...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी-1 में छत का प्लास्टर गिरा:डेढ़ साल में दूसरी बार हुई घटना, बड़ा हादसा टला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से हुई मौत की घटना के बाद अब गौर सिटी-1 की 5 एवेन्यू में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। सोमवार रात करीब 10 बजे एक फ्लैट के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना गौर सिटी-1 के एच टावर स्थित फ्लैट नंबर 1265 में हुई, जहां मयंक अपने परिवार के साथ रहते हैं। मयंक ने बताया कि रात करीब 10 बजे छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे बेड पर गिरा, जिससे बेड के पास रखा टेबल लैंप टूट गया। उस समय मयंक के पिता कमरे में बेड से कुछ ही दूरी पर कुर्सी पर बैठे थे। यदि प्लास्टर कुछ फीट और खिसक जाता, तो उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। घटना से घबराए परिवार ने तुरंत सोसाइटी प्रबंधन को सूचित किया। मयंक ने आरोप लगाया कि यह उनके फ्लैट में प्लास्टर गिरने की पहली घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी कमरे में इसी जगह से प्लास्टर टूटकर गिरा था। उस समय उनके बच्चे कमरे में मौजूद थे और प्लास्टर की चपेट में आने से उन्हें चोटें आई थीं। पिछली घटना के बाद मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन अब दोबारा उसी स्थान पर प्लास्टर गिरने से मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मयंक ने अब एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) से दोबारा निरीक्षण कराकर गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 11:04 pm

ग्रेटर नोएडा में 2 पक्षों में मारपीट:पुलिस जांच में जुटी, कबाड़ियों के विवाद में लाठी-डंडे चले

ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना मंगलवार शाम बीटा 2 थाना क्षेत्र के सिटी पार्क के पास हुई। किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चले। पूरी वारदात का वीडियो बना लिया मारपीट के दौरान महिलाएं भी शामिल हो गईं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि यह विवाद कबाड़ी का काम करने वाले कुछ लोगों के बीच हुआ था। पुलिस ने बताया कि वे वीडियो के आधार पर जानकारी जुटा रहे हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में शामिल दोनों पक्षों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 11:00 pm

कानपुर में युवती से रेप का आरोपी अरेस्ट:अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया था दुष्कर्म, नोएडा से पकड़ा गया

कानपुर की फजलगंज पुलिस ने दो माह पूर्व युवती से रेप के आरोपी युवक को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। आरोपी युवती के साथ नोएडा में काम करता था। इस दौरान उसने युवती के कुछ वीडियो बना लिए, जिसके नाम पर ब्लैकमेल करते हुए उसे वायरल करने का डर दिखाकर रेप किया था। युवती ने बताया कि फजलगंज में वह अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इसके बाद उसकी नोएडा में नौकरी लग गई। जहां मूलरूप से बिहार के मुजफ्फपुर सीतामढ़ी कालमबाग निवासी विवेक राज से दोस्ती हो गई। इस दौरान विवेक राज ने उसके कुछ फोटो खींच लिए, जिसे सोशल मीडिया और आफिस ग्रुप में वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने पिछले साल 16 अगस्त को उसके परिजनों को फोटो दिखाने का दबाव बनाकर रेप किया। इस साल 16 अप्रैल को वह परिवारिक समारोह में शामिल होने आई जहां विवेक राज आया और दोबारा रेप किया। 20 अप्रैल को आरोपी उसका मोबाइल छीनकर भाग निकला और खाते से 14 हजार रुपए पार कर दिए। इसके साथ ही उसकी फोटो उसके रिश्तेदारों को भेज दी। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दैनिक भास्कर 9 Jun 2026 10:33 pm

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्लास्टर गिरने से मौत:सोसाइटी में बाइक से आया था, स्ट्रक्चर सेफ्टी पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सोसाइटी की इमारत से प्लास्टर का हिस्सा टूटकर गिरने से एक निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सोसाइटी में दहशत का माहौल है और भवन की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना बिसरख थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत अंबर सोसाइटी की है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय विकास चावला के रूप में हुई है, जो सोसाइटी के डी-1507 फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम विकास चावला अपनी बाइक से सोसाइटी से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान बिल्डिंग का प्लास्टर अचानक टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। प्लास्टर गिरने से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत विकास चावला को यथार्थ अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले भी उठ चुकी थी स्ट्रक्चर ऑडिट की मांग सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) का कहना है कि इमारत की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की मांग उठाई गई थी। हादसे के बाद निवासियों में चिंता बढ़ गई है और भवन की गुणवत्ता तथा रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

दैनिक भास्कर 6 Jun 2026 11:12 pm

ग्रेटर नोएडा में सनसनी: मां पर चाकू से हमला करने के बाद युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी मां पर चाकू से हमला करने के बाद पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देशबन्धु 6 Jun 2026 2:45 pm

दिसंबर 2022 से मई 2026 तक: नोएडा में साइबर ठगी के 141 करोड़ से अधिक फ्रीज, 75 करोड़ पीड़ितों को लौटाए

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है

देशबन्धु 4 Jun 2026 11:14 pm

ग्राउंड रिपोर्ट: नोएडा में महिलाओं की पिटाई के वीडियो पर पुलिस के दावे की पड़ताल

बूम ने ग्राउंड रिपोर्टिंग में पाया कि वीडियो नोएडा के सेक्टर 6 स्थित Motherson फैक्ट्री के पास का है, जहां पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी की थी.

