हरियाणा के सिरसा में 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू से गोदकर हत्या पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। करीब पांच मिनट की इस वीडियो में बाइक सवार दो युवक संदीप की बेरहमी से हत्या करते दिखाई दे रहे है। साढ़े तीन मिनट की वीडियो में दोनों युवक पहले संदीप से बात करते है। फिर करीब 30 सेकेंड में एक युवक उस पर करीब 20 से 25 वार करता है। संदीप भागने की कोशिश करता है, लेकिन दूसरा युवक उसे पकड़ कर नीचे गिरा देता है ओर ताबड़तोड़ वार करते रहते है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि हमला करने वाले दोनों युवक काकू और जतिन है। संदीप को उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन करने कहा था कि दोनों मेरे भाई है, तुमसे मिलना चाहते है, एक बार जाकर मिल आओ। रिश्ता करना चाहते हैं। इसके अलावा पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि संदीप की गर्लफ्रेंड शादीशुदा है, लेकिन वह मनमुटाव के चलते पति से अलग मायके में रह रही है। उसके परिवार वाले संदीप इस मनमुटाव का कारण मानते थे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। वीडियो के अलावा कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। युवती से भी संपर्क कर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ी जा रही है। सिरसा में संदीप की हत्या से जुड़े PHOTOS… पहले जानिए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा… यहां जानिए संदीप के परिवार ने हत्याकांड पर क्या कहा… परिवार का इकलौता बेटा था संदीप संदीप पर करीब 20 से ज्यादा वार किए गए थे। पेट, छाती, हाथ और पांव में 8 से ज्यादा गहरे गांव थे। खून ज्यादा बह गया था, जिससे उसकी मौत हा गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद संदीप के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से मोहल्ले वासियों में शोक का माहौल है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी परिवार वाले दिनभर अस्पताल में मौजूद रहे। पुलिस निकलवा रही संदीप की कॉल डिटेल सिटी थाना प्रभारी बलराज सिंह का कहना है कि अभी सीसीटीवी फुटेज और संदीप के बयान के आधार पर दो युवकों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि लड़की ने फोन कर बुलाया था। उसके फोन की कॉल रिकॉर्ड यानी सीडीआर निकवाई जानी है। इसके बाद जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अररिया शहर के काली मंदिर चौक स्थित सम्राट अशोक भवन को अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसे विवाह भवन और मल्टी-पर्पस हॉल के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने यह जानकारी दी। कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने बताया कि यह भवन अब आम जनता के लिए उपलब्ध है। लोग इसे विवाह या अन्य कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर बुक कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भवन में रंग-पोताई की आवश्यकता है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 2019 में सम्राट अशोक भवन का हुआ था निर्माण यह भवन 2019 में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से नगर परिषद इसे अपने उपयोग में ले रही थी। सम्राट अशोक भवन का निर्माण मूल रूप से इसी उद्देश्य से किया गया था कि आम लोग इसे कम किराए पर लेकर शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, बैठक, शिविर और अन्य सामाजिक आयोजन कर सकें। 31 मई को भास्कर डिजिटल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और भवन को जनता के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। शहरवासियों को मिलेगी राहत इस निर्णय से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें महंगे होटलों या अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि भवन को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से उपयोग योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती है और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। भवन में पर्याप्त जगह होने के कारण बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। सामाजिक कार्यकर्ता नंद मोहन मिश्रा, पूर्व मुख्य पार्षद रितेश राय व वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया, “बहुत समय से इस भवन की मांग चल रही थी। अब गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को शादी-विवाह जैसे आयोजनों में आर्थिक बोझ कम होगा। नगर परिषद प्रशासन से के मुताबिक, भवन की बुकिंग के लिए साधारण प्रक्रिया रखी जाएगी। जल्द ही ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू हो सकती है। इस पहल से अररिया शहर में सामाजिक आयोजनों की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है।
रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग में झूमीं महिलाएं
उज्जैन | पुरुषोत्तम मास में हिरदाराम सिटी, देवास रोड स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित संकल्पित 108 श्रीमद्भागवत कथा के 49वें भाग में रुक्मिणी और श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग हुआ। अमृता झालानी के अनुसार कथावाचक अखंड ज्योत खेड़ापति और करंट हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य मानस गुरु ने भक्तों को कथा-अमृत का रसपान कराया। कथा में जैसे ही कृष्ण और रुक्मिणी की झांकी कथा पंडाल में प्रवेश हुई, उपस्थित श्रद्धालु विशेषकर महिलाएं भक्ति में झूम उठीं और नृत्य करने लगीं। इस अवसर पर कॉलोनीवासी और महिला मंडल की सदस्य की भी उपस्थिति रही।
