नमस्कार, ईरान ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया है। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है। उधर, फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज्यसभा कैंडिडेट का नामांकन रद्द होने की खबर भी बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... कल की बड़ी खबरें... 1. ट्रम्प बोले- ईरान ने होर्मुज के पास अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया, इसका जवाब जरूर देंगे होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया इस हेलिकॉप्टर को ईरान ने गिराया था। अमेरिका चुप नहीं बैठेगा और घटना का जवाब जरूर देगा। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अपाचे हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल छोटे हथियारबंद बोट्स और ड्रोन के हमले रोकने के लिए किया जाता है। खबर से जुड़े 3 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें... 2. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक, रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज पटना सिविल कोर्ट ने फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा कि गोली खान सर ने नहीं चलाई थी, बल्कि सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी है। हालांकि, अदालत ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्ट रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी है। रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन: जेल में बंद ज्ञान रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र तीसरी बार सड़क पर उतरे। छात्रों ने कहा, 'एक को जेल और एक को बेल, यह कैसा न्याय है? जो गोली चलवाने का आरोपी है, वह बाहर है, जबकि जिसने कुछ नहीं किया और घटना के समय मौके पर भी मौजूद नहीं था, वह जेल में है।' पूरी खबर पढ़ें... 3. TMC विधायकों की शिकायत पर ममता बनर्जी के घर पहुंची CID, पुलिस आने के बाद एंट्री मिली TMC में चल रहे विवाद के बीच CID की टीम ममता बनर्जी के घर पहुंची। इसी घर पर TMC का मुख्य ऑफिस भी है। शुरुआत में CID टीम को अंदर जाने नहीं दिया गया, लेकिन बाद में पुलिस की मौजूदगी में अधिकारी परिसर में दाखिल हो गए। क्या है पूरा मामला: पार्टी के कुछ बागी विधायकों ने स्पीकर को शिकायत भेजी थी। उनका आरोप है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता विपक्ष बनाने के प्रस्ताव पर अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया और उस पर फर्जी साइन किए गए। विधायकों ने अभिषेक पर ही फर्जी दस्तखत कराने का आरोप लगाया है। CID इसी मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें... 4. पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या, सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। घटना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की है। लव मैरिज से नाराज थे लड़की वाले: युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। पुलिस के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के बाद युवक पत्नी के साथ कार से घर जाने लगा। इसी दौरान उसका साला पहुंच गया और कार रुकवा ली। बहन से घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। बहन साथ नहीं गई तो गुस्साया भाई: युवक और साले के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच साले ने कमर से तमंचा निकाला और युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी इसी दौरान मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान शामली के खेड़ी बैरागी के रहने वाले शिव कुमार के रूप में की। उसे 3 मार्च को एसएसएफ में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था। हालांकि, उसने अब तक ज्वॉइन नहीं किया था। पूरी खबर पढ़ें… 5. वृंदावन- बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, 9 घायल; पड़ोसी बोला- बंदर के कूदने से टूटा वृंदावन में मंगलवार शाम बांके बिहारी मंदिर के पास गली नंबर-5 में एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां श्रद्धालुओं की भीड़ थी। छज्जा गिरने से 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोग बोले- आंधी के चलते हुआ हादसा: जिस मकान का छज्जा टूटा, वो सुधीर गोस्वामी का था। पड़ोसी शिवकुमार ने बताया कि छज्जे पर पहले से दरार थी। बंदर के कूदने से यह गिर गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जे का मलबा गली में फैल गया, जिसकी चपेट में आकर श्रद्धालु घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें… 6. MP में कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, कांग्रेस बोली- कोर्ट जाएंगे MP में राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। भाजपा का आरोप था कि मीनाक्षी ने हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है, उन्हें केवल कोर्ट का एक नोटिस मिला था। कांग्रेस ने कोर्ट जाने की बात कही है। अब पूरा गणित समझिए: MP में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए। भाजपा के पास 163 विधायक हैं, इसलिए उसकी दो सीटों पर जीत पहले से तय मानी जा रही थी। तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा था, लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। पूरी खबर पढ़ें... 7. भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए, 2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम मिसाइल्स पर लोड करके तैनात कर दिए हैं। पिछले 3 साल में 26 परमाणु हथियार बढ़ाए। अब परमाणु जखीरा 190 तक पहुंच गया है। ये खुलासा स्वीडिश थिंकटैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट में हुआ है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उसके पास अभी 170 परमाणु हथियार हैं। उसके कितने हथियार तैनात हैं, यह स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट के 3 अहम पॉइंट्स परमाणु हथियार कौन-कौन से देशों ने तैनात किए हैं: परमाणु हथियार तैनात करने के दो तरीके होते हैं। एक में बम और मिसाइल अलग-अलग रखे जाते हैं, जबकि दूसरे में बम पहले से मिसाइल पर लगा होता है। SIPRI के मुताबिक, भारत ने पहली बार शांतिकाल में 12 परमाणु हथियार मिसाइलों पर तैनात किए हैं। अब तक यह काम सिर्फ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन ही करते थे। भारत इस क्लब में शामिल होने वाला छठा देश बन गया है। पूरी खबर पढ़ें... आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ️ बयान जो चर्चा में है... खबर हटके... हनीमून पर सास-ससुर साथ गए तो पत्नी पहुंची कोर्ट यूपी के मेरठ में हनीमून को लेकर नवविवाहित जोड़े का विवाद परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। पत्नी का आरोप है कि पति हनीमून पर उसे अकेले ले जाने की बजाय सास-ससुर और ननद-देवर को भी साथ ले गया। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। अब मामला तलाक की कगार पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें... फोटो जो खुद में खबर है भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास बाजार का हाल ️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों के बिजनेस विस्तार की योजना शुरू हो सकती है। कुंभ राशि वालों की लोन से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
वीजीयू को अमेरिकी DSCA मान्यता, एआई-डेटा साइंस को ग्लोबल सपोर्ट
सिटी रिपोर्टर } जयपुर की विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी को अमेरिका की डेटा साइंस काउंसिल ऑफ अमेरिका की मान्यता मिली है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह मान्यता डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उसकी पढ़ाई और अकादमिक सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान देगी। इस मान्यता का फायदा वीजीयू में डेटा साइंस और एआई से जुड़े कोर्स कर रहे छात्रों को मिलेगा। अब छात्रों को ग्लोबल नेटवर्क से जुड़ने, अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट्स से सीखने, रिसर्च प्रोजेक्ट्स में काम करने और बेहतर इंटर्नशिप व प्लेसमेंट के अवसर मिल सकेंगे। साथ ही यूनिवर्सिटी का पाठ्यक्रम इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से और ज्यादा अपडेट होगा, जिसमें डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विषयों पर फोकस रहेगा। यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी और सीईओ इंजी. ओंकार बगारिया ने कहा कि आज के समय में डेटा साइंस और एआई सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि इनोवेशन और समस्या समाधान का बड़ा जरिया बन चुके हैं। यह मान्यता छात्रों को तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए तैयार करने में मदद करेगी। प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. डी.वी.एस. भगवानुलु ने कहा कि यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी की क्वालिटी एजुकेशन और इंडस्ट्री से जुड़ी पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। विवाद तब बढ़ा, जब सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया से जुड़े खिलाड़ियों व अधिकारियों की एयरपोर्ट पर कड़ी जांच की गई। कुछ मामलों में डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया। इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन को वैध अमेरिकी वीजा होने के बावजूद मियामी एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। आर्टन वर्ल्ड कप में रेफरी की जिम्मेदारी निभाने वाले पहले सोमाली अधिकारी बनने वाले थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त जांच के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इसकी वजह नहीं बताई। इस फैसले पर सोमालिया के खेल मंत्रालय ने नाराजगी जताई है और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है। फीफा पर भी सवाल कई यूजर्स ने फीफा पर भी आरोप लगाया कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था उन देशों के खिलाड़ियों के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर चुप है। सोशल मीडिया पर विवाद जांच से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई फुटबॉल प्रशंसकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया, जबकि वे विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन में हिस्सा लेने आए थे। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह व्यवहार सभी टीमों के साथ समान था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या किसी श्वेत टीम के साथ भी ऐसा हुआ, या यह व्यवहार केवल सेनेगल के लिए था? यह अजीब है। ईरान ने विश्व कप से पहले फीफा से टिकट का मुद्दा उठाया ईरान के फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया कि फीफा विश्व कप के लिए उसके लिए रिजर्व टिकटों का हिस्सा वापस ले लिया गया।