्थिति में दमकल वाहन दूरस्थ क्षेत्रों से आने के कारण कीमती समय बर्बाद हो जाता है, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका रहती है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही मामले में जियावान थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए गए और बरगवां से दमकल वाहन बुलाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि देवसर में फिलहाल दमकल वाहनों की स्थायी व्यवस्था नहीं है, लेकिन प्रशासन स्तर पर इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 17.84 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों और संबंधित बैंक खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक विज्ञापन देखकर किया संपर्क एरोड्रम पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी ब्रोकर नितेश दवे ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े MEXC और VISTAGLOBLEXCAPITAL.IMT के विज्ञापन देखे थे। विज्ञापन में कम समय में अच्छा रिटर्न देने का दावा किया गया था। इसके बाद उनकी बातचीत व्हाट्सएप पर एक महिला से हुई, जिसने अपना नाम आराध्या शर्मा बताया। उसने खुद को MEXC कंपनी से जुड़ा बताते हुए कहा कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी और USDT में निवेश कराती है और निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिलता है। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर बढ़ाया भरोसा आराध्या शर्मा ने नितेश को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और वहां हरीनी पटेल नाम की महिला को सीनियर अधिकारी बताकर परिचय कराया। इसके बाद ऑनलाइन एक एग्रीमेंट साइन कराया गया, जिसमें बताया गया कि कंपनी द्वारा दिलाए गए मुनाफे का 15 प्रतिशत कमीशन देना होगा। पहले मुनाफा देकर जीता भरोसा शुरुआत में 4 अप्रैल को नितेश से यूपीआई के माध्यम से 10 हजार रुपए निवेश कराए गए। कुछ समय बाद उन्हें करीब 13 हजार रुपए वापस मिले। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद सात दिन के निवेश प्लान का झांसा देकर लगातार रकम जमा कराई गई। 28 ट्रांजेक्शन में डलवा लिए 17.84 लाख रुपए आरोपियों ने अलग-अलग खातों में कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। एक बार में करीब 21 और दूसरी बार में 7 ट्रांजेक्शन कराए गए। इस तरह कुल 17 लाख 84 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए गए। पैसे मांगने पर बंद कर लिया मोबाइल जब नितेश ने अपना निवेश और मुनाफे की राशि निकालने की बात कही तो आराध्या शर्मा ने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ समय बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया और पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप से भी हटा दिया गया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद एरोड्रम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों और संबंधित बैंक खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस ट्रांजेक्शन और खातों की जानकारी जुटा रही है।
ओएनडीसी डिजी दुकान; डिजीटल व्यापार बढ़ावे के लिए जुटे व्यापारी
जयपुर| ओएनडीसी डिजीदुकान जयपुर व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर जयपुर किराना एंड ड्राई फ्रूट्स कमेटी के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि बदलते समय में डिजीटल प्लेटफॉर्म व्यापार के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं और व्यापारियों को इनका लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, आईटी चेयरपर्सन निशिता सुरोलिया, ड्राई फ्रूट्स कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल, मुख्य संरक्षक पुरुषोत्तम लाल काबरा, महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, चेयरमैन राजेंद्र कुमार जिंदल, गोवर्धन अग्रवाल, अनिल भाटिया, सुरज्ञान लाल काबरा, कमल किशोर अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव होगा।
कैंसर शिविर: व्यापार महासंघ ने दो दिन बांटा शीतल जल
विदिशा| अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज में विशेष कैंसर जांच व परामर्श शिविर हुआ। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई के उच्च स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच और स्कैनिंग की। शिविर का आयोजन विदिशा के सांसद व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कराया। शिविर में विदिशा व्यापार महासंघ ने लगातार दो दिन शुद्ध शीतल जल, केरी पना, कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश वाधवानी, महामंत्री नरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष आशीष महेश्वरी, वरिष्ठ मंत्री जितेन्द्र जैन जित्तु, संयुक्त मंत्री विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सभी संचालक साथियों ने सेवाएं दीं। शनिवार सुबह 10.30 बजे मेडिकल कॉलेज में आए लोगों को 6500 गिलास केरी पना, 120 कैम्पर शीतल जल बांटा गया। रविवार को 5000 गिलास केरी पना, 2000 गिलास कोल्ड ड्रिंक, 100 कैम्पर शीतल जल का वितरण हुआ। सेवा में श्यामसुंदर शर्मा, भारत सिंह, सोहेल अहमद, महेश सोनी, राधेश्याम महेश्वरी, मोहनलाल जैन नमकीन, घनश्याम बंसल, मधु अग्रवाल मंडी, चंद्रमोहन अग्रवाल, आशीष जैन किराना, मनीष अरोरा, राजेश नाड़ीवाल, संजय चौधरी, राजेश सोनी, संजय जैन मामा, अंकित मणिधर, कपिल कुमार, बृजेश नामदेव, विवेक अरोरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी लगे रहे। जानकारी महामंत्री नरेंद्र सोनी ने दी।
लखनऊ में चलते ऑटो में व्यापारी की पत्नी से छेड़खानी करके नीचे फेंकने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद वह गिड़गिड़ाने लगा। उसे उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस टीम गाजीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि शनिवार रात में व्यापारी की पत्नी के साथ छेड़खानी करने वाला बदमाश बंधा रोड से गुजरने वाला है। पुलिस ने बंधा रोड पर चेकिंग बढ़ा दी। कुछ देर बाद संदिग्ध ऑटो आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसमें से उतरे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान सनी कश्यप (25) के रूप में हुई। वह गुड़ियन टोला थाना कोतवाली नगर जिला सीतापुर का रहने वाला है। यहां पलटन गली, मड़ियांव में रहता था। देखिए 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… दुकान से लौटते समय ऑटो में हुई छेड़खानी गोमतीनगर निवासी एक व्यवसायी ने गाजीपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनकी जानकीपुरम में दुकान है। शनिवार रात करीब नौ बजे उनकी 56 साल की पत्नी दुकान बंद कर ऑटो से घर लौट रही थीं। ऑटो में चालक के अलावा पिछली सीट पर एक युवक भी बैठा था। पीड़िता के अनुसार, रिंग रोड ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद पीछे बैठे युवक ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने ने विरोध किया तो ऑटो चालक और युवक दोनों ने उनका मुंह दबाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने मारपीट की और गला दबाने लगे। चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया महिला ने बचाव की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने सेक्टर-25 चौराहे के पास चलते ऑटो से उन्हें नीचे फेंक दिया। सड़क पर गिरने के बाद वह करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने ऑटो रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल से सूचना मिलने पर महिला के पति पहुंचे। पत्नी से घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने देर रात गाजीपुर थाने में अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से एक आरोपी सुमित कश्यप निवासी पलटन छावनी, मड़ियांव को रविवार दिन में गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के समय वह ऑटो की पिछली सीट पर बैठा था।
बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर सवाल खड़े किए हैं। डोटासरा ने कहा कि जो लोग छापे की कार्रवाई में मंत्री के साथ होते थे,वही करोड़ों की सौदेबाज़ी करते पकड़े गए हैं। कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई करने वाले अधिकारी करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने का साहस कर रहे थे, तो ये पैसा आखिर कहां तक पहुंच रहा था? क्या इसकी डोर ऊपर तक जुड़ी हुई है? या फिर मंत्री जी इस भारी भ्रष्टाचार से बेखबर थे? डोटासरा ने कृषि मंत्री से सवाल किया कि यह भ्रष्टाचार का खेल किसके संरक्षण में चल रहा था। सरकार के संरक्षण में डकैतीडोटासर ने कहा कि भ्रष्टाचार का जो मॉडल राजस्थान के अंदर अपनाया गया, उससे किसान तो बर्बाद हुआ ही, भ्रष्टाचार की भेंट व्यापारी चढ़ गए। छापे के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किय गया, उनको डराया, धमकाया गया और कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे इकट्ठे किए गए। उन्होने कहा कि यह सरकार के संरक्षण में डाली गई डकैती हैं। कल मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था कि कोई भ्रष्टाचार को प्रमाणित कर दें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, मैं उनके इस्तीफे की बात नहीं करता। मंत्री प्रदेश की जनता को बताए कि किसकी शह पर उनके द्वारा नामित अधिकारी बीज-खाद विक्रेताओं लूट रहे थे। एसीबी ने 2.43 करोड़ रुपए बरामद किएबीकानेर में आज एसीबी को प्राइवेट बस में सफर कर रहे युवक के पास 85 लाख रुपए नकद मिले। पूछताछ में सामने आया है कि ये रकम बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के श्रीगंगानगर स्थित ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। युवक के इनपुट के बाद एसीबी की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के घर पर छापा मारा, जहां से 1 करोड़ 58 लाख रुपए कैश मिले। एसीबी ने 2 कार्रवाई में कुल 2.43 करोड़ रुपए कैश बरामद किए। एसीबी टीम बस से पकड़े गए युवक स्वतंत्र ज्याणी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में जुगल किशोर बिश्नोई से भी पूछताछ की जाएगी।
शाजापुर जिले के मक्सी में दो दिनों की प्री-मानसून बारिश के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही अघोषित कटौती से आम जनता और व्यापारी बेहाल हैं। शहर के मुख्य बाजार सहित जैन मंदिर मार्ग पर पिछले दो दिनों से दोपहर 12 बजे से लेकर रात 9 बजे तक बिजली गुल रहने से व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। हाट बाजार के 300 से अधिक व्यापारी प्रभावित शनिवार को हालात उस समय ज्यादा खराब हो गए जब दोपहर में गई बिजली रात 9 बजे तक वापस नहीं आई। इसके चलते साप्ताहिक हाट बाजार में आसपास के गांवों से आए 300 से ज्यादा छोटे-बड़े व्यापारी परेशान होते रहे। रोशनी और पंखे न होने से कई दुकानदारों को समय से पहले ही अपना सामान समेटना पड़ा। सब स्टेशन से लेकर केबल तक, एक दिन में कई फॉल्ट जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक ही दिन में 10 से अधिक बार बिजली ट्रिप हुई। सुबह 4 बजे 132 केवी सब स्टेशन की लाइन में खराबी आई। इसके बाद दोपहर 12 बजे एबी स्विच जंपर निकल गया। दोपहर 2 बजे ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शटडाउन लिया गया, तो सवा दो बजे कनासिया नाके पर लाइन फॉल्ट हो गया। शाम को भी परमिट कार्य और केबल टूटने से शहर अंधेरे में डूबा रहा। व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही है। व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। दूसरी ओर, सुपरवाइजर सत्यजीत सिंह ने बताया कि दो बड़े ट्रांसफार्मर फेल होने और 11 केवी लाइन में खराबी से दिक्कत आई, जिसे अमले ने 12-12 घंटे काम करके ठीक किया।
मंदसौर में रविवार शाम शहर कांग्रेस और मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पेट्रोल, डीजल, घरेलू रसोई गैस, खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों और स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े बिजली बिलों के विरोध में किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत और मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा के नेतृत्व में भारत माता चौराहे से घंटाघर तक एक रैली निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को आम जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ बताया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक और विदेश नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई की मार से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और परिवारों का मासिक बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही, स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक भार को कम करने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाए। प्रदर्शन में डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा, सुरेंद्र कुमावत, दिलीप देवड़ा, अम्बालाल हिंगोरिया, महेश गुप्ता, सुनील बसेर, विजय जैन, संजय नाहर, मनोहर नाहटा, आमीन खान, राखी सत्रावाला, सुनीता बंडी, साबीर इलेक्ट्रिक, जयस पालीवाल, बल्लू चौहान, आयुष माली, अखिलेश शर्मा, फारूक कुरैशी, नम्रता सत्रावाला, वर्षा सांखला, निशा, रेखा, हुड़ी बाई, श्यामा, शांतिबाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और आम जनता को राहत नहीं दी गई, तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
अलवर में 7 बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लात-घूसों और लाठी से एक युवक को जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना MIA थाना इलाके के भजीट और नंगला मार्ग पर 5 जून की रात करीब 9 बजे की है। वारदात में एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। इसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अलवर के अखैपुरा निवासी भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम ने पुलिस थाने में शनिवार को मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि तनीष और उसका चचेरा भाई संजय केरवा जाट में जनरल स्टोर चलाते हैं। 5 जून की रात करीब 9 बजे दोनों भाई रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वे भजीट और नंगला के बीच पहुंचे, तभी अचानक एक कार सवार होकर आए 7 बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रुकवा लिया। कई आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पहले देखें बदमाशों के मारने के PHOTOS हॉकी और डंडों से किया हमला, पैर तोड़ा पीड़ित पक्ष ने बताया- कार से उतरते ही बदमाशों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट करने वाले संजय पुत्र चेतराम निवासी खरकड़ा हाल कदम कॉलोनी और ओमप्रकाश पुत्र सरदारा निवासी अकबरपुर सहित 7 जने थे। बदमाशों ने पीड़ित संजय निवासी केरावा जाट को हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले में संजय का पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। भूपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। रिपोर्ट में मुख्य रूप से इन आरोपियों को नामजद किया गया है।
बिहार में महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में मोहनिया में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'हरा गमछा मार्च' निकाला। भभुआ विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपहरण, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने में विफल रही है, और रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जाता है। कुशवाहा ने नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य घोटालों का भी जिक्र किया। उन्होंने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे बिहार में फैलाया जाएगा। इस दौरान रामगढ़ के पूर्व राजद प्रत्याशी अजीत सिंह ने कहा कि यह मार्च किसानों और नौजवानों के अपमान के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग किसानों को अपराधी और युवाओं को 'कॉकरोच' कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए बदले की भावना से काम कर रही है। नेताओं की सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजद अपने नेताओं की सुरक्षा करने में सक्षम है और ऐसी हरकतों से डरने वाला नहीं है। यह मार्च मोहनिया डाक बंगला से शुरू होकर चांदनी चौक और स्टेशन रोड से होते हुए अंबेडकर पार्क में समाप्त हुआ।
बाराबंकी में राज्य कर विभाग खंड-4 द्वारा एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापारियों को जीएसटी-2.0 के नए प्रावधानों, ई-इन्वॉइसिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और कर अनुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को नए कर नियमों के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। कार्यक्रम में एक जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों के हित में कई अहम सुझाव दिए। उन्होंने मांग की कि मौजूदा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना को जीवन बीमा योजना में बदला जाए और बीमा राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये की जाए। उनका तर्क था कि जो व्यापारी जीवनभर सरकार को कर का भुगतान करता है, उसे बेहतर सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई व्यापारी नया उद्योग या परियोजना स्थापित करता है, तो उसे शुरुआती निर्माण और निवेश चरण में जीएसटी में विशेष छूट दी जानी चाहिए। इससे औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर, बेहतर कर अनुपालन करने वाली महिला एवं युवा उद्यमियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने राज्य कर विभाग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। कार्यक्रम में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्य सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