पलवल जिले में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं पर तलवार, डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हथीन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, हथीन निवासी मुस्तफा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से अपने परिवार के साथ हथीन-धीरनकी रोड पर रह रहे हैं। करीब 7 साल पहले उनके बेटे अरशद अली ने कोर्ट के जरिए इकबाल के परिवार की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। घर में घुसकर महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला इस शादी के बाद से ही लड़की के परिजन मुस्तफा के परिवार से रंजिश रखने लगे थे, जिसके चलते कई बार झगड़े भी हुए। पीड़ित मुस्तफा के अनुसार, यह घटना 2 जून की शाम की है। उस समय घर के सभी पुरुष काम पर बाहर गए हुए थे और घर पर केवल उनकी पत्नी खैरुनिशा और 2 पुत्रवधु मौजूद थीं। इसी दौरान, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी इकबाल के बेटे रोबिन, आसिफ, नाजिम और वाजिद घर में घुस आए। उन्होंने खैरुनिशा और परिवार की अन्य महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब खैरुनिशा को बचाने के लिए उनकी पुत्रवधु अरफीना आगे आईं, तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। धमकी देकर फरार हुआ हमलावर झगड़े का शोर सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने आरोपियों से महिलाओं को बचाया। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ठाकुरजी का चंवरी मनोरथ, विवाह मंडप के नीचे विराजे गोवर्धननाथजी
उज्जैन | पुष्टिमार्गीय वैष्णव हवेलियों में 21 दिन के मनोरथ चल रहे हैं। इसी क्रम में कार्तिक चौक स्थित इंद्र दमन श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में रविवार को चंवरी उत्सव की झांकी के दर्शन कराए गए। चंवरी के नीचे ठाकुरजी को विराजमान किया। हवेली के मुखिया डॉ. शरद भट्ट के अनुसार यह मनोरथ कृष्ण के विवाह प्रसंग से जुड़ा है। ठाकुरजी को दूल्हा स्वरूप में शृंगारित कर विवाह वेदी के नीचे विराजा गया। विशेष शृंगार में वस्त्र, मुकुट और सेहरा शामिल रहे। हवेली से जुड़े गजेंद्र मेहता ने बताया 21 दिन के मनोरथों की रूपरेखा पहले से तय की गई थी और इसे रोज अपडेट कर लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत शनिवार को गोवर्धन परिक्रमा के दर्शन कराए गए। सोमवार को वासुदेव लीला मनोरथ के दर्शन होंगे।
दमोह के ग्राम झलोन में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मंगल रैकवार (40) का शव शनिवार रात उनके घर में जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि शव फंदे पर नहीं, बल्कि जमीन पर पड़ा मिला था। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने परिजनों को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को तेंदूखेड़ा ले गए। भाई बोला-भाभी के अवैध रिश्ते से परेशान थे मृतक के भाई राजू रैकवार ने आरोप लगाया है कि उनकी भाभी और रामशंकर रैकवार नामक व्यक्ति के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजू के अनुसार, भाई इस रिश्ते से मानसिक रूप से परेशान थे। राजू ने यह भी बताया कि तीन साल पहले तेंदूखेड़ा में दोनों को साथ पकड़ा गया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार शाम मंगल जब तालाब से मछली पकड़कर घर लौटे, तो पत्नी और उनके भाई के बीच विवाद हुआ। मां ने बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया परिजनों का दावा है कि मारपीट के बाद मंगल को फंदे पर लटकाया गया और जब उनकी मौत हो गई, तो शव को नीचे उतार दिया गया। मृतक की मां मझली बाई रैकवार ने भी अपनी बहू और रामशंकर रैकवार पर लंबे समय से मंगल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचीं, तो शव जमीन पर रखा हुआ था। उनका कहना है कि बहू और उसके प्रेमी के बीच कई वर्षों से संबंध थे और परिवार की ओर से समझाने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी मंगल के साथ मारपीट की घटनाएं हुई थीं और कुछ महीने पहले बहू अपने प्रेमी के साथ जाने का प्रयास कर रही थी, जिसे परिवार ने रोक लिया था। बहन बोली-भाई लंबे समय से मानसिक तनाव में थे मृतक की बहन सरस्वती रैकवार ने बताया कि उसका भाई लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसने परिवार को कई बार बताया था कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी के कारण वह परेशान है। सरस्वती का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें परिवार के बजाय अन्य लोगों से मिली। उन्हें संदेह है कि पहले मारपीट की गई और बाद में शव को फंदे से लटकाकर नीचे उतार दिया गया। पत्नी ने सभी आरोपों से इनकार किया मृतक की पत्नी दसोदा रैकवार ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना वाले दिन मंगल मछली लेकर घर आए थे। बच्चे मोबाइल फोन देख रहे थे, जिस पर उन्होंने बच्चों को डांटा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और मंगल ने उनके साथ मारपीट की। वह बच्चों के साथ छत पर चली गई कुछ देर बाद नीचे से आवाज आने पर उन्होंने देखा कि मंगल फंदे पर लटके हुए हैं। उन्होंने रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की गई है।
संभल पुलिस ने छह साल पहले अपहृत एक किशोरी को उसके बच्चे सहित सकुशल बरामद किया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण करने के आरोप में मुख्य आरोपी आकाश उर्फ वेत्रपाल और उसकी बहन पूजा को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव डुप्टाखुर्द से संबंधित है। गांव महुआ हसनगंज निवासी एक पिता ने 17 मार्च 2020 को अपनी 11 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत रजपुरा थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने अजय पुत्र भारत यादव निवासी ईटऊवा, थाना गुन्नौर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। शिकायत के अनुसार, लगभग छह साल पहले एक पड़ोसी महिला किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गई थी। बीती 01 मई को पुलिस टीम को गांव सिंघौली कल्लू में सड़क किनारे एक महिला के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ में महिला ने अपना नाम बताया। पुलिस को देखते ही पास खड़ा एक लड़का भाग गया, जिसे महिला ने आकाश उर्फ वेत्रपाल बताया। पीड़िता किशोरी ने अपने बयान में बताया कि आकाश ने उसे जबरन अपनी पत्नी बनाकर रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। आकाश की बहन पूजा ने भी इस कृत्य में उसका पूरा सहयोग किया था। पुलिस ने पीड़िता और उसके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। उन्हें सुरक्षा के लिए संभल जनपद के वन स्टॉप सेंटर बहजोई में रखा गया है। शनिवार को पुलिस टीम ने फरार चल रहे अभियुक्त आकाश उर्फ वेत्रपाल पुत्र घनश्याम निवासी डुप्टाखुर्द, थाना रजपुरा और उसकी बहन पूजा उर्फ कस्तूरी पुत्री घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के अनुसार, दोनों को हरिबाबा बांध की तरफ जाने वाली सड़क पर गांव केशोपुर के पास से पकड़ा गया। इस घटनाक्रम का खुलासा एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने किया है। मामले की विवेचना पहले गुन्नौर सीओ को दी गई थी, और अब थाना एएचटीयू के उपनिरीक्षक बाबूराम सैनी इसकी जांच कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि लगभग साढ़े छह साल पहले एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची को पड़ोसी महिला रिश्ते की मौसी द्वारा काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया था। महिला ने बच्ची को अपने भाई आकाश उर्फ वेदपाल निवासी डुप्टाखुर्द, थाना रजपुरा को सौंप दिया। आरोपी भाई बच्ची को किसी अन्य स्थान पर ले गया और उसके साथ रहने लगा। इस दौरान उनके शारीरिक संबंध बने, जिससे उनका एक चार साल का बच्चा भी है। वर्तमान में उस लड़की की उम्र 17 वर्ष है। दोनों को उनके परिवार से मिला दिया गया है। मुख्य आरोपी आकाश उर्फ वेदपाल और उसकी बहन पूजा उर्फ कस्तूरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज में एक विवाहित महिला का शव कुएं में मिला है। मृतका की पहचान अकीबा बीवी के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थीं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ी अलीगंज बस स्टैंड के पास रहने वाले इरफान अंसारी के घर के कुएं में उनकी पत्नी के गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुएं से निकाली गई महिला को एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता और उसकी बहन ने पति इरफान अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की। चार साल पहले की थी शादी मृतका की बड़ी बहन मुस्कुरा बीवी ने बताया कि अकीबा ने चार वर्ष पूर्व बड़ी अलीगंज निवासी इरफान अंसारी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही उसका पति उसे प्रताड़ित करता था, जिसके कारण वह अक्सर मायके में रहती थी। एक माह पूर्व ही उसका पति उसे घर ले गया था। मुस्कुरा बीवी ने आरोप लगाया कि बच्चों ने बताया कि इरफान अंसारी ने अकीबा के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे कुएं में फेंक दिया। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कुएं में गिरकर एक महिला की मौत होने की खबर मिली थी, जिसके बाद मौके पर आकर मामले की जांच की गई। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मौके पर पहुंचे नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कुआं में गिरकर एक महिला की मौत होने की खबर मिली थी और इसी को लेकर यहां आकर मामले की जांच किया गया। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी किया जा रहा है।
अबोहर के चंडीगढ़ मोहल्ले की गली नंबर 3 में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उसके ही घर के बंद कमरे से बरामद हुआ। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लटका हुआ था, जिसके कारण पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या से जोड़कर देख रही है। सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 के प्रभारी दविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। महिला की पहचान 70 साल के राधा रानी के रूप में हुई है। वह लोगो के घरों में काम करके खर्च चलाती थीं। वह अकेले रहती थीं। शव को 'नर सेवा नारायण सेवा समिति' के सहयोग से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों या रिश्तेदारों के बारे में पता किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। परिस्थितियों से यह प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। पति की हो चुकी थी मौत, अकेले रहती थीं मृतका राधा रानी (70) मूल रूप से बंगाल की रहने वाली के रूप में हुई है। उनके पति जोगिंदर कुमार का कई साल पहले ही देहांत हो चुका था, जिसके बाद से वह यहां अकेली रह रही थीं। उन्होंने एक बेटी को गोंद लिया था, जिसने भाग कर शादी कर ली थी। जिसकी पुलिस में शिकायत की थी, जिसपर लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन बेटी ससुराल में रह रही है। घरों में करती थी काम, मोहली भी बनाती थी वह लोगों के घरों में काम करने के साथ-साथ घर पर 'मोहली' बनाने का काम भी करती थीं। इससे उनकी अतरिक्त आया होती थी। वह रोज सुबह काम पर निकल जाती थीं। शनिवार को काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं आईं तो पड़ोसियों का शक हुआ। उन्होंने पहले आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया न आने पर पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार शाम को उन्होंने दूधवाले से दूध लिया था पड़ोसन विमलेश रानी ने बताया कि राधा रानी को आखिरी बार बुधवार की शाम को देखा गया था। रात करीब 9 बजे उन्होंने दूधवाले से दूध भी लिया था। लेकिन गुरुवार सुबह 10 बजे तक जब वह घर से बाहर नहीं आईं, तो पड़ोसियों को चिंता हुई। जब लोग अंदर गए तो देखा कि मुख्य गेट तो खुला था, लेकिन अंदर जिस कमरे में राधा रानी सोती थीं, उस पर बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदल गए तो बेड पर मिला शव आवाज लगाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। कमरे का गेट बाहर से लॉक था। मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर अंदर गई तो राधा रानी का शव पड़ा हुआ है।समाज सेवी संस्था 'नर सेवा नारायण सेवा समिति' के सदस्य बिट्टू नरुला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से शव को पोस्टमार्टम में रखवाया गया। हत्या की ओर इशारा: चल रहा था पंखा, बेड पर थी लाश थाना प्रभारी दविन्द्र सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तुड़वाया, तो राधा रानी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थीं और कमरे का पंखा चल रहा था। इससे संदेह खड़ा हो गया। पड़ोसियों के अनुसार राधा रानी शाम तक पूरी तरह ठीक थीं। पुलिस के मुताबिक, शव के आसपास कोई ऐसी संदिग्ध वस्तु या चोट के प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले हैं जिससे तुरंत हत्या की पुष्टि हो सके, लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होना और उस पर ताला लटका होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर यह ताला किसने और क्यों लगाया, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। शक दायरे में पारिवारिक विवाद और 'लव मैरिज' का एंगल पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतका की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने कुछ समय पहले एक लड़की को गोद (Adopt) लिया था। लेकिन कुछ महीनों पहले उस लड़की ने अबोहर के ही एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी। इसका राधा रानी ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत की है। आरोपी लड़का गिरफ्तार, ससुराल में ही रह ही बेटी इस मामले में राधा रानी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया था, जो फिलहाल जेल में बंद है। वहीं, लड़की अपने ससुराल वालों के पास रह रही है। इस घटनाक्रम के बाद से ही राधा रानी घर में पूरी तरह अकेली रह रही थीं। पुलिस अब इस पारिवारिक विवाद और रंजिश के एंगल को ध्यान में रखकर भी अपनी कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बुधवार रात या गुरुवार सुबह महिला के घर में कौन दाखिल हुआ था। थाना प्रभारी (नंबर-2), अबोहर दविन्द्र सिंह ने ताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है।।
रीवा के सिटी कोतवाली थाना इलाके में छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का बड़ा पापा है। उसने मासूम को जन्नत और खिलौनों का लालच देकर दरिंदगी की। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं बच्ची को संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। घर में खेल रही थी बच्ची, तभी पहुंच गया दरिंदा सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार, घटना गुरुवार रात की है। जांच में सामने आया कि बच्ची अपने घर में खेल रही थी। उसी वक्त आरोपी पहुंचा। कहने लगा कि बेटा मेरे पास आओ। मैं तुम्हें जन्नत घुमाने ले चलूंगा। वहां बहुत अच्छे-अच्छे खिलौने रहते हैं। वहां तुम्हे डॉल से लेकर स्पोर्ट्स कार तक मिलेगी। बच्ची जब उसके पास गई तो उसने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक क्रिमिनल केस पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाल विवाह रोकने जिला से ग्राम तक प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त
विदिशा| बाल विवाह रोकने कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिला से ग्राम स्तर तक बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 16 के तहत जारी किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता कांसवा के अनुसार जिला स्तर पर कलेक्टर, अपर कलेक्टर और जिपं के मुख्य सीईओ को जिम्मेदारी दी गई है। अनुभाग स्तर पर एसडीओ राजस्व, तहसील स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार, ब्लॉक स्तर पर जपं सीईओ, विभागीय परियोजना अधिकारी, सेक्टर स्तर पर राजस्व निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा ग्राम स्तर पर पटवारी को प्रतिषेध अधिकारी बनाया गया है। शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के मुख्य नपा अधिकारी और संबंधित राजस्व व स्वच्छता अधिकारी जिम्मेदार होंगे। निर्देशों में बाल विवाह की सूचना पर विवाह रुकवाना, काउंसलिंग, जरूरत पर पुलिस के साथ कानूनी कार्रवाई शामिल है। सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने को कहा गया है।
प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल हल्के-फुल्के ड्रामा 'मां का सम' के वैश्विक प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। इसे निकोलस खारकोंगोर ने डायरेक्ट किया है। यह दिल को छू लेने वाली सीरीज एक सिंगल माँ और उसके 19 साल के बेटे के बीच के ताज़गी भरे ...
बांग्लादेश के साथ रिश्ते सुधारने के संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को व्यक्तिगत संदेश भेजकर सही कदम उठाया है,
मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा का अलग ही रूप देखने को मिला था। इस शो में वह अपने से 37 साल छोटी एक्ट्रेस जसलीन मथारू संग पहुंचे थे। शो में अनूप ...
श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी: मुझे इंडस्ट्री में अपशकुन मानते थे, हर रिश्ते में खुद को खो दिया
Filmfare के शो In The Ring में श्रुति हासन ने करियर के शुरुआती संघर्ष, रिश्तों की नाकामियाँ, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे और अपने माता-पिता से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कैसे 'अनलकी' टैग लगा, रिश्तों में खुद को खोया और कैसे उन्होंने मानसिक ...
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पलक तिवारी का नाम बीते काफी समय से इब्राहिम अली खान संग जुड़ रहा है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्तेको लेकर ...
इब्राहिम अली खान ने बताया ट्रोलिंग, नेपोटिज़्म और पलक तिवारी से रिश्ते का सच
इब्राहिम अली खान ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने नेपोटिज़्म, अपनी डेब्यू फिल्म 'नादानियां', सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पलक तिवारी के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने खुद को Nobody कहकर स्टारडम को लेकर अपनी सोच साफ की।
सनी देओल ने की सलमान खान की तारीफ, सालों पुराने खास रिश्ते पर की बात
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान सिर्फ दर्शकों के नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के अपने लोगों के भी चहेते हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में सनी देओल ने सलमान के साथ अपने पुराने और दिल से जुड़े रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान सिर्फ बड़े स्टार नहीं ...
क्या पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे बादशाह? सिंगर ने बताया रिश्ते का सच
फेमस रैपर-सिंगर बादशाह बीते कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि बादशाह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। बीते दिनों बादशाह हानिया संग दुबई ...
नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक पांड्या ने रिश्ते में क्यों आ गई दरार? करीबी शख्स ने बताई तलाक की वजह
Natasa and Hardik divorce Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हार्दिक और नताशा ने बीते दिनों तलाक की घोषणा की थी। उन्होंने एक स्टेंटमेंट जारी करके तलाक का ...
Bigg Boss OTT 3 : पत्रकार ने नेजी से पूछा सना मकबूल संग रिश्ते को लेकर सवाल, रैपर ने दी धमकी
Bigg Boss OTT 3 : रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब 7 कंटेस्टेंट फिनाले की रेस में शामिल है, जिसमें रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव, नेजी और सना मकबूल का नाम शामिल है। वहीं फिनाले से ...
Arjun Kapoor के बर्थडे पर Malaika Arora के इसक्रिप्टिक पोस्ट ने बड़ाई खलबली, कपल के रिश्ते में आएट्रस्ट इश्यूज
श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ रिश्ते की पुष्टि की?
श्रद्धा कपूर निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई शानदार प्रदर्शन किए हैं और बार-बार अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया है। अपनी पेशेवर उपलब्धियों के अलावा, श्रद्धा अक्सर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी अफ़वाहें चल रही हैं कि श्रद्धा राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालाँकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफ़वाहों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि श्रद्धा ने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। डेटिंग की अफवाहों के बीच, श्रद्धा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'तू झूठी मैं मक्का' के लेखक राहुल मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो में श्रद्धा कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं, जबकि राहुल ने मजाकिया चेहरा बनाया हुआ है। फोटो के साथ श्रद्धा ने लिखा, दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार, इसके साथ स्माइली और दिल वाली इमोजी भी लगाई। उन्होंने पोस्ट में राहुल को भी टैग किया। इस सेल्फी ने कई लोगों को यह विश्वास दिला दिया है कि श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। श्रद्धा और राहुल के बारे में डेटिंग की अफवाहें पिछले साल तब शुरू हुईं जब उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया। इस साल मार्च में वे एक दोस्त की शादी में भी साथ गए थे। इन अफवाहों ने तब और जोर पकड़ा जब श्रद्धा ने छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कीं, जिनसे पता चला कि उन्होंने साथ में समय बिताया है। इस साल मई में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह स्टारफिश और शैल प्रिंट वाला पर्पल नाइट सूट पहने हुए नजर आई थीं। हर तस्वीर में अलग-अलग भावनाएं दिखाई दे रही थीं, लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह था उनका 'आर' अक्षर वाला पेंडेंट। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, कुछ नहीं वो, टूटे हैं तो कुछ नहीं कर रही। काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' में एक छोटी सी भूमिका से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और 2011 में 'लव का दी एंड' से लोकप्रियता हासिल की। उसके बाद से उन्होंने 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'बागी', 'हैदर', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'हसीना पारकर' और 'स्त्री' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक ड्रामा 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। लव रंजन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बड़ी हिट थी। श्रद्धा के पास 'स्त्री 2', 'चालबाज इन लंदन' और 'चंदा मामा दूर के' सहित कई आगामी प्रोजेक्ट हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाराज माँ ने उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम से किया बेटी को अनफॉलो जहीर संग बहन सोनाक्षी की शादी से नाराज है भाई, पोस्ट देख हैरत में पड़े फैंस शादी से पहले 3 बार हुआ अक्षय कुमार का ब्रेकअप, खुद किया खुलासा
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा सक्रिय बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी पेशेवर ज़िंदगी के अलावा, अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में भी वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा करती रहती हैं। आशिकी 2 की अभिनेत्री को कई मौकों पर राहुल मोदी के साथ देखा गया है, जिससे उनके और राहुल मोदी के बीच रोमांस की अफ़वाहें उड़ी थीं। अब अभिनेत्री ने राहुल के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट करके इस पर प्रतिक्रिया दी है, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि होती है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार। उन्होंने राहुल मोदी को टैग भी किया। इसे भी पढ़ें: Hrithik Roshan की फिल्म Lakshya के 20 साल पूरे, सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जाएगी फिल्म, जानें कब जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह अफ़वाह कई महीनों से उड़ रही है कि श्रद्धा राहुल को डेट कर रही हैं। हालाँकि, इस जोड़े ने कभी भी इन अटकलों को स्वीकार नहीं किया। जबकि दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। बता दें कि राहुल को IMDb पर लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और यहां तक कि श्रद्धा कपूर, रणबीर कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्का के लेखक के रूप में श्रेय दिया गया है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी और कथित तौर पर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | अपनी ही बेटी सोनाक्षी की शादी में नहीं आएंगे शत्रुघ्न सिन्हा!! बेहद नाराज, Alka Yagnik सुनाई देना हुआ बंद ऐसी खबरें हैं कि 2022 में जब श्रद्धा का फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ कथित तौर पर ब्रेकअप हुआ था। मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े राहुल ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की। उन्होंने 2011 की फिल्म प्यार का पंचनामा के सेट पर इंटर्नशिप की और आकाश वाणी जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उनके पिता आमोद एक बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्रद्धा उनके साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन फिर दोनों ने रिश्ता खत्म कर दिया। इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्का में देखा गया था। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। वह अगली बार राजकुमार राव के साथ स्त्री 2 में नजर आएंगी। यह फिल्म 2018 की सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है। निर्माताओं ने हाल ही में स्त्री 2 का टीज़र रिलीज़ किया था, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था, जो फिल्म मुंज्या से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, अभिनेता एक पौराणिक रूपांतरण और एक टाइम-ट्रैवल फिल्म में भी नज़र आएंगे।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके कथित अलगाव की अफवाहों के बीच एक चौंकाने वाली रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है। नताशा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता डेनजेल वाशिंगटन का एक कोट शेयर किया। नताशा द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए कोट में लिखा है, जब बहुत सी चीजें वापस चलन में आ रही हैं, तो मैं नैतिकता, सम्मान और बुद्धिमत्ता के फिर से चलन में आने का इंतजार नहीं कर सकती। इसे भी पढ़ें: Singham Again Release Date | अजय देवगन ने फाइनली किया 'सिंघम अगेन' की रिलीज का ऐलान, कार्तिक आर्यन की फिल्म से होगी भिड़ंत नताशा ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे अगस्त्य पांड्या के साथ कुछ खुशनुमा पल शेयर किए। अभिनेत्री ने अपने बेटे के साथ अपने कैंडिड पलों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। पहली तस्वीर में अगस्त्य अपनी मां को गोद में लिए हुए हैं और दोनों साथ में झपकी ले रहे हैं। दूसरी तस्वीर में नताशा लिफ्ट में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बेटे का पुश-अप करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया, जबकि एक अन्य वीडियो में वह जिम में डांस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इसे भी पढ़ें: Farida Jalal ने याद किया अपना दौर, कहा- Rajesh Khanna 'घमंडी' थे, रिहर्सल करने से मना कर दिया, मुझे बुरा लगा पोस्ट को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा, कुछ खुशनुमा पल। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या ने अपने नए हेयरकट की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की अफवाहें पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। इस जोड़े ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पिछले हफ्ते, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह एक कप ब्लैक टी का लुत्फ़ उठाती नज़र आ रही हैं। वह कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए नीले रंग के दुपट्टे के साथ एक सफ़ेद शर्ट पहने हुए देखी जा सकती हैं। उन्होंने लिखा, हाय (एक सफ़ेद दिल वाले इमोजी के साथ)। दूसरी स्लाइड में, नताशा को एक कप ब्लैक टी पकड़े हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा, पूरे सफ़ेद कपड़े पहने हुए (मुस्कुराहट वाले इमोजी और हाथ जोड़े हुए इमोजी के साथ) कार में बैठकर (ब्लैक टी इमोजी) पीते हुए। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से यह भी पूछा, क्या मैं चाय गिरा दूँगी? बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और डांसर नताशा स्टेनकोविक ने 31 मई, 2020 को क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी की है। इस जोड़े ने फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी शादी की प्रतिज्ञा को नवीनीकृत किया। नताशा द्वारा इंस्टाग्राम पर अपना पूरा नाम हटाने के बाद उन्होंने तलाक की अफवाहों को हवा दी। View this post on Instagram A post shared by @natasastankovic__ View this post on Instagram A post shared by @natasastankovic__
अमिताभ और जया बच्चन के रिश्ते को लेकर फरीदा जलाल ने किए ये खुलासे
जाने माने मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में दिखाई दी बॉलीवुड अभिनेत्री फरीदा जलाल लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वो अनिल कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ कई फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। फरीदा जलाल अमिताभ बच्चन एवं जया बच्चन की बहुत अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के चलते अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के कोर्टशिप पीरियड को याद करते हुए दोनों के रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कैसे दोनों एक दूसरे से लड़ते और मनाते थे। अपने एक इंटरव्यू के चलते फरीदा जलाल ने बताया कि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और उनकी दोस्ती बहुत पुरानी है। उन्होंने बताया कि जब दोनों का कोर्टशिप पीरियड चल रहा था तब वो दोनों उन्हें (फरीदा जलाल) भी डेट पर ले जाते थे। फरीदा जलाल ने बताया कि वो मुंबई के ताज होटल में कॉफी पीने जाते थे। फरीदा जलाल ने कहा, मैं पाली हिल में रहती थी और वो दोनों जुहू में रहते थे। दोनों की शादी होने वाली थी, हुई नहीं थी। दोनों में कोर्टशिप चल रहा था तथा दोनों में झगड़े जैसे होते हैं आपस में, वो भी होते थे। फरीदा ने बताया कि अमिताभ गाड़ी चलाते थे, मैं पीछे बैठती थी तथा जया आगे। दोनों का झगड़ा चल रहा होता था, मैं देख रही होती थी। जया रोती थीं और अमिताभ उन्हें मनाते थे। फरीदा ने कहा कि मैं अमिताभ और जया से बोलती थी, क्यों मुझे कबाब में हड्डी बनाकर लाते हो तुम लोग। छोड़ा करो मुझे, मेरी नींद का टाइम है। मैं जल्दी सोने वाली लड़की हूं। मगर अमिताभ और जया दोनों फरीदा को लेकर जाते थे। फरीदा ने बताया कि तीनों लोग रात को 11,12 बजे ताज जाते थे। वहां चाय-कॉफी पीते थे। इसके बाद वापसी में फिल्म की बाते होती थीं। फरीदा ने बताया कि उस समय अभिमान बन रही थी। अमिताभ बताते थे सेट पर क्या-क्या हो रहा है, कैसे हो रहा है। फरीदा ने कहा अमिताभ वापसी में पहले मुझे घर छोड़ते थे तथा फिर ये दोनों घर जाते थे। उन्होंने कहा कि रास्ते-रास्ते में दोनों का झगड़ा भी हो जाता था, मेल भी हो जाता था। सबकुछ हो जाता था। फरीदा ने बताया कि दोनों बहुत ही छोटी-छोटी चीजों पर लड़ाई करते थे। प्यार मोहब्बत वाला झगड़ा होता था। दोनों बच्चों की तरह झगड़ा करते थे। जया जल्दी रूठ भी जाती थीं। गदर के बाद अब इस फिल्म के सीक्वल से धमाल मचाने आ रहे है सनी देओल, पोस्ट देख झूम उठे फैंस सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को लेकर आया बड़ा अपडेट, लीक हुआ कार्ड ‘हमारे बारह’ पर फिर मंडराया खतरा, मेकर्स को SC ने जारी किया नोटिस
शहनाज गिल के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, सिंगर बोला...
फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अपने गानों के साथ अपने रिलेशनशि स्टेटस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं.
बिग बॉस फेम इस एक्टर नेPriyanka Chahar और Ankit Gupta के रिश्ते को किया कन्फर्म,बातों-बातों में खोल दी सारी पोल पट्टी
क्या सच में रिश्ते में होने के बाद भीएक-दूसरे को चीत कर रहे थेDhanush-Aishwaryaa ?इस सिंगर ने खोली कपल की साड़ी पोल-पट्टी
शूजीत सरकार की फिल्म पीकू एक पिता और बेटी की कहानी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ इरफान खान मुख्य कलाकार थे। शूजित अब अभिषेक बच्चन के साथ एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो पिता और बेटी के रिश्ते की कहानी दिखाएगी, लेकिन एक अलग अंदाज में। अभिषेक की फिल्म की रिलीज डेट दीपिका पादुकोण स्टारर पीकू की नौवीं सालगिरह पर सामने आई थी। शूजीत सरकार ने इस आगामी फिल्म के बारे में क्या कहा? अभिषेक बच्चन की फिल्म के बारे में बात करते हुए शूजीत ने कहा, ''हिंदी सिनेमा में पिता और बेटी के रिश्ते के बारे में ज्यादा बात नहीं की गई है, जबकि इस रिश्ते को लेकर हमेशा से कई बेहतरीन कहानियां बनने की संभावना रही है। पीकू की तरह यह कहानी भी होगी एक भावनात्मक रोलर कोस्टर। इसे भी पढ़ें: सिंघम अगेन के सेट से Arjun Kapoor ने शेयर की बीटीएस तस्वीर, अपने खलनायक लुक की झलक दी रिलीज डेट की घोषणा फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यहां आपको बता दें कि फिल्म के टाइटल की अभी घोषणा नहीं की गई है। शूजीत की पिछली फिल्म सरदार उधम है, जो प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की इस बायोपिक में विक्की कौशल ने शीर्षक भूमिका निभाई थी। फिल्म ओटीटी पर सफल रही। पीकू और सरदार उधम के अलावा शूजीत ने अक्टूबर और विक्की डोनर जैसी दिलचस्प फिल्में भी बनाई हैं। इसे भी पढ़ें: अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान साथ में पार्टी करते दिखे अभिषेक की पिछली फिल्म घूमर थी अभिषेक की पिछली फिल्म घूमर है, जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन अभिषेक और सैयामी खेर को उनके अभिनय के लिए प्रशंसा मिली। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था. इससे पहले अभिषेक की दसवीं 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके काम की सराहना भी हुई थी। फिल्म में यामी गौतम और निम्रत कौर अहम भूमिका में नजर आईं थीं। इस फिल्म के अलावा अभिषेक हाउसफुल 5 का भी हिस्सा हैं, जिसकी घोषणा हाल ही में की गई है। View this post on Instagram A post shared by Rising Sun Films (@filmsrisingsun)
दीपिका की प्रेगनेंसी के बीच Ranveer Singh ने क्यों डिलीट कर दी शादी की सारी तस्वीरें, कपल के रिश्ते को लेकर फैंस को सता रही चिंता
Akansha Ranjan नेSharan Sharma के साथ अपने रिश्ते पर लगाईं मोहर,डायरेक्टरके प्यार में गिरफ्तार हुई हसीना
अविनाश सचदेव ने खोलाRubina और अपने रिश्ते का सच तो भड़क गएAbhinav,Ex बॉयफ्रेंड लताड़ते हुए बोले'मर्द बनो...'
Janhvi Kapoor नेअपने औरशिखर पहाड़िया के रिश्ते को किया कन्फर्म, एक बार फिरब्वॉयफ्रेंड के लौकेट के साथ दिखी एक्ट्रेस
अपने रिश्ते को रील से रियल लाइफ में बदलेंगेShivangi Joshi और Kushal Tandon, जाने कबलगाएंगे सगाई की मुहर ?
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' की सफलता का आनंद ले रही हैं। हीरामंडी की रिलीज से पहले अभिनेत्री अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में थी। मार्च महीने में अदिति ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से सगाई कर ली थी, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी थी। अभिनेत्री ने सिद्धार्थ संग अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा। ऐसे में उनकी सगाई की घोषणा पर कई सवाल उठे थे, जिनका जवाब 'हीरामंडी' स्टार ने बड़ी फुर्सत से दिया है। इसे भी पढ़ें: खूबसूरत सजावट, महलों वाले असाधारण झूमर... तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी का संगीत प्रोग्राम हुआ था बेहद खास | Watch Video बॉलीवुड बबल के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति राव हैदरी ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बातचीत की। अभिनेत्री ने अपनी सगाई पर बात करते हुए कहा कि जो भी स्पेशल होने वाला है, मुझे शुरुआत एक स्पेशल जगह से करनी थी। वो मेरे परिवार का एक मंदिर है, जो 400 साल पुराना है, मैं वहां जाकर पूजा करना चाहती थी। वहां मेरी थोड़ी व्यस्तता थी।' सगाई को सार्वजनिक करने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'हमने उस समय चल रही सभी अफवाहों को स्पष्ट करने के लिए इस छवि को सोशल मीडिया पर साझा किया। मेरी मां ने मुझसे चीजें स्पष्ट करने के लिए कहा क्योंकि उन्हें इस संबंध में लगातार कॉल आ रही थीं।' इसे भी पढ़ें: Parineeti Chopra के साथ अमर सिंह चमकीला के बाद, Diljit Dosanjh इस फिल्म में Neeru Bajwa के साथ करेंगे अभिनय मार्च महीने में अदिति और सिद्धार्थ की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैली थीं। दरअसल, हीरामंडी के एक इवेंट में अभिनेत्री शामिल नहीं हो पायी थी। इवेंट के होस्ट ने अभिनेत्री की गैरमौजूदगी को उनकी शादी से जोड़ दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गयी। इसके बाद अगले दिन अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर साझा कर अपनी सगाई की घोषणा की थी।
Arpita से शादी के समय एक भी रुपया नहीं कमाते थे Ayush Sharma, फिर भी क्यों रिश्ते के लिए राजी हो गए Salman Khan ?
Diljit Dosanjh और उनकी ;पत्नी के रिश्ते को लेकर आया शॉकिंग अपडेट,7 साल पहले हो चुके है दोनों अलग, जाने क्या है पूरा मामला
आखिरकारJanhvi Kapoor ने दुनियाभर के सामने कबूल लिया अपने और Shikhar Pahariya के रिश्ते का सच, ये वायरल वीडियो है सबूत
शेखर सुमन ने बेटे अध्ययन संग कंगना रनौत के रिश्ते पर की बात, बोले- दोनों खुश थे
एक वक्त था जब कंगना और शेखर के बेटे अध्ययन सुमन रिश्ते में हुआ करते थे. जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो पब्लिक में उन्होंने एक दूसरे पर कीचड़ उछाला. बेटे के सपोर्ट में शेखर सुमन भी आए थे. अब शेखर ने एक बार फिर कंगना रनौत के बारे में बात की है. और अब उनके सुर बदले हुए हैं.
Elvish और Manisha Rani के रिश्ते पर बेबिका ध्रुवे ने राखी अपनी राय, बोलीं 'मुझे नहीं लगता वो रियल…'
Elvish औरManisha Rani के रिश्ते पर बेबिका ध्रुवे ने राखी अपनी राय, बोलीं 'मुझे नहीं लगता वो रियल…'
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी रिलीज अमर सिंह चमकीला के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीयर बाइसेप्स के साथ बातचीत में दिलजीत ने अपने बचपन के बारे में बात की और बताया कि कैसे अपने रिश्तेदारों के साथ शहर में शिफ्ट होने के बाद वह अपने परिवार से दूर हो गए। आइए विस्तार से जानते हैं कि दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा है। इसे भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali का अगला प्रोजेक्ट Love and War, पुरानी फिल्म 'संगम' से काफी हद तक होगा प्रेरित रणवीर अल्लाहबादिया के साथ, दिलजीत ने याद किया कि कैसे ग्यारह साल की उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और अपने मामाजी के साथ रहने लगे। उन्होंने कहा, मैं अपना गांव छोड़कर शहर आ गया। मैं लुधियाना चला गया। उन्होंने कहा 'उसे मेरे साथ शहर भेज दो' और मेरे माता-पिता ने कहा 'हां, उसे ले जाओ।' मेरे माता-पिता ने मुझसे पूछा भी नहीं। उन्होंने आगे कहा, मैं एक छोटे से कमरे में अकेला रहता था। मैं बस स्कूल जाता था और वापस आ जाता था, वहां कोई टीवी नहीं था। मेरे पास बहुत समय था। इसके अलावा, हमारे पास मोबाइल फोन भी नहीं थे। फिर, अगर मुझे घर पर फोन करना पड़ता था या अपने माता-पिता का फोन आता था, तो इसके लिए हमें पैसे खर्च करने पड़ते थे। इसलिए मैं अपने परिवार से दूर होने लगा। मेरे पिता बहुत प्यारे इंसान थे उन्होंने मुझसे यह भी नहीं पूछा कि मैंने किस स्कूल में पढ़ाई की है, लेकिन उनसे ही नहीं, सभी से मेरा नाता टूट गया।'' इसे भी पढ़ें: David Dhawan की अगली Untitled फिल्म में Varun Dhawan करेंगे अभिनय, रिलीज डेट की हुई घोषणा दिलजीत दोसांझ पंजाब के एक छोटे से शहर से हैं और उन्होंने 2005 में अपने एल्बम स्माइल और 2008 में चॉकलेट से पंजाबी संगीत में पहचान हासिल की। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी में भी सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक को स्थापित किया है। उन्होंने सिया, कैमिलो और सवेटी समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ भी काम किया है। आखिरी बार उन्हें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ फिल्म क्रू में देखा गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई हो रही है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। View this post on Instagram A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)
बोनी कपूर ने Janhvi Kapoor और Shikhar Pahariya के रिश्ते पर खोला बड़ा राज, बोले 'वो कभी उसका एक्स...'
बोनी कपूर नेJanhvi Kapoor औरShikhar Pahariya के रिश्ते पर खोला बड़ा राज, बोले 'वो कभी उसका एक्स...'
Boney Kapoor नेJanhvi Kapoor और शिखर पहाड़ियां के रिश्ते पर लगाईं पक्की मोहर,बोले 'मुझे भरोसा है कि...'
शादी के ठीक एक महीने बाद हीSonarika Bhadoria की जिंदगी में शुरू हो गईप्रॉब्लम्स, क्या कपल के रिश्ते में आ गई है दरार ?
श्रद्धा कपूर के रिश्ते को लेकर खबरें...
बॉलीवुड की मोस्ट फेमस और लविंग एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
‘अरे बदलते रिश्ते गिरगिट लाइव…’ अपने इस दो टूक जवाब के कारण ट्रोल्स के हत्थे चढ़ीAnkita Lokhande की सास, देखिये Viral Video