इससे उन ईरानी प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पहले ही यात्रा की बुकिंग कर ली थी, लेकिन अब वे अपनी टीम के मैच नहीं देख पाएंगे। ईरान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा। इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को इजिप्ट से भिड़ेगी। ईरानी महासंघ ने कहा- ईरानी समर्थकों को टिकट कोटे से वंचित करना खेल भावना और समानता के सिद्धांत के खिलाफ है।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। विवाद तब बढ़ा, जब सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया से जुड़े खिलाड़ियों व अधिकारियों की रनवे पर ही कड़ी जांच की गई। ड्रग्स की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया। इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन को वैध अमेरिकी वीजा होने के बावजूद मियामी एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। आर्टन वर्ल्ड कप में रेफरी की जिम्मेदारी निभाने वाले पहले सोमाली अधिकारी बनने वाले थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त जांच के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस फैसले को सोमालिया के खेल मंत्रालय ने खेल भावना के खिलाफ बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल 2 वीडियो यूजर्स बोले- फीफा चुप क्यों है कई यूजर्स ने फीफा पर भी आरोप लगाया कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा उन देशों के खिलाड़ियों के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर चुप है। जांच से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह व्यवहार सभी टीमों के साथ समान था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या किसी श्वेत टीम के साथ भी ऐसा हुआ, या यह व्यवहार केवल सेनेगल के लिए था? यह अजीब है। ईरानी फुटबॉल संघ से रिजर्व टिकट वापस लिए ईरान के फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया कि फीफा विश्व कप के लिए उसके लिए रिजर्व टिकटों का हिस्सा वापस ले लिया गया।इससे उन ईरानी प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पहले ही यात्रा की बुकिंग कर ली थी, लेकिन अब वे अपनी टीम के मैच नहीं देख पाएंगे। ईरान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा। इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को इजिप्ट से भिड़ेगी। ईरानी महासंघ ने कहा- ईरानी समर्थकों को टिकट कोटे से वंचित करना खेल भावना और समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। फीफा वर्ल्डकप 11 जून से 19 जुलाई तक होगा फीफा वर्ल्डकप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। --------------- ये खबर भी पढ़ें…. भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप:टीवी पर 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर 'यूनाइट 8 स्पोर्ट्स' और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। यूनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है। पूरी खबर पढ़ें…
अमेरिकी अदालत से 1 लाख डॉलर का एच-1बी वीजा शुल्क रद्द होने के बाद व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बचाव किया है। अमेरिकी संघीय अदालत ने वीजा शुल्क को यह करते हुए रद्द कर दिया कि प्रशासन ने अपनी अधिकार सीमा से बाहर जाकर काम किया और एक गैर-कानूनी टैक्स लगाया।
हरियाणा में करनाल जिले के बाल बालरागड़ान के 24 वर्षीय युवक की अमेरिका सड़क हादसे में मौत के बाद उसका शव सोमवार देर रात को अमेरिका से भारत लाया गया। आज सुबह उसका शव को दिल्ली एयरपोर्ट से एम्बुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव लाया गया। गौरव का शव जब घर पर पहुंचा, तो उसकी मां व उसकी बहन दोनों ही बेहोश हो गई। अंतिम दर्शन के बाद हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर ले जाया गया। पिता ने नम आखों से बेटे को दी मुखाग्नि जहां पर गौरव के पिता ने नम आखों से अपने इकलौते बेटे को मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि शव को भारत लाने में करीब 25 लाख रुपए से ज्यादा खर्च आया है। 2 साल पहले बेटे को प्लाट बेचकर 50 लाख रुपए लगाकर अमेरिका भेजा था। परिजनों ने सरकार व प्रशासन से शव भारत लाने की गुहार भी लगाई थी। अब गांव के लोगों व अमेरिका में रह रहे भारतीयों की मदद से आज गौरव का शव भारत आ पाया है। 6 माह में डंकी के रास्ते पहुंचा था गौरव गांव बालरागड़ान निवासी गौरव के पिता रामफल ने बताया कि वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए करीब 2 साल पहले अमेरिका गया था। उस समय मैंने उसे जाने से मना भी किया था लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसने प्लॉट व दुकान बेचकर बेटे को अमेरिका भेजा। गौरव डंकी रूट से 6 महीनों में अमेरिका पहुंचा था। अब 13 दिन पहले उनके पास फोन आया कि गौरव की कैलिफोर्निया सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसका ट्रक बेकाबू होकर खाई में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 26 मई को आखिरी बार घर किया था कॉल पिता ने बताया कि हादसे से पहले यानी 26 मई को गौरव ट्रक लेकर निकला था। रास्ते में एक रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुका और उसने घर फोन कर बताया कि वह ट्रक चला रहा है और कुछ देर बाद फिर बात करेगा। यह कॉल उसकी घरवालों के साथ हुई बातचीत की आखिरी कॉल साबित हुई। ट्रक का बैलेंस बिगड़ा, खाई में गिरने से मौत अमेरिकी पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट से निकलने के बाद वह कुछ ही दूरी चला था कि अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक खाई में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 27 मई को दोपहर करीब ढाई बजे परिवार को फोन आया, जिसमें अमेरिकी पुलिस ने हादसे और मौत की जानकारी दी। बहन की हो चुकी शादी गौरव के पिता ने बताया कि गौरव परिवार का बड़ा और इकलौता बेटा था, उसकी एक छोटी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। अब परिवार में मैं और मेरी पत्नी ही रह गए। पिता ने कहा कि अब तो हमारा संसार उजड़ गया है। गौरव की मौत के बाद हम पति पत्नी पूरी तरह से टूट चुके है।
अमेरिका-ईरान युद्ध में ट्रंप की अनदेखी कर इजरायल ने तोड़ा संघर्षविराम
जब तक तेहरान अपने क्षेत्रीय अभियानों को रोकने से पहले आर्थिक नाकेबंदी को पूरी तरह से हटाने की मांग करता रहेगा,
जंग शुरू होने के 100वें दिन, यानी 7 जून को ईरान और इजराइल फिर भिड़ गए। ईरान के तेहरान, तबरीज और इस्फहान में धमाके गूंजे। इजराइल पर भी ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प दोनों पक्षों से शांति की गुहार लगा रहे हैं। आखिर 2 महीने से जारी सीजफायर अचानक क्यों टूटा, क्या अमेरिका के बिना इजराइल लड़ पाएगा और दोबारा जंग से भारत पर कितना असर पड़ेगा; आज के एक्सप्लेनर में 5 जरूरी सवालों के जवाब… सवाल-1: क्या वाकई ईरान और इजराइल में दोबारा जंग शुरू हो चुकी है? जवाब: 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। 5 हफ्ते जंग चलती रही। ईरान हार मानने को तैयार नहीं था। पाकिस्तान की कोशिशों के बाद 8 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की घोषणा कर दी। तब से दोनों पक्षों में कोई सीधा बड़ा हमला नहीं हुआ था, लेकिन करीब 2 महीने बाद ये शांति वापस भंग हो गई… ईरान की FARS न्यूज एजेंसी ने 8 जून को दावा किया कि अब ईरान हमले रोक रहा है। इजराइल की तरफ से ऐसा कोई संकेत फिलहाल नहीं मिला है। सवाल-2: क्या अमेरिका भी इजराइल के साथ इन हमलों में शामिल है? जवाब: इजराइल के ताजा हमलों में अमेरिका सीधे शामिल नहीं है। उल्टा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios के मुताबिक, ईरान के हमलों के बावजूद ट्रम्प नेतन्याहू को फोन करना चाहते थे कि पलटवार न करें। लेकिन इजराइल ने हमला कर दिया। ट्रम्प इजराइल के बेरूत पर हमले से भी बिल्कुल खुश नहीं थे। उन्होंने अमेरिकी मीडिया से कहा भी कि इन हमलों से शांति समझौते के इरादे पर कोई असर नहीं पड़ा है। नेतन्याहू के पास भी इसे स्वीकार करने के अलावा 'कोई विकल्प' नहीं है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, ‘सारे फैसले मैं लेता हूं, नेतन्याहू नहीं।’ इससे पहले जब 2 जून को इजराइल ने लेबनान पर हमला किया था। तब भी ट्रम्प ने नेतन्याहू को फटकार लगाई थी। Axios ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रम्प ने फोन पर नेतन्याहू को गालियां दीं और कहा कि वो शांति वार्ता को बर्बाद कर रहे हैं। सवाल-3: क्या अमेरिका के बगैर ईरान का मुकाबला कर पाएगा इजराइल? जवाबः इजराइल और ईरान जमीन से जुड़े हुए नहीं हैं, यानी किसी भी तरह से सीमा साझा नहीं करते हैं। इसलिए जंग हवा या पानी में ही हो सकती है। इसके लिए इजराइल को अमेरिका की मदद चाहिए। मिलिट्री पावर रैंकिंग में इजराइल दुनिया में १५वें नंबर पर है और ईरान १६वें। ऐसे में ईरान से निपटने के लिए इन 4 वजहों से इजराइल को अमेरिका की सख्त जरूरत है… 1. लंबी दूरी की उड़ान के लिए रीफ्यूलर्स की कमी 2. हवाई हमला रोकने वाले इंटरसेप्टर्स की कमी 3. इजराइल के पास जमीन और लोगों की कमी 4. इतनी महंगी जंग का खर्च कौन उठाएगा विवेक मिश्र के मुताबिक, ‘अमेरिकी मदद के बिना इजराइल 10-15 दिन ईरान का मुकाबला कर सकता है। इसके बाद उसे अमेरिका का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।’ दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रिसर्च एसोसिएट और ईरानी मामलों के जानकार यासिर अली मिर्जा कहते हैं, ‘ट्रम्प भले ही इस जंग से ऊब चुके हैं, लेकिन वो चाहकर भी इजराइल को जंग में सपोर्ट करना बंद नहीं कर सकते, क्योंकि इजराइली लॉबी का अमेरिका की विदेश नीति में दखल है। ये लॉबी अमेरिकी सांसदों और पॉलिसी मेकर्स को फंड भी करती है।’ सवाल-4: आखिर ट्रम्प की बात क्यों नहीं मान रहे नेतन्याहू? जवाबः एक्सपर्ट्स इसके पीछे दो बड़ी वजहें मानते हैं… नेतन्याहू का करप्शन केस से बचने और सत्ता में बने रहने की कोशिश दुश्मन को खत्म करने का आखिरी बड़ा मौका सवाल-5: मिडिल ईस्ट में दोबारा जंग शुरू होने से भारत की चिंता क्यों बढ़ गई?जवाबः 100 दिन की ईरान जंग में दुनिया की जीडीपी को 339 लाख करोड़ रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। भारत भी इससे असर से अछूता नहीं है… ------------------- ये खबर भी पढ़िए… होर्मुज में जलते जहाज से 24 भारतीयों का रेस्क्यू:ईरान बोला- अब इजराइल पर हमले नहीं; भारत ने नागरिकों को ईरान छोड़ने को कहा होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर में आग लगने के बाद उस पर सवार 24 भारतीय नाविकों को इंडियन नेवी ने बचा लिया है। शुरुआती रिपोर्टों में जहाज पर हमले की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़िए…
LCA Tejas Mk1A delivery delay: भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत में चार चांद लगाने वाले स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रम को लेकर एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिस 'तेजस Mk1A' फाइटर जेट को आसमान में चीन और पाकिस्तान की हर चाल को नाकाम ...