वाराणसी के कोतवाली थानाक्षेत्र के लोहटिया इलाके में लोहे की चादर की दुकान चलाने वाले कारोबारी विकास आनंद (34) ने दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक छोटी प्यारी थाना चौक का रहने वाला है। घटना की जानकारी तब हुई जब दोपहर 12 बजे युवक के पिता दुकान पहुंचे। विकास दुकान के भीतरी हिस्से में फंदे से लटक रहा था। फिलहाल विकास पिता जर्नादन स्वरूप आनंद ने घटना की सूचना पुलिस और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पुलिस पहुंची और जरूरी साक्ष्य लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोज की तरह दुकान खोलने निकला था विकास पिता जर्नादन स्वरूप आनंद ने बताया - रोज की तरह में इकलौता बेटा विकास आनंद सुबह 9 बजे घर से दुकान खोलने के लिए निकला था। दोपहर 12 बजे जब मैं दुकान पर पहुंचा तो वह दुकान के मेन काउंटर पर नहीं दिखा। जिसके बाद अंदर गए तो उसका शव तीन खड़ा करने के लिए लगे गाटर से लटक रहा था। इसपर उन्होंने शोर मचाया। जिसपर आस पास के लोग इकट्ठा हुए और फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतारा। और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी कोतवाली दयाशंकर सिंह और कबीरचौरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव केआस-पास की जांच की। मौके पर बुलाई फारेंसिक टीम पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद फारेंसिक टीम को बुलाया। रामनगर से पहुंची फारेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य उठाए और मौके पर मौजूद नायलॉन की रस्सी भी साक्ष्य के तौर पर मौके से ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। तीन साल पहले हुई थी विकास की शादी पिता जनर्दन स्वरुप आनंद ने बताया - विकास मेरा सबसे बड़ा लड़का था। अकेले दम पर वह लोहे का कारोबार करता है। आज उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। बता दें विकास की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके एक डेढ़ साल की छोटी बच्ची है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी की बुरी हाल है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कैमूर इकाई ने भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आगामी विरोध प्रदर्शनों को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक अखलासपुर स्थित शैल राजेंद्रम पैलेस में हुई, जिसमें 9 जून को प्रखंड स्तरीय और 17 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष अकलू राम ने की, जबकि जिला प्रधान महासचिव भोला नाथ यादव ने मंच का संचालन किया। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी प्रदर्शनों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना था। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी और दिनारा के पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ चैनपुर के पूर्व प्रत्याशी बृजकिशोर बिंद, भभुआ के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा और रामगढ़ के पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह ने भी शिरकत की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और राज्य की जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। नेताओं ने प्रशासनिक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और चरमराई विधि व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि राजद इन जनविरोधी नीतियों और जनता की मूलभूत समस्याओं के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी प्रदर्शनों में हजारों की संख्या में एकजुट होकर सरकार की नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाएं, ताकि सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में चंद्रमोहन पाल, सिदेश्वर कुशवाहा, बिरजू पटेल, आशिफ मुन्ना खां, राजेंद्र प्रजापति, ललन सिंह सहित सैकड़ों वरिष्ठ नेता और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने कथित चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता व्यापारी की बनाई पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि व्यापारी ने ही अपने 3 लाख 15 हजार 746 रुपए छिपाकर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर ली है और अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, तरौद निवासी होलसेल किराना व्यापारी चिराग अग्रवाल ने 4 जून को अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि धान बिक्री से प्राप्त 3,15,746 रुपए स्कूटी की डिक्की में रखकर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात चोर रकम लेकर फरार हो गए। स्कूटी की डिक्की से रकम गायब होने का किया था दावा चिराग अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि वह कमला नारायण राइस मिल से रुपए लेकर निकला था और रास्ते में मेडिकल स्टोर सहित कई स्थानों पर रुका था। घर पहुंचने के बाद जब उसने स्कूटी की डिक्की देखी तो उसमें रखी नकदी गायब थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संभावित चोरी की वारदात के हर पहलू की पड़ताल की। सीसीटीवी जांच में नहीं मिला कोई सुराग पुलिस ने अरोरा मेडिकल, कन्हैया जनरल स्टोर और पूरे मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान कहीं भी चोरी की घटना या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। इसके अलावा पुलिस ने उस व्यक्ति से भी पूछताछ की, जिसे व्यापारी ने रास्ते में अपनी स्कूटी पर बैठाया था। उसके बयान और अन्य साक्ष्यों में भी चोरी की पुष्टि नहीं हुई। पूछताछ में टूटी कहानी लगातार जांच और विरोधाभासी तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस को शिकायतकर्ता की कहानी पर संदेह हुआ। इसके बाद मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर चिराग अग्रवाल ने सच्चाई स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उस पर निजी उधारी थी। परिवार को इसकी जानकारी होने और डांट-फटकार के डर से उसने रकम छिपा दी थी तथा चोरी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पूरी रकम बरामद आरोपी व्यापारी की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई पूरी रकम 3 लाख 15 हजार 746 रुपए बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने और अनावश्यक जांच में संसाधन खर्च कराने के मामले में चिराग अग्रवाल के खिलाफ अलग से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दी चेतावनी अकलतरा पुलिस ने कहा है कि झूठी शिकायतें दर्ज कराना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पुलिस का समय और संसाधन अनावश्यक रूप से व्यर्थ न हों।
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलोनी के मधुबन अपार्टमेंट में रहने वाले बिजली कर्मचारी विजय कुमार सिंधी के साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2025 से ऑनलाइन शेयर मार्केट में निवेश कर रहा है। 7 मई 2026 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत ओसवाल बताया और शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने एक अन्य मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया, जिस पर लगातार निवेश संबंधी चर्चा होती रही। निवेश करने के लिए तैयार किया इसके बाद पीड़ित को A1154 Magnum Traders Hub नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने स्वयं को निश्चल संतोष जैन चीफ एनालिस्ट एट मैग्नम बताते हुए Magnum Smart नामक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई और निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 3 जून 2026 को बताए गए बैंक खाते में 1 लाख रुपए जमा किए। एप्लीकेशन में उसे 17 हजार रुपए का लाभ दिखाई देने लगा। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर 4 जून 2026 को एक बार फिर 1 लाख रुपए निवेश करवा लिए गए। दूसरी राशि जमा होने के बाद एप में 60,120 रुपए का लाभ दर्शाया गया। जमा और मुनाफा राशि नहीं निकली जब पीड़ित ने 5 जून 2026 को अपनी जमा राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी। पूछताछ करने पर आरोपियों ने 10 लाख रुपए और जमा करने की शर्त रख दी। इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया और एप्लीकेशन में उसकी कुल संपत्ति लगभग शून्य दिखाई देने लगी। अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का नंबर 32106260025358 प्राप्त हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि संबंधित व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य उसके पास सुरक्षित हैं, जिन्हें जांच के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया है या नहीं।
शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। एक तरफ सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोने में निवेश कम करने को कहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या इसका असर सराफा बाजार पर दिख रहा है? क्या लोग पहले की तरह सोना खरीद रहे हैं या अब दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं? वीडियो में देखिए सराफा बाजार के हाल… ग्राहक कह रहे हैं कि जरूरत है तो सोना खरीदना ही पड़ेगा। पीएम को तो बस कह देना है। वहीं व्यापारी भी परेशान हैं शादी सीजन शुरू हो गया है। पिछले साल से 50 % कम व्यापार हो रहा है। लोग अब 18 कैरेट की जगह 9 कैरेट के जेवर खरीद रहे हैं।
शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। एक तरफ सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोने में निवेश कम करने को कहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या इसका असर सराफा बाजार पर दिख रहा है? क्या लोग पहले की तरह सोना खरीद रहे हैं या अब दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं? वीडियो में देखिए सराफा बाजार के हाल… ग्राहक कह रहे हैं कि जरूरत है तो सोना खरीदना ही पड़ेगा। पीएम को तो बस कह देना है। वहीं व्यापारी भी परेशान हैं शादी सीजन शुरू हो गया है। पिछले साल से 50 % कम व्यापार हो रहा है। लोग अब 18 कैरेट की जगह 9 कैरेट के जेवर खरीद रहे हैं।
लखनऊ व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। राजधानी के करीब 300 बाजारों में फैले संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अमरनाथ मिश्र को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया, जबकि पवन मनोचा को संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री बनाया गया। शनिवार शाम व्यापार भवन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए गौतमबुद्ध मार्ग स्थित व्यापार भवन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी पद पर कोई प्रतिद्वंद्वी सामने नहीं आया। चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी, भारत भूषण गुप्ता और देव कुमार शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन के हितों और व्यापारिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। पवन मनोचा का बढ़ा कद, प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री बनाए गए नई कार्यकारिणी में पवन मनोचा को प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जितेन्द्र सिंह चौहान, उमेश शर्मा, अनुराग मिश्र और देवेन्द्र गुप्ता को वरिष्ठ महामंत्री बनाया गया है। कुश मिश्रा और मंजीत सिंह दुआ को महामंत्री, जबकि सुमित गुप्ता को मीडिया महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा महामंत्री के रूप में शशि प्रकाश शुक्ला, मनीष कुमार वर्मा और मुश्वीर अहमद 'मन्शू' को दायित्व सौंपा गया। संगठन का होगा विस्तार, जोन स्तर तक बनेंगी इकाइयां अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि राजधानी के विस्तार और नए बाजारों के विकसित होने के साथ संगठन को भी और मजबूत किया जाएगा। ट्रांसगोमती और शेष गोमती क्षेत्रों के अलावा परिक्षेत्र और जोन स्तर तक संगठनात्मक इकाइयों का गठन कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। व्यापारियों और प्रशासन के बीच मजबूत होगा संवाद प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि संगठन व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगा। वरिष्ठ महामंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। अनुराग मिश्र ने नई कार्यकारिणी को युवा और अनुभवी नेतृत्व का संतुलित स्वरूप बताया। बैठक के दौरान संगठन की प्रबुद्ध समिति का गठन किया गया, जिसमें देव कुमार शुक्ला, राकेश छाबड़ा, केदार बाजपेई और विनोद चन्द्र गर्ग को शामिल किया गया। इन पदों पर भी हुई नियुक्तियां पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को मुख्य संरक्षक बनाया गया है, जबकि हरीशचन्द्र अग्रवाल और कैलाश चंद्र जैन संरक्षक नियुक्त किए गए हैं। राजेन्द्र कुमार अग्रवाल को दोबारा चेयरमैन चुना गया। उत्तम कपूर, अनिल बजाज, रमेश मिश्र, भारत भूषण गुप्ता, श्याम कृष्णानी, नीरज जौहर, चंद्र प्रकाश अग्रवाल और रामकुमार वर्मा को मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतीश कुमार अग्रवाल को पुनः कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि विनोद पंजाबी और विनय शुक्ला समेत कई व्यापारियों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत
आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें रविवार, 7 जून से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ...
रतलाम के पंचेड़ और नामली के बीच बने तुलसी वाटर पार्क के अंदर अवैध रूप से बने स्पा सेंटर में थाईलैंड की युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। आने वाले ग्राहकों से मनमाने रुपए भी लिए जाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर व वाटर पार्क मैनेजर द्वारा थाई युवतियों से देह व्यापार करवाकर मनचाही कीमत वसूली जाती थी। तीनों का कोर्ट से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। थाईलैंड की तीनों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। शुक्रवार शाम को रतलाम पुलिस की महिला अधिकारियों ने नामली थाना अंतर्गत पंचेड़ रोड पर तुलसी वाटर पार्क पर छापा मारा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वाटर पार्क की आड़ में स्पा सेंटर चलाकर देह व्यापार किया जा रहा है। पुलिस ग्राहक बनकर यहां पहुंची थी। कन्फर्म होते ही महिला अधिकारियों ने यहां रेड मारी। इस दौरान थाईलैंड की तीन युवतियां कमरे में मिली थी। इनके कमरे से आपत्तिजनकर सामग्री भी मिली थी। तीन लोगों को पकड़ा था दबिश के दौरान पुलिस ने वाटर पार्क के मैनेजर दिलीपसिंह (27) पिता प्रहलादसिंह निवासी नामली, स्पा सेंटर संचालक नरेश चौहान (20) पिता नारायण लाल निवासी हिम्मत नगर जिला पाली राजस्थान एवं स्पा सेंटर मैनेजर भरत (27) पिता सुरेश मेवाड़ा निवासी शिवाजी नगर जोधपुर राजस्थान को हिरासत में लिया था। जांच में सामने आया था कि वाटर पार्क का वास्तविक मालिक रतलाम निवासी योगेश सिंह पिता भंवरसिंह राजपूत है। वाटर पार्क परिसर में स्पा सेंटर किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। स्पा सेंटर संचालन का कोई रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस नहीं था। अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मनचाही कीमत लेकर अनैतिक काम पुलिस जांच व बयान में थाईलैंड की तीनों युवतियों ने उनसे अनैतिक कार्य (देह व्यापार) कराने की बात कही है। युवतियों ने पुलिस को बताया वे तीनों स्पा सेंटर के कमरे में देह व्यापार करती है। उसके लिए बाहर से आने वाले पुरुषों से मनचाही कीमत लेकर अनैतिक देह व्यापार (वेश्यावृत्ति) कराई जाती है। तीनों महिलाओं ने देह व्यापार किए जाने में स्पा सेंटर संचालक नरेश चौहान, मैनेजर भरत मेवाड़ा एवं वाटर पार्क मैनेजर दिलीप सिंह द्वारा सहयोग करने की बात कही। स्पा सेंटर में वैश्यावृत्ति के माध्यम से कमाई की जाती थी। तीनों महिलाओं के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी। हिंदी नहीं आती, ट्रांसलेटर से बातचीत थाईलैंड की युवतियों को हिंदी भाषा नहीं आती है। पुलिस ने थाई व हिंदी भाषा को मोबाइल में ट्रांसलेटर के माध्यम से समझकर पूछताछ की गई। इसके अलावा गिरफ्तार तीनों आरोपियों के मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। मोबाइल के आधार पर कौन-कौन स्पा सेंटर पर आता था। इसके बारे में पुलिस जांच करेगी। तीनों युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। 24 घंटे में देना है जानकारी जांच में सामने आया है कि थाईलैंड की तीनों युवतियां एक से डेढ़ माह पहले रतलाम आई थी। वह सबसे पहले किसके संपर्क में आई। वाटर पार्क तक कैसे पहुंची। इस अनैतिक काम में कौन-कौन शामिल है, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। नियमानुसार विदेशी नागरिकों को रुकवाने के संबंध में 24 घंटे में ऑनलाइन जानकारी सी फार्म के तहत देना होती है। लेकिन स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर व वाटर पार्क के मैनेजर ने पुलिस को सूचना नहीं दी। दो दिन का मिला रिमांड पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक नरेश चौहान (20) पिता नारायण लाल निवासी हिम्मत नगर जिला पाली राजस्थान एवं स्पा सेंटर मैनेजर भरत (27) पिता सुरेश मेवाड़ा निवासी शिवाजी नगर जोधपुर व वाटर पार्क संचालक दिलीपसिंह (27) पिता प्रहलादसिंह निवासी नामली के अलावा वाटर पार्क का वास्तविक मालिक योगेश सिंह पिता भंवरसिंह राजपूत निवासी के खिलाफ धारा 3, 4, 5, 6, 7, 8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं आप्रवास और विदेशियों विषयक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वास्तविक मालिक को छोड़ उक्त तीनों की गिरफ्तार पुलिस कर चुकी है। कोर्ट से तीनों का दो दिन का रिमांड मिला है। दूतावास से करेंगे संपर्क-एसपी एसपी अमित कुमार के अनुसार विदेशी नागरिकों को रहने व सूचना नहीं देने पर डीएसबी, सूचना संकलन व बीट प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। संबंधित थाने के जिम्मेदारों से को भी नोटिस दिया जाएगा। 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। युवतियों के वीजा और पासपोर्ट के आधार पर उनकी जांच की जा रही है। दूतावास से संपर्क कर युवतियों की जानकारी ली जाएगी। तीनों को वन स्टॉप सेंटर में रखा है। सारे पहलुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है।
हरियाणा की पंचकूला पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इंस्पेक्टर से लेकर हेड कांस्टेबल स्तर तक 47 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल के तहत इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सेक्टर-7 थाना प्रभारी से पिंजौर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर राजबीर सिंह को पुलिस लाइन से सेक्टर-7 थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर मनसा राम को कालका थाना से वेलफेयर इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसफर की पूरी कार्रवाई को पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। SI स्तर पर ये हुए बदलाव एसआई प्रताप सिंह को एमटीओ से SHO थाना कालका, एसआई सिंहराज को सेक्टर-25 पुलिस पोस्ट से पिंजौर में अतिरिक्त एसएचओ, एसआई मलकीत सिंह को सेक्टर-19 पुलिस पोस्ट से एमडीसी थाना तथा एसआई ओम प्रकाश को एमडीसी थाना से सेक्टर-2 थाना भेजा गया है। इसके अलावा पीएसआई कमलदीप सिंह को लीगल सेल से सेक्टर-19 पुलिस पोस्ट, पीएसआई रामा स्वामी को साइबर सेल से सेक्टर-25 पुलिस पोस्ट, पीएसआई कमलजीत सिंह को पिंजौर से ईओडब्ल्यू तथा पीएसआई सौरव को सेक्टर-7 थाना से सेक्टर-5 थाना भेजा गया है। एसआई राजबीर सिंह को पिंजौर से चंडीमंदिर थाना में तैनाती मिली है। हेड कांस्टेबलों को भी मिली नई जिम्मेदारियां पुलिस लाइन में तैनात कई हेड कांस्टेबलों को विभिन्न थानों, चौकियों और विशेष शाखाओं में भेजा गया है। इनमें विकास आनंद, अमित कुमार, जवाला, सोहन लाल, राकेश कुमार, कश्मीर सिंह, परवीन कुमार, राम मेहर, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, सत्यवान सिंह, लीला राम, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, सुनील कुमार, राम निवास, श्याद खान, धनी राम, डिंपल कुमार, हरदीप सिंह, अशोक कुमार (129/PKL), देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार (1092/PKL), मनदीप सिंह और अमनदीप सिंह शामिल हैं। इन कर्मचारियों को एमडीसी थाना, सेक्टर-14 थाना, सेक्टर-20 थाना, पिंजौर थाना, साइबर सेल, आईटी सेल, क्राइम स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स सेल, एवीटी स्टाफ, ईओडब्ल्यू और विभिन्न पुलिस पोस्टों में नई तैनाती दी गई है।
मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशनमध्य प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय है। लेकिन भाजपा की नजर तीसरी सीट पर भी है। दरअसल, भाजपा नेताओं के हालिया बयानों ने सियासी गलियारों में नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है। किसने क्या कहा? मंत्री राकेश सिंह - ये आपसे किसने कहा कि हम लड़ रहे हैं और ये किसने कहा कि नहीं लड़ रहे हैं? मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - अभी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता, कुछ भी हो सकता है। विधायक भूपेंद्र सिंह - अगर पार्टी तीसरा प्रत्याशी उतारती है तो हम जीतेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - परिस्थितियां बनेंगी तो देखेंगे। भाजपा नेताओं की इन रहस्यमयी पहेलियों ने कांग्रेस को ऐसा उलझाया है कि पार्टी अब इनके मायने तलाशती फिर रही है। इनके जवाब खोज रही है। हालांकि अपने उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस ने भी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी का दावा है कि उसके सभी विधायक एकजुट हैं और उसकी प्रत्याशी सौ फीसदी राज्यसभा पहुंचेगी। लेकिन जिस तरह भाजपा ने तीसरी सीट को लेकर सस्पेंस का ताना-बाना बुना है, उससे यह मुकाबला चुनाव कम और सस्पेंस थ्रिलर ज्यादा नजर आने लगा है। भाजपा की सियासी माया को देखते हुए कांग्रेस के लिए फिलहाल यही कहा जा सकता है- ‘ये चुनाव नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए… एक-एक विधायक बचाना है और राज्यसभा तक जाना है।’ राज्यसभा के लिए नामांकन में दिखा वीआईपी काफिलामध्य प्रदेश में भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान नेताओं का बड़ा काफिला चर्चा का विषय बन गया। विधानसभा पहुंचने के लिए भाजपा नेताओं का जत्था करीब 30 से 35 गाड़ियों के साथ पहुंचा। दिलचस्प बात यह है कि हाल के दिनों में भाजपा और सरकार की ओर से ईंधन बचाने, पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात लगातार कही जाती रही है। कई मौकों पर ई-रिक्शा, ई-स्कूटर और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को लेकर संदेश भी दिए गए हैं। लेकिन राज्यसभा नामांकन के मौके पर ऐसा कोई दृश्य देखने को नहीं मिला। न तो ई-रिक्शा नजर आया, न ई-स्कूटर और न ही ईंधन की बचत के लिए किसी सामूहिक बस या साझा परिवहन व्यवस्था का उपयोग दिखाई दिया। इसके बजाय नेताओं का लंबा-चौड़ा काफिला विधानसभा पहुंचा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम क्या सिर्फ फोटो और वीडियो तक ही सीमित है, या फिर उसका पालन राजनीतिक आयोजनों में भी होना चाहिए। राज्यसभा नामांकन के दौरान दिखे इस काफिले ने एक बार फिर नेताओं के संदेश और व्यवहार के बीच के अंतर पर बहस छेड़ दी है। चर्चा में जीतू पटवारी का ‘कांग्रेस की सरकार' बनाने का दावामध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार 2028 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। उनके ये दावे अब चर्चा का विषय बन गए हैं, क्योंकि ये दावे शेयर बाजार के आंकड़ों जैसे लगते हैं। इनमें उतार-चढ़ाव आता रहता है। दरअसल, हाल ही में जीतू पटवारी ने दावा किया था कि 'मध्य प्रदेश में 5 लाख प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी'। इसके बाद उन्होंने कहा कि '500 प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी'। जीतू पटवारी दो दिन के भीतर दिए गए इन दोनों बयानों में 5 लाख प्रतिशत से सीधे 500 प्रतिशत पर आ गए। मतलब उनके दावे में 4 लाख 99 हजार 500 अंकों की गिरावट आ गई। हालांकि, उन्होंने सरकार बनाने के 'मुंगेरीलाल के सपने' वाले सीएम के बयान पर अपने अंदाज में जवाब भी दिया। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री जी, मैं वचन देता हूं। जैसे 500 रुपए का, 1000 रुपए का नोट धारक को वचन देता है, वैसा वचन देता हूं कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यहां दिलचस्प बात ये है कि 1000 रुपए के नोट अब चलन में नहीं हैं। महिला कलेक्टर और प्रभारी मंत्री की नहीं बैठ रही पटरीएक महिला कलेक्टर और प्रभारी मंत्री की पटरी नहीं बैठ रही। मंत्री को बताया गया कि ट्रांसफर पोस्टिंग के सारे काम कलेक्ट्रेट से हो रहे हैं। मंत्री के पास कोई पहुंच ही नहीं रहा। समर्थक तो ये भी कह रहे कि कलेक्टर पर लक्ष्मी जी मेहरबान है। मामला एक आदिवासी जिले का है। इनपुट सहयोग - विजय सिंह बघेल (भोपाल) ये भी पढ़ें - मंत्री विजयवर्गीय ने उड़ाई कांग्रेस की नींद: भावुक रजनीश बोले-मुझे भाजपा की 'अदृश्य आंखों' ने चुना प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया है। जिसे कामयाबी की चाबी मानकर हर कोई फॉलो कर रहा है। मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आम की चर्चा किए जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने आम के बगीचे में पहुंच गए। उन्होंने आम को फलों का राजा बताते हुए इसकी खूबियां गिनाईं। पूरी खबर पढ़ें
महंगाई की आग... रसोई गैस 29 रुपए महंगी, अब सिलेंडर 945.50 रु. का
जयपुर | पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपए और महंगा कर दिया है। अब 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 916.50 रुपए के बजाय 945.50 रुपए में मिलेगा। तेल कंपनियों ने इससे पहले इसी वर्ष 7 मार्च को सिलेंडर पर 60 रुपए की बढ़ोतरी की थी। तब तक यह 856.50 रुपए का था। यानी तीन माह में गैस सिलेंडर के दाम में 89 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। होर्मुज स्ट्रेट संकट के बाद से लगातार पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होते जा रहे हैं। इससे पहले तेल कंपनियां 5 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा चुकी हैं। जबकि रसोई गैस के दामों में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी रविवार से ही लागू होगी। इसी तरह 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में भी 11.50 रुपए बढ़ाए गए हैं। यानी यह सिलेंडर 341.50 रुपए के बजाय 352.50 रुपए में मिलेगा। जबकि 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर अब 20 रुपए बढ़कर 655 रुपए के बजाय 675 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
कार्यशाला आज, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. उज्ज्वल देंगे व्यापार-परिवार पर प्रशिक्षण
उदयपुर | तेरापंथ युवक परिषद की ओर से टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर रविवार शाम 7 बजे व्यक्तित्व विकास कार्यशाला होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. उज्ज्वल पाटनी संबोधित करेंगे। वे एआई के मौजूदा दौर में व्यापार को बढ़ाने, परिवार में बॉन्डिंग कैसे बढ़े और जेन जी के भविष्य समेत कई विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में शहर के कई उद्योगपति और विभिन्न समाजों के सदस्य शामिल होंगे। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया, वे भी हिस्सा ले सकेंगे।
महंगाई की आग... घरेलू गैस 29 रुपए महंगी, उदयपुर में सिलेंडर 974 रुपए का
पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपए और महंगा कर दिया है। अब उदयपुर में 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 944.50 रुपए के बजाय 974.50 रुपए में मिलेगा। तेल कंपनियों ने इससे पहले इसी वर्ष 7 मार्च को सिलेंडर पर 60 रुपए की बढ़ोतरी की थी। तब यह 884.50 रुपए का था। यानी तीन माह में गैस सिलेंडर के दाम में 89 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। होर्मुज स्ट्रेट संकट के बाद से लगातार पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होते जा रहे हैं। इससे पहले तेल कंपनियां 5 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा चुकी हैं। जबकि रसोई गैस के दामों में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी रविवार से ही लागू होगी। इसी तरह 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में भी 11.50 रुपए बढ़ाए गए हैं। यानी यह सिलेंडर 341.50 रुपए के बजाय 352.50 रुपए में मिलेगा। जबकि 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर अब 20 रुपए बढ़कर 655 रुपए के बजाय 675 रुपए में खरीदा जा सकेगा। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई नहीं हो पाई है। अभी भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
झांसी में 4 साल पहले व्यापारी से लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को कोर्ट ने 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया। नहीं देने पर एक माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला शनिवार को डकैती कोर्ट के विशेष न्यायाधीश नेत्रपाल सिंह ने सुनाया है। फैसले के दिन एक बदमाश कोर्ट नहीं पहुंचा और फरार हो गया। मोठ थाने में दर्ज हुआ था केस विशेष लोक अभियोजक विपिन कुमार मिश्र ने बताया- मोठ के शाहपुर बस स्टैंड के पास रहने वाले सुख सिंह पाल ने मोठ थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसकी बाजार में परचून की दुकान है। 9 फरवरी 2022 की रात लगभग 8:35 बजे वह दुकान बंद करके दुपहिया वाहन से घर जा रहा था। जब वह घर जाने के लिए गली में मुड़ा तो पीछे से बाइक से तीन बदमाश आए। उन्होंने सुखसिंह को डंडे मारे। इससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी बैग लूटकर भाग गए। बैग में 4 लाख रुपए कैश, दुकान की चाबी, कागजात और मोबाइल रखा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच में पता चला कि व्यापारी के साथ ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के बटवाहा गांव निवासी पवन राजा उर्फ बड़े राजा, तालबेहट के टेकरी निवासी कन्हैया लाल यादव और तालबेहट के झरर घाट निवासी सुमित यादव ने लूटपाट की थी। तीनों चोरी के मामले में दतिया जेल में बंद हैं। 8 अप्रैल 2022 को पुलिस ने तीनों आरोपियों को दतिया जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। पूछताछ में बताया कि लूट के बाद उन्होंने खरिया घाट बेतवा नदी स्थित रपटा के पास पेड़ के नीचे लूट के रुपए जमीन में दबा दिए थे। उनकी निशानदेही पर 12 हजार रुपए, आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद हुई थी। मोबाइल नदी में फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। 4 जून को जजमेंट आना था। मगर आरोपी कन्हैया लाल यादव कोर्ट नहीं पहुंचा और गैर हाजिर हो गया। बाकी दो आरोपी पवन राजा और सुमित यादव को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। आज दोनों आरोपियों को 7-7 साल के कठोर कारावास और 25-25 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
खगड़िया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित न्यू दयाल रेस्ट हाउस में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर होटल मालिक और संचालकों सहित कुल 9 पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त, 7 महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस को 05 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू दयाल रेस्ट हाउस में होटल की आड़ में बाहरी और स्थानीय लड़कियों/महिलाओं को बहला-फुसलाकर कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं और वहां अनैतिक देह व्यापार कराया जाता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक सुनील कुमार, होटल संचालक विकास कुमार सिंह और किरण पंडित सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो आगंतुक पंजी (रजिस्टर) और चार कंडोम भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में खगड़िया थाना में कांड संख्या-118/26 दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं और अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं 3/4/5/6/7/8 के तहत दर्ज किया गया है। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 मुकुल रंजन, पुलिस उपाधीक्षक तरुण कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता सहित खगड़िया थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। खगड़िया पुलिस ने बताया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
छावनी में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को जन अधिकार यात्रा निकालकर राज्य सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यात्रा में स्थानीय रहवासी, व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्रभावित परिवारों और व्यापारियों के साथ अन्याय किया गया है। परिवारों और व्यापारियों के सामने आजीविका का संकट शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रवासियों को 60 फीट सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर 80 फीट तक तोड़फोड़ की गई। बिना पर्याप्त संवाद और पुनर्वास व्यवस्था के की गई कार्रवाई से अनेक परिवारों और व्यापारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। चौकसे ने कहा कि कांग्रेस सड़क विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर लोगों के घर और व्यवसाय उजाड़ना उचित नहीं माना जा सकता। प्रभावित लोगों को उनकी क्षति के अनुरूप उचित मुआवजा और राहत मिलनी चाहिए। रहवासियों की आवाज को दबा नहीं सकते जन अधिकार यात्रा में शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि छावनी क्षेत्र के रहवासियों और व्यापारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने मांग की कि सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही भविष्य में क्षेत्र में भवन निर्माण और विकास कार्यों के लिए 60 फीट सड़क सीमा को ही आधार बनाकर नक्शों की स्वीकृति दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर लोगों की आपत्तियों और सुझावों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित नागरिकों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जन अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
राजनांदगांव के ममता नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अनाज गोदाम में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी का अनाज खरीदने वाले दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.43 लाख रुपए से अधिक की नगदी और अनाज जब्त किया है। इस मामले में चोरी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, मार्च 2026 में ममता नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक अनाज गोदाम से करीब 4.50 लाख रुपए मूल्य का चना खंडा, सोयाबीन और मसूर चोरी हो गया था। मामले में शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 286/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से खुला मामला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी राहुल कुर्रे और दिनेश साहू को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी के अनाज की बिक्री से प्राप्त 7,900 रुपए बरामद किए गए थे। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में सामने आए व्यापारियों के नाम जेल भेजे गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि चोरी का अनाज स्थानीय व्यापारियों को बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में देवेन्द्र साहू (35), निवासी ग्राम बरगाही तथा जयंत कुमार अग्रवाल (50), निवासी शांति नगर ढाबा रोड शामिल हैं। 2.43 लाख रुपए नकद और अनाज जब्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 29 किलो सोयाबीन, 5 किलो चना और 2 लाख 42 हजार 500 रुपए नगद बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2 लाख 43 हजार 960 रुपए बताई गई है। चोरी के नेटवर्क की जांच जारी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
पंचकूला जिले के पिंजौर में हाल ही में हुए एक व्यापारी की हत्या के मामले के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही पाए जाने पर पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत पिंजौर थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों का भी तबादला किया गया है। यह फेरबदल केवल पिंजौर क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में भी व्यापक स्तर पर स्टाफ का स्थानांतरण किया गया है। डीसीपी बोलीं- कानून व्यवस्था सर्वोपरि डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में समय-समय पर आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जाते हैं, ताकि व्यवस्था को अधिक चुस्त, सक्रिय और जवाबदेह बनाया जा सके। इसका उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम और जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।
नरसिंहपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर पालिका ने एक अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पालिका चौराहा से सुभाष पार्क चौराहा तक मॉडल रोड के दोनों किनारों से लगभग 67 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्रवाई में नगर पालिका की जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी शामिल थीं। मॉडल रोड के दोनों ओर लंबे समय से फल, फूल, चाय-पान, नाश्ता, गन्ना जूस और रेडीमेड कपड़ों सहित विभिन्न प्रकार की अस्थायी दुकानें संचालित हो रही थीं। नगर पालिका की कार्रवाई शुरू होते ही कई व्यवसाइयों ने अपनी दुकानें स्वयं हटाना शुरू कर दिया। वहीं, जो दुकानदार मौके पर मौजूद नहीं थे, उनकी सामग्री नगर पालिका अमले ने जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से नगर पालिका परिसर पहुंचाई। हटाए गए सभी व्यवसाइयों को नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित ऑफिसर्स क्लब से लगी शासकीय भूमि पर विस्थापित किया गया है। हालांकि, नए स्थान को लेकर छोटे व्यापारियों में असंतोष देखा गया। उनका कहना है कि जिस जगह उन्हें भेजा गया है, वहां ग्राहकों की आवाजाही कम है। व्यापारियों ने बारिश के मौसम में वहां कीचड़ और जलभराव की समस्या गंभीर होने की आशंका भी जताई। व्यवसाइयों का यह भी कहना है कि नए स्थल पर दुकानों के लिए कोई स्पष्ट नाप-जोख या व्यवस्थित आवंटन नहीं किया गया है, जिसके कारण जगह को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। व्यापारियों ने प्रशासन से उचित व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। पुनर्वास की व्यवस्था करेंगे इस संबंध में नगर पालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) नीलम सिंह चौहान ने बताया कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण के कारण शहर में आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। प्रभावित व्यवसायियों के पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाएगी।
बरनाला के धनौला क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत में 38 साल के युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। परिजनों व व्यापारियों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगाम कर दिया और व्यापारियों ने बाजार बंद करके कार्रवाई की मांग की। तनाव देखते हुए डीएसपी सतवीर सिंह मौके पर और फिर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। मृतक तेजिंदर दास (38) का शव सुबह ट्रैक्टर के हल (तवियों) के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की आशंका जताई है जबकि परिजनों ने तेजिंदर की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित परिवार और स्थानीय व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर दिया और धनौला थाने के मुख्य गेट के बाहर विशाल धरना शुरू कर दिया है। रात को गया था खेत, सुबह मिली लाश जानकारी के अनुसार, तेजिंदर दास शुक्रवार रात को ट्रैक्टर के साथ खेत में जुताई करने गया था। लेकिन रात को लौटा नहीं। शनिवार सुबह उसका शव खेत में ट्रैक्टर के हल के पास मिला। इसकी सूचना फैलते इलाके में सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में लोग और व्यापारी मृतक के घर और फिर थाने के बाहर जमा हो गए। पुरानी रंजिश और हत्या की साजिश का आरोप थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि बीती रात तेजिंदर का पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से पुरानी रंजिश भी चल रही थी। परिजनों का दावा है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। आरोप- पुलिस हत्या का हदसा बनाने में लगी है प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता को नजरअंदाज कर इसे महज एक 'खेत का हादसा' साबित करने का प्रयास कर रही है। व्यापार मंडल का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या (धारा 302) का मुकदमा दर्ज नहीं करती और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे और न ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। डीएसपी बोले- परिजनों के आरोपों पर भी हो रही जांचडीएसपी सतवीर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच और घटनास्थल को देखने से मामला हादसे का लग रहा है। हालांकि, पुलिस परिजनों के आरोपों को खारिज नहीं कर रही है। वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के दौरान जो भी पुख्ता सबूत सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाजार बंद व्यापारी थाने पर डटे धनौला के व्यापारियों ने पीड़ित परिवार को पूरा समर्थन दिया है। दुकाने बंद कर दुकानदार व व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी थाने के बाहर धरने पर डटे रहे। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे और थाने के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी चल रही थी। माहौल को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
धनबाद में बस यात्रियों को जल्द ही बढ़े किराया दरों का सामना करना पड़ सकता है। धनबाद बस एसोसिएशन ने किराए में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है। परिवहन विभाग से स्वीकृति मिलते ही एक सप्ताह के भीतर नई दरें लागू कर दी जाएंगी। एसोसिएशन के अनुसार, बढ़ती महंगाई और ईंधन की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है। बस संचालकों का कहना है कि वर्ष 2020 के बाद से किराए में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जबकि डीजल, इंजन ऑयल, स्पेयर पार्ट्स, टायर, वाहन मरम्मत, बीमा, टैक्स और कर्मचारियों के वेतन सहित परिचालन लागत में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले 6 साल से नहीं बढ़ा किराया धनबाद बस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि किराया वृद्धि को लेकर परिवहन विभाग के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से बस संचालकों ने बढ़ी हुई लागत के बावजूद यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला है। नई दरें लागू होने के बाद धनबाद से पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर, पूर्णिया, रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, बोकारो, आसनसोल और अन्य शहरों के लिए चलने वाली बसों का किराया बढ़ जाएगा। नॉन-एसी बसों के किराए में भी होगी वृद्धि एसी बसों से पटना, बिहारशरीफ और भागलपुर जाने वाले यात्रियों को लगभग 100 रुपए अधिक चुकाने होंगे, जबकि पूर्णिया के लिए यह वृद्धि करीब 120 रुपए तक हो सकती है। नॉन-एसी बसों के किराए में भी विभिन्न रूटों पर 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। बस एसोसिएशन का कहना है कि बढ़ते परिचालन लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है। साथ ही दो वर्षों से परमिट नवीनीकरण की प्रक्रिया लंबित रहने के कारण भी बस संचालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन को उम्मीद है कि परिवहन विभाग जल्द निर्णय लेगा, जिसके बाद नई किराया दरों को लागू कर दिया जाएगा।
प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) ने महंगाई, बेरोजगारी और परीक्षा पेपर लीक के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान शहर के अंबेडकर चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता और युवा वर्ग परेशान हैं। सपा नेताओं ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर डाला है। वहीं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने सरकार से इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। पहले देखें, 2 तस्वीरें… सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा कि यदि पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी भविष्य में और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में सांसद एसपी सिंह पटेल, विधायक राम सिंह पटेल, विधायक आर.के. वर्मा,अधिवक्ता विनोद पांडेय, अधिवक्ता उमेश प्रताप यादव, पूर्व विधायन सभा अध्यक्ष राजकुमार यादव, सोनू यादव और आदर्श शुक्ला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वही, अंबेडकर चौराहे पर रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने तबला बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसद एस.पी. सिंह पटेल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने कहा कि बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET) के पेपर लीक, युवाओं को रोजगार देने की मांग, 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल करने, बिजली बिलों में की गई 10 प्रतिशत बढ़ोतरी वापस लेने, विशेष जातियों एवं पीडीए समाज के लोगों को फर्जी एनकाउंटर और मुकदमों में फंसाने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने तथा किसानों की समस्याओं, कृषि कार्य के लिए ईंधन की उपलब्धता और खाद-पानी की किल्लत दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
एमपी को वैश्विक निवेश और व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश मंच-2026” का आयोजन आज 6 जून को इंदौर के रेडिसन होटल में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय फोरम का आयोजन मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) और ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (GIBF) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे करेंगे। मंच पर लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योगपति, निर्यातक, व्यापारिक संगठन और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी शामिल होंगे। आयोजन में 350 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है। व्यापार और निवेश संबंधों को मिलेगी नई दिशा यह मंच भारत और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेशकों के सामने एक आकर्षक औद्योगिक और निर्यात गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा प्रदेश सरकार का मानना है कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने, निर्यात बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 19% बढ़ा निर्यात मध्य प्रदेश और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य से इस क्षेत्र के देशों को लगभग 3,835 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, कृषि आधारित उत्पाद, पैकेजिंग और विनिर्माण क्षेत्र के उत्पाद 33 से अधिक देशों तक पहुंच रहे हैं। ब्राजील, मैक्सिको, चिली सहित कई देश मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यापारिक साझेदार बनकर उभरे हैं। निवेश संभावनाओं पर होंगी विशेष प्रस्तुतियां फोरम के दौरान विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर प्रस्तुति देंगे। साथ ही व्यापार, विनिर्माण, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों के बीच बी-टू-बी (B2B) तथा बी-टू-जी (B2G) बैठकें भी होंगी, जिससे नए व्यापारिक और निवेश समझौतों का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। कार्यक्रम की रूप रेखा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उद्घाटन।- राजनयिक समुदाय का सम्मान।- GRULAC (लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन समूह) के प्रतिनिधि का विशेष संबोधन।- भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन विशेष संस्करण का विमोचन।- MPIDC द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुति।- व्यापार एवं निवेश अवसरों पर पैनल चर्चा।- फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र पर विशेष सत्र।- आईटी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विमर्श।- निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ B2B एवं B2G बैठकें। वैश्विक पहचान को मिलेगी मजबूती राज्य सरकार के अनुसार यह आयोजन मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ विदेशी निवेश, निर्यात वृद्धि और औद्योगिक विकास के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इंदौर में आयोजित होने वाला यह फोरम भारत और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
नमस्कार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को सुखोई फाइटर जेट बनाने का ऑफर दिया। उधर, रिजर्व बैंक ने इस साल महंगाई बढ़ने का अंदेशा जताया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे भाजपा छोड़ते ही अन्नामलाई के नई पार्टी बनाने की खबर भी बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... कल की बड़ी खबरें... 1. पुतिन ने भारत को सुखोई-57 ऑफर किया, इस 5th जनरेशन फाइटर जेट की तकनीक भी शेयर करेंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को सुखोई SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट को लेकर बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस, भारत के साथ मिलकर इस विमान का विकास और उत्पादन करने के लिए तैयार है। साथ ही रूस जरूरी रक्षा तकनीकें साझा करने के लिए भी तैयार है। दरअसल, सुखोई SU-57 रूस का पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि दुश्मन के रडार इसे आसानी से पकड़ नहीं पाते। पुतिन ने कहा;- यह विमान हमारा जॉइंट प्रोजेक्ट हो सकता था। हमने इसे अपने दम पर विकसित किया, लेकिन अब भी हम भारत के साथ इस क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार हैं। पुतिन US से बोले- भारत पर दबाव डालना बेकार: पुतिन ने अमेरिका-भारत के संबंधों पर कहा कि US कई मुद्दों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस तरह की कोशिशें बेकार हैं। भारत इसका विरोध करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. रिजर्व बैंक ने इस साल महंगाई बढ़ने का अंदेशा जताया, GDP ग्रोथ अनुमान भी 6.9% से घटाकर 6.6% रिजर्व बैंक ने इस साल महंगाई बढ़ने का अंदेशा जताया है। वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई के अनुमान को 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है। हालांकि, नए वित्त वर्ष की दूसरी मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। RBI MPC मीटिंग के दो अहम पॉइंट्स ... पूरी खबर पढ़ें... 3. डिंपल ने शंकराचार्य के सामने माथा टेका, माफी मांगी, बोलीं- सपा अध्यक्ष आपके साथ हैं और रहेंगे बद्रीनाथ स्थित ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपनी गौ रक्षा यात्रा लेकर शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां सपा सांसद डिंपल यादव उनसे मिलने पहुंचीं। उन्होंने शंकराचार्य के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। डिंपल ने शंकराचार्य को शॉल भी भेंट की। डिंपल ने कन्नौज की घटना के लिए माफी मांगी: डिंपल यादव शंकराचार्य के पास जमीन पर हाथ जोड़कर बैठ गईं। शंकराचार्य ने गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की अपनी मांग दोहराई। डिंपल यादव ने सबसे पहले कन्नौज की घटना को लेकर शंकराचार्य से माफी मांगी। कहा कि आपको सड़क पर रात बितानी पड़ी। हमें दुख है। ‘शंकराचार्य के अपमान का बदला प्रकृति लेगी’: गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मुहिम को लेकर डिंपल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आपके साथ हैं। और आगे भी हमेशा रहेंगे। डिंपल ने यह भी कहा कि प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य का जो अपमान हुआ है, प्रकृति उसका जरूर बदला लेगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में बिजली विभाग पर 7.18 लाख का जुर्माना, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हक में फैसला यूपी में बिजली विभाग के लिए स्मार्ट मीटर गले की फांस बन चुका है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने शुक्रवार को यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) पर 7.18 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मीटर रीचार्ज के 2 घंटे तक नहीं आती थी बिजली: आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य संजय कुमार सिंह की दो सदस्यीय पीठ ने जुर्माने की राशि 15 दिनों के अंदर आयोग में जमा करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के बाद दो घंटे के अंदर बिजली बहाल न करने की लापरवाही पर की गई है। मार्च-अप्रैल में मचा था हाहाकार: मार्च 2026 में बिजली विभाग ने बिना उपभोक्ताओं की सहमति के लाखों स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड से प्रीपेड में बदल दिया था। बैलेंस माइनस होते ही एक साथ प्रदेश के करीब 5 लाख घरों की बिजली काट दी गई। उपभोक्ताओं ने मीटर तो रिचार्ज करा लिया, लेकिन कई घरों में बिजली चालू होने में 15 दिन तक लग गए। इस घटना को लेकर मार्च और अप्रैल में पूरे प्रदेश में भारी आक्रोश और हंगामा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… 5. TCS केस की पीड़ित बोली- पाकिस्तानी मौलवियों के वीडियो दिखाए, कहा- भजन सुनना और मंदिर जाना बंद करो महाराष्ट्र के नासिक में TCS ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की चार्जशीट में नए खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत पीड़ितों को निशाना बनाया। एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे पाकिस्तानी इस्लामिक मौलवी तारिक जमील और जाकिर नाइक के वीडियो दिखाए जाते थे, ताकि वे इस्लाम के बारे में जान सकें। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि वह भजन सुनना और मंदिर जाना बंद कर दे। अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देंगे। आरोपी बोला- डरो मत, अल्लाह हमारे साथ है: पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी दानिश शेख ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। जब पीड़ित को अपने भविष्य को लेकर डर सताने लगा, तो आरोपी ने कहा- डरो मत, भरोसा रखो, अल्लाह हमारे साथ है। दरअसल, नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में काम करने वाली 9 पीड़ित महिलाओं ने अप्रैल में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब तक 8 आरोपी पकड़े गए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6. ट्रम्प बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, अब हम टैरिफ से खूब कमा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत ने अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाए और दशकों तक उसका फायदा उठाया। लेकिन अब स्थिति बदल गई है और अमेरिका भारत से अच्छी कमाई कर रहा है। ट्रम्प ने आगे कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही एक बड़ा व्यापार समझौता भी हो सकता है, क्योंकि मैं मोदी को बहुत पसंद करता हूं। मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। US-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी: ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के अधिकारी व्यापार समझौते को लेकर कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। दोनों देश व्यापार से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान निकालने की कोशिश में हैं। पूरी खबर पढ़ें... 7. तमिलनाडु में भाजपा छोड़ते ही अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाई, अगला चुनाव लड़ने का ऐलान तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। एक वीडियो मैसेज जारी कर अन्नामलाई ने कहा कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में 2031 में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा;- मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य रहूं या तमिल लोगों से जुड़ा रहूं। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव हो जाने दें, फिर जाएं। अन्नामलाई ने 2 जून को भाजपा से इस्तीफा दिया था: उन्होंने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा कि पिछले 18 महीनों से आलाकमान के साथ उनके मतभेद चल रहे हैं। अब उनके विचार एक जैसे नहीं रहे। इधर, तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष के नागराजन ने भी पार्टी से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें... आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ️ बयान जो चर्चा में है... खबर हटके... शराब के लिए कांग्रेस भवन से चुराई 70 नल टोंटियां छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस दफ्तर से 73 नलों की टोंटी चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़े गए हैं। 20 दिन पहले चोर टोंटियां उखाड़कर वॉशरूम के फर्श पर 'I Love You' लिख गए थे। लाखों रुपए की टोंटियां उन्होंने शराब पीने के लिए कबाड़ में सिर्फ 600 रुपए में बेच दी। पूरी खबर पढ़ें... फोटो जो खुद में खबर है भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास बाजार का हाल ️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
झालावाड़ और बूंदी के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की नाबालिग बच्चियों को मुंबई के डांस-बारों में काम दिलाने के बहाने देह व्यापार के लिए 2 साल से 10 साल की बच्चियों की खरीद-फरोख्त के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। झालावाड़ पुलिस ने मुंबई पुलिस के सहयोग से से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लड़कियों को बरामद किया है। इनमें 8 नाबालिग हैं। झालावाड़ और टोंक में सक्रिय दलाल बस्तियों में रह रहे कमजोर परिवारों को चिह्नित करते हैं। फिर उनकी नाबालिग बच्चियों को मुंबई के डांस बार में काम दिलाने के बहाने 25 से 35 लाख रुपए में खरीद लेते। हद तो यह कि पैसे देने से पहले लड़की के माता-पिता से एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लिए लेते हैं। इस पर लिखा होता है कि यदि ‘आपकी बच्ची वहां से भाग जाती है, तो आपको पूरे पैसे लौटाने होंगे। इसके अलावा लड़की की मौत होने या उसके द्वारा आत्महत्या करने पर ही यह कर्जा तो माफ हो जाएगा, लेकिन कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकेंगे। मुक्त कराई गई बच्चियों में से 5 टोंक की और 4 झालावाड़ की रहने वाली हैं। बच्चियों की खरीद-फरोख्त के संबंध में हुए पुलिस ने 1 नाबालिग और 1 महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 3 अन्य आरोपियों की भी पहचान की है, जो मुंबई में छिपे हुए हैं। इनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। गौरतलब है कि 7 मई के अंक में दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। डांसर के नाम पर सौदा, 4-5 साल रखते फिर बेच देते थे...सौदे की डराने वाली शर्तें पुलिस को जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से उन स्टांप दस्तावेजों की तस्वीरें (फोटोज) मिली हैं, जिन पर सौदेबाजी की रोंगटे खड़े कर देने वाली शर्तें लिखी थीं। इन शर्तों के मुताबिक… ऐसे हुआ खुलासा: भास्कर में खबर छपने के बाद बस्तियों और परिजनों तक पहुंची पुलिस झालावाड़ एसपी अमित बुढ़ानिया ने बताया कि 7 मई को भास्कर में बच्चियों की खरीद-फरोख्त पर खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बस्तियों से इनपुट लिए। जांच में पता चला कि कुछ बच्चियों को बाहर भेजा गया है, लेकिन परिजन रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहे। फिर महिला अपराध अनुसंधान सेल के एडिशनल एसपी भागचंद के नेतृत्व में एसआईटी बनी। सोशल मीडिया अकाउंट्स ट्रेस किए। इसी बीच, मुंबई पुलिस ने पीटा के तहत कुछ बच्चियों को नारी निकेतन भेजा था। जैसे ही मुंबई पुलिस इन लड़कियों को लेकर राजस्थान के लिए रवाना हुई, वैसे ही दलाल सक्रिय हो गए, ताकि सुपुर्दगी मिलते ही बच्चियों को दोबारा ले जा सकें। मध्यप्रदेश, राजस्थान और मुंबई तक फैला है दलालों का नेटवर्क; तीन आरोपी फरार, मुंबई में तलाश जारी आरोपियों में सन्नी (झालावाड़), रमेश, उसकी पत्नी रामकन्या, भीमशंकर, अंकुश और एक नाबालिग (सभी दबलाना, बूंदी) हैं। मुंबई के हनीफ, अनवर और राजेश फरार हैं। कुछ आरोपी बिहार और कर्नाटक के भी हैं। पूरे मामले का भंडाफोड़ करने में एएसआई मदन और हेड कांस्टेबल बाबू लाल की अहम भूमिका रही है।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सर्राफा व्यापारी की हत्या के मामले में मृतक प्रदीप सोनी के छोटे भाई मनोज सोनी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्हाट्सएप मैसेज आया है। इस मैसेज में एक शख्स ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। मैसेज में उसने लिखा है- ‘प्रदीप कुमार सोनी की गोली मारकर हत्या मैंने की है, जो उखाड़ते बने उखाड़ लेना।’ इस तरह के मैसेज से परिवार में फिर से डर का माहौल बन गया है। मनोज सोनी ने तुरंत पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई और अज्ञात नंबर से मिले धमकी भरे मैसेज की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से उस नंबर और मैसेज भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह असली आरोपी है या फिर जांच को गुमराह करने की कोशिश। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं एक मुख्य आरोपी को झारखंड से बिहार STF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी बीच व्हाट्सएप पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला मैसेज सामने आने के बाद पुलिस की जांच और भी तेज कर दी गई है। मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार बतादें कि इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना को अंजाम देने वाले बिहार-झारखंड के 3 शूटर अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात का मास्टरमाइंड बिलासपुर जिले के बिटकुला गांव का रहने वाला खुशीराम साहू है। उसने बाजार में सोना-चांदी व्यापारियों की रेकी कर पूरी साजिश रची थी। इस काम में उसके भतीजे राजाराम साहू ने भी मदद की। खुशीराम ने बिहार और झारखंड में अपने परिचित राहुल के जरिए शूटर बुलाए थे। राहुल अपने साथी संजय और राजू के साथ बिहार से आया और सभी ने मिलकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे, जहां लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों का बंटवारा किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं, फरार शूटर राहुल, संजय और राजू की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, मंगलवार (26 मई) शाम करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी थी। दाहिने तरफ सीने में गोली लगी थी। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए थे। बिलासपुर का खुशीराम निकला मास्टरमाइंड पुलिस जांच में सामने आया है कि बिलासपुर जिले के बिटकुला निवासी खुशीराम सही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोटमी बाजार स्थित ज्वेलरी कारोबारी की पहले रेकी की और फिर लूट की योजना बनाई। बिहार- झारखंड से बुलाए गए थे शूटर जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि खुशीराम ने वारदात को अंजाम देने के लिए बिहार से तीन शूटर बुलाए थे। इन्हीं शूटरों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या की और लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए थे। लूट के सामान का किया गया बंटवारा पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी देवरीकला निवासी गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे थे, जहां लूटे गए जेवर और अन्य सामान का आपस में बंटवारा किया गया। जांच के दौरान इस संबंध में सबूत भी मिले हैं।
रायपुर नगर निगम द्वारा संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज बढ़ाने का मामला अब राजनीतिक विवाद बन गया है। कांग्रेस के विरोध के बाद अब आम लोग और व्यापारी भी इस फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं है, तब अतिरिक्त शुल्क वसूलना उचित नहीं है। बतादें कि साल 2022 में जब नगर निगम में कांग्रेस की परिषद थी, तब भाजपा ने यूजर चार्ज बढ़ाने का जोरदार विरोध किया था। उस समय मौजूदा महापौर मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष थीं। सामान्य सभा की शुरुआत होते ही भाजपा पार्षदों ने यूजर चार्ज और संपत्ति कर बढ़ाने का विरोध करते हुए हंगामा किया था। आसंदी का घेराव करने पर भाजपा के आठ पार्षदों को निलंबित भी कर दिया गया था। 15 मार्च 2022 को नगर निगम में जब नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने संपत्तिकर और यूजर चार्ज को लेकर चर्चा की मांग की तो सभापति प्रमोद दुबे ने बाद में चर्चा कराने कहा। इस पर भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया, डायस के पास जाकर नारेबाजी की। इन्हें निलंबित कर दिया गया। भाजपा पार्षद कार्यालय के बाहर आ गए। महापौर इन्हें मनाने बाहर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल अनुसुईया उइके भी आने वाली थीं। उनका संबोधन था। लेकिन भाजपा के लोग अंदर नहीं आए। लिहाजा सभापति प्रमोद दुबे ने सभा स्थगित कर दी। इस दौरान राज्यपाल ने संबोधन दिया। सभा स्थगित होने के बाद जब भाजपा के लोग अंदर आने लगे, तो उन्होंने देखा कि भाजपा पार्षदों की कुर्सियों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता बैठे हुए हैं, तो वे लोग बाहर चले गए। कुर्सियों को लेकर हंगामा किया। आकाश तिवारी बोले- सफाई नहीं, फिर क्यों बढ़ाया चार्ज? नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का असर सबसे ज्यादा आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तक शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे हुए थे और कचरा संग्रहण व्यवस्था भी प्रभावित रही। आकाश तिवारी ने कहा कि यूजर चार्ज तभी लिया जाना चाहिए, जब नगर निगम हर घर से नियमित कचरा संग्रहण और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। अभी कई इलाकों में सफाई सही नहीं है। महंगाई के दौर में लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिषद को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार विरोध कर रही है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महापौर बोलीं- कांग्रेस के समय हुआ था फैसला वहीं महापौर मीनल चौबे ने कहा कि यूजर चार्ज बढ़ाने की प्रक्रिया नई नहीं है। वर्ष 2022 में तत्कालीन कांग्रेस परिषद ने यूजर चार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया था। उस समय भाजपा ने इसका विरोध किया था, लेकिन कांग्रेस परिषद ने नियमों और राजपत्र का हवाला देकर इसे मंजूरी दी थी। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के साथ हुए अनुबंध में यह तय किया गया था कि कंपनी को भुगतान यूजर चार्ज से किया जाएगा। यह अनुबंध भी कांग्रेस शासनकाल में ही स्वीकृत हुआ था। यूजर चार्ज में जो बढ़ोतरी हुई है, वह उसी व्यवस्था का हिस्सा है। यूजर चार्ज के साथ सफाई व्यवस्था में सुधार का दावा महापौर ने माना कि अभी शहर में 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है। हालांकि, नगर निगम की जिम्मेदारी है कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। इसके लिए कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलें। उन्होंने कहा कि पिछले साल 2025 में यूजर चार्ज में संशोधन होना था, लेकिन नगर निगम ने इसे लागू नहीं किया था। अब शासन के निर्देशों और तय प्रक्रिया के अनुसार मामूली बढ़ोतरी की गई है। नगर निगम का फोकस सिर्फ शुल्क बढ़ाने पर नहीं, बल्कि सफाई व्यवस्था को सुधारने पर भी है। जनता और व्यापारियों में नाराजगी यूजर चार्ज बढ़ने से आम लोगों और व्यापारी वर्ग में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पहले सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, उसके बाद ही अतिरिक्त शुल्क लिया जाए। बढ़ती महंगाई के बीच नए शुल्क का बोझ लोगों की जेब पर असर डालेगा। प्रतीक तिवारी ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सब कुछ महंगा हो चुका है। जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। ऐसे में यूजर चार्ज बढ़ाने जैसे फैसले जनता की मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं। सरकार को ऐसे फैसले लेने से पहले आम जनता की आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना चाहिए। व्यापारियों बोले- पहले सफाई व्यवस्था सुधारे निगम, फिर बढ़ाए यूजर चार्ज व्यापारी अशोक पटेल ने कहा कि शहर में अभी भी कई जगहों पर नियमित सफाई नहीं हो रही है और कचरा समय पर नहीं उठाया जाता। जब नगर निगम लोगों को बेहतर सफाई सुविधा नहीं दे पा रहा है, तब यूजर चार्ज बढ़ाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए, उसके बाद ही अतिरिक्त शुल्क लिया जाए। नगर निगम के सफाई कर्मचारी खुद हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में निगम किस बात के लिए यूजर चार्ज ले रहा है। वहीं हीरालाल ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन लोगों की आमदनी उस हिसाब से नहीं बढ़ रही है। ऐसे में घर का खर्च चलाना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम लोगों से शुल्क तो वसूल रहा है। कई जगहों पर नियमित सफाई नहीं होती और कचरा समय पर नहीं उठाया जाता। जब लोगों को पूरी सुविधा नहीं मिल रही है, तो यूजर चार्ज बढ़ाना उचित नहीं है। यूजर चार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान यूजर चार्ज के विरोध में गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने तेलीबांधा तालाब के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस का दावा है कि सैकड़ों लोगों ने अभियान में शामिल होकर यूजर चार्ज वृद्धि और महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर किए। बाद में हस्ताक्षरित फ्रेम को नगर निगम मुख्यालय के सामने लगाकर विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि फैसला वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। क्या है यूजर चार्ज? यूजर चार्ज वह शुल्क है, जो नगर निगम शहर में दी जाने वाली कुछ सेवाओं के बदले नागरिकों से वसूलता है। रायपुर में यह शुल्क मुख्य रूप से घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के परिवहन और सफाई व्यवस्था के संचालन के लिए लिया जाता है। नगर निगम का तर्क है कि कचरा उठाने वाली एजेंसी और सफाई व्यवस्था पर होने वाले खर्च का एक हिस्सा यूजर चार्ज से पूरा किया जाता है। वहीं विरोध करने वालों का कहना है कि जब तक सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं होती, तब तक यूजर चार्ज बढ़ाना उचित नहीं है।
हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार को एक व्यापारी की हत्या कर दी गई। घटना पिंजौर की मेन मार्केट में हुई, जहां व्यापारी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा हुआ था। इसी दौरान 5 से 6 युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और चाकू से भी कई वार किए। मृतक की पहचान जितेश मनोचा (42) के रूप में हुई है। उनकी मुख्य बाजार में 'मनोचा क्लॉथ हाउस' नाम से कपड़ों की दुकान है। जितेश जिस स्कॉर्पियो में था, वह उसके दोस्त मोहित की है। हत्या की पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही DCP क्राइम अमरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, जितेश मनोचा की हत्या का संबंध पिछले साल आज ही के दिन यानी 5 जून को कबड्डी प्लेयर सोनू नोल्टा हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोनू नोल्टा हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड गोपाल सूखोमाजरी को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। सूत्रों का कहना है कि जितेश, गोपाल का करीबी दोस्त था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। व्यापारी की हत्या की तस्वीरें… तीन पॉइंट में जानिए कैसे हुई जितेश की हत्या… अब सोनू नोल्टा मर्डर केस के बारे में जानिए… 5 जून 2025 को हुई थी हत्या पिंजौर के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी प्लेयर और ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू नोल्टा की 5 जून 2025 को पंचकूला के अमरावती एन्क्लेव स्थित एक मॉल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उस समय हुई, जब सोनू अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो में पहुंचे थे। इसी दौरान कार सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। अनमोल के इशारे पर हत्या का आरोप पुलिस जांच और विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोनू नोल्टा पहले लॉरेंस गैंग के करीब माना जाता था, लेकिन बाद में उसकी नजदीकियां प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर भूप्पी राणा से बढ़ गई थीं। जांच में यह दावा भी सामने आया कि हत्या कथित तौर पर लॉरेंस के भाई अनमोल के इशारे पर कराई गई थी। अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, इस वारदात को अंजाम देने के लिए पीयूष पिपलानी और उसके साथियों का इस्तेमाल किया गया। हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया गया था। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में पुलिस ने गोपाल सूखोमाजरी को भी गिरफ्तार किया है। गोपाल पर साजिश रचने का आरोप पुलिस का दावा है कि गोपाल सूखोमाजरी ने हत्या की साजिश रचने, आरोपियों की मदद करने और वारदात की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी आधार पर उसे मामले का प्रमुख साजिशकर्ता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
मुरैना जिले के जौरा के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर जौरा न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी मीरा कुशवाह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। व्यापारी को हनी ट्रैप कर मांगे थे 10 लाख रुपएजानकारी के अनुसार, मई माह में जौरा के फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। ' व्यापारी की शिकायत पर जौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बस से भागने की कोशिश में पकड़ी गई आरोपीपुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह को एमएस रोड पर एक यात्री बस से फरार होने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तारमामले में पुलिस पहले ही 12 मई को आरोपी सचिन कुशवाह और गजेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी मीरा कुशवाह की तलाश की जा रही है। ये हैं मामले के आरोपी पुलिस का बयानपुलिस अधिकारियों के अनुसार, ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप मामले में मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। यह खबर भी पढ़ें मुरैना में समाज सेविका और भाजपा नेत्री का हनी ट्रैप जौरा कस्बे के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप कर फंसाया गया और फिर उससे दस लाख रुपए की रकम ब्लैकमेलिंग कर मांगी गई। व्यापारी ने जौरा थाना पहुंच मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इसमें दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो महिला आरोपी अभी भी फरार है। पूरी खबर पढ़ें…
देवास में माता टेकरी स्थित मंदिरों की दान पेटियां खोली गईं। इस दौरान दान राशि के साथ कई श्रद्धालुओं की मन्नत पर्चियां भी मिलीं। इनमें एक बच्ची की अनोखी मन्नत ने सबका ध्यान आकर्षित किया। बच्ची ने अपनी पर्ची में स्कूल, कक्षा, माता-पिता और अपना नाम लिखते हुए माता रानी से प्रार्थना की थी, मां, मुझे एग्जाम में पास करा देना, मुझे चौथी पास करवा देना। शुक्रवार सुबह 11 बजे माता टेकरी पर स्थित दोनों मंदिरों की कुल 12 दान पेटियां खोली गईं। दान की गिनती के दौरान यह पर्ची सामने आई। इसके अतिरिक्त, कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी अपनी पारिवारिक खुशहाली, रोजगार, स्वास्थ्य और घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए मन्नत पर्चियां अर्पित की थीं। कुछ पर्चियों में बेटे की तरक्की और परिवार में बाधा न आने की प्रार्थना की गई थी। विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुईनायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने बताया कि दान पेटियों से लाखों रुपए की नकदी, बड़ी संख्या में सिक्के, सोने-चांदी के आभूषण और एक विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई। दान पेटी में कजाकिस्तान की करेंसी मिलने से लोग आश्चर्यचकित रह गए। मंदिर समिति और राजस्व विभाग की टीम की उपस्थिति में दान पेटियां खोली गईं, जिसके बाद दान राशि और अन्य सामग्री की गिनती का कार्य शुरू हुआ। यह संग्रह माता टेकरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाता है। नायब तहसीलदार के अनुसार, दान पेटियों से कुल छह लाख तीस हजार रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है, जिसमें 70 हजार रुपए से अधिक के सिक्के शामिल हैं।
बढ़ती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कानपुर दक्षिण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। खच्चर पर बैठकर और हाथों में पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। शहर के शास्त्री चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। ढोलक-मंजीरे के साथ प्रदर्शनकारियों ने महंगाई के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़े पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए। विरोध के प्रतीक के रूप में एक कार्यकर्ता केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पोस्टर लेकर खच्चर पर बैठा नजर आया। 'पहले महंगाई डायन थी, अब डार्लिंग बन गई' एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस महंगाई को भाजपा पहले ‘डायन’ बताती थी, अब वही उसे ‘डार्लिंग’ लगने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगाड़ दिया है। गैस सिलेंडर खरीदना भी मुश्किल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कई घरों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने की मांग की। नीट पेपर लीक का भी उठाया मुद्दा विकास अवस्थी ने छात्रों के भविष्य का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नीट जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं युवाओं की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों में निराशा बढ़ रही है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़े आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश से पड़ोसी देशों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन भारतीय नागरिकों को महंगा ईंधन खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी, जेपी पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झालावाड़ पुलिस ने नाबालिग बच्चियों का डांस बारों के माध्यम से देह व्यापार में धकेल वाले मानव तस्करी के अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह द्वारा देह व्यापार के दलदल में धकेली गईं 10 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक को हिरासत में लिया गया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में कंजर समुदाय के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे कंजर पुनर्वास कार्यक्रम के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसआई मदनलाल गुर्जर और हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने गोपनीय रूप से कंजर डेरों में जाकर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि स्थानीय दलालों का एक संगठित गिरोह कंजर समाज की नाबालिग बच्चियों के परिजनों की आर्थिक तंगी और कर्ज का फायदा उठाता था। वे लड़कियों की अच्छी परवरिश और काम-धंधे से अच्छी कमाई का झांसा देकर और आर्थिक प्रलोभन देकर उन्हें अपने साथ ले जाते थे। कुछ समय तक लड़कियों को अपने पास रखने के बाद गिरोह उन्हें मुंबई, नागपुर और अन्य महानगरों में सक्रिय दलालों को मोटी रकम लेकर बेच देता था। ये दलाल नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड, पहचान दस्तावेजों में फर्जी तरीके से उम्र बढ़ाकर उन्हें बालिग दिखाते थे। इसके बाद उन्हें डांस बारों के माध्यम से देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। मुंबई तक फैला था गिरोह का नेटवर्क जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरोह फर्जी दस्तावेजों के जरिए इन लड़कियों की पहचान और पते भी बदल देता था, ताकि उनकी पहचान कभी साबित न हो सके। इस नेटवर्क में मुख्य रूप से महिला एजेंट रामकन्या बाई और बूंदी जिले के दबलाना के स्थानीय दलालों की भूमिका सामने आई है। इस गिरोह का नेटवर्क झालावाड़, बूंदी, टोंक, ग्वालियर से लेकर मुंबई तक फैला हुआ है। मुंबई और अन्य शहरों के बड़े एजेंट डांस बार संचालक इन लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार में धकेलते थे। परिवार के लोग नहीं करते पुलिस का सहयोगलड़कियों के परिवारजनों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देने व जांच में सहयोग नहीं किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के आदेश पर महिला अनुसंधान सैल के एडिशनल एसपी श्योराजमल मीणा की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित कर गोपनीय जांच के निर्देश दिए। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को झांसा देकर धंधा जारी स्थानीय एजेंट गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर और कर्ज के जाल में फंसे परिवारों को प्रलोभन देकर बच्चियां चुनते हैं और बीच के स्तर के दलालों को अवगत करवाते हैं। इसके बाद स्थानीय स्तर के दलालों के मार्फत लड़कियों के परिजनों से सम्पर्क करते हैं और लड़कियों को अच्छी परवरिश कर काम धंधे का झांसा और उनके परिजनों को आर्थिक प्रलोभन देकर उनके स्टाम्प पेपरों पर अंगुठा निशानी व दस्तखत करवाकर लड़कियों को अपने साथ ले जाते हैं। बच्चियों को मुंबई और अन्य महानगरों के डीलर्स से मोटी रकम लेकर बेच देते हैं।मुंबई पुलिस टीम लड़कियों को छोड़ने आई तो खुला मामलाटीम को सूचना मिली कि मुंबई पुलिस की एक टीम पुलिस थाना नेरूल (नवी मुंबई) में दर्ज पीटा एक्ट के एक मामले में डिटेन की गईं लड़कियों को कोर्ट के आदेश पर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए उनके परिजनों को सुपुर्द करने राजस्थान आई है। इस टीम ने लड़कियों को माता-पिता के सुपुर्द करने के बाद उन लड़कियों को परिजनों से छुड़ाकर वापस अपने चंगुल में लेने के लिए गिरोह कि मुख्य एजेंट रामकन्या बाई भी अन्य सदस्य के साथ झालावाड़ स्थित कंजर डेरों की तरफ ही आई होने की भी सूचना टीम को मिली। फर्जी दस्तावेज से नाबालिग को बनाया बालिग इस दौरान मुंबई पुलिस टीम के कागजी कार्रवाई के संबंध में सदर थाना झालावाड़ पर आने की जानकारी कंजर पुनर्वास टीम को मिलने पर तुरन्त समन्वय स्थापित कर डिटेन की। मुंबई पुलिस ने डिटेन 4 लड़कियों में से 2 लड़कियां झालावाड़ स्थित कंजर डेरों की निवासी होना पाई। वहीं, उम्र संबंधित रिकॉर्ड खंगाला तो दोनों ही लड़कियां नाबालिग मिली, जबकि मुंबई पुलिस रिकॉर्ड में उपलब्ध दस्तावेजो में इनकी उम्र बालिग होना अंकित है। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि गिरोह ने पुलिस और कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए इन नाबालिग बच्चियों के फर्जी तरीके से उम्र, पहचान दस्तावेज तैयार किए थे। अलग-अलग टीमों ने किए दस्तयाब पिड़ावा डिप्टी पूजा नागर ओर जिला स्पेशल टीम प्रभारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम को मुंबई भेजा गया, जिन्होंने स्थानीय मुंबई पुलिस के सहयोग से 4 अन्य लड़कियों को सुरक्षित डिटेन किया और एक आरोपी को डिटेन किया। वहीं, रटलाई थानाधिकारी लोकेश मीणा की टीम ने दबलाना में जिला स्पेशल टीम बूंदी के सहयोग से 1 नाबालिग लड़की को डिटेन किया, जबकि उनियारा डिप्टी आकांक्षा कुमारी के नेतृव में टोंक से 1 नाबालिग लड़की को डिटेन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा अब तक कुल 10 लड़कियों को डिटेन किया जा चुका है। क्रूरता की हदें पार- “जान देकर ही मुक्ति संभव”गिरफ्तार आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल और डिजिटल डिवाइसेस से जो सौदा पत्र और दस्तावेज मिले हैं, वे झकझोर करने वाले हैं, इसमें बच्चियों के सौदे की रकम का बड़ा हिस्सा दलाल खुद खा जाते हैं, जबकि पीड़ित परिवार को सिर्फ झांसा व प्रलोभन मामूली धनराशी मिल पाती है।यदि कोई लड़की इनके चंगुल से भागने की कोशिश करती है, तो उसके गरीब परिवार पर दी गई रकम का कई गुना और लड़की पर किया गया सारा खर्च वसूलने का दबाव बनाया जाता है। दस्तावेज में साफ लिखा था कि केवल लड़की की आत्महत्या (मौत) की स्थिति में ही यह कर्ज माफ होगा। यानी, गिरोह ने ऐसी परिस्थितियां बनाई कि अपनी जान देकर ही इस भंवरजाल से आजाद हो सकती है। रैकेट का हाई-टेक नेटवर्कयह गिरोह कितना शातिर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही मुंबई पुलिस टीम लड़कियों को लेकर झालावाड़ के लिए रवाना हुई, मुंबई के एजेंटों ने मिडल-लेवल एजेंट व इनके माध्यम से स्थानीय एजेंटों को तुरंत अलर्ट भेजा कि 'मुंबई के केस में लड़कियों की सुपुर्दगी इनके माता-पिता को होनी है। इन लड़कियों को वापस मुंबई लाने का इंतजाम करो। अलर्ट मिलते ही बूंदी के दलाल आनन फानन मे झालावाड़ पहुंचे और लड़कियों को परिजनों को सुपुर्द किए जाने के बाद उन्हें वापस अपने साथ ले जाकर इसी धंधे में धकेलने की फिराक में थे, लेकिन झालावाड़ पुलिस की मुस्तैदी और आसूचना के कारण एजेंट्स को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राउण्ड अप कर लिया। दो पुलिस कर्मियों का उत्कृष्ट योगदानविशेष जांच टीम में शामिल एएसआई मदनलाल एवं हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल इस समुदाय की बस्तियों में घर-घर जाकर बेची हुई लड़कियों की पुख्ता साक्ष्य एकत्र किए। इसी दरम्यान मुंबई पुलिस ने रेस्क्यू की लड़कियों को परिजनों को सुपुर्द करने के दौरान दलाल गिरोह ने वापस कैप्चर किए जाने की सूचना पर बड़ी सुझबुझ और गोपनीयता के साथ उच्चाधिकारियों से सूचनाएं साझा कर कार्रवाई को अंजाम देते हुए मानव तस्करी में सक्रिय गिरोह के मुख्य एजेंट्स को डिटेन करने के साथ साथ इन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने में सफलता प्राप्त की।
हरियाणा का 23वां जिला बनने के बाद हांसी में शुक्रवार को पहली ग्रीवेंस मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने की। इसमें कुल 10 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि 3 शिकायतों को पेंडिंग रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मीटिंग में शिकायत लेकर पहुंचा एक पराली व्यापारी मंत्री के सामने फूट-फूटकर रो पड़ा। व्यापारी ने भावुक होकर कहा, “मेरी 60 लाख रुपए की पराली जल गई। मैंने शिकायत भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरा केस दबा दिया गया।” व्यापारी की बात सुनने के बाद मंत्री महिपाल ढांडा ने SP विनोद कुमार को मामले की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। पहले जानिए पराली व्यापारी ने क्या बताया… 60 लाख रुपए की पराली इकट्ठी की थी गुराना गांव निवासी पराली व्यापारी सुरेंद्र ने बताया कि उसने आसपास के किसानों से खरीदकर करीब 60 लाख रुपए मूल्य की धान की पराली एक स्थान पर एकत्रित कर रखी थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उसमें आग लगा दी, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। 60 लाख रुपए की पराली इकट्ठी की थी सुरेंद्र ने बताया कि उसने मामले से जुड़े सभी सबूत और गवाहों की जानकारी पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को सौंपी थी। इसके बावजूद आज तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। न्याय की उम्मीद में वह दो बार एसपी से भी मिल चुका है, लेकिन उसे अब तक कोई राहत नहीं मिली। मंत्री ने SP को दोबारा जांच कर रिपोर्ट देने को कहा इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंच पर मौजूद SP विनोद कुमार से मामले की स्थिति के बारे में पूछा। SP ने बताया कि उनके स्तर पर जांच करवाई गई थी, जिसमें आग लगने का कारण बिजली की तारों से निकली चिंगारी सामने आया था। हालांकि मंत्री ढांडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SP को दोबारा जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सुरेंद्र एक बार फिर एसपी से मिले। SP जांच कर रिपोर्ट दोबारा देंगे। सरपंच ने स्कूल के पास नशा बिकने का मुद्दा उठाया मीटिंग की शुरुआत भाटोल गांव के सरपंच देवेंद्र लांबा द्वारा स्कूल के आसपास नशा बिकने की शिकायत उठाने से हुई। सरपंच ने बताया कि कई गांवों के बच्चे इस स्कूल में पढ़ने आते हैं, लेकिन स्कूल के नजदीक खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है। पुलिस को नामजद शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उनके गांव को पुलिस कई साल पहले नशा मुक्त घोषित कर चुकी है, इसके बावजूद क्षेत्र में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। इस पर DSP रविंद्र सांगवान ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में क्षेत्र में डॉग स्क्वायड और भारी पुलिस बल के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया था। अभियान के दौरान 63 किलो अवैध नशीले पदार्थों की बरामदगी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है। जिस महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है, उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और नई शिकायत के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पुलिस अधिकारियों को नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में स्कूलों और रिहायशी क्षेत्रों के आसपास नशा नहीं बिकना चाहिए। मंत्री ने शिकायत को अगली बैठक तक लंबित रखते हुए कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शहीद के माता-पिता ने लगाई न्याय की गुहार मीटिंग में शहीद निशांत मलिक के माता-पिता जयवीर मलिक और राजबाला ने भी अपनी शिकायत रखी। उन्होंने पारिवारिक विवाद के दौरान पुलिस थाने में कथित मारपीट और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठाया। इस पर DSP रविंद्र सांगवान ने बताया कि संबंधित मामला पहले से कोर्ट में विचाराधीन है और शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मामले को संवेदनशील मानते हुए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में शहीद के माता-पिता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। यदि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा। कांग्रेस विधायक पेटवाड़ ने फैमिली आईडी का मुद्दा उठाया बैठक में फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, फसल क्लेम और अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतें भी प्रमुखता से उठीं। नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने फैमिली आईडी से जुड़ी बढ़ती शिकायतों पर चिंता जताते हुए इनके समाधान की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने की मांग की।
मैनपुरी से गुजरने वाली एकमात्र ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस को चार वर्षों के लिए बंद किया जा रहा है। इस फैसले से जनपद के निवासियों और व्यापारियों में भारी चिंता है, क्योंकि यह ट्रेन उनके लिए आवागमन और व्यापार का एक महत्वपूर्ण साधन रही है। यह ट्रेन लगभग 40 वर्ष पूर्व तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय खुर्शीद आलम के प्रयासों से शुरू की गई थी। शुरुआत में यह भिवानी से फर्रुखाबाद तक चलती थी, जिसे बाद में प्रयागराज तक बढ़ा दिया गया था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालिंदी एक्सप्रेस के बंद होने से व्यापार और उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, साथ ही आम जनता को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मैनपुरी रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा प्राप्त है, ऐसे में एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन का बंद होना इसके औचित्य पर सवाल उठाता है। जनपद मैनपुरी में कालिंदी एक्सप्रेस के दो स्टॉप हैं - मैनपुरी और भीगांव, जो जिले के लोगों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करते हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान सहित कई स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने जिलाधिकारी से रेलवे मंत्रालय से इस ट्रेन को जनता के हित में भिवानी से फर्रुखाबाद तक फिर से चलाने की सिफारिश करने का अनुरोध किया है। इस अपील में जितेंद्र सिंह राठौड़, धनराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सतपीड़र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह और गौरव सिंह जैसे प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं।
आरबीआई के निवेश नियमों में ढील के बाद डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत हुआ रुपया
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए निवेश नियमों में ढील देने और पूंजी प्रवाह बढ़ाने के उद्देश्य से कई उपायों की घोषणा के बाद शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हो गई। व्यापारी युवक घी लेने के लिए गया था। इसी दौरान चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसे चाकू दिखाकर डंडे व रॉडनुमा हथियार से हमला किया, जिसके बाद उसके पास से एक लाख 60 हजार रुपए, सोने की चेन समेत तीन लाख 50 हजार रुपए का माल लूटकर भाग गए। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता गुरुवार शाम करीब 4 बजे घी खरीदने कोनी स्थित देवभोग ऑफिस जा रहा था। वह पेमेंट के लिए एक लाख 60 हजार रुपए कैश लेकर बाइक से निकला था। जैसे ही वह बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने हमला कर की लूटपाटइस दौरान बदमाशों ने कारोबारी युवक पर अचानक हमला कर दिया। चाकू और कटर के साथ ही राडनुमा हथियार व डंडे से मारपीट की गई, जिससे युवक सहम गया। घायल युवक से बदमाशों ने कैश व 16 ग्राम वजनी सोने की चेन लूट लिए। जिसके बाद बाइक से फरार हो गए। 20 मिनट तक बदहवास पड़ा रहा युवकअभिषेक ने बताया कि इस घटना के बाद वह खून से लथपथ होकर करीब 20 मिनट तक पड़ा रहा। बाद में उसने शोर मचाया, जिसके बाद अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी। फिर किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजन को घटना की जानकारी दी। इलाज कराने के बाद वह थाने पहुंचा। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस रास्ते में पहले भी हो चुकी है वारदात बताया जा रहा है कि कोनी-बिरकोना रोड में अंधेरा रहता है। सूनसान रोड पर इसके पहले भी कई बार लूट की वारदात हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोनी थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। ताकि, लुटेरों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके।
आरबीआई ने रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर रखा बरकरार, महंगाई और पश्चिम एशिया संकट के बीच अपनाया सतर्क रुख
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का फैसला किया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि छह सदस्यीय समिति ने 3, 4 और 5 जून को हुई बैठक में आर्थिक और वित्तीय परिस्थितियों की विस्तृत समीक्षा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने अपनी नीति का रुख (पॉलिसी स्टांस) भी 'न्यूट्रल' बनाए रखा है।
भोपाल में देश की सबसे महत्वाकांक्षी शिक्षा परियोजनाओं में से एक आकार ले सकती है। केंद्र सरकार की प्रस्तावित यूनिवर्सिटी टाउनशिप योजना के तहत भौंरी क्षेत्र में 700 से 1000 एकड़ में यूनिवर्सिटी सिटी विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार और मैनिट मिलकर केंद्र के सामने विस्तृत प्रस्ताव रखेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में 3 जून को इसकी पहली उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है। प्रस्तावित यूनिवर्सिटी सिटी, राजा भोज एयरपोर्ट और भौंरी के पास विकसित की जा रही 3700 एकड़ की नॉलेज एंड एआई सिटी का हिस्सा होगी। यहां विवि, रिसर्च सेंटर, स्टार्टअप हब, स्किल डेवलपमेंट संस्थान और उद्योग एक ही इकोसिस्टम में विकसित किए जाएंगे। फायदा क्या? दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर पर उद्योगों के लिए टैलेंट व रिसर्च हब बनेगा क्या है यूनिवर्सिटी सिटी?केंद्र सरकार ने बजट 2026 में देश में 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने की घोषणा की है। इसके लिए 9 एनआईटी को प्रारंभिक मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें भोपाल का मैनिट भी है। दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर देश के सबसे बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों में से एक है। इसके आसपास इंडस्ट्री, वेयरहाउसिंग, एआई, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी टाउनशिप का उद्देश्य इन्हीं क्षेत्रों के लिए रिसर्च, इनोवेशन व स्किल्ड मैनपावर तैयार करना है। मैनिट और मप्र सरकार भोपाल की दावेदारी का प्रस्ताव तैयार करेंगे। भोपाल की दावेदारी मजबूत क्यों है?मुख्य सचिव के साथ बैठक में एसीएस संजय दुबे, अनुपम राजन और मैनिट के प्रोफेसर मौजूद रहे। शासन का मानना है कि एयरपोर्ट, आईटी पार्क और प्रस्तावित औद्योगिक गलियारों की वजह से भोपाल इस परियोजना के लिए उपयुक्त स्थान है। शुरुआती चरण में 700 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर लैंड पूलिंग से अतिरिक्त जमीन जुटाने की तैयारी है। मध्यप्रदेश को क्या फायदा होगा?परियोजना को मंजूरी मिलने पर अगले पांच वर्षों में प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश मिल सकता है। इससे उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित मानव संसाधन मिलेगा, जबकि विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा और रिसर्च सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। यहां क्या खास होगा?सार्वजनिक और निजी दोनों संस्थान अपने कैंपस खोल सकेंगे। उन्हें फीस, प्रवेश प्रक्रिया, फैकल्टी भर्ती और पाठ्यक्रम तय करने की स्वतंत्रता होगी। सड़क, कॉमन लैब, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और हॉस्टल जैसी साझा सुविधाओं का संचालन एक विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) करेगी।
किसान-व्यापारी नेता तंवर को अर्पित की पुष्पांजलि
जयपुर | मुहाना मंडी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले टर्मिनल मार्केट में किसान-व्यापारी नेता ओम तंवर की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित गई। कार्यक्रम संयोजक व जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि मंडी के विकास में उनके अंतिम सांस तक के संघर्ष को याद कर किसान, व्यापारी और मजदूरों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लालकोठी और मुहाना मंडी के पूर्व अध्यक्ष रहे ओम तंवर के दौरों और बहुमूल्य सुझावों के कारण ही आज मुहाना मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनी है। उनके इस योगदान के लिए राजस्थान सरकार ने सब्जी ब्लॉक का नामकरण भी उनके नाम पर किया है।
मध्य प्रदेश 6 जूनको भारत–लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 की मेजबानी करेगा। इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय फोरम में लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र के 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योगपति और व्यापार विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम द्वारा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के सहयोग से किया जा रहा है। फोरम का उद्देश्य भारत और लैटिन अमेरिका-कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक एवं निवेश संबंधों को मजबूत करना तथा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। 15 देशों के राजदूत और निवेशक जुटेंगे फोरम में 15 देशों के राजदूत, एक उच्चायुक्त और एक महावाणिज्यदूत सहित वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनके अलावा निवेशक, निर्यातक, व्यापार आयुक्त, एमएसएमई प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रमुख और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिनिधियों और चार प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों की सहभागिता रहेगी। निर्यात बढ़ाने और निवेश आकर्षित करने पर रहेगा फोकस मध्यप्रदेश से वर्ष 2025-26 में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों को लगभग 4,186 करोड़ का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.6%अधिक है। राज्य के निर्यात में फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही है। ब्राजील, मैक्सिको और चिली मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों में शामिल हैं। मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता का होगा प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, राजनयिक प्रतिनिधियों का सम्मान, विशेष प्रकाशन का विमोचन तथा मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इस दौरान एमपीआईडीसी मध्यप्रदेश की औद्योगिक और निवेश संभावनाओं पर विशेष प्रस्तुति देगा। व्यापार और निवेश पर होंगी तीन प्रमुख पैनल चर्चाएं फोरम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल अपनी निवेश संभावनाओं और व्यापारिक अवसरों पर प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही तीन प्रमुख विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। व्यापार एवं निवेश के नए अवसर विनिर्माण क्षेत्र में निवेश (फार्मास्युटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग) सेवा क्षेत्र में निवेश (आईटी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा) के अवसर होंगे। कार्यक्रम के अंत में बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों का आयोजन होगा, जिससे निवेश और व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ावा मिलेगा। 5 जून को होगा राजनयिक रात्रिभोज फोरम से एक दिन पहले 5 जून की शाम रेडिसन ब्लू होटल में विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, उद्योगपतियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में विशेष राजनयिक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पंचकूला में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और देह व्यापार में धकेलने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चंडीगढ़ निवासी पीड़िता ने पहले चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। घटना पंचकूला क्षेत्र में होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की कार्रवाई के लिए पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह चंडीगढ़ की एक दुकान पर काम करती थी। इसी दौरान दुकान मालिक की पत्नी से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि महिला उसे बहाने से पंचकूला स्थित एक फ्लैट में ले गई, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसी दौरान महिला के साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।वीडियो वायरल करने की धमकी दी पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करते रहे। इसी दबाव में उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने का भी प्रयास किया गया। मेडिकल और कोर्ट में बयान के बाद कार्रवाई मामले की जांच के दौरान पंचकूला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और अदालत में उसके बयान दर्ज करवाए। जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच महिला एएसआई कविता द्वारा की गई। डीसीपी बोलीं- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जीरो एफआईआर मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अदालत में मजबूत पैरवी करेगी ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में डरने की बजाय पुलिस से संपर्क करें। पुलिस पीड़ित की पहचान गोपनीय रखते हुए हर स्तर पर सहायता और सुरक्षा प्रदान करती है।