बूमलाइव 24 Apr 2026 4:16 pm

भारत में नोएडा से औद्योगिक अशांति, दिल्ली-एनसीआर के कई राज्यों में फैली

नोएडा के फेज़-2 में प्रदर्शन हिंसक हो गया, और एक पुलिस वैन और दूसरी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई,

देशबन्धु 16 Apr 2026 3:20 am

इंटरवल के बाद नोएडा के DLF मॉल में नहीं चली 'धुरंधर 2', 3 घंटे इंतजार के बाद दर्शकों ने मचाया हंगामा, बुलाना पड़ी पुलिस

साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बीती रात फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह था।

वेब दुनिया 19 Mar 2026 11:48 am

Snake Venom Case: नोएडा पुलिस ने Elvish Yadav समेत सात अन्य के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

सांप के जहर मामले में नवीनतम विकास में, नोएडा पुलिस ने बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव और सात अन्य के खिलाफ सूरजपुर अदालत में 1,200 पेज का आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र में 24 गवाहों के बयान भी दर्ज किये गये। नोएडा पुलिस नोएडा और गुरुग्राम समेत देशभर में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। जयपुर लैब से सांप के जहर की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है। सांप के जहर मामले से जुड़े वीडियो, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आधार बनाया गया। आरोप पत्र में एल्विश यादव पर लगाई गई एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के संबंध में साक्ष्य लगाए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Telugu अभिनेता Jagapathi Babu बोले, सलमान खान के साथ हमेशा काम करना चाहता था, वह बहुत अच्छे हैं पिछले साल नवंबर में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और इस मामले में 5 सपेरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में एल्विश यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं। इसे भी पढ़ें: Manoj Bajpayee ने जाहिर की ख्वाहिश, कहा- असाधारण कहानियों के जरिए दर्शकों से जुड़ना चाहता हूं बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है। सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव गुरुग्राम के एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के अलावा वह अपने म्यूजिक वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

प्रभासाक्षी 6 Apr 2024 10:47 am

Elvish Yadav Granted Bail | सांप के जहर मामले में 5 दिन जेल में रहने के बाद एल्विश यादव को मिली जमानत

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को पांच दिन की गिरफ्तारी के बाद सांप के जहर सप्लाई मामले में जमानत दे दी गई है। गिरफ्तारी के दिन एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया गया। गुरुवार को उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए उन्हें नोएडा की एक स्थानीय अदालत में लाया गया, लेकिन सुनवाई टल गई। इस खबर की पुष्टि करते हुए, बिग बॉस 17 के प्रतियोगी अनुराग डोभाल (द यूके07 राइडर) ने ट्विटर पर लिखा, ऊपर वाला कभी गलत नहीं करेगा जमानत मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone और अपने बच्चे के साथ रहने के लिए काम से लंबा ब्रेक लेंगे Ranveer Singh? यहां पढ़े पूरी सच्चाई गुरुवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर लगा एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985) एक्ट हटा दिया। पुलिस ने कहा कि यह उनकी ओर से गलती थी। उन्होंने कहा, ''हमने गलती से एनडीपीएस एक्ट लगा दिया था, ये एक लिपिकीय गलती थी।'' मालूम हो कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जमानत मिलना बहुत मुश्किल है। इसे भी पढ़ें: Fighter OTT Release | ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण-स्टारर फाइटर इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज एल्विश यादव को गुरुग्राम में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में पुलिस ने न्यायिक हिरासत में रखा था। उसके दोस्त विनय को भी हिरासत में ले लिया गया। अब एल्विश यादव को जमानत मिल गई है. कोर्ट के बाहर उनके प्रशंसक जमा हो गए थे। उन्होंने संकट के इस समय में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों का हाथ हिलाया। जमानत की खबर से एल्विश यादव के प्रशंसक खुशी से झूम उठे एल्विश यादव के प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस खबर की सराहना कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता का समर्थन करने के लिए कई लोग आगे आए थे। विजेता के समर्थन में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार आगे आये थे। हमें देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कैसे आगे बढ़ाती है। मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट का मामला अभी भी कायम है। सात दिन के लिए भी नहीं गये जेल। सत्य है सत्य की जीत हुई बधाई हो एल्विश यादव #ElvishArmy #सुस्वागतम्_एल्विश_यादव #ElvishYadav pic.twitter.com/CCX25HrLAn — YesMan (@YesMan786) March 22, 2024 #ElvishYadav_निर्दोष_है #सुस्वागतम्_एल्विश_यादव #ElvishaYadav Got bail : pic.twitter.com/qVgff8xsxC — Narendra Choudhary (@jatnarendra_) March 22, 2024 Bail Granted to #ElvishYadav #ElvishYadav_निर्दोष_है #ElvishArmy #ElvisHistory #Bail #NoidaPolice #ElvishaYadav #ElvishAmry pic.twitter.com/D7HgbrgL3P — ELVISH ARMY XD (@mr_priyanshu77) March 22, 2024

प्रभासाक्षी 22 Mar 2024 4:34 pm

Elvish Yadav केस में नोएडा पुलिस से क्या हो गई गलती?

एल्विश यादव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था. नोएडा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि गलती से पुलिस ने NDPS एक्ट का गलत सेक्शन जोड़ दिया है. उसे कागजों में ठीक करने की अनुमति दें. पुलिस ने बताया कि उन्हें एल्विश यादव पर NDPS एक्ट का सेक्शन 22 लगाना था लेकिन गलती से सेक्शन 20 लगा दिया गया.

आज तक 21 Mar 2024 2:03 pm