नमस्कार, अमेरिका ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराने का दावा किया है। उधर, मानसून 4 दिन में 12 राज्य पहुंच गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे चाइनीज कैमरों से भारत पर नजर रख रहे नेपाल की खबर बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... कल की बड़ी खबरें... 1. अमेरिका ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। सेना का कहना है कि ये ड्रोन वहां से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे। इसके बाद ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है। ईरान ने चेतावनी दी कि आगे पैदा होने वाले हालात और उनके नतीजों की जिम्मेदारी अमेरिका की होगी। इजराइल पर आतंकी हमला: सेंट्रल इजराइल में एक पेट्रोल पंप हुए आतंकी हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें... 2. इंजीनियर के लॉकरों में ₹2 करोड़ कैश मिला, ओडिशा में 5 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग समेत 13 प्लॉट ओडिशा में एक सरकारी इंजीनियर के पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। विजिलेंस टीम ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के 9 ठिकानों पर छापा मारा। जांच में 5 बहुमंजिला मकान, 13 प्लॉट और पत्नी के दो बैंक लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपए नकद मिले। ₹6000 सैलरी पर नौकरी शुरू की थी: बेहरा ने 16 अगस्त 1999 को जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका शुरुआती वेतन 6,000 रुपए महीना था। फरवरी 2026 में उन्हें असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया और बलिगुड़ा ITDA में पोस्टिंग मिली। अभी उनका मासिक वेतन करीब 80 हजार रुपए था। पूरी खबर पढ़ें... 3. अयोध्या राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा, अखिलेश बोले- सरकार की चुप्पी संदिग्ध सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप है कि अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में करोड़ों रुपए की चोरी की गई है। उन्होंने रविवार दोपहर X पोस्ट लिखकर कहा, सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को खुद इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। अयोध्या में सपा के पूर्व विधायक व मंत्री रहे पवन पांडेय ने दावा किया कि 5 से साढ़े 7 करोड़ तक की चोरी की गई है। अगर चोरी नहीं हुई है तो ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय सामने आएं और प्रभु श्रीराम की कसम खाकर कहें कि आरोप झूठे हैं। अगर बात सच है तो एफआईआर करवाएं। चंपत राय बोले- कोई गड़बड़ी नहीं मिली: अखिलेश के आरोपों पर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कहा, ट्रस्ट का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस काम में ट्रस्ट और SBI बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। ऑडिट कई दिन तक चलता है। वही काम आजकल हो रहा है। अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर… 4. चाइनीज कैमरों से भारत पर नजर रखेगा नेपाल, चीन के इंटरनेट नेटवर्क का भी करेगा इस्तेमाल उत्तराखंड से लगी भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने निगरानी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। सीमा पर लगाए जा रहे ये कैमरे चीन निर्मित बताए जा रहे हैं। दावा है कि ये भारतीय सीमा के भीतर करीब 10 किलोमीटर तक की गतिविधियों पर नजर रखने में सक्षम हैं। साथ ही इनके संचालन में चीनी इंटरनेट नेटवर्क के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। इसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि भारतीय सीमा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां चीन तक पहुंच सकती हैं। नेपाल निगरानी व्यवस्था को मजबूत कर रहा: उत्तराखंड में भारत और नेपाल के बीच करीब 275 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। सीमा की सुरक्षा भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल की ओर से आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के जिम्मे है। पिछले कुछ सालों में नेपाल ने सीमा क्षेत्र में अपनी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लगातार मजबूत किया है। पूरी खबर पढ़ें... 5. संभल में बुलडोजर चला तो महिलाएं फूट-फूटकर रोईं, हाथ जोड़कर बोलीं- गांव में एक ही मस्जिद, इसे मत तोड़िए संभल में रविवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी पर बुलडोजर चला। मस्जिद के आगे के हिस्से और पिलर को गिरा दिया गया। 55 फीट ऊंची मीनार भी क्रेन से खींचकर ढहाया गया। दो दिन में करीब 75 फीसदी मस्जिद ढहाई जा चुकी है। गांव की मुस्लिम महिलाएं रोने-बिलखनें लगीं। एक महिला हाथ जोड़कर प्रशासन से कहती रही- हमारे गांव में एक ही मस्जिद है। हम हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि हमारी कोई गलती नहीं है। हमें न मंदिर से कोई आपत्ति है, न ही किसी अन्य धार्मिक स्थल से। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। बस यही प्रार्थना है कि हमारी मस्जिद को ऐसे ही रहने दिया जाए। इसे न तोड़ा जाए। हम हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। सरकारी जमीन पर बनी थी: मस्जिद नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी थी। तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बाद करीब 120 वर्गमीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 6. मानसून महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में पहुंचा, MP-राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली मानसून ने महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में एंट्री कर ली है। मानसून रविवार को त्रिपुरा, नगालैंड, असम और अरुणाचल प्रदेश तक पहुंच गया। वहीं, केरल, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। इधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली। राजस्थान के बीकानेर में ओले भी गिरे। यूपी के मऊ और गाजीपुर में भी बारिश हुई। मानसून अगले 10 दिन में बिहार पहुंचेगा: IMD के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। अगले 10 दिनों में इसके बिहार, झारखंड और ओडिशा पहुंचने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... 7. वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता, BCCI ने दी विशेष अनुमति टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी साथ जाएंगे। पहली बार भारतीय टीम में चुने गए नाबालिग वैभव को BCCI ने स्पेशल परमिशन दी है। बोर्ड का कहना है कि इससे वैभव सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल पाएंगे। वैभव सूर्यवंशी बोले- मैं वर्ल्ड क्रिकेट को डोमिनेट करूंगा: राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो जारी किया, जिसमें वैभव ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ अच्छा खेलना नहीं, बल्कि अगले 10-20 साल तक क्रिकेट में डोमिनेट करना है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सपना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना है। वैभव ने IPL 2026 के फाइनल का भी जिक्र किया और कहा, 'जब विराट कोहली ने मेरे कंधे पर हाथ रखा तो मुझे ये किसी सपने की तरह लगा।' पूरी खबर पढ़ें... आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अपने घर पहुंचे अभिजीत दीपके: बोले- सरकार ने ट्रेलर देखा कॉकरोच क्या कर सकते हैं, लेकिन बात खत्म नहीं हुई (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: राहुल बोले- 18 साल का सार्थक CBI से तेज निकला: CBSE के OSM पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की, ये नौजवानों की जीत (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दावा- NEET पेपर लीक के बाद NTA सिस्टम बदलेगा: एक्सपर्ट्स सवाल तैयार तो करेंगे, पर पता नहीं होगा किस एग्जाम के लिए किया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: बैठक से पहले इंडिया ब्लॉक में विवाद: CPM-JMM ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई; AAP-DMK ने पहले ही खुद को अलग किया (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: ट्रम्प ने भारत में बाइक चलाने का AI-वीडियो शेयर किया: शेर की सवारी करते दिखे, चांद पर झंडा भी लगाया (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: अमेरिका में भारत के IT प्रोफेशनल की हत्या: हमलावरों ने फेक पिज्जा ऑर्डर देकर बुलाया, फिर सिर में गोली मारी (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 451 रन से आगे: पहली पारी 564/8 पर घोषित की, दूसरे दिन अफगानिस्तान का स्कोर 113/5; सुथार को 3 विकेट (पूरी खबर पढ़ें) बॉलीवुड: मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन: राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था; तमिल-ओडिया समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया (पूरी खबर पढ़ें) ️ बयान जो चर्चा में है... खबर हटके... यूट्यूबर ने वीडियो में गहने दिखाए, हो गए चोरी MP के शिवपुरी में यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर से चोरों ने करीब ₹7 से ₹8 लाख का सामान चुरा लिया। चोर नकदी और सोने-चांदी के गहने ले गए। दरअसल, रचना यूट्यूब में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगे गहने और आलीशान घर से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। पूरी खबर पढ़ें… फोटो जो खुद में खबर है भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: अन्नामलाई वो करना चाहते थे, जो विजय थलापति ने किया; बीजेपी छोड़ने की असली वजह क्या, अब कौन-सा आंदोलन खड़ा कर रहे ग्राउंड रिपोर्ट जंतर-मंतर पर ‘मैं भी अन्ना’ की जगह ‘मैं हूं कॉकरोच’: 5 घंटे का प्रोटेस्ट, उम्मीद से कम भीड़; कॉकरोच जनता पार्टी को क्या मिला भास्कर एक्सक्लूसिव: बर्खास्त लोकायुक्तकर्मी ने कबूला- डीएसपी ने 5 लाख मांगे थे: भास्कर के खुलासे के बाद पहली बार लोकायुक्त में CCTV से निगरानी; इंटरनल विजिलेंस सेल गठित जरूरत की खबर- अश्वगंधा पर FSSAI की गाइडलाइन: आंख मूंदकर न खाएं, हेल्थ बेनिफिट्स और नुकसान दोनों समझें, खरीदने से पहले लेबल पढ़ें करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास ️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों के प्रमोशन की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
साल 2006। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश न्यूक्लियर डील के लिए भारत आए थे। राजकीय डिनर में उन्हें हापुस आम परोसा गया। बुश ने चखा और मनमोहन सिंह की तरफ मुड़कर बोले- ‘यह तो कमाल का फल है।’ अगले साल अमेरिका ने भारतीय आमों पर 18 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया। एक फल ने वह कर दिखाया, जो सालों की कूटनीति नहीं कर सकी थी। आम की हजारों किस्में हैं- कोई 3 लाख रुपए किलो, कोई तरबूज जितना बड़ा। एक पेड़ पर तो 300 अलग-अलग किस्म के आम फलते हैं। एक आम का पेड़, तो 300 सालों से खड़ा है। मंडे मेगा स्टोरी में फलों के इस राजा की दिलचस्प कहानी… **** ग्राफिक्स: अंकुर बंसल और अंकलेश विश्वकर्मा ------------- ये खबर भी पढ़िएबिना संबंध बनाए भी बच्चे पैदा कर लेती है कॉकरोच:सिर कटने पर भी कैसे जिंदा रहते हैं, डायनासोर से भी सीनियर; कॉकरोच के किस्से कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट, X अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट सभी हैक और डाउन हो गए, तो फाउंडर अभिजीत दीपके ने लिखा- ‘कॉकरोच कभी मरते नहीं।’ बात सच भी है। कॉकरोच इस दुनिया में डायनासोर से भी पहले आए। सिर कट जाए, हफ्तों खाना न मिले फिर भी जिंदा रहते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
ईरान-अमेरिका शांति समझौते के करीब: ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान और अमेरिका शांति समझौते पर पहुंचने के बहुत करीब हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन वार्श का किया समर्थन, रेट कम करने पर दिया जोर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए बने फेडरल रिजर्व चेयरमैन केविन वार्श पर भरोसा जताया और कहा कि वह शानदार हैं और उन्हें मॉनेटरी पॉलिसी पर अपने फैसले खुद लेने चाहिए।
ईरानी संपत्तियों से खाड़ी देशों को मुआवजा देने पर विचार कर रहा अमेरिका, तनाव के बीच बढ़ी हलचल
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अब ईरान की विदेशों में मौजूद संपत्तियों का इस्तेमाल खाड़ी देशों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए करने पर विचार कर रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव के तहत ईरानी हमलों से ...
हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश शनिवार को जींद जिले के उचाना पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। सांसद ने पत्रकार वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। सांसद जयप्रकाश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने स्वयं स्वीकार किया है कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान भारत ने अमेरिका से काफी लाभ कमाया था, लेकिन अब अमेरिका भारत से मुनाफा कमाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा से पहले केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। सांसद ने यह भी कहा कि एसआईआर के नाम पर उनके कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की तरह ठगी नहीं होने देंगे। पीएम मनमोहन के कार्यकाल को याद कर रही देश की जनता : जयप्रकाश जयप्रकाश ने आगे कहा कि 2014 में भाजपा सरकार बनने पर डॉ. मनमोहन सिंह ने भविष्यवाणी की थी कि एक समय देश की जनता कांग्रेस और यूपीए सरकार को याद करेगी। उन्होंने दावा किया कि आज देश की जनता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद कर रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत ने अमेरिका को घुटनों पर ला दिया था, जबकि आज भारत अमेरिका के सामने घुटने टेक रहा है। भाजपा की ईंधन बचाओ अपील पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साइकिल पर सैर करने निकले, लेकिन एक घंटे बाद हेलीकॉप्टर से सिरसा पहुंचे, साथ ही गाड़ियों का काफिला भी था। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता लाने की मांग की ताकि बार-बार पैसा खर्च न हो। सांसद ने पेपर लीक मामलों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक 'खर्ची' की चीज है। उन्होंने भाजपा के 'बिना पर्ची-बिना खर्ची' के नारे को याद दिलाते हुए कहा कि अब वे यह कहना भूल गए हैं। जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में 'पर्ची भी चलती है और खर्ची भी'। नौजवान स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा दिल्ली में 'कॉकरोज जनता पार्टी' के प्रदर्शन पर सांसद ने कहा कि देश का नौजवान अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा है और यह लड़नी भी चाहिए। उन्होंने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। जयप्रकाश ने पेपर लीक मामले को आज का नहीं बताया और कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने पर मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला भी हुआ था। व्यापम घोटाला से अब तक कितने बच्चे आत्महत्या कर चुके है। अब देश के नौजवानों के सामने आ चुका है इसलिए वो सड़कों पर आ गए । दिल्ली में यूथ कांग्रेस के युवा, कुरूक्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। पेपर लीक सरकार करती है पानी की बौछारे हमारे युवाओं, नेताओं, कार्यकर्ता पर करते है। पेपर लीक करें रुपए जनता से लूट रहे है। न्याय की मांग करते है युवा उनको मारा जा रहा है। एसआईआर पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की तरह हमारा कार्यकर्ता हरियाणा में ठगी नहीं होने देगा। कार्यकर्ताओं से मिला था। हमारे पास रिपोर्ट आई है। हिसार लोकसभा में 75 प्रतिशत मैचिंग हो चुकी है।
अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीति पर लगाई रोक, भारत समेत 39 देशों के प्रवासियों को राहत
ट्रंप प्रशासन ने वर्ष 2025 में आव्रजन नियमों में बदलाव करते हुए कई देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में रहने और विभिन्न प्रकार की आव्रजन सेवाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया को कठिन बना दिया था।
अमेरिकी जॉब मार्केट में बूम: ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ, ब्याज दरें न घटाने पर फेड को लताड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में उम्मीद से ज्यादा नौकरियों में बढ़ोतरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोजगार के ताजा आंकड़े दिखाते हैं कि ईरान के साथ जारी तनाव के बावजूद अर्थव्यवस्था अनुमान से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
अमेरिका में कार्यरत बीएचयू के पूर्व छात्रों के संगठन ‘बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन’ ने शुक्रवार को मातृसंस्था के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत फाउंडेशन भौतिकी विभाग के पूर्व आचार्य ‘ब्रज किशोर तिवारी’ की याद में नौ छात्रवृत्तियों की शुरुआत करेगा। एक सदस्य ने इसी साल से छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए 45.75 लाख रुपये का प्रतिदान दिया है। उन्होंने अपनी पहचान गोपनीय रखी है। समझौते के तहत भौतिकी विभाग के मेधावी और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले नौ छात्रों को 25 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति की शुरुआत इसी वर्ष से होगी। पहले साल में तीन छात्रों को यह धनराशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष आने वाले छात्रों को मिलेगा लाभ शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष एमएससी भौतिकी कार्यक्रम में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत ओपन मेरिट, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही छात्राओं का समुचित प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम लागू होने के बाद भी यह छात्रवृत्ति योजना जारी रहेगी। कौन थे बीकेटी स्व. ब्रज किशोर तिवारी बीएचयू के भौतिकी विभाग में 1940-42 तक छात्र रहे। इसके बाद 1944 से 1979 तक उन्होंने प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दीं। अपने छात्रों के बीच बीकेटी के नाम से विख्यात स्व. ब्रज किशोर तिवारी पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार से थे। वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्र के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने एमएससी की उपाधि प्राप्त की और बीएचयू में अध्यापन किया। उनके अनेक विद्यार्थी उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते थे और स्नातक होने के बाद भी व्यक्तिगत परामर्श के लिए उनके घर आते रहते थे।
एमपी को वैश्विक निवेश और व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश मंच-2026” का आयोजन आज 6 जून को इंदौर के रेडिसन होटल में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय फोरम का आयोजन मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) और ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (GIBF) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे करेंगे। मंच पर लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योगपति, निर्यातक, व्यापारिक संगठन और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी शामिल होंगे। आयोजन में 350 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है। व्यापार और निवेश संबंधों को मिलेगी नई दिशा यह मंच भारत और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेशकों के सामने एक आकर्षक औद्योगिक और निर्यात गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा प्रदेश सरकार का मानना है कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने, निर्यात बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 19% बढ़ा निर्यात मध्य प्रदेश और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य से इस क्षेत्र के देशों को लगभग 3,835 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, कृषि आधारित उत्पाद, पैकेजिंग और विनिर्माण क्षेत्र के उत्पाद 33 से अधिक देशों तक पहुंच रहे हैं। ब्राजील, मैक्सिको, चिली सहित कई देश मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यापारिक साझेदार बनकर उभरे हैं। निवेश संभावनाओं पर होंगी विशेष प्रस्तुतियां फोरम के दौरान विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर प्रस्तुति देंगे। साथ ही व्यापार, विनिर्माण, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों के बीच बी-टू-बी (B2B) तथा बी-टू-जी (B2G) बैठकें भी होंगी, जिससे नए व्यापारिक और निवेश समझौतों का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। कार्यक्रम की रूप रेखा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उद्घाटन।- राजनयिक समुदाय का सम्मान।- GRULAC (लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन समूह) के प्रतिनिधि का विशेष संबोधन।- भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन विशेष संस्करण का विमोचन।- MPIDC द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुति।- व्यापार एवं निवेश अवसरों पर पैनल चर्चा।- फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र पर विशेष सत्र।- आईटी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विमर्श।- निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ B2B एवं B2G बैठकें। वैश्विक पहचान को मिलेगी मजबूती राज्य सरकार के अनुसार यह आयोजन मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ विदेशी निवेश, निर्यात वृद्धि और औद्योगिक विकास के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इंदौर में आयोजित होने वाला यह फोरम भारत और लैटिन अमेरिका- कैरेबियन देशों के बीच आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
लेबनानी राष्ट्रपति का ईरान पर तीखा हमला, कहा- अमेरिका से बातचीत के लिए हमारा इस्तेमाल बंद हो
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने अमेरिका के साथ बातचीत में लेबनान का इस्तेमाल 'मोल-भाव के मोहरे' के रूप में करने के लिए ईरान की कड़ी आलोचना की है
अमेरिका ने ब्रिटेन, डेनमार्क और कुवैत को लगभग 3 अरब डॉलर के हथियार बेचने की मंजूरी दी
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ब्रिटेन, डेनमार्क और कुवैत को लगभग 3 अरब डॉलर के संभावित विदेशी सैन्य सौदों को मंजूरी दे दी है। इनमें लंबी दूरी की मारक मिसाइलें, विमान सुरक्षा प्रणाली और ड्रोन-रोधी प्लेटफॉर्म शामिल हैं
अमेरिका ने मार गिराए ईरान के ड्रोन, रडार ठिकानों पर किए हमले
अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे ईरान के चार हमलावर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। इसके साथ ही, अमेरिका सेना ने ईरान के तटीय रडार ठिकानों पर हमले किए हैं।
अमेरिका के लास वेगास में 5 जून को आयोजित ज्वेलरी ट्रेड शो जेकेसी में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को समर्पित पेंडेंट आकर्षण का केंद्र बना है। न्यूयॉर्क स्थित ज्वेलरी कंपनी की तरफ से प्रदर्शित इस कस्टम पेंडेंट ने प्रदर्शनी में पहुंचे कारोबारियों, डिजाइनरों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।सिद्धू मूसेवाला को समर्पित इस विशेष पेंडेंट की शुरुआती कीमत 2 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 1.7 करोड़ रुपए) रखी गई थी। कंपनी के अनुसार इस पेंडेंट में 81.92 कैरेट प्राकृतिक हीरे जड़े गए हैं। इसके निर्माण में 14 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है और इसका कुल वजन लगभग 400 ग्राम है। दावा है कि यह एक प्रीमियम कस्टम ज्वेलरी पीस है, जिसे खास तौर पर सिद्धू मूसेवाला की याद में तैयार किया गया है।तैयार करने वाली कंपनी ने बताया कि पेंडेंट को बेहद बारीकी से तैयार किया गया है। इसमें पगड़ीधारी आकृति को दर्शाया गया है, जो सिद्धू मूसेवाला की पहचान से जुड़ी है। पूरी डिजाइन में बड़ी संख्या में चमकदार रत्न जड़े गए हैं, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ जाती है। मौत के बाद भी बढ़ रही सिद्धू की फैन फॉलोइंगकंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पेंडेंट का वीडियो साझा करते हुए इसे सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित बताया। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। ज्वेलरी विशेषज्ञों का मानना है कि किसी कलाकार को समर्पित इस तरह की विशाल और विशेष ज्वेलरी तैयार करना उसकी लोकप्रियता और सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाता है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के सालों बाद भी दुनिया भर में उनके प्रशंसकों की संख्या लगातार बनी हुई है और यह पेंडेंट उसके वर्ल्ड फेमस होने का एक उदाहरण है। भारतीय लोगों ने सिद्धू का पेंडेंट खरीदने को लेकर दिखाया क्रेजप्रदर्शनी में मौजूद इंडियन लोगों से पूछा गया कि क्या आप इसे जानते हैं। इस पर लोगों ने कहा कि हां ये पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हैं लेकिन अब इनकी डेथ हो चुकी है। लोगों ने सिद्धू का बनाया गया पेंडेंट खरीदने का भी क्रेज दिखाया। इसके बाद कंपनी के एक प्रतिनिधि ने सिद्धू मूसेवाला का ट्रेक भी मोबाइल पर बजाया और पेंडेंट की कीमत बताई। बातचीत में एक व्यक्ति ने सिद्धू मूसेवाला को भारतीय रैपर बताते हुए कहा कि उनकी उनके गाने दुनिया भर के प्रशंसकों के मोबाइल फोन में मौजूद हैं।
फतेहाबाद पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान गांव धारसूल कलां की पोखरी ढाणी निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के रूप में हुई है। इकोनॉमिक सेल प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि टोहाना क्षेत्र के दिवाना निवासी रविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके भाई प्रतीक सिंह को अमेरिका भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे 36 लाख रुपए लेने की बात कही थी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों को विभिन्न किस्तों में राशि का भुगतान किया। अमेरिका की बजाय दुबई भेजा, वापस लौटा आरोपी ने अमेरिका भेजने के बजाय उसके भाई को दुबई भेज दिया गया। बाद में उसे आगे अमेरिका नहीं भेजा गया और वह वापस भारत लौट आया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा राशि वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की। इस दौरान भुगतान के लिए दिए गए चेक भी फर्जी पाए गए। 3 लाख रुपए वापस किए, बाकी हड़प गया जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को केवल 3 लाख रुपए वापस किए, जबकि 33 लाख रुपए हड़प लिए। संदीप सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद थाना जाखल में 9 अप्रैल को बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) व 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी सुखविंदर सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उसे काबू कर लिया गया।
जहानाबाद में एक युवक को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कथित तौर पर धमकी और गाली देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अमेरीका के प्रेसिडेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर धमकी दी। जिसके बाद एटीएस की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। क्या और कब का है मामला गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गड़ेरिया खंड, वार्ड संख्या-13 निवासी शेहराज आलम उर्फ सोनू आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे हिरासत में लिया। लगभग दो महीने पहले ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के दौरान शेहराज आलम ने कथित तौर पर ट्रंप को 'एक्स' अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां और धमकी भरे संदेश पोस्ट किए थे। विभिन्न जांच एजेंसियां तब से उसकी तलाश कर रही थीं। शेहराज आलम उर्फ सोनू आलम अपने चार भाइयों में से एक है। उसके पिता जफरुद्दीन का निधन हो चुका है। जमीन ब्रोकर का काम करता है शेहराज पटना में जमीन ब्रोकर का काम करता है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर शेहराज की मौजूदगी जहानाबाद में पाई गई। इसके बाद पटना एटीएस की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गड़ेरिया खंड स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। नगर थाने में की जा रही पूछताछ गिरफ्तारी के बाद आरोपी को साइबर थाना में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में पूछताछ के लिए नगर थाना लाया गया। उससे विभिन्न बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने किन परिस्थितियों में ये आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और दोष सिद्ध होने तक उसे कानून की नजर में आरोपी माना जाएगा।
भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील का किया विरोध
पानीपत| मलपुर किसान मजदूर एसोसिएशन ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (फ्री ट्रेड डील) को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू मालपूरिया ने बताया कि हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों में किसान संगठनों और नागरिक समूहों द्वारा इस समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किए गए हैं। उनका कहना है कि यह डील कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, छोटे व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत के अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं, जबकि अमेरिका में कृषि बड़े पैमाने पर और भारी सरकारी सब्सिडी के साथ होती है, जिससे प्रतिस्पर्धा असमान हो जाती है। इससे भारतीय किसानों की आय और बाजार हिस्सेदारी पर दबाव बढ़ने की आशंका है। स्थानीय व्यापारियों ने भी चिंता जताई कि ग्रामीण आय घटने से गांवों की खरीद क्षमता प्रभावित होगी। संगठन ने सरकार से जनहित को प्राथमिकता देने की अपील की है।
मध्य प्रदेश 6 जूनको भारत–लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 की मेजबानी करेगा। इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय फोरम में लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र के 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योगपति और व्यापार विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम द्वारा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के सहयोग से किया जा रहा है। फोरम का उद्देश्य भारत और लैटिन अमेरिका-कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक एवं निवेश संबंधों को मजबूत करना तथा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। 15 देशों के राजदूत और निवेशक जुटेंगे फोरम में 15 देशों के राजदूत, एक उच्चायुक्त और एक महावाणिज्यदूत सहित वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनके अलावा निवेशक, निर्यातक, व्यापार आयुक्त, एमएसएमई प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रमुख और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिनिधियों और चार प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों की सहभागिता रहेगी। निर्यात बढ़ाने और निवेश आकर्षित करने पर रहेगा फोकस मध्यप्रदेश से वर्ष 2025-26 में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों को लगभग 4,186 करोड़ का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.6%अधिक है। राज्य के निर्यात में फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही है। ब्राजील, मैक्सिको और चिली मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों में शामिल हैं। मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता का होगा प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, राजनयिक प्रतिनिधियों का सम्मान, विशेष प्रकाशन का विमोचन तथा मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इस दौरान एमपीआईडीसी मध्यप्रदेश की औद्योगिक और निवेश संभावनाओं पर विशेष प्रस्तुति देगा। व्यापार और निवेश पर होंगी तीन प्रमुख पैनल चर्चाएं फोरम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल अपनी निवेश संभावनाओं और व्यापारिक अवसरों पर प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही तीन प्रमुख विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। व्यापार एवं निवेश के नए अवसर विनिर्माण क्षेत्र में निवेश (फार्मास्युटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग) सेवा क्षेत्र में निवेश (आईटी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा) के अवसर होंगे। कार्यक्रम के अंत में बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों का आयोजन होगा, जिससे निवेश और व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ावा मिलेगा। 5 जून को होगा राजनयिक रात्रिभोज फोरम से एक दिन पहले 5 जून की शाम रेडिसन ब्लू होटल में विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, उद्योगपतियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में विशेष राजनयिक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पानीपत के डाहर टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंके। यह विरोध भारत-अमेरिका के मध्य प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुहाड़ ने किया। किसानों ने तर्क दिया कि भारत की लगभग आधी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि एवं संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है। भारतीय कृषि मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है। इसके विपरीत, अमेरिका में कृषि बड़े पैमाने पर मशीनीकृत और कॉरपोरेट-आधारित है, जिसे भारी सरकारी सहायता और सब्सिडी मिलती है। किसान नेता बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पडे़गा असर ऐसी असमान परिस्थितियों में दोनों देशों के कृषि उत्पादों के बीच खुली प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों के लिए अत्यंत हानिकारक साबित होगी। किसान नेताओं ने कहा कि कृषि, डेयरी, पोल्ट्री और कृषि आधारित उत्पादों को मुक्त व्यापार समझौते में शामिल किया जाता है, या अमेरिकी उत्पादों को कम/शून्य शुल्क पर भारत में प्रवेश मिलता है, तो भारतीय किसानों की आय, कृषि रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इससे देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा भी प्रभावित होगी। उन्होंने पशुपालन, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों के आयात से लाखों छोटे किसानों और श्रमिकों की आजीविका पर संकट की आशंका जताई। इसके परिणामस्वरूप फसलों के लाभकारी मूल्य प्रभावित होंगे, ग्रामीण रोजगार में कमी आएगी, खाद्य संप्रभुता पर खतरा उत्पन्न होगा और कृषि व्यापार घाटा बढ़ सकता है। कृषि, डेयरी, पोल्ट्री, पशुपालन, मत्स्य पालन को समझौते से बाहर रखने की मांग संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने मांग की है कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से कृषि, डेयरी, पोल्ट्री, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा अन्य कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों से संबंधित सभी उत्पादों को पूरी तरह बाहर रखा जाए। मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि भारी सरकारी सब्सिडी और अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त अमेरिकी कृषि, डेयरी और पोल्ट्री संबंधित उत्पादों को भारत में कर मुक्त अथवा न्यूनतम आयात की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस अवसर पर किसान भवन प्रधान दिलबाग बिंझोल, बीके एकता सिद्धपुर जिला प्रधान शमशेर पूनिया डिडवाड़ी, रणबीर चमराडा, प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान नौल्था, सतपाल आट्टा, शमशेर कालखा, अशोक कुंडू विजावा, सत्ता शाहपुर, शमशेर मलिक सिंह, बलराज जागलान कारद सहित अनेक किसान मौजूद थे।
केंद्र सरकार और अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि एवं व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) और पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के संयुक्त बैनर तले गुरुवार को किसानों ने फतेहाबाद में जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसानों ने लघु सचिवालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने स्थानीय तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन भी सौंपा। किसान नेता बोले-आम जनता के हितों के खिलाफ सरकारी नीतियां प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीकेयू चढ़ूनी के जिला प्रधान रणजीत गिल और पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने संयुक्त रूप से केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए। किसान नेता मनदीप नथवान ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसी नीतियां लागू कर रही है। यह देश के किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के पूरी तरह खिलाफ हैं। अमेरिका के साथ की जा रही यह प्रस्तावित डील भारतीय कृषि व्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित होगी। यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजारों में बिना किसी कड़े प्रतिबंध या टैक्स के खुली छूट दी गई, तो देश का छोटा और मध्यम वर्ग का किसान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सामने टिक नहीं पाएगा। किसान नेताओं ने चिंता जताई कि इस समझौते के लागू होने से देसी फसलों के दाम औंधे मुंह गिरेंगे, जिससे किसानों को अपनी ही फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। कीटनाशक और पेट्रोल-डीजल के लगातार रेट बढ़ रहे वक्ताओं ने कहा कि देश का अन्नदाता पहले से ही चौतरफा मार झेल रहा है। खाद, बीज, कीटनाशक और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मौसम की बेरुखी और बेमौसम बारिश से फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। मंडियों में किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नसीब नहीं हो पा रहा है।
सोनीपत में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में बुधवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किए गए। सोनीपत के झरोठी टोल प्लाजा पर किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों को व्यापार समझौते में शामिल किया गया तो इसका सीधा नुकसान देश के करोड़ों किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उठाना पड़ेगा। किसानों ने जताई कृषि क्षेत्र पर खतरे की आशंका प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान बेदी दहिया, प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर, गोहाना ब्लॉक प्रधान राजबीर माजरा, युवा जिला प्रधान प्रवीण दहिया सहित कई किसान नेताओं ने किया। अभिमन्यु कुहाड़ किसान नेता ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है, जबकि अमेरिका की कृषि व्यवस्था बड़े कॉर्पोरेट ढांचे, आधुनिक तकनीक और भारी सरकारी सब्सिडी पर आधारित है। ऐसे में दोनों देशों के किसानों के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। डेयरी, पोल्ट्री और पशुपालन पर पड़ सकता है असर किसान नेताओं ने कहा कि यदि अमेरिकी कृषि, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों को कम शुल्क या शुल्क मुक्त भारत में प्रवेश मिलता है तो देश के करोड़ों छोटे किसानों, पशुपालकों और डेयरी उत्पादकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। उनका कहना था कि सस्ते आयातित उत्पाद घरेलू बाजार में कीमतों को प्रभावित करेंगे, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा पर चिंता मोर्चा नेताओं ने दावा किया कि ऐसे समझौते से कृषि आधारित रोजगार, ग्रामीण उद्योग और सहायक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा और खाद्य संप्रभुता पर भी खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि देश आवश्यक खाद्य उत्पादों के लिए आयात पर अधिक निर्भर हो जाएगा। किसानों ने विदेशी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव और संभावित कृषि व्यापार घाटे को लेकर भी चिंता व्यक्त की। सरकार के सामने रखीं 7 प्रमुख मांगें संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से कृषि, डेयरी, पोल्ट्री, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य कृषि आधारित उत्पादों को पूरी तरह बाहर रखा जाए। साथ ही किसी भी समझौते को अंतिम रूप देने से पहले किसान संगठनों से व्यापक चर्चा की जाए। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), सार्वजनिक खरीद प्रणाली और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी नीतियों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि क्षेत्र की सुरक्षा और किसानों की आजीविका को व्यापारिक हितों से ऊपर रखा जाना चाहिए।
कैथल में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की ओर से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया गया। साथ ही तितरम मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। इसके बाद एसडीएम कैथल संजय कुमार को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कृषि डील रद्द करवाने की मांग की गई। दोनों देशों के कृषि उत्पादों के बीच खुली प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों के लिए हानिकारक भाकियू एकता सिद्धपुर के कन्वीनर होशियार गिल प्योदा, दिलावर, दिलबाग सिंह, महावीर, देवेंद्र व तरसेम ने कहा कि भारत की लगभग आधी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि एवं उससे संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है। जबकि अमेरिका में कृषि बड़े पैमाने पर यंत्रीकृत, कॉर्पोरेट आधारित तथा भारी सरकारी सहायता एवं सब्सिडी प्राप्त व्यवस्था के अंतर्गत संचालित होती है। ऐसी असमान परिस्थितियों में दोनों देशों के कृषि उत्पादों के बीच खुली प्रतिस्पर्धा भारतीय किसानों के लिए अत्यंत हानिकारक सिद्ध हो सकती है। यदि कृषि, डेयरी, पोल्ट्री तथा अन्य कृषि-आधारित उत्पादों को मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत शामिल किया जाता है अथवा अमेरिकी उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर भारत में प्रवेश दिया जाता है, तो इससे भारतीय किसानों की आय, कृषि रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं। डेयरी क्षेत्र पर गंभीर संकट की संभावना इससे भारतीय किसानों को असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी किसानों को अरबों डॉलर की सरकारी सहायता, फसल बीमा, निर्यात प्रोत्साहन तथा अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त होते हैं। डेयरी क्षेत्र पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। करोड़ों छोटे पशुपालकों की आजीविका डेयरी व्यवसाय पर निर्भर है। सस्ते आयातित डेयरी उत्पाद भारतीय दुग्ध उत्पादकों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पोल्ट्री एवं पशुपालन क्षेत्र प्रभावित होगा। फसलों के लाभकारी मूल्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीण रोजगार में कमी आ सकती है और खाद्य संप्रभुता एवं खाद्य सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। किसानों ने तुरंत डील को रद्द करने की मांग की।
करनाल के युवक की अमेरिका सड़क हादसे में मौत:5 साल पहले 50 लाख खर्च कर गया था विदेश; खाई में गिरा ट्रक
करनाल जिले के गांव पाढा के एक युवक की अमेरिका में हुए सड़क हादसे में जान चली गई। युवक वहां ट्रक ड्राइवर का काम करता था और भाई के साथ रह रहा था। हादसे की खबर से परिजन सदमे में हैं। अब शव को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके अगले 3-4 दिन में गांव पहुंचने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में खेतीबाड़ी करने वाले सत्यवान कालीरमन का 27 साल का बेटा अंकित करीब 5 साल पहले डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। इस पर करीब 50 लाख रुपए खर्च आया था। काफी समय से अंकित अमेरिका में ट्रक चलाता था और अपना मकान भी ले लिया था। अंकित का भाई भी अमेरिका में ही है, उनकी एक बहन है। आर्मी की नौकरी छोड़ बड़ा भाई अमेरिका गया अंकित का बड़ा भाई पहले से आर्मी में था। उसके बाद 6-7 साल पहले अमेरिका चला गया और वहां ट्रक चलाने लगा। उसके बाद उसने छोटे भाई अंकित को भी अमेरिका बुला लिया था। जिसके बाद दोनों भाई साथ रह रहे थे। परिवार के लोग बताते हैं कि अंकित ने विदेश में खुद को स्थापित करने के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी थी। ट्रक खाई में गिरा, मौके पर तोड़ा दम जानकारी के अनुसार करीब 3 दिन पहले अंकित ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हुआ और ट्रक खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। शव को भारत लाने की प्रक्रिया जारी परिवार और प्रशासन की ओर से शव को भारत लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि 3-4 दिन में शव गांव पहुंच जाएगा। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।
यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी द्वारा आज सुबह भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में प्रदर्शन किया गया। किसान अनाज मंडी में एकत्रित हुए, जहां से रोष मार्च निकालते हुए डीसी कार्यालय के सामने पहुंचे। यहां किसानों ने प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के पुतले फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि यह समझौता देश के किसानों, कृषि क्षेत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, छोटे व्यापारियों और रोजगार के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है। ट्रेड एग्रीमेंट को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग जिला अध्यक्ष संजू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा गया कि भारत के अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं, जबकि अमेरिका में कृषि बड़े पैमाने पर व्यावसायिक रूप से की जाती है तथा वहां किसानों को भारी सरकारी सहायता और सब्सिडी मिलती है। ऐसी असमान परिस्थितियों में किया गया कोई भी फ्री ट्रेड समझौता भारतीय किसानों और आम जनता के हितों के विपरीत होगा। किसानों ने कहा कि कृषि, खाद्य सुरक्षा और करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़े किसी भी फैसले को जनता और संबंधित पक्षों की व्यापक सहमति के बिना लागू नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हितों की रक्षा की जाए। मांग न मानने पर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया और कृषि ट्रेड डील को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप पर महाभियोग लगाने की मांग तेज
यह केवल विचारधारा की बात भी नहीं है। यह इस बारे में नहीं है कि कोई प्रशासन की व्यापक नीतियों का समर्थन करता है या विरोध।
ईरान जंग ने तोड़ा नाटो और अमेरिका का रिश्ता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समयानुसार 2 अप्रैल की सुबह ईरान पर छिड़ी जंग को खत्म करने का ऐलान कर सकते हैं
अमेरिका ने चीन की एआई और रोबोट तकनीक से दी खतरे की चेतावनी
अमेरकी सांसदों और उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और स्वायत्त प्रणालियों में चीन की प्रगति एक बढ़ता हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम पैदा कर रही है
अमेरिका-इजरायल के 'खतरनाक' संपर्कों से भारत सावधान रहें
नेतन्याहू एक बहुत ही तिरस्कृत व्यक्ति हैं जिनके खिलाफ युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
भारत की संप्रभुता पर अमेरिका का हमला
अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद दिवंगत आयतुल्लाह अली खामनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने दावा किया कि यह हमला केवल ईरान तक सीमित नहीं रहेगा
किसान यूनियन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे
भारतीय किसान यूनियन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए कमर कस रहे हैं
अमेरिका का विश्व में आतंक, फायदा केवल पाकिस्तान को!
युद्ध में हत्याएं नहीं होती। हत्या होती है आतंकवाद में। जो अमेरिका सबसे ज्यादा आतंकवाद के खिलाफ बात करता है वही अब सबसे बड़ा आतंकवादी बन कर दिखा रहा है
ललित सुरजन की कलम से - अमेरिका: पूंजीवाद की शतरंजी चालें
विश्व राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले पाठकों को शायद पता हो कि कार्टर के चुनाव मैदान में उतरने से कुछ वर्ष पहले अमेरिका में ट्राइलेटरल कमीशन नामक एक संस्था स्थापित हुई थी
कपास के किसानों का उदाहरण हमारे सामने है, जहां आयात शुल्क हटाने से घरेलू कीमतों में भारी गिरावट आई और किसान संकट में घिर गए
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के अप्रत्याशित विजेता हैं राहुल गांधी
मोदी सरकार ने व्यापार समझौते को एक बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश किया है, जो 30 ट्रिलियन डालर के अमेरिकी बाजार में खास पहुंच की रणनीतिगत और आर्थिक मूल्य को दिखाता है।
भारत को कमजोर करने वाला अमेरिकी व्यापार समझौता
व्यापार समझौते के बदले में अमेरिका के आदेशों के आगे भारत झुक गया है।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत के किसानों के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार में उनके मंत्री और वफादार विशेषज्ञों को जनता को यह समझाने में बहुत दिक्कत हो रही है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारत को क्या-क्या बड़े फायदे हो रहे हैं
विवादित हो सकते हैं भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के वायदे
महीनों की बातचीत और अनिश्चितताओं के बाद पिछले सप्ताहांत भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले हिस्से के सम्पन्न होने पर जो उत्साह था
अमेरिका में खुली 'बाहुबली द एपिक' की बुकिंग, सभी प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट्स में होगी रिलीज
एसएस राजामौली की बाहुबली फ्रैंचाइज़ी पहली और सबसे बड़ी अखिल भारतीय फिल्म है जिसने भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया और इतिहास रचा। दुनिया भर के दर्शकों द्वारा पसंद की गई इस महाकाव्य गाथा ने न केवल दिलों पर कब्ज़ा किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड भी ...
'किंग' के सेट पर एक्शन करते वक्त घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना!
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक एक्शन सीन करने के दौरान उन्हें चोट लग गई है, जिसके बाद शाहरुख को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया।
कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी
असम की रहने वाली अर्चिता फुकन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। बीते दिनों अर्चिता ने एक अमेरिकी एडल्ड स्टार केंड्रा लस्ट के साथ तस्वीर शेयर की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इसके बाद से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अर्चिका फुकन है कौन? ...
द बंगाल फाइल्स के अमेरिका में होंगे 10 बड़े प्रीमियर, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रखी अपनी राय
इंडियन सिनेमा के सबसे साहसी फिल्ममेकर्स में से एक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज और दबी हुई सच्चाइयों को सामने लाने वाले कहानी कहने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 'द ताशकंद फाइल्स' और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब वह अपनी ...
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। तनिष्ठा ने कुछ समय पहले ही अपने पिता को खोया था और अब वो कैंसर की शिकार हो गई हैं। तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। एक्ट्रेस को कैंसर के बारे में चार महीने ...
मोनाली ठाकुर ने की अमेरिका टूर की घोषणा, इन शहरों में करेंगी लाइव शो
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर आज देश की सबसे पसंदीदा आवाज़ों में से एक हैं। उनकी गायकी में ऐसा जादू है जो हर किसी के दिल को छू जाता है, फिर चाहे वो फिल्मी गाना हो, लाइव शो हो या कोई कॉन्सर्ट। मोनाली की सुरीली आवाज़ हर बार सुनने वालों के ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिनेमा टैरिफ के विरोध के साथ शुरू हुआ 78वां कान फिल्म समारोह
फिल्मकार क्वेंतिन तारंतीनों ने दुनिया भर से आए फिल्मी हस्तियों की उपस्थिति में ग्रैंड थिएटर लूमिएर में 78वें कान फिल्म समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे 78वें कान फिल्म समारोह के शुभारंभ की घोषणा कर रहे हैं। राबर्ट डिनिरो ...
4 साल की उम्र में श्रेया घोषाल ने ली संगीत की शिक्षा, अमेरिका में मनाया जाता है 'श्रेया घोषाल दिवस'
बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल 12 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों को दिवाना बनाने वाली श्रेया का जन्म 1984 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। उन्होंने बेहद कम समय में अपनी सुरीली आवाज से बड़ी ...
भारतीय-अमेरिकी संगीतकार और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विनर का ऐलान हो गया है। इस इवेंट का आयोजन लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में क्रिप्टो टाउन एरिना में हुआ। ट्रेवर नोआ ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 को होस्ट किया। भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए ...
अमेरिकी नौसेना के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित हुए टॉम क्रूज, हॉलीवुड स्टार ने जताई खुशी
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। टॉम क्रूज अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। वह खतरनाक से खतरनाक स्टंट सीन खुद ही करते हैं। वहीं अब टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से ...
मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन, अमेरिका में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। उन्होंने अमेरिका में आखिरी सांस ली। हेलेना के निधन की खबर मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। खबरों ...
Devara Part 1 advance booking: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा : पार्ट 1' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर भी साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 'देवरा : पार्ट 1' की रिलीज में अब केवल एक महीना बचा ...
बचपन से एक्टर बनना चाहते थे सैफ अली खान, अमेरिका से पढ़ाई पूरी करने के बाद रखा इंडस्ट्री में कदम
Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान 54 वर्ष के हो गए हैं। 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में जन्में सैफ अली खान को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनकी मां शर्मिला टैगोर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रही जबकि पिता नवाब पटौदी ...
अमेरिका में प्रभास की फिल्म 'कल्कि' का रिलीज से पहले जलवा, देखें मूवी मसाला
प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. हालांकि फिल्म के ट्रेलर को लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है. वहीं, फिल्म अमेरिका में एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना रही है. देखें 'मूवी मसाला'.
अमेरिकाज गॉट टैलेंट में जम्मू की रहने वालीArshiya Sharma ने बजाय डंका, किया ऐसा कमाल किखड़े होकर तालियां बजाने लगे जजेस
Cannes में स्क्रीनिंग के बाद विवादों में घिरी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक, फिल्म के इस सीन पर मचा हंगामा
'अगर मैं अमेरिका का जासूस होता तो...' जान की बाजी लगाने पर भी रवीन्द्र कौशिक को नहीं मिला सम्मान, आखिरी चिट्ठी में बयां किया था दर्द
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहाGoldy Brar के शूटआउट का CCTV फुटेज, गैंगस्टरको लेकरअमेरिकी पुलिस ने किया बड़ा दावा
जिंदा हैSidhu Moose Wala की ह्त्या करने वालाGoldy Brar! मास्टरमाइंड को लेकर अमेरिकी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
कौन हैGrammys और Oscar जीतने वाले मशहूर हॉलीवुड अमेरिकन आइकॉन Frank Sinatra? बायोपिक में ये फेमस एक्टर निभाएगा लीड रोल
अमेरिका में रची गई साजिश! सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा?
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग मामले को लेकर अब अपडेट सामने आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने शूटिंग में इस्तेमाल बाइक को कुछ दिन पहले रायगढ़ के एक शोरूम से खरीदी थी. मामले में और क्या-क्या खुलासे हुए हैं. देखें.
क्या सच में अमेरिका में रहती है दिलजीत की पत्नी-बेटा? मॉडल ने खोली पोल
दिलजीत दोसांझ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं. दिलजीत ने हाल ही में अपने पेरेंट्स के साथ रिलेशंस को लेकर खुलासा किया, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया था. हालांकि वह अपनी पत्नी और बच्चे के बारे में अटकलों पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन उनके एक दोस्त ने हाल ही में दावा किया कि दिलजीत शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है.
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ नेटफ्लिक्स और इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म 12 अप्रैल से बड़े पैमाने पर प्रसारित होगी। द इंडियन एक्सप्रेस की एक हालिया रिपोर्ट, जिसमें गुमनामी के तहत उनके करीबी दोस्तों के उद्धरण शामिल हैं, से पता चलता है कि दिलजीत दोसांझ वास्तव में शादीशुदा हैं। एक इंडो-अमेरिकन महिला के साथ उनकी शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है। प्रकाशन में अभिनेता की प्रोफ़ाइल में लिखा है, एक अत्यंत निजी व्यक्ति, उनके परिवार के बारे में बहुत कम जानकारी है लेकिन दोस्तों का कहना है कि उसकी पत्नी एक अमेरिकी-भारतीय है और उनका एक बेटा है, और उनके माता-पिता लुधियाना में रहते हैं। दिलजीत दोसांझ , जो अमर सिंह चमकीला की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने उन्हें 11 साल की उम्र में लुधियाना में एक रिश्तेदार के साथ रहने के लिए भेज दिया था। दिलजीत ने रणवीर इलाहाबादिया से बात करते हुए कहा “मैं ग्यारह साल का था जब मैंने अपना घर छोड़ दिया और अपने मामाजी के साथ रहने लगा। मैं अपना गाँव छोड़कर शहर आ गया। मैं लुधियाना शिफ्ट हो गया। उन्होंने कहा 'उसे मेरे साथ शहर भेज दो' और मेरे माता-पिता ने कहा 'हां, उसे ले जाओ।' मेरे माता-पिता ने मुझसे पूछा भी नहीं। इसे भी पढ़ें: Thor फेम Chris Hemsworth के फैंस के लिए खुशखबरी! Furiosa-Mad Max में योद्धा के अवतार में दिखे जबरदस्त, जानें फिल्म कब होगी रिलीज उड़ता पंजाब के अभिनेता ने कहा कि हालांकि इस फैसले से उनके माता-पिता के साथ उनके रिश्ते में तनाव आ गया है, लेकिन वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। दिलजीत ने खुलासा किया “मैं एक छोटे से कमरे में अकेला रहता था। मैं बस स्कूल जाता था और वापस आ जाता था, वहां कोई टीवी नहीं था। मेरे पास बहुत समय था. इसके अलावा, उस समय हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे, यहां तक कि अगर मुझे घर पर फोन करना होता था या अपने माता-पिता का फोन रिसीव करना होता था, तो इसके लिए हमें पैसे खर्च करने पड़ते थे। इसलिए मैं अपने परिवार से दूर होने लगा। इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' के लिए Ranbir Kapoor ले रहे हैं जमकर ट्रेनिंग, गांव में कभी साइकिलिंग तो कभी जॉगिंग करते दिखे एक्टर | VIDEO गायक ने कहा “मैं अपनी माँ का बहुत सम्मान करता हूँ। मेरे पिता बहुत प्यारे इंसान हैं। उन्होंने मुझसे कुछ नहीं पूछा। उन्होंने यह भी नहीं पूछा कि मैंने किस स्कूल में पढ़ाई की है। लेकिन मेरा उनसे नाता टूट गया।
Marvel 1943: Rise Of Hydra का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लॉन्च,ब्लैक पैंथर और कैप्टन अमेरिका में छिड़ी घमासान जंग