पेट्रोल और डीजल की दिक्कतों को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में व्यापार, उद्योग और परिवहन क्षेत्र से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज (CFI), छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ, रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) और रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल थे। CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने बताया कि ड्रम, बैरल और अन्य अधिकृत माध्यमों से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से कई तरह की व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इसका असर उद्योग, व्यापार, परिवहन, खाद्य प्रसंस्करण और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समस्या आर्थिक गतिविधियों और रोजगार पर भी असर डाल सकती है। छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने बताया कि फैक्ट्रियों में चलने वाले जनरेटर, मशीनों और अन्य उपकरणों के लिए डीजल जरूरी है। वहीं ट्रक मालिक संघ और परिवहन संगठनों ने कहा कि क्रेन, पोकलेन, हाइड्रा, लोडर जैसी भारी मशीनों को पेट्रोल पंप तक ले जाना संभव नहीं होता, इसलिए उन्हें अधिकृत तरीके से डीजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। कई जगहों पर पड़ती है जरूरतें रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) ने बताया कि बिजली जाने की स्थिति में शोरूमों में जनरेटर चलाने के लिए डीजल की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा नए वाहनों की डिलीवरी से पहले उनमें जरूरी मात्रा में ईंधन डालना भी आवश्यक होता है। वहीं स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन ने कहा कि मिठाई और नमकीन बनाने वाली इकाइयों में भी उत्पादन और वितरण के लिए डीजल जरूरी है। ड्रम-बैरल में पेट्रोल-डीजल देने की मांग सभी संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उद्योगों, परिवहन कंपनियों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और ऑटोमोबाइल शोरूमों को तय नियमों के तहत ड्रम या बैरल के माध्यम से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। इस पर कलेक्टर ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। व्यापारिक संगठनों ने उम्मीद जताई कि जल्द समाधान होने से जिले की व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियां बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।
डबवाली के निकटवर्ती मंडी किलियांवाली में राज अस्पताल से जुड़ा विवाद गहरा गया है। मरीज घनश्याम दास और अस्पताल प्रबंधन के बीच चल रहे मामले को लेकर गुरुवार को न्यू बस स्टैंड रोड स्थित घनश्याम दास के प्रतिष्ठान पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में घनश्याम दास के परिजनों ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई आर्थिक मुआवजे के लिए नहीं, बल्कि सम्मान के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं। उपस्थित प्रतिनिधियों ने मामले पर विस्तृत चर्चा की और अस्पताल प्रबंधन से संवेदनशीलता बरतते हुए सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की अपील की। बैठक में यह भी मांग की गई कि संबंधित डॉक्टर सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर विवाद को समाप्त करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल संचालक और प्रबंधन को गुरुवार शाम तक अपना पक्ष स्पष्ट करने तथा सकारात्मक पहल करने का समय दिया जाएगा। यदि इस निर्धारित समय तक कोई समाधान नहीं निकलता है, तो शुक्रवार सुबह 11 बजे पंजाबी धर्मशाला में सर्वसमाज की बैठक बुलाई जाएगी। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगामी बैठक में आंदोलन की रूपरेखा और आगे की रणनीति पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। क्या है पूरा मामला किलियावाली मंडी स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। डबवाली के वार्ड नंबर 11 निवासी घनश्याम दास ने आरोप लगाया है कि पथरी की सर्जरी करवाने के बावजूद उनकी समस्या समाप्त नहीं हुई और बाद में करवाई गई जांच में 9.7 एमएम आकार की पथरी मौजूद पाई गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री को भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। घनश्याम दास के अनुसार उन्हें पथरी की शिकायत थी, जिसके चलते उन्होंने अप्रैल माह में किलियांवाली स्थित अस्पताल में ऑपरेशन करवाया। उन्होंने बताया कि इलाज, दवाइयों और अन्य खर्चों सहित लगभग 85 हजार रुपए खर्च किए गए। ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन दर्द में कोई राहत नहीं मिली। ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला आराम उन्होंने बताया कि लगातार परेशानी रहने पर वे कई बार संबंधित चिकित्सक से मिले, जहां उन्हें दवाइयां देकर वापस भेजा जाता रहा। जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने दूसरे स्थान पर मेडिकल जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में 9.7 एमएम की पथरी होने की जानकारी सामने आई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट लेकर संबंधित चिकित्सक के पास पहुंचे तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने चिकित्सक पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहा कि इस कारण उन्हें मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. मुकेश ने आरोपों को बताया निराधार वहीं अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश गोयल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मरीज का मामला जटिल था और पथरी लंबे समय से थी। उन्होंने कहा कि कई मामलों में ऑपरेशन के दौरान पथरी टूटकर किडनी में चली जाती है, संभवतः इस मामले में भी ऐसा हुआ हो। चिकित्सक ने कहा कि वे दोबारा सर्जरी करने के लिए तैयार हैं तथा मामले की किसी भी जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज और भुगतान से संबंधित पूरा रिकॉर्ड अस्पताल के पास उपलब्ध है।
व्यापारियों का शोषण-उत्पीड़न नहीं होगा:बलिया में व्यापारी संवाद में अरविंद गांधी का बयान
बलिया में जीएसटी विभाग द्वारा बैरिया के एक निजी मैरेज हॉल में गुरुवार को 'व्यापारी संवाद कार्यक्रम' आयोजित किया गया। इसमें डिप्टी कमिश्नर बजरंगी यादव, अनिल यादव और एसटीओ सुनील पटेल ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित जानकारी दी और उनकी समस्याओं को सुना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें विभाग के माध्यम से व्यापारी उद्यमियों के दरवाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं निर्देशों के तहत 'व्यापारी संवाद कार्यक्रम' आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी ने कहा कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिलता है और आगे भी मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों को सही और कानूनी तरीके से काम करने की सलाह दी, ताकि उनका किसी प्रकार का उत्पीड़न न हो। उन्होंने यह भी कहा कि नकद में काम करने से धोखाधड़ी और बेईमानी की आशंका रहती है। श्री गांधी ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। उन्होंने सरकार से 5 लाख रुपये का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने, प्रतिष्ठान में आग लगने पर व्यापारियों की मदद का प्रावधान करने और वरिष्ठ व्यापारियों को पेंशन सुविधा जारी रखने की मांग की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री वीर बहादुर केसरी, बैरिया के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार, रानीगंज बाजार के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, गंगा प्रसाद, अरविंद केसरी, दीनबंधु केसरी, संजय शर्मा, संतोष केसरी सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
मुरैना सिविल लाइन थाना पुलिस ने परचून व्यापारी से कथित तौर पर हफ्ता वसूली और शराब के लिए 1 हजार रुपये मांगने के मामले में दो आरोपियों को गुरुवाक को गिरफ्तार किया है। व्यापारी द्वारा रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकालकर घटनास्थल पर ले जाकर घटना का रिक्रिएशन भी कराया। 1 हजार रुपये नहीं देने पर की मारपीट जानकारी के अनुसार, नवीन मित्तल पुत्र प्रमोद मित्तल (32 वर्ष) निवासी पराग मिल के पास, अपनी जौरा रोड स्थित मां-बेटी चौराहे पर परचून की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार शाम करीब 5 बजे नवीन मित्तल अपने पिता के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए 1 हजार रुपये मांगने लगे। आरोप है कि दोनों युवकों ने अपना नाम लक्ष्मण पुत्र रामवीर गुर्जर और रामतीरथ पुत्र रामवीर गुर्जर, निवासी सराय छोला बताया। जब व्यापारी ने उन्हें रुपये देने से इनकार कर दिया, तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई घटना की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर घटना का रिक्रिएशन कराया। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने व्यापारी के साथ मारपीट की। व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जानकारी और परिस्थितियों को समझने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण (रिक्रिएशन) कराया गया।
पानीपत के डाहर टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंके। यह विरोध भारत-अमेरिका के मध्य प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुहाड़ ने किया। किसानों ने तर्क दिया कि भारत की लगभग आधी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि एवं संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है। भारतीय कृषि मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है। इसके विपरीत, अमेरिका में कृषि बड़े पैमाने पर मशीनीकृत और कॉरपोरेट-आधारित है, जिसे भारी सरकारी सहायता और सब्सिडी मिलती है। किसान नेता बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पडे़गा असर ऐसी असमान परिस्थितियों में दोनों देशों के कृषि उत्पादों के बीच खुली प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों के लिए अत्यंत हानिकारक साबित होगी। किसान नेताओं ने कहा कि कृषि, डेयरी, पोल्ट्री और कृषि आधारित उत्पादों को मुक्त व्यापार समझौते में शामिल किया जाता है, या अमेरिकी उत्पादों को कम/शून्य शुल्क पर भारत में प्रवेश मिलता है, तो भारतीय किसानों की आय, कृषि रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इससे देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा भी प्रभावित होगी। उन्होंने पशुपालन, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों के आयात से लाखों छोटे किसानों और श्रमिकों की आजीविका पर संकट की आशंका जताई। इसके परिणामस्वरूप फसलों के लाभकारी मूल्य प्रभावित होंगे, ग्रामीण रोजगार में कमी आएगी, खाद्य संप्रभुता पर खतरा उत्पन्न होगा और कृषि व्यापार घाटा बढ़ सकता है। कृषि, डेयरी, पोल्ट्री, पशुपालन, मत्स्य पालन को समझौते से बाहर रखने की मांग संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने मांग की है कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से कृषि, डेयरी, पोल्ट्री, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा अन्य कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों से संबंधित सभी उत्पादों को पूरी तरह बाहर रखा जाए। मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि भारी सरकारी सब्सिडी और अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त अमेरिकी कृषि, डेयरी और पोल्ट्री संबंधित उत्पादों को भारत में कर मुक्त अथवा न्यूनतम आयात की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस अवसर पर किसान भवन प्रधान दिलबाग बिंझोल, बीके एकता सिद्धपुर जिला प्रधान शमशेर पूनिया डिडवाड़ी, रणबीर चमराडा, प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान नौल्था, सतपाल आट्टा, शमशेर कालखा, अशोक कुंडू विजावा, सत्ता शाहपुर, शमशेर मलिक सिंह, बलराज जागलान कारद सहित अनेक किसान मौजूद थे।
उन्नाव में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में गुरुवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर लोगों के बीच टॉफियां बांटीं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मेलोडी बांटो अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। इसी संदेश को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मेलोडी टॉफियां वितरित की गईं। कांग्रेस नेता तन्मय श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत में वृद्धि हुई है, जिससे हर वस्तु की कीमत प्रभावित हो रही है। श्रीवास्तव ने आगे कहा कि महंगाई से केवल आम नागरिक ही नहीं, बल्कि व्यापारी, किसान और उद्योग जगत भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जोर दिया कि देश की जनता बढ़ती कीमतों से परेशान है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कांग्रेस का उद्देश्य इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाना और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने और आम लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
फरीदकोट के मिनी सचिवालय में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर किसानों ने केंद्र सरकार और प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) सिद्धूपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में जमा हुए किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। इसके बाद, अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। किसानों ने इस समझौते पर सवाल उठाए और इसे किसानों के लिए नुकसानदेह बताया। किसानों की इन पॉइंट पर जताई आपत्ति कृषि, डेयरी और पोल्ट्री को मिले छूट: किसानों ने मांग की है कि कृषि, डेयरी और पोल्ट्री (मुर्गी पालन) क्षेत्रों को इस व्यापार समझौते के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा जाए। आयात शुल्क रहे बरकरार: विदेशी कृषि और डेयरी उत्पादों पर आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) को जारी रखा जाना चाहिए, ताकि देश के किसानों के हितों की रक्षा हो सके। इतिहास से सबक लेने की जरूरत: कहा कि पूर्व में कई व्यापारिक समझौतों से देश को भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। इस नए समझौते से देश की पूरी कृषि व्यवस्था चरमरा सकती है। बढ़ती लागत से किसान पहले ही आर्थिक संकट में: डल्लेवाल प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान पहले से ही खेती की बढ़ती लागत और फसलों का लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कृषि, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र को इस मुक्त व्यापार समझौते के तहत लाया गया,तो भारी सब्सिडी वाले विदेशी उत्पादों के सामने भारतीय किसान टिक नहीं पाएंगे। इन्होंने कहा कि ऐसी हालत में उनकी स्थिति और ज्यादा कमजोर हो जाएगी। केंद्र सरकार आम लोगों और किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। किसानों ने साफ किया कि यदि देश के कृषि क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो किसान अपने इस विरोध प्रदर्शन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। पुरानी लंबित मांगों पर भी घेरा प्रदर्शन के दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल, जिलाध्यक्ष बोहड़ सिंह रुपयावाला और जिला महासचिव इंद्रजीत सिंह समेत अन्य किसान नेताओं ने याद दिलाया कि केंद्र सरकार ने अभी तक उनके पुराने वादे पूरे नहीं किए हैं। सरकार अगर अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो किसान फिर से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसान बोले- ये मांगे तुरंत पूरी हों एमएसपी की कानूनी गारंटी: सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की खरीद की कानूनी गारंटी दी जाए। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू हो: डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार $C2 + 50\%$ फॉर्मूले के आधार पर फसलों के दाम तय किए जाएं। कर्जमाफी: देश के किसानों और खेत-मजदूरों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। किसान आंदोलन के वादे: पिछले किसान आंदोलनों के दौरान सरकार द्वारा किसानों से किए गए सभी वादों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की ओर से 5 जून को चंडीगढ़ में दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू के सम्मान में एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत, व्यापार संगठनों, उद्यमियों और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पीएचडीसीसीआई के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ चैप्टर्स के साथ-साथ रीजनल फैशन टेक्स टेक फोरम के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करना तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। जानिए क्या होगा समारोह में समारोह के दौरान ट्रांसफॉर्मिंग ग्रोथ: विज़न, इनोवेशन एंड सस्टेनेबिलिटी विषय पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें आर्थिक विकास, निवेश के अवसर, नई तकनीकों के उपयोग, उद्योगों में नवाचार और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि अपने विचार साझा करेंगे। पीएचडीसीसीआई पंजाब के चेयर करण गिल्होत्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम उद्योग और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक साथ बैठकर विकास, निवेश और रोजगार बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा रीजनल फैशन टेक्स टेक फोरम की चेयर हिमानी अरोड़ा ने कहा कि उद्योगों की प्रगति के लिए सरकार और निजी क्षेत्र के बीच मजबूत सहयोग जरूरी है। यह कार्यक्रम दोनों पक्षों को एक-दूसरे के विचार समझने और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर देगा। पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने कहा कि इस तरह के आयोजन निवेश को बढ़ावा देने, नई संभावनाएं तलाशने और आर्थिक विकास को गति देने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का भी अवसर मिलेगा।
सोनीपत में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में बुधवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किए गए। सोनीपत के झरोठी टोल प्लाजा पर किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों को व्यापार समझौते में शामिल किया गया तो इसका सीधा नुकसान देश के करोड़ों किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उठाना पड़ेगा। किसानों ने जताई कृषि क्षेत्र पर खतरे की आशंका प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान बेदी दहिया, प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर, गोहाना ब्लॉक प्रधान राजबीर माजरा, युवा जिला प्रधान प्रवीण दहिया सहित कई किसान नेताओं ने किया। अभिमन्यु कुहाड़ किसान नेता ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है, जबकि अमेरिका की कृषि व्यवस्था बड़े कॉर्पोरेट ढांचे, आधुनिक तकनीक और भारी सरकारी सब्सिडी पर आधारित है। ऐसे में दोनों देशों के किसानों के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। डेयरी, पोल्ट्री और पशुपालन पर पड़ सकता है असर किसान नेताओं ने कहा कि यदि अमेरिकी कृषि, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों को कम शुल्क या शुल्क मुक्त भारत में प्रवेश मिलता है तो देश के करोड़ों छोटे किसानों, पशुपालकों और डेयरी उत्पादकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। उनका कहना था कि सस्ते आयातित उत्पाद घरेलू बाजार में कीमतों को प्रभावित करेंगे, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा पर चिंता मोर्चा नेताओं ने दावा किया कि ऐसे समझौते से कृषि आधारित रोजगार, ग्रामीण उद्योग और सहायक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा और खाद्य संप्रभुता पर भी खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि देश आवश्यक खाद्य उत्पादों के लिए आयात पर अधिक निर्भर हो जाएगा। किसानों ने विदेशी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव और संभावित कृषि व्यापार घाटे को लेकर भी चिंता व्यक्त की। सरकार के सामने रखीं 7 प्रमुख मांगें संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से कृषि, डेयरी, पोल्ट्री, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य कृषि आधारित उत्पादों को पूरी तरह बाहर रखा जाए। साथ ही किसी भी समझौते को अंतिम रूप देने से पहले किसान संगठनों से व्यापक चर्चा की जाए। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), सार्वजनिक खरीद प्रणाली और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी नीतियों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि क्षेत्र की सुरक्षा और किसानों की आजीविका को व्यापारिक हितों से ऊपर रखा जाना चाहिए।
बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने घोषणा की है कि राज्य में व्यापारियों और उद्यमियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आर्म्स लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि व्यापारी और उद्योगपति अपनी आवश्यकता के अनुसार जिला पदाधिकारी को आवेदन कर सकते हैं। इस पहल की शुरुआत जमुई से हुई है, और सभी जिलाधिकारियों को हर महीने 'उद्योग वार्ता' आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। यह घोषणा जमुई में जिला उद्योग केंद्र के सभागार में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों और स्थानीय उद्यमियों के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, उद्योग विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में उद्योग और व्यापार के विकास, निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन तथा उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री श्रेयसी सिंह ने जोर दिया कि राज्य सरकार उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा उद्योगपतियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की समस्याओं का समाधान किए बिना नए निवेशकों को आकर्षित करना चुनौतीपूर्ण होगा। इसी उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उद्यमियों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका निवारण किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं निवेशकों और उद्यमियों से संवाद कर उन्हें बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। राज्य में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। मंत्री ने स्वीकार किया कि सरकार की कई योजनाओं की जानकारी अभी भी अनेक उद्योगपतियों तक नहीं पहुंच पाई है, जिसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है। मंत्री ने जानकारी दी कि बिहार सरकार ने 20 नवंबर 2026 तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है, और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जमुई जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 1000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों का पालन अनिवार्य होना चाहिए। सरकार इस दिशा में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
चूरू जिले में बुधवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद देर रात तेज अंधड़ और धूल भरी हवाएं चलीं, जिससे पूरा इलाका धूल के गुबार से ढक गया। पांच दिनों के अंतराल के बाद आई इस रेतीली आंधी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी के कारण घरेलू कामकाज से लेकर व्यापार तक प्रभावित हुआ। तेज हवाओं से उड़ी मिट्टी घरों के आंगन, छतों और कमरों के भीतर एक मोटी परत के रूप में जम गई। सुबह उठते ही महिलाओं को सफाई में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार खुलने पर व्यापारियों को भी अपनी दुकानों में जमी मिट्टी साफ करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे सुबह का व्यापारिक कामकाज प्रभावित हुआ। अंधड़ का सबसे बड़ा असर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर तकनीकी खामियां आईं, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। देर रात बिजली गुल होने से लोगों को उमस और गर्मी में परेशानी हुई। सुबह तक कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं होने के कारण दैनिक कार्यों और पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, अंधड़ के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक किराना व्यापारी ने चार युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारी का आरोप है कि उसका अपहरण कर मारपीट की गई, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया गया, ब्लैकमेल किया गया और उससे एक लाख रुपये की वसूली की गई। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। भौंती निवासी विशाल सिंह चौहान ने अपनी शिकायत में बताया कि 3 जून की सुबह करीब 4 बजे वह अपनी बाइक से पुराने मकान की ओर जा रहे थे। उप तहसील के आगे पुलिया के पास संजू लोधी उर्फ संजू बाबा, सुल्तान खान, जयकुमार उर्फ जैकी लोधी और एक अन्य युवक ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि ये सभी उसे जबरन खर्रेश्वर मंदिर के सामने पारोंच नदी घाट पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े उतरवाकर निर्वस्त्र अवस्था में एक महिला के साथ उसका वीडियो बना लिया गया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसके मोबाइल से क्यूआर कोड के माध्यम से पहले 2500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद कट्टा दिखाकर उससे एक लाख रुपये की मांग की गई। डर के कारण विशाल सिंह ने अपने भाई से संपर्क किया, जिसने उसके खाते में 20 हजार रुपये भेजे। आरोपियों ने यह राशि अपने कब्जे में ले ली। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने व्यापारी की बाइक और मोबाइल भी छीन लिए थे। उन्होंने विशाल सिंह पर 80 हजार रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था कर सुबह 11 बजे तक पहुंचाने का दबाव बनाया। बाद में, आरोपी कथित तौर पर उसके घर पहुंचे और शेष राशि लेने के बाद उसकी बाइक और मोबाइल वापस कर दिए। विशाल सिंह चौहान ने दावा किया है कि उनके पास ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड और आरोपियों के घर आकर रुपये लेने की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां दी हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट, ब्लैकमेलिंग, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, वसूली गई राशि वापस दिलाई जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
कोटा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के करीब 6 साल पुराने मामले में विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस ने फैसला सुनाया है। न्यायाधीश रामपाल जाट ने डोडा तस्करी के दोषी कालू गुर्जर निवासी अमर कुआं थाना अनंतपुरा को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जबकि सह आरोपी हरिशंकर मीणा को सबूत के अभाव में बरी किया है। कालू गुर्जर ने व्यापारी बनकर इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम किराए से लिया था। गोदाम में 360 किलो डोडा चूरा रख रखा था। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 27 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस ने रानपुर स्थित रिको इंडस्ट्रियल एरिया में एक गोदाम पर छापा मारा था। गोदाम के कमरे में 24 कट्टे मिले। जिनमें में 360 किलो डोडा चूरा भरा था। पूछताछ में संतोष जनक जवाब नहीं देने पर कालू गुर्जर को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान कालू गुर्जर ने नशे की ये खेप हरिशंकर मीणा निवासी दारूखेड़ा पुलिस थाना चेचट से लाना बताया। इसके बाद पुलिस ने हरिशंकर को भी आरोपी बनाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में 27 गवाहो के बयान करवाए गए। 178 दस्तावेज पेश किए। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने तस्करी के दोषी कालू गुर्जर को सजा सुनाई,जबकि से सह आरोपी हरिशंकर को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।
कैथल में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की ओर से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया गया। साथ ही तितरम मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। इसके बाद एसडीएम कैथल संजय कुमार को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कृषि डील रद्द करवाने की मांग की गई। दोनों देशों के कृषि उत्पादों के बीच खुली प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों के लिए हानिकारक भाकियू एकता सिद्धपुर के कन्वीनर होशियार गिल प्योदा, दिलावर, दिलबाग सिंह, महावीर, देवेंद्र व तरसेम ने कहा कि भारत की लगभग आधी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि एवं उससे संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है। जबकि अमेरिका में कृषि बड़े पैमाने पर यंत्रीकृत, कॉर्पोरेट आधारित तथा भारी सरकारी सहायता एवं सब्सिडी प्राप्त व्यवस्था के अंतर्गत संचालित होती है। ऐसी असमान परिस्थितियों में दोनों देशों के कृषि उत्पादों के बीच खुली प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों के लिए अत्यंत हानिकारक सिद्ध हो सकती है। यदि कृषि, डेयरी, पोल्ट्री तथा अन्य कृषि-आधारित उत्पादों को मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत शामिल किया जाता है अथवा अमेरिकी उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर भारत में प्रवेश दिया जाता है, तो इससे भारतीय किसानों की आय, कृषि रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं। डेयरी क्षेत्र पर गंभीर संकट की संभावना इससे भारतीय किसानों को असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी किसानों को अरबों डॉलर की सरकारी सहायता, फसल बीमा, निर्यात प्रोत्साहन तथा अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त होते हैं। डेयरी क्षेत्र पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। करोड़ों छोटे पशुपालकों की आजीविका डेयरी व्यवसाय पर निर्भर है। सस्ते आयातित डेयरी उत्पाद भारतीय दुग्ध उत्पादकों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पोल्ट्री एवं पशुपालन क्षेत्र प्रभावित होगा। फसलों के लाभकारी मूल्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीण रोजगार में कमी आ सकती है और खाद्य संप्रभुता एवं खाद्य सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। किसानों ने तुरंत डील को रद्द करने की मांग की।
चंडीगढ़ में एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगों के जाल में फंसकर 49.91 लाख रुपए गंवा बैठी। ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पुराने भाषण को एआई तकनीक से बदलकर तैयार किए गए डीपफेक वीडियो के जरिए उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। यूएस-ईरान युद्ध के दौरान निवेश करने पर अधिक रिटर्न मिलने का लालच देकर आरोपियों ने उनसे कुल 49.91 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ साइबर सेल ने बुधवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिए महिला कैसे हुई ठगी का शिकार:- बढ़ रहे हैं निवेश और डीपफेक ठगी के मामले साइबर सेल के अनुसार, चंडीगढ़ और ट्राइसिटी क्षेत्र में निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पहले ठग खुद को सीबीआई या ईडी अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराते थे, जबकि अब एआई आधारित फर्जी वीडियो और निवेश योजनाओं का सहारा लेकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में सेक्टर-47 के एक बुजुर्ग दंपती से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.25 करोड़ रुपए की ठगी का मामला भी सामने आया था।
सिरसा शहर के ऑटो मार्केट स्थित ब्लू बैरी होटल में देह व्यापार मामले में होटल संचालक प्रिंस की पत्नी के बाद महिला यूटयूबर ने भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। आज बुधवार को जिला फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई होनी है। सुनवाई के बाद पता चलेगा कि जमानत मिलेगी या नहीं। इससे पहले होटल संचालक प्रिंस की पत्नी नीतू अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इसे लेकर जिला कोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्रिंस होटल का मालिक है और आप उसमें पार्टनर हो। प्रिंस इसमें मेन आरोपी है। पति-पत्नी दोनों पर आरोप है कि देह व्यापार करवा रहे थे। इस खबर के अपडेट किया जाएगा। महिलाओं ने सिरसा में आकर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और आरोप लगाए थे कि वे अनुसूचित जाति है और पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी की धाराएं भी जोड़ दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दाबिश दी जा रही है और जल्द पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं और उसे जातिसूचक गालियां दी गई, वो धाराएं नहीं जोड़ी और 15-20 दिन में पुलिस उनको पकड़ नहीं पाई है। इसी पर महिलाओं ने महिला आयोग में शिकायत देने व अध्यक्ष से मिलने की बात कही है। इससे मामला और बढ़ सकता है। अब जानिए… पूरा मामला पंजाब के अबोहर निवासी महिला के अनुसार, वह 8 से 9 महीने पहले वह प्रिंस और नीतू अरोड़ा से मिली थी। इनका सिरसा में ब्लू बैरी नाम से होटल है। उन्हें होटल में खाना बनाने और सफाई करने के लिए लड़कियों की जरूरत है। कहा गया कि खाना बनाने वाली लड़की को 15 हजार रुपए प्रतिमाह और सफाई करने वाली लड़की को 12 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। होटल मालिक ने संबंध बनाए पीड़ित महिला ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली दूसरी महिला के साथ मिलकर होटल में काम करने के लिए चली गईं। दो-तीन महीने तक किसी ने उनसे कुछ नहीं कहा। फिर प्रिंस अरोड़ा ने उन दोनों से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही प्रिंस पैसे कमाने के लिए दूसरे लोगों को होटल बुलाने लगा और उनसे देह व्यापार करवाने लगा। होटल कर्मी अरुण ने भी शोषण करना शुरू कर दिया। होटल से भागकर पहुंची थी थाने उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह जान बचाकर होटल से भागकर थाने पहुंची और एसपी से भी मिली। गत वीरवार 13 तारीख को पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया और अभी उनको सुरक्षा के लिए भेज दिया है।
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते का वैश्विक अर्थ
युद्ध की आशंकाओं के बीच आशा का सेतुः वैश्विक परिदृश्य इन दिनों युद्ध की अनिश्चितताओं, तनावों और भू-राजनीतिक खींचतान से भरा हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान और महाशक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा ने विश्व अर्थव्यवस्था के सामने कई प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। ऐसे समय में भारत और न्यूजीलैंड के ... Read more
स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0' (एफओएफ 2.0) लॉन्च किया
अमेज़न MGM स्टूडियोज ने अपनी नई फिल्म 'रफ्तार' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आने वाले हैं। आदित्य निंबालकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 'कांपा फिल्म' के बैनर तले पत्रलेखा ने प्रोड्यूस ...
किसान यूनियन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे
भारतीय किसान यूनियन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए कमर कस रहे हैं
कपास के किसानों का उदाहरण हमारे सामने है, जहां आयात शुल्क हटाने से घरेलू कीमतों में भारी गिरावट आई और किसान संकट में घिर गए
व्यापार समझौते में सरकार की उलझन
किसी भी चीज को अपने लिए फायदेमंद बताने का हुनर कोई मोदी सरकार से सीखे
महंगाई और उसे बनाने वाला नया सूचकांक
अब 1.8 फीसदी कोई ऐसा संकेत नहीं है कि डर के मारे हम शोर मचाने लगें कि महंगाई जान मार रही है और सरकार को तुरन्त कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के अप्रत्याशित विजेता हैं राहुल गांधी
मोदी सरकार ने व्यापार समझौते को एक बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश किया है, जो 30 ट्रिलियन डालर के अमेरिकी बाजार में खास पहुंच की रणनीतिगत और आर्थिक मूल्य को दिखाता है।
भारत को कमजोर करने वाला अमेरिकी व्यापार समझौता
व्यापार समझौते के बदले में अमेरिका के आदेशों के आगे भारत झुक गया है।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत के किसानों के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार में उनके मंत्री और वफादार विशेषज्ञों को जनता को यह समझाने में बहुत दिक्कत हो रही है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारत को क्या-क्या बड़े फायदे हो रहे हैं
विवादित हो सकते हैं भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के वायदे
महीनों की बातचीत और अनिश्चितताओं के बाद पिछले सप्ताहांत भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले हिस्से के सम्पन्न होने पर जो उत्साह था
काजोल ने किया रियल एस्टेट में निवेश, खरीदी इतने करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। काजोल भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। काजोल ने अब एक्टिंग के साथ-साथ रियल एस्टेट में भी कदम रख दिया है। काजोल ने मुंबई के गोरेगांव वेस्ट ...
जानिए क्यों पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास पर है 2100 करोड़ रुपए निवेश
पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं, और निर्विवाद रूप से अखिल भारतीय सुपरस्टार के रूप में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं। बाहुबली, सलार, कल्कि 2898 एडी जैसी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्मों के साथ, उन्होंने भारतीय ...
'एक रात के 5 लाख' क्या इस महंगाई की वजह बने हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
राजस्थान अपने खूबसूरत किलों और महलों के लिए विश्वभर में जाना जाता है। कला और संस्कृति के इस अनूठे संगम, शाही ठाठ बाठ समेत राजपुताना वास्तुकला का आनंद उठाने दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं..........
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार जिन्होंने बिग बॉस 17 में अपने कार्यकाल से काफी लोकप्रियता हासिल की, अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। विवादित रियलिटी शो में उनकी भागीदारी ने उन्हें स्टार बना दिया और उन्हें रातोंरात सफलता दिलाई। अभिषेक जो वर्तमान में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में हैं, ने साझा किया कि वह एक प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहते हैं। इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan का खुलासा, Pyaar Ka Punchnama की सफलता के बावजूद उनके पास ‘कोई ऑफर नहीं था, कोई पैसा नहीं था ईटाइम्स टीवी के साथ एक इंटरव्यू में, अभिषेक ने खुलासा किया कि वह भविष्य के लिए पैसे बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह मुंबई में एक घर खरीदें, लेकिन वह एक व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। अभिषेक ने कहा कि वह एक उद्यमी बनना चाहते हैं और उनके बड़े सपने हैं जिन्हें वह हासिल करना चाहते हैं। अभिषेक कुमार मुंबई में घर नहीं खरीदना चाहते इंटरव्यू में, अभिषेक ने कहा कि उन्होंने पैसे बर्बाद करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुंबई में घर नहीं खरीदना चाहते क्योंकि शहर काफी महंगा है और कहा कि किराए पर रहना एक समझदारी भरा फैसला है। उन्होंने यहां तक कहा कि घर खरीदने में बड़ी रकम लगाने और फिर हर महीने लोन के रूप में बैंक को बड़ी EMI चुकाने का कोई मतलब नहीं है। इसे भी पढ़ें: Karan Johar को कोर्ट से मिली राहत, फिल्म Shaadi Ke Director Karan Aur Johar की रिलीज परह लगी रोक अभिषेक ने कहा कि वह अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं और उस पर ब्याज पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह रवि दुबे और सरगुन मेहता की तरह एक प्रोडक्शन हाउस स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका परिवार चंडीगढ़ में घर खरीदे, लेकिन मुंबई में नहीं क्योंकि वे वहीं रह सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह पैसे बचाना चाहते हैं और कोई दूसरा व्यवसाय शुरू करने में निवेश कर सकते हैं। KKK 14 की बात करें तो शिल्पा शिंदे शो से बाहर हो गईं। एक यूट्यूब चैनल के अनुसार, सनी वरुण ने बात की, गश्मीर, करणवीर, अदिति और अभिषेक ने निष्कासन स्टंट किया।